18 अगस्त को सर्वआदिवासी समाज, सेन समाज, मुस्लिम समाज, यादव समाज, मसीही युवा समाज ने अब तक दिया आंदोलन को अपना समर्थन !
जगदलपुर बस्तर मामले में नरेंद्र भवानी, विक्रम लहरे, सतीश वानखेड़े एवं मनीष गढ़पाले ने सयुंक्त रूप से जानकारी देते हुवे कहा की आगामी 22 अगस्त को न्याय यात्रा आंदोलन प्रदर्शन जो सर्वसमाज के बेनर तले होने को है ! जिसका जानकारी लेकर आयोजक कर्ताओ ने लगातार समाज के मुख्याओ से मुलाकात कर ही रहे है !
जिसके तहत आज दिनांक 18 अगस्त को सर्वआदिवासी समाज, मुस्लिम समाज, यादव समाज, सेन समाज, युवा मसीही समाज, एवं महारा समाज द्वारा आंदोलन में समर्थन मिला है ! आगे और लगातार यह समर्थन लेने का दौर जारी रहेगा !
कोण्डागाँव– सहायक आयुक्त कार्यालय कोण्डागाँव में बगैर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण किए ही चहेते ठेकेदारों को कार्य दे देने का मामला सामने आया है मिली जानकारी अनुसार जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत राशि के 60% उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों मद अंतर्गत के तहत डीएमएफटी की अनुमोदित कार्य योजना 202122 में जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत 2015 के नियम 22 ,2 (घ) शिक्षा हेतु दो करोड़ 23 लाख 84 हजार की राशि कार्यालय कलेक्टर डीएमएफ से स्वीकृत की गई थी ,जिसमें कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोंडागांव द्वारा प्रस्ताव तकनीकी स्वीकृति प्रपोजल के आधार पर वित्तीय वर्ष 2022 23 के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोंडागांव को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त करते हुए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी उसके तहत कार्य करवाया जाना था जिसके लिए दो निविदा निकाली गई जिसमें 05मई 2022 एवं 2 जून 2022 को निविदा प्रकाशित की गई,लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूर्ण किए बिना ही प्री मैट्रिक छात्रावास बड़ेडोंगर में जीर्णोद्धार अंतर्गत रंगाई पुताई व अन्य कार्य ₹7लाख 73 हजार का करवा लिया गया जिसकी निविदा अब तक पूर्ण नही की गई है, किंतु निविदा निकालने से पहले ही अपने चहेते ठेकेदार से सांठगांठ कर पहले ही कार्य कराने की जानकारी अब सामने आ रही है वहीं मामले पर सहायक आयुक्त संकल्प साहू का कहना है कि धनोरा परस गांव फर्रुखाबाद क्षेत्र में में मुख्यमंत्री महोदय के भेंट मुलाकात कार्यक्रम था जिसके अंतर्गत रंगाई पुताई का कार्य कराया गया था विशेष परिस्थिति में हमारे द्वारा इस प्रकार के कार्य कराए जाते हैं
डेंगू वायरल पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन उठाए कड़े कदम सुरेश गुप्ता शहर में दवाई छिड़काव हेतु अलग से कर्मी लगायें जाए ,निगम के सफ़ाई कर्मचारियों से सफ़ाई ही करायी जाये -संजय पांडे निगम के अंतर्गत भवनों में जलजमाव डेंगू विस्फोट का बड़ा कारण–संजय पांडे जगदलपुर नगर मंडल के साथ कमल चंद भंजदेव जी नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेताओं ने कलेक्टर से मुलाकात कर अंचल में डेंगू की धरातल की स्थिति से अवगत कराया , और CEO ज़िला पंचायत को दिया ज्ञापन । शहर में जिस तरह से नागरिकों में डेंगू के प्रति भय का वातावरण है निजी अस्पतालों कि और डेंगू के मरीज अपने इलाज के लिए दौड़ रहे हैं शहर में डेंगू जैसे वायरल से कई जानें गई हैं जिसकी वजह से आम और खास सभी में भय का वातावरण है मुलाकात के दौरान कमल चंद भंजदेव जी ने जिलाधीश महोदय से कहा कि जगदलपुर अस्पताल को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाए जगदलपुर अस्पताल में मात्र प्राथमिक इलाज हो रहा है इसलिए स्थानीय जनता निजी अस्पतालों की ओर दौड़ रहे हैं आज जनता में सरकारी अस्पताल से विश्वाश उठा है
जिस वजह से शहर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे है श्री कमल चंद भंजदेव जी ने जिलाधीश महोदय से कहा की डब्ल्यूएचओ के मापदंड के अनुसार प्लेटलेट दिए जाने हेतु जिला प्रशासन समस्त निजी अस्पतालों के साथ-साथ पब्लिक में भी संदेश जिलाधीश के माध्यम से जाएं, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े! सुरेश गुप्ता ने जिलाधीश महोदय का ध्यान शहर में एकमात्र निजी ब्लड बैंक की ओर दिलाते हुए कहा कि आज डेंगू शहर में काफी बढ़ा हुआ है शहर के सारे निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीज हैं और लगातार लोगों को ब्लड प्लेटलेट की आवश्यकता पढ़ रही है, जिससे शहर में ब्लड से प्लेटलेट के लिए परिजनों को लंबी संघर्ष करनी पड़ रही है यदि डेंगू को नियंत्रित नहीं किया गया तो शहर में भयावह स्थिति निर्मित होगी जिसे संभालना मुश्किल होगा संजय पांडे जी ने मुलाकात के दौरान कहा कि शहर के समस्त किनारे के वार्डों में आज भी कचरे का अंबार है सफाई कर्मचारी ही दवाई डाल रहे हैं जिससे सफाई व्यवस्था निगम की चौपट हो गई है अत्यधिक बारिश के बाद जगह-जगह जल जमाव है और यहां पुनः डेंगू के लार्वा मच्छर पनपने से इनकार नहीं किया जा सकता! ऐसे में निगम के सफाई कर्मियों को छोड़ अलग से मजदूर लगाकर डेंगू के समूल नाश के लिए जिला प्रशासन के नेतृत्व में पहल हो जिससे शहर की जनता को राहत मिले निगम द्वारा अब तक किए गए कार्य में कहीं ना कहीं कमी रह गई थी जिससे डेंगू को नियंत्रित नहीं किया जा सका ।इस ज्ञापन को देने के लिए शशिनाथ पाठक रोशन झा प्रेम यादव योगेश शुक्ला योगेश ठाकुर कृष्णा नारायण विकास चांडक योगेश पानीग्राही के साथ नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे !
दल्लीराजहरा – महिलाओं की उपवास की अनेक परंपरा पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। किंतु अपने बच्चों की दीर्घायु का पर्व कमरछठ की बात ही कुछ और है जहां महिलाएं अपने संतान के लिए यह उपवास रखकर उनके उज्ज्वल भविष्य , स्वस्थ शरीर , व खुशहाल जीवन की कामना रखकर उपवास रखती है। यह दौर प्रति वर्ष चलता आ रहा है । बात की जा रही इन महिलाओं की जिन्होंने अपने पुत्र की खुशहाली के लिए व्रत रखकर अनेक महिलाएं एक स्थल एकत्रित होकर सगरी बना भैस का दूध दही लाई महुआ बेल पत्ती खमार काशी का फूल व पसेर चावल आदि का उपयोग कर उपवास तोड़ते है। इस दरम्यान पुस्तक के माध्यम से कमरछठ की कथा सुनाते वक्त कहा गया की हल षष्टी में उपासना दौरान पारण करने से पहले कुत्ता बिल्ली कौआ भैस ब्राम्हण बालक इन छहो के लिए हिस्सा भी निकालना चाहिए।
सूर्यास्त के पहले व्रत का पारण करके घर की पूर्ण रूप से साफ सफाई कर लेनी चाहिए। हलषष्टि के व्रत को कही कही कमरछठ का व्रत अथवा छठ महारानी का व्रत भी कहा जाता है। ऐसी कथा नगर के वार्ड क्रमांक 21 पंचपिपलेश्वर मंदिर में आयोजित पूजा कार्यक्रम के दौरान उपवास रत महिलाओं ने कहकर इस पारंपरिक कमरछठ का मान रखा गया। व अपने बच्चों की सुख समृद्धि की कामना की गई । इस अवसर पर वार्ड की शशी श्रीवास,कुमारी श्रीवास, नेहा श्रीवास, ममता डहरवाल,पुष्पा यादव, निर्मला श्रीवास, कविता श्रीवास, भावना राव,राजकुमारी श्रीवास, रागिनी जोगदंड, महिलाएं अपने पुत्र की दीर्घायु की कामना उपवास रख कर की गई।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा- जनपद पंचायत सदस्य संजय बैंस कुसुमकसा क्षेत्र के द्वारा स्थानीय एसडीएम मनोज मरकाम को जिला कलेक्टर के नाम पत्र सौपते कहा की कुसुमकसा के सब स्टेशन जम्ही में 17 गांव आते हैं जिसकी कुल जनसंख्या लगभग 30000 है जिसमें बिजली उपभोक्ता की संख्या 5000 होगें और लगभग एक माह से इस सब स्टेशन बिना लाईन मेन के चल रहा है और दिन में कई बार अघोषित बिजली कटौती हो जाती है जिसे सुधारने के लिए स्टॉफ की कमी का हवाला दिया जाता है और रात में बिजली की कोई समस्या आने पर कोई भी स्टॉफ नहीं रहता जिससे ग्रामिणों को रतजगा करना पड़ता है।
कुसुमकसा क्षेत्र के कई गांवों में बिजली के खंबे गिरने की स्थिति है जिसे क्षेत्र के जन प्रतिनिधि अवगत कराने पर भी इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया जाता। एसडीएम से कहा गया की शिघ्र ही लाईन मेन की नियुक्ति कर अघोषित बिजली कटौती को बंद करें एवं अंचल के क्षतिग्रस्त बिजली खंबों को दुरूस्त करें। यदि दिशा में बाजिब पहल नहीं होने से सोमवार दिनांक 22 अगस्त को जम्ही सब स्टेशन का घेराव एवं 23 अगस्त को कुसुमकसा बंद व चक्का जाम किया जायेगा। पत्र सौंपते समय उपसरपंच कुसुमकसा दीपक यादव,उपसरपंच गिधाली टिकेंद्र साहू, एवम डॉक्टर नसीम खान उपस्थित थे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
केंद्र में बैठी मोदी सरकार कि सौभाग्य योजना का मकसद अंतिम छोर तक बिजली कनेक्शन पहुंचाकर ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी इलाकों में गरीब परिवारों तक बिजली पहुंचाना है, परंतु कुसुमकसा क्षेत्र में मोदी सरकार की सौभाग्य योजना की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।फिलहाल बारिश का मौसम चल रहा है। आंधी तूफान, पेड़ लगातार गिर रहे है, गर्मी आने में अभी समय है, कुसुमकसा क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया है। जिसके कारण बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी बिगड़ी हुई बिजली व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
जिससे लगने लगा है कि अगर बिजली व्यवस्था का ऐसा ही हाल रहा तो आने वाली बारिश एवम गर्मियों में एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुसुमकसा क्षेत्र से लगे सभी ग्राम पंचायत में मनमाने समय पर बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। हालात ऐसी हैं कि कहीं दिन व रात में 2-3 बार तो कहीं 7-8 बार बिजली गुल हो रही है। शहर में तो कभी आधे-आधे घंटे बिजली गुल रहती है। बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली व्यवस्था मुहैया कराए जाने की बातें जरुर करती है लेकिन, देखा जा रहा है कि आसपास कई ग्रामीण क्षेत्रों की रात अंधेरे में गुजरती है। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था बदहाल है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बिजली गुल से ई-पंचायत की योजना भी प्रभावित
पंचायतों को ई-पंचायत बनाने और यहां होने वाले काम को आनलाइन और पारदर्शी बनाने खरीदे गए कंप्यूटर बार-बार के बिजली गुल से बंद हो जाते हैं। पंचायत कर्मी और ग्रामीणों को अपने कामों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मनरेगा और शासन की अन्य योजनाओं के होने वाले आनलाइन काम बिजली गुल के कारण महज दिखावा साबित हो रहे है।
काम करने में होती है परेशानी नाम न छापने के शर्त पर मुख्यालय के करीब एक ग्राम पंचायत के सचिव ने बताया कि हमारे क्षेत्र में बहुत ज्यादा बिजली गुल होती है। कटने का कोई समय तय नहीं है। जिसके चलते हम पंचायत के काम नहीं कर पाते। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बोर से लोगों को पेयजल आपूर्ति में बाधा हो रही है।
कुसुमकसा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने हेतु तत्काल निर्देशित किया गया है।
पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर के निर्दश न एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री राजश बागडे व एसडीओपी बालोद श्री प्रतीक चर्तुवेदी के पर्यवेक्षण व सायबर सेल प्रभारी श्री दिलेष्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 102 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद में 102 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।
कुल 102 नग मोबाईल कीमती 11,87,300 रूपये लगभग।
पूर्व मे भी बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से आज दिनांक तक कुल 437 नग गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को किया गया है सुपु़र्द बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के आवेदनो में कार्य किया जा रहा हैं।
बालोद पुलिस के हाथो खोये मोबाईल पाकर प्रसन्न हुए लोग पुलिस विभाग का किया धन्यवाद ज्ञापित
समुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी वन प्लस, सैमसंग,नोकिया, विवो,ओप्पो, रियलमी एन्ड्रायड फोन को ट्रेस कर दीगर राज्य बिहार, हैदराबाद, उडिसा एवं अन्य जिलों कोरिया , दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,महासमुंद से उसे रिकवर किया गया। जिसमं 102 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 18.08.2022 को पुलिस कार्यालय सिवनी बालोद में सभी 102 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 335 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया जा चुका है।
गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह राजपूत, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक विवेक शाही , आरक्षक मिथलेश यादव ,आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाश दुबे ,महिला आरक्षक अनिता साहू ,आरक्षक गुलजारी साहू , आरक्षक योगेश गेडाम का सराहनीय भूमिका रहा l
किरंदुल (प्रातः इंडिया) एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत कर्मठ कर्मचारी रघु रामा राव को वर्ष 2021-22 के लिए प्रतिष्ठित नेहरू श्रम अवार्ड के लिए चुनते हुये, स्वतंत्रता दिवस समारोह पर एनएमडीसीसे परियोजना द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए के सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी ने हर्ष व्यक्त करते हुए यूनियन की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सचिव ए के सिंह ने रघु रामा राव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे एनएमडीसी के एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी होने के साथ साथ समाजसेवा में भी सदैव ही सक्रिय रहते हैं। नशामुक्ति उन्मूलन के लिए उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्हें राज्य एवं अंतर्राज्यीय स्तर पर अनेक अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। यूनियन के लिए भी वे सदैव ही समर्पित रहते हैं। मिलनसार, मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी रघु रामा राव के उज्जवल भविष्य की कामना यूनियन द्वारा की गई।
जगदलपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा है कि भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती पर वर्ष 2019 में प्रारंभ हुई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 हजार करोड़ रुपए सब्सिडी देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया हैं जिसके फलस्वरूप किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है तो बाजारों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है। वहीं पु:न सब्सिडी मिलने से त्यौहारी सीजन में किसान सहित पूरा परिवार गदगद होगा।* प्रदेश महासचिव श्री पानीग्राही ने आगे कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 20 अगस्त को राज्य के 26 लाख 21 हजार किसानों को इस साल की इनपुट सब्सिडी की दूसरी किस्त के रूप 1745 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे पूर्व 21 मई 2022 को राज्य के किसानों को इस योजना की प्रथम किस्त के रूप में 1745 रूपए का भुगतान किया गया था। राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरीफ वर्ष 2019 से लागू की गई है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 12 हजार 920 करोड़़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। 20 अगस्त को द्वितीय किस्त के भुगतान के बाद यह राशि बढ़़कर 14 हजार 665 करोड़़ हो जाएगी। प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने बताया कि खरीफ 2019 में 18.43 लाख किसानों को 4 किस्तों में इनपुट सब्सिडी के रूप में 5627 करोड़़ रूपए, खरीफ वर्ष 2020 के 20.59 लाख किसानों को 5553 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। इस योजना के तहत किसानों को इनपुट सब्सिडी की यह राशि राज्य में फसल उत्पादकता एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा काश्त लागत को कम करने के उद्देश्य से दी जा रही है। इस योजना से किसानी के प्रति लोगों में ललक जगा है और इससे किसान संबल हो रहें हैं।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री शंकर ध्रुवा ने किया पदभार ग्रहणशपथ ग्रहण और किसान सम्मेलन में प्रभारी मंत्री, सांसद सहित संभाग के विधायक एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित जगदलपुर 17 अगस्त 2022/ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी श्री शंकर ध्रुवा ने पदभार ग्रहण किया। बुधवार 17 अगस्त को शहीद वीर नारायण सभागार में समारोह में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के प्रतिनिधि के तौर पर सांसद दीपक बैज ने शपथ ग्रहण की विधि पूरी करवाई।
इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, वनोपज सहकारी समिति के कांकेर जिलाध्यक्ष नितिन पोटाई, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे। शंकर धु्रवा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उन्हें सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने का एक अवसर प्रदान किया है। इसी कड़ी में आज वे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी के तौर पर शपथ ग्रहण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि बस्तर में 1949 से यह बैंक निरंतर किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान में 46 बैंक शाखा और 258 सहकारी समितियां संचालित हैं। विशाल भू-भाग में फैले बस्तर के जनता की मांग पर 16 नई बैंक शाखाओं की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है, जिसका संचालन शीघ्र ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे किसानों को सुगमतापूर्वक खाद, बीज और दवा उपलब्ध कराते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के किसान हितैषी निणयों के कारण किसानों में खुशी है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि शंकर ध्रुवा स्वयं किसान हैं तथा वे परिश्रमी एवं इमानदार हैं। शंकर ध्रुवा की शिक्षा-दीक्षा अंचल के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान, वनोपज संग्राहक, भूमिहीन मजदूरों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस सरकार ने कार्यभार ग्रहण करने के महज दो घंटे के भीतर किसानों के कर्जमाफी का निर्णय लिया, जो अन्य किसी सरकार ने नहीं किया है। सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार है। इस सरकार द्वारा किसानों को निरंतर उनकी उपज का अधिक मूल्य प्रदान किया गया है। यह कार्य कोरोना जैसी विपरित परिस्थितियों में भी लगातार किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की जेब में निरंतर पैसे डालने का ही परिणाम है कि यहां मंदी जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि यहां किसानों द्वारा कोई आंदोलन नहीं किया गया।संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि किसानों को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से किसानी के लिए ऋण प्राप्त करना आसान होता है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए बस्तर में 80 नए धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ किए गए, वहीं किसानो की मांग पर 16 नए बैंक शाखाएं भी प्रारंभ की जा रही हैं। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्व सहायता समूह और किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत राशि का चेक प्रदाय किया गया। इनमें तोकापाल विकासखण्ड के बेड़ागुड़ा की नई राह महिला स्वसहायता समूह को लिंकेज का दो लाख रुपए, बुरुंगपाल की दुर्गा महिला स्वसहायता समूह को ढाई लाख रुपए, कुरंदी के किसान गोवर्धन को मछली पालन के लिए 2 लाख 20 हजार रुपए का ऋण और कुरंदी के ही साधुराम को भी 2 लाख 20 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया।
दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 1 दुर्गा मंच के पीछे रहने वाले गजेंद्र सिंह सिरसाम शाम में उम्र 40 वर्ष अपने घर के आंगन में कपड़ा फैलाने के दौरान कपड़ा फैलाने वाले तार में करंट आने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि उस वक्त गजेंद्र सिंह घर पर अकेले थे उनकी पत्नी हलषष्ठी की पूजा करने गई हुई थी बच्चे भी उन्हीं के साथ थे घटना शाम 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है करंट लगने के बाद आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा उनके रिश्तेदार को सूचित किया इसके पश्चात डॉक्टर को बुला कर दिखाया गया जहां पर हां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया गजेंद्र सिंह भारतीय मजदूर संघ के भी सदस्य थे ।