भानपुरी..छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत तुरपुरा के आश्रित गांव पल्लीभाट्टा और लाखों का विकाश कार्य का किया भुमि पूजन , साथ ही केशरपाल में महिला स्वसहायता समूह के कारीगरों के लिए वर्क शेड लागत 5 लाख और तुरपुरा में सांस्कृतिक भवन लागत 5 लाख का भूमिपूजन किया विधायक ने बताया कि केशरपाल कलस्टर में 437 महिला समूह है और समूह की महिलाओं ने मुझे कलस्टर भवन की मांग की थी जिसे उनकी समस्या को देखते हुए तत्काल भवन देने का घोषणा किया जिसे आज मैंने भूमिपूजन किया।
केसरपाल कलस्टर की समूह के महिला सदस्ययो ने पूरे कलस्टर की महिलाओं की तरफ से विधायक चंदन कश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया लंबे समय से भवन की मांग की जा रही थी मांग पूरा हुआ और आगे भी इसी तरह जो भी जरूरत हो उसे हम विधायक को अवगत कराएंगे इस दौरान सरपंच जयमनी कश्यप उपसरपंच सुदर्शन ठाकुर , सचिव विघ्नेश्वर शार्दूल , अजब सिंह ठाकुर ,अरुण ठाकुर , मोहन ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेस अचल बाजपाई,जनपद सदस्य सावित्री कश्यप,सरपंच रामदेव,रुपनाथ यादव,लछिन,शिवनाथ बघेल,अन्य ग्रामीण व स्व सहायता समूह महिला उपस्थित थे |
रायपुर 16 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के पत्रकारवार्ता मे प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम झूठ बोल कर राजनीति कर रहे है। छत्तीसगढ़ में कुपोषण से किसी की मौत नहीं हुयी है। ये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में स्वीकार किया है। 2015-16 की अपेक्षा में नवजात एवं शिशु मृत्युदर में 23 एवं 18 प्रतिशत की कमी आई है। रमन सरकार के दौरान राज्य के 37.71 प्रतिशत बच्चे कुपोषित एवं 41 प्रतिशत महिलाये एनिमिया से पीड़ित थी। मुख्यमंत्री कुपोषण अभियान एवं मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान से कुपोषण एवं एनिमिया पीड़ितो की संख्या में भारी कमी आई है। कुपोषण एवं एनिमिया के मामले में 32 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई है। सुपोषित बच्चो की संख्या में तीन साल में वृद्धि हुयी है। अधिनायकवादी मोदी सरकार में अपनी उपेक्षा के शिकार भाजपा के सांसद रामविचार नेताम अपने निकम्मेपन को छुपाने, मनगढ़ंत आंकड़े प्रस्तुत करके छत्तीसगढ़ में कुपोषण और बाल मृत्यु दर के संदर्भ में तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। विदित हो कि 2014 से 2018 तक केंद्र और छत्तीसगढ़ दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। उस दौरान छथ्भ्ै के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में वर्ष 2015-16 में नवजात मृत्यु दर 42.1 प्रतिशत थी, जो वर्ष 2020-21 में घटकर 32.4 हो गई, अर्थात भूपेश बघेल सरकार में छत्तीसगढ़ में नवजात मृत्यु दर में 23 प्रतिशत कमी दर्ज हुई है। इसी प्रकार शिशु मृत्युदर वर्ष 2015-16 में 54 प्रति हजार थी, जो घटकर 2020-21 में 44.3 पर आ गई है, इसमें भी 18 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। छथ्भ्ै के ही आंकड़ों में 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दर जो वर्ष 2015-16 में 64.3 प्रतिहजार थी जो 2020-21 में 50.4 प्रतिहजार पर आ गई है, अर्थात 22 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह कुपोषण के आंकड़ों में रमन सरकार के दौरान 2012 से 2018 के 7 सालों में केवल 16 प्रतिशत सुधार आया था। जबकि वर्तमान भूपेश बघेल सरकार में केवल 2 वर्षों में 32 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से बाहर आए हैं जनवरी 2019 में चिन्हित 433541 कुपोषित बच्चों में से 140556 बच्चे मई 2021 तक कुपोषण से मुक्त हुए। पूरी दुनिया में सुपोषण अभियान के इससे बेहतर कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में संस्थागत प्रसव में तेजी से बढ़ोतरी हुई है वर्ष 2015-16 में जहां 70.2 प्रतिशत था अब बढ़कर 85.7 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुपोषण, रोजगार और आमजनता की समृद्धि के मामले में तेजी से स्थापित होते “छत्तीसगढ़ मॉडल“ से डरे हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनगढ़ंत आंकड़े प्रस्तुत करके केवल मीडिया में बने रहने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सच यह है कि इसी प्रकार के झूठ भ्रम और गलत बयानी के चलते भारतीय जनता पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ में अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ की जनता के अधिकारों की मांग केंद्रीय सदन में रखने में पूरी तरह नाकाम रहे और अब अपने निकम्मे पन को छुपाने अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। 15 साल प्रदेश के आदिवासियों को ठोकते रहे, जल जंगल जमीन से बेदखल किया, लगातार वादाखिलाफी की और अब हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। लोहारीगुंडा में जमीन वापसी, 7 से बढाकर 61 वनोपाजों की खरीदी, प्रोसेसिंग, वैल्यूएडिशन और मार्केटिंग का लाभ स्थानीय आदिवासियों को मिल रहा है तो भाजपा के नेताओं को पीड़ा हो रही। छत्तीसगढ़ में विगत 3 वर्षों में हेल्थ का इंफ्रास्ट्रक्चर लगभग 240 प्रतिशत अर्थात् ढ़ाई गुना बढ़ा है। आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या बढ़ी है सरकारी विभागों में नियमित भर्ती किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया की समृद्धि और समाजिक न्याय का मॉडल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को हजम नहीं हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतंत्र के पवित्र मंदिर संसद में झूठे तथ्य प्रस्तुत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने के बजाय भाजपा के सांसद यह बताएं कि छत्तीसगढ़ के हित और अधिकार के लिए उनके द्वारा अब तक क्या प्रयास किए गए?
दल्लीराजहरा – नगर में प्रति वर्ष 26 जनवरी को मड़ई-मेला का आयोजन किया जाता था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से मेले पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था । किन्तु जिले में अब कोरोना संक्रमण की दर काफी कम है | जिसे देखते हुए आयोजन समिति द्वारा 26 फरवरी 2022 दिन शनिवार को साइडिंग मड़ई (घोड़ा मंदिर) किये जाने का निर्णय लिया गया है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर 16 फरवरी 2022/ आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा बस्तर जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की तिथि 03 अप्रैल 2022 आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि एकलव्य विद्यालयों में हिन्दी माध्यम में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी जिले के एकलव्य विद्यालय बालक करपावण्ड, संयुक्त बेसोली एवं संयुक्त तोकापाल (संचालित स्थल बास्तानार) से अथवा संबंधित विकासखंड शिक्षा कार्यालय से निःशुल्क आवेदन प्रारूप प्राप्त कर 10 मार्च 2022 तक उसी संस्था एवं कार्यालयों में जमा कर सकते हैं।
इसी तरह अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी एकलव्य विद्यालय कन्या लोहण्डीगुड़ा, संयुक्त दरभा (संचालित स्थल धरमपुरा) एवं संयुक्त विद्यालय बास्तानार से या संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर 10 मार्च 2022 तक संबंधित एकलव्य विद्यालय या विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित है। कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु आवेदक की आयु 01 जुलाई 2022 को 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की जयंती पर वार्ड क्रमांक 15 घोड़ा मंदिर के पास संत रविदास मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के द्वारा पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया बाबा का आशीर्वाद लिया गया परम पूज्य श्री रविदास महाराज जी जिनके द्वारा समाज में फैली बुराइयों को दूर करने मैं अहम भूमिका निभाने वाले संत अपनी रचनाओं से समाज में प्रेम एवं भाईचारा बढ़ाने वाले संत रविदास महाराज जी थे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय भान नगर के कार्यकारिणी अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, विहिप सेवा प्रमुख नकुल गुप्ता, समाज प्रमुख छेदीलाल भालेकर, निलेश श्रीवास्तव, अर्जुन राय और समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद थे |
बालोद – धमतरी के एक प्रेमी युगल का प्रेम परवान चढ़ पाता कि इसके पहले ही परिवार और समाज द्वारा स्वीकार न किए जाने के भय से इन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। धमतरी के शीतला पारा में रहने वाले प्रेमी युगल ने वैलेंटाइन डे के दिन घर से निकले किन्तु क्या पता था कि वे दोबारा लौटकर नहीं आयेंगे और फांसी लगाकर युगल अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे |
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक और युवती धमतरी शहर के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे | वैलेंटाइन डे 14 फरवरी के दिन दोनों घर से निकले थे | गुरुर ब्लाक के ग्राम ओनाकोना के जंगल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम गगन मार्कण्डेय था और युवती नाबालिग बताई जा रही है | इनके परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी | घटना की जानकारी आज सुबह आसपास के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई | मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है | पोस्टमार्टम के पश्चात् ही पता चल पायेगा कि इनकी मौत कब हुई | पुलिस को मौके पर ऐसा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पर स्कूटी और बैग भी मिला है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है एवं दूसरी ओर महिला सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के मार्गदर्शन में ‘‘अभिव्यक्ति’’ ऐप के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा एवं पुलिस सहायता सुुनिश्चित की जा रही है। इसी तारतम्य में आज उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मागदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अपूर्वा सिंह क्षत्रीय के नेतृत्व में निरीक्षक माधुरी नायक, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, पिंक टीम, डायल-112 एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम आज जगदलपुर स्थित सुर्या नर्सिंग काॅलेज में जाकर अध्यनरत् छात्राओं एवं स्टाॅफ को ‘‘अभिव्यक्ति’’‘नारी के सम्मान की’ महिला सुरक्षा ऐप की जानकारी दी गई है एवं उक्त ऐप के संचालन एवं फंक्सनिंग सिस्टम के बारे में महिलाओं को बताया गया है। प्रायः देखा जाता है कि किशोरी एवं महिलाओं के साथ घटित अपराधों की सूचना पुलिस तक आकर देने में कतराते है ऐसी स्थिति में ‘‘अभिव्यक्ति’’‘नारी के सम्मान की’ ऐप के माध्यम से कही भी महिलाए अपना शिकायत दर्ज करवा सकती है ऐप में डाउनलोड रजिस्ट्रेशन, शिकायत आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया है। उक्त कार्यक्रम में छात्राएं एवं महिलाए उपस्थित रही और ऐप के संबंध में जानकारी ली है।
🔅 डाउनलोड:-
गुगल प्लेस्टोर से अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।
🔅 रजिस्ट्रेशन:-
अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने के पश्चात फाईल में कुछ जानकारियाॅ जिसमें नाम, मोबाईल नंबर, पता एवं 02 परिचित व्यक्तियों के नाम मोबाईल नंबर को भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।
🔅 शिकायत:-
ऐप खोलने के बाद शिकायत की फाईल खुलेगी जिस पर शिकायत का प्रारूप जिसमें नाम, जिला, आवेदिका का पता, विषय एवं विवरण भरकर Submit करना है!
🔅 चेक स्टेटस:-
पूर्व में यदि शिकायत किया गया है। तो शिकायत की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी जाती है।
🔅 SOS आपातकाल बटन:-
संकट में फंसी महिला को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराया जायेगा। एसओएस बटन को दबाकर अपनी शिकायत आपात परिस्थिति में वाईस मैसेज भेजकर अपनी शिकायत या मैसेज भेज सकते है जो डायल-112 के माध्यम से निराकृत किया जाना है।
🔅 छत्तीसगढ-उडीसा सीमा पर कार में तस्करी के दौरान नगरनार पुलिस की कार्यवाही ।
🔅 60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद ।
🔅 अनुमानित कीमत 3,00,000/- रूपये
🔅 जप्त संपत्ति:- आल्टो क्र. एम.एच-43-ए.आर.-0673, 02 नग मोबाईल, नगदी 4,200/-रूपये एवं आवश्यक दस्तावेज।
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के उदेश्य से बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों पर गांजा तस्करी के दौरान कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन उडीसा से छत्तीसगढ की ओर कर रहे हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर छत्तीसगढ-उडीसा सीमा की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी नाका में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के संदेह के आधार पर संदिग्ध आल्टो कार क्रमांक एम.एच-43-ए.आर.-0673 को रोककर चेक किया गया जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्ति मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम 1. सांवरलाल लोहार एवं 2. चैतन स्वर्णकार दोनो निवासी जिला भिलवाडा राजस्थान का होना बताया। जिनके आल्टो कार की तलाशी लेने पर वाहन में 60 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी 1. सांवरलाल लोहार एवं 2. चैतन स्वर्णकार के विरूद्ध थाना नगरनार में 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा, आल्टो कार क्रमांक एम.एच-43-ए.आर.-0673, 02 नग मोबाईल, नगद 4,200/-रूपये एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज जप्त किया गया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 3 लाख रूपयेे आंकी गई है।
🔅 नाम आरोपी
सांवर मल लोहार पिता माधव लाल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सुरास थाना रायपुर जिला भिलवाडा (राजस्थान)
चेतन स्वर्णकार पिता देवीलाल जी सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पोटला थाना गंगापुर जिला भिलवाडा (राजस्थान)
🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:- निरीक्षक – बुधराम नाग सउनि. – बलवीर सिंह प्र.आर. – अहिलेश नाग, आरक्षक – खेदुराम ठाकुर, कुलेश्वर कटेन्द्र, भास्कर भारद्वाज, विरेन्द्र ठाकुर, जोगाराम,
राजिम के पुन्नी मेले में शामिल होने कार से जा रहे 06 महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 03 महिला एवं ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गए है | सभी घायलों को आम्बेडकर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है | जहाँ इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई के सुभाष नगर निवासी 9 महिलाएं बुधवार सुबह राजिम के पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जाइलो कार से जा रहे थे। अभनपुर, केंद्री के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए डिवाइडर से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके शीशे टूट गए। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
मधु चकहा मानस शुक्ला, भाजपा, राधेश्याम तिवारी बसपा ने थामा कांग्रेस का दामन
केंद्रीय आब्जर्वर रेख चंद्र जैन के समक्ष ली कांग्रेस की सदस्यता। अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में हुए कांग्रेसी। प्रयागराज। शहर के दिग्गज नेता तथा अशोक बाजपाई के पुराने करीबी साथी रहे मधु चकहा कांग्रेसी हो गए। उन्होंने शहर उत्तरी के उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय अब्जरवर तथा विधायक जगदलपुर छत्तीसगढ़ व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रेख चंद्र जैन की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि मंगलवार को शहर के एक होटल में जगदलपुर विधायक रेख चंद्र जैन तथा अनुग्रह नारायण सिंह की एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान शहर उत्तरी के कांग्रेसी पार्टी के उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में मधु चक हा और रेलवे ट्रेड यूनियन के बड़े नेता मानस शुक्ला ने कांग्रेस ज्वाइन किया । इस अवसर पर जगदलपुर विधायक रेख चंद्र जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद वापस आए हैं । बहुत अच्छा लग रहा है । हम उसी पैटर्न पर उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि यहां की जनता भी हमें यहां सत्ता में वापस लाएगी। क्योंकि यहां हर वर्ग परेशान है यह सरकार स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति है जो हमारा संविधान है ।
बी आर अंबेडकर जी ने लिखा है , उसको तोड़ मरोड़ कर इस देश को जो धर्म के नाम पर लड़ाने का प्रयास हो रहा है। इस तानाशाही से यहां की जनता बहुत दुखी है। कांग्रेस किसानों, मजदूरों ,महिलाओं, छात्रों हर वर्ग के साथ है । हमें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वही शहर उत्तरी के उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि यह सीट बुद्धिजीवियों की रही है। यहां की जनता को एहसास हुआ कि पहले उन्होंने गलती किया था । आज हर वर्ग परेशान है। सड़कों का चौड़ीकरण बिना मुआवजा दिए कर दिया गया और अधिकतर विभाग लखनऊ ले जाए गए। यह सब गलत हुआ। सदन में इस सब की आवाज उठाएंगे । इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जावेद उर्फी, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन, राघवेंद्र सिंह सचिव, उज्जवल शुक्ला सचिव प्रभारी, किशोर वार्ष्णेय, यूपी ट्रेड यूनियन के सुभाष चंद्र पांडे आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।