City Media - Page 1218 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1218

माँ झरन मैया प्राचीन मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया

0

माँ झरन मैया प्राचीन मंदिर में पिछले 30 वर्ष की भांति इस वर्ष महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल भंडारा का कार्यक्रम रखा गया था प्रातः 4 बजे से देर रात 9 बजे तक लोगों का हजूम लगा रहा संध्या 7 बजे से रुद्राभिषेक ,पूजन महाआरती की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

माँ झरन मैया समिति के द्वारा लगातार दूसरे वर्ष आँगा देव की भव्य शोभायात्रा वार्ड नं 12 से मंदिर प्रांगण से प्रारंभ की जो महुआ चौक कोंडे रोड़ पुराना बाजार वार्ड नं 18 गणेश शीतला मंदिर से होते हुए वार्ड नं 20 ग़ांधी चौक चंडी मंदिर ,वार्ड नं 19 सुभाष चौक शीतला मंदिर से मुख्य मार्ग से राजबाड़ा मंच से होते हुए माँ दंतेश्वरी मंदिर से वार्ड नं 10 यादव पारा होते हुए मंदिर प्रांगण में आकर समापन किया गया जिसमें सभी पांचों वार्डों में जनता ने जगह जगह भव्य स्वागत सत्कार किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

सभी कार्यक्रम में माँ झरन मैया समिति के रमेश मित्तल संरक्षक, महेश सहारे अध्यक्ष,सोहन भारद्वाज उपाध्यक्ष, नरोत्तम सागर सचिव,आनंद साहू कोषाध्यक्ष, ठाकुर राम रावटे संगठन मंत्री, मनीष पाठक सह संगठन मंत्री, वेनुराम पटेल भंडारा प्रभारी,मनोज जैन संरक्षक,अशोक शाह, दिलीप साहू,राजकुमार साहू व सेवा सदस्यों ने सराहनीय योगदान देकर सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया माँ झरन मैया मंदिर समिति अपने सभी सहयोगी दानदाताओ का हार्दिक आभार व्यक्त करती है जिनके सहयोग से निरंतर हम सभी कार्यक्रम सफलता पूर्वक कर पा रहे है

हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में हुए डबल मर्डर की मिस्ट्री बस्तर पुलिस ने सुलझाई, पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी व बच्चे की गई थी हत्या

0

🔅 13 फरवरी को चुहा मार दवा खिलाकर किया गया था हत्या का प्रयास ना मरने पर गला दबाकर किया हत्या।

🔅 सीसीटीव्ही फुटेज की रही अहम भुमिका, आरोपी को गया बिहार से पकड़ा गया।

सनसिटी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में हुए डबल मर्डर की मिस्ट्री को सुलझाने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 17.02.2022 को सनसिटी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी स्थित मकान नं. 389 में एक महिला एवं एक बच्चे का शव मिला था जिसकी पहचान चमेली राॅय उर्फ अन्नु राॅय उम्र 38 वर्ष एवं आरव उर्फ यश राॅय उम्र 08 वर्ष निवासी सनसिटी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के रूप में हुई थी।

मामले में मर्ग पंजीबद्ध कर जाॅच में लिया गया। मामलें के घटना स्थल निरीक्षण के दौरान मौके से कन्फेशन नोट (स्वीकारोक्ति कथन) के आधार पर मृत महिला के पति अमिताभ राॅय के द्वारा अपनी पत्नी एव नाबालिक बच्चे की हत्या करना पाया गया, जो मौके से फरार था । मामले की जाॅच में घटना स्थल निरीक्षण परिस्थिति जन्य साक्ष्य एवं विशेषज्ञो की राय से हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने से मामलें में थाना कोतवाली में हत्या का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं स्मृतिक राजनाला (परिवीक्षाधीन भा.पु.से), नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, ललिता मेहर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नतृत्व में अपराध का अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

प्रकरण में चुंकि घटना के पश्चात् से संदेही अमिताभ राॅय सकुनत से फरार था। जिस संबंध में तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर एवं मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त संदेही जिला गया (बिहार) में उपस्थित है सूचना पर उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम बिहार भेजा गया जहा संदेही के संबंध में जानकारी एकत्र कर संदेह के आधार पर घेराबंदी कर एक संदेही को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमिताभ राॅय निवासी जगदलपुर होना बताया गया, जिससे पूछताछ करने पर अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या करना स्वीकार किया है। जिसे बिहार से जगदलपुर लाया गया जिससे पूछताछ पर बताया कि उसके (अमिताभ राॅय) और पत्नी (चमेली राॅय) के मध्य वर्ष 2014 से बच्चा अपना ना होने की शंका के चलते व अपनी माँ को अपने साथ रखने के नाम पर पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसके चलते लडाई-झगडा होता रहता था एवं दिनांक 13.02.2022 को अपनी पत्नी को मारने की नियत से चुहा मारने का किटनाशक दवा लाकर गुपचुप में मिलाकर पत्नी को खिलाया जिससे चमेली की मृत्यु हो गई जिसके बाद भी अपनी पत्नी का मृत्यु के संबंध में शक दुर करने के नियत से गला दबाने के दौरान घटना को उसका नाबालिक पुत्र देख लिया जिसके बाद आरोपी द्वारा अपने पुत्र आरव राय का भी गला दबाकर हत्या कर दिया गया एवं पुलिस को गुमराह करने की नियत से कन्फेशन नोट में अपनी पत्नी और बच्चे को मार देना और स्वंय की लाश भी जल्द पुलिस को मिल जाना लिखकर दिनांक 15.02.2022 को जगदलपुर से रायपुर होकर अपने पिता एवं भाई का पिंडदान करने के बहाने से गया (बिहार) जाना बताया है। मामले में आरोपी अमिताभ राॅय को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

🔅महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:

निरीक्षक ः- एमन साहू, धनंजय सिन्हा, लालजी सिन्हा
उप निरीक्षक – प्रमोद ठाकुर, अमित सिदार, होरीलाल नाविक, रनेश सेठिया, बी.पी. जोशी, कृष्ण साहू
सउनि. – नीलाम्बर नाग, पुरूषोतम नायडु, राजकुमार कुर्रे, परिमल दास, दिलीप मण्डल, सुदर्शन दुबे
प्र.आर. – त्रिपुरारी राय, उमेश चंदेल, नकुल कश्यप, चोवादास गेदलें, मौसम गुप्ता, बरतुराम सोरी,चन्दर मण्डावी, लवण पानीग्राही, बबलु ठाकुर, आरक्षक – गायत्री तारम, ओम प्रकाश रवि सरदार, भुपेन्द्र नेताम, रवि ठाकुर, युवराज ठाकुर, अजय एक्का, सुखऊराम नेताम, धमेन्द्र ठाकुर, रवि, थनेन्द्र सिन्हा, सीताराम धु्रव, प्रदीप कश्यप, सोनु गौतम, दीपक कुमार, हिमांशु यादव |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विभिन्न पंचायतों में दी 51 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

0

ग्राम पंचायत हल्बा कचोरा में 27.21 लाख रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग से आदेश्वर अकादमी तक के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया

ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में 14.43 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया

ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में छोटे बादाम रूपामुण्डा पारा में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पुलिया निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में 51.64 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शुभारंभ किया जिसमें हल्बा कचोरा में राष्ट्रीय राजमार्ग से आदेश्वर अकादमी तक 3.20 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन,ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में 14.43 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण एवं छोटे बादाम रूपामुण्डा पारा में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पुलिया के भूमिपूजन का कार्य शामिल हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कृत संकल्पित हैं और इस दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं ग्राम पंचायत जमावाड़ा पहले बहुत बड़ा ग्राम पंचायत था जिससे की यहां के लोगों को अपने छोटे छोटे कार्यों के लिए भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था पर हमारी सरकार बनते ही हमने सबसे पहले बड़ी पंचायतों का विघटन कर छोटे पंचायतों का निर्माण किया है जिससे की अब इन क्षेत्रों में विकास पहले से ज्यादा तेजी से हो सकेगा |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह ग्राम पंचायत हल्बा कचोरा के सरपंच प्रकाश कश्यप, विद्याधर जीराम,लौंग सिंह,पीलादास सोनी, रामदास पुजारी ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में जनपद सदस्य धनसिग बघेल, सरपंच जमावाड़ा 2 ललित कश्यप,उप सरपंच मुन्नू राम , फूलसिंह बघेल,बोटीराम नाग,शंकर नाग,धनसिंग नाग समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |

डॉक्टर चतुर्वेदी को पुनः बस्तर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कमान, कर्मचारियों में खुशी की लहर

0

डॉ आर के चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्तर बनाये जाने के शासन के निर्णय पर प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बस्तर संभाग के संगठन ने खुशी जताई है। आज जब डॉ चतुर्वेदी अपने कार्यालय पहुंचे तब बस्तर जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के सैकड़ो साथियो ने अपने जिला अध्यक्ष अजय परिहार के साथ फटाके फोड़ अपनी खुशी का इजहार किया।

अजय परिहार ने कहा कि अधिकारियों को कर्मचारियों के हित की अनदेखी नही करनी चाहिए। विदित हो कि डॉ राजन अपनी पद स्थापना के साथ ही कई विवादों के सूत्रधार बने थे। इनके ऊपर कई प्रकार के आरोप लगे थे। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आर्थिक अनियमितता आरोप प्रमुख रहे। इन्ही सब मामलों को ध्यान में रख शासन द्वारा उक्त निर्णय लिया गया।

चिखलाकसा – तेज रफ़्तार का कहर…ट्रक अनियंत्रित होकर अटल चौक पर बने चबूतरे पर चढ़ा

0

दल्लीराजहरा/ चिखलाकसा – चिखलाकसा में आज सुबह फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला | बालोद की ओर से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर चिखलाकसा के अटल चौक पर बने चबूतरे पर चढ़ गया यदि बीच में चबूतरा न होता तो रोड के किनारे स्थित घर में घुस जाता और कितना जानमाल का नुकसान होता इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है | ट्रक क्र 3227 यादव मोटर्स भानुप्रतापुर के नाम से है | प्रशासन द्वारा ट्रकों की तेज गति को लेकर कई बार ट्रांसपोर्टर यूनियन के साथ बैठकें हो चुकी है कुछ दिन तक स्थिति नियंत्रण में रहती है फिर जस की तस स्थिति निर्मित हो जाती है और प्रशासन भी चुप्पी साधे रहते है | तेज गति के कारण कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

चित्रकोट विधायक ने किया नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण

0

जगदलपुर, 2मार्च 2022 – चित्रकोट में तेजी से बढ़ते जा रहे पर्यटकों की संख्या को देखते हुए विश्राम गृह तथा पर्यटन विभाग के मोटल तक पहुंचने के लिए बनाई गई नई परिवर्तित सड़क का लोकार्पण मंगलवार एक मार्च को चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम द्वारा किया गया। विश्राम गृह तथा पर्यटन विभाग के मोटल तक सीधे वाहनों से आवागमन करने वाले वाहनों के कारण होने वाली असुविधा से अब चित्रकोट जलप्रपात का सौंदर्य निहारने वाले पर्यटकों को निजात मिलेगी। चित्रकोट स्थित अटल समरसता भवन से लेकर पर्यटन विभाग के मोटल तक लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 12 मीटर चौड़े इस एक किलोमीटर लंबी सड़क का उपयोग मोटल और विश्राम गृह तक आवागमन के लिए किया जाएगा, वहीं अब अटल समरसता भवन से लेकर विश्राम गृह तक सीधे मार्ग में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, जिससे जलप्रपात के सौंदर्य को देखने आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए के सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

बस्तर की जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने छत्तीसगढ़ शासन प्रतिबद्ध : विधायक बेंजाम, चित्रकोट महोत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ

0

जगदलपुर, 2 मार्च 2022/ महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारत की नियाग्रा कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर मंगलवार 1 मार्च को तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा तथा दंतेश्वरी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह बस्तर की जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि बस्तर की लोक संस्कृति सहज और सरल होने के साथ ही अत्यंत आकर्षक भी है, जिससे पूरे विश्व को परिचित कराने की आवश्यकता है तथा इस दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष तथा नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप ने कहा कि चित्रकोट महोत्सव बस्तर की अनेक जनजातीय संस्कृतियों का मिलन स्थल है। यहां महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर लगने वाले मेले में जहां अपने परिचितों और नाते रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलता है वहीं यहां की स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाने का सौभाग्य भी प्राप्त होता है, इसलिए ऐसे सुअवसर का भरपूर आनंद उठाना चाहिए।

संसदीय सचिव और जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन ने पर्यटन मानचित्र में चित्रकोट के स्थान को अद्वितीय बताते हुए कहा कि चित्रकोट महोत्सव के आयोजन के कारण इसकी प्रसिद्धि में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। उन्होंने बस्तरिया लोक परम्परा में मेले मंडई को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके बहाने लोगों को एक दूसरे से मिलने-जुलने का अवसर मिल जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक छोटे से मेले से यह चित्रकोट महोत्सव का रूप ले चुका है, जहाँ बस्तर की अलग-अलग जनजातियों के साथ ही प्रदेश की विभिन्न लोक संस्कृति के दर्शन भी होते हैं। चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में रहने वाली खेल प्रतिभाओं को भी आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां आयोजित विकास प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अंचल की जनता की समृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी मिलती है।

जनप्रतिनिधियों ने उठाया खेलकूद प्रतियोगिताओं का आनंद

मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व यहां आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का आनंद जनप्रतिनिधियों ने भरपूर उठाया। चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने यहां आयोजित कबड्डी और वॉलीबॉल के मैचों का आनंद लिया।

जनजातीय परिधानों पर आधारित फैशन शो बनी आकर्षण का केन्द्र

चित्रकोट महोत्सव में बस्तरिया जनजातीय परिधानों पर आधारित फैशन शो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। दरभा विकासखण्ड के 28 प्रतिभागियों ने बस्तर में प्रमुखता से पाई जाने वाली मुरिया, माड़िया, धुरवा और हल्बा जनजाति द्वारा पहने जाने वाले परिधानों व आभूषणों के साथ रैम्प पर चलकर दर्शकों का मन मोह लिया।

लोकनृत्य और जसगीत ने लुभाया दर्शकों का मन

चित्रकोट महोत्सव के पहले दिन सुकमा के लोकनर्तकों द्वारा मंडई नृत्य, दंतेवाड़ा जिले के कावड़गांव और बस्तर जिले के आंजर के लोकनर्तकों द्वारा गौर नृत्य, लामकेर के लोकनर्तकों द्वारा गेड़ी नृत्य व बकावण्ड के लोकनर्तकों द्वारा ओड़िया कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आनंदिता तिवारी भूमिका साहा ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया, जिनका भरपूर आनंद दर्शकों ने लिया। जसगीत गायिका जसमीत कौर द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति तथा रास परब संस्था द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों के मन को लुभाया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश बघेल, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मुन्ना भाइयों की जंग में तंग मुन्नी बाई, इधर कुआ उधर खाई…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। मुन्ना भाइयों की राजनीतिक जंग में मुन्नियों पर आफत आ रही है। कांग्रेस की मुन्नी के पीछे भाजपा के भाई लोग हाथ धोकर पड़ गए तो उन्हें आखिर गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में जाना पड़ा। पुलिस ने पार्षद कोमल सेना को गिरफ्तार कर अदालत में भेजा जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए जाने पर कांग्रेस अब भाजपा की मुन्नी के पीछे पड़ गई है। कांग्रेस की मुन्नी के बदले भाजपा की मुन्नी पर भी कार्रवाई चाहिए। स्थानीय कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बाकायदा ऐलान कर दिया कि मुन्नी बाई प्रकरण, दलपत सागर, स्वीमिंगपूल निर्माण घोटाले, दूकान आबंटन सहित कई घोटाले हुए हैं,उस पर अब कांग्रेस मांग करती है कि इस मामले में कार्रवाई हो। शहर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा को संवैधानिक व्यवस्थाओं पर भरोसा नहीं है। गरीबों की आड़ में ब्लैकमेलिंग और गुंडागर्दी की राजनीति कर रहे हैं। जबकि महिनों से अपराध में शामिल भाजपा पदाधिकारी छुट्टा घूम रहे हैं। वैसे जब पीएम आवास के नाम पर लोगों से रकम लेने का आरोप सामने आया था तब से भाजपा पार्षद कोमल सेना पर कार्रवाई के लिए आंदोलन कर रही थी। वह इस मामले में राजभवन तक पहुंच गई। राज्यपाल ने जांच के निर्देश दिए तब कोमल पर कठोर कार्यवाही हो गई।

इसके बाद आरटीओ ऑफिस विवाद में भाजपा नेताओं के खिलाफ भी कार्यवाही हुई। यह मामला एक साल बाद तब रंग लाया, जब भाजपा के भाई कांग्रेस की मुन्नी के पीछे पड़े। वरना इसके पहले याराना चल ही रहा था। यदि भाजपा कोमल के पीछे न पड़ती तो कांग्रेस को भी आरटीओ मामले में फुर्ती दिखाने की कोई जरूरत महसूस नहीं हो रही थी। अब भाजपा ने सत्ताधारी दल को छेड़ा है तो भाजपा की सत्ता के समय की हर बात कांग्रेस को याद आयेगी ही। कांग्रेस ने खुलकर मुन्नी बाई प्रकरण सहित कई और मामले उठाए हैं तो संकेत समझा जा सकता है कि अब चर्चित मुन्नीबाई प्रकरण की फाइल से धूल झाड़ी जा सकती है। वह मामला नए सिरे से खुल सकता है। गौरतलब है कि भाजपा सरकार के समय एक मुन्नी अपनी बहिन के बदले परीक्षा देने के मामले में चर्चित हुई थी और उस मुन्नी के जीजाजी ने कांग्रेस की मुन्नी के मामले में विरोधी दल के नेता की भूमिका निभाई। कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलना उनका राजनीतिक दायित्व था लेकिन अब कांग्रेस भी भाजपा की मुन्नी के मामले में अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहती है तो इसे बदलापुर की राजनीति कहें या कुछ और, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ना तय है। इधर एक बात यह भी काबिल ए गौर है कि बस्तर में विवादित बोल के बाद भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी संयम बरतते हुए जगदलपुर की भाजपाई पंचायत से दूर ही रहीं। इसके भी कई राजनीतिक मायने निकाले जा सकते हैं।

रेत माफिया द्वारा आरक्षक पर प्राणघातक हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

पुलिस ने निकाला मुख्य चाकूबाज की रैली

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन, पुलिस अनुवीभागीय अधिकारी गुंडरदेही सोनसाय मौर्य एवं डीएसपी राजेश बागडे के पर्यवेक्षण मे अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं बघमरा एनिकट के गेट को अज्ञात व्यतियों के द्वारा खोलकर रेत चोरी करने की शिकायत मिलने पर दिनांक 25.02.2022 को तहसीलदार गुंडरदेही विनोद साहू के नेतृत्व मे थाना गुंडरदेही की टीम रेड कार्यवाही के लिए चंदनबिरही एनिकट की ओर रवाना हुये थे, थाना गुण्डरदेही में अप0क्र0 49/2022 धारा 294, 506बी, 186, 353, 332, 307, 34 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया था। उक्त प्रकरण में दो मुख्य चाकूबाज आरोपी फरार थे, आरोपी के पता तलाश हेतु लिस अधीक्षक द्वारा तत्काल तीन विशेष टीम गठित की गई।

विशेष टीम द्वारा राजा देवार एवं एक अन्य आरोपी की पता तलाश करने के लिये विशेष टीम द्वारा विगत 03 दिनों में लगातार राजा देवार के संभावित 40 स्थानों पर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 01.03.2022 को धमतरी से मुख्य चाकूबाज आरोपी राजा देवार को गिरफ्तार किया गया। राजा देवार के बताये अनुसार एक अन्य आरोपी जो कि नाबालिक है, उसे देवार पारा गुण्डरदेही से पकड़ा गया। राजा देवार द्वारा ही आरक्षक पर चाकू से हमला करना स्वीकार किया गया तथा चाकू को डेम के नीचे फेंकना बताने पर चाकूबाज आरोपी राजा देवार के निशानदेही पर चाकूबाजी में इस्तेमाल किया गया चाकू को बरामद कर पुलिस कब्जा लिया गया। मुख्य आरोपी राजा देवार को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय किया गया तथा एक अन्य आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यारयालय पेश किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाम आरोपी

01.राजा देवार पिता रहिमत देवार उम्र 19 वर्ष साकिन देवार पारा गुण्डरदेही जिला बालोद

02. एक विधि से संघर्षरत बालक

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

आरोपी को पकडने में विशेष टीम उक्त अधिकारी/ कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा थाना प्रभारी गुण्डरदेही भानुप्रताप साव, थाना प्रभारी अर्जुन्दा कुमार गौरव साहू, उनि कैलाश मरई, उनि यामन देवांगन, उनि शिशिर पाण्डेय, सउनि अरविंद साहू, प्र0आर0 भुवनेश्वर मरकाम, आरक्षक संदीप यादव, ‍ विपिन गुप्ता, विवेक साही, आकाश दुबे, राहुल मनहरे, योगेश सिन्हा, सुमीत पटेल, देवेन्द्र भण्डारी, सुनील बघेल, वरूण कुर्रे।

आज नवाज भाई का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा – उत्तम सिंह ठाकुर

0

खैरागढ़। युवाओं के मार्गदर्शक, दीन-दुखियों के किसान भाईयों के हितैषी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज भाई का जन्मदिन 02 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर ने बताया कि नवाज भाई ने नि:स्वार्थ भाव से राजनांदगांव जिलेवासियों के लिए जो योगदान दिया है, जिससे जिले सहित पूरा खैरागढ़ विधानसभा , डोंगरगढ़ विधानसभा की आमजनता प्रभावित होकर जन्मदिन मनाने के लिए उत्साहित है। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर ने सभी समर्पित साथियों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों सहित से आग्रह किया है कि आप अपने स्तर से यह आयोजन में शामिल होकर पूरे जोश से उत्सव के रूप में मनायें।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उत्तम सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान जी का प्रवास कार्यक्रम 02 मार्च , दिन बुधवार को खैरागढ सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं से भेट एवं प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ढीमर समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा―

जिला राजनांदगांव प्रात: 08.00 बजे प्रात: 10.30 बजे प्रात: 11.00 बजे प्रात: 12.00 बजे दोपहर 01.00 बजे दोपहर 01.30 बजे दोपहर 02.00 बजे दोपहर 02.30 बजे दोपहर 03.15 बजे दोपहर 03.45 बजे शाम 4.15 बजे शाम 4.45 बजे शाम 5.30 बजे शाम 5.45 बजे शाम 6.15 बजे शाम 6.45 बजे रात्रि 7.15 बजे रात्रि 7.45 बजे रात्रि 8.15 बजे रात्रि 8.45 बजे रात्रि 9.15 बजे निवास स्थान डोंगरगढ मे शुभचिंतकों से मुलाकात वार्ड नं . 24 डोंगरगढ में माननीय विधायक महोदय डोंगरगढ के साथ 22 लाख रूपये के सी.सी. रोड का भूमि पूजन कार्यक्रम वार्ड नं . 15 डोंगरगढ मे माननीय विधायक महोदय डोंगरगढ के साथ 15 लाख रूपये के साहू समाज का भवन एवं 15 लाख रूपये के सी.सी. रोड का भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम ढारा मे गोधन न्याय योजना के हितग्राही भाईयों एवं बहनों से सौजन्य मुलाकात एवं परिचर्चा , ग्रामवासियों द्वारा आयोजित जन्मदिवस समारोह में शिरकत ग्राम टोलागांव में राजीवगांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित कृषकों से संपर्क संवाद भूपेश बघेल जी का धन्यवाद ज्ञापन एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित जन्मदिवस समारोह में शिरकत ।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

खैरागढ सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं से भेट एवं प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ढीमर समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। ठेलकाडीह में कार्यकताओं द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल घुमका आगमन माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा सहकारिता आंदोलन की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों को सहकारी किसान, आमजनों तक संदेश प्रसारण। ग्राम टेडेसरा आगमन कार्यकताओं एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शिरकत। प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना से पार्रीनाला मजार मे चादर चढ़ाने का का कार्यक्रम एवं लंगर का आयोजन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह , जन्मदिवस समारोह में शिरकत ग्राम डुन्डेरा कार्यकताओं द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल ग्राम भण्डारपुर कार्यकताओं एवं ग्रामीणों के द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल डोंगरगढ़ निवास आगमन जन्मदिवस के अवसर पर डोंगरगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल ग्राम चिददो शाम 7.00 बजे चण्डी मंदिर रात्रि 7.30 बजे रात्रि 8.00 बजे रात्रि 8.30 बजे रात्रि 9.00 बजे रात्रि 9.30 बजे भगतसिंह चौक वार्ड नं. 02 टाकिज चौक गोलबजार क्षीरपानी थाना चौक खैरागढ़ रोड इंदिरा नगर बुधवारी पारा कालकापारा में शामिल होंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS