डौंडीलोहारा :-नगर सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि नगर वासियों के लिए सौगात खरखरा जलाशय जलप्रदाय योजना 2.0 अमृत मिशन 31 करोड़ की स्वीकृति लोकेश्वरी साहू स्थानीय वर्तमान विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय अनिला भेड़िया जी के संरक्षण, मार्गदर्शन व सतत प्रयास और लोकेश्वरी साहू नगर अध्यक्ष की नगर विकास के प्रति जुनून समर्पण, इच्छा शक्ति से नगर वासियों के लिए उपलब्धि भरा पेयजल के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृति दिलाई नगर वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं |
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के 4 वर्षों के कठिन परिश्रम और भागीरथी अथक प्रयास से नगर वासियों के लिए 2.0 अमृत मिशन योजना अंतर्गत पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर के इतिहास के में पहली बार सबसे बड़ी सौगात के रूप में 31 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई है यह नगर पंचायत डौंडीलोहारा कै इतिहास में सबसे बड़ी कामयाबी एवं सफलता है| पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक माननीय अनिला भेड़िया जी ने लोकेश्वरी साहू की मांग व अनुरोध पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा में ही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो इसके लिए सत्र के दौरान सदन में लगाई याचिका उसी का परिणाम नगर में ही बनेगी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बड़ी सफलता इस परियोजना के लिए विधायक जी का मिला हमेशा साथ राज्य स्तरीय तकनीकी समिति (मिशन अमृत 2.0) के निर्णय तथा राज्य शासन के आदेश क्रमांक 8189/6723/202218 दिनांक 5/12/2022 के अनुक्रम में उपरोक्त परियोजना की तकनीकी स्वीकृति 12/3/2024 को सफलता मिली फिर खुशी की लहर दौड़ पड़ी खरखरा जलाशय से नगर वासियों कि प्यास बुझाने 24 घंटा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 2.0 अमृत मिशन जलप्रदाय योजना अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 3132 . 75 लाख शब्दों में तीन हजार एक सौ बत्तीस दशमलव सात पांच लाख कि स्वीकृति प्रदान कि गई है|
नगरी प्रशासन विभाग सुडा अमृत मिशन के डायरेक्टर माननीय सी एस शाहित सुडा के अधिकारी चीफ इंजीनियर सुनील सिंह , 15 फाइनेंस के चिफ उमेश कुमार ढालेंद्र सामवेद शर्मा सहित अमृत मिशन प्रशासनिक कमेटी टीम और जिला/प्रदेश के ऐरीकेशन विभाग चिफ , ईई एवं विधुत विभाग डौंडीलोहारा के ई मरकाम सर व जेई साहू मैम और राजस्व विभाग डौंडीलोहारा का पूरा-पूरा महती भूमिका व योगदान रहा उसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व बधाई दिए हैं| जिसमें नगर पंचायत प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग की मेंबर उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभापति झुमुक लाल कोषमा, अनीता साहू ममता शर्मा अशोक चनाप नगर प्रशासन सीएमओ और राकेश प्रधान और उप अभियंता भानु प्रकाश घोष और परिसर के मेंबर व नगर पंचायत परीवार का मुझे हमेशा सफलता दिलाने में सहयोग प्रदान करते रहे सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हूए अमृत मिशन योजना के बड़ी कामयाबी हासिल हुई इसके लिए सभी बधाई के पात्र है |लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने अपने नगर अध्यक्ष पदभार ग्रहण करते समय खरखरा जलाशय से नगर वासियों को 24 घंटा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया के उपस्थिति में घोषणा की गई थी उसके लिए अनिला भेड़िया जी के मार्गदर्शन में नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध करने के उद्देश्य से अपने कार्यक्षेत्र में कार्य योजना बनाते हुए संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते हुए 4 साल बाद नगर वासियों कि बहु प्रतिशत मांग को पूरा करने में आज सफलता पाई है लोकेश्वरी साहू ने बातचीत करते हुए बताया की हमने खरखरा जलाशय से हमारे नगर वासियों को शुद्ध 24 घंटा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हमने कार्य करते हुए उसी दिशा में आगे बढ़े जहां हमें कई प्रकार के कठिनाइयां का सामना करते हुए संघर्ष किया उसी का परिणाम स्वरूप आज हमें स्वीकृति मिल पाई है यह नगर वासियों के लिए सबसे बड़ी सौगात और उपलब्धि है और हमें आज गर्व महसूस हो रहा है कि हम अपना घोषणा अनुसार वादा पूरा करने जा रहे हैं आगे मैं बताना चाहूंगी की इरिगेशन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए भी हमें काफी हद तक मेहनत करनी पड़ी तब जाकर एनओसी उपलब्ध हुआ फिर हमने और नगर पंचायत की टीम ने एवं रायपुर की टीम ने और दुर्गा की टीम ने आज की स्थिति में नगर पंचायत की जनसंख्या लगभग 15000 है तो आने वाला 50 सालों में नगर की जनसंख्या क्या होगी उसी हिसाब से हमने अलग-अलग विभाग के उप अभियंताओं से विचार विमर्श ,चर्चा कर एस्टीमेट और प्रपोजल आर्किटेक्ट के माध्यम से तैयार करते हुए छत्तीसगढ़ शासन को प्रस्ताव भेजें वहां भी कई प्रकार के तकनीकी दिक्कतों का सामना करते हुए हमें संघर्ष करना पड़ा उसे वक्त संघर्ष के समय में स्थानीय विधायक जी का हमेशा साथ मिला और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 14वी बार सीए, और चीफ इंजीनियर की उच्च लेवल की बैठक में हमें नगर पंचायत डौंडीलोहारा के लिए हमारे 4 वर्षों सबसे बड़ी कामयाबी हासिल हुई यह समस्त नगर वासियों को समर्पित करती हूं आने वाला समय में हमारा नगर टैंकर मुक्त हो जाएगा और प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति 24 घंटे होगी समस्त सम्माननीय नगर वासियों को विश्वास दिलाती हूं आगे श्रीमती साहू जी ने बताया की खरखरा जलाशय में संपावेल का निर्माण कराया जाना है जिसमें लगभग 20 दोनों का पेयजल नगर वासियों के लिए स्टोरेज किया जाएगा उसे पाइपलाइन के माध्यम से रोड के किनारे किनारे नगरपंचायत डौंडीलोहारा लायी जाएगी जहां ऑफिस के पीछे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी जहां पानी फिल्टर होकर नगर वीडियो के घरों तक आसानी से 24 घंटा उपलब्ध करायी जाएगी और दो पानी टंकी का निर्माण कराई जाएगी जो कि लगभग एक टंकी चार लाख लीटर और दूसरी टंकी लगभग 2 लाख लीटर के आसपास बनाया जाना प्रस्तावित होगी इस बड़ी कार्य योजना को तैयार करने में हमारे नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश कुमार प्रधान सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पेयजल विभाग पी डब्लू डी के पंकज कुमार चंद्राकर , ईश्वर ठाकुर अमित श्रीवास सुभाष श्रीवास्तव और पूरे सर्वे टीम का समर्पण भाव से नगर विकास के लिए पूरा-पूरा सहयोग मिलता रहा उन्ही का परिणाम 2.0 अमृत मिशन की सौगात आज नगर वासियों के सामने है आप सभी अधिकारी कर्मचारी हमारे नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि सम्माननीय नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभापति झुमुक लाल कोसमा, अनीता साहू, ममता शर्मा अशोक चनाप और सभी सम्माननीय नगर पंचायत परिसर के समस्त पार्षदों का सहयोग रहा समस्त नगर वासियों, जनप्रतिनिधियों प्रशासन में बैठे हमें सहयोग प्रदान करने वाले समस्त जिला प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों हृदय से बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित करिए है और इस बड़ी परियोजना को पूर्ण करने में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्माननीय सभी जनप्रतिनिधियों नगर के समस्त नागरिकों प्रशासन में बैठे सभी अधिकारी कर्मचारियों से विनम्र अपील की गई है कि इस निर्माण कार्य में नगर पंचायत डौंडीलोहारा को सहयोग मिलेगी ऐसा विश्वास के साथ उम्मीद नगर अध्यक्ष द्वारा जताई गई है|
इस 2.0 अमृत मिशन की बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने पर माननीय पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल , वर्तमान छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व नगरी प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया , वर्तमान नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव , लोकेश्वरी गोपी साहू जी अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा का नगर पंचायत डौंडीलोहारा प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग मेंबर न ,प उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विद्या शर्मा प्रदेश प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा जिला प्रतिनिधि हस्तीमल शाखला ताराचंद जैन गोविंद चंद्राकर सभापति झुमुक लाल कोशमा , अनीता साहू ममता शर्मा अशोक चनाप गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा युवानेता विकास जैन प्रकाश शर्मा राजेंद्र निषाद गोपी साहू शहर अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर खुशी जाहिर किये |सादर अभिवादन / नमस्कार सम्माननीय सभी पत्रकार साथियों और न्यूज़ चैनल के साथियों से विनम्र आग्रह है हमारे नगर के लिए 2.0 अमृत मिशन जलप्रदाय योजना सबसे बड़ी उपलब्धि है नगर वासियों को पता चले इसलिए इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करने की कृपा करें
ऐतिहासिक सफलता बड़ी कामयाबी अमृत मिशन योजना कि सौगात
जनपद सदस्य संजय बैंस के नेतृत्व में ग्रामीण जन मिले कलेक्टर से मिलकर मिडिल स्कूल खोलने की मांग
कुसुमकसा जनपद सदस्य संजय बैंस के नेतृत्व में ग्रामीण जन मिले कलेक्टर से मिलकर मिडिल स्कूल खोलने की मांग पत्र प्रेषित किए ग्राम पंचायत के सरपंच सरोज बाई बालेंद्र ने बताया की हमारे गांव के बच्चे पढ़ने के लिए दूसरे गांव पथरा टोला जाते है एनएच हाइवे सड़क बनने से बच्चो के मन में दुर्घटना का संसय बना रहता है और बरसात के दिनों में बच्चो को नाला पार करना पड़ता है बरसात के दिनों में ज्यादा पानी से बच्चे स्कूल नही जा पाते और उनका अध्यापन का काम प्रभावित होता है समस्या को समझते हुए संजय बैंस ने जिलाधीश महोदय से चर्चा उपरांत शासन स्तर पर प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही और अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन जिलाधीश महोदय ने दिया ग्रामीण जन जनपद सदस्य संजय बैंस के साथ जिला शिक्षा अधिकारी से भी सौजन्य भेंट किए और उनसे भी मिडिल स्कूल ग्राम पंचायत अरमुर कसा खोलने के लिए चर्चा हुवा जिला शिक्षा अधिकारी गंभीरता से लेते हुए हम अपने विभाग के तरफ शासन स्तर पर हम तुरंत प्रस्ताव भेज रहे है |

आप लोगो को मांग वाजिब है हम हर संभव प्रयास करेंगे जनपद सदस्य संजय बैंस ने बताया की वर्ष्रो पुरानी मांग को लेकर हमारे जनपद क्षेत्र के साथियों के साथ आज जिलाधीश महोदय से चर्चा हुवा बहुत ही विनम्रता से हमारी मांग को सुने हमे उम्मीद है इस वर्ष से ही हमारे ग्राम में मिडिल स्कूल संचालित होगा इस अवसर संतोष जैन सरपंच गणेश श्वेता पुष्पजित बैंस अलीम भाई शमशेर खान हलधर गोरे उप सरपंच दयालु राम भंडारी लालती बाई पंच रतन लाल जी ग्राम पैटेल बलदेव दास बिसाहू राम परदेशी राम जी उपस्थित रहे
खटपट और तकरार तो हर परिवार में होती है, मगर अंत में सब साथ हो जाते हैं :दीपक बैज
- राधिका -सुशील विवाद पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का सधा और सटीक बयान
–अर्जुन झा-
जगदलपुर कांग्रेस एक विशाल परिवार है। हर परिवार में भाई – बहन और सदस्यों के बीच तकरार होती रहती है। परिवार के बड़े बुजुर्ग उन्हें समझाते बुझाते, मनाते हैं और परिवार को एकजुट रखते हैं। वैसे ही हमारे बड़े नेता भी कांग्रेस परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाए रखने का काम करते हैं। राधिका खेड़ा को जल्दबाजी नहीं करना चाहिए थी। अगर उनके साथ कुछ गलत हुआ है, तो उन्हें इंसाफ जरूर मिलता।
उक्त बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कही है। श्री बैज से कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला के बीच हुई तकरार को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर दीपक बैज ने बड़े ही सुलझे हुए अंदाज में कहा कि कांग्रेस परिवार में कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होता, बल्कि हमारी कांग्रेस तो मोदी सरकार द्वारा देश के किसानों, नौजवानों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, बेरोजगारों के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ लड़ रही है। हमारे नेता खड़गे जी, सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी देश के सर्वहारा वर्ग को न्याय दिलाने संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से हमारे नेता राहुल गांधी ने देशव्यापी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की और इस लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अपनी मेनिफेस्टो को न्याय पत्र नाम दिया है। प्रियंका गांधी ने मातृशक्ति को मजबूत और सक्षम बनाने के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया है। आज यह नारा हर बालिका, हर युवती और हर महिला के दिलो दिमाग पर पैठ बना चुका है। ऐसे में भला हम अपने ही परिवार की सदस्य राधिका जी के साथ अन्याय कैसे कर सकते हैं। राधिका खेड़ा ने थोड़ी जल्दबाजी कर दी है, उन्हें थोड़ा धैर्य रखना था। अगर उनके साथ कुछ गलत हुआ है, तो उन्हें इंसाफ जरूर मिलता। सुशील आनंद शुक्ला पर कार्रवाई के सवाल को लेकर दीपक बैज नेता कहा कि पूरा मामला खड़गे जी, सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी के संज्ञान में आ चुका है। अपने इन वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर हमने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर ली है, दोनों पक्षो की बातों को ध्यान से सुन लिया है और तटस्थ भाव से रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व के पास भेज दी है। हमारे सरे वरिष्ठ और कनिष्ठ नेता अभी चुनावों में व्यस्त हैं। चुनाव निपटते ही इस मसले का भी निपटारा हो जाता और राधिका बहन को भी न्याय मिलता, मगर उन्होंने इस्तीफा देकर बड़ी जल्दबाजी कर दी है। परिवार का कोई सदस्य अलग हो जाता है तब दुख तो होता है, मगर राधिका खेड़ा ने जो कदम उठाया है, वह उनका निजी मामला है।
राम तो सबके हैं : दीपक बैज
क्या कांग्रेस में अयोध्या के राम मंदिर और वहां भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समर्थन करने वालों को प्रताड़ित किया जाता है? क्योंकि राधिका खेड़ा ने ऐसा कहा है। इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भगवान श्रीरामचंद्र सभी देशवासियों के आराध्य हैं, उन पर किसी दल या व्यक्ति का एकाधिकार नहीं है। यह व्यक्तिगत आस्था का मामला है और व्यक्तिगत आस्था के मसले पर कांग्रेस कभी हस्तक्षेप नहीं करती और न ही किसी सदस्य के रामलला के दर्शन पर रोक लगाती है। खड़गे जी भी देवी देवताओं की पूजा करते हैं, राहुल जी और प्रियंका जी अक्सर मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन करते रहते हैं। राधिका खेड़ा ने ऐसा क्यों कहा है, यह तो वही जानें।
यह कहा है राधिका खेड़ा ने
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देते समय कई बड़ी बातें कही हैं। राधिका खेड़ा ने कहा कि मैंने कभी भी पार्टी के विपक्ष में कोई काम नहीं किया। जो पार्टी ने कहा मैंने वही किया। मैंने कभी भी पार्टी लाइन क्रॉस नहीं की।पूरी निष्ठा के साथ पार्टी में काम किया पूरी ईमानदारी मैंने पार्टी को लेकर दिखाई थी। पर पार्टी के लिए इतनी ईमानदारी से काम करने के बावजूद खुद के साथ न्याय नहीं होता। राधिका खेड़ा ने आगे कहा कि जो लोग राम के उपासक हैं, उनके साथ अभद्रता करना, उनके साथ न्याय नहीं करना इससे बड़ा कोई पाप हो नहीं सकता। राधिका खेड़ा ने यह भी कहा है -मैं रामलला का दर्शन करने से खुद को रोक नहीं पाई और अयोध्या चली गई। इसी वजह से मुझे प्रताड़ित किया जाता रहा है। मैंने लगातार 6 दिनों तक इंतजार किया। मुझे कहा गया चुनाव है, इंतजार करो भूल जाओ। मुझे साफ- साफ बोल दिया गया कि आपको न्याय नहीं मिलेगा, कुछ नहीं होगा। इंतजार करते -करते थक चुकी हूं और अब प्रभु श्री राम ही मेरे साथ न्याय करेंगे।
भाजपा में जाने की भूमिका तो नहीं?
राधिका खेड़ा – सुशील आनंद शुक्ला विवाद पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्रवाई का संकेत देने तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रकरण की त्वरित गति से निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट हाई कमान के पास भेज दिए जाने के बावजूद राधिका खेड़ा की जल्दबाजी कुछ और ही कहानी कहती नजर आ रही है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि राधिका खेड़ा ने इस्तीफा देने में जो जल्दबाजी की है, उससे प्रतीत होता है कि वे भाजपा में जाने बेताब हैं। इस्तीफे के साथ आए राधिका खेड़ा के बयान से लग रहा है कि वे अब भारतीय जनता पार्टी की भाषा बोलने लगी हैं। साथ ही ऐसा भी लग रहा है कि वे कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में जाने की भूमिका पहले से बना चुकी हैं। इसीलिए उन्होंने अपने बयान बार बार राम का जिक्र किया है। रायपुर में हुए विवाद में भगवान राम के प्रति राधिका खेड़ा की आस्था को लेकर तो कोई बात ही नहीं हुई थी। फिर वे विवाद में भगवान राम को बीच में क्यों ला रही हैं। इससे संकेत मिलता है कि वे भी जल्द भाजपा के शरणागत हो सकती हैं।
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी भी नहीं डिगा सकी डॉक्टर बनने की चाह
- बस्तर जिले के 1486 अभ्यर्थियों में से 1436 हुए नीट परीक्षा में शामिल
–अर्जुन झा–
जगदलपुर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट रविवार को जगदलपुर शहर के 4 केंद्रों में में आयोजित की गई। बस्तर जिले के सैकड़ों विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। भीषण गर्मी और बदन को झुलसती धूप भी यंगस्टर्स की डॉक्टर बनने की चाह में बाधक नहीं बन सकी।

दोपहर 2 बजे से शुरु हुई परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रक्रियाएं पूर्ण करने 11 बजे ही बुला लिया गया था। नीट की परीक्षा में 1486 अभ्यर्थियों में से 1436 उपस्थित हुए वहीं 50 अनुपस्थित रहे। बस्तर जिले के दूर दराज के गांवों के अभ्यर्थी भी परीक्षा देने पहुंचे थे। कोई बाईक से आया था, कोई बस से तो कोई कई किलोमीटर की यात्रा सायकिल से पूरी कर जगदलपुर पहुंचा था। परीक्षार्थी युवतियों के साथ भाई, पिता अथवा अन्य पुरुष परिजन आए थे। सबके सब पसीने से तर बतर दिख रहे थे। प्यास से उनके होंठ सूख चले थे मगर हौसला नहीं टूट पाया था। इन यंगस्टर्स ने भूख प्यास, धूप, गर्मी की परवाह न करते पूरे इत्मीनान से परीक्षा दी। परीक्षा हॉल से निकलने के बाद उनके चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास का भाव साफ झलक रहा था।
तीसरे चरण के मतदान ने बता दिया देश में बनने जा रही है इंडिया गठबंधन की सरकार: दीपक बैज
- देश में बह रही है बदलाव की बयार – पीसीसी चीफ
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि तीसरे चरण क़े चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है। दो चरणों में 4 लोकसभा क्षेत्रों का मतदान हो चुका है। पहले दो चरणों के मतदान में छत्तीसगढ़ की 4 सीटों के साथ पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए मतदाताओं का रूझान साफ दिखा है।
दीपक बैज ने कहा कि तीन चरणों के मतदान के रूझान के बाद मोदी और भाजपा घबरा गए हैं, उनके भाषणों का रूख बदल गया है। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे हैं। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशें मोदी और उनके साथियों ने की।
इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ है। जनता यह समझ गई है कि संविधान बदलने के लिए भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोग यह भी जान गए हैं कि यह संविधान इसलिए बदलना चाह रहे हैं कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों के लिए जो प्रावधान संविधान में किए हैं, उन्हें समाप्त किया जा सके। लेकिन भाजपा की यह बदनीयती खुलकर जनता के सामने आ गई है। इस चुनाव के प्रचार को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ लिया। हमने अपने न्याय पत्र को जनता के सामने रखा है। यही कारण है कि देशभर में जनता बदलाव के लिए मतदान कर रही है।
किसान, मजदूर, महिलाएं देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद हैं। जनता को कांग्रेस के वादों में आशा की नई किरण दिख रही है।
कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दी है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय। ये पांचों न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है। लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है। कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रू. देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिला मतदाताओं का ध्रुवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है।
महिलाएं देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान का दृढ़ निश्चय किया है। मजदूरों को लगता है केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने का वादा किया है इससे देश के मजदूरों के जीवन स्तर में बदलाव आएगा। दीपक बैज ने कहा कि किसान भी मोदी सरकार के खिलाफ मतदान करने को लामबंद हैं। किसानों को लगता है कि मोदी सरकार के रहते उनके हालात में सुधार नहीं होगा। कांग्रेस किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत देने को भी प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने किसानों से वादा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देगी, इसके लिए संसद में कानून बनाया जाएगा। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार समर्थन मूल्य निर्धारण करेगी। कांग्रेस ने कृषि उत्पादों को, कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा किया है। बैज ने कहा है कि कांग्रेस के भागीदारी न्याय के वादे से वंचित वर्गो का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है, लोग कांग्रेस की सरकार बनाने क़े लिए मतदान करने वाले है।
जनता मोदी – साय के विरोध में
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही 5 माह की साय सरकार के खिलाफ भी जनता मतदान करेगी। 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख मकान स्वीकृति किया, लेकिन केंद्र ने इनके एक मकान के प्रस्ताव को नहीं माना, इनके 18 लाख मकान सिर्फ होर्डिंग और कागजों में बने हैं। जनता इस वादाखिलाफी का बदला चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करके लेगी।
2 साल के बकाया बोनस में भी किसानों को धोखा दिया 17- 18 के बोनस को देने का वादा कर 15-16 का बोनस दिया ताकि कम लोगों को फायदा हो। जनता इसके खिलाफ मतदान करेगी। 500 में सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं किया, बेरोजगारी भत्ता देना बंद कर दिया।
गोबर खरीदी बंद कर दी, गोठान योजना बंद कर दी । राज्य में गौमाता की स्थिति खराब हो गई। गौ तस्करी शुरू हो गई। राजधानी में गोवंश से भरे टैक्ट्रर पकड़ाए।
महतारी वंदन में पहली किस्त सभी माताओं को नहीं मिली
और दूसरी किस्त भी 40 प्रतिशत महिलाओं को ही मिल पाई है। तीसरी किस्त तो अभी 10 प्रतिशत के खाते में नहीं आई है। लोकसभा चुनाव में यह हाल है तो चुनाव के बाद यह इसको भी बंद कर देंगे।
आदिवासियों के खिलाफ साजिश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जल, जंगल, जमीन से आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिशें शुरू हो गई हैं।
किसानों के कर्जामाफ करने का भाषण अब भूल गए हैं।
छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया। 5 माह में सरकार हांफती दिख रही है। 5 माह में ही कोई सरकार इतनी आलोकतांत्रिक हो सकती है इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता इन सबके खिलाफ मतदान करेगी। दीपक बैज ने जनता से अपील की है कि बढ़-चढ़ कर मतदान करें, अपना ख्याल रखे, गर्मी से बचाव कर ठंडा पानी शीतल पेय पीकर, सर पर गमछा डालकर, टोपी पहनकर मतदान करने जाएं। भावना में बहकर मतदान नहीं करें। देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को देखकर सोच समझ कर मतदान करें। कांग्रेस पार्टी वादा करती है हम एक स्वच्छ जनोन्मुखी सरकार बनाएंगे। अमीर -गरीब, छोटा-बड़ा सभी के विकास के लिए समान अवसर कांग्रेस की सरकार प्रदान करेगी।
ओड़िशा में मोर्चा सम्हाला बस्तर के भाजपा नेताओं ने
- ओड़िशा में प्रचार कर रहे हैं जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी और अन्य नेता
जगदलपुर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओड़िशा राज्य की सह प्रभारी लता उसेंडी ने बस्तर के भाजपा नेताओं को ओड़िशा में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है।
ओड़िशा के नवरंगपुर में बस्तर के भाजपा नेताओं ने वहां के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई। बस्तर के भाजपा नेताओं ने नवरंगपुर लोकसभा सीट के झारीगाम विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मांडवी के नेतृत्व में जिले के कई नेता पड़ोसी ओड़िशा राज्य में हो रहे लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रचार हेतु रविवार को नवरंगपुर पहुंचे। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओड़िशा की सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी ने बस्तर के नेताओं के साथ नबरंगपुर मे बैठक लेकर बस्तर के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बस्तर के नेताओं ने नबरंगपुर लोकसभा क्षेत्र के झारीगाम विधानसभा क्षेत्र में अपना मोर्चा संभाल लिया है। अलग – अलग क्षेत्र में प्रवास भी शुरू कर दिया गया है।विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बस्तर के नेताओं ने अविलम्ब प्रवास प्रारंभ कर बैठकें व कार्यकर्ताओं से मुलाकात आरंभ कर दी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कहा हर कार्यकर्ता को तन मन लगाकर कार्य करने की जरूरत है। इस बार ओड़िशा के कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से उड़ीसा में भाजपा को जीत मिलेगी। रूपसिंह मंडावी ने कहा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक मजबूती से लड़ना होगा। कमियों को दूर करने व मजबूत रणनीति को तैयारी में सभी का सहयोग आवश्यक है। हर कार्यकर्ता भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। ओड़िशा की जंग में बस्तर के नेता वेदप्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश रावल, संग्राम सिंह राणा, जितेंद्र सुराणा, परितोष त्रिपाठी, शुभम संचेती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता जौहर दिखा रहे हैं।
नागरिकों के लिए मुसीबत का सबब बनी अंतागढ़- रायपुर डेमू ट्रेन की लेट लतीफी
- दुर्ग, रायपुर से नहीं मिल पाती लंबी दूरी की ट्रेनें
- जरुरी कार्यों में आ रहा है लगातार व्यावधान
दल्लीराजहरा अंतागढ़- रायपुर और रायपुर- अंतागढ़, फिर अंतागढ़ -दुर्ग, दुर्ग- दल्ली राजहरा चलने वाली डेमू पैसेंजर ट्रेन की लेट लतीफी अंचल के नागरिकों, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।
इस ट्रेन सेवा के परिचालन में सुधार नहीं हो पा रहा है। आज भी यह ट्रेन विलंब से चली। ट्रेन के समय पर परिचालन के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा गंभीरता से ध्यान दिया नहीं जा रहा है। इसके पूर्व भी कई बार नगर की जनता, व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं अन्य संगठनों ने रेल अधिकारियों को पत्र देकर अनियमित चल रही इस पैसेंजर ट्रेन के बारे में जानकारी दी है, इसके बावजूद यह ट्रेन समय पर नहीं चल पा रही है। इस ट्रेन का डेढ़ से 2 घंटा लेट चलना सामान्य बात हो गई है। ट्रेन की लेट लतीफी विलंब की वजह से इसमें यात्रा कर रहे लोगों को दुर्ग व रायपुर से अन्य ट्रेन पकड़ने में परेशानी हो रही है। कई बार तो दुर्ग व रायपुर से लंबी दूरी वाली ट्रेन छूट जाती हैं। यात्री ट्रेन चलने से यात्रियों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पा रही हैं। रायपुर रेल मंडल के उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं यह चर्चा का विषय है। उच्च अधिकारियों को इस ट्रेन के चलने का मिनट टू मिनट की जानकारी बराबर समय पर मिल रही है, लेकिन न जाने क्यों उच्च अधिकारी इस ट्रेन को समय पर चला पाने के लिए कुछ प्रयास करते दिख नहीं रहे हैं। इधर दल्ली राजहरा से केंवटी होकर रावघाट तक लाइन बढ़ रही है भविष्य में और ट्रेन चलने की भी संभावना है। यदि यात्री ट्रेन की लेट लतीफी का क्रम इसी प्रकार बना रहा तो फिर यात्री ट्रेन चलाने के औचित्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो जाता है। अभी पिछले दिनों राजहरा व्यापारी संघ का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम को पत्र देकर अनियमित चल रही डेमो ट्रेन के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी और उनसे आग्रह किया था कि इस ट्रेन को समय पर चलाने के संबंध में रेलवे के क्षेत्रीय उच्च अधिकारियों से बात कर सार्थक कदम उठाए जाएं। 4 मई को भी या डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा विलंब से चली थी।
साइबर सेल और पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी करते हुऐ 02 आरोपी को किया गया गिरफतार
- आरोपी से कुल 145 नग पौवा देषी प्लेन शराब कुल मात्रा 26.100 ब्लक लीटर कीमती 13050 रू. बिक्री रकम 15200 एवं घटना में प्रयुक्त स्कुर्टी स्कुटी सीजी 07 एल टी 9746 कीमती 40000रू को किया गया जप्त।
- क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही
अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं एस.डी.ओ.पी. देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में दिनांक 04/05/2024 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति एक्टीवा मो0सा0 क्रमांक सीजी 07 एल टी 9746 में दो राजश्री के थैला में भारी मात्रा में शराब लेकर नवोदय विद्यालय के पीछे डामर प्लांट जाने वाले रास्ते पर महुआ पेड़ के नीचे अपने स्कुर्टी में रखकर शराब बेचने की सूचना प्राप्त होने से मौके पर घेराबंदी कर पकड़ने से अपना अपना नाम पता पुछने से अपना नाम:-
01.खिलेश पिता त्रिलोक गौतम उम्र 30 साल जाति कुर्मी साकिन मालीधोरी थाना व जिला बालोद(छ0ग0),
02.डोमेन्द्र ठाकुर पिता भजन ठाकुर उम्र 25 साल साकिन मालीधोरी थाना व जिला बालोद(छ0ग0),
जप्ती:- कुल 145 नग पौवा देषी प्लेन शराब कुल मात्रा 26.100 ब्लक लीटर कीमती
13050 रू. बिक्री रकम 15200 एवं घटना में प्रयुक्त स्कुर्टी स्कुटी सीजी 07 एल टी 9746 कीमती 40000रू को किया गया जप्त कर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 249/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेन्द्र साहू, सउनि दुलारू राम भोण्डेकर, आरक्षक मिथलेश यादव, गुलजारी साहू, लवण राजपुत, मनीष राजपुत का विशेष सराहनीय योगदान रहा l
अवैध शराब बिक्री करने वाले फरार 01 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- आरोपी के कब्जे से 51 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जप्त
- धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल
बालोद पुलिस अधीक्षक महोदय एस. आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में प्रकरण के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, नशीली दवाईयों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 04.05.2024 को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 22 सब्जी मार्केट फल दुकान के पीछे होटल में आरोपी इंदल साहू पिता स्व. लल्लू साहू उम्र 82 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 22 जेडी आफिस के पीछे दल्लीराजहरा को अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी इंदल साहू के कब्जे से एक केरी बैग के थैला में रखे 51 पौवा देशी प्लेन शराब एवं शराब बिक्री की नगदी रकम 6,120 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
जंगली भालुओ ने किया 2 ग्रामीण पर हमला, गंभीर रूप से घायल
बालोद- बालोद वन पऱिक्षेत्र के ग्राम कांडे में भालु ने किया नागरिक पर हमला । बताया जा रहा है कि युवक अपने पत्नी के साथ जंगलों में तेन्दु पत्ता तोडने गया था । जहां भालुओं युवक पर पीछे से हमला कर दिया । जिसमें युवक के चेहरे कों बुरी तरह से नोच लिया है। युवक लहुलुहन हो गया । पति- पत्नी अलग – अलग तेन्दु पत्ता तोडने के कारण पत्नी को कोई नुकसान नहीं पहुचाया । घायल युवक का नाम महेन्द्र नेताम ग्राम कांडे का निवासी है। जिसे गंभीर अवस्था में बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । फिर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेटर रायपुर में भेज दिया गया ।
वहीं दुसरी घटना गुरूर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बालोदगहन के निवासी गीतेश्वरी यादव उम्र 40 वर्ष अपने क्षेत्र के जंगलों में तेंदूपत्ता तोडने गई थी । तभी भालू ने महिला पर हमला कर दिया । जिससे महिला की चेहरे व पीठ को पुरी तरह नोच दिया हैं जिससे महिला बुरी तरह घालय हो गई । जहां उसका ईलाज धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज जारी हैं वहीं वन विभाग की ओर से प्राथमिक सहायता राशि प्रदान की गई हैं


