City Media - Page 1261 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1261

विश्व हिंदू परिषद राजहरा के कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व दिया गया

0

आज जलाराम बापा मन्दिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद राजहरा में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व दिया गया।इस कार्यक्रम में राधेश्याम जलक्षेत्री जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह व्यवस्था प्रभारी, बलराम गुप्ता जी जिला अध्यक्ष बालोद विश्व हिंदू परिषद, देवलाल ठाकुर जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सतीश विश्वकर्मा बजरंग दल जिला संयोजक बालोद,महेंद्र सोनवानी जिला सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद, सुरेश जायसवाल पूर्व पार्षद वार्ड 22 ,जानकी यादव मातृ शक्ति संयोजिका, मदन माइती अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, प्रमिला पारकर पार्षद वार्ड 4, विजय भान सिंह पार्षद वार्ड13, पुष्पा देवी, रुमा राय, सोनिया सिंह ,बजरंग दल के अंकुर सिंघानिया, निलेश श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगर अध्यक्ष मेवा लाल पटेल ,कृष्णा जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष खेमचंद साहू मंत्री, सुनील पारकर, टीभू निर्मलकर, प्रमोद वासनिक, विजय साहू , जीवन साहू, उपाध्यक्ष अर्जुन राय, रामबाबू जायसवाल, सोमेश जायसवाल, मनीष पाठक,अरविंद सौरभ सहमंत्री, सूर्यभान सिंह प्रखंड संयोजक, रामू भारती सह संयोजक, भूषण निर्मलकर और सूरज गुप्ता प्रखंड सत्संग प्रमुख, हिमांशु कुमार धर्माचार्य प्रमुख, नकुल गुप्ता सेवा प्रमुख, नीरज शर्मा समाजिक समरसता प्रमुख, दुष्यंत ताम्रकार, शुभम बरनवाल गौ सेवा प्रमुख का दायित्व दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ के उपाध्यक्ष बनाए गए एम पी सिंग

0

दिनांक 29.01.2022 एवं 30.01.2022 को भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध इस्पात क्षेत्र में कार्यरत महासंघ भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ की दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुई। उक्त अधिवेशन पूर्व में फिजिकल बैठक के रूप में दुर्गापुर में होना प्रस्तावित था किन्तु कोरोना के पुनः बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए उक्त बैठक फिजिकल के बजाय वर्चुअल की गयी जिसमें सेल के विभिन्न इकाईओं में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध विभिन्न श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उक्त बैठक में इस्पात क्षेत्र से जुड़े नियमित एवं ठेका श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए कई प्रस्ताव पारित किये गए और अधिवेशन से पूर्व नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए घोषणा की गयी।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए भा.म.सं. से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के उपाध्यक्ष राजीव सिंह एवं उप महासचिव लखनलाल चौधरी ने बताया कि दिनांक 29.01.2022 को इस्पात क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजानिक उपक्रम सेल में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों के समस्याओं पर गहन चर्चा के उपरांत राउरकेला, बोकारो एवं बीएसपी के बंधक खदानों में कार्यरत श्रम संगठनों के तरफ से निम्न प्रस्ताव रखे गए जिन्हे सर्व सम्मत्ति से उपस्थित सदस्यों ने पारित किया –

राउरकेला इकाई के तरफ से हिमांशु बल ने यह प्रस्ताव रखा कि सेल कर्मियों के लिए होने वाले एनजेसीएस के दसवें वेतन समझौते के MOA पर भारतीय मजदूर संघ तब तक अपनी सहमति नहीं देवेगा जबतक कि –

(a) सेल प्रबंधन कर्मियों को 28% पर्क्स देने पर अपनी सहमति प्रदान नहीं करता है।
(b) सेल प्रबंधन कर्मियों को उनके बकाया 39 महीने की एरियर्स राशि भुगतान हेतु सहमत नहीं होता है।
(c) सभी कर्मियों को उनके वास्तविक मूल वेतन का 3% इन्क्रीमेंट देने पर सहमत नहीं होता है।
(d) पर्क्स के मुद्दे पर कर्मचारियों को मिलने वाले विभिन्न सब्सिडी को सेल प्रबंधन द्वारा समाप्त करने की कुत्सित चाल को सेल प्रबंधन वापस लेते हुए उक्त क्लॉज को वापस नहीं लेता है।
(e) ग्रेचुइटी सीलिंग को समाप्त नहीं करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बोकारो इकाई के द्वारा रखे गए और पारित किये गए प्रस्ताव में केंद्र सरकार के द्वारा सार्वजानिक उपक्रमों के निजीकरण हेतु किये जा रहे प्रयास की आलोचना और विरोध करते हुए यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अगर केंद्र सरकार अपने इस प्रयास से बाज नहीं आता है तो केंद्र सरकार के निजीकरण नीति के विरोध में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आंदोलन भी किया जावेगा।

खदान मजदूर संघ भिलाई के द्वारा निम्न प्रस्ताव रखे गए –

(1) सेल निगमित कार्यालय द्वारा 29.10.2016 को निगमित कार्यालय में कार्यरत सभी गैर-अधिशासी कर्मियों को 01.01.2012 से बढे हुए नए वेतन के आधार पर मकान किराया भत्ता देना स्वीकृत किया गया और उसका एरियर्स भुगतान भी किया गया। एक तरफ सेल और बीएसपी प्रबंधन यह कहता है कि सेल में यह परंपरा रही है कि सिवाय दैनिक भत्ते के किसी भी अन्य भत्ते का एरियर्स नहीं दिया जाता है और इसलिए खदान कर्मियों को मिलने वाले दासा के एरियर्स से वंचित रखा जा रहा है। अपने प्रस्ताव में खदान मजदूर संघ ने प्रबंधन के इस दोहरे चरित्र और नीति का विरोध करते हुए यह मांग की कि जिस तरह से निगमित कार्यालय ने वर्ष 2016 में निगमित कार्यालय के कर्मियों को मकान किराया भत्ता का एरियर्स दिया है उसी तरह से खदान कर्मियों को भी 01.01.2012 से दासा का एरियर्स भुगतान किया जावे।

(2) 01.01.2014 को हुए 9th वेतन समझौते के बाद सेल कर्मियों को 6% वेरिएबल पर्क्स दिया जा रहा है। वर्तमान दसवें वेतन समझौते के उपरांत सेल प्रबंधन ने अधिकारीयों को मिलने वाले पर्क्स का भी एरियर्स भुगतान देना इस तर्क के साथ स्वीकार किया कि पर्क्स की राशि उसी दिन से मिलती है जिस दिन से पर्क्स की स्वीकृति सम्बंधित मंत्रालय द्वारा किया जाता है। चूँकि अधिकारीयों को पर्क्स 2007 के वेतन समझौते से ही मिल रहा है अतः इस वेतन समझौते के उपरांत वे उस पर्क्स के एरियर्स के हकदार बनते हैं और कर्मियों के लिए पर्क्स की स्वीकृति चूँकि 18.11.2021 से हुई है अतः कर्मियों को पर्क्स का एरियर्स नहीं मिलेगा। यह तर्क देते समय 22.10.2021 को प्रबंधन एवं एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाले श्रम संगठन के प्रतिनिधि शायद यह भूल गए कि 6% वेरिएबल पर्क्स सभी सेल कर्मियों को 01.01.2014 से ही मिलना शुरू हो गया था और प्रबंधन के ही तर्क के अनुसार सभी कर्मी भी उक्त 6% वेरिएबल पर्क्स के एरियर्स के हकदार हैं। अतः खदान मजदूर संघ भिलाई के तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया कि सभी कर्मियों को पूर्व में मिलने वाले 6% वेरिएबल पर्क्स का एरियर्स राशि का भुगतान तत्काल किया जावे।

(3) जिस तरह से कोल् इंडस्ट्री, एनएमडीसी आदि में ठेका श्रमिकों के हितार्थ सम्बंधित प्रबंधन एवं श्रम संगठनों के बीच चर्चा की जाती है और उसके उपरान्त ठेका श्रमिकों को मिलने वाले लाभों को सुनिश्चित किया जाता है उसी तरह से सेल में भी एनजेसीएस के माध्यम से ठेका श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतनमान, उन्हें मिलने वाले सुविधाओं आदि का निर्धारण किया जावे।

चर्चा उपरांत बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उक्त प्रस्ताव को भारत माता की जय के उद्घोषणा के साथ सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

दिनांक 30.01.2022 को भा.म.सं. के राष्ट्रिय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा ने उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए भा.म.सं. के द्वारा भविष्य में तय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी इकाईओं में संघ को मजबूती प्रदान करने की बात कही। अंत में महासंघ की पुरानी कार्यकारिणी के भंग होने के उपरांत, निर्वाचन अधिकारी के रूप में दायित्व का निर्वहन करते हुए भा.म.सं. के राष्ट्रिय मंत्री सुरेंद्र पांडेय ने महासंघ के नए कार्यकरिणी की घोषणा की। महासंघ के नए कार्यकारिणी में बोलानी खदान श्री कृपाल सिंह को अध्यक्ष पद, रंजय कुमार, बोकारो इकाई को महामंत्री एवं श्री एस.के.पंडा, राउरकेला इकाई को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। भिलाई इस्पात संयंत्र एवं उसके बंधक खदानों से सर्वश्री एम.पी.सिंह, राजहरा खदान एवं देवेंद्र कौशिक, भिलाई को उपाध्यक्ष पद, चिन्ना केशवलू भिलाई एवं पृथ्वी सहगल हिर्री खदान को कार्यसमिति सदस्य के रूप में नामित किया गया। इसके अलावा खदान एवं प्लांट में कार्यरत श्रम संगठनों के महामंत्रिगण सर्वश्री उमेश मिश्रा, नंदिनी खदान, एवं रवि सिंह भिलाई इस महासंघ के कार्यसमिति के पदेन सदस्य रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में भा.म.सं. के राष्ट्रिय मंत्री एवं इस्पात उद्योग प्रभारी डी.के.पांडेय ने महासंघ की अगली बैठक 23-25 अप्रैल 2022 तक विशाखापत्तनम में होने की जानकारी दी। तदुपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।

दल्लीराजहरा – महज पांच दिन में “मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिकों को ढूंढ निकाला

0

महज पांच दिन में नाबालिकों को दस्तयाब कर विधि से संघर्ष रत बालकों को भेजा गया रिमांड पर

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में “मुस्कान अभियान” के तहत 03 नाबालिक दस्तयाब

विगत कुछ दिनों में नाबालिक बालक/बालिका के गुम होने के तीन प्रकरण थाना राजहरा में प्राप्त होने पर तत्काल गुम इंसान एवं भा द वि की धारा 363 के तहत प्रकरण दिनांक 25.01.22 एवं 27.01.22 को पंजीबद्ध किया गया था । प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग ओ पी पाल के द्वारा पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार को यथाशीघ्र गुम बालक बालिकाओं के पतासाजी कर दस्तयाबी हेतु निर्देश दिए थे । जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के पर्यवेक्षण में थाना राजहरा की पुलिस द्वारा गुम बालक बालिकाओं की पतासाजी की जा रही थी । विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि गुम बालक के द्वारा मोबाइल भी प्रयोग किया जा रहा है । जिस पर साइबर सेल के सहयोग से गुम बालक बालिकाओं के लोकेशन को ट्रेस कर 03 बालक/बालिकाओं को माना रायपुर से बरामद किया गया । बरामदगी पश्चात दो प्रकरणों में पीड़िताओ का महिला अधिकारी के समक्ष बयान कराया गया । बालिकाओं के द्वारा अपने कथन में बताया गया कि विधि से संघर्ष रत बालकों द्वारा बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया है, उक्त कथन के आधार पर प्रकरण में भा द वि की धारा 366, 376 (2) (ढ), 376 (3) एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 5 (ठ), 6 जोड़ा गया । प्रकरण में 2 विधि से संघर्ष रत बालकों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर बाल सम्प्रेक्षण गृह दुर्ग में दाखिल कराया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजहरा टी एस पट्टावी, साइबर सेल प्रभारी रोहित मालेकर, स उ नि लता तिवारी आरक्षक आकाश सोनी, मिथिलेश यादव शामिल रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विदित हो कि वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर संपूर्ण राज्य में गुम बालक बालिकाओं के पतासाजी हेतु ‘मुस्कान’ अभियान चलाया जा रहा है । थाना राजहरा द्वारा 03 प्रकरणों में नाबालिकों को दस्तयाब करना एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर समय सीमा में चालान माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, हमारी कोशिश है कि पीड़ित पक्ष को यथाशीघ्र न्याय मिले ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

गिरोला, बालीकोंटा एवं बस्तर में हुए चोरी के 04 मामलों में बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 10 लाख रुपयों की चोरी का सामान जप्त, 05 चोर गिरफ्तार

0

जगदलपुर – विगत वर्ष 21 दिसम्बर की रात ग्राम गिरौला स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस दौरान मंदिर में माता के श्रृंगार में चढ़ाए गये सोने के हार, झुमका, बिंदिया आदि श्रृंगार व दान पेटी तोड़कर दानराशि चोरी कर लिया गया था. उक्त घटना पर मंदिर पुजारी की रिपोर्ट पर चौकी बकावंड़ में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था. इसके बाद से ही बस्तर पुलिस लगातार चोरों की तलाश कर रही थी.

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदेह के आधार पर 03 संदेहियों की पहचान की गई जिस आधार पर टीम रवाना कर 03 संदेहियों जिसमें 01 उडीसा व 02 करपावंड क्षेत्र के संदेही को पकड़ा गया. जिनसे मामले में पूछताछ करने पर अपना नाम जगन्नाथ हरिजन निवासी कोसागुमड़ा जिला नवरंगपुर, कंवल दास मानिकपुरी निवासी मंगनार थाना करपावंड, खत्तूराम मानिकपुरी निवासी मंगनार थाना करपावंड़ क्षेत्र का होना बताया गया और चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया.

मामले के मुख्य आरोपी जगन्नाथ हरिजन ने बताया कि ग्राम बालीकोंटा स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर में भी उसके द्वारा 30 सितम्बर 2021 एवं पुनः बालीकोंटा हिंगलाजिन मंदिर में 12 दिसम्बर 2021 में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. बालीकोंटा के चोरी में संलिप्त आरोपी जगन्नाथ हरिजन के आलावा तुलाराम हरिजन एवं चोरी का सामान खरीदने वाले हरोप्रसाद शराबु को भी पकड़ा गया है. जिन्होने पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया है. साथ ही मामले के आरोपी खत्तुराम मानिकपुरी ने पूछताछ पर बताया कि इसके द्वारा टुना एवं गुल्लु के साथ मिलकर 30 दिसम्बर की रात बस्तर स्थित गंगादेई मंदिर में चोरी कर सोने के नथनी पीतल का गुण्डी एवं दान पेटी से रूपये चोरी करना स्वीकार किया गया है.

चोरी की गयी कितनी संपत्ति हुई जप्त:

गिरोला: आरोपियों के कब्जे से गिरोला के मंदिर से चोरी हुए सोने का हार- 03 नग, नाकफुली 01 नग, झुमका 01 नग, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल एवं आरोपियो द्वारा प्राप्त राशि में से खरीदा गया 01 नग हिरो स्प्लेन्डर मोटर सायकल, 02 नग मोबाईल, 22,050/-रूपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त औजार कुल कीमती 5,00,000/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है.

बालीकोंटा: (दिनांक 30 सितम्बर 2021) – सोने का हार 02 नग, मंगलसुत्र 01 नग, सोने का नथनी 01 नग एवं चोरी के जेवरात बेचकर खरीदा गया 01 नग बुलेट मोटर सायकल क्रमांक सीजी-17-केके-1199, घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल पैशन-प्रो क्रमांक सीजी-17-बी-2839 कुल कीमती 4,80,000/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है.

बालीकोंटा: (दिनांक 12 दिसम्बर 2021) सोने का झुलन चेन 01 नग, कुल कीमती 10,000/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है.

बस्तर: (30 दिसम्बर 2021) सोने का नथनी 01 नग, पीतल का गुंण्डी 01 नग एवं 1000/-रूपये नगद कुल कीमती 10,000/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

राजीव भवन जगदलपुर में हुआ आगाज डिजिटल सदस्यता अभियान का, चंदन, उल्का और मोहन की उपस्थिति में प्रशिक्षण

0

400 से अधिक प्रशिक्षकों को बताई गई बारीकी

जगदलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जगदलपुर स्थित राजीव भवन(कांग्रेस भवन) में संभाग स्तरीय डिजिटल सदस्यता अभियान का प्रशिक्षण राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव, सप्तगिरी उल्का व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण में 400 से अधिक जमीनी स्तर के प्रशिक्षकों को सदस्यता अभियान के डिजिटल संस्करण की बारिकियों से अवगत कराया जायेगा। दूसरी तरफ बस्तर प्रवास में पहुंचे राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव व सप्तगिरी उल्का का जगदलपुर आगमन पर एयरपोर्ट में जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा व ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य ,बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जिला महामंत्री अनवर खां, अब्दुल सईद,हेतु उपाध्याय, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, बस्तर लोकसभा अध्यक्ष आशिष मिश्रा, आईटी सेल जिलाध्यक्ष आदर्श नायक, ग्रामीण अध्यक्ष धवल जैन सहित कांग्रेस पार्टी के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन जगदलपुर से इसकी शुरुआत किया जा रहा है। बस्तर जिले के सुदूर क्षेत्रों के प्रशिक्षणार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।28 जनवरी 2022 को इस संदर्भ में रायपुर में भी प्रदेश स्तरीय डिजिटल सदस्यता प्रशिक्षण दिया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित संगठन प्रमुखों व संगठन द्वारा नियुक्त प्रभारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज लोकसभा बजट सत्र में शामिल होने हुए दिल्ली रवाना…

0

आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ के सह प्रभारीद्वय सप्तगिरी शंकर उल्का व चंदन यादव एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम से सौजन्य मुलाकात कर दिल्ली लोकसभा बजट सत्र 2022-23 में शामिल होने निकल पड़े साथ ही रायपुर एयरपोर्ट में मौजूद केबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया, राज्य सभा सांसद फुलोदेवी नेताम, कांकेर सांसद मोहन मंडावी भी मौजूद।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

3 फरवरी को ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ की शुरूआत, हितग्राहियों को पहली किश्त का होगा वितरण

0

मुख्य सचिव ने वर्चुअल बैठक में की तैयारियों की समीक्षा

साइंस कॉलेज मैदान में होगा आयोजन

पुलिस मेमोरियल छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक और महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ का होगा शिलान्यास

राजीव युवा मितान क्लब योजना का होगा शुभारंभ

थीम आधारित विकास प्रदर्शनी 3 से 5 फरवरी तक होगी आयोजित

रायपुर, 29 जनवरी 2022/मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य शासन की महत्वकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना के शुभारंभ, पुलिस मेमोरियल छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक के शिलान्यास और महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ के शिलान्यास के कार्यक्रम की तैयारियों की वर्चुअल बैठक में समीक्षा की। यह कार्यक्रम 03 फरवरी को राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। तैयारियों के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में समस्त संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के कार्यक्रम में इस योजना के हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त के रूप में 2000 रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। इस योजना में हितग्राही परिवार को तीन किश्तों में एक वर्ष में 6000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए वर्धा के सेवाग्राम आश्रम की तर्ज पर नवा रायपुर में ‘सेवाग्राम’ की स्थापना आधुनिक भारत के तीर्थ के रूप में की जाएगी। ‘सेवाग्राम’ गांधी जी के विचार, चिंतन दर्शन और गांधीवाद के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। माना रायपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल वाहिनी परिसर में नई दिल्ली इंडिया गेट की तर्ज पर ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की स्थापना की जाएगी।

इस अवसर पर साईंस कॉलेज मैदान में थीम आधारित विकास प्रदर्शनी 03 से 05 फरवरी तक लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में गोधन न्याय योजना से जुड़ी विभिन्न आय मूलक गतिविधियों, आजीविका मिशन की गतिविधियों, बस्तर संभाग की विशिष्ट पहचान और उपलब्धियों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। तीन से पांच फरवरी तक आयोजित होने वाले इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी की विचारधारा, युवाओं के योगदान, ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर, शहीदों को नमन जैसे विषयों पर संगोष्ठी-परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी स्थल पर थीम आधारित डोम लगाए जाएंगे। जिसमें निर्धारित विषय वस्तु का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शनी के लिए गौठान एवं उससे संबंधित गतिविधियों के चयन के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह और गोधन न्याय योजना के प्रदेश नोडल अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन को, आजीविका मिशन के कार्यों के चयन के लिए प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, बस्तर थीम के लिए कमिश्नर बस्तर श्री श्याम धावड़े, महात्मा गांधी की विचारधारा, युवाओं का योगदान, ग्रामीण कृषि मजदूर, शहीदों को नमन जैसे विषयों पर संगोष्ठी-परिचर्चा के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री अयाज तम्बोली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। राज्य शासन की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा कॉफी टेबल बुक तैयार की जाएगी, जिसका विमोचन कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, टीकाकरण, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, टीकाकरण, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि आकस्मिक बरसात के कारण धान का विक्रय नहीं कर सकने वाले किसानों को फिर से टोकन का वितरण किया जाए और उनके धान की खरीदी की जाए। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 7 फरवरी तक की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया की समाप्ति के बाद अगले दो दिनों में संबंधित खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त जोनल अधिकारियों द्वारा प्रक्रिया के पूर्णता का भौतिक सत्यापन किया जाए। इसके साथ ही खरीदी गए धान की सुरक्षा के उपायों की वीडियोग्राफी करायी जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की समाप्ति के बाद प्रत्येक खरीदी केन्द्र से धान का उठाव 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए।

जैन ने सीमावर्ती जिलों में धान के अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखने प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम में केन्द्रीय पूल में प्रतिदिन 30 हजार मीटरिक टन चावल जमा कराने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों से दो महीने के खाद्यान्न का वितरण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कोविड संक्रमण से बचाव और दिए जाने वाले राहत की समीक्षा करते हुए कोविड मृत्यु के मुआवजा वितरण की जिलेवार जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि किसी भी जिले में यदि राहत राशि वितरण के प्रकरण शेष बचे है और उनके लिए बजट की आवश्यकता है तो तत्काल राजस्व विभाग को अवगत कराएं। उन्होंने बताया है कि महतारी दुलार योजना के तहत सभी जिलों को आवश्यक राशि जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। श्री जैन ने टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने, टीके का पहला डोज ले चुके फ्रंटलाइन वर्कर सहित अन्य लोगों को टीके का दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को अनिवार्य रूप से टीके की दोनों खुराक लगायी जानी चाहिए। श्री जैन ने बलौदाबाजार में निर्मित हुए वायरोलॉजी लैब को सभी जांच सुविधाओं के साथ जल्द से जल्द शुरू करने कहा। श्री जैन ने नगरीय क्षेत्रों में शाम के समय टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों को चिन्हांकित करके टीकाकरण शिविर लगाने कहा है। जहां टीके के दूसरे डोज लेने वालों की संख्या कम है।

जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जैन ने कहा है कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के बसाहटों के प्रत्येक घर, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, आश्रम छात्रावास, अस्पतालों, पंचायत भवनों में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य में और अधिक तेजी लाया जाए। कार्य की पूर्णता की जिम्मेदारी लेने वाले एजेंसियों-ठेकेदारों के द्वारा यदि कार्य में लापरवाही की जा रही है तो उन्हें ब्लैक लिस्ट करते हुए राज्य शासन सहित दूसरे जिलों को भी जानकारी दिया जाना है। इसके साथ ही संबंधितों की संपत्ति को राजसात करने की प्रक्रिया चालू की जाएगी। मुख्य सचिव द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पेयजल स्त्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ प्राप्त आवेदनों को कम्पनी वार संकलित करने और कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश बैठक में दिए गए। श्री जैन ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण अपिशिष्ट प्रबंधन और सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण में तेजी लाने को कहा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और रेणु जी. पिल्ले, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, सचिव स्वास्थ्य शहला निगार, सचिव वित्त श्रीमती अलरमेल मंगई डी., प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम निरंजन दास, प्रबंध संचालक मार्कफेड किरण कौशल, विशेष सचिव गृह नेहा चम्पावत, डीजी जेल संजय पिल्ले भी उपस्थित थे।

सेवादल के मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम में बस्तर संभाग के ग्राम बोरपदर में आज आयोजित ध्वज वंदन में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार जी उपस्थित हुए

0

सेवादल के मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम में बस्तर संभाग के ग्राम बोरपदर में आज आयोजित ध्वज वंदन में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार जी उपस्थित हुए , उनके अनुरोध पर जनपद पंचायत सदस्य जयसिंह ठाकुर ने ध्वज फहराया ।

इस कार्यक्रम में अरुण ताम्रकार जी ने कहा कि देश का झंडा तिरंगा भारत की आन बान शान है , इसकी शान को निरंतर बनाए रखने के लिए हर नागरिकों से आग्रह अनके द्वारा किया गया ।

आज इस ध्वज वंदन में विशेष रुप से उपस्थित प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव प्रशासन मनोज वर्मा जी , जोनल कोऑर्डिनेटर वत्सल मेहता जी, स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रियंका श्रीवास्तव जी, जिला अध्यक्ष यंग बिग्रेड सूरजपुर रोहन राजवाड़े, सेवादल जिलाध्यक्ष जगदलपुर उपेंद्र बांधें , संतोष दास, ग्राम बोरपदर के सरपंच दयाराम भारती तंतीपा कशयप, मीना नाग , राजेन्द्र मानीकपुरी, पुरन दास, नवीन, वन्दना, संजना,करन , विकास, मीतर नाथ , अजय सिंग, बाल सेवादल के साथ ग्रामवासी गण उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ में सबसे पहले प्रधान पाठकों की पदोन्नति सूची बस्तर संभाग में हुई जारी

0

संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग व उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र

सँयुक्त शिक्षक संघ ने माना आभार,अधिकारी कर्तव्य के प्रति सजग

बस्तर संभग की बहुप्रतीक्षित प्रधान पाठक माध्यमिक शालाओं की पदोन्नति सूची पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बस्तर संभाग संयुक्त संचालक शिक्षा के द्वारा निर्विवाद रूप से जारी करने पर संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय एवं उनकी पूरी टीम को संयुक्त शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा बधाई प्रेषित की गई है। पदोन्नति की प्रक्रिया में दिन रात संभाग के सातों जिला शिक्षा अधिकारी सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम लगातार कार्य को अंतिम रूप में पहुंचाने के लिए लगी हुई थी। जिनके मेहनत से बस्तर संभाग में यह सूची सबसे पहले जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विषम परिस्थिति के बावजूद तय समय मे सूची जारी होने पर शिक्षक संवर्ग मे हर्ष का माहौल बना हुआ है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन संभाग मुख्यालय के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में कहां कि शिक्षक संवर्ग के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया को समूचे छत्तीसगढ़ में सबसे पहले जारी करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर अधिकारी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें तो किसी भी कार्य को समय पर पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति प्रक्रिया में छतीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के समस्त संभाग के पदाधिकारीयो समेत सभी शिक्षक संघो ने भी अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान किया।जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। बस्तर संभाग में पदोन्नत प्रधान पाठकों को संयुक्त शिक्षक संघ ने बधाई प्रेषित की है।

स्वागत,वंदन अभिनंदन बस्तर साँसद दीपक बैज ने कोरापुट साँसद एवं काँगेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

0

बस्तर साँसद दीपक बैज ने कोरापुट साँसद,छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का,छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव एवं काँगेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का स्वागत किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS