धाकड़ समाज ने निकाला रामनवमी में 2000 कलश की भव्य शोभा यात्रा

0
371

बस्तर – रामनवमी के पवित्र पावन पर्व पर गुरुवार को सम्पूर्ण ब्लॉक लोहण्डीगुड़ा चित्रकोट राम मय हो गया। हजारों की संख्या में महिलायें कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए एवं युवाओं ने भगवान राम की शोभायात्रा से पहले बाइक पर जुलूस निकालकर अपने आप को प्रभु की सेना का स्वरूप प्रदान किया। इस जुलूस में इस दौरान भारत माता की जय व जय श्री राम की नारा लगाते हुए पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। वाहनों पर भगवा ध्वज तथा स्वयं सेवकों के माथे इसी रंग के बंधे पगड़ी से पुरा इलाका भगवा मय हो गया था। डीजे व बाजे गाजे की से निकली भव्य शोभा यात्रा निकली धाकड़ समाज के महिलाएं बधाई के पात्र है – सरपंच बुटकीबाई ग्राम सरपंच बुटकी बाई ने कहा की धाकड़ समाज का पहली बार ऐसा सफल आयोजन आज एकता का परिचय दिया है समाज के सभी सदस्य बधाई के पात्र है।