City Media - Page 1135 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1135

खेलबो राजहरा फाउंडेशन क्रिकेट टूनामेंट में सीजन 2 में Y किंग की टीम रही विनर

0

28 अप्रैल फाइनल मैच स्व रविंद्र भेड़िया जी एवं स्व  मयंक जी के स्मृति में कांग्रेस स्पोर्स्ट सेल खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में ipl की तर्ज पर यह टूनार्मेंट सीजन 2 इस टूनामेंट का 13 दिन का सफर रहा 16 अप्रैल 2022 को यह मैच का भव्य शुभारंभ केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ था इस टूनार्मेंट का प्रारंभ में केबिनेट मंत्रीजी का विशेष  सहयोग रहा। 28 अप्रैल को इस टूनामेंट का समापन हुआ ,इस फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रहे नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी विशेष अतिथि बीएसपी महाप्रबंधक तपन सूत्रधार जी,विशिष्ट अतिथि ,महेन्द्रन अप्पू ,रवि जायसवाल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ,ज्योति अस्पताल के संचालक डॉ अशोक ठाकुर ,राजहरा व्यपारी संघ एवं भाजपा राजहरा मंडल अध्यक्ष वाधवानी, प्रशान्त बोकडे, संगीता नायर, टीज्योति राव, विनोद जैन,जसपाल भाटिया,सुरेश रेड्डी, है फाइनल मैच राजहरा रॉयल टाइगर्स एवं y किंग दल्ली वारियर्स के मध्य खेला गया,y किंग दल्ली वारियर्स के कप्तान टीनू पांडे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया

और पहले बल्लेबाजी करते हुऐ राजहरा रॉयल टाइगर्स ने निर्धारित 12 ओवर में 119 रन बनाए 7 विकेट पर राजहरा रॉयल टाइगर्स के ओपनर बल्लेबाज आशीष जैन जो कि टीम के कप्तान है अपने टीम के लिये सर्वाधिक 46 रन बनाए। वही 119 रन का पीछा करते हुए Y किंग दल्ली वारियर्स ने 120 रन बनाए 2 विकेट पर औऱ y किंग ने यह फाइनल मैच 11 गेंद शेष औऱ 8 विकेट से यह मैच जीत लिया y किंग के ओर से लिखनु ने 31 बॉल में 71 रन की नाबाद पारी खेला। मैन ऑफ द सीरीज -आशीष जैन राजहरा रॉयल के खिलाड़ी 325 रन बनाए ,12 विकेट लिया मैन ऑफ़ द मैच-लिखनु y किंग खिलाड़ी फाइनल मैच में31 बॉल में नाबाद 71 रन बनाए पर्पल कैप टूनामेंट -सागर पाणिकर आयरन  क्रिकेट क्लब विकेट 17 ऑरेंज कैप टूनार्मेंट-आशीष जैन राजहरा रॉयल टाइगर्स325 रन यूनिक बेस्टमेन टूनार्मेंट-सन्नी भाटिया रिसित फैशन चलेंजर

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

अन केप्ड एंगेस्टर प्लेयर टूनार्मेंट-रवि नायक कमल कमला हैट्रिक विकेट टूनार्मेंट-सागर पाणिकर बेस्ट यूनिक ऑडियंस टूनार्मेंट-संजय रस्तोगी, मोना रस्तोगी इस टूनार्मेंट का प्रथम पुरस्कार शिबू नायर जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा की ओर से एक लाख एक हजार रुपये का नगर इनाम दिया गया दूसरा इनाम जैन मेडिकल स्टोर 60 साल बेमिसाल की ओर से 41000 रु का नगद इनाम दिया गया प्रत्येक मैच में बेहतरीन कैच लेने वाले खिलाड़ी को स्व राधेश्याम छत्री जी के स्मृति में 200 दो रु का पुरस्कार दिया गया।मैन आफ द मैच ,मैन आफ द सीरीज, यूनिक ऑडियंस, पर्पल केप ,ऑरेंज कैप यह सभी पुरस्कार धैर्य जैन एवं वर्ण जैन जी की ओर से दिया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस टूनार्मेंट में विशेष  सहयोग रहा हैं फ़नविला रेस्टोरेंट, विनय एजेंसी,जैन मेडिकल,अनीश पांडे ,बृजेश यादव ,अश्विनी कुशवाहा, पिंकू डे, अर्पित जैन ,अतुल जैन,बंटी गोगड़ समर्थ लखानी, पंकज छाजेड़ विशाल मोटवानी, सन्नी मोटवानी सुशील कुमार ,प्रीति कुमारी मिलन दौड़ा, विकास जैन अमित कुकरेजा, अनिल करड़ा विपिन जैन ऐश्वर्य मौर्य राहुल कुमार,रोमु, रिंकू dj ,अकरम हुसैन,ईश्वर निर्मलकर, रवि, डॉ अशोक ठाकुर ने खेलबो राजहरा फाउंडेशन को 21000 रु का सहयोग राशि प्रदान किया गया वही राजहरा व्यपारी संघ एवं भाजपा राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी जी के द्वारा फाउंडेशन को 11000 रु का सहयोग राशि प्रदान किया गया इस टूनार्मेंट के कमेंट्री कर रहे थे भूपेंद्र श्रीवास, स्कोरर थे सूरज दास अंपायर थे बादल तिवारी, शैलेंद्र व्यास अंकित रामटेके, विजय शर्मा कमेटी के मेम्बर इस प्रकार संजय शाहनी,सन्नी भाटिया,आकाश करड़ा, विपिन जैन ,भूपेंद्र श्रीवास, रवीश जैन,pm  हेल,गोलू शिवहरे, सूरज दास, मो इमरान, विक्टर जॉन ,शादाब अली साथ ही इस टूनार्मेंट का सुचारू रूप से समाचार के माध्यम से प्रकाशित करने में हमारे सभी पत्रकार साथियों का विशेष सहयोग रहा हैं

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

डेढ़ माह में 4 राज्य और 7 जिले से साइबर सेल ने खोज निकाले 154 मोबाइल

0

दिनांक 29.04.2022 पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेश पर कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे की उपस्थिती मे ,पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कोैर ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर व सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 154 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी सैमसंग,नोकिया, विवो,ओप्पो, रियलमी एन्ड्रायड फोन को टेªस कर दीगर राज्य हैदराबाद तेलगांना, भोपाल मध्यप्रदेष नागपुर महाराष्ट्र एवं अन्य जिलों दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,कांकेर ,महासमुंद , जगदलपुर से उसे रिकवर किया गया। जिसमंे 154 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 29.04.2022 को टाउन हाल बालोद में सभी 154 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। कुल प्राप्त 350 आवेदनों का निराकरण करते हुए साइबर सेल द्वारा 154 मोबाईल फोन बरामद किया गया। तथा अन्य मोबाईलो की पतासाजी जारी है। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 12, 57, 112 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गुम मोबाईल के वास्तविक मोबाईल धारको में जगेष्वर बारले निवासी सिकोसा जो 11 वी कक्षा का छात्र था मोबाईल के माध्यम से जो आनलाईन पढाई करता था मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था दूसरा वरूण कुमार वस्त्राकर आई.टी सेक्टर में काम करता है जो मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था उसी प्रकार सूरज कुमार सोनकर निवासी खुर्सीपार तरौद जो एलआईसी का कार्य करता है जिसे आनलाईन पेमेंट करना होता है मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था , दिलीप कुमार गोन्डे निवासी भीमा टोला जो लैब टेक्नीषियन है मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था वही संरपंच दुलार सिंह नौरंगे निवासी तवेरा जिनका मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था । लोकनाथ भूआर्य निवासी खलारी जो षिक्षक है आनलाईन पढाई कराता था। जिनका मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था | बालोद पुलिस के हाथो सभी अपना मोबाईल पाकर बहुत प्रसन्न हुआ। और पुलिस अधीक्षक बालोद का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी काफी प्रसन्न हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बालोद श्री गोवर्धन राम ठाकुर के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। अति0 पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के द्वारा ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोषल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक विवेक शाही , आरक्षक मिथलेष यादव ,आरक्षक योगेष पटेल ,आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाष दुबे का सराहनीय भूमिका रहा। उक्त कार्यक्रम मे डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ,डीएसपी श्री बोनिफ़ास एक्का ,रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग ,उपस्थित रहे

दल्ली राजहरा से खड्डा भर कर जा रही ट्रक में लगी आग देखो वीडियो

0

ट्रक दल्लीराजहरा से पुट्ठा भरकर राजनांदगांव जा रही थी। देवरी थाना के आगे नाहन्दा गांव के पास अचानक ट्रक में आग लग गई। फिलहाल ट्रक में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। देखिये वीडियो-

बालोद। चलती ट्रक में अचानक आग लगी गई।बताया जा रहा हैं की ट्रक क्रमांक cg.24.EI.3177 का ट्रक मालिक का नाम छगन मेश्राम दल्लीराजहरा से पुट्ठा भरकर राजनांदगांव जा रही थी। देवरी थाना के आगे नाहन्दा गांव के पास अचानक ट्रक में आग लग गई। फिलहाल ट्रक में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वही बताया जा रहा है कि घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप स्थित है। कोई बड़ा हदासा होने से टल गया है। बाल बाल बचे ट्रक ड्राइवर और कंडेक्टर। घटना में ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

छत्तीसगढ़ शासन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा ज्ञापन सौंपा

0

जिला किसान मोर्चा द्वारा आज नवा रायपुर में हुए किसान आंदोलन बल पूर्वक हटाए जाने व सविदा विधुत् कर्मचारी के नियमित करण व उनके परिवार के सदस्यो की अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर राम सिंह को दिया गया। जिसमे पिछले चार- महीने से नवा रायपुर के किसानो के द्वारा आयोजित शांतिप्रिय आंदोलन किया जा रहा था उस आंदोलन को किस नियम के तहत बलपूर्वक दबाया गया है किन कारणो से उनका टेंट माईक हटाया गया है ये स्पष्ट करे तथा लगभग साठ किसानो की गिरफ़्तारी क्यो की गयी इन किसानो का क्या दोष है सरकार के द्वारा इस विषय पर कमेटी भी बनाया गया था उस कमेटी का क्या निर्णय है ये सारे सवाल का जवाब प्रदेश की जनता जानना चाहती है। इस तरह सरकार की मनमानी और यह आलोकतंत्रिक कृत्य स्वीकार नही किया जायेगा

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

किसानो की माँग पर विचार करते हुए सभी माँगो को पूर्ण किया जाये तथा किसानो पर इस तरह के बल प्रयोग की भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा निंदा करती है और जब तक इस विषय का निराकरण नही हो किसानो के साथ पूरी पार्टी खड़ी रहेगी। साथ ही सविदा विघुत कर्मचारीओ पर हुए लाठीचार्च की निष्पक्ष की जांच की मांग करते हुए संविदा कर्मियों के नियमितीकरण संविदा कर्मीओ की हुई आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिवार को तत्काल संविदा नियुक्ति प्रदान करने की मांग की गई

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ज्ञापन सौंपने वालों में में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णककांत पावर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू पूर्व भाजपा जिलाउपाध्क्ष किसान नेता छगन देशमुख ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू स्वच्छता प्रकल्प संयोजक दुर्गा नंदन साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी साहू जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोहर सिन्हा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा गणेश साहू देवधर साहू जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा लीला राम सोंनबोईर ग्रामीण मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा वीरेंद्र साहू शहर महामंत्री नरेंद्र सोनवानी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फलेश देशलहरे संतोष गंगबेर शहर मंत्री कमल पंपलिया सत्तू साहू विकाश साहू पार्थ साहू ममता गजेंद्र चिंता साहू आदि सम्मिलित रहे

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

किसानों का केवाईसी बनाने वाले युवक को धुरगुड़ा सरपंच पति ने दी जूता मारने की धमकी

0

जगदलपुर… छत्तीसगढ़ में भले ही सरकार किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही हैं लेकिन उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी कागजी दस्तावेज तैयार करने वाले लोग जनप्रतिनिधियों के धमकी और दादागिरी के चलते परेशानियों का सामना कर रहे हैं और ऐसी धमकियों से किसानों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं |

ताजा मामला जगदलपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत धुरगुड़ा का है जहां सरपंच के पति ने वायरल ऑडियो में किसानों के केवाईसी का कार्य करने वाले युवक को जूता से मारने की धमकी दी है वायरल ऑडियो में युवक अपने को कथित तौर पर जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुरेनार का रहने वाला बता रहा है और कोतवाल की रिश्तेदारी होने की जानकारी दे रहा है साथ ही धुरगुड़ा पंचायत में अपनी केवाईसी बनाने का सेंटर होने की बात कह रहा है बावजूद इसके सरपंच पति का कहना है कि बगैर उसके अनुमति के गांव के किसानों का काम उक्त युवक के द्वारा कैसे किया जा रहा है ज्ञातव्य हो कि यह सरपंच पति अपने आपको एक राष्ट्रीय दल का बड़ा जनप्रतिनिधि मानता और समझता है यही वजह है कि पंचायत के सरपंच के पति के होने के बावजूद पंचायत के कार्यों में दखलअंदाजी करना इसके लिए आम बात है ऊपर से करेले में नीम चढ़ा वाली कहावत चरितार्थ होती है जब स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अनाप-शनाप हरकत करने वाले इस सरपंच पति पर अपने समर्थन में हाथ रख देते हैं |

पूर्व में भी इस सरपंच पति का विवादों से जुड़ाव रहा है गांव के विकास कार्यों के लिए आने वाले राशि से यह सरपंच पति अपनी ठेकेदारी चमकाता है और गांव के विकास कार्यों पर गौर किया जाए तो गुणवत्ताहीन विकास सरपंच पति की ही देन स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है |

फिलहाल देखना यह है कि वायरल ऑडियो के आधार पर इस सरपंच पति पर स्थानीय जनप्रतिनिधि शिकंजा कसते हैं या अपनी दादागिरी से लोगों को धमकाने वाले सरपंच पति का समर्थन करेंगे

*नोट – सिटी मीडिया – इस प्रकार की वायरल किसी भी ऑडियो/विडियो की पुष्टि नहीं करता है |

10 केंद्रीय मंत्रियों द्वारा छत्तीसगढ़ में भाजपा की जर्जर रिपोर्ट देने के बाद भाजपा नेता दिल्ली तलब-कांग्रेस

0

डी. पुरंदेश्वरी 15 साल के मठाधीश भाजपा नेताओं के गले में घंटी बांधने में असफल

रायपुर28 अप्रैल । भाजपा नेताओं के दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी 15 साल के मठाधीश भाजपा नेताओं के गले में घंटी बांधने में असफल रही है। छत्तीसगढ़ के दौरे में आए मोदी सरकार के मंत्री आकांक्षी जिलों के बारे में जानने से ज्यादा भाजपा की गुटबाजी के बारे में जानकारी एकत्रित कर प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जनता की भाजपा से नाराजगी की रिपोर्ट आलाकमान को सौपा हैं। उसके बाद दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विष्णुदेव साय और पवन साय को बुलावा आया है। ऐसे में अब डी. पुरंदेश्वरी के नियंत्रण में नहीं आये की भाजपा नेताओं की पेशी अब दिल्ली दरबार में हो रही है भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता जनता के साथ अपने केंद्रीय नेताओं का भी भरोसा खो चुके है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डी. पुरंदेश्वरी कई बार सार्वजनिक तौर पर रमन सिंह के चेहरा को चेहरा मानने से इंकार कर चुकी है और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह डी. पुरंदेश्वरी के बयान के विपरीत जाकर खुद को भी छोटा चेहरा घोषित कर भाजपा के स्वयंभू मठाधीश नेता बता चुके हैं। भाजपा के कार्यकर्ता भी 15 साल के मठाधीश नेताओं से खुद को अलग कर चुके हैं। भाजपा के आंतरिक बैठकों में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और एक दूसरे के लिए बाहें चढ़ाना, आंखें तरेरना जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। भाजपा में मची सिर फुटव्वल गुटबाजी को खत्म नहीं कर पाई, न ही कार्यकर्ताओ को संतुष्ट कर पाई। भाजपा में जिला और मंडल स्तर पर नियुक्ति के लिए गुटबाजी कई बार सामने आई है। जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष पद लेने के लिए भिलाई में तो सरोज पांडे, प्रेम प्रकाश पांडे और विजय बघेल के गुट के बीच में तो पिस्तौल तक निकाली जा चुकी थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को भाजपा के ही कार्यकर्ता बंधक बना लिए थे। भाजपा के गुटबाजी की चर्चा रायपुर से लेकर दिल्ली तक होती है।

प्रधानमंत्री द्वारा राज्यों से वैट कटौती की अपील के बाद भाजपा नेताओं द्वारा वैट कम किये जाने की मांग जनता से धोखा है-कांग्रेस

0

रायपुर28 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यों से वैट कटौती की अपील के बाद भाजपा नेताओं द्वारा वैट कम किये जाने की मांग जनता से धोखा है। आज पेट्रोल-डीजल 100 रू. के पार हो गया है। इसका एकमात्र कारण केंद्र की एक्साइज ड्यूटी में मनमाने ढंग से बढ़ोत्तरी है। वर्ष 2014 में जब मोदी सरकार ने सत्ता संभाली, उस वक्त अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल की कीमत गिरकर 44 डॉलर प्रति बैरल तक पहुॅंच गई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका श्रेय स्वयं की किस्मत को दिया था। तब भी केंद्र सरकार ने क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट से जनता को राहत देने के बजाए, इस पर भारी भरकम एक्साइज ड्यूटी लगाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की। तब से यह सिलसिला बदस्तूर आज भी जारी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यू.पी.ए के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समय पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी रू. 9.48 तथा डीजल पर रू. 3.56 था जो मोदी राज में बढ़कर पेट्रोल एवं डीजल पर 33 रू. हो गयी है। 5 व 10 रुपये की मामूली कटौती करने के बाद भी आज मोदी सरकार पेट्रोल पर 27.90 रु और डीजल पर 21.80 रू. एक्साइज वसूलती है। लेकिन केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी की बढ़ोत्तरी से ध्यान भटकाने के लिए हमेशा राज्यों को सलाह देती है कि वे वेट की दरों में कमी करके राहत पहुँचायें जबकि पिछले 15 सालों से वेट की दरें यथावत् हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में कमी लाने का एकमात्र हल एक्साइज ड्यूटी में कटौती करना ही है। एक्साइज ड्यूटी में कमी होने पर, वेट टैक्स उस अनुपात में स्वयमेव कम हो जाएगा और जनता को राहत मिलेगी। लेकिन केंद्र सरकार को आम आदमी के हितों से कोई सरोकार नहीं है। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के माध्यम से 23 लाख करोड़ रू. जनता से लूट लिए और कार्पोरेट घरानों के कंपनियों की कार्पोरेट टैक्स में 10 प्रतिशत कमी करके उन्हें 1,46,000 करोड़ रू. का टैक्स बेनीफिट दे दिया। मोदी सरकार की प्राथमिकता में बड़े उद्योग घराने हैं, आम जनता नहीं?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीगसढ़ सरकार एक्साइज तथा वैट का कटौती मिलाकर पेट्रोल पर 3 रू. तथा डीजल पर 6 रू. की छूट दे रही है। केंद्रीय वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुसार संघीय कोष के राजस्व में 40 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को प्राप्त होता है। डीजल पर प्रदत्त 10 रुपये की छूट में से 6 रू. केंद्र सरकार का और 4 रू. राज्य सरकार का है तथा पेट्रोल में 5 रू. की छूट में 3 रू. केंद्र सरकार का तथा 2 रू. राज्य सरकार का है। कांग्रेस सरकार ने नवंबर 2021 में ही पेट्रोल पर 1 रू. और डीजल पर 2 रू. की वैट में कटौती कर राज्य की जनता को महंगाई से बड़ी राहत दी है। कांग्रेस सरकार ने इस कटौती को 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिये पहले ही बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती करके यह बता दिया था कि कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में जनता को राहत पहुंचाना है। छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कांग्रेस सरकार ने 1 भी पैसे की बढ़ोतरी नहीं किया था, उसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने जनता को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिये वैट में कटौती किया था।

देश को गुमराह कर रहे हैं प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार की वजह से बढ़ी कीमतें

0

वैट की वजह से ऐसा है तो रसोई गैस की कीमतें क्यों बढ़ रही

पीएम नरेंद्र मोदी के बयान की मुख्यमंत्री बघेल ने की आलोचना

रायपुर पेट्रोल-डीजल के वैट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आलोचना की है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार की वजह से कीमतें बढ़ी हैं। अगर वैट की वजह से ऐसा है तो रसोई गैस की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? उस पर तो कोई वैट नहीं लगता।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी कोरोना की बैठक ले रहे थे। अचानक ही वे पेट्रोल-डीजल की बात करने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा, सेंट्रल गवर्नमेंट एक्साइज ड्यूटी लगाती है, लेकिन अब इन्होंने सेस लगा दिया, इसका पूरा पैसा सेंट्रल गवर्नमेंट को मिलता है, राज्य सरकारों को नहीं। राज्य सरकारों का हक मारा गया।

सेस कम नहीं करते, राज्यों को दे रहे नसीहत

मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ को 30 हजार करोड़ की राशि देनी है। जहां तक वैट की बात है तो छत्तीसगढ़ में 24 प्रतिशत वैट लगाया जा रहा है। बाकी राज्यों में 29 से 31 प्रतिशत तक वैट लगाया जा रहा है। उसमें भाजपा शासित राज्य भी हैं। वे पहले भाजपा शासित राज्यों मे वैट कम करें। खुद सेस कम नहीं करते और राज्यों को नसीहत दे रहे हैं।

सभी वस्तुओं के दाम बढ़े

मुख्यमंत्री ने कहा, यह पर उपदेश कुशल बहुतेरे वाली स्थिति है। पेट्रोल-डीजल के दाम रोज केंद्र सरकार बढ़ा रही है। रसोई गैस में तो वैट नहीं लगता, फिर उसके दाम क्यों बढ़ाए जा रहे। खाने के तेल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं। सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री देश के लोगों को बहकाने और झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं।

71 वें कांग्रेस विधायक ने ली शपथ, भूपेश बोले – 2023 में यही लक्ष्य होगा

0

विधान सभा परिसर के समिति कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष ने यशोदा वर्मा को दिलाई शपथ

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा की नवनिर्वाचित सदस्य यशोदा वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह की खास बात ये रही कि यशोदा वर्मा ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपना शपथ ग्रहण पूरा किया। यशोदा वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ी परिधान पहनकर प्रदेश की परंपरा का निर्वहन किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ लेने के बाद यशोदा वर्मा ने कहा, मैं छत्तीसगढ़ की बेटी हूं, इसलिए इसी भाषा में शपथ ले रही हूं। उनको मिलाकर अब कांग्रेस के पास कुल विधायकों की संख्या 71 हो गई है।

विधान सभा परिसर स्थित समिति कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में किसी राजनीतिक दल के पास 71 विधायक रहे हों। मुख्यमंत्री ने इस पर भी खुशी जाहिर करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी पार्टी के विधायकों की संख्या 71 तक पहुंची है। फिर चाहे वो दलबदलू ही क्यों ना रहे हों, साथ ही बघेल ने कहा, 71 सीट जीत पाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का 71 विधायकों का ही लक्ष्य होगा।

मुख्यमंत्री ने दी खैरागढ़ के मतदाताओं को बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यशोदा वर्मा के शपथ ग्रहण के बाद कहा, साल 2018 में विधायकों की संख्या 68 थी। उपचुनाव होने के बाद ये संख्या बढ़ती गई। खैरागढ़ का चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण है। यशोदा वर्मा 20000 वोट से चुनाव जीती हैं, यह एक रिकॉर्ड है। उन्होंने खैरागढ़ के मतदाताओं को बधाई दी।

ये हुए शामिल

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत सहित प्रदेश के मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

शिक्षा जिंदगी की तैयारी नहीं शिक्षा खुद जिंदगी है और शिक्षा सभ्यता की जननी है- लखेश्वर बघेल

0

सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत आज बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत शासकीय हाई स्कूल रेटावंड 20 शासकीय हाई स्कूल ईच्छापुर 24 शासकीय हाई स्कूल बागमोहलई 18 में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी द्वारा छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया |

बस्तर विधायक जी ने छात्रों को अवगत कराया कि पूर्वत की सरकार इस योजना को बदलकर संचालित की थी लेकिन यह हमारी कांग्रेस की सरकार आने के बाद भेदभाव ना करते हुए इस योजना को पुनः आप लोगों की बातों को रखते हुए मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना रखा गया आप लोग को ज्ञात हो की इस योजना के माध्यम से कोई बच्चे को आने जाने में दिक्क़त ना हो इसलिए इस योजना को लाया गया है विधायक जी ने शिक्षक शिक्षिकाओं को निर्देश दिया है की हमनें शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए काफ़ी प्रयास किया है और आप लोगों की मांग अनुसार बाउंड्रीवाल, रोड, सड़क, सभी मांगो को पूरा किया लेकिन यंहा की स्कूल देखते हुए अभी बहुत सी कमी पायी गई है और देख भी रहे है स्कूल संस्था को अच्छे से रखने के लिए बाग,बगीचे,पेड़ पौधे लगाकर स्वछता, एवं पर्यावरण को महत्व दें |

ग्राम इच्छापुर में स्थानीयों महिलाओं द्वारा पानी की समस्या से अवगत कराया जिसको विधायक जी ने संज्ञान में लेते हुए तीन दिन के अंदर बोर खनन करवाने की बात रखी है |

बस्तर विधायक जी द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्र पुस्तिका के तहत ग्राम इच्छापुर में 42 हितग्राहियों को आज पट्टा वितरण किया गया |

मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु,जिला पंचायत उपध्यक्ष मनीराम कश्यप, भागरथी ध्रुव लखेश्वर मंडावी महादेव बघेल पूरन सिंह ठाकुर मनोज ठाकुर, धनेश्वर नेताम अस्ति मंडावी, चंद्र वती बघेल नीलम बघेल प्रीति देवा नेताम हरि मंडावी दुष्यंत वर्मा, राजेश कुमार एवं समस्त परिवार उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS