City Media - Page 1115 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1115

हसदेव अरण्य हमारे लिये वरदान है,इसे बचाने की जरुरत है – झम्मन लाल हिरवानी

0

गुरुर-बालोद:छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गुरूर ब्लाक संयोजक झम्मन लाल हिरवानी ने छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल मे हो रहे अप्राकृतिक रुप से वनो की कटाई पर टिप्पणियां देते हुये कहा कि प्रकृति जल जंगल जमीन हमारे लिए वरदान है। इसको संभाल कर रखना हमारे नैतिक जिम्मेदारीयां है। शायद छत्तीसगढ़ शासन को पता नही होगा कि प्रकृति से छेड़छाड़ करने की अंजाम मानव समाज ही नही बल्कि सम्पूर्ण जीव जगत मे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश की आम जनता को इसकी खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

झम्मन लाल हिरवानी के बताया कि मौजूदा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने 06 अप्रैल 2022 को एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके तहत, हसदेव क्षेत्र में स्थित परसा कोल ब्लॉक परसा ईस्ट और केते बासन कोल ब्लॉक का विस्तार होगा.काँग्रेस सरकार की सीधी सी बात इतनी है कि जंगलों को काटा जाएगा और उन जगहों को पर कोयले की खदानें बनाकर कोयला खोदा जाए । ज्ञात हो कि विशाल पैमाने पर विस्तृत हसदेव अरण्य में ही पौराणिक काल में ऋषि मुनि ने उसी जंगलो में बैठकर तपस्या किया करते थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पहले पृथ्वी के बहुत बड़े हिस्से में वन को गिना जाता था। परन्तु दुर्भाग्यवश अब इस तकलिफ है कि कांग्रेस सरकार ने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए वनो को पहले से ही काटना शुरू कर दिया है। हसदेव के जंगलो मे बहुत से विशाल अमूल्य वृक्षों को कांटा जा रहा है। छत्तीसगढ सरकार द्वारा अमूल्य वन संपदाओं को छेड़ छाड़ कर रहे है जो उचित नहीं है । तथा जंगलो को निजीकरण कंपनियों को बेचने की तैयारी कर रहे हैं जो गलत है । कई अमूल्य पेड़ो को कांट रहे है,जिसकी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना खुल कर विरोध करेगा। उन्होने कहा कि हसदेव अरण्य मे प्रकृति के साथ हो रहे अत्याचार को क्रांति सेना कदापि बर्दाश्त नही करेगा। जल जमीन जंगल तक लड़ाई जमीनी स्तर पर लड़ेगा । वनो को सहज कर रखना बेहद आवश्यक है, क्योकि यह हमारी प्राकृतिक पूंजी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%B0.jpg

हिन्दूओं के आस्था में शासन प्रशासन के सह पर खुलेआम हो रही चोटः ध्रुवे

0

प्रदेश शासन लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कर रही प्रयास

दल्लीराजहरा/डौण्डी,17 मई राज्य शासन के गलत फरमान धरना प्रदर्शन के पूर्व अनुमति संबंधी सरकारी आदेश व झूठे वादों के खिलाफ भाजपा प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन व जेलभरो के माध्यम से 16 मई को कांग्रेस शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया इसी विरोध प्रदर्शन के तहत सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में डौण्डी, दल्लीराजहरा के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक में पहुंच कर राज्य सरकार के खिलाफ जम कर हल्ला बोला, इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने कहा की प्रदेश सरकार अपने विरोध को सहन नहीं कर पा रही है जनता और कर्मचारियों से किये वादों को पूरा नहीं करने के कारण नये नये गलत फरमान जारी कर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। आज पूरे देश में अराजकता का माहौल निर्मित है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

15 साल बाद सत्ता के नशे में सरकार मस्त हो चुकी है जनता इनके करनामों से त्रस्त है। कांग्रेस शासन के खिलाफ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया उन्होने आगे बताया की धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने का कार्यकर्ताओं से आहवान भी किया। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने इस अवसर पर देशबन्धु से कहा की कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी को हिंदुत्व की नरम छवि के साथ चलने की सलाह देते हैं वही छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में शासन प्रशासन के सह पर कुछ औछी मानसिकता के कुछ विधर्मियों द्वारा हिन्दू की आस्था का केन्द्र मंदिरों धामों में हिन्दू की आस्था में चोट पहुंचाते हैं

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

और हिन्दू संगठनों के सदस्यों को बुरी तरह घायल करते हैं यहां तक रामायण प्रतियोगिता हिन्दू धर्म के ध्वज मंदिरों में रखे देवी देवताओं के मूर्तियों में पशुओं की बलि देकर उनका खून मांस भगवान देवी देवता में चढ़ कर हिन्दूओं की आस्था से खिलवाड़ करते हैं इस प्रकार की घटना बालोद जिले के पाटेश्वरधाम व ग्राम पटेली में विधर्मियों के द्वारा खुलेआम किया गया है और शासन के अधिनस्त प्रशासन में बैठे अधिकारी हिन्दू संगठन के सदस्यों को आरोपी बना कर जेल भेज रहे हैं विधर्मियों द्वारा धर्म सदस्यों को इतनी बुरी तरह मारा गया की वे अस्पताल में जीवन व मौत से संघर्ष कर रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि कहा की प्रदेश की सरकार तानाशाह बन गई है जिसका भाजपा व हिन्दू संगठन पुराजोर विरोध करेंगे चाहे जो भी हो जनता को साथ लेकर भाजपा सड़क की लड़ाई लड़ेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%B0.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज की सुरक्षा में बड़ी चूक…

0

सुकमा पोलिस की बड़ी लापरवाही।।

ज्ञात हो की कल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का सुकमा में कार्यक्रम सुनिश्चित है ऐसे में बस्तर सांसद दीपक बैज भी सुकमा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सुकमा दौरे पर है। वे लोहंडीगुड़ा-दंतेवाड़ा-सुकमा की ओर रवाना हुए उन्होंने विधिवत रूप से एक दिन पहले ही सुकमा पोलिस अधीक्षक व संबंधित इंटेलिजेंस ब्यूरो एवं प्रोटोकाल अधिकारी को सूचना दी थी लेकिन उसके बावजूद भी आज जब वे लोहंडीगुड़ा से दंतेवाड़ा पहुंचे तब दंतेवाड़ा पोलिस की सुरक्षा व्यवस्था ठीक थी लेकिन जैसे ही सुकमा जिले की सीमा में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तब वहां ना सड़को में आर.ओ.पी. की सुविधा ना थी ना ही उन्हें फॉलो पायलेटिंग दी गई। जब चलती गाड़ी में सांसद बैज के सुरक्षा अधिकारियों ने फोन में सुकमा के अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश की तब जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन तक नही उठाया ऐसे में एक अतिसंवेदनशील संसदीय क्षेत्र के सांसद जिन्हे “जेड प्लस” सुरक्षा प्राप्त है उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। सुकमा पोलिस अधिकारियों की बड़ी चूक के वजह से उन्हें सुरक्षा प्रदान नही की गई। जब इस संबंध में सुकमा पहुंचने के बाद सांसद दीपक बैज ने सुकमा एस.पी. से फोन पे चर्चा की तब एस.पी. ने संबंधित अधिकारी से पता करके बताने की बात कही। जब उन्होंने दुबारा सांसद बैज से बात की तो तब उन्होंने सुरक्षा में चूक मानते हुए सांसद बैज से क्षमा मांगा और वहां आर.आई. व एडिसनल एस.पी. भी पुराना सर्किट हाउस में आ कर सांसद बैज से व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा में चूक मानते हुए क्षमा मांगते रहे।

सांसद दीपक बैज ने कहा – सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक होनी चाहिए इसकी जांच…

सांसद दीपक बैज ने पोलिस अधिकारियों की इतनी बड़ी चूक को गंभीरता से लेते हुए कहा होनी चाहिए इसकी जांच…लिखेंगे मुख्यमंत्री व डी.जी.पी. को चिट्ठी ताकि ऐसे लापरवाह अधिकारियों के ऊपर होनी चाहिए कार्यवाही। चूंकि बस्तर जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में किसी भी जनप्रतिनिधियों के सुरक्षा में चूक बढ़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है पूर्व में भी इसी उदासीनता की वजह से झीरम घाटी में कांग्रेस पार्टी ने अपने बड़े बड़े नेताओं को खोया है। उसके बावजूद भी पोलिस अधिकारियों को सबक नही मिला है। सांसद बैज ने कहा इस तरह की चूक बर्दास्त नही की जाएगी इसके लिए गंभीरता से इसकी जांच होनी चाहिए।

माधव सेवा समिति द्वारा जिलें मे मनाया गया नारद मुनि जयंती

0

जिले के कई पत्रकारों को किया गया सम्मानित

किरंदुल – माधव सेवा समिति द्वारा सुचना तंत्र के जनक सृष्टि के प्रथम पत्रकार महर्षि नारद मुनि के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को दंतेवाड़ा राधा कृष्ण मंदिर सेवा आश्रम (धर्मशाला) में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। माधव सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से अनेक पत्रकारों को बुलाया गया। रायपुर से पधारे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जगदीश पटेल ने पत्रकारों को संबोधन करते हुए बताया कि सृष्टि के पहले पत्रकार के रूप में महर्षि नारद मुनि को जाना जाता है। उन्हने अपने जीवन में सूचनाओं का जो भी आदान प्रदान किया, वो हमेशा लोगों के हित को ध्यान रखते हुए किया। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से डॉक्टर व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है, उसी तरह से पत्रकार समाज को नया रूप देता है। पटेल ने पत्रकारों से देश को सही दिशा देने का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की अनेक समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में काम करते हुए पत्रकारों के सामने कई कठिन परिस्थितियां आती हैं, लेकिन कलम के सिपाही अपने कर्तव्य पथ से कभी विमुख नहीं होते। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार विनोद सिंह शैलेंद्र ठाकुर, जितेंद्र चौधरी, यशवंत यादव, संतोष सिंह चौहान, चंद्रकांत छत्रिय, अर्जुन पांडे, ने महर्षि नारद मुनि की जीवनी पर प्रकाश डालें। कार्यक्रम के दौरान माधव सेवा समिति द्वारा पत्रकार संजीव दास, राम कृष्णा बैरागी, शेखर दत्ता, डीएम सोनी, धीरेंद्र तिवारी, हरीश शर्मा, लोकेश शर्मा, सहित मौजूद सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है हर व्यक्ति का उत्तम स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकता- रेखचंद जैन

0

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्वास्थय जागरूकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खुद भी करवाया बीपी एवं शुगर का जांच

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की सफलता के बाद मलेरिया मुक्त अभियान पर जोर

जिले के सभी सातों ब्लाकों में छंटवें चरण में मलेरिया, टीबी ( क्षय रोग ) मोतियाबिंद एवं चर्मरोग का किया जाएगा परिक्षण

शहरी क्षेत्र में होगा बीपी एवं शुगर का परिक्षण एवं उपचार

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें मलेरिया टीबी ( क्षय रोग ) मोतियाबिंद सहित चर्म रोगों का परिक्षण एवंमलेरियाकटीपांचवें चरण में कुल सर्वे 2,83,984 जिसमें 769 पाज़िटिव पाए गए पाजिविटि दर 0.27% रहा छंटवें चरण में सातों विकासखंड के लिए लक्ष्य 9,29,272 के परिक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए 685 टीमों का गठन किया गया है टीम सदस्यों की संख्या 3380 है जो कि 1,84,670 घरों में स्वास्थय परिक्षण एवं उपचार करेंगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुपोषण अभियान की सफलता के बाद अब मलेरिया और टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है स्वास्थय एवं शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है स्वस्थय व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है हर व्यक्ति का उत्तम स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकता |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के महापौर श्रीमती सफीरा साहू साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, गौर नाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी विक्की निषाद इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह संयुक्त संचालक स्वास्थ डॉ गोटा, डॉ टेकाम, डॉ मैत्रेय, डॉ जान,पी डी बस्तिया, डॉ एफ आर खान समेत स्वास्थय सलाहकार बसंत पंडा अनिल बड़कस सहित स्वास्थय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने ग्राम पंचायत भैंसगांव को दिया कई विभिन्न कार्यों की सौगात

0

🟥बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने ग्राम पंचायत भैंसगांव को दिया कई विभिन्न कार्यों की सौगात

♦️ग्राम पंचायत भैंसगांव के ग्रामीणों के द्वारा विगत दिनों में अपनी गांव की समस्याओं से विधायक जी को अवगत कराया था बघेल जी अपने संज्ञान में लेते हुए तत्काल निराकरण करते हुए आज विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया है |

♦️जिला खनिज संस्थान न्याय DMFT योजनातर्गत से रूपशिला माता मंदिर मरम्मत कार्य ग्राम पंचायत भैसगांव में 5.00 लाख रूपये का भूमिपूजन किया

♦️जिला खनिज संस्थान न्यास DMFT योजनांतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए ग्राम पंचायत भैसगांव में 19.90 लाख रूपये का भूमिपूजन किया है

♦️जिला खनिज संस्थान न्यास DMFT योजनांतर्गत ग्राम पंचायत भैसगांव में प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए 12.84 लाख का भूमिपूजन किया है

♦️ग्रामवासियों ने इतना सौगात पाकर विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया बघेल जी ने कहा की हमारी सरकार निरंतर विकास की गति को बढ़ावा दे रही है और सभी ग्राम पंचायतों को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की प्रयास कर रहे है और अभी तक हमनें कई विभिन्न ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम बनाने के लिए चिन्हित कर उसकी आवंटन राशि डालकर निर्देश दिया है की क्षेत्र के साथ-साथ ग्राम पंचायत की ओर भी हमनें अग्रसर बढ़ने की कवायद बड़ा दी है ताकि ग्राम क्षेत्र भी विकास की नई रुपरेखा पर अपनी मुलभुत सुविधा प्राप्त कर सकती है |

जिसमें मौजूद जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य बीरसिंह बघेल, मंगलू मौर्य, सुखचंद कश्यप, लैखन भारती, देवली भारती, कमलदई बघेल, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,जनपद सीईओ राठौर, एवं स्टॉफगण, व समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

अखंड महामंत्र कीर्तन यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन

0

श्री नारायण सेवा समिति द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर पनारापारा जगदलपुर में आयोजित अखंड महामंत्र कीर्तन यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन !

भजन कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर ने पूजा अर्चना करके समूचे बस्तर और छत्तीस गढ़ के लिए सुख शांति एवं समृद्धि तथा खुशहाली के लिए मंगल कामना की साथ ही हरे रामा हरे कृष्णा का महा मंत्र का जाप किया |

इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ मदन दुबे अतिरिक्त शुक्ला हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, अमरनाथ सिंह, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.

जंबो कूलर की हवा में उड़ा भाजपा का जेल भरो आंदोलन- कांग्रेस विधि विभाग

0

विलासिता पूर्ण प्रदर्शन कर आंदोलन शब्द का भाजपाइयों ने उड़ाया मजाक- प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग

उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही आदेश जारी हुआ है उसपर भी आंदोलन करेंगे भाजपाई

जनहित के मुद्दों से दूर भाजपा छत्तीसगढ़ में जहां मुद्दा विहीन हो गई है वहीं आंदोलन शब्द को भी मजाक बनाते सभा स्थल में जंबो कूलरो की घेरा लगाकर कूलर की हवा में बैठ भाजपाइयों की नौटंकी से साफ हो गया की भाजपा को जनहित से कोई सरोकार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एवं महामंत्री ऋषि तिवारी ने कहा कि भाजपा को आंदोलन और संघर्ष शब्द की परिभाषा ही नहीं मालूम इसीलिए अपने ही सरकार के जारी आदेश और बेतुके मुद्दों पर नौटंकी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने धरना प्रदर्शन के नाम पर राजनीति करने वालों से आंदोलन से संबंधित जानकारी ही मांगी है उनके आवाज को दबाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है अपनी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के आदेश की अज्ञानता के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार पर भाजपा मिथ्या आरोप लगाते हुए विधवा विलाप कर अपने विलासिता पूर्ण नौटंकी कर रहे हैं। भाजपा तो धार्मिक निजी मांगलिक आयोजनों के लिए भी अनुमति की अनिवार्यता नियम लागू की थी वे लोग लोकतंत्र में आंदोलन जैसे शब्द के लिए भद्दा मजाक कर रहे है यदि भाजपाइयों को आंदोलन धरना प्रदर्शन करना ही है तो गैस के बढ़े दामों, युवाओं को रोजगार देने के नाम पर मोदी सरकार की वादा खिलाफी पेट्रोल डीजल में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, ट्रेन बंद करने की अविवेकपूर्ण नीति जैसे जनमुद्दों पर करने का साहस करें।

पोलग,लखापुरी,मडानार माता मेला कार्यक्रम में हुए शामिल विधायक चंदन कश्यप

0

भानपुरी..।कोंडागांव जिले के ग्राम पोलग,लखापुरी,मडानार में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप माता मेला और जात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी देवी देवता से क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना की। साथ ही विधायक चंदन कश्यप ने ग्रामीण की मांग तो तत्काल पूरा करते हुए पोलग माता कार्ला कोटि मंदिर बनाने के लिए 2.लाख,पानी टैंकर और हैण्ड पम्प देने का घोषणा किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही 20 तारीख को मर्दापाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आगमन हो रहा है आप सभी मर्दापाल आकार आप लोगो मुख्यमंत्री जी से मिलकर अपनी समस्याओं को अवगत करा सकते है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयम,विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया,सरपंच जागेश्वरी सोढ़ी,रतिराम सोढ़ी,पदम मांझी, समुंद चालकी गुड्डू राम,लछिंधर,सुंदरलाल, फरसू,रामलाल, श्यामलाल, गंदू,अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।’

डीजे में गाने का फरमाइश पूरी न करने पर डीजे बजाने वाले पर ग्रामीण युवक द्वारा धारदार चाकू से हमला कर घायल किया

0

घटना गुंडरदेही ब्लॉक से 5 किलोमीटर दूर ग्राम कलंगपुर का है जो ग्राम खलारी निवासी कुंदन साहू डीजे बजाने कलंगपुर नेमीचंद के यहां गया था। जहा दल्ली राजहरा से ग्राम कलंगपुर बाराती आये थे। बाराती स्वागत में डीजे साउंड से परघनी स्वागत कर नाचते गाते आ रहे थे। तभी नेमी निषाद के घर के सामने रात्रि 08.00 बजे पहुंचे थे। बताया जा रहा हैं की उसी समय डेविड ठाकुर द्वारा गौरी गौरा साउंड बजाओ कहकर बोलने लगा। दूल्हा पक्ष द्वारा गौरी गौरा जसगीत बजाने से साफ मना किया था। गौरी गौरा पार बजाने से दूल्हे राजा को देव चढ जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

इस कारण बजाने से मना किये थे। गौरी गौरा पार नहीं बजाने की बात पर से डेविड ठाकुर द्वारा आक्रोशित होकर मां बहन की अश्लील गाली देते हुए गौरी गौरा पार बजाने बोल रहा हूं। तुम लोग बजा नहीं रहे हो। डेविड ठाकुर डीजे वाहन में चढकर जानबूझकर डीजे साउंड सामान को लात से मारकर तोड कर नुकसान किया है, और डीजे बजा रहे कुंदन लाल साहू को आज तुम्हें जान से मार दूंगा कहते हुए अपने पास में रखे धारदार चाकू से कुंदन लाल साहू के पीठ में लगातार चार जगह चाकू मारकर घायल कर दिया और वहा से भाग गया। साथ ही उसके साथी को सिर में हल्का चोट आया हैं, घटना के बाद कुंदन लाल साहू को घायल अवस्था में उपचार हेतु गुण्डरदेही सामूदायिक स्वास्थ केंद्र अस्पताल में भर्ती किया गया जहा उसका इलाज चल रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%B0.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS