City Media - Page 897 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 897

सीआरपीएफ के महानिरीक्षक ने बमबारी की खबर को बताया झूठा

0
  • आईजी के मुताबिक नक्सालियों की फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया गया, नक्सली भाग निकले
  • माओवादी संगठन ने सुरक्षा बलों पर लगाया हेलीकाप्टर से जंगलों में बम बरसाने का आरोप
  • सोशल मीडिया पर कौन चला रहा है बमबारी की खबरें ? यह जांच का मसला

जगदलपुर दो दिन से सोशल मीडिया पर यह प्रचारित किया जा रहा है कि बस्तर और तेलंगाना के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा हेलीकाप्टर और ड्रोन के जरिए बम बरसाए जा रहे हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक ने ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की थी, जिसका जवाब फायरिंग से दिया गया। जवानों के आगे नक्सली टिक नहीं पाए और भाग खड़े हुए। वहीं माओवादी संगठन ने भी बमबारी की जाने का दावा किया है। माओवादियों का कहना है कि सुरक्षा बलों की बमबारी के चलते ग्रामीण घरों से निकल नहीं पा रहे हैं।सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ सेक्टर के महानिरीक्षक ने एक बयान जारी कर बमबारी की खबर को सरासर झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर फैलाई जा रही है कि तेलंगाना से लगे बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती इलाकों में हेलीकाप्टर के जरिए नक्सलियों पर हमले किए जा रहे हैं, जो कि पूरी तरह से बेबुनियाद है। उन्होंने जानकारी दी है कि तेलंगाना राज्य से लगे सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 11 जनवरी को बल की कोबरा बटालियन की एक टुकड़ी को हेलीकाप्टर से फारवर्ड ऑपरेटिंग बेस के लिए रवाना किया गया था। हेलीकाप्टर के लैंड होने के दौरान नक्सलियों कोबरा बटालियन के जवानों और हेलीकाप्टर को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा सम्हाल लिया और जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग से घबराकर नक्सली भाग खड़े हुए। नक्सलियों की फायरिंग में बल के जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जवाबी फायरिंग में नक्सलियों को कितनी क्षति पहुंची है, इसका पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आईजी ने कहा है कि सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन एक विशेष फोर्स है, जिसे राष्ट्रविरोधी तत्वों से निपटने के लिए निपुण किया गया है और यह नक्सलियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। आईजी ने कहा है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की गतिविधियों के कारण नक्सली ग्रामीणों का समर्थन खोते जा रहे हैं। ये है नक्सली संगठन का दावा वहीं दूसरी ओर नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( माओवादी ) ने दावा किया है कि सुरक्षा बलों ने हेलीकाप्टर और ड्रोन के जरिए जंगलों में तथा ग्रामीण आबादी के आसपास बम बरसाए हैं। इसके कारण ग्रामीणों में डर का माहौल है। संगठन की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि सुरक्षा बलों ने 11 जनवरी को सुबह 11 बजे दक्षिण बस्तर के पामेड़ व किस्टारम के सरहदी इलाकों में स्थित मड़कनगुड़ा, मेट्टागुड़ा, बोट्टेतोंग, साकिलेर, मड़पादुलेड, कन्नेमरका,पोट्टेमंगुम, बोत्तलंका, रसापाल और एर्रापल्ली गंवों, जंगलों व पहाड़ों को निशाना बनाकर हेलीकाप्टर और ड्रोन के जरिए बमबारी की। इसकी वजह से ग्रामीण खेती किसानी का काम नहीं कर पा रहे हैं। गंगा का कहना है कि इसके पहले बीते साल 15 अप्रेल को भी इसी इलाके में बम बरसाए गए थे। 11 जनवरी को पूरे दिन रुक रुक कर हमले किए जाते रहे। कहा गया है कि महीने भर से हेलीकाप्टर द्वारा इलाके की निगरानी करते हुए हवाई हमले किए जा रहे हैं। सचिव गंगा ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कोरबा में दिए गए बयान के बाद सुरक्षा बलों ने घेरा डालो, उन्मूलन करो अभियान चलाकर हमारी पार्टी, पीएलजीए, जनता और आदिवासियों का सफाया करने का अभियान केंद्र की हिंदुत्ववादी और फासीवादी सरकार तथा छत्तीसगढ़ की आदिवासी विरोधी सरकार चला रही है। संगठन ने इसके खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।

सांसद व अभा आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैज रांची में

0

बस्तर क्षेत्रीय सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज अपने दो दिवसीय प्रवास पर रांची गए हुए हैं। वहां उनका आदिवासियों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।सांसद दीपक बैज सामाजिक एवं राजनैतिक आयोजन में शिरकत करने 11 जनवरी को नियमित विमान सेवा से रांची रवाना हुए। रांची में एयरपोर्ट पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा और पचासों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रांची के सर्किट हाउस में प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं आदिवासी नेता श्रीबंधु तिर्की ने सांसद दीपक बैज का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया।

सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

0

दल्ली राजहरा : सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता ने शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा में गुरुवार प्रातः 9 बजे स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना माल्यार्पण करने के पश्चात प्रसाद स्वरूप मिठाई बांटने के बाद स्वामी जी के ओजस्वी और राष्ट्रीय विचारों पर प्रकाश डाला। और कहा कि हम स्वामी विवेकानंद के विचारों को आधार मानकर ही समाज और राष्ट्र की समर्पित भाव से सेवा करते रहे है। स्वामी जी संपूर्ण मानव जाति को एक परिवार की रूप में देखते थे और युवाओं को सदैव अपने राष्ट्र और अपने कर्तव्यों के प्रति उठ खड़े होने की प्रेरणा देते थे। इस अवसर पर लोकेश शर्मा, रवि भारद्वाज, लीमेश सिन्हा, सचिन पठारिया,रूपेश पिपरे, शोहदत अली, दिव्यांशु, लक्की साहू और निधि आदि महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

कालोनाइजर पृथ्वी डेवलपर पर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा

0
  • अशोका लाईफ स्टाईल कॉलोनी के निर्माण में अनुबंध का पालन नहीं
  • 12 साल में भी विकसित नहीं हो पाई कॉलोनी, फिर भी दूसरी कॉलोनी बनाने निगम ने दे दिया परमिशन


जगदलपुर कॉलोनाइजर पृथ्वी डेवलपर के प्रबंधन अशोक लुंकड़ पर अशोका लाईफ स्टाईल कॉलोनी के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाया है कि कॉलोनाइजर द्वारा 12 वर्षो बाद भी अशोका लाइफ स्टाइल कॉलोनी का समुचित विकास नहीं कराया गया है। अधूरे विकास वाली कॉलोनी को नगर निगम द्वारा टेकओवर कर लिया गया है। इससे नगर निगम प्रशासन एवं कॉलोनाइजर के बीच सांठगांठ की बू आ रही है। हाउस बायर्स ने कहा है कि कॉलोनी निर्माण के दौरान जारी किए गए ब्रोसर के अनुसार आज तक कॉलोनी में सड़क निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य, पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था एवं कॉलोनी को पूर्णत: बाउंड्रीवाल से घेरने सहित कई कार्य अधूरे ह
हैं। सदस्यों ने मांग की है कि अनुबंध शर्तो के आधार पर कॉलोनी का अधूरे कार्य पूर्ण नहीं कराए जाने पर चक्काजाम किया जाएगा एवं न्यायालय की शरण ली जाएगी। बायर्स ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में स्वीकृत कॉलोनी का संपूर्ण विकास कार्य नहीं करने वाले कॉलोनाईजर को उसी स्थान पर नई कॉलोनी बनाने की स्वीकृति नगर निगम प्रशासन ने दे दी है, जो कॉलोनाईजर एक्ट का उल्लंघन है। बायर्स ने जिला प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेते हुए नई कॉलोनी निर्माण की स्वीकृति निरस्त करने की भी मांग की है। अशोका लाईफ स्टाईल कॉलोनी प्राथमिक सहकारी समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार, उपाध्यक्ष नीलम कुशवाहा, सचिव धनंजय राव, निकेश देवांगन, संरक्षक सुनीता सिंह,संजय मिश्रा, श्री श्रीवास्तव व अन्य सदस्यों ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि पृथ्वी डेवलपर के प्रोपाइटर द्वारा महावीर नगर, अशोका पार्क तथा अशोका लाईफ स्टाईल के नाम से कॉलोनियों का निर्माण कराया गया है। सभी कॉलोनियों में आधे अधूरे कार्य कराए गए हैं। इसे लेकर सभी कॉलोनियों में विवाद की स्थिति बनी हुई है। बायर्स की शिकायतों के बाद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। बायर्स ने बताया कि धरमपुरा तीन में प्रस्तावित अशोका लाईफ स्टाईल कॉलोनी के हालात भी कुछ ऐसे ही है। इस कॉलोनी में सड़क निर्माण, पानी निकासी, बच्चों तथा बुजुर्गो के लिए सुविधा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य 12 वर्षो बाद भी अधूरे ही हैं। कॉलोनी में 30 फीट चौड़ी सड़क प्रस्तावित थी, जो 22 फीट चौड़ी बनाई गई है। यह कृत्य कालोनाईजर एक्ट का उल्लंघन है। कॉलोनीवासियों के लिए आफत बन जाती है बारिश
अशोका लाइफ स्टाइल कॉलोनी में 87 मकानों के निर्माण की अनुमति मिली थी, किंतु कॉलोनाईजर द्वारा 86 मकान ही बनाए गए हैं। 87 नंबर के मकान का आधा भूखंड 86 नंबर के मकान मालिक को विक्रय किया गया है तथा शेष आधे प्लॉट एवं ग्रीन लैंड की जमीन को मिलाकर अपने निजी स्वार्थ हेतु नियम विरूद्ध उक्त स्थान को सड़क के रूप में नए कॉलोनी के प्लाट से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। कॉलोनी में बरसाती पानी के निकास की पर्याप्त व्यबस्था नहीं होने के कारण बारिश का मौसम कॉलोनीवासियों के लिए मुसीबतें लेकर आता है। घरों में पानी भारने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि कॉलोनीवासियों से नगर निगम द्वारा सभी प्रकार के टैक्स लिए जा रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्था लचर है।
नई कॉलोनी निर्माण की अनुमति कैसे ?
समिति के सदस्यों ने बताया कि कॉलोनाईजर एक्ट नियमों के अनुसार पूर्व में स्वीकृत कॉलोनी का समुचित विकास नियम एवं शर्तो के आधार पर करने के बाद ही संबंधित कॉलोनाइजर को नई कॉलोनी के निर्माण की स्वीकृति देने का प्रावधान है। नियमों और कॉलोनाईजर एक्ट का उल्लंघन करते हुए नई कॉलोनी की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे कॉलोनाईजर एवं प्रशासन में सांठगांठ होने का अंदेशा है। अधूरी कॉलोनी को नगर निगम द्वारा टेकओवर कर लिया जाना एक्ट के खिलाफ है। तात्कालिक नगर निगम आयुक्त नीलकंठ टेकाम ने 6 अक्टूबर 2011 को कॉलोनी को टेकओवर करते हुए 6 बिंदुओं पर शर्ते निर्धारित की थी। इसके तहत निगम के कोष में डामरीकरण कार्य 22 मीटर करने को लेकर 4 लाख 50 हजार की राशि जमा कराई गई थी। शर्त रखी गई थी कि कॉलोनी की सड़क के निचले भाग से पानी की निकासी, कॉलोनी के प्रवेश स्थल पर स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य तीन माह में पूर्ण कराए जाएंगे। निगम प्रशासन ने इस बाबत निर्देश भी जारी किया था। आदेश के 12 वर्ष बाद भी कॉलोनी का समुचित विकास न हो पाना नगर निगम की उदासीनता को दर्शाता है। कॉलोनीवासियों ने कार्य जल्द पूर्ण नहीं होने पर चक्काजाम करने एवं न्यायालय जाने की बात कही है। उधर निगम आयुक्त का कहना है कि कॉलोनी को पूर्व में टेकओवर किया गया है और वर्तमान में नई कॉलोनी की निर्माण की स्वीकृति टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अनुमोदन के आधार पर दी गई है।
काम न आई कलेक्टर से गुहार
समिति के सदस्यों ने कॉलोनी के नाम पर अवैध निर्माण कार्य को रोकने की गुहार बस्तर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से लगाई थी, तब जांच कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अवैध निर्माण कार्यो पर रोक नहीं लगाई गई है।

ग्राम बड़े अलनार मे आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के समापन समारोह में उपस्थित हुए विधायक चंदन कश्यप

0

भानपुरी मंगलवार को नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप बस्तर ब्लॉक के ग्राम बड़े अलनार मे राष्ट्रीय सेवा योजना शा.उ.मा.वि भानपुरी द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।


राष्ट्रीय सेवा योजना का यह शिविर 4 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न गतिविधियां हुए। गाँव मे परियोजना कार्य के तहत विद्यालय परिसर की सफाई, तालाब की सफाई,नाले की सफाई, नल के आसपास सफाई,कचरा पेटी निर्माण आदि कार्य किया गया। विधायक चंदन कश्यप ने समापन समारोह में उपस्थित स्वयं सेवक – सेविकाओं, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्रों मे व्यक्तित्व विकास के साथ राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करना है। हमको युवाओ के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के बताये मार पर चलते हुए जनजागरूकता का कार्य करना है। विधायक चंदन कश्यप ने ग्रामवासियों से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक – सेविका केवल यहा जागरूक करने आए है बाकी सब गाँव ले लोगों की ही करना है। विधायक ने सभी स्कूली बच्चों को उनकी उज्वल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे से पढ़कर माँ – बाप और क्षेत्र का नाम रोशन करने को कहा।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्याम दिवान, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान,जनपद सदस्य गणेश बघेल, सरपंच बाली मौर्य, उप सरपंच श्याम बाई सेठिया, सिरहा जड़गा मौर्य, युवा नेता बबलु बघेल, जीवन सेठिया, रबीन्द्रनाथ शार्दुल,सम्पत नेगी, भगत मौर्य,लंबोदर मौर्य, प्राचार्य टी. के. दूर्गम, व्याख्याता एस.सी.बघेल, गजेंद्र पानिग्राही,सुरेश विश्वास, जांगड़े,कार्यक्रम अधिकारी टी.एस. ठाकुर,विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर बघेल, विक्की कश्यप,फगनु बघेल,कृष्णा तिवारी, संध्या दिवान,रेणुका नेताम भकचंद पवार,मीना मौर्य,पुनम ठाकुर,आदित्य ठाकुर, रूपेश, छब्बील ठाकुर, मनीषा,कृति,काजल, कमला,निशा समस्त स्वयं सेवक- सेविका,स्कूली बच्चे एवं ग्रामवासी मौजूद थे।

बस्तर जिले में बन चुके 12 हजार से ज्यादा ग्रामीण पीएम आवास

0
  • जिले के 3788 ग्रामीण हितग्राहियों को 10 करोड़ 29 लाख रु. जारी


जगदलपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक आवासों के लिए प्रथम, द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ किश्तों की राशि के तौर पर 3788 हितग्राहियों को 10 करोड़ 29 लाख रुपए जारी किए गए हैं ।
राशि मिलने के बाद कोरोना काल के समय से लंबित पड़े आवासों के निर्माण में तेजी आई है और हितग्राही अपने आशियानों को बनते हुए देख रहे हैं। बस्तर जिले में 2016-17 से लेकर 2019-20 तक 14 हजार 647 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 12 हजार 430 आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बकावंड विकासखंड के 1781 हितग्राहियों को 4 करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपए, बास्तानार विकासखंड के 184 हितग्राहियों को 55 लाख 66 हजार रुपए, बस्तर विकासखंड के 840 हितग्राहियों को 2 करोड़ 34 लाख 28 हजार रुपए, दरभा विकासखंड के 91 हितग्राहियों को 24 लाख 98 हजार रुपए, जगदलपुर विकासखंड के 474 हितग्राहियों को 1 करोड़ 22 लाख 79 हजार रुपए, लोहंडीगुड़ा विकासखंड के 285 हितग्राहियों को 65 लाख 3 हजार रुपए और तोकापाल विकासखंड के 133 हितग्राहियों को 29 लाख 40 हजार रुपए प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ किश्त के रुप में प्रदान किए गए हैं। हितग्राहियों के खातों में यह राशि सीधे जमा की गई है। इससे आवास निर्माण के कार्य में गति आई है। वहीं हितग्राहियों में भी खुशी है कि उनके सपनों का आशियाने जल्द बनेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के जिला समन्वयक ने बताया कि आवास निर्माण की प्रगति के आधार पर आगामी किश्त की राशि शीघ्र जारी की जाएगी। इस योजना के तहत पक्के आवासों के निर्माण से परिवारों को अपने कच्चे आवासों से मुक्ति मिलेगी और अपने पक्के आशियाने में वे खुशहाल जिंदगी बसर करेंगे।

33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस हेलमेट रैली निकालकर शहर भ्रमण किया गया

0
  • पुलिस अधीक्षक ने हरी झण्डी दिखाकर किया जागरूकता रथ को रवान
  • नयापारा बालोद एवं ग्राम हल्दी में किया गया नुक्कड नाटक का मंचीय कार्यक्रम
  • बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का पालन करे।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीष राठौर के मार्गदर्षन में एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बालोद सुश्री नवनीत कौर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक व यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में बालोद जिले में 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार यह सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रदेष के सभी जिलों में दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2023 तक यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जा रहा है। इसके परिपालन में बालोद जिले मे भी हेलमेट रैली निकालकर यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 प्रारंभ किया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर ‘‘यातायात जागरूकता रथ‘‘ को रवाना किया गया। यातायात जागरूकता रथ के साथ-साथ यातायात बालोद अधिकारी/कर्मचारी, र.के. बालोद के महिला एवं पुरूष स्टाफ, साइबर सेल बालोद के स्टॉफ एवं परिवहन विभाग बालोद के अधिकारी के साथ हेलमेट रैली निकाली गयी। यह हेलमेट रैली जय स्तंभ चौक बालोद से प्रारंभ होकर, दुध गंगा, बस स्टैण्ड, दल्ली चौक, घड़ी चौक, हलधर चौक, मधु चौक होते हए यातायात कार्यालय बालोद आकर समाप्त हुई। आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने के लिए समस्त दुपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा यातायात नियमों के पालन करने शपथ दिलाई गयी।


‘‘बालोद के रंग’’ कला जत्था के कलाकारों द्वारा नयापारा बालोद एवं ग्राम हल्दी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों जैसे बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक देखने आएं आम नागरिकांे एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर शपथ दिलाई गई की सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय तो पालन करेंगे साथ ही दुसरो को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित करेंगें।

यातायात सप्ताह दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2023 तक प्रतिदिन लर्निंग लायसेंस बनाने वाले इच्छुक वाहन चालकों को ‘‘लर्निंग लायसेंस बनाने षिविर’’ का आयोजन किया जा रहा है। यातायात कार्यालय बालोद में आधार कार्ड, पेन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र 08वीं 10 वीं का मार्कषीट, 02 पासपोर्ट साईज फोटो व निर्धारित शुल्क के साथ यातायात कार्यालय बालोद में उपस्थित होकर लर्निंग लायसेंस बनवा सकते है।
कल दिनांक 12.01.2023 को बालोद शहर के प्राइवेट एवं शासकीय विद्यालयों के प्राचार्याें को स्कूली छात्र/छात्राओं के साथ ‘‘यातायात सड़क सुरक्षा’’ विषय पर निबंध लेखन, चित्रकला, स्लोगन, रंगोली प्रतियोगिता शाला स्तर में आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों की नामावली यातायात कार्यालय बालोद में उपलब्ध कराने लेख किया गया है तथा थाना गुरूर के साप्ताहिक बाजार में नुक्कड नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना निर्धारित किया गया है।
बालोद पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि वाहन चालाते समय हमेषा हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग करे नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने नहीं देवे। बालोद पुलिस चेकिंग अभियान लगातार जारी है, इसी क्रम में कल दिनांक 10.01.2022 को ओव्हरलोड़ वाहन चालन करने वाले 02 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर प्रत्येक से 12000-12000 रू. का जुर्मान वसूल किया गया है। कुल 08 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 26500 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है।

बिग ब्रेकिंग स्कूल से घर छोड़ने जा रही स्कूल वेन ड्राइवर की लापरवाही से दुर्घटनाग्रस्त वेन में बैठे बच्चे घायल 108 की सहायता से हॉस्पिटल पहुंचाया गया

0

दल्ली राजहरा /डौंडी – ग्राम खलारी बाजार में स्कूल वैन अनियंत्रित होकर बाजार के लिए बनाए गए चौड़ी से टकरायीं स्कूल वैन में बैठे बच्चे घायल 4 बच्चों को ज्यादा चोट आई। अन्य बच्चों को भी चोट लगी है बच्चे डर से सहमे दुर्घटना की स्थिति का अनुमान क्षतिग्रस्त स्कूल वैन को देखकर लगाया जा रहा है ड्राइवर शिवम जो कि हाथीगोर्रा का रहने वाला है नशे की हालत में रहा होगा वेन में सरस्वती शिशु मंदिर कुसुमकसा के 15 बच्चे जो कि खलारी एवं हाथीगोर्रा के रहने वाले थे स्कूल की छुट्टी होने पर उक्त बच्चे स्कूल वैन से घर जा रहे थे घटना शाम 5:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है चार बच्चे गंभीर रूप से घायल जा रहे हैं जिन्हें चिखला कसा के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है एवं बाकी बच्चों को घोटिया के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। बच्चों को तत्काल 108 की सहायता से हॉस्पिटल ले जाया गया है सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइवर सुबह भी नशे की हालत में था एवं दुर्घटना करते-करते बाल-बाल बचा था।

विश्वास,सुरक्षा और विकास की त्रिवेणी से 589 गांव माओवाद से मुक्त

0
  • 135 गांवों को बनाया जाएगा मॉडल गांव 780 किलोमीटर का बिछा जाल, अधोसंरचना से बदला बस्तर

जगदलपुर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की त्रिवेणी विश्वास,सुरक्षा और विकास के बदौलत 2710 गांवों में से 589 गांव माओवाद से मुक्त हो गए हैं और मावा नवानार के तहत् 135 गांवों को मॉडल गांव बनाया जाएगा वहीं दूसरी तरफ अधोसंरचना विकास के 780 किलोमीटर की सड़क और महत्त्वपूर्ण पुल पुलियों का निर्माण किया जा रहा है। सुंदरराज पुलिस समन्वय केंद्र के शौर्य भवन में नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपर वर्णित बातें कही। शौर्य भवन में लगभग दो घंटे तक सिलसिलेवार तरीके से प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी बातों को रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज ने कहा कि माओवाद का दंश झेल रहे बस्तर में अब संयुक्त सुरक्षा बलों के प्रयास से माओवादी गतिविधियों में कमी आई है जिसमें माओवादियों को नुक्सान हुआ है तो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वित्तीय वर्ष 2022 में 227 नक्सल अपराध,68 मुठभेड़, 30माओवादियों की हत्या, 415 आत्मसमर्पण, 290गिरफ्तारी, 130हथियार बरामद,9सुरक्षा बल शहीद,1 हथियार लुट व 31 आमजन मारे गए। माओवादियों की कमर तोड़ने में सुरक्षा कैंप की भुमिका पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने बताया कि माओवादियों की कमर तोड़ने में चार वर्षों में 54 नवीन सुरक्षा कैंप और थानें है जिसमें 18 कैंप 2022 में बनाया गया जिसके तहत् बस्तर में 6, दंतेवाड़ा में 9, कोंडागांव में 4, बीजापुर में 11, नारायणपुर में 5, कांकेर में 6 एवं सुकमा में 13 कैंप स्थापित किया गया जोकि प्रशासनिक केंद्र के रूप में काम कर रहें हैं। इन कैंपों की बदौलत जहां सड़कों का जाल बिछाया गया तो वहीं इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य व शिक्षा भी बहाल हुआ‌। 415 माओवादियों ने डाले हथियार पुलिस विभाग चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं व अभियान की बदौलत 415 माओवादियों ने हथियार डाला जिसमें दंतेवाड़ा में लोन वर्राटु में 85 और सुकमा के पूना नर्कोम में 295 प्रमुख हैं। इसी प्रकार और कई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आमचो बस्तर आमचो पुलिस अभियान सभी के जबान में सिर चढ़कर बोल रहा है। तीन करोड़ रुपए का मादक पदार्थ जप्त विभिन्न आपराधिक घटनाओं के साथ मादक पदार्थों की जप्ति के संदर्भ में पुलिस महिनिरीक्षक पी. सुंदरराज ने बताया कि 7 चेकपोस्ट के माध्यम से 225 को गिरफ्तार किया गया जिसमें 6322 किलो गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 16 लाख 11हजार रुपये आंकी गई है। इस दौरान डीआईजी बालाजी राव, जितेंद्र मीणा, कमलोचन बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवोदित पाल,नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित सीआरपीएफ,बीएसएफ, आईटीबीपी व अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारी उपस्थित थे।

बुजुर्गों ने उठाई पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग

0
  • ट्रेन किराया में सीनियर सिटीजंस के लिए 50 फीसदी छूट भी मांगी
  • पेंशनधारी कल्याण संघ की बकावंड इकाई का होगा गठन


बकावंड छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जगदलपुर जिला बस्तर की मासिक बैठक में कई मांगें उठाई गईं। बुजुर्गों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने तथा सीनियर सिटीजंस को ट्रेन किराया में 50 प्रतिशत तक छूट पहले की तरह देने की मांग पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा संघ की बकावंड ब्लॉक इकाई के गठन का भी निर्णय लिया गया।


यह बैठक छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यालय में जिला शाखा अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष केके द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। रायगढ़ जिले के तमनार में पेशनर दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने हेतु जाने तथा इससे संबंधित जानकारियां दी गईं। संघ के राजेंद्र सिंह चौहान ने आय – व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में उपस्थिति इतनी ज्यादा थी, कि व्यवस्था करना कठिन हो गया। आरंभ में पेंशनरों ने अपना अपना परिचय दिया। बहुत से नए पेंशनरों ने सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्ष ने नए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संघ की बकावंड विकासखंड इकाई का गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए गदाधर वैद्य को रसीद बुक देकर सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन एवं प्रशासन को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
बॉक्स
ये हैं पेंशनर्स की प्रमुख मांगें. पेंशनधारी कल्याण संघ की प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों और अधिकारियों की तरह राज्य के पेंशनरों एवं कर्मचारियों को भी पांच प्रतिशत मंहगाई भत्ता अविलंब देने, पुरानी पेंशन योजना को बिना रुकावट के जल्द लागू करने, 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सीनियर सिटीजंस को पूर्व में दी जाती रही रेल किराए में 40 व 50 प्रतिशत की छूट बहाल की जाने, पेंशनरों के लिए बानिक धारा 49/6 को समाप्त करने की मांग शामिल हैं। कहा गया कि प्रांताध्यक्ष से मार्गदर्शन लेकर भविष्य के कार्यक्रमों पर निर्णय लिया जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS