City Media - Page 841 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 841

छ.ग श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा जिला स्तरीय होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई दल्ली राजहरा के तत्वावधान में जिला स्तरीय होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बी एस पी सिटिजन क्लब में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर थे,अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने की,विशेष अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार ऊके,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, मुश्लिम समाज सदर नईयुम खान,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रतिराम कोसमा,समाज सेवी आशुतोष माथुर,छालीवुड के कलाकार पवन गाँधी,वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचस्थ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छाया चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत टी.ज्योति एवं कलाकारों द्वारा अरपा पैरी के धार प्रस्तुत कर किया गया।स्वागत की कड़ी में आयोजन समिति द्वारा मंचस्थ अतिथियों को पुष्प हार पहना कर किया गया। इसके पश्चात विस्टा टेक्नालाजी द्वारा संचालित मुख्य मंत्री कौशल विकास योजना के छात्र छात्राओं छत्तीसगढ़ी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा को मंत्रमुग्ध कर दिया,वही गायक कलाकारों दीपक सोना, श्रीनिवास राव,रुकैया बेगम,राम रेड्डी,दशरथ राव द्वारा एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किया।

मुख्य अथिति शीबू नायर ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा इस तरह के कार्यक्रम से एक दुसरे को जानने का मौका मिलाता है।और ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली के अवसर पर हमारी पुलिस टीम द्वारा जो मेहनत की गई जिसके कारण उस दिन कोई अपराध पुलिस थाने में नही आया जिसके लिए मै हमारी पुलिस टीम और नगर के लोगो ने जो हमें सहयोग प्रदान किया उसके लिए मै उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूँ। और इस पत्रकार संगठन ने यह कार्यक्रम आयोजित किया उसके लिए भी मै इन्हें बधाई देता हूँ। नगर में नि:स्वार्थ भाव से रक्त दान के क्षेत्र में विगत 7 वर्षो से कार्य कर रही संस्था डोनेट ब्लड ग्रुप के दीपक साहू एवं क्षितिज हुमने का सम्मान किया गया।सभी अतिथियों को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी संघ द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया गया।इस अवसर पर संगठन के संरक्षक झुनमुन गुप्ता,अजयन पिल्ले,वीरेन्द्र भारद्वाज,नरेन्द्र खोब्रगाड़े,राघवेन्द्र शर्मा,शेखर गुप्ता,किशोर साहू,दिलीप क्षीर सागर,रमेश मित्तल,शेख नबी,इमरान खान,कमल साहू,प्रकाश बक्शी,बाबी छतवाल,गुंडरदेही से परस साहू,डौंडी से तेज राम साहू,आलोक गुप्ता,दीपक राजभोज सहित साहू समाज अध्यक्ष युराज साहू,उपाध्यक्ष रेखु राम साहू,पूर्व अध्यक्ष तोरण साहू, श्रमिक संगठन सीटू से प्रकाश क्षत्री,बी एम् एस से एम् पी सिंग,मुश्ताक अहमद,मदन मैती,श्याम लाल साहू,सत्या साहू,नंदा पसीने, द्रोपती साहू,अनुराधा सिंग,हितेश जैन,डॉ.ज्योति जैन,सुरेन्द्र कुमार साहू, राजा,भूपेंद्र सोमकुवर,रामु शर्मा,राजेन्द्र भारद्वाज,विजय बोरकर,विलिंगटन जोसेफ(बाबू भाई) सहित अन्य लोग उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालग दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू व आभार दीपक राजाभोज ने किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अडानी समूह पर एलआईसी के 6, 182 करोड़ 64 लाख बकाया

0
  • बस्तर के सांसद दीपक बैज के प्रश्न पर संसद में सरकार ने दिया जवाब
  • समूह के छत्तीसगढ़ के रायपुर व रायगढ़ स्थित कंपनियों पर 191 करोड़ का है कुल ऋण एक्सपोजर

बस्तर बस्तर के सांसद दीपक बैज ने सोमवार को संसद में अडानी समूह पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों की बकाया रकम के बारे में जानकारी सरकार से मांगी। इसके जवाब में सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि अडानी समूह की कंपनियों पर एलआईसी की ऋण एकस्पोजर राशि कुल 6 हजार 182 करोड़ 64 लाख रु. है।सांसद दीपक बैज ने तारांकित प्रश्न के जरिए केंद्र सरकार से अडानी समूह पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों व बीमा कंपनियों की देनदारियों की जानकारी मांगी। श्री बैज ने पूछा था कि क्या बैंकों ने अडानी समूह को दिए गए ऋण की वसूली में शामिल जोखिमों का आकलन किया है, जिससे उनकी कुल अस्तियों व बाजार पूंजीकरण में काफी कमी आ गई है? उन्होंने कारण सहित पूरा ब्यौरा सरकार से मांगा था। इसके जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के हवाले से बताया है कि रिजर्व बैंक अन्य बैंकों द्वारा प्रदत्त ऋण की जानकारी सार्वजनिक या प्रकटीकरण के लिए प्रतिबंधित है। वित्त मंत्री ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम का ऋण एक्सपोजर अडानी समूह की कंपनियों पर 31 दिसंबर 2022 की स्थिति में 6, 337. 42 करोड़ और 5 मार्च 2023 की स्थिति में 6, 182. 64 करोड़ रु. है। सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य पांच साधारण बीमा कंपनियों का अडानी समूह पर कोई ऋण एक्सपोजर नहीं है।वित्त मंत्री ने कहा बैंकों ने सूचित किया है कि परियोजनाओं की अर्थ क्षमता, संभावित नकदी प्रवाह, जोखिम संबंधी घटकों का मूल्यांकन करने और पर्याप्त प्रतिभूति की उपलब्धता के बाद ही ऋण स्वीकृत किए जाते हैं और ऋणों का पुनः भुगतान परियोजना द्वारा अर्जित राजस्व द्वारा सुनिश्चित किया जाता है, न कि बाजार पूंजीकरण द्वारा। वित्त मंत्री ने आरबीआई से प्राप्त सूचना के आधार पऱ बताया कि बैंकों को जोखिम से बचाने के लिए इससे वृहद एक्सपोजर ढांचे को लागू किया गया है। जिसमें बैंकों द्वारा किसी एक ही काउंटर पार्टी में और संबंधित काउंटर पार्टियों के समूह में एक्सपोजर की सीमा को बैंक के पात्र पूंजी आधार का 20प्रतिशत और अपवाद की स्थिति में 25प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इसे 25 प्रतिशत तक ही सीमित रखा गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि 31 दिसंबर 2022 की स्थिति में एलआईसी का ऋण एकस्पोजर अडानी समूह के अडानी पोर्ट एंड एसईजेड पर 5, 553. 27 करोड़, 5 मार्च 2023 की स्थिति में 5, 388. 60 करोड़, अडानी पॉवर मुंद्रा लिमि. पर क्रमशः 266. 46 करोड़ और 266. 46 करोड़, अडानी पॉवर फेज – 1 महाराष्ट्र पर क्रमशः 81. 60 करोड़ व 81. 60 करोड़ अडानी पॉवर फेज 3 महाराष्ट्र पर क्रमशः 254. 87 करोड़ व 254. 87 करोड़, रायगढ़ एनर्जी जनरेशन लिमि. पर क्रमशः 45.44 करोड़ व 45.44 करोड़ तथा रायपुर इनर्जेन लिमि. पर क्रमशः 145.67 व 145. 67 करोड़ का ऋण एक्सपोजर रहा है।

बस्तर के जावेद खान पुनः युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

0
  • जावेद यंग इंडिया बोल के लिए बिहार के प्रभारी की जिम्मेदारी भी

जगदलपुर भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने बस्तर के युवा नेता जावेद खान को पुनः युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। साथ ही जावेद को यंग इंडिया बोल सीज़न-3 हेतु बिहार के प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।जावेद ने पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने एवं बिहार प्रभारी नियुक्त किए जाने पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने एवं यंग इंडिया बोल सीजन 3 के लिए बिहार राज्य का प्रभारी बनाए जाने पर केबिनेट मंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर के सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप ने जावेद खान को बधाई दी है।

झलमला चौक बालोद में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 13-03-2023 37 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 12,200 रू. वसूला गया जुर्माना। यातायात नियमों के पालन करने नियंत्रित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की अपील। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में झलमला चौक बालोद में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उदे्श्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है।

दिनांक 13.03.2023 को कुल 37 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 12,200 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे रान्ग साइड से वाहन न चलाये, मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाकर परिवहन न करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में साफ्ट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

जावेद बने पुनः भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता,मिली बिहार राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी

0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास ने आज सूची जारी कर बस्तर के युवा नेता जावेद खान को पुनःह भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है साथ ही जावेद को”यंग इंडिया बोल सीज़न-3″ हेतु बिहार के प्रभारी की जिम्मेदारी भी मिली हैं।जावेद ने पुनःह राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने एवं बिहार प्रभारी नियुक्त होने पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

सिध्दी जूस सिरहासार में श्रम विभाग की दबिश

0
  • निगम और पुलिस भी मौके पर मौजूद

जगदलपुर नगर के सिरहासार के सिध्दी जूस कार्नर में श्रम विभाग, पुलिस विभाग व नगर निगम की संयुक्त टीम ने दबिश दिया। यहां नाबालिग बच्चों से काम कराये जाने की शिकायत मिली थी। श्रम विभाग की महिला अधिकारी, निगम व पुलिस विभाग के साथ मौके पर पहुंचे हैं और इन पंक्तियों के लिखे जाने तक कार्यवाही जारी है। विजय वार्ड निवासी भावेश तिवारी वर्षों से जूस कार्नर चला रहें हैं और समय समय पर इनके खिलाफ शिकायत मिलते रहती है। दूसरी तरफ प्रशासनिक अमले द्वारा क्या कार्यवाही किया गया उसको लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है।

इतिहास रच गया बाबू सेमरा का सामूहिक विवाह समारोह

0
  • विवाह समारोह में 75 जोड़ों ने किया गृहस्थ जीवन अंगीकार
  • मसीही समाज के भी नौ जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश
  • ऐतिहासिक परिणय बंधन के साक्षी बने संसदीय सचिव रेखचंद जैन

नगरनार समीपस्थ ग्राम बाबू सेमरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह कई मायनों में इतिहास रच गया। इस आयोजन में 75 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। ईसाई समुदाय के भी नौ जोड़ों ने इस समारोह में दाम्पत्य जीवन अंगीकार किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन और अन्य कांग्रेस नेता। जैन की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने यह वृहद आयोजन किया था।सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिए वर – वधुओं तथा उनके परिजनों को राजी करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी और उनकी टीम गांव – गांव का दौरा कर आडंबर मुक्त और दहेज मुक्त विवाह के लिए लोगों को प्रेरित करने अभियान चलाया जा रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं इस समारोह में विशेष रूचि ले रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने इसकी पूरी जिम्मेदारी संसदीय सचिव रेखचंद जैन को दे रखी थी, लिहाजा जैन लगातार क्षेत्र का दौरा कर ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों और ग्राम प्रमुखों से संपर्क बनाए रखते हुए आयोजन में ज्यादा से ज्यादा जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य लेकर जी जान से जुट गाए थे। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ग्रामीणों, पंचायत पदाधिकारियों, ग्राम प्रमुखों की मेहनत रंग लाई और 75 जोड़ों को विवाह के लिए तैयार कर लिया गया। बाबू सेमरा में विवाह स्थल पर विशाल पंडाल बनाया गया था। पंडाल की आकर्षक सजावट की गई थी। जोड़ों की सामाजिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार विवाह के संस्कार संपन्न कराने के लिए पंडित, पुजारियों और पादरियों को आमंत्रित किया गया था और तमाम जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। नियत समय से पहले ही सभी वर वधु और उनके परिजन व नाते रिश्तेदार आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। गांव में गहमा गहमी और रौनक थी। मांगलिक गीत गाए जा रहे थे। शहनाई, ढोल तासे और बैंड बाजों की धुन अलग छटा बिखेर रही थी।

देवगुड़ी ने लिया जनवासे का रूप

11 मार्च को बाबू सेमरा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे दूल्हों और उनके परिजनों के लिए गांव की देवगुड़ी को जनवासा बनाया गया था। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन वहां से दूल्हों की बारात लेकर निकले। विधायक जैन के साथ नगर निगम जगदलपुर के एमआईसी सदस्य राजेश राय, जिला कांग्रेस महामंत्रीद्वय गौरनाथ नाग व हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पाणि, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अवधेश झा समेत सैकड़ों ग्रामीण, दूल्हों के परिजन व अन्य मौजूद थे। जैन के बुलावे पर शहर- गांवों से सैकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकर्त्ता सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। विवाह समारोह में सम्मिलित होने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कल्पना मेश्राम, माधुरी शर्मा, कनकदेई व अन्य भी पहुंची थीं।

पटाखे फोड़े, गीत- संगीत पर थिरके लोग

बारात प्रस्थान के दौरान जगह-जगह पटाखे फोड़े गए। गीत- संगीत पर मेहमान व मेजबान सभी खूब थिरके।दूल्हों के साथ निकले बराती बनकर निकले विधायक श्री जैन, अतिथियों व बारातियों का जगह-जगह गांव की महिलाओं ने आत्मीयता व गर्मजोशी से स्वागत किया। जनवासा से लगभग दो किमी दूर विवाह स्थल पहुंचने में बारात को करीब एक घंटे का समय लग गया। पूरे मार्ग भर बाराती और अतिथि नाचते- गाते रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी और जैन भी खूब थिरके।

जनपद अध्यक्ष के साथ वधुओं को दी शुभकामनाएं

विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम व नगर निगम सभापति कविता साहू के साथ वधुओं को शुभकामनाएं दी। स्वागत सत्कार के बाद विधायक रेखचंद जैन वैवाहिक रीति-रिवाजों के साक्षी बने। उनके साथ नगर निगम सभापति कविता साहू, राजेश राय, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, जिला कार्यकम अधिकारी मनोज सिन्हा, परियोजना अधिकारी अर्चना सैमसंग समेत अनेक पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाएं, दूल्हों व दुल्हनों के परिजन, ग्रामीण, अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। विधायक रेखचंद जैन के साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, राजेश राय, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पार्षद द्वय दयाराम कश्यप व सूर्या पाणि, अवधेश झा, सूर्य नारायण राव, उप सरपंच रामेश्वर बिसाई व अन्य मौजूद थे। विवाह स्थल के समक्ष भी जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सिन्हा के साथ विधायक श्री जैन ने नृत्य किया।

सेल्फी लेने और फोटो खींचने की मची होड़

विधायक रेखचंद जैन की सादगी, सरलता और हमेशा सुख- दुख में उपलब्ध रहने की खूबी की चर्चा शहर ही नहीं बल्कि गांवों में भी होती है। उनकी इस खूबी के कायल पक्ष ही नहीं अपितु विपक्ष के लोग भी हैं। इसका नजारा शनिवार को बाबू सेमरा में भी दिखा। खास के साथ आम जनों में भी उनकी फोटो मोबाइल में कैद करने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। युवक युवतियों के साथ बच्चे भी जैन को रोक रोककर उनके साथ सेल्फी लेते रहे।

सीएम भूपेश बघेल ने अगले साल से किया 50 हजार

कार्यक्रम के दौरान विधायक रेखचंद जैन ने नव विवाहित 75 जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के बजट में योजना के लिए किए गए प्रावधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले साल से इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े 50 हजार रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई है। जैन ने दिव्यांग जोड़ों को अधिक राशि मिलने के साथ अन्य मिलने वाले लाभ भी गिनाए। जैन ने सभी 75 जोड़ों को दिए गिफ्ट। जैन ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से दाम्पत्य सूत्र में बंधे नौ जोड़ों को भी अतिथियों के साथ आशीर्वाद दिया।विधायक रेखचंद जैन ने सभी 75 जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ स्वयं की ओर से गिफ्ट भी दिया। ग्रामीणों और विभाग के कर्मियों का कहना था कि उन्होंने पहली बार किसी विधायक को अपनी ओर से गिफ्ट देते देखा है। उनके इस पहल व सहयोग की चर्चा विवाह के बाद भी होती रही। सभी नवदंपत्तियों तथा उनके परिजनों ने जैन का आभार मानते हुए उन्हें दुआएं दीं और जैन को सच्चा सेवक व जनता का हितैषी जनप्रतिनिधि बताया।

मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के लिए जन जागरण वॉल पेंटिंग प्रारंभ-संजय पांडे

0

नगर मंडल ने प्रारंभ किया रायपुर आंदोलन चलने के लिए वॉल पेंटिंग -सुरेश गुप्ता जगदलपुर- मोर आवास मोर अधिकार के तहत 15 तारीख को रायपुर में जगदलपुर के हितग्राही जुड़ेंगे- सुरेश गुप्ता विधानसभा घेरने आज जगदलपुर में भाजपा नगर मंडल के द्वारा प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के बीच में जाकर जन जागरण अभियान प्रारंभ कर दीवाल में लेखनी कार्य प्रारंभ किया! वॉल पेंटिंग करने के दौरान पात्र हितग्राहियों के बीच में रायपुर जाने हेतु एक उत्सुकता बनी, अपने अधिकार को झुग्गी झोपड़ी में निवासरत परिवार, किराए में रहने वाले परिवार, नजूल की भूमि में रहने वाले परिवार ने अपने अधिकार के लिए रायपुर चलने की तैयारी कर रहे हैं ।

सुरेश गुप्ता ने कहा आज पूरे छत्तीसगढ़ के साथ जगदलपुर शहर के गरीब जनता जाग चुकी है अपने अधिकार को लेने के लिए हर गरीब परिवार अपने अधिकार के लिए रायपुर चलने को तैयार है नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने वॉल पेंटिंग के दौरान हितग्राहियों से संपर्क कर कहा कि रायपुर में 100000 से ज्यादा हितग्राही पहुंचने वाले हैं इसमें जगदलपुर से भी 2000 हितग्राही अपने अधिकार के लिए जाएंगे! आज जन जागरण कर आम जनता को इस कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास लगातार चल रहा है! पात्र परिवारों को इस आंदोलन से जोड़ने भारतीय जनता पार्टी पूरे शहर में जोरदार अभियान चला रही है और इसलिए हमारा जो टारगेट 2000 का है वह पूर्ण होगा इस अवसर पर आरेंद्र सिंह आर्य रोशन झा घनश्याम बघेल कुसुम परिहार शेखर शर्मा संतोष पांडे हरीश पाठक जय जोशी और भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे ॥

राजभवन मार्च में शामिल हुए क्रेडा अध्यक्ष स्वर्णकार

0

केंद्र सरकार की अडानी परस्त नीति को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजभवन मार्च किया जा रहा है। इस मार्च में शामिल होने अक्षय ऊर्जा विकासश अभिकरण क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार भी शामिल हुए। इनके साथ प्रदेश स्तरीय नेताओं ने भी शिरकत किया।रायपुर में आयोजित राजभवन मार्च में सम्मिलित होने बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों का जमावड़ा रायपुर में हुआ है जोकि कांग्रेस भवन में सभा आयोजित कर मार्च दोपहर बाद राजभवन के लिए कुच करेगी। प्रदेश महामंत्री रवि घोष, पीसीसी डेलीगेट और क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजीव शर्मा, दंतेवाड़ा अध्यक्ष अवधेश गौतम,जिला महामंत्री अब्दुल सईद, क्रेडा सदस्य कन्हैया लाल अग्रवाल , विजय साहू, प्रवक्ता धनंजय ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

सामाजिक संवेधानिक जन जागृति यात्रा जगह जगह मिल रहा है जन समर्थन

0

जगदलपुर :- सामाजिक संवेधानिक जान जागृति यात्रा जनपद पंचायत बकावण्ड के ग्राम पंचायत नेगानार , छोटे देवड़ा , सर्गीपाल , भेजरी पदर, बकावंड, कोड़ावण्ड, छिनारी , सोनपुर , करपावण्ड , चिउरगांव , छिंदगाव , जैबल , डिमरापाल , गारेगा , केसरपाल , नन्दपूरा , बनियागॉव आदि गांवों संविधानिक जन जागरण यात्रा को इन गॉवों में जन जनसमर्थन मिल रहा है। सर्व आदिवासी समाज बस्तर ब्लॉक युवा प्रभाग अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप ने बताया कि बस्तर संभाग के मांग पेशा नियम 2022 मे संशोधन कर ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार दे, वन अधिकार मान्यता कानून के तहत सामुदायिक वन प्रबंधन ग्राम सभा को अधिकार दे, स्थानीय आरक्षण बहाल करे, स्थानीय क्षेत्र मे निजीकरण पर रोक, भू राजस्व संहिता की धारा 165 (6)को संशोधित कर आंध्र प्रदेश के तर्ज़ पर विधेयक लाया जाए, अनुसूचित क्षेत्रो मे आदिवासियों की भूमि को लीज मे लेना बंद हो,

आदिवासी महिला को गैर आदिवासी विवाह कर जमीन व राजनीतिक लाभ लेने पर रोक एवं अन्य विषयो को लेकर यह जन जाग्रति यात्रा पूरे बस्तर जिले मे निकाली जा रहीं है। सामाजिक संवैधानिक यात्रा की जगह जगह स्वागत हुआ। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग अध्यक्ष संतू मौर्य , पूरन सिंह कश्यप, नारायण कश्यप, दयाराम कश्यप शंकर बघेल, रामचंद मौर्य, किशन गोयल, डमरु गोयल, योगेश कश्यप, लछिनदर बघेल, निलकुमार कश्यप, कुशल कश्यप, विजय कश्यप, दिनबंधु कश्यप, सुनिल बघेल, साधुराम मंडावी, कमु नाथ कश्यप, मदनी कश्यप, सुकदई बघेल , फुलसिग मंडावी ,बुधमन कश्यप,मगलू कश्यप, साहुराम कुहडाम, मगलू कश्यप, नरेद कश्यप आदि उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS