City Media - Page 870 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 870

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने समर्थकों के साथ शंकराचार्य का किया पुरजोर स्वागत

0
  • बस्तर सीमा पर धनपूंजी में लिया आशीर्वाद
  • विधायक कार्यालय के सामने वाहनों पर की पुष्प वर्षा
  • शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने पुरी के गोवर्धन के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का बस्तर प्रवास पर पुरजोर तरीके से स्वागत किया। देर शाम ओडिसा से बस्तर आगमन पर सरहदी गांव धनपूंजी पहुंचने पर विधायक जैन ने शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जगदलपुर पहुंचने तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे गांवों मारकेल, सेमरा, खूंटपदर व आडावल में विधायक जैन के समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ शंकराचार्य जी के वाहन पर पुष्प वर्षा की।

कुछ ऐसा ही पुरजोर स्वागत जगदलपुर स्थित विधायक कार्यालय के समक्ष किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ता भी थे। विधायक कार्यालय के समक्ष शाम साढ़े सात बजे हर्षित- प्रफुल्लित कांग्रेसजनों ने शंकराचार्य जी के साथ आदित्यवाहिनी व आनंदवाहिनी के पदाधिकारियों व सदस्यों के वाहनों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता व आनन्दवाहिनी के बस्तर संभाग अध्यक्ष पं उमाशंकर शुक्ल, पुलक भट्टाचार्य, रामशंकर राव, मिन्टू कर, होरी मंडल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, श्रीमती संगीता जैन, रमेश जैन, नीलम कश्यप, राजेश राय, कल्पना मेश्राम, शहनाज बेगम, कनकदेई नाग, सुनीता सिंह, सायमा अफरोज, कोमल सेना, पापिया गाईन, कौशल नागवंशी, सुरेन्द्र झा, हरिश साहू, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पानी, यशवंत ध्रुव, सुशीला बघेल, लता निषाद, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, संदीप, अवधेश झा, बबली, धीरज पटेल समेत शहर व गांव के अनेक गणमान्य जन, पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के शपथ ग्रहण एवं विदाई समारोह के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू

0

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के शपथ ग्रहण एवं विदाई समारोह में मुख्य अतिथि गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू ने कहा कि संख्या बड़ा होना मायने नहीं रखता विचार बड़ा होना चाहिए तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के शपथ ग्रहण एवं विदाई समारोह में आए मुख्य अतिथि गृह मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू ने अपने अतिथि उद्बोधन में कहा कि तोरण लाल साहू ने समाज को बहुत आगे बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत किया है । उनको बहुत-बहुत धन्यवाद! युवराज साहू के टीम की यह दूसरा कार्यकाल कार्यकाल है l समाज के पूर्व अध्यक्षओ से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाने में प्रयास करना चाहिए l शपथ लेने का मतलब कसम खाना है उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए आपने शपथ लिया है उसके अनुरूप समाज के उपयोगी काम करना चाहिए l समाज के पदाधिकारी रहने पर उन्हें पद का दुरुपयोग और अहम में ना रहे आप जितने ज्यादा झुकेंगे l उतनी ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे संगठन का मतलब है जोड़नाl जितने लोगों को आप जुड़ेंगे उतना आपका कद ऊंचा होगा और आपके समाज मजबूत होगा l आपको अपने कार्य करने का लक्ष्य बनाना चाहिए कि मुझे अपने समाज के लिए यह काम करना है l आज से 32 वर्ष पहले जब मैं जिला दुर्ग का साहू समाज का अध्यक्ष था 1993 के समय बहुत बड़ा कार्यशाला हुआ वैसा कार्यक्रम आज तक नहीं हुआ है l वह भी बिना सहयोग के नाम उनका रखा था हम लोगों ने साहू महाकुंभ l उन्होंने गायत्री परिवार की तरह हर साल एक बुराई को छोड़ने का संकल्प लेने को कहा l समाज में आपका संख्या बड़ा होना मायने नहीं रखता आपका विचार बड़ा होना चाहिए l हमें अपने विचारों को शुद्धता और विचारों में परिपक्वता लाना चाहिए ।

समाज में प्रचलित बुराइयों के संबंध में उन्होंने कहा कि समाज में यह नियम है शादी में साड़ी प्रथा यह प्रथा हमेशा हमेशा के लिए बंद होना चाहिए l दिखावा इर्षा द्वेष जैसे छोटे-छोटे चीज जिसे आसानी से दूर किया जा सकता है l उसका पालन करना चाहिए l सगाई में फिजूल खर्च के बारे में उन्होंने कहा कि सगाई में लड़का पक्ष के पूरे परिवार मां बहन भाई दीदी सभी एक साथ लड़की पक्ष के घर जाएं तथा वहां के महिला पुरुष एक साथ मिलकर बैठकर खाना बनाएं और एक साथ बैठकर आनंद लें और उसमें सगाई करें l उसे समाज में एकरूपता आएगी और फिजूलखर्ची भी बचेगी l वर्तमान युग में सामाजिक समरसता बहुत आवश्यकता है l अन्य समाज के लोगों के बीच मेल मिलाप रखें तथा एक दूसरे की भावना का आदर करें l अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय अनिला भेड़िया ने मां कर्मा की जयकारे के साथ अपना उद्बोधन दिया उन्होंने सर्वप्रथम आदरणीय मंत्री जी का अपने विधानसभा क्षेत्र में आने के लिए धन्यवाद दिया l जिस तरह सामाजिक क्षेत्र में आगे रहते हैं उसी तरह धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में भी मंत्री जी आगे रहते हैं l जिस तरह पूर्व अध्यक्ष ने समाज को आगे बढ़ाने के काम किये हैं उसी तरह यूवराज साहू जी को भी समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करने चाहिए l उन्होंने साहू समाज के संदर्भ में कहा कि हमारे साहू समाज छत्तीसगढ़ में सबसे शिक्षित और अग्रणी समाज कहा जाता है यह अन्य समाज के लिए भी प्रेरणा का विषय है लिए कार्यक्रम की शुरुआत तहसील के युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र साहू साथ उनके टीम के द्वारा बीएसपी गेस्ट हाउस से अगवानी कर कार्यक्रम स्थल मां कर्मा मंदिर प्रांगण में लाया गया l गृह मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी महिला बाल विकास मंत्री माननीय अनिला भेड़िया जिला साहू संघ के अध्यक्ष सोमन लाल साहू जी एवं अन्य अतिथि गण मां कर्मा के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद राज्य के गीत अरपा पैरी के धार के गायन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई l तहसील साहू संघ के विभिन्न प्रकोष्ठ के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया l जिसमें समस्त 15 परिछेत्र के पदाधिकारी गण,युवा प्रकोष्ठ, मां कर्मा महिला समूह lकार्यक्रम मे पुराने तहसील साहू संघ की टीम को विदाई दिया गया l इसके बाद समाज के बेटियों के द्वारा छत्तीसगढ़ी में गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया l शपथ ग्रहण समारोह में जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री सोमन लाल साहू जी के द्वारा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष युवराज साहू जी उपाध्यक्ष रेखु राम साहू जी एवं महिला उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू जी को शपथ दिलाया गया l इसके बाद सचिव कार्यकारिणी कमेटी न्याय प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ मां कर्मा मंदिर संचालन समिति को शपथ दिलाई गया l स्वागत भाषण तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू ने किया उन्होंने कहा कि माननीय अध्यक्ष महोदय का आगमन राजहरा में तीसरी बार हुआ है । उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे समाज का मुख्य अतिथि हमारे समाज का मुखिया है। तहसील साहू संघ के नए अध्यक्ष युवराज साहू नें कहा कि ताम्रध्वज साहू जी साहू जी मेरे पिता तुल्य हैं जिनकी प्रेरणा से मै सामाजिक और राजनीतिक में आया हूं । ईन्होंने मुझे रास्ता दिखाया इसके फलस्वरूप में दूसरी बार तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पद पर पदस्थ हूं । जब मैं जिला साहू संघ बालोद के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के समय जिला में युवा मोर्चा का अध्यक्ष था । उस समय मैंने 45 लोगों से देहदान और 35 लोगों से नेत्रदान कराया था ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वर्तमान में मेरा राजनीतिक पहुंच बहुत अच्छे हैं जिसका हमारे समाज को भी लाभ मिलेगा । मुझे विश्वास है कि हमारे समाज ऐसे छाप छोड़ेगा जो अन्य समाज के लिए अनुकरणीय रहेगा l उन्होंने अपने संस्मरण में कहा कि मै और तोराण लाल साहू जी के साथ सरकार के द्वारा संचालित कार्यक्रम कुष्ठ रोग और प्लस पोलियो अभियान को पूरे 15 परीक्षेत्र के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं थे । इसके लिए कलेक्टर के द्वारा हमें सम्मानित किया गया था युवराज साहू ने गृह मंत्री जी से ₹200000 मंदिर के नव निर्माण तथा ₹200000 सामुदायिक भवन की नव निर्माण के लिए मांग की । जिला साहू संघ से आए सोमन लाल साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदरणीय मंत्री जी जब तहसील साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष थे । तब उन्होंने समाज के लिए एक नियमावली बनाई थी जिसका आज तक हमारा समाज पालन करता आ रहा है। प्रदेश के सभी साहू समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इनका जानकारी होना अति आवश्यक है ।समाज के मुख्य बुराई मृत्यु भोज इसे सामाजिक रूप से बहिष्कृत करना होगा तथा प्रदेश में पदाधिकारियों का सद्भावना यात्रा चल रहा है उसका हम पूरे जिले में जोश के साथ स्वागत करेंगे। इसके लिए हम लोग अभी से तैयार हैं । कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील साहू संघ के पूरे पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ सभी लोग तन मन धन से सहयोग कियाl मंच संचालन रेखु राम साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने किया । आभार प्रदर्शन घना राम साहू सचिव तहसील साहू संघ ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी श्रीमती द्रोपति साहू एवं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी दीपक साहू परिछेत्री अध्यक्ष राजहरा बाबा ने किया l कार्यक्रम में राधा साहू विमला साहू बिना साहू पीयूष कुमार साहू हीरेंद्र कुमार साहू भूमिका साहू अजीत कुमार साहू कमल नारायण श्रीमती दामिनी साहू दीपक साहू सेवक राम साहू पुष्पा साहू खूब लाल साहू चंपा साहू शंकर साहू किशन साहू जय राम साहू श्रीमती लोचन साहू सुदर्शन साहू राम साहू खिलावन साहू चंपा साहू छन्नू साहू कृपा साहू रिनेश्वरी साहू श्रीमती रेवती साहू शशि साहू श्रीमती रामेश्वरी साहू श्रीमती कुंती साहू भादू राम साहू श्रीमती ललिता साहू पुरुषोत्तम साहू रामदास साहू श्रीमती अनसूया साहू श्रीमती कुंती साहू दिनेश साहू श्रीमती ललिता साहू मनोहर साहू पुनाराम साहू श्रीमती महेश्वरी साहू पूर्णिमा साहू जीवन लाल साहू निलेश्वरी साहू कमल किशोर साहू शंकर लाल साहू श्रीमती भुनेश्वरी साहू सुमित राम साहू सरवन कुमार साहू श्रीमती शिवकुमारी साहू श्रीमती मीना साहू गायत्री साहू श्रीमती त्रिवेणी श्रीमती सुनीता साहू श्रीमती मन बाई साहू श्रीमती खिलेश्वरी साहू श्रीमती तुमेश्वरी साहू श्रीमती मनीषा साहू श्रीमती पंच बाई साहू श्रीमती निर्मला साहू श्रीमती ललिता साहू श्रीमती खेमिन साहू उपस्थित थे

कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए क्रिकेट को बनाया जरिया

0
  • नारायणपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी
  • सामुदायिक पुलिसिंग के लिए नारायणपुर पुलिस की नई पहल
  • 9 फरवरी को बालक हाईस्कूल ग्राउण्ड में होगा फाईनल मुकाबला

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में एक तरफ जहां सफलतापूर्वक नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग के लिए मुहिम चलाकर आम जनता से समन्वय स्थापित पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास को भी बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में ‘सद्भावना कप- 2023 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय नारायणपुर में 6 फरवरी से आरंभ किया जा गया है। प्रतियोगिता 9 फरवरी तक नारायणपुर में ही सेमीफाईनल एवं फाईनल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की 14 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 14 मैच प्रस्तावित हैं। आज कुम्हारपारा खेल मैदान में नॉक आउट क्वार्टर फाइनल का आयोजन थाना सोनपुर एवं थाना एड़का के विजेता टीम के मध्य हुआ।

प्रतियोगिता में अबूझमाड़ क्षेत्र के थाना ओरछा, कोहकामेटा एवं सोनपुर क्षेत्र की भी टीमें शामिल हो रही हैं। 6 से 8 फरवरी तक सलेक्शन मैंच कुम्हापारा खेल मैदान एवं 9 फरवरी को फाईनल मैच का आयोजन बालक हाई स्कूल मैदान नारायणपुर में होना है। 27 जनवरी से 5 फरवरी तक थाना स्तर पर लीग मैचों का आयोजन किया गया था, जिसमे जिले से 149 टीमों ने भाग लिया था। थाना स्तर पर 14 विजेता टीमों को नॉकआउट क्वार्टर फाइनल, सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच के लिए चयन किया गया है। चयनित टीमों के खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से जर्सी, खेल सामग्री एवं रूकने व भोजन की व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा निःशुल्क की गई है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपस में जोड़कर टीम भावना विकसित कर जिले में सद्भाव का माहौल बनाना है। मैच शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेडवाड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर, मोनिका मरावी, डिप्टी कलेक्टर आशीष बघेल, रक्षित निरीक्षक दीपक साव, पुलिस के अधिकारी एवं जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अवैध वसूली के फेर में खनिज विभाग के कर्मचारी का ड्रामा

0
  • कर्मचारी को बचाने माईनिंग इंस्पेक्टर पहुंचे थाने, मेडिकल कराने से रोका

जगदलपुर खनिज विभाग के उडऩदस्ता दल का एक कर्मचारी शराब के नशे में धुत्त होकर खनिज लदे वाहनों की चेकिंग करते हुए अवैध वसूली को अंजाम देता रहा। इसी चक्कर में वह एक वाहन का पीछा करते हुए ट्रक मालिक के घर जा पहुंचा और खुद पुलिस के चक्कर में फंस गया। हालांकि धुत्त कर्मचारी को खनिज विभाग का एक निरीक्षक बचाने थाने पहुंच गया। अंततः खनिज निरीक्षक अपने कर्मचारी का बिना डॉक्टरी मुलाहिजा कराए उसे थाने से बचा ले जाने में सफल हो गए, लेकिन तब तक इस ड्रामे के चर्चे आम हो गए।जानकारी के मुताबिक तीन फरवरी की रात बोधघाट चौक पर खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम का एक कर्मचारी नशे में धुत्त होकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था जांच। जांच के दौरान पिट पास दिखाने के बाद भी उक्त कर्मचारी लेनदेन के मसले पर वाहन चालकों से विवाद करता रहा। इसी बीच ओड़िशा पासिंग रेत लदा एक वाहन बोधघाट चौक से गुजरा।कर्मचारी इस वाहन का पीछा करते हुए वाहन मालिक के घर पहुंच गया और रकम की मांग करने लगा। वाहन मालिक के साथ विवाद होने पर मामला थाने तक जा पहुंचा। वाहन मालिक ने उक्त कर्मचारी पर शराब के नशे में धुत्त होने का आरोप लगाते हुए उसकी मेडिकल जांच कराने की मांग करता रहा। देर रात एक माईनिंग इंस्पेक्टर थाना पहुंच गया और पुलिस को मेडिकल जांच कराने से रोकने लगा। अंततः देर रात उक्त कर्मचारी को देर रात थाने से छोड़ दिया गया। ज्ञातव्य हो कि वाहन क्रमांक ओआर 23 डी 6784 ओड़िशा से रेत लेकर 3 फरवरी की रात जगदलपुर आ रहा था। वाहन का पिट पास का बुक क्रमांक 10775 है और नियमानुसार रेत की रायल्टी अदा कर वाहन मालिक रेत को अपने घर ला रहा था। बोधघाट चौक के पास उक्त वाहन को रोकने वाले व्यक्ति ने खुद को खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल का कर्मचारी बताकर पिट पास की मांग करने लगा। वाहन चालक ने पिट पास दिखाया और वाहन को अपने गंतव्य पर ले जाकर खड़ा कर दिया।

रकम के लिए जा पहुंचा घर

वाहन मालिक ने बताया कि उक्त कर्मचारी वाहन का पीछा करते हुए उसके घर आ पहुंचा और रेत का अवैध परिवहन करने की बात कहते हुए रकम की मांग करने लगा। वाहन मालिक ने बताया कि उक्त कर्मचारी शराब के नशे में धुत्त था और विवाद करने पर आमादा हो गया था। कर्मचारी की हरकतें जब असहनीय हो गईं, तब वाहन मालिक ने मामले की सूचना बोधघाट पुलिस को दी। कर्मचारी को थाना भी ले जाया गया, जहां वाहन मालिक ने उक्त कर्मचारी की मेडिकल जांच कराने तथा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

नाक कटी, तब माईनिंग इंस्पेक्टर आए सामने

जब मामले की जानकारी विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर को लगी और पता चला कि विभाग की नाक कट रही है, तो वे भी देर रात थाना पहुंच गए। माइनिंग इंस्पेक्टर कर्मचारी की मेडिकल जांच नहीं कराने का आग्रह करते हुए जांच कराने से रोकने की कोशिश करने लगे। अंततः घंटों चले ड्रामे के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर अपने कर्मचारी को देर रात थाने से छुड़ाकर अपने साथ ले गए।

माइनिंग इंस्पेक्टर ने साधी चुप्पी

माईनिंग इंस्पेक्टर गुहा इस मामले में किसी तरह की सफाई देने से बचते हुए चुप्पी साधे रहे। यहां तक कि उन्होंने फोन भी रिसीव नहीं किया। गुहा के उस सरकारी सेलफोन नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, जिस नंबर को जिला कलेक्टर ने खनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं अवैध वसूली की शिकायत करने के लिए जारी किया है। गुहा से कथित कर्मचारी के नशे में धुत्त व अवैध वसूली में लिप्त रहने के संबंध में विभाग का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन गुहा के सेलफोन पर कॉल तो जाता रहा, लेकिन उन्होंने फोन उठाने की जरूरत नहीं समझी। फोन कॉल रिसीव नहीं करने के कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी ।

सामाजिक भवनों के निर्माण में देरी, ईई को मंत्री लखमा ने फटकारा

0

जगदलपुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने धरमपुरा में महारा समाज और परपा थाना के पास बन रहे कोया समाज के भवन निर्माण कार्य का सोमवार को जायजा लिया। महारा समाज के भवन निर्माण के लिए केवल गड्ढा ही खोदा जा सका है, जबकि कोया समाज भवन का काम आधा-अधूरा है। इसे देख मंत्री ने नाराजगी जताते पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को सर्किट हाऊस में तलब कर खूब फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे प्रदेश में सभी समाजों के लोगों को सामाजिक भवन बनाने के लिए जमीन के साथ ही निर्माण के लिए लाखों रूपए भी दे रहे हैं। बस्तर के दो प्रमुख महारा और कोया समाज के लिए मेरे अनुरोध पर जमीन के साथ बड़ी धनराशि मुख्यमंत्री ने प्रदान की है, लेकिन निर्माण कार्य सुस्त गति से चल रहा है ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने अभियंता से कहा कि गुणवत्ता और समय सीमा दोनों का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द काम पूरा कराया जाए। बारिश का मौसम आने पर आप ही लोग काम को छोड़ देते हैं। उन्होंने साफ कहा कि कब तक काम पूरा होगा यह जल्दी बताओ और उस समय तक समाज को भवन मिल जाना चाहिए। भवन पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री को बुलाकर उनके हाथों से दोनों समाज के लोगों को भवन की सौगात देंगे। अफसर ने दोनों भवन के निर्माण में तेजी लाने और जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही गुणवत्ता का भी पूरी तरह पालन करने की बात कही। इस दौरान इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक समेत अन्य जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद थे।

सांसद दीपक बैज ने लोस में उठाया वाशिंग लाइन का मामला

0
  • जगदलपुर रेलवे स्टेशन में आधा अधूरा काम हो पाया है अब तक
  • बजट में प्रावधान न होने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी बस्तर सांसद ने

बस्तर बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने सोमवार को लोकसभा में जगदलपुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग लाइन निर्माण का मामला उठाया। ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में वाशिंग लाइन का निर्माण रेलवे ने प्रारंभ किया था, पर उसे आधा अधूरा छोड़ दिया गया है और कार्य वर्षों से बंद पड़ा है। लोकसभा में बैज ने नियम 377 के तहत इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जगदलपुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग लाइन का निर्माण हो जाने से यहां से चलने वाली और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की सफाई धुलाई करने का प्रस्ताव पूर्व तट रेलवे का था। इससे स्थानीय लोगो को रोजगार का अवसर मिलेगा, लेकिन यह कार्य अधर में लटकाकर रख दिया गया है। चिंता की बात है कि केंद्र सरकार के आम बजट 2023-24 में भी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्टेशन पर वाशिंग लाइन आधे अधूरे निर्माण को पूर्ण करने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। बैज ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि जगदलपुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग लाइन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए।

देवांगन पुराण व माता परमेश्वरी महोत्सव देवांगन समाज कोहका के द्वारा मनाया गया

0

भिलाई – देवांगन समाज कोहका के द्वारा माता परमेश्वरी के मंदिर प्रांगण में लिमहा तालाब के पास शिक्षक नगर कोहका भिलाई मके पांच दिवसीय देवांगन पुराण कथा आयोजन किया गया। कथा वाचक परम पूज्य पंडित संतोष राव (खरोरा वाले ) के द्वारा कथा किया गया। उक्त जानकारी देते हुए समाज के सचिव मुकेश देवांगन ने बताया कि कथा आयोजन के प्रथम दिवस विशेष शोभायात्रा महिलाओं के कलश एवं गेड़ी नृत्य के साथ यात्रा बहुत ही शोभायमान थी , तथा अंतिम दिवस आज देवांगन समाज के 21 जोड़ों के द्वारा हवन पूजा कार्यक्रम साथ ही गोदान सहस्त्रधारा व अन्य पूजा विधि के पश्चात माता परमेश्वरी महोत्सव मनाया गया तथा साथ ही माता परमेश्वरी की मूर्ति विसर्जित किया गया इस कथा के माध्यम से कथा वाचक ने समाज व अन्य लोगों को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा आपसी संबंधों की मिठास को बढ़ाने व अन्य कई महत्वपूर्ण ज्ञान की बातें लोगों को बताई गई ताकि लोग अपने जीवन मूल्यों को समझकर श्रेष्ठ मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल कर सकें और एक अच्छे और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश देवांगन (अध्यक्ष खनिज विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन) मुख्य अतिथि विजय साहू (क्रेड़ा सदस्य) नीरज पाल (महापौर नगर पालिक निगम भिलाई) गिरवर साहू सभापति (नगर पालिक निगम भिलाई) धर्मेंद्र यादव( वरिष्ठ नेता कांग्रेसी ) तथा देवांगन समाज कोहका के पदाधिकारी गण अध्यक्ष सूरज देवांगन सचिव मुकेश देवांगन व समाज के पदाधिकारी गण भूषण देवांगन टीकाराम देवांगन शैलेंद्र देवांगन, गेंदलाल, तारा, पुष्पा, छबीलाल, हीरदे, कन्हैया राजापूजया कन्हैया तरार, मनोज, नरेश, कौशल, गौकरण, गौरीशंकर ,हेमंत ,तरुण तथा महिला पदाधिकारी गण सीमा ,रीना, प्रेमलता ,करुणा, नेहा, मीरा ,कविता, प्रिया, कौशल्या व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ शासन तत्पर :- मंत्री लखमा

0
  • अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक विकास के लिए किया गया सम्मेलन का आयोजन

जगदलपुर 06 फरवरी 2023/ अल्पसंख्यक आयोग द्वारा समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए सम्मेलन का आयोजन सोमवार 5 फरवरी को किया गया। कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।मंत्री लखमा ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विवादों को तत्परतापूर्वक सुलझाने के लिए अल्पसंख्यक आयोग के भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए यहां सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके लिए आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा स्वयं पिछले दो दिनों से बस्तर में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है तथा अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जगदलपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास संचालित करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष करने की बात भी कही।

इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं और उनकी आकांक्षाओं को जानने के लिए यहां संवाद स्थापित करते हुए सार्थक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के हितों का संरक्षण आयोग का प्रमुख दायित्व है। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की धरातल पर निगरानी भी की जा रही है, जिससे इसका लाभ समुदाय के सदस्यों को मिले। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा सभी स्थानों में प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करने के साथ ही उनके आवेदनों के निराकरण का कार्य भी कर रही है। उन्होंने मदरसों के अनुदान से संबंधित समस्या के समाधान के लिए पहल करने की बात भी कही। उन्होंने छात्रवृत्ति योजना के लाभ के लिए विद्यार्थियों का बैंक पासबुक की आवश्यकता अनिवार्य तौर पर होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए गुरुद्वारा, मस्जिद, दादाबाड़ी, बौद्ध विहार आदि स्थानों में बैंक अधिकारियों को जाकर विद्यार्थियों का पासबुक बनाने के निर्देश दिए गए हैं।संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने सभी धर्मों का सम्मान करने के साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर प्रयास किया है। किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शिक्षा में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। उन्होंने शासन की नई उड़ान, पढ़ो परदेश, नई रोशनी इत्यादि योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ लेने की अपील की। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने जगदलपुर में पहली बार अल्पसंख्यक समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए सम्मेलन का आयोजन करने के साथ ही इस समुदाय के कल्याण के लिए शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित किताबों के प्रकाशन के लिए आयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों सम्मानित भी किया गया।अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष छाबड़ा की अध्यक्षता में इसके साथ ही समुदाय के सदस्यों को प्राप्त होने वाले शासन की योजनाओं के लाभ की समीक्षा भी की गई। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री बलराम मौर्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे, आदिवासी विकास विभाग की प्रभारी सहायक आयुक्त सुश्री आस्था राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान सहित अल्पसंख्यक समुदाय के जनप्रतिनिधिगण, मुस्लिम, इसाई, जैन, बौद्ध एवं सिख समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे

0
  • दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में ग्राम मगरदाह (मरदेल) पहुंचे मुख्य अतिथि विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे डौंडी ब्लॉक के ग्राम मगरदाह में एम स्टार द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों ने भी बड़े ही आत्मियता के साथ उनका स्वागत किया । वही विक्रम धुर्वे ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया । विक्रम धुर्वे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे । विक्रम धुर्वे ने आगे कहा की कबड्डी के क्षेत्र में युवा खिलाड़ियों के भविष्य के लक्ष्‌य को साकार करे यह प्रतियोगिता इसी दिशा का प्रयास है।

ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के प्रति जो जागरूकता है और उसे हम विभिन्ना खेल आयोजनों के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष डौंडी मनीष झा ने भी सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल को खेल भावना से खेलने को कहा और आयोजन समिति को इतने अच्छे कबड्डी प्रतियोगिता के लिए धन्यवाद भी दिया। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में हिरदेय राम कोवाची (सरपंच ग्राम मरदेल), रमिता मरकाम (जनपद सदस्य जनपद पंचायत डौंडी), नेहरूराम तेता (सर्कल अध्यक्ष), रामकिशन कोरेटी (सरपंच नर्रलगुड़ा), पतिराम नरेटी, रुपेश नायक (उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी) संजीव मानकर (पार्षद व अध्यक्ष युवा मोर्चा डौंडी) आशीष गुप्ता (उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डौंडी)समिति के अध्यक्ष अश्वन तेता व समिति के सभी सदस्य, ग्राम मगरदाह (मरदेल) के समस्त खेल प्रेमी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस में नेताम के लिए फिर आये दिन बहार के

0
  • असल सवाल तो यह है कि प्रतिबद्धता कहां होगी? कांग्रेस या आदिवासी समाज के साथ?

अर्जुन झा

जगदलपुर किसी जमाने में बस्तर की राजनीति के चमकदार सितारे रहे और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शोभित होने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद नेताम बदलते वक्त में पार्टी में बेगाने हो कर सर्व आदिवासी समाज नाम के सामाजिक संगठन की राजनीति में सक्रिय हो गए। उन्हें कांग्रेस ने अपनी तरफ से घर बैठा दिया। लेकिन अब उनके लिए कांग्रेस में बहार के दिन फिर से आने के संकेत मिल रहे हैं। रायपुर में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें स्वागत समिति में शामिल किया गया है। जबकि बीते दिनों में उन्हें कांग्रेस में अहमियत नहीं दी जा रही थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक अवसर पर उन्हें संदेश दे चुके हैं कि उनकी पारी समाप्त हो चुकी है, अब दीपक बैज और राजमन बेंजाम को खेलने दें। मतलब यह कि अब बस्तर में नई पौध को कांग्रेस के बगीचे में खिलने दिया जाए। वैसे भी प्रकृति का नियम यही है। सूखे पत्ते या तो खुद ब खुद झर जाते हैं अथवा झरा दिए जाते हैं। राजनीति में ऐसा कुछ ज्यादा ही होता है। सूखे पत्तों को मार्गदर्शक बताकर मूकदर्शक बना दिया जाता है। कांग्रेस की बात है तो सिर्फ कांग्रेस की ही बात की जा रही है अन्यथा भाजपा में भी यही रीत है कि आशीर्वाद तो सब लेते हैं लेकिन सुनता कोई नहीं। अब बस्तर में कांग्रेस की तरुणाई को आशीर्वाद देने के लिए बुजुर्ग नेता अरविंद नेताम और उनकी पत्नी छबीली नेताम को मान देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सुध ली है। इस अवसर पर यह भी स्मरण किया जा सकता है कि कुछ अरसे पहले अरविंद नेताम ने मंत्री कवासी लखमा को उपदेश दिया था तो जवाब में कवासी लखमा ने नसीहत दे दी थी कि नाती पोते खिलाने की उम्र है तो नेताम घर बैठकर नाती पोते खिलाएं। आशय यही है कि नेताम राजनीति में दखल नहीं दें। नेताम भी राजनीति के पुराने योद्धा हैं। योद्धा कितना भी बुजुर्ग हो जाये, उसका जोश कम नहीं होता। महाभारत के युद्ध में कौरवों की तरफ से बुजुर्ग सेनापतियों ने ही नेतृत्व किया था। राजनीति भी एक युद्ध का मैदान ही है तो यहां भी बुजुर्गों की स्थिति भीष्म पितामह और गुरु द्रोण जैसी ही है। बुढ़ापे में मोतीलाल वोरा जैसे तपे तपाये नेता की राज्यसभा टिकट काटकर दूसरे आंगन की तुलसी छत्तीसगढ़ के आंगन में स्थापित करना इसका एक उदाहरण समझ में आता है लेकिन यह भी राजनीतिक जरूरत है कि नवीनता को स्थान प्राप्त हो अन्यथा बूढ़ी कांग्रेस देश भर में कृशकाय हो गई है। कांग्रेस में अनुभव और जोश का सामंजस्य बिठाने की परंपरा है, इसलिए अनुभव के धनी मल्लिकार्जुन खड़गे आज कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष हैं। इस हिसाब से देखें तो कांग्रेस अब भी बुजुर्ग पीढ़ी के अनुभव को मान्यता दे रही है। नई और पुरानी पीढ़ी के बीच विचारों में फर्क होता है। यहां समन्वय की दरकार है। अब अरविंद नेताम की याद छत्तीसगढ़ कांग्रेस को क्यों आई है तो सीधी सी बात है कि चुनाव सिर पर है। बस्तर में अरविंद नेताम एक बड़ी शख्सियत हैं। उनके संरक्षण में चल रहा सर्व आदिवासी समाज संगठन तेजी से प्रभाव बढ़ा रहा है। इसकी बानगी भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सामने आ चुकी है। अब अरविंद नेताम जिस मुकाम पर खड़े हैं, वहां सर्व आदिवासी समाज के संगठन को अधर में छोड़कर वे कांग्रेस के लिए पूर्ण समर्पित होने की स्थिति में नहीं हैं। कांग्रेस ने उन्हें मान दिया है, जिसे उन्होंने पुराने रिश्तों की वजह से स्वीकार किया है किंतु सवाल यह है कि उनकी प्रतिबद्धता कहां होगी? कांग्रेस के प्रति या आदिवासी समाज के साथ?

MOST POPULAR

HOT NEWS