City Media - Page 829 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 829

कमिश्नर कार्यालय के रीडर चंद्रशेखर मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई

0

जगदलपुर, 31 मार्च 2023/ कमिश्नर श्याम धावड़े द्वारा कार्यालय के न्यायालीन शाखा के रीडर चंद्रशेखर मिश्रा को भावभीनी विदाई दी गई। कमिश्नर धावड़े ने कहा कि कमिश्नर कार्यालय के न्यायालय में विश्वास के साथ संभाग के लोग आते है ऐसे में एक न्यायालयीन कार्य में दक्ष कर्तव्यनिष्ठ-जिम्मेदार कर्मचारी कार्यालय में होने से न्यायालयीन कार्य सरलता से हो जाता है। स्वैच्छिक सेवानिवृति लिए कर्तव्यनिष्ठ,जिम्मेदार और उर्जावान मिश्रा जी कमी कार्यालय में खलेगी। कमिश्नर धावड़े और द्वय डिप्टी कमिश्नर सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कमर्चारियों ने विदाई में मिश्रा जी और उनकी धर्मपत्नी को साल-श्रीफल से सम्मानित कर स्मृतिचिन्ह भेंट किए। मिश्रा अपने 35 वर्ष 8 माह की शासकीय सेवा उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृति लिया है।

मिश्रा ने अपनी शासकीय सेवा में अगस्त 1987 में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कलेक्टर कार्यालय में शुरू किया था। कमिश्नर कार्यालय में वरिष्ठ रीडर के रूप में मिश्रा जी ने न्यायालयीन व कार्यालय के अन्य कार्य के दक्ष रहे इसलिए कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों ने उनको भीष्म पितामह की संज्ञा दी। कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने मिश्रा के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया।

रामनवमी पर अघोरपंथ की आड़ में चली राजनीति घनघोर

0
  • भगवान श्रीराम को मानने वाले लोग अघोरपंथ से रहते हैं कोसों दूर

बस्तर जबसे सियासत में धर्म की घुसपैठ कराई गई है तबसे मान्यताओं और परंपराओं को तार – तार किया जाने लगा है। सियासत चमकाने के लिए कुछ सियासी दलों के लोग ऐसे – ऐसे प्रयोग करने लगे हैं कि लगता है वे धर्म का असली स्वरूप को बिगाड़ने पर आमादा हो गए हैं। ऐसा ही कुछ इस साल बस्तर में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्राओं में भी देखने को मिला, जब भगवान श्रीराम और अघोरपंथ के बीच जुगलबंदी की कोशिश की गई।भगवान श्री रामचंद्र का अघोरपंथ से दूर दूर का भी नाता नहीं रहा, मगर स्वयं को प्रभु श्रीराम का अनुयायी मानने वाले कुछ लोगों ने भगवान राम और अघोरपंथ के बीच बेमेल जुगलबंदी दिखाने की कोशिश की। भगवान श्रीराम एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति और आदर्श भाई और उत्कृष्ट प्रजा रक्षक राजा के रूप में जाने जाते हैं। मर्यादाओं का पालन करने की प्रेरणा हमें उनसे मिलती है। वे क्षत्रिय कुल में अवतरित हुए थे, अतः प्रजा और हर प्राणी की रक्षा करना उनका परम धर्म था, जिस पर वे खरे भी उतरे। वहीं अघोरपंथ पर चलने वाले साधुओं मांस मदिरा प्रेमी और काल का प्रतीक माना जाता है। इससे स्पष्ट होता है कि भगवान श्रीराम और अघोरपंथियों में जमीन आसमान का फर्क रहा है। इस बार बस्तर जिले के जगदलपुर शहर तथा कुछ अन्य स्थानों पर रामनवमी पर भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राओं का आकर्षण बढ़ाने के लिए रामभक्तों ने बहुरुपिए अघोरियों की मदद ली। बनारस से बुलाए गए कलाकार अघोरी का स्वांग रचाकर शोभात्राओं के आगे आगे चलते हुए चित्र विचित्र करतब दिखा रहे थे। वे सड़क पर राख फेंकते थे और उससे आग भड़क उठती थी। संभवतः रासायनिक पदार्थों के मिश्रण का उपयोग कर ये नकली अघोरी ऐसा चमत्कार दिखा रहे थे। इसके अलावा वे अजीबो गरीब नृत्य का प्रदर्शन भी कर रहे थे। कुल मिलाकर अजूबे की तरह नजर आ रहे कृत्रिम अघोरी तथा उनकी करामात लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे थे। मगर आयोजकों को शायद इसमें सियासी फायदा भी नजर आ रहा था।

धाकड़ समाज ने निकाला रामनवमी में 2000 कलश की भव्य शोभा यात्रा

0

बस्तर – रामनवमी के पवित्र पावन पर्व पर गुरुवार को सम्पूर्ण ब्लॉक लोहण्डीगुड़ा चित्रकोट राम मय हो गया। हजारों की संख्या में महिलायें कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए एवं युवाओं ने भगवान राम की शोभायात्रा से पहले बाइक पर जुलूस निकालकर अपने आप को प्रभु की सेना का स्वरूप प्रदान किया। इस जुलूस में इस दौरान भारत माता की जय व जय श्री राम की नारा लगाते हुए पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। वाहनों पर भगवा ध्वज तथा स्वयं सेवकों के माथे इसी रंग के बंधे पगड़ी से पुरा इलाका भगवा मय हो गया था। डीजे व बाजे गाजे की से निकली भव्य शोभा यात्रा निकली धाकड़ समाज के महिलाएं बधाई के पात्र है – सरपंच बुटकीबाई ग्राम सरपंच बुटकी बाई ने कहा की धाकड़ समाज का पहली बार ऐसा सफल आयोजन आज एकता का परिचय दिया है समाज के सभी सदस्य बधाई के पात्र है।

राहुल गांधी के खिलाफ साजिश दर साजिश रच रही भाजपा : मरकाम

0
  • मोदी सरकार पर बरसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम
  • अडानी से प्रधानमंत्री के रिश्ते को छुपाने किया जा रहा है सारा खेल

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शुक्रवार को यहां भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा के बड़े बड़े नेता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और जन स्वीकार्यता से विचलित होकर गांधी के खिलाफ साजिश दर साजिश रचते चले जा रहे हैं और उनकी छवि खराब करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। यह सारा खेल कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे अडानी मामले से देश का ध्यान भटकाने के लिए खेला जा रहा है। यहां आयोजित पत्रवार्ता में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में आज सच बोलना और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। जो ऐसा करता है, उसे तरह तरह से परेशान किया जाता है। चार बार सांसद रह चुके पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका जाता है, जब वे संसद में बोलना चाहते हैं, तो उन्हें रोक दिया जाता है या फिर माइक ऑफ कर दिया जाता है। सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुए सदन की कार्यवाही नहीं चलने देते। देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। केंद्र सरकार के मंत्री पद की गरिमा को तार तार करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते हैं। जब इन सबसे भी उन्हें अपनी दाल गलती नहीं दिखती, तो तरह तरह की साजिश रची जाती है। मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने उनसे सरकारी बंगला छीनने के पीछे मुख्य कारण यह है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। गांधी ने मोदी के निकट सहयोगी अडानी की घोटालेबाजी और मोदी – अडानी के रिश्ते को लेकर आवाज उठाई। गांधी ने दो साल पहले ही यह सवाल उठा दिया था कि अडानी की शेल कंपनियों में डाले गए बीस हजार करोड़ रु. किसके हैं? ये शेल कंपनियां डिफेंस सेक्टर में काम कर रही हैं, इस खेल में एक चीनी नागरिक भी शामिल है। ऐसे में इसकी सच्चाई जानने का हक देश के हर नागरिक को है, लेकिन मोदी सरकार सच्चाई सामने लाने के बजाय सच बोलने वाले राहुल गांधी के खिलाफ ही अमानवीय रवैया अपनाया जा रहा है। मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी ने अडानी और मोदी के रिश्ते की पोल खोली और मोदी सरकार द्वारा अडानी की कंपनियों के नाम पर ऋण स्वीकृत किए जाने के सबूत सामने लाए। मोदी सरकार ने राहुल गांधी के सवालों के जवाब तो नहीं दिए, मगर राजयसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए भाषण के कुछ अंश तथा लोकसभा में राहुल गांधी के वक्तव्य के लगभग पूरे भाग को विलोपित कर दिया गया। कांग्रेस और अन्य सभी विपक्षी दलों की जेपीसी जांच की मांग को नजरअंदाज करते हुए सत्तापक्ष के सदस्यों ने सदन नहीं चलने दिया। राहुल गांधी ने अपनी बात रखने के लिए समय मांगते हुए लोकसभा स्पीकर को दो पत्र सौंपे, जिस पर भी ध्यान नहीं दिया गया।

मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी के कोलार में दिए जिस भाषण को आधार बनाकर भाजपा पिछड़ों का अपमान करने का आरोप लगा रही है, उस भाषण में राहुल गांधी ने कहा था कि ललित मोदी, निरव मोदी नरेंद्र मोदी जैसे एक ही उपनाम वाले कुछ लोग चोर क्यों होते हैं? गांधी इस उपनाम वाले सारे लोग कभी नहीं कहा। अब भाजपा इसे अगड़े पिछड़े का मुद्दा बना रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी यह भाषण कर्नाटक के कोलार में दिया था, मगर गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने शिकायत गुजरात के सूरत ने दर्ज कराई। बाद में शिकायतकर्ता की मांग पर गुजरात हाईकोर्ट ने शिकायत पर रोक लगा दी थी। शिकायतकर्ता ने गुजरात हाईकोर्ट में अपने रहने के अनुरोध को वापस ले लिया। इसके बाद निचली अदालत में फिर सुनवाई शुरू हुई। ट्रायल कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई। यह फैसला आने के 24 घंटे के भीतर ही लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी। इसके बाद भाजपा सरकार ने बड़ी तेजी दिखाते हुए राहुल गांधी को सरकारी बंगला छोड़ने का नोटिस भेज दिया।

भाजपा के सारे आरोप हास्यास्पद

कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने भाजपा के तीनों आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि यह असल मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने की भाजपाई कवायद मात्र है। लंदन में जाकर भारत के लोकतंत्र को बचाने की गुहार विदेशी ताकतों से लगाने का जो आरोप राहुल गांधी पर लगाया गया है, वह पूरी तरह सफेद झूठ है। राहुल गांधी ने लंदन में साफ तौर पर कहा था कि यह हमारा अंदरूनी मामला है और हम अपने देश में ही इसे निपटा लेंगे। भाजपा का दूसरा आरोप ओबीसी का अपमान वाला भी झूठा है। राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग के उपनाम वाले कुछ लोग चोर क्यों हैं कहा था, न कि सारे लोग। पत्रवार्ता में बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य और कांग्रेस के जिला प्रवक्ता योगेश पाणिग्रही भी मरकाम के साथ मौजूद थे।

युवा आदिवासी नेता एवम डोंडी लोहारा विधानसभा के प्रबल दावेदार ने की आत्महत्या

0

चिखलाकसा : – बालोद जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वा सांसद प्रतिनिधि युवा नेता विक्रम धुर्वे का आकस्मिक निधन हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घटना रात्रि 2:00 से 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है वे घर पर अकेले ही रहते थे घर के कमरे के पंखे में विक्रम धुर्वे की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया गया है। डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में बहुत ही कम समय में लोकप्रिय युवा नेता विक्रम धुर्वे आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रबल दावेदार बनकर सामने आए थे । इस घटना के सामने आने से उनके साथी वा नगर के लोग काफी अचंभित शोक में आ गए हे। उनको विश्वास नही हो रहा की विक्रम उनके बीच नही रहे। पुलिस विक्रम धुर्वे के घर पहुंच जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हादसे में मृत छात्र की माता को दिया गया बीमा राशि का चेक

0

बकावंड। पूर्व माध्यमिक शाला नेगानार के एक छात्र की माता को छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत क्लेम राशि का चेक प्रदान किया गया। छठवीं कक्षा के छात्र लखीधर कश्यप का 19 फरवरी को कार दुर्घटना में निधन हो गया था। लखीधर छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमित था। दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक लाख रु. का चेक लखीधर की माता मिटकी कश्यप को जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोतीराम कश्यप, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी दयानाथ कश्यप द्वारा प्रदान किया गया।

दिल्ली से आते ही सांसद दीपक बैज गढ़िया महोत्सव की तैयारियों में जुटे

0
  • अनवरत तीन दिनों तक चलेगा अंचल का प्रसिद्ध गढ़िया महोत्सव
  • आदिसियों की संस्कृति और आस्था की छटा आएगी नजर

लोहंडीगुड़ा नई दिल्ली में लोकसभा के भीतर और सड़क पर लगातार सक्रिय रहे बस्तर के ऊर्जावान सांसद दीपक बैज दिल्ली से लौटते ही अपने निर्वाचन क्षेत्र की गतिविधियों में सक्रिय हो गए हैं। बैज अंचल के सुप्रसिद्ध गढ़िया महोत्सव की तैयारियों में जुट गए हैं। इस वर्ष भी इस तीन दिवसीय महोत्सव को भव्य रूप से परंपरागत आस्था के साथ एवं संस्कृति के अनुरूप आयोजित करने की कवायद चल रही है।बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में प्रायः हर दिन बस्तर संभाग, छत्तीसगढ़ राज्य और देश के ज्वलंत मुद्दे लोकसभा में उठाते रहे। वहीं दूसरी ओर वे उद्योगपति अडानी द्वारा चंद वर्षों में अकूत संपत्ति बना ली जाने के मामले के साथ ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं और सांसदों के साथ सड़क की लड़ाई लड़ने में व्यस्त रहे। इस बीच नई दिल्ली में लगे भूकंप के झटकों का भी उन्हें सामना करना पड़ा। नई दिल्ली से वापस बस्तर आते ही सांसद दीपक बैज अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता के बीच जा पहुंचे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र की लोहंडीगुड़ा विकासखंड के दौरे पर पहुंचकर सांसद बैज इस विकासखंड में प्रतिवर्ष आयोजित होने वालेआदिवासियों की आस्था और संस्कृति के प्रतीक अंचल के सुप्रसिद्ध गढ़िया महोत्सव की तैयारी में जुट गए। ज्ञात हो प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहंडीगुड़ा ब्लाक के गढ़िया में भव्य गढ़िया महोत्सव का आयोजन 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रस्तावित है। तीन दिवसीय गढ़िया महोत्सव की तैयारीयों को लेकर बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोहंडीगुड़ा के जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रकाश, पेयजल आदि व्यवस्थाओं, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर मंथन किया गया। बैज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गढ़िया महोत्सव के दौरान व्यवस्थाओं में कोई नहीं होनी चाहिए और आयोजन में पहुंचने वाले ग्रामीणों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा हेतु पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। बैठक में अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

डाटा एंट्री ऑपरेटर में नौकरी लगाने वाले अर्न्तराज्यीय ठग कोे गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को मिली सफलता

0

दिनांक -30.03.2023थाना बालोद क्षेत्र के व्यापारी से 77,000 रू की ठगी का मामला ।आरोपी से 02 नग मोबाईल सेट, एटीएम कार्ड व चेक बुक बरामद। थाना बालोद एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरिश राठौर के मार्गरदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण मे विशेष टीम गठित कर थाना बालोद के अपराध क्रंमाक -579/2022, धारा-420 भादवि में डाटा एंट्री के पद में नौकरी लगाने वाले का झांसा देने वाले आरोपी को पकड़ने जिला डुंगरपुर, (राजस्थान) रवाना किया गया था, जिसमें प्रकरण के आरोपी को पकड़ने में बालोद पुलिस को सफलता मिली है।

करण नारंग पिता-अशोक नारंग साकिन-सिंधी कालोनी बालोद, थाना-बालोद जिला-बालोद(छ.ग.) जो एक व्यापारी है। घटना दिनांक 01.12.2022 को शाम को अज्ञात कॉल धारक द्वारा प्रार्थी के मोबाईल नम्बर पर फोन आया और आपके क्षेत्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर में नौकरी लगा दूंगा का झांसा देकर प्रार्थी को उनके द्वारा दिए हुए पेटीएम नंबर में छलपूर्वक विभिन्न किस्तों में कुल 77,000 रू भुगतान करवाकर धोखाधड़ी किया गया था, जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रंमाक -579/2022, धारा-420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा विशेष टीम गठित कर फ्रॉड के आरोपी को पकड़ने जिला डुंगरपुर, (राजस्थान) रवाना किया गया था। प्रार्थी से ठगी की गई रकम पेटीएम, गुगल पे, व विभिन्न यूपीआई के माध्यम से राषि खातों मे ट्रांसफर किया गया था सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर आरेापी का लोकेशन जिला डुंगरपुर, राजस्थान मिलने पर टीम द्वारा जिला जिला डुंगरपुर, में जाकर 05-08 दिन तक कैम्प लगाकर ग्रामीण वेषभूषा में रहकर पुलिस के जवानो द्वारा संदिग्धों पर लगातार निगाह रखा गया । टीम द्वारा थाना आसपुर, जिला डुंगरपुर में लोकल संसूचना एवं तकनीकी सहायता एवं लोकल पुलिस के मदद से आरोपी की जानकारी किया गया , जिसमें आरोपी नरेश पाटीदार पिता गलजी पाटीदार उम्र 24 साल पता- ग्राम सकानी परदा थाना आसपुर जिला डुंगरपुर,(राजस्थान) को जिला बालोद लाया गया। यह आरोपीे आपके क्षेत्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर में नौकरी लगा दूंगा का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी के बैंक खाता का डिटेल प्राप्त करने पर करीबन लाखो तक का ट्रांजेक्सन ह, जिससे पता चलता है कि इस आरोपी द्वारा कई राज्यों के लोगों के साथ ठगी की गई है जिस संबंध में विवेचना की जा रही है।

उक्त सायबर अपराध के प्रकरण में आरोपी को थाना आसपुर जिला डूंगरपुर,(राजस्थान) से गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक पी.आर. साहू, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक संदीप यादव ,आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक आकाश सोनी, आरक्षक धनेष्वर साहू, का सराहनीय भूमिका रहा।

लूट व हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक 15.03.23 को मृतिका श्रीमती नेहा सिन्हा पति डोमेन्द्र सिन्हा, निवासी कोटेरा थाना डौण्डीलोहारा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाये जाने पर घटना स्थल प्रार्थी डोमेन्द्र सिन्हा निवासी कोटेरा के निवास पर पुलिस पार्टी पहुंचकर मौकर निरीक्षण उपरांत मौके पर ही देहाती मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही के दौरान मृतिका के शव का पंचनामा कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री दीपिका देहारी से कराई गई थी तथा घटना स्थल निरीक्षण तथा जाँच कार्यवाही हेतु राजनांदगांव से डॉग स्कॉट एवं भिलाई से एफएसएल युनिट के डॉ. पटेल को मौके पर बुलाया गया। था शव के पी०एम० उपरांत पी०एम० रिपोर्ट में डॉक्टर की टीम द्वारा मृतिका की मृत्यु श्वास नली टुटने से होना तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाने से मृत्यु होना लेख किये जाने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अप.क्र. 41 / 2023 वारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था विवेचना के दौरान आये तथ्यों के आधार पर प्राची डोमेन्द्र सिन्हा का हेलपर महेश उर्वशा पर घटना कारित करने का संदेह होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र यादव के निर्देश पर घटना के एक दिन बाद ही एक विशेष पुलिस टीम बनाकर आरोपी के पता तलाश हेतु गोंदिया, नागपुर महाराष्ट्र भेजा गया था जो उक्त पुलिस टीम द्वारा संदेही आरोपी को तीन दिवस तक लगातार पता तलाश की गयी थी।

दिनांक 30.03.2023 को रात्रि लगभग 01:00 बजे पुलिस अधीक्षक महोदय को सुचना प्राप्त हुई थी कि प्रकरण का संदेही दुर्ग बस स्टैण्ड में देखा गया है सूचना पर राति में ही थाना डौण्डीलोहारा एवं सायबर सेल से एक टीम दुर्ग रवाना कर संदेही / आरोपी को हिरासत में लेकर थाना डण्डीलोहारा वापस आये थे पुछताछ पर आरोपी ने अपराध कबुत करते हुए घटना कम को इस प्रकार बताया है घटना दिनांक 15.03.23 के 03 दिन पूर्व से ही आरोपी मृतिका के पति डोमेन्द्र सिन्हा के साथ ट्रक में हेल्परों का काम कर रहा था दिनांक 14.03.23 को आरोपी ज्यादा शराब सेवन कर लेने के कारण यह डोमेन्द्र सिन्हा के साथ ट्रक में नहीं गया। प्रातः आरोपी पुनः शराब पीकर मृतिका के घर आया एवं मृतिका से पति डोमेन्द्र सिन्हा के संबंध में पुछताछ कर मोबाईल से आरोपी एवं मूर्तिका दोनों डोमेन्द्र सिन्हा से बात किये तब डोमेन्द्र सिन्हा स्वयं को अर्जुन्दा में पहुंचना बताया था। उसी समय आरोपी द्वारा मृतिका से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा मूर्तिका द्वारा पति के आने पर पैसे लेने की बात कहने पर आरोपी उत्तेजित होकर मृतिका के साथ झुमा झपटी करने लगा मृतिका के मना करने के बाद भी आरोपी कमरे के अंदर का प्रयास कर रहा था तब आरोपी मृतिका को जमीन में पटककर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया। मृतिका के मृत्यु होने उपरांत आरोपी आलमारी में रखे पैसे 10,000/- नगद एवं कुछ गहनों को

लेकर फरार हो गया था पटना कारित करने के बाद आरोपी पहले अपने मो0सा0 से कोटेरा स्थित देवांगन मोबाईल दुकान में जाकर अपने गिरवी रखे 2 मोबाइलों को 800/- रू में छुड़ाया तथा फिर मो0सा0 से शराब भट्ठी आकर शराब पिया फिर मो0सा0 को संबलपुर के एक गली में छोड़कर बस से राजनांदगांव फिर ट्रेन से गोंदिया, नागपुर, चंद्रपुर, इटारसी आदि जगह जाकर लगातार शराब पीकर जैसे शाम होने पर दिनांक 30.03.2023 को दुर्ग आया था आरोपी ने मृतिका की हत्या करना कबुल करते हुये लुटे गये गहने जिसमे 06 जोड़ी चांदी के पायल, 01 जोड़ी चांदी के चिड़िया 01 जोड़ी चांदी के कंगन, 01 नग लाकेट, जुमला वजनी 299 ग्राम को विवेचना के दौरान पेश करने पर जप्त किया गया है एवं जुटे गये रुपयों को बस व ट्रेन किराया में तथा शराब पीकर खर्च कर देना बताया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

डेंगू मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बाजारों में छेड़ी मुहिम

0
  • हल्बी – गोंडी बोली में गीतों के जरिए किया जा रहा जागरूक

नगरनार डेंगू और मलेरिया के प्रति बस्तर जिले के ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग व्यापक अभियान चला रहा है। हल्बी और गोंडी बोली के गीतों तथा रैलियों के जरिए लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। साप्ताहिक बाजारों में शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और उन्हें दवाएं दी जा रही हैं।
राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में गांव गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम बिनता के हाट बाजार में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सीएमओ डॉ. आरके चतुर्वेदी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी लोहंडीगुड़ा डॉ एनएस नाग भी पूरे अमले के साथ मौजूद थे। मांदर की थाप पर गीतों और संदेशों के जरिए संस्थागत प्रसव, कुपोषण, मलेरिया, डेंगू, कोरोना एवं अन्य बीमारियों को लेकर जागरूकता लाई गई। वाहन पर लगे लाउड स्पीकर से हल्बी और गोंडी बोली में संदेश देते गीत लगातार बजाए जा रहे थे। ये कर्णप्रिय गीत ग्रामीणों को सहज आकर्षित कर रहे थे। रैली में राज्य सलाहकार मलेरिया डॉ जितेंद्र, जिला मलेरिया अधिकारी जगदलपुर डॉ. एसएस टेकाम, बीपीएम शकुंतला, केपी पाणिग्राही, सुपरवाइजर संजय जोशी, मायाधर जोशी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी – कर्मचारी भी शामिल थे।

शिविर लगाकर की गई स्वास्थ्य जांच भी
बिनता गांव के बाजार स्थल के पास विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर में बिनता गांव के अलावा बाजार में खरीदारी करने आए अन्य गांवों के ग्रामीणों ने भी अपनी सेहत की जांच कराई। डॉक्टरों ने ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर व शुगर लेवल, रक्त की जांच की गई। लोगों का मलेरिया टेस्ट भी किया गया। सर्दी, खांसी, बुखार आदि सामान्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए ग्रामीणों को जांच उपरांत दवाएं भी दी गईं। शिविर के दौरान ग्रामीणों को डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया व डेंगू के लक्षण बताए तथा ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत मितानिनों, गांव में कार्यरत नर्स और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई। मच्छरों के दंश से बचने के तरीके बताए गए। लोगों से कहा गया कि घरों में तथा आसपास पानी का जमाव न होने दें, कूलर व टंकियों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें, पानी के बर्तनों को हमेशा अच्छी तरह से ढंक कर रखें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर सोएं और शाम होते ही घरों में धुंआ करें।

MOST POPULAR

HOT NEWS