भानपुरी शासकीय महाविद्यालय भानपुरी के वाणिज्य विभाग के छात्र–छात्राओं को अतिथि सहायक प्राध्यापक फामेंद्र साहू के द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा भानपुरी में निरीक्षण कराया गया , जिसमें एसबीआई भानपुरी के प्रबंधक मो. शेख आदिल द्वारा छात्र छात्राओं को बैंक के कार्य प्रणाली, बैंकिंग व्यवस्था, एवम बैंक के विभिन्न आंतरिक एवम बाह्य पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान किया गया , एवं बैंक विजिट करने गए छात्र छात्राओं ने दीपांशु, मीनू यादव,जमीर, प्रिया, ने अपने मन में चल रहे प्रश्नों को प्रबंधक के पास रखा जिनका उत्तर प्राप्त किए, प्रबंधक द्वारा बैंक की विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त करते हुए विद्यार्थी संतुष्ट हुए ।
बेटियों का शिक्षित होना समाज और राष्ट्र के लिए जरूरी : जैन
- विधायक रेखचंद जैन ने छात्राओं को वितरित की सायकिलें
- हायर सेकंडरी स्कूल तितिरगांव गूंजा शहीद गुंडाधुर के जयकारे से
- मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए संसदीय सचिव जैन ने
जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने शुक्रवार को भूमकाल स्मृति दिवस पर बस्तर माटी के सपूत शहीद गुंडाधुर अमर रहे के नारों के बीच शहर सीमा से लगे ग्राम तितिरगांव के हायर सेकंडरी स्कूल में छात्राओं को सरस्वती सायकिल वितरण योजना के तहत सायकिलें वितरित की।
उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में राज्य सरकार इस योजना का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है। आरंभ में विधायक जैन व अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। विधायक रेखचंद जैन ने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया और मेरिट सूची में आने वाले जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बालक- बालिकाओं को अपनी ओर से 51 हजार रुपये देने की पूर्व वर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई। संसदीय सचिव जैन न वर्तमान सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल का मान बढ़ाने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियां जितनी ज्यादा उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगी, समाज, राज्य और देश की तरक्की उतनी ही तेजी से होगी। क्योंकि आगे चलकर यही बेटियां दो कुलों को जोड़ने वाली कड़ी की भूमिका निभाती हैं। जब तक शादी नहीं हुई रहती, तब तक बेटियां अपने माता पिता का हर काम में हाथ बंटाती हैं, छोटे भाई बहनों, भतीजे, भतीजियों को पढ़ाई में मदद करती हैं। डॉक्टर, ईजीनियर, वकील, टीचर, आदि बनकर देशसेवा करती हैं। शादी के बाद उनकी भूमिका और बढ़ जाती है। तब वे अपने ससुराल में भी शिक्षा का अलख जगाने में मददगार बनती हैं। इस लिहाज से बेटियों का उच्च शिक्षित होना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी एमएस भारद्वाज, सरस्वती सायकिल योजना के नोडल अधिकारी शरद श्रीवास्तव, प्राचार्या वंदना भदौरिया, लैम्पस सोसाइटी अध्यक्ष, कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय समेत समस्त स्कूल स्टाफ, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राएं आदि मौजूद थे।
नगरनार इस्पात संयंत्र की बोली से बाहर रखें अदाणी को : जैन
- प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र भेजकर रेखचंद जैन ने की मांग
- कहा – स्टील लांट का गैर सरकारी संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
विधायक रेखचंद जैन ने बुजुर्गों को माला पहनाकर मांगा आशीर्वाद
- जामावाड़ा में विकास कार्यों का भूमिपूजन- लोकार्पण किया- सीएम बघेल के नाम पर बजवाई तालियां
जगदलपुर गुरुवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामावाड़ा में विकास कार्यों का लोकार्पण- भूमिपूजन करने पहुंचे जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उन्हें स्वागत में पहनाई जाने वाली पुष्प माला स्वयं पहनने की जगह गांव के बुजुर्गों को पहनाई। उन्होने कहा कि भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों को उच्च स्थान हासिल है। हम किसी भी क्षेत्र में कितना भी आगे बढ़ जाएं, बुजुर्गों के सम्मान की भावना दिल में होनी ही चाहिए। बुजुर्ग घर- परिवार ही नहीं अपितु सम्पूर्ण समाज के सम्माननीय होते हैं। श्री जैन ने मातागुड़ी पुजारी हरि नाग व सोमारी बघेल को पुष्प माला पहनाते यह बात कही। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा कराए जा रहे कार्यों को याद कर उपस्थित जनों से तालियां बजवाई। श्री जैन ने कांग्रेस शासनकाल में जामावाड़ा में दो पंचायतों के गठन, लैम्प्स स्थापना,2500 रुपये प्रति क़्विंटल में किसानों से धान की खरीदी, दो रुपये किलो में गोबर खरीदी व महिला समूहों द्वारा 10 रुपये में वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री, सिरहा- गुनिया- अठपहरिया- बाजा- मोहरिया आदि को मिलने वाले मानदेय समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। हर समय उपलब्ध रहने की बात कही। नानगुर में तहसील स्थापना से होने वाले लाभ बताए। साथ ही, कहा कि बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की गई है। शीघ्र ही थाना खोला जाएगा। सीएम ने इस क्षेत्र को अनेक सौगातें दी हैं। जामावाड़ा पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक शाला भवन निर्माण, सीसी सड़क निर्माण, माता गुड़ी जीर्णोद्धार आदि लगभग 35 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभा को फूलसिंग नाग, शंकर नाग व अन्य ने भी संबोधित किया।

25 अप्रैल 2008 में आए थे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 25 अप्रैल 2008 को जामावाड़ा आए थे। कांग्रेस कार्यकर्ता पुरी नाग ने इस बात को याद करते गांव में कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया। वहीं पिछ्ली भाजपा सरकार के समय गांव की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया। उन्होने कहा कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में हमारी प्रत्येक मांग को अनसुना किया जाता था। कार्यक्रम के दौरान पुजारी हरि नाग, राजमन कश्यप, नरेंद्र ठाकुर, मोसु नाग, सोमारी बघेल, सोनामनी नाग, कनक नाग, धनसिंग बघेल, कोटवार झिम्टू, मोहन नाग, राजू कश्यप, दशमति, सचिव नरेंद्र, मिन्टू कर, अवधेश झा, विकास राव आदि मौजूद थे।
काँग्रेस का हाथ से हाथ जोडो अभियान का हुआ आगाज
भानपुरी – नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत छुरावंड,सालेमेटा मे काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यक्रम जो कि काँग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के भारत जोडो यात्रा का संदेश हर घर हर बूथ हर पंचायत तक पहुंचाने को ले कर हाथ से हाथ जोडो यात्रा के संगठन प्रभारी वरिष्ठ काँग्रेसी फतेसिंह परिहार के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत छुरावंड, ग्राम पंचायत सालेमेटा 01 मे पदयात्रा का आयोजन किया गया

शिक्षा के क्षेत्र में भूपेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय – रेखचंद जैन
जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विभिन्न शालाओं में सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत 163 छात्राओं सायकल वितरण किया । जिन शालाओं में सायकल वितरण किया गया उनमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी में 23 ,नियानार में 41, जमावाड़ा में 25, बांडापारा में 11 एवं पुसपाल उच्चतर माध्यमिक शाला में 33 तथा उच्चतर माध्यमिक शाला साडगुड में 30 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

विधायक जगदलपुर एवं (संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के किए जा रहे कार्य आज अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है छत्तीसगढ़ जैसे वनांचल एवं आदिवासी बहुल राज्य में अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के माध्यम से अनुकरणीय पहल की है आज दरभा,पुसपाल,नानगूर,नेतानार जैसे वनांचल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालय में अच्छी शिक्षा मिलेगी उन्होंने कहा की पूर्व की सरकार में जहां नक्सली हिंसा के कारण स्कूलो को बंद कर दिया गया था आज हमारी सरकार में शांति सुरक्षा और विकास के मूल मंत्र के साथ इन स्कूलों को पुनः आरंभ किया गया है उन्होंने बालिकाओं को कहा की आपके कका भूपेश बघेल जी के रहते आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है आपके शिक्षा की पूरी व्यवस्था हमारी सरकार करेगी पर आपको इसके बदले केवल एक काम करना है वह है अच्छे से पढ़ाई कर छत्तीसगढ़ का नाम देश प्रदेश में ऊंचा करना है उन्होंने बच्चों को प्रशिद्ध कवि सोहनलाल द्विवेदी जी की कविता ” कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ” सुना कर बच्चों को प्रोत्साहित किया**इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेता निहार रंजन कर ” मिंटू ” , विश्वनाथ सेठिया, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा , युवा नेता विकास राव,फूल सिंह बघेल, ललित कश्यप, शंकर नाग,पुरी नाग, राजमन कश्यप,शोभेन्दर सिंह ठाकुर, सरपंच तरुनाथ नाग, लखपति देहारी, सुंदरलाल सेठिया,नंद कुमार बघेल,बुदरूराम बघेल,कमल कुमार सेठिया,लखमुराम,चैतुराम राई,हरिबंधु नाग,कोमो नाग, एवं खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज ,सीएससी शरद श्रीवास्तव एवं विभिन्न शालाओं के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत
कांकेर जिले के कोरर से पुरी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ये बच्चे ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी ट्रक ने ऑटो के बीच टक्कर मार दी। मौके में 5 बच्चों की मौत हो गई, 2 बच्चों ने कोरर अस्पताल पहुँचने के बाद दम तोड़ा। बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच है। दुर्घटना के बाद बचे ड्राइवर और एक बच्चे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बच्चे बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल जो कि जंजालीपारा में ठेठेवार सामुदायिक भवन में संचालित अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले थे आसपास के कई गाँव के बच्चों को ऑटो के माध्यम स्कूल से आना-जाना करते थे। आज दिनांक 9.2.23 दिन गुरूवार को दोपहर के 3 बजे छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक भावेश आठ बच्चों लेकर उनके घर छोड़ने जा रहा था इसके बाद कोरर पेट्रोल के पास यह दुर्घटना घटी जिसमें तुएगहन निवासी 6 वर्षीय रूद्रदेवी, 7 वर्षीय रूद्र कुमार, बनोली निवासी 4 वर्षीय ईशान मंडावी, अस्तरा निवासी 6 वर्षीय मानव साहू, घोड़दा निवासी 8 वर्षीय पीयूष गावड़े पिता अनिल गावड़े, घोड़दा निवासी 8 वर्षीय निशांत गावड़े पिता राकेश गावड़े, गाड़ी में सवार थे । सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो कोरर से भानुप्रतापपुर लिए जा रहा था

तभी सूरज पेट्रोल पंप के पास सामने भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर होने से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार पाँच बच्चों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई वहीं अन्य घायल तीन गंभीर बच्चों को कोरर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुँचते ही इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई एक बच्चे की हालत गंभीर है। आटो चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुँच गए थे और गंभीर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रिफर किया गया। मौके पर सभी वरिष्ठ अधिकारी भानुप्रतापपुर एसडीएम आईएएस प्रतीक जैन, एएसपी आईपीएस रत्ना सिंह व अन्य अधिकारी पहुँच थे जिला अस्पताल में सीईओ सुमीत कुमार, सीएमओ डाँ. अविनाश खरे और डीईओ भुवन जैन तत्काल व्यवस्था में जुटे हुए थे। पुलिस द्वारा ट्रक की जब्ती की कार्रवाई की गई है मौके ट्रक का चालक फरार है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल बच्चों की इस दुखद घटना पर दुख प्रकट किया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा- समाचार बेहद दु:खद है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हरसंभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


122 लापरवाह वाहन चालकों पर 16,100 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही
दिनांक 09.02.2023 बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात नियमों के प्रति आम जनों को जागरूक करने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान। 88 प्रकरणों को किया गया माननीय न्यायालय पेश आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के दिशा-निर्देश में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के द्वारा विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य, नो एन्ट्री में वाहन प्रवेश, प्रेशर हार्न, ओव्हरहाईट एवं अगल-बगल एवं पीछे की ओर बाड़ी के बाहर लम्बा माल निकालकर चलने वाले वाहनों से हेाने वाले सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है ।

साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। दिनांक 08.02.2022 को जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा मोटरयान चेकिंग अभियान चलाकर कुल 122 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 16100 रू. समन शुल्क वसूल किया गया जिसमें 88 प्रकरणों में माननीय न्यायालय के समक्ष न्याय हेतु पेश किया गया है। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईश देकर यातायात संकेतो, यातायात नियमों प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करने के बारे में भी बताया गया। समझाईश के साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, नो एंट्री में वाहन प्रवेश, प्रेशर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। आडे़-तिरछे, ओव्हरहाईट, ओव्हरस्पीड़, ओव्हरलोड़ परिवहन पर नियमानुसार कार्यवाही किया गया। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर विष्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बस्तर द्वारा जिला छात्र सम्मेलन छात्र शंखनाद का आयोजन किया
अभाविप जो विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक छात्र संगठन है। जो अपने स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश करने वाला है । अपने इस 75 वर्ष की यात्रा में अभाविप ने अपने आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक कार्य के माध्यम से समाज में एक विशेष स्थान प्राप्त किया है। अभाविप अपने स्थापना के इस 75 वे वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश भर में मना रही है । जिसमे देश के अंतिम विद्यार्थी तक पहुँच कर संगठन विस्तार का एक विशाल लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए अभाविप ने वर्ष भर वृक्षमित्र अभियान, एक गांव – एक तिरंगा अभियान, रक्तगट परीक्षण अभियान, छात्र शक्ति पंजीयन अभियान जैसे अनेक अभियान लिए है एवं उन्हें सफलतापूर्वक पूर्ण भी किया है । अपने अगले चरण में अभाविप पूरे देश के प्रत्येक जिलो में जिला सम्मेलन करना तय हुआ है , 08/02/2023 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बस्तर द्वारा जिला छात्र सम्मेलन छात्र शंखनाद का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बस्तर जिले के सातों ब्लॉक से विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे

कार्यक्रम की शुरुआत जगदलपुर बंगिय समाज भवन में उद्घाटन सत्र के माध्यम से शुरुआत हुई इस उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में शिवानंद आश्रम के स्वामी शिवानंद सरस्वती एवं उद्घाटन समिति के अध्यक्ष राज बहादुर राणा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत के छात्रा प्रमुख सुश्री नम्रता वर्मा जी उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत प्रस्ताव सत्र से हुई प्रस्ताव सत्र में बस्तर जिला संयोजक वरुण साहनी जी के द्वारा बस्तर की शैक्षणिक परिदृश्य एवं समाजिक परिस्थिति के ऊपर प्रस्ताव रखा गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एवं स्वागत समिति के अध्यक्ष द्वारा उद्बोधन हुआ उसके पश्चात जिला छात्र सम्मेलन में आए हुए अभाविप के कार्यकर्ता एवं बस्तर जिला के सातों ब्लॉकों के तमाम छात्र छात्राओं ने शोभा यात्रा निकाली यह शोभायात्रा बंगिय समाज भवन से शुरू होकर के शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होकर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने खुला मंच में समाप्त हुआ इस खुला मंच में बस्तर विद्यार्थी विस्तारक एवं प्रदेश सह मंत्री निखिल मरावी जी ने कहा जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में एवं बस्तर में शिक्षा की परिस्थिति मौजूदा सरकार ने खराब की है

वह छात्रों के साथ अन्याय कर रही है वही के छत्तीसगढ़ जनजाति कार्य सह प्रमुख एवं बस्तर जिला संयोजक वरुण साहनी जी ने कहा कि मौजूदा सरकार जो अपने आप को छात्र हितेषी युवा हितेषी बताती है वह बिल्कुल भी नहीं है बल्कि चाहे वह प्रदेश हो चाहे वह बस्तर हो मौजूदा सरकार छात्रों के साथ युवाओं के साथ साढ़े 3 वर्षों से अन्याय कर रही है, यह सरकार पूरा बस्तर को चारागाह बना के रखी हैं | अभाविप जगदलपुर के नगर मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यश ध्रुव ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में बस्तर में नक्सलवाद धर्मांतरण एवं बेरोजगार जैसे मुद्दे बढ़े हुए हैं लगातार विद्यार्थी परिषद इन सभी विषयों पर प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा रही है लेकिन प्रदेश के मुखिया अभी तक इन विषयों पर कदम नहीं उठाए हैं जिसको लेकर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर जिला द्वारा जिला छात्र सम्मेलन में खुले मंच के माध्यम से मौजूदा सरकार को बस्तर की परिस्थितियों से अवगत कराने का प्रयास किया गया और अंत में सभी विषयों पर सभी बिंदुओं पर सभी वक्ताओं ने अपने मत रखें और अंत में वंदे मातरम गीत से एक दिवसीय जिला छात्र सम्मेलन छात्र शंखनाद का समापन किया इस दौरान प्रदेश सह मंत्री एवं बस्तर जिला विद्यार्थी विस्तारक निखिल मरावी जी बस्तर जिला संयोजक वरुण साहनी जी प्रांत छात्रा नम्रता वर्मा जी विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री सरिता ठाकुर जी नगर मंत्री यश ध्रुव, शैलेश ध्रुव, उमेश मरकाम ,भरत कश्यप, परिवेद दुबे ,संजय मुखर्जी, ईश्वर आचार्य, नोयल, गजेंद्र बिसाई , सानू कश्यप ,भुनेश्वरी मौर्य, नीमवती कश्यप भुनेश्वरी, सिमरन, कविता , जसमनी नाग, वंदना ठाकुर, निकिता सरकार, प्रेरणा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे |
पारंपरिक हस्तशिल्प कार्यशाला ग्राम एर्राकोट में संपन्न
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर (संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) एवं संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर जिला के ग्राम एर्राकोट विकासखंड तोकापाल में दिनांक 31 जनवरी 2023 से 9 फरवरी 2023 तक पारंपरिक हस्तशिल्प की 10 दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई । 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे ग्राम एर्राकोट में आयोजित समापन समारोह में संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के क्षेत्र प्रमुख अनिल जोशी बिलासपुर , महामंत्री हेमन्त माहुलीकर कोरबा , लोक कला विधा संयोजक रिखी राम क्षत्रिय भिलाई , सह महामंत्री एवं कार्यशाला समन्वयक डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर रायपुर एवं कार्यशाला सह समन्वयक रामेश्वर केवट चांपा उपस्थित थे ।

इस कार्यशाला में 10 महिला एवं 10 पुरुष प्रशिक्षार्थी 10 दिनों तक ढोकरा शिल्प (बेल मेटल) निर्माण की बारीकियों से अवगत हुए । शिल्प निर्माण की प्रक्रिया के दौरान मोम का धागा निकालना , कछुआ ,हिरण, आदिवासी पुरुष – महिला ,सूर्य आदि शिल्प के निर्माण में मोम के धागे से कलाकृतियों पर कलाकारी करना उसके ऊपर मिट्टी का लेप लगाना , प्रत्येक कृति के नीचे पीतल धातु के टुकड़ों को व्यवस्थित जमाना , भट्टी तैयार करके उन कृतियों को उसमें गर्म करना इन सारी प्रक्रियाओं से भी अवगत हुए । उल्लेखनीय है कि पीतल मेटल का गलनांक लगभग 930 डिग्री सेंटीग्रेड होता है । कारीगरों द्वारा निर्मित उस छोटी सी भट्टी में 930 डिग्री सेल्सियस तापक्रम बनाए रखने के लिए विशेष प्रकार की अक्साई लकड़ी और कोयला का उपयोग किया जाता है । महत्वपूर्ण बात यह है कि शिल्प निर्माण की कार्यशाला में अधिकांश युवक युवतियों ने हिस्सा लिया । ग्राम एर्राकोट के युवा प्रशिक्षक रघुनाथ सागर 34 वर्ष एवं विजय सागर 34 वर्ष ने सभी 20 प्रशिक्षार्थियों से 10 दिवसीय कार्यशाला के दौरान बेल मेटल के विभिन्न शिल्प बनवाये । सभी प्रशिक्षार्थियों को दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के सहायक संचालक एवं नोडल अधिकारी छत्तीसगढ़ श्री गोपाल बेतावर के हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र वितरित किए गए । महिला शिक्षार्थियों में शांति कश्यप ,ममता सागर, जयंती नाग , पवंती कश्यप , राखी सागर ,सुशीला, सुंदरी बघेल ,सुकमति बघेल ,पिंकी नाग ,मीना सागर थीं । पुरुष शिक्षार्थियों में जयमन नाग , हार्डी बघेल , आमा राम कश्यप ,बुधराम कश्यप ,जयराम नाग, बेलती कश्यप, लछीन कश्यप ,तरुण कुमार कश्यप , सुकचंद बघेल ,अजय सागर थे । इस अवसर पर संस्कार भारती छत्तीसगढ़ ने ग्राम एर्राकोट के वरिष्ठ शिल्पी श्री मंगलू राम सागर , नानी राम और तुला राम कश्यप का सम्मान पत्र और शॉल से सम्मान भी किया ।


