City Media - Page 1217 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1217

एसडीएम ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

0

जगदलपुर, 02 मार्च 2022 – अनुविभागीय दण्डाधिकारी दिनेश नाग ने आज से प्रारंभ 12 वीं बोर्ड परीक्षा की परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, बस्तर हाई स्कूल और आसना हाई स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नशे के कारोबारियों की शरणस्थली बन गई है छत्तीसगढ़ : कौशिक

0

रायपुर 03 मार्च नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि बदनीयती और अपनी विफलताओं के बोझ से राजनीतिक तौर पर कुंठित नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की कुनीतियों के चलते छत्तीसगढ़ नशे के सौदागरों की शरणस्थली बन गया है और नशाखोरी की बढ़ती लत से अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि नशाखोरी और अपराधों पर नियंत्रण के प्रदेश सरकार के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। राजधानी में शराब पी रहे दो लोगों द्वारा अभद्रता करने से तमतमाए एक नाबालिग द्वारा की गई चाकूबाजी इसकी तस्दीक कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार की कुनीतियाँ छत्तीसगढ़ के न केवल युवा, अपितु अब तो नाबालिगों का भी भविष्य चैपट कर रही हैं। इसीलिए अब ये मामले सामने आ रहे हैं कि प्रदेश में नाबालिग बच्चे नशाखोरी और अपराधों में लिप्त हो रहे हैं, जो प्रदेश के लिए बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जिस प्रकार शराब और मादक पदार्थों का वैध-अवैध व्यापार बढ़ा है, प्रदेश में बढ़ते तमाम तरह के अपराध नशे के इसी कारोबार का दुष्परिणाम हैं। अब नाबालिग भी इसके चंगुल में फँस रहे हैं और वे अपना पूरा जीवन एक गलत दिशा में ले जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन दुष्परिणामों से कोई सरोकार नहीं रह गया है और उसका पूरा ध्यान माफियाओं को खुश रखकर इस कारोबार से होने वाली कमाई और कमीशनखोरी पर ही केंद्रित है ताकि नशे का व्यापार बढ़ता रहे और नशेबाज खुश रहे और सत्ता की धौंस दिखाकर कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता अपनी और आलाकमान की तिजोरी भरने में लगे रहें।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी के वादे से मुकरने वाली प्रदेश सरकार शराबबंदी के मुद्दे पर नित-नई लफ्फाजी करके प्रदेश के युवा व किशोरों के साथ षड्यंत्र कर रही है। छत्तीसगढ़ मॉडल का ढोल पीट रहे कांग्रेस के लोग भाजपा को ट्विटर से बाहर देखने की सलाह देने के बजाय खुद अहंकार का चश्मा उतारकर सत्ता के गलियारों के बाहर निकलकर प्रदेश की हो रही दुर्गति को रू-ब-रू देखें और अपने तथाकथित छत्तीसगढ़ मॉडल की जमीनी सच्चाई पर शर्म महसूस करें। उन्होंने कहा कि नशे के साथ-साथ प्रदेशभर में अपराधों के बढ़ते ग्राफ को ही क्या कांग्रेस के लोग छत्तीसगढ़ मॉडल बताकर ढिंढोरचियों की तरह बेसुरा राग नहीं आलाप रहे हैं? राजधानी में नशे के फैलते नेटवर्क के लिए आखिर प्रदेश सरकार कब अपनी जिम्मेदारी मानेगी? 20 रुपए का इंजेक्शन 80 रुपए में बेचकर नशे के कारोबारी चैगुने मुनाफे की लालच में नशेड़ियों का कुनबा बढ़ा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि नशे के इसी गोरखधंधे से अपराधों का कनेक्शन है और बिलासपुर में इसीलिए गैंगवार के हालात बन गए हैं तो राजधानी समेत प्रदेश के दीगर इलाकों में लूटपाट, चाकूबाजी, अपहरण, दुष्कर्म-सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, हत्याओं का सिलसिला चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद प्रदेश में गांजा-अफीम की बरामदगी होना इस बात का साफ संकेत है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह नाकारा हो चली है और झूठे दावे करके अन्य प्रदेशों में जाकर न केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी मंडली के लोग झूठी वाहवाही बटोरने का शर्मनाक उपक्रम कर रहे हैं, बल्कि अब वे अपने पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी तक से झूठ कहलवाने में भी कतई नहीं झिझक रहे हैं।

विधायक चंदन कश्यप ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

भानपुरी। युवा समिति कंरन्दोला के द्वारा मेला के उपलक्ष में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय किया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि युवा समिति कंरन्दोला के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों के साथ ही आने वाली पीढ़ी में खेल भावना के साथ-साथ देश भक्ति की भावना प्रेरित करने के लिए अच्छा प्रयास है। उद्घाटन मैच भानपुरी और फरसागुड़ा के बीच खेला गया। और भानपुरी की टीम ने फरसागुड़ा को 10 पॉइंट से मात देकर विजय हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, जनपद सदस्य भूषण गुप्ता,संकर बघेल,लक्ष्मी बैध,जुगराज ठाकुर,लोकेश कश्यप,कमलेश ठाकुर,भूपेंद्र ठाकुर,खगेश्वर यादव,खगेश्वर नाग,बंशी कश्यप, दिगु राम,जगत ठाकुर,भजन यादव, थबीर ठाकुर, बाबू मिश्रा एवं खेल प्रेमी ग्रामीण जन मौजूद रहे।

विधायक जी ने किया ग्राम तार्री गौठान का लोकार्पण

0

बालोद–आज दिनांक 2.03.2022 को दिन बुधवार को संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी ने ग्राम तार्री के नवनिर्मित आदर्श गौठान का लोकार्पण किया साथ ही ग्राम के प्रमुख चौक में अपने अनुशंसा से साढ़े तीन लाख की लागत से लगे हाईमास्क लाईट को जनता को समर्पित भी किया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गौठान में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा करते हुये वृक्षारोपण भी किया गया साथ ही कृषकों को मक्का मिनीकिट व बच्चों को खेल सामग्री वितरित की गई
*उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक के साथ जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तामेश्वर साहू जी, बब्लॉक महामंत्री सादिक अली, विधायक प्रतिनिधि गण किशोर साहू, ओंकार महमल्ला, जिला कार्यकारिणी सदस्य पीमन लाल साहू, संयुक्त महामंत्री सुमीत राजपूत, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र मंडावी, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य लाल खान, सरपंच राजकुमारी टंडन, उपसरपंच आलोक पटेल, गौठान अध्यक्ष नीलकंठ कतलाम, ग्राम प्रमुख कुलेश्वर ठाकुर, पूर्व सरपंच द्वय कुमलाल देहारी, कुलेश्वर पाड़े, गणेश यदु, देवराम ठाकुर, धामन निषाद, मुकेश साहू, नंदिता साहू, यास्मीन खान, महेश पटेल सहित समस्त पंचगण, ग्राम विकास व गौठान समिति के सदस्यगण,बिहान समूह की महिलाएं, व पंचायत सचिव नागेश पटेल व स्थानीय विभाग के कर्मचारी सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संकुल केंद्र कनेरी में नवाजतन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

0

बालोद–राज्य शिक्षा विभाग की महत्वकांक्षी योजना नवाजतन कार्यक्रम के तहत संकुल केंद्र कनेरी विकासखंड गुरुर जिला बालोद में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन संकुल प्राचार्य श्री बीआर ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चलचित्र पर पूजन वंदन कर किया गया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लंबे समय तक स्कूल बंद होने कारण बच्चों की शिक्षा स्तर में हुए गिरावट को पूर्ण रूप से सुधार हेतु उपलब्धि स्तर को प्राप्त करने के उद्देश्य से नवा जतन उपचारात्मक शिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रशिक्षण में संकुल प्राचार्य बी आर ठाकुर ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों से कहा कि दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका कोई समाधान ना हो समाधान मुरमुरे के समान होती है हम अपने दायरों को बढ़ाएं और समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें।
जिला स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर बी पी ठाकुर ने कहां की कोरोना के चलते बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ है बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की स्तर को प्राप्त करने में भाषा व गणित विषय में विपरीत असर हुआ है जिससे बच्चों को पढ़ने में दिक्कत हो रही है उनकी भाषाएं क्षमता कमजोर हुई है और इस कमी को दूर करने के लिए उपचारात्मक शिक्षण पर जोर दिया गया है नवा जतन कार्यक्रम के जरिए भाषाई दक्षता की भरपाई की जाएगी साथ ही समय के साथ अपडेट रहने को कहा गया।
संकुल समन्वयक के के साहू ने बताया कि नवा जतन की सशक्त 6 बिंदु बच्चों को स्वयं से सीखने के लिए प्रेरित, सीखने के लिए चुनौती, विषय मित्र बनायें, बच्चों के जिज्ञासु प्रवृत्ति का सम्मान, सीखने में प्रौद्योगिकी का उपयोग, सेल्फी विद सक्सेस का सार्थक उपयोग कर सीखने की गति को लगातार बनाए रखना आदि पर जानकारी दी गई बच्चों में भाषाई एवं गणितीय कौशल को विकसित करने के लिए प्रत्येक शालाओं में विभिन्न गतिविधियां हो जिससे बच्चों की स्तर में प्रगति का अवलोकन सुनिश्चित हो और आवश्यक सुधार हेतु सभी शिक्षक शिक्षिका मिलकर कार्य करते हुए बच्चों को कार्य करने की चुनौती देते हुए जो बच्चे चुनौती पूर्ण करते हैं उनके साथ सेल्फी विद सक्सेस फोटो लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें तथा बच्चों को प्रोत्साहित व प्रेरित करना है।
उक्त कार्यशाला में उपस्थित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा अपना अपना अनुभव शेयर किया गया जो अनुकरणीय रहा।
उपरोक्त कार्यशाला में श्री बी आर ठाकुर संकुल प्राचार्य, के के साहू संकुल समन्वयक, बी पी ठाकुर मास्टर ट्रेनर संस्था प्रमुख जीएस गर्ग एवं उपस्थित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सहभागिता व योगदान रहा।

विधायक चंदन कश्यप ने चेराकुर में किया क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

0

भानपुरी..बस्तर ब्लॉक के चेराकुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बड़े ही रोचक मैच के साथ समापन हुआ समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप शामिल होकर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया प्रतियोगिता का प्रथम ईनाम 15001 रु  और द्रितीय ईनाम  8001 रु  था प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आमाबाल और अमडीगुडा के मध्य खेला गया जिसमे आमाबाल प्रथम और अमडीगुडा द्रितीय स्थान पर रहा चंदन कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल हमारे लिए बहुत ही लाभदायक हैं क्योंकि वे हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं।

इस दौरान कार्यक्रम चेराकुर सरपंच बुदूराम बघेल . कृष्णा कश्यप . डमरू कश्यप . टंकेस्वर.सूदन बघेल. महादेव कश्यप. पूरन कश्यप. शायतु कश्यप. चैनु कश्यप.  अनदा कश्यप. रामचंद बघेल. सुकालू नागेश. मुन्ना मौर्य. सोसल मिडिया विधायक प्रतिनिधि विक्की कश्यप एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

झीरम कांड में एनआईए को बड़ा झटका, कांग्रेस बोली सच सामने आएगा…

0

जगदलपुर। बस्तर के झीरम घाटी कांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को तगड़ा झटका लगा है। अब झीरम कांड की जांच राज्य की एजेंसी कर सकेगी। बिलासपुर हाईकोर्ट ने झीरम घाटी कांड में राज्य की एजेंसी से जांच करवाने के विरुद्ध एनआईए की याचिका खारिज कर दी है। इसका कांग्रेस ने स्वागत करते हुए कहा है कि झीरम का सच सामने आयेगा। विदित है कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान 25 मई 2013 को जगदलपुर के करीबी इलाके दरभा की झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व मंत्री तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा सहित 29 लोग शहीद हुए थे। इनमें सुरक्षा बल के जवान भी शामिल थे। कांग्रेस के लगभग बीस नेताओं की शहादत हुई थी। घटनाक्रम के अनुसार रैली समाप्त होने के बाद कांग्रेस का काफिला सुकमा से जगदलपुर आ रहा था। केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार ने इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी। जिसने जांच के बाद चालान पेश किया था। इस घटना में शहीद हुए कांग्रेस नेता उदय मुदलियार के पुत्र जितेंद्र मुदलियार ने जांच से असंतुष्ट होकर वर्ष 2020 में दरभा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके विरुद्ध एनआईए ने पहले विशेष न्यायाधीश के यहां याचिका दायर की थी। उस याचिका को खारिज कर दिया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस ने कहा है कि माननीय हाइकोर्ट के फैसले के बाद झीरम हत्याकांड का षड्यंत्र सामने आने का मार्ग प्रशस्त होगा।कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद झीरम का सच सामने लाने तथा दोषियों को सजा दिलवाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। भारतीय जनता पार्टी एसआईटी के गठन के बाद से ही घबरा गई थी। उसने झीरम की जांच रोकने के लिए तमाम षड्यंत्र किया। भाजपा की केंद्र सरकार एनआईए से झीरम की फाइल एसआईटी को नहीं देने दे रही थी। माननीय उच्च न्यायालय के फैसले के बाद झीरम के पीड़ित परिवारों में भी न्याय की आस जगी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब तक प्रदेश में सरकार थी, वह झीरम की जांच को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती थी। झीरम की जांच के लिए जो न्यायिक आयोग बना उसके जांच के दायरे में घटना के पीछे के षड्यंत्र को शामिल नहीं किया गया था। पीड़ित परिवार के लोग सीबीआई जांच चाहते थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह उसमें भी बाधक बने हुए थे।विधान सभा में घोषणा के बाद भी जांच की अनुशंसा नहीं की।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि झीरम की एसआईटी जांच भाजपा और उसकी केंद्र सरकार क्यों रोकना चाहती है? यह बड़ा सवाल है जिसका जबाब भाजपा से प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

अवैध रूप से लकडी परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त, भेजा गया वन विभाग

0

घटना दिनांक 01.03.2022 के रात्रि 11.30 बजे कि है कि पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर से अवैध रूप से लकड़ी परिवाहन करते गुरूर से मुख्य मार्ग बालोद की ओर जा रहा है कि सूचना पर सउनि भुजबल साहू, आरक्षक शेरअली, प्रवीण सोनी के द्वारा रास्ते मे भरदा पेट्रोल पंप के पास वाहन को रोककर घेराबंदी कर पकड़ा गया । वाहन को चेक किया वाहन चालक हेमलाल पटेल को ट्रैक्टर मे भरे लकडी के गोले के संबंध मे वैध कागजात पेश करने को कहा गया है, जो कि लकडी के संबंध मे कोई दस्तावेज नही होना बताया, वन विभाग की लकडी की चोरी होने के संदेह मे वाहन को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग को भेजा जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:-

सउनि. भुजबल साहू, आरक्षक शेरअली, प्रवीण सोनी का विषेश योगदान रहा ।

नाम आरोपी –

नाम वाहन चालक हेमलाल पिता कुमार पटेल उम्र 25 वर्ष साकिन झलमला थाना बालोद जिला बालोद (छ0ग0)

जप्त सम्पत्ति 01 स्वराज ट्रैक्टर वाहन 735-एम बिना नंबर के मय लकडी के साथ

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

कल विभिन्न धार्मिक आयोजन में शामिल हुये उत्तम ठाकुर..

0

खैरागढ़।1 मार्च को आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष उत्तम ठाकुर महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुये। सर्वप्रथम उत्तम ठाकुर अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कोडे़नवागांव के शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर , उत्तम ठाकुर ने क्षेत्र के अमन-शांति व प्रगति के लिये प्रार्थना की। फिर सुदुरवनांचल पे स्तिथ ग्राम भोथली पहुंचकर वहां के शिवमंदिर में ग्रामवासियों के साथ पूजा-अर्चना की व ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुये ग्रामवासियों की निर्माण सम्बन्धी मांग को विभागीय मंत्री के समक्ष रख कर पूरा कराने ग्रामीणों को आश्वस्त किया। यहां भोथली सरपंच सुमित्रा कंवर , ग्राम पटेल लक्षणसिंग पटेल, वन अध्यक्ष धुनीराम व समस्त पंचगण व ग्रामवासी उपस्थित थे। ततपश्चात ग्राम भुजारी जाकर वहां के आम जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उसके बाद ग्राम धनगांव जाकर भागवान शिवलिंग की स्थापना कार्यक्रम में वहां के सरपंच केशव सिंग वर्मा व ग्रामवासीयों के साथ भगवान शिवलिंग की स्थापना की। तदोपरांत छुईखदान पहुंचकर भगवान शिव जी के बारात में शामिल हुये। अंत में चोड़राधाम डोंगेशवर महादेव मंदिर में गंडई राजा लाल टार्केश्वर खुसरो, पार्षद भिग्येश यादव, युवा कांग्रेस के खैरागढ़ विधानसभा अध्यक्ष मोहसिन खान, पार्षद लियाकत अली व गंडई के अन्य पार्षद व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में पूजा व आरती कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये। उक्त कार्यक्रम में ज़फर उल्लाह खान, मोहित भांडेकर, मनोहर सेन, खुमेस , कौशलेंद्र सिंह, तब्बू खान आदि कार्यकर्ता साथ रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने बस्तर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों को दिया करोड़ों विकास कार्यो की सौगात

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने बस्तर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों को दिया करोड़ों विकास कार्यो की सौगात |

♦️ बस्तर विधानसभा क्षेत्र के NH43 बालेंगा स्कूल पारा से पिपलावंड तक 9.30 किमी तक रोड का भूमिपूजन किया जिसका लागत राशि 67.89 लाख रुपये है |

♦️ पिपलावण्ड रोड आर.डी.3 किमी नयागुडापारा दुबेउमर गांव भूमिपूजन किया जिसकी लागत राशि 20.19 लाख रुपये की है |

♦️ इच्छापुर से कोसमीगुडा बगमोहलई तक 9.80 किमी है जिसकी लागत राशि 89.52 लाख रुपये है |

♦️ इच्छापुर 2 माध्यमिक शाला का भूमिपूजन किया गया जिसकी लागत राशि है 13.00 लाख रुपये की है |

♦️ इंटर लॉकिंग सीमेंट कंक्रीट ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य मेन रोड से गुफनी दुबेउमरगांव 800.मी. जिसकी लागत राशि 26.20 लाख रुपये है |

♦️ बस्तर मरलेंगा रोड से बड़ेपारा मुंडापाल तक आर.डी.7.50.किमी तक जिसकी लागत राशि 26.20. लाख रुपये है |

♦️ बस्तर से खासपारा मरलेंगा तक 12.25.किमी जिसकी लागत राशि 90.25. लाख रुपये है

♦️ बस्तर मरलेंगा रोड से तरईगुडा करमरी तक 4.55.किमी जिसकी लागत राशि 34.36 लाख है

♦️ बस्तर मरलेंगा रोड से पटेलपारा आड़ावाल तक 2.63. किमी जिसकी लागत राशि 21.04. लाख रुपये है

♦️ NH-43 से बड़ेचकवा तक 5.30.किमी जिसकी लागत राशि 37.62 लाख रुपये है

♦️ महिला स्व सहायता समूह ग्राम संगठन बैठक सांसद निधि भवन लागत 5 लाख 85 हजार लोकार्पण

♦️ डीएमएफटी मदद से बालक छात्रावास दुबेउमरगांव अतिरिक्त कक्ष लागत 11 लाख 56 हजार भूमि पूजन

♦️ डीएमएफटी मद से धरती माता महिला स्व.सहायता समूह फेयर ब्लॉक ईट निर्माण करने हेतु भूमि पूजन लागत 20 लाख |

♦️ बस्तर विधायक ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों की मांग अनुरूप ही आज हमारी सरकार ने जमीनी स्तर से लेकर घर घर तक हर योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रही है इससे लोगों को राहत भी मिल रही है पिछली सरकार की भांति हमने इस सत्र में बहुत से कार्यों का पूरा किया है|

♦️ जिसमें मौजूद रहे दिनेश यदु, बालेश दुबे,गणेश बघेल,वेदवती कश्यप,चंपा ठाकुर,शोभाराम मार्कंडेय, रियाज खान, लखेश्वर कश्यप,राम्या राम, डमरूधर,जितेंद्र तिवारी,मोहनीश,टिकेस्वरी मंडावी, श्यामकुमारी,नवल मौर्य,हरि राम बघेल,रूपेंद्र भंडारी,रूपसाय कोर्राम, हीरा सिंह, मानसिंह कश्यप,लखेश्वर मंडावी, अस्ति मंडावी,शेख अनस खान,सुखराम कश्यप,दशमी कवासी, धनेस्वर नेताम,सुरेश कश्यप,एवं समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS