City Media - Page 702 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 702

संवेदनशील गांवों में विधायक ने किया भूमिपूजन

0
  • धुर नक्सल प्रभावित छिनारी और कोरेंडा गांव पहुंचे विधायक चंदन कश्यप 

भानपुरी नारायणपुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित अति संवेदनशील ग्राम छिनारी और कोरेंडा में विधायक चंदन कश्यप ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक के पहुंचने और उनके द्वारा विकास कार्यों की सौगात दी जाने से ग्रामीणों व छात्र छात्रों में खुशी की लहर देखी गई।

      नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने शासकीय उच्च प्राथमिक शाला छिनारी पहुंचे। ग्रामीण खुशी से झूम उठे। छात्र छात्राओं व अन्य लोगों ने ढोल बाजा और नाचा गाने के साथ उनका स्वागत किया। विधायक ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र की पूजा अर्चना कर मैथ्स पार्क एवं साइंस पार्क का फीता काटकर लोकार्पण किया। बूढ़ादेव की पूजा अचर्ना कर भूमिपूजन किया।  कश्यप ने शीतला माता मंदिर पहुंचकर पूजा की और पौधरोपण भी किया। ग्राम पंचायत भवन छिनारी और ग्राम कोरेंडा पहुंचकर विधायक ने छिनारी में सामुदायिक शेड निर्माण लागत 6.19 लाख एवं स्कूल पारा से खालेपारा मार्ग पर आरसीसी पुलिया निर्माण लागत 1.68 लाख और ग्राम कोरेंडा प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य लागत 16.10 लाख व सांस्कृतिक रंगमंच शेड निर्माण लागत 2.945 लाख का भूमिपूजन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पहले के जो मंत्री और विधायक हुआ करते थे, वे इन गांवों में कभी पहुंचे नहीं, लेकिन वर्तमान विधायक चंदन कश्यप पहुंचकर ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे थे। लोगों का कहना था कि आज तक कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा था।

नारायणपुर विधायक कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की हमारी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रहे हैं, गांव के गरीब, किसान के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई है और उनका लाभ गांव लोगों मिल रहा है। हर वर्ग के लोगों को पट्टा देने का काम हमारी सरकार कर रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जनपद अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, गंगादई सोरी, सुकूराम, गजा पटेल, रघु मानिकपुरी, उमेश कर्मा, मोहन नाग, राजू देहारी, सोमधर एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

क्या हम दरी बिछाने और उठाने भर के लिए हैं

0
  • केशकाल से टेकाम को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में उठने लगा सवाल

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर कोहराम मच गया है। चुनाव आते तक क्या हाल होगा, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसा ही आलम केशकाल सीट पर देखने को मिल रहा है। इस सीट पर भाजपा ने पूर्व आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्हें टिकट दिए जाने से नाराज पुराने कार्यकर्त्ता सवाल उठा रहे हैं कि क्या हम भाजपा में सिर्फ दरी बिछाने और उठाने के लिए ही हैं?

भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इस लिस्ट में बस्तर विधानसभा सीट से मनीराम कश्यप का नाम रहा है। हालांकि मनीराम कश्यप का कहना है कि उन्होंने पार्टी से कभी भी टिकट की मांग नहीं की थी, फिर भी उन्होंने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। वे गांव गांव में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बस्तर संभाग से दूसरे पार्टी प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के नाम की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने उनसे मिलने रायपुर गए केशकाल के कार्यकर्त्ताओं के बीच की। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को बताया कि नीलकंठ टेकाम को भाजपा ने केशकाल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। वहां मौजूद कार्यकर्त्ताओं ने हालांकि श्री टेकाम को प्रत्याशी बनाए जाने का करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। तब वहां नीलकंठ टेकाम भी मौजूद थे। सूत्र बताते हैं कि श्री टेकाम को टिकट दिए जाने से पार्टी के पुराने कार्यकर्त्ताओं का बड़ा तबका नाराज है। इनमें कई ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो इस सीट से टिकट के लिए उम्मीद लगाए बैठे थे। इन नेताओं का दर्द अब छलककर बाहर भी आने लगा है। उनका कहना है कि भाजपा में क्या हम सिर्फ दरियां बिछाने, उन्हें समेटने और बाहर से आने वाले नेताओं को चाय नाश्ता परोसने भर के लिए हैं? इन नेताओं का यह दर्द और सवाल लाजिमी भी है, क्योंकि वे दशकों से भाजपा की सेवा करते आ रहे हैं। उस दौर में जबकि केशकाल में भाजपा का कोई नामलेवा भी नहीं था, तब इन कार्यकर्त्ताओं ने जी तोड़ मेहनत कर वहां भाजपा की जड़ें मजबूत की। जब पार्टी में पद देने और चुनाव की बारी आती है, तब ऐसे समर्पित नेताओं के योगदान को बिसरा दिया जाता है।

आगे – आगे देखिए होता है क्या ?

बस्तर में वैसे भी कांग्रेस ने भाजपा की चुलें हिलाकर रख दी हैं। संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। ऊपर से अब भाजपा के जमीनी कार्यकर्त्ताओं की नाराजगी रही सही कसर पूरी कर देगी। अभी टिकट वितरण के दौर में ही कार्यकर्त्ताओं की नाराजगी फूट पड़ रही है, चुनाव आते तक स्थिति कैसी रहेगी, इसका अहसास अभी से होने लगा है। लगता नहीं कि ये नाराज नेता व कार्यकर्त्ता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में खुले मन से काम कर पाएंगे। हो सकता है भाजपा प्रत्याशी को भितरघात के खतरे का भी सामना करना पड़े। खैर हम तो बस इतना ही कह सकते हैं कि आगे आगे देखिए होता है क्या?

कौन हैं नीलकंठ टेकाम ?

नीलकंठ टेकाम कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के मूल निवासी और सेवनिवृत आईएएस अधिकारी हैं। उनकी प्रारंभक शिक्षा अंतागढ़ ब्लॉक में हुई। कॉलेज की पढ़ाई करने वे कांकेर में आकर हॉस्टल में रहने लगे। यहीं से उनकी राजनैतिक यात्रा की शुरुआत हुई। हॉस्टल में रहते हुए ही श्री टेकाम ने छात्रसंघ चुनाव लड़ा और वे सन 87-88 में महाविद्यालयीन छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। शिक्षा पूरी करने के बाद नीलकंठ नेताम प्रशासनिक सेवा में चयनित हो आईएएस अधिकारी बन गए। रिटायरमेंट के बाद हाल ही में वे भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी के पुराने नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को इसी बात का मलाल है। उनका कहना है कि पार्टी में कल के आए व्यक्ति को टिकट से नवाजा गया है और पुराने कार्यकर्त्ताओं की उपेक्षा की गई है।

खाद्ध एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक संघ ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन को सौंपा ज्ञापन

0
  • वेतन विसंगति दूर करने हेतु विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को ज्ञापन

 

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खाद्ध एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत एवं अधिकारियों को लिखा अनुशंसा पत्र खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक संघ ने आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के कार्यालय में पहुंच वेतन विसंगति दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा , विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने निरीक्षक संघ की मांगों से सहमति जताते हुए प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खाद्ध एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत जी एवं अधिकारियों को अनुशंसा का पत्र लिखा।

बैज व कश्यप ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

0
  • गुनपुर के 34 हितग्राहियों को किया गया पट्टा वितरण

बस्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज तथा नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुनपुर में लाखों रु. के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने वन भूमि पर काबिज ग्रामीणों को पट्टे भी प्रदान किए।

बैज और  कश्यप ने शुक्रवार को राजपुर- गुनपुर – आलवाही सड़क मार्ग लंबाई 4.35 किमी लागत 278. 84 लाख रुपए एवं नल जल योजना लागत 58.9 लाख रुपये का भूमिपूजन कर 34 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया। इस दौरान जनपद सदस्य निलय कश्यप सहित कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में गुनपुर के ग्रामवासी मौजूद रहे।

लोकतंत्र और ढोंगतंत्र में अंतर समझें अवस्थी : जावेद

0
  • थोपे गए चेहरे को लेकर जनता के बीच जाने तैयार रहें, मिलेगी करारी हार : खान

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है। जावेद ने आलोक अवस्थी को उनके उस बयान को आड़े हाथ लिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की टिकट प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

जावेद ने कहा है कि पार्षद आलोक अवस्थी लोकतंत्र को समझ पाते, तो कभी ऐसी टिप्पणी नहीं करते। वे जिस पार्टी में हैं, उस पार्टी में ढोंगतंत्र को ही लोकतंत्र माना जाता है। उनकी पार्टी के शीर्ष नेता परिवारवाद के नाम पर लालकिले से शेखी बघारते हैं।आज राजनीति में परिवारवाद किस पार्टी के सर पर नाच रहा है, यह सब जानते हैं। किस तरह से अन्य पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए नेताओं की गुलामी आज भाजपा के छोटे कार्यकर्ताओं को करनी पड़ती है यह बात किसी से छिपी नहीं है। किस तरह से जय शाह जैसे लोग आलोक अवस्थी जैसे काबिल कार्यकर्ताओं का हक मारे बैठे हैं। सबको पता है, पर लाचारी बताती है अवस्थी जैसे लोगों की कि अपनी पार्टी के ढोंगतंत्र को देखते समझते हुए भी उनकी बोलती बंद हो जाती है। उस पर वो ना पार्टी फोरम में और न ही चाहकर पब्लिक फोरम में वो कुछ बोल पाते हैं। उसी प्रकार भविष्य में भी शीर्ष नेताओं द्वारा थोपे गए प्रत्याशी को ढोकर अपने ही वार्ड में घूमने को मजबूर दिखेंगे पार्षद अवस्थी। जावेद ने कहा जिसे पार्षद आलोक अवस्थी एक अनार सौ बीमार कह रहे हैं, वह उसे लोकतंत्र के नजरिए से देख पाते तो ऐसा नहीं कहते। यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र ही है, जो सामान्य कार्यकर्ता को भी अपनी इच्छा जाहिर करने का हक देता है। छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़े नेता के साथ एक पंक्ति में खड़े होने का अधिकार देता है। भले ही एक विधानसभा क्षेत्र के लिए क्यों ना 34 लोगों ने दावेदारी की हो, पर सभी जानते हैं कि टिकट किसी एक को ही मिलेगी और सारे 33 मिलकर उस एक को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे। जबकि अवस्थी की भाजपा तो बीते पांच सालों में हारे हुए विधायक का विकल्प तक तलाश नहीं कर पाई। इसका परिणाम ही है कि फिर से हारे हुए भाजपा के विधायक मैदान पर सरपट दौड़ रहे हैं और पूरी भाजपा उनके पिछलग्गू भेड़चाल चल रही है। पिछले दिनों भाजपा के अनेक नेताओं ने बीजापुर विधानसभा सीट से टिकट के लिए रायपुर की दौड़ लगाई थी। इनमें एक पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। श्री अवस्थी इन नेताओं लिए क्या टिप्पणी करेंगे ? क्या बीजापुर भाजपा के संदर्भ में भी एक अनार सौ बीमार वाली बात कहने की हिम्मत जुटा पाएंगे वे? जावेद ने कहा कि पार्षद अवस्थी आजकल बयानबाजी में व्यस्त हैं और उनके वार्ड की जनता गंदगी कचरे के ढेर और बजबजाती नालियां से त्रस्त है। उन्हें दूसरी पार्टी के आंतरिक मामलों में बयानबाजी छोड़ अपने वार्ड की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए।

दल्ली माइंस गेट पर ठेका श्रमिकों का धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम को लेकर विवाद

0

दल्ली राजहरा माइंस तीन श्रमिक संगठन संयुक्त टे्ड यूनियन, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, हिंदुस्तान स्टील एम्पलाई यूनियन (सीटू),एस के एम एस के राजेंद्र बेहरा ग्रुप के ठेका श्रमिकों के द्वारा दल्ली माइंस गेट में चक्का जाम सुबह 5:00 बजे से किया गया मिली जानकारी के अनुसार 13 श्रमिक को कार्य में रखने का मामला बताया जा रहा है कार्य का नया टेंडर होने पर सभी श्रम संगठनों के द्वारा 6 यूनियन के दो-दो व्यक्ति रखने की बात कही गई थी। ठेकेदार द्वारा ऐसा न करने पर विवाद की स्थिति बन गई । एक तरफ चार श्रमिक संगठन ,जन् मुक्ति मोर्चा भारतीय मजदूर संघ, मेटल माइंस वर्कर यूनियन इंटक् एस के एम एस दूसरे पक्ष में संगठन तीन श्रमिक संगठन होने से श्रमिकों के बीच विवाद तथा आपसी तनाव का माहौल बना रहा आपसी तनाव इतना बढ़ गया कि श्रमिकों के बीच गाली गलौज और धक्का मुक्की की नौबत आ गई जिसका बीच बचाओ पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया और इस मामले को शांत किया गया अभी भी श्रमिक माइंस गेट पर डटे हुए हैं |

 

 

जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा कांग्रेस का घोषणा पत्र : बैज

0
  • कांग्रेस नेघोषणा पत्र के 36 में से 34 वादे किए पूरे
  • घोषणा पत्र नहीं, झूठ का पुलिंदा बनाती है भाजपा
  • भाजपा ने 2003, 2008, 2013 की घोषणाओं को नहीं किया पूरा : दीपक बैज

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। इस बार भी कांग्रेस का घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा। 2018 में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसानों, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि 2023 के हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र और उसके किए गये वादों को जनता गंभीरता से लेती है तथा उस पर भरोसा भी करती है। जनता जानती है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र उसकी सरकार का विजन डाक्यूमेंट होता है। हम आम आदमी को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं बनाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले ही घंटे में कांग्रेस के घोषणा पत्र को पूरा करना शुरू कर दिया था। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को बुलाकर कांग्रेस का जन घोषणा पत्र देते हुए उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के हर वादे को पूरा करने हेतु कार्ययोजना बनाई जाए। इसी का परिणाम है कि पौने पांच साल में भूपेश सरकार ने पिछले घोषणा पत्र के 36 में से 34 वादों को पूरा कर दिखाया है।

झूठ की खेती करती है भाजपा

दीपक बैज ने कहा कि तीन बार सन 2003, 2008 और सन 2013 के चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के फ्रंट पेज में जो 31 वादे किए थे उनमें से 25 को पूरा नहीं किया। कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है। कांग्रेस के लिए घोषणा पत्र वादा निभाने का पवित्र दस्तावेज होता है। जबकि भाजपा के लिए यह एक चुनावी हथियार मात्र होता है। भाजपा ने तीन चुनावों में 150 से अधिक वादे किए थे। उनमें से 30 प्रतिशत को भी पूरा नहीं किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने 2003 के चुनाव में हर जरूरतमंद बेरोजगार 12वीं पास युवाओं को 500 रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता देने, लघु एवं सीमांत किसानों को कर्जा माफ करने, प्रत्येक आदिवासी परिवार को एक गाय देने, 1990 तक वनभूमि घर काबिज आदिवासियों को पट्टे व हर आदिवासी परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंने का वादा किया था। इन्हें पूरा ही नहीं किया। इसी तरह 2008 के चुनाव में धान पर 270 रू. बोनस व किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की बात कही थी, लेकिन नहीं दिया। 2013 के चुनाव में 2100 रू. धान का समर्थन मूल्य देने का वायदा किया। 300 रू. प्रति क्विंटल प्रतिवर्ष बोनस नहीं दिया। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा इस बार भी जनता को ठगने के लिए घोषणा पत्र बनाने की नौटंकी कर रही है अबकी बार तो जनता से राय लेने की बात कर रहे हैं, लेकिन अब जनता भाजपा के भुलावे में नहीं आने वाली है। जनता भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा मानती है।

महंगाई से गरीब जनता परेशान : कवासी लखमा

0
  • छिंदगढ़ ब्लॉक के गांवों में मंत्री लखमा का भव्य स्वागत

जगदलपुर उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का सुकमा जिले के कवासीरास में ग्रामीणों ने आतिशबाजी व ढोल नगाड़े की थाप और फूलों की वर्षा के साथ जोशिला स्वागत किया। वे भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे थे।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री लखमा ने कहा कि दिनोंदिन महंगाई बढ़ती जा रही है, गरीब जनता परेशान हो चली है। राहुल गांधी कहते हैं कि जीएसटी लगना चाहिए लेकिन बड़े व्यापारी पर लगना चाहिए न कि गरीब जनता पर। आंगनबाड़ी में काम करने वालों की सैलरी बढ़ाने, बेरोजगारी भत्ता, मंदिर, मस्जिद बनाने वाली हमारी सरकार है। उन्होंने कहा कि तालनार में पुल का निर्माण कराया जाएगा। हमारी सरकार में आदिवासियों के विकास में कोई कमी नहीं होने देंगे। तहसील के साथ ही उप तहसील कार्यालय भी खोला जाएगा। जाति निवास, नाम जोड़ना, घटाना किया जाता है, आने वाले समय में यहां धान खरीदी केंद्र खोला जाएगा। भाजपा की सरकार एक तहसील नहीं खोल पाई। स्कूल कॉलेज खोलने की बजाय बंद करा दिए गए। भाजपा शासन में तहसीलदारों, अधिकारियों से कमीशनखोरी का काम किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि सलवा जुडूम में छिंदगढ़ की जनता हमेशा हमारे साथ रही। आज हमारी सरकार मेला मड़ई का आयोजन कर रही है। हमारी सरकार जो कहती है, वो करती है। हमने कर्जमाफी, 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का काम, कोदो कुटकी की उचित मूल्य पर खरीदी, तेंदूपत्ता की नगद खरीदी जैसे अहम काम किए गए हैं । आज बस्तर बदल रहा है। हमारा एक ही लक्ष्य है बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा। आज लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठने लगा है। लोग आज निर्भीक होकर आ जा रहे हैं। छिंदगढ़ के लोगों ने पहले चुनाव से ही मुझे एकतरफा वोट देकर लगातार जनप्रतिनिधि बनाया है। मुझे आशा और विश्वास है आगे भी आप सभी का आशीर्वाद मुझ पर और मेरी पार्टी पर बना रहेगा। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन जरूर देंगे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, छिंदगढ़ जनपद अध्यक्ष देवली बाई नाग, सुकालू नाग, आयता पोडियामी, छिंदगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष नाजिम खान, राजकुमार पोड़ी, सुंदर गंदामी, राजेश चौहान एवं ग्रामवासी उपस्थि

आदिवासी हितैषी हैं मुख्यमंत्री

मंत्री कवासी लखमा का बारूपारा, काकड़ी आमा, छिंदगढ़ में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि आज हमारी सरकार आदिवासियों की रीति-नीति संवारने का काम कर रही है। आज जगह-जगह देवगुड़ी का निर्माण किया जा रहा है। तेंदूपत्ता की नगद खरीदी कर आप सभी को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। दिवाली से पूर्व आपके गांव की सड़क पक्की हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद आज छिंदगढ़ में विकास की गंगा बह रही है। छिंदगढ़ ही ऐसा ब्लॉक है जहां सभी जगहों पर पक्की सड़क से पहुंचा जा सकता है। इन चार सालों में कांग्रेस की सरकार ने सड़कों का जाल बिछा डाला है।

युवराज साहू ने गुंडरदेही विधानसभा से विधायक पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतु राम पटेल को आवेदन दिया

0

वर्तमान बालोद जिला में राष्टीय पार्टी कांग्रेस के लिए युवराज साहू का नाम अपरिचित नहीं है l वे बहुत लंबे समय से राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं l आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष संतु राम पटेल जी को कांग्रेसी प्रत्याशी के रूप में विधानसभा टिकट के लिए आवेदन दिया l तथा उन्होंने अपनी जीत का भरोसा दिलाया है l युवराज साहू गुंडरदेही क्षेत्र का अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम कोंगनी ( कमरोंद) निवासी है l एम ए एल एल बी उच्च शिक्षा प्राप्त है तथा वर्तमान में भिलाई स्टील प्लांट के अंतर्गत राजहरा माइंस में बीएसपी कर्मचारी ग्रुप में कार्यरत है l स्थानीय होने के कारण उनकी जमीनी स्तर पर पकड़ बहुत मजबूत है l वह बहुत लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं तथा पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी उन्होंने बड़ी सूझबूझ से निभाई है l वर्तमान में पार्टी के ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह इस प्रकार से हैं l आमंत्रित सदस्य कांग्रेस ब्लॉक कमेटी अर्जुंदा एवं गुंडरदेही l सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद l जेल सनदर्शक जिला जेल बालोद l

पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के सचिव महामंत्री एवं प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ भी रह चुके हैं l युवराज साहू की दावेदारी भी इस बात पर है कि उनके सामाजिक पकड़ भी बहुत मजबूत है l उनके द्वारा तहसील साहू संघ गुंडरदेही एवं तहसील साहू संघ अर्जुंदा के आजीवन सदस्य हैं l जिला साहू संघ बालोद के पूर्व युवा अध्यक्ष भी रहे हैं l तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के तीन बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं l तथा वर्तमान में भी वह तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष हैं l माइंस में कर्मचारियों के बीच भी उनका योगदान बेहतर है उन्होंने दल्ली राजहरा में कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष मेटल माइन्स वर्कर इंटक भी रह चुके हैं l

वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के द्वारा जो नई जिम्मेदारी दी गई है वह है सेक्टर प्रभारी दल्ली राजहरा नगर पंचायत डौंडी उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रभारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा चुनाव प्रभारी जनपद पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव प्रभारी जिला पंचायत क्षेत्र तीन के गुंडरदेही के चुनाव प्रभारी जिला पंचायत क्षेत्र 11 के लिए पर्यवेक्षण नियुक्त सघन सदस्यता अभियान चलाने के लिए दल्ली राजहरा क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्त तथा गांधी विद्या मंदिर छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष के रूप में भी इन्होंने अपनी जिम्मेदारी बड़ी सफलता के साथ निभा रहे हैं l युवराज साहू को अपने बेहतर कार्यकाल के लिए विभिन्न संस्था की ओर से भी सम्मानित किया गया है l जिसमें से हैं 20 बार से भी अधिक रक्तदान करने पर छत्तीसगढ़ समन्वय समिति की ओर से सम्मान l छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन के द्वारा रक्त मित्र का सम्मान l समाज गौरव सम्मान 2019 में एवं 2022 में बालों सर्किल के लिए गीता जयंती सम्मान प्राप्त हुआ है l

बीड़ी जलाई ले, जिगर से पिया

0
  • बीड़ी से बीड़ी जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो

(अर्जुन झा)

जगदलपुर मौसम सुहाने आ गए, चुनाव के जमाने आ गए। जब सारे राजनेता अपने अपने इलाके में चुनावी तैयारी में जुटे हैं तब पूरे समय अपने चुनाव क्षेत्र में लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने वाले बस्तर के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के उद्योग आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी अपने चुनाव क्षेत्र में एक अलग ही अंदाज में भेंट मुलाकात कर जनता के बीच प्यार बांट रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान से लखमा की मोहब्बत की दुकान किसी सूरत में कम नहीं है। वे भी प्यार बांट रहे हैं और ये भी प्यार बांट रहे हैं। फर्क माहौल और जगह का है। पुरानी कहावत है कि जैसा देश, वैसा भेष। लखमा के दिल में बस्तर बसता है और बस्तर आदिवासी संस्कृति का स्वर्ग है। अपनापन बस्तर की पहचान है तो बीड़ी यहां के लोक जीवन में सम्मान व व्यवहार का हिस्सा है। यदि किसी की बीड़ी से कोई अपनी बीड़ी सुलगाये तो परस्पर स्नेह आत्मीयता का परिचायक माना जाता है और कवासी लखमा की पहचान तो सहज सरल मुस्कान के साथ हर किसी से मिलना ही है। जिस तरह देश की राजनीति में लालूप्रसाद यादव के कटाक्ष और अपनत्व के बोल चर्चित होते रहे हैं, वैसे छत्तीसगढ़ की राजनीति में कवासी लखमा इकलौती शख्सियत हैं, जिनके कटाक्ष सीधे छाती में धंसते हैं लेकिन सामने वाला आह भी नहीं भरता। वह बुरा नहीं मानता क्योंकि लखमा का अंदाज ए बयां होता ही कुछ ऐसा है। वे छत्तीसगढ़ में अपनी निराली शैली के सर्वाधिक चर्चित राजनेता हैं। मंत्री रहते हुए भी अपनी संस्कृति से सराबोर लोकजीवन को ओढ़ने बिछाने वाले इस राजनेता को रुतबा छू भी नहीं पाया। लोक संस्कृति के आयोजनों में परंपरागत नृत्य और धार्मिक आयोजनों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित ही रहती है। ऐसे नेता को कौन अपना न मानेगा, जो मिलते ही दिल जीत लेता है। आपने एक पुराना गीत सुना होगा- जोत से जोत जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो। अब लखमा का अंदाज यह कह रहा है कि बीड़ी से बीड़ी जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो, राह में आये जो दीन दुखी, सबको गले से लगाते चलो। अपने इलाके में अपनों से मिलने पहुंचे लखमा ने जिस सहज भाव से एक ग्रामीण की बीड़ी से बीड़ी जलाकर साथ साथ धुंआ उड़ाया, उससे उनके सियासी दुश्मनों के अरमानों का धुंआ निकल गया। हाल के वर्षों का एक तराना भी लोगों को याद आ गया कि बीड़ी जलाइले जिगर से पिया, जिगर म बड़ी आग है। लखमा ने बीड़ी से बीड़ी जरूर जलाई है लेकिन उनके जिगर में अपनों की जिंदगी में रोशनी के लिए जो आग भरी हुई है, वह आज की राजनीति के दौर में बहुत मायने रखती है।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS