आरोपी के खिलाफ थाना गुरूर मे अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मर्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में नशा से आजादी पखवाड़ा अभियान के तहत दिनांक 26.06.2022 को थाना प्रभारी गुरूर के द्वारा अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिये एक विशेष टीम गठीत कर शराब तस्कर की धर पकड़ हेतु टीम को क्षेत्र में तैनात किया गया कि ।
इसी दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी आरोपी लोकेश्वर ठाकुर ग्राम अरमरी कला को अवैध रूप से पैदल अपने पीटठू बेग मे रखकर 32 नग पौवा देशी प्लेन मदिरा को अवैध रूप से परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया है । आरोपी के कब्जे से कुल 5760 एमएल प्लेन शराब जुमला किमती 2560 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया गया है थाना गुरूर में अपराध क्रमांक 322 / 2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है । I कार्यवाही में चौकी प्रभारी सउनि धरम भुआर्य सउनि नरेन्द्र साहू, आरक्षक राजेन्द्र साहू, शेर अली, योगेश सिन्हा की सराहनीय भूमिका रहा । नाम आरोपी :- लोकेश्वर ठाकुर पिता भारत लाल साहू उम्र 28 साल पता ग्राम अरमरीकला थाना गुरूर जिला बालोद छग । थाना गुरूरः- क्रमांक 322 / 2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
नशे से आजादी पखवाडा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री बी०एन० मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री जितेन्द्र यादव, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्री राजेश कुमार बागडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर डॉ० भानूप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उपनिरी0 शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम गठित कर विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वालो को पकड़ने में उक्त प्रकरण में सफलता हासिल की गई।
दिनांक 12.06.2022 से 26.06.2022 तक बालोद पुलिस द्वारा नशा मुक्ति हेतु चलाये जा रहे नशे से आजादी पखवाडा अभियान के तहत पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर के पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में नशीले पदार्थ के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 25.06.2022 को उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय के हमराह पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन कमांक CG-03-8570 से एम०सी०पी० कार्यवाही हेतु ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी उसी दौरान चारामा की ओर से आ रहे पल्सर मोटर सायकल बिना नंबर में सवार दो व्यक्ति बैग में कुछ भरकर आ रहा था जिसे संदिग्ध पाकर रोका गया, पूछताछ करने पर अपना नाम 1. राजकुमार पटेल पिता श्री रामदुलारे पटेल उम्र 23 साल ग्राम छिल्पा थाना जिला अनुपपुर म0प्र0 एवं 2. विपिन केवट पिता रामदास केवट उम्र 19 साल साकिन पिपरिया तह. व थाना सोहागपुर जिला शहडोल (म0प्र0) का रहने वाला बताया,
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बैग चेक करने कहने पर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पकडा गया बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की संदेह पर गवाहों के समक्ष संदेही व्यक्ति राजकुमार पटेल एवं विपिन केवट उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 02 बड़े पैकेट खाकी रंग के टेप में लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 18 किलो ग्राम किमती 3,60,000/ रूपये मिला एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल बिना नंबर प्लेट किमती लगभग 1,00,000/ रू0 कुल जुमला किमती 4,60,000/ रू0 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर थाना गुरूर में अपराध धारा- 20 (ख) NDPS ACT कायम कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के अनुसार विधिवत कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में आरोपीयो द्वारा सम्म अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत दिनांक 2500000 23.00 बजे व 23.10 बजे गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड हेत न्यायालय पेश किया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी उप.निरी. शिशिर पाण्डेय आ 159 लिखन साहु, 494 छोटू सोनकर, 281 सुरेश पटेल, 496 विवेक सिन्हा की यादव आर0 169 किशोर साहू आर0 147 जितेन्द्र सिन्हा की की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बद्री नारायण मीणा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र कुमार यादव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में राजहरा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से विभिन्न अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । बदमाशों पर नियंत्रण हेतु प्रतिबन्धत्मक कार्यवाही भी की जा रही है। किंतु कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही करने के बावजूद भी सुधार नही आ रहा । नगर को अपराध मुक्त करने हेतु ऐसे अपराधियों को जिला बदर करने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी अनुक्रम में वार्ड क्रमांक 2 निवासी पृथ्वी नेपाली के ऊपर पुलिस द्वारा निगाह रखी जा रही थी । पृथ्वी नेपाली पिता राजकुमार नेपाली उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 पंडर दल्ली थानां राजहरा एक आपराधिक एवं गुंडा प्रवृत्ति का व्यक्ति है, इसकी आपराधिक गतिविधियां वर्ष 2014 से आरंभ होकर अब तक की स्थिति में निरंतर बढ़ते जा रही है । इसके द्वारा आम लोगों को अश्लील गाली गुप्तार, जान से मारने की धमकी देना, मारपीट कर लोगों को चोट पहचाना, अवैध रूप से शराब विक्रय करना एवं मादक पदार्थ का तस्करी करना इसकी आदत में शुमार हो चुका है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थानां राजहरा में चोरी के दो अपराध, मारपीट के तीन अपराध एवं आबकारी के छः अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया गया है । किंतु पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही होने के बावजूद नेपाली के आदत में सुधार नही आ रहा था। जिसको देखते हुए राजहरा पुलिस के द्वारा नेपाली का आपराधिक लेखा जोखा तैयार कर पुलिस अधीक्षक बालोद के माध्यम से जिला बदर हेतु प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी बालोद के पास भेजा गया । दिनाँक 15/06/2022 को जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे के द्वारा पृथ्वी नेपाली पिता राजकुमार नेपाली उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 पंडर दल्ली थाना राजहरा को जिला बालोद एवं सरहदी जिलो से हट जाने ( जिला बदर) का आदेश जारी कर थाना प्रभारी राजहरा को तामील करने हेतु निर्देशित किया ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उक्त आदेश के परिपालन में थाना प्रभारी राजहरा अरुण नेताम के द्वारा पृथ्वी नेपाली को आदेश तामील किया गया एवं हिदायत दिया गया कि आदेश जारी होने से एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया है । एक वर्ष के पूर्व जिला बालोद में प्रवेश न करें अन्यथा छ ग राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही को जाएगी । पृथ्वी नेपाली के अलावा गत माह एम अभिषेक राव उर्फ विक्की निवासी वार्ड क्रमांक 07 थानां राजहरा की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी के द्वारा जिला बदर आदेश पारित किया गया है । आदेश पारित करने के पूर्व से ही विक्की शहर से फरार चल रहा था । जिस कारण जिला बदर का आदेश घर पर चस्पा कर तामील कराया गया। नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के द्वारा बताया गया कि पृथ्वी नेपाली और एम अभिषेक राव उर्फ विक्की को जिला बदर करने हेतु जिला दंडाधिकारी के द्वारा आदेश जारी किया गया है जिसे थाना प्रभारी राजहरा के माध्यम तामील कराया गया । पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त बदमाशों की हिस्ट्री तैयार कर निगरानी फ़ाइल खोलने एवं जिला बदर हेतु नए प्रतिवेदन भेजने हेतु सभी थाना प्रभरियों को निर्देशित किया गया है।
गोंडा – सोमवार को जिला अस्पताल गोंडा में एक मुस्लिम महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया है। जिसका चेहरा देखने से काफी भयानक व डरावना लगता है। नवजात शिशु के मुंह में दांत और बड़ी बड़ी आँखे है और आँखों के चारो तरफ लाल लाल उकेरा हुआ और मुख भी बड़ा है, वहीं चारों तरफ लाल लाल खून का छहराव, पूरे शरीर पर नसों का लाल निशान ऊपर ही दिखाई पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार प्राप्त जानकारी के मुताबिक साजिदा पत्नी साजिद अली निवासिनी रगड़गंज ने उक्त अद्भुत नवजात शिशु को जन्म दिया है। बताते की नवजात को देखने काफी भीड़ उमड़ पड़ी और बच्चा लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।
सयुक्त खदान मजदूर संघ ( एटक ) के संगठन सचिव श्री तोरण लाल साहू जी ने मुख्य महाप्रबंधक (खदान एवं रावघाट ) आई वो सी राजहरा भिलाई इस्पात संयंत्र के नाम पत्र जारी कर वेतन पर्ची पुनः जारी करने की मांग की है । पत्र अनुसार विदित हो कि पूर्व में माइंस में काम करने वाले सभी नियमित कर्मचारीयो को वेतन पर्ची प्रतिमाह दी जाती थी।
जोकि कोरोना काल के कारण प्रबंधक के द्वारा सोशल डिस्टेंस रखते हुए इसे पिछले 2 वर्षों से बंद कर दिया गया है। वर्तमान में स्थिति सामान्य हो गई है। इसलिये कर्मचारियों की मांग है कि वेतन पर्ची पुनः चालू की जाए। जिससे प्रबंधक के द्वारा दी गई वेतन कि उन्हें संपूर्ण जानकारी हो। चूंकि यह इ-सहयोग में उपलब्ध तो रहता है। जोकि प्रत्येक कर्मचारियों के पहुंच से बाहर है। जिसके कारण उन्हें वेतन संबंधित जानकारी नहीं मिल पाता ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इसलिए श्री तोरण लाल साहू जी संगठन सचिव एस के एम एस ने प्रबंधक से अनुरोध किया है कि आप हमारी मांग को स्वीकार करते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दे कि फिर से माइंस में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए वेतन पर्ची जारी हो । जिससे कर्मचारी अपने मिलने वाली वेतन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें। तोरण लाल साहू जी ने पत्र की कॉपी मुख्य महाप्रबंधक कर्मिक भिलाई इस्पात संयंत्र , महाप्रबंधक कर्मिक भिलाई इस्पात संयंत्र और उप महाप्रबंधक कर्मिक (आई ओ सी ) राजहरा को सौंपा है।
दल्ली राजहरा – चिखलाकसा के जर्जर भवन की आड़ में दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय की उम्मीद पर सियासी बादल मंडरा रहे हैं और प्रशासनिक बेरुखी भी चर्चित हो रही है। प्रशासन दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय आरम्भ करने की उम्मीद के मुद्दे को दबाने में जुटा नजर आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि एक ओर प्रशासन का कहना हैं कि बीएसपी उ.मा.विद्यालय क्रमांक 2 में अस्थाई रूप से केन्द्रीय विद्यालय प्रारभ किये जाने हेतु प्रस्ताव भेजा जा चुका है एवं आपत्ति का निराकरण भी किया जा रहा है।
दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की घोषणा एवं स्वीकृति के पश्चात स्थानीय लोगों के मन में उत्साह था एवं बीएसपी प्रबंधन द्वारा बीएसपी उ.मा. क्रमांक -2 भवन में क्रेंदीय विद्यालय खोले जाने की सहमति प्रदान करते हुये पत्र प्रशासन को सौप दिया गया था। प्रशासनिक स्वीकृति के प्रश्चात भवन का निरिक्षण किया जा चुका हैं ऐसे में चिखलाकसा के जर्जर शासकीय हाई स्कुल को अस्थाई रूप से बीएसपी हाई स्कूल क्रमांक 2 में खोले जाने से कम से कम दो वर्षो के लिए यह मांग लटक जाएगी जबकि केंद्रीय विद्यालय को लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी दावेदारी की जा रही हैं। दल्लीराजहरा के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रशासन चाहे तो बीएसपी से प्राथमिक शाला क्रमांक 6 जिसका उपयोग छात्रावास के रूप में किया जा रहा है,
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उसे अन्यत्र स्थानांतरित कर सकते हैं एवं बीएसपी के अन्य भवन का उपयोग भी छात्रावास के रूप में किया जा रहा है। बीएसपी से मांग की जा सकती है किंतु दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय की आहट को दबाने का कुचक्र रचा जा रहा है।कुल मिलाकर राजहरा की अनदेखी सब मिलकर कर रहे हैं। स्थानीय विधायक मंत्री का भी ध्यान इस ओर अपेक्षित है। दल्ली राजहरा की जनता चाहती है कि शैक्षणिक विकास के लिए यहां हर हाल में केंद्रीय विद्यालय आरंभ किया जाये।
अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा ने नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू और तहसीलदार आरआर दुबे डौंडीलोहारा, थाना प्रभारी पटावी सर एवं राकेश प्रधान मुख्य नगरपालिका अधिकारी के उपस्थिति मे शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा किए वार्ड क्रमांक 12 के निवासियों की आवश्यक बैठक नगर पंचायत डौंडीलोहारा में आहूत की गई अनुविभागीय अधिकारी मरकाम द्वारा सभी अतिक्रमण धारियों को समझाइश देते हुए कहा की वार्ड क्रमांक 12 झिटी डोगरी मे आप लोगो के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया है जो गलत है उस अतिक्रमित भूमि पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृष्ण कुंज की स्थापना किया जाना है
व अन्य निर्माण कार्य करने के लिए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है इसलिए आप सभी लोगों से अपील की जाती है कि आप सभी लोग उस जगह को पूरे तरीके से खाली कर देवें और अपना सामान जहां पहले निवासरत थे उन स्थानों पर ले जाए नहीं ले जाने की स्थिति में नगर पंचायत द्वारा जब्ती की कार्यवाही की जाएगी और इस बरसात के समय में कोई भी नागरिक उस जगह पर ना रहे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है आने वाला समय में डौंडीलोहारा नगरी क्षेत्र में आबादी भूमि जो खाली हो ऐसा जगह चिन्हकित कर भूमिहीन योग्य नागरिकों को उस जगह पर बसाकर उन्हें पट्टा प्रदान किया जाएगा इससे पूर्व नगर पंचायत तहसील कार्यालय और अध्यक्ष, द्वारा सर्वे की जाएगी फिर लिस्ट तैयार कर योग्य व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर जगह का आवंटन करने का प्रयास की जाएगी वर्तमान में 12 से 13 अतिक्रमण किए हुए व्यक्तियों का अतिक्रमण हटाया गया है और प्रशासन द्वारा जानकारी जुटाई गई जिसमें वार्ड क्रमांक 7 निवासी झमित मंडावी पति त्रिनेन मंडावी को नगर पंचायत डौंडीलोहारा में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया,
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दिलीप कुमार कोमा वार्ड क्रमांक 13 निवासी है जिसका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है इसलिए इसे वयस्थापन किया जाना उचित नहीं है, सेवती बाई धर्मेंद्र निषाद वार्ड क्रमांक 3 निवासी है जिसका वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन है आवास निर्माण के बाद प्रथम तल में अन्य मकान निर्माण कराई जाए ,सुमित्रा बाई पति उमेश देवांगन वार्ड क्रमांक 12 का निवासी है वर्तमान में किराए के मकान पर रहता है जिसका भवरमरा में मां के नाम से मकान है और उनके परिवार का बटेरा में भी जमीन है हिरण बाबूलाल यादव वार्ड क्रमांक 12 निवासी 5 परिवार निवासरत है इसका चार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत व निर्माणाधीन है गंगा पति चंद्रिका सेन यह वार्ड क्रमांक 9 में निवासरत है और किराए के मकान में रह रहे हैं इनके द्वारा कुछ समय पूर्व जमीन खरीदी की गई है जिसे प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है राधिका देवांगन वार्ड क्रमांक 12 निवासी पर्याप्त मकान निर्मित है इनका पुत्र शासकीय सेवक है मन्नू यादव पिता बाबूलाल यादव वार्ड क्रमांक 12 निवासी है प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन है हेमा सिन्हा पति अमर सिन्हा वार्ड क्रमांक 11 मैं निवास है जयंती पिता बिशौहा राम निषाद वार्ड क्रमांक 12 एकांकी महिला है वर्तमान में रहने के लिए जगह नहीं है दिलीप यादव घुरउ राम यादव वार्ड क्रमांक 12 मैं स्वयं का मकान निर्मित है तुलेश्वरी निषाद पति साधु निषाद वार्ड क्रमांक 14 का निवासी है स्वयं का मकान निर्मित है जिसका वर्तमान में कब्जा है उसे पूरी तरह से हटाकर पूर्व में जहां निवासरत हैं वहां उनको निवास करने के लिए कहा गया है इस बैठक में वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ममता शर्मा झुमुक कोसमा सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पंकज चंद्राकर अमित श्रीवास व सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज की संसदीय, मैदानी सक्रियता और सामाजिक समरसता के साथ साथ मिलनसारिता का जवाब नहीं। बात बस्तर के हित की हो, देश के आदिवासियों के हक की हो, किसानों की हो, युवाओं की हो तो दीपक बैज का जुझारूपन देखते ही बनता है। संसद में उनकी आक्रामकता कई मौकों पर लगातार देखी गई। अभी दिल्ली में कांग्रेस के सत्याग्रह में जमकर दहाड़े और देश के युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की।। राजनीतिक सूझ बूझ के साथ सांसद दीपक बैज का समय गुजरता है। दिल्ली में धरना हो या संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य की समीक्षा, चाहे साथी विधायकों को उनके इलाके में जाकर सहयोग करना, कोई भी वक्त हो, सक्रिय रहते हैं। युवाओं की टोली में जमकर थिरकते हैं, सबके सुख दुख में साथ देते हैं तो इसके साथ ही वे अपने संसदीय क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियो के साथ भी खड़े होकर उनको प्रोत्साहित करते हैं। जनपद सीईओ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते सांसद दीपक बैज की यह झलक यह पैगाम दे रही है कि जो अफसर कर्मचारी जनता के काम ईमानदारी से करता है, उसका सम्मान जनता के नेता को करना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि जनप्रतिनिधियों की जमात में शामिल कुछ लोग कार्यपालिका को अपना नौकर समझने की गलती कर देते हैं जबकि दीपक बैज की फितरत यह है कि वे स्वयं को जनता का सेवक मानते हैं और लोकसेवकों को सम्मान देना जानते हैं।
बालोद। लगभग डेढ़ साल से बालोद जिले में हाथियों के दल का आना जाना लगा हुआ है। इस दौरान तीन से चार जाने हाथियों के आतंक से भी जा चुकी है ।
तो कई किसानों की फसलें भी तबाह हुई है। इस क्रम में हाथियों का दल 23 से 24 की संख्या में बरही कांडे व आसपास के गांव में घूम रहा है। बीती रात को करीब 2:30 बजे बरही के अंगद विला फार्म हाउस में हाथियों के इस दो दर्जन के दल ने जमकर उत्पात मचाया है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जहां कॉटेज में भी तोड़फोड़ की गई है वहीं एक वेन के दरवाजे को भी पूरी तरह से ठोक दिया गया है। जिससे उसका खुलना मुश्किल हो गया है। कुर्सियों के अलावा फॉर्म हाउस के आसपास रखे सामानों को तोड़फोड़ किया गया। तो फसलों को भी जमकर तबाह किया गया है। इस अंगद विला की दुर्दशा बिगाड़ दी गई है।
दल्ली राजहरा – आज दिनांक 25 जून को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव जी से उनके कार्यालय बालोद में सौजन्य भेंट मुलाकात किया गया और पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया गया। राजहरा की ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की नो एंट्री, नो पार्किंग की समस्या पर चर्चा की गई। नगर में जल्द से जल्द चौक चौराहों पर सी सी टी वी लगाने के विषय पर चर्चा की गई।
सड़क के दोनों ओर पसरा लगाकर व्यापार करने वालों को व्यवस्थित करने और सड़क जाम होने के कारण जनता को जो परेशानी हो रही हैं उससे अवगत कराया गया। ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाने व चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक यादव जी ने कहा इस विषय पर दल्ली राजहरा में जल्द से जल्द बैठक कर सभी विषयों पर बी एस पी मैनेजमेंट, नगर पालिका परिषद, व्यापारी संघ, परिवहन संघ व जनप्रतिनिधियों राजनैतिक पार्टियों के साथ बैठक कर चर्चा करने की बात कही। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव जी से मुलाकात के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह जी,ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर जी,ब्लॉक सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी जी उपस्थित रहे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें