City Media - Page 1305 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1305

बस्तर सांसद दीपक बैज के सत्याग्रह को चेम्बर का समर्थन

0

जगदलपुर। बस्तर की बंद पड़ी रेलसेवा की बहाली और रेल सेवा के विस्तार के लिए बस्तर सांसद दीपक बैज के सत्याग्रह को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। 28 दिसम्बर को दोपहर 01 बजे जगदलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर होने वाले सांसद दीपक बैज के सत्याग्रह को बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने समर्थन दिया है। चेम्बर महामंत्री विमल बोथरा ने जारी बयान में कहा है कि बस्तर की रेल सुविधाओं के लिए हो रहे सांसद बैज के धरने का चेम्बर समर्थन करता है। उन्होंने बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभी सदस्यों से अपील की है कि चेम्बर भवन के सभागार में उपस्थित होकर निर्धारित समय पर धरना स्थल रेलवे स्टेशन पहुंचकर धरने को सफल बनायें।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

जलजीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना का साँसद व विधायक ने किया भूमिपूजन

0

◾ग्राम उलनार के प्रत्येक द्वार पर होगा लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध-साँसद बैज

◾स्थानीय लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान ही हमारा लक्ष्य- जैन

आज बस्तर साँसद दीपक बैज व संसदीय सचिव/विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने जलजीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना के तहत आज ग्राम उलनार में लागत 51.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा..हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाये चलाई जा रही है,और ग्राम के अंतिम छोर तक प्रत्येक व्यक्ति को हर जनकल्याण योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है,इस योजना का मुख्य उद्वेश्य पानी की आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पर्याप्त मात्रा में पानी नियमित रूप से उपलब्ध कराना है,गांव के प्रत्येक घर में पानी के साथ साथ सड़क, बिजली की व्यवस्था कराना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।साथ ही इस भूमिपूजन से अब ग्राम उलनार के प्रत्येक द्वार पर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

इस कार्यक्रम के दौरान शहर जिला कोंग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा,महामंत्री अनवर खान,हेमू उपाध्याय,सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी,सांसद प्रतिनिधि नगरनार धनुरजय दास,सरपंच लेखन बघेल,वर्मा पुजारी,विजय बिसाई,बुधसन बघेल,सियाराम नाग,ईश्वर बघेल,आसमान कश्यप,अनुराग महतो,हेमंत कश्यप, जार्ज टोप्पो एवँ ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नाबालिग युवती का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – दिनांक 25 दिसम्बर को प्रार्थिया द्वारा दल्लीराजहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी टी एस पट्टावी के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सउनि महिला प्रधान आरक्षक लता तिवारी के प्रमोशन के पदस्थापना के पश्चात् आरोपी की पतासाजी करते हुए 26 दिसम्बर 2021 को 24 घंटे के भीतर ग्राम कुम्हली थाना जामगांव आर आरोपी नन्दकुमार डहरिया के कब्जे से डूमरतराई उतई से नाबालिग को छुड़ाने में सफलता हासिल की गई | आरोपी को अपराध क्र 403/21 धारा 363, 366, 376 2 (ढ) पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सच्चा आदिवासी शोषण, अत्याचार, अन्याय सहन नहीं करता – विक्रम ध्रुवे

0

दल्ली राजहरा (बालोद):-चिखलाकसा में 23वे शक्ति दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज के लोगों ने बाजे गाजे के साथ, भव्य प्रभातफेरी व कलशयात्रा निकाली गई जिसमें ग्रामीणों के साथ बच्चों ने भाग लिया, लोगों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत कर गली भ्रमण कराते हुए मंच तक ले गए तत्पश्चात मुख्यअतिथि विक्रम ध्रुवे द्वारा ध्वजारोहण एवं पुजा अर्चना किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

मुख्य अतिथि ध्रुवे ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी शहिदों की वीरता का लंबा इतिहास रहा है ,जहाँ पर भी अत्याचार अन्याय शोषण हुवा है वहां वहां पर एक शहीद गैंद सिंह पैदा होता है, इसलिय दोस्तो अपनी एकजुटता को पहचानो एव आदिवासी समाज की एकजुटता के साथ आने वाली पीढ़ी को खुला आसमान देना होगा । विक्रम धुर्वे ने आदिवासी समाज को शक्ति दिवस की बधाई व शुभकामनाये अभी सच्चा आदिवासी कभी अन्याय, अत्याचार ,शोषण सहन नहीं करता है । उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष से निवेदन किया कि हल्बा समाज मे बाउंड्रीवाल की अति आवश्यकता है अपने निधि से घोषणा करने का निवेदन किया इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया ने अपने उध्बोधन में कहा कि शक्ती कौन है शक्ती एक माता है और आज के परिवेश में मेरे सामने जो मातृ सकती बैठे है वही शक्ति है आपका समर्पण और आपके संकल्प से ही आदिवासी समाज नई बुलन्दियों को छुवेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष की भीखी मसिया ने अपने उदबोधन में हल्बा समाज के बाउंड्रीवाल अपनी निधि से बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कृतन खरांसु , मंजिता ठाकुर, हितेश्वरी कोठारी, बोधन गौर, सुशीला जामडे , बुधारू घरत , ख़िलानंद उर्वसा, विस्नु उर्वसा, पुरषोत्तम रावते, बलत खरांशु ,राजू रावटे तिहरु आर्या,घनाराम साहू,कुन्ती देवांगन, तीजऊ रावटे, आशो बाई एवं आदि लोग उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

किस्टारम मुड़भेड़ अपडेट – पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मारे गए 6 नक्सली

0

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एक एनकाउंटर में 6 नक्सली को मार गिराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को किस्टारम डीआरजी, तेलांगना की ग्रे-हाउंड्स फ़ोर्स, सीआरपीएफ 141 बटालियन व कोथागुडम जिला बल संयुक्त आपरेशन में निकली थी | मुठभेड़ में ढेर 6 नक्सलियों के शव सुकमा जिला मुख्यालय लाए जा रहें हैं, जिनमे 4 महिला नक्सली व 2 पुरुष नक्सली शामिल है |

मौके से 4 रॉकेट लांचर, 2 थ्री नॉट थ्री राइफल, 3 भरमार सहित भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद किया गया | यह ऑपरेशन तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान था. बता दें कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ में पहले ही राज्य कई प्रकार के अभियान चला रही है. इस दौरान दंतेवाडा सहित ज्यादा नक्सली प्रभावित इलाकों से नक्सलियों ने सरेंडर किया है. 

मीडिया कर्मी पर फिर हमला, सरपंच ने पार की सभी हदें, पुलिस अधीक्षक से की गयी शिकायत पर अब तक कोई कार्यवाई नहीं

0

जगदलपुर – राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद क्षेत्र में देश के चौथे स्तंभ पर हमले का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा ही एक मामला ग्राम बस्तर का आया है जहाँ गत 24 दिसम्बर को एक दैनिक अख़बार के स्थानीय संवाददाता पर खबर प्रकाशन को लेकर ग्राम के ही सरपंच ने मारपीट शुरू कर दी. गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में मीडिया कर्मियों पर हमले होते रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दैनिक अख़बार के संवाददाता केमेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा पीडीएस सिस्टम में फिर माफियाओं ने लगाया सेंध, गरीबों के निवाले पर कोलचूर में डाका डाला शीर्षक से गत 04 अक्टूबर को खबर प्रकाशन किया गया था. इसी खबर से क्षुब्ध होकर केमेंद्र और उसके मित्र खेमेश्वर ठाकुर को ग्राम कोलचूर चौक पर सरपंच रमेश बघेल ने खबर प्रकाशित नहीं करने की बात कहते हुए अपने कुछ साथियों के साथ रोककर जान से मारने की धमकी, गाली-गुफ्तार और मारपीट किया गया.

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

जानकारी देते हुए केमेंद्र ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक और बस्तर थाने में की गयी है बावजूद इसके अब तक सरपंच के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गयी है. इधर, सरपंच के लोग निरंतर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

नशीली दवाइयों, गांजे के अलावा शहर में धड़ल्ले से फलफूल रहा अफीम का कारोबार

0

जगदलपुर –

शहर में नशीली दवाइयों और गांजे के अलावा अफीम का कारोबार इन दिनों काफी फलफूल रहा है. बस्तर पुलिस जहाँ एक ओर गांजे के तस्करों पर धड़ल्ले से कार्यवाई कर रही है वहीँ दूसरी ओर अफीम का कारोबार भी अपने पैर पसार रहा है, जो कि धीरे-धीरे कई वर्गों को आने वाले भविष्य में बर्बाद कर सकता है.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहर में विगत कुछ समय से अन्य राज्यों से चोरी-छिपे अफीम की तस्करी की जा रही है. इस अफीम को शहर के विभिन्न इलाकों में ऊँचे दामों में खपाया भी जा रहा है. विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि नया बस स्टैंड मार्ग, परपा, धरमपुरा सहित शहर के कई पॉश इलाके हैं जहाँ विभिन्न तबके के लोग इसका शौक रखते हैं और इसे किसी भी कीमत पर खरीदने के लिए तैयार रहते हैं. छोटी-छोटी पुड़ियों में बिकने वाले अफीम की कीमत गुणवत्ता के अनुसार औसतन 8 हज़ार से 1 लाख रुपये तक हो सकती है. आलम यहाँ तक पहुँच चुका है कि नशीली दवाइयों और गांजे के आदि लोग अब अफीम की ओर रुख कर रहे हैं और युवा वर्ग भी इस ओर आकर्षित होते जा रहा है जो की निश्चित ही शहर के भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

जानकारी यह भी मिलती है कि अन्य राज्यों से आने वाले अफीम को शहर के कुछ लोग खरीद कर शहर में विक्रय कर रहे हैं. अमूमन राजस्थान और मध्यप्रदेश से इसकी तस्करी की जाती है और देश के विभिन्न राज्यों में इसे पहुँचाया जाता है. बस्तर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के कई शहरों में मध्यप्रदेश से इसकी तस्करी करना पाया गया है.

क्या है अफीम?

अफीम में 12% तक मार्फीन पायी जाती है जिसको प्रसंस्कृत (प्रॉसेस) करके हैरोइन नामक मादक द्रब्य (ड्रग) तैयार किया जाता है. अफीम का दूध निकालने के लिये उसके कच्चे, अपक्व ‘फल’ में एक चीरा लगाया जाता है; इसका दूध निकलने लगता है, जो निकल कर सूख जाता है. यही दूध सूख कर गाढ़ा होने पर अफ़ीम कहलाता है. यह उत्तर भारत में पाया जाने वाला 3 से 4 फीट ऊँचा पौधा है. स्थानीय भाषा में इसे आफू या अमल भी कहते है. इसके फुल बड़े एवं सफ़ेद या बैंगनी रंग के होते हैं. इसके फल किसी छोटे अनार के समान होते हैं. फल के छिलके को पोस्त कहते हैं जिसका उपयोग नशे के लिए भी किया जाता है. इसके बीज सफ़ेद या क्रष्ण मधुर स्निग्ध होते हैं. अफीम के फलनिर्यास एव बीजो का उपयोग विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं एवं उपचार के लिए किया जाता है. लेकिन, अमूमन लोग इसे नशे के लिए इस्तेमाल में लाते हैं.

बस्तर से दिल्ली की बेदिली, सांसद बैज करेंगे सत्याग्रह

0

प्रभावित हुआ बस्तर का पर्यटन और होटल कारोबार

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। हैदराबाद विमानतल पर यात्री सुविधाओं की खातिर धरने पर बैठे बस्तर सांसद दीपक बैज अब बस्तर की ठप पड़ी रेल सेवा की बहाली के लिए जगदलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर धरने पर बैठेंगे। सांसद दीपक बैज कोरोना काल से बंद बस्तर की रेल सेवा शुरू करने के लिए लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं लेकिन जब दिल्ली ने बेदिली दिखाई तो उनके पास सत्याग्रह के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। अब वे बस्तर की जनता के साथ 28 दिसम्बर को धरने पर बैठेंगे। जिसकी इत्तिला उन्होंने रेलमंत्री को पत्र लिखकर दे दी है। सांसद दीपक बैज का कहना है कि एक रेल के पहिये रुकने से बस्तर का पर्यटन और होटल कारोबार थम गया। केंद्र सरकार की बस्तर से बेरुखी का आलम यह है कि दो साल पहले रायपुर- बस्तर के बीच रेल सेवा का मामला लोकसभा में उठने पर रेल राज्यमंत्री अब यह बताकर टरका रहे हैं कि लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। पता नहीं यह कैसी प्रगति है, जिसकी निरर्थक व्याख्या करने में केंद्र सरकार को दो साल का समय लग गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बंद की गई बस्तर की रेल सेवा कब शुरू होगी, इसका जवाब भी क्या दो साल बाद मिलेगा। दो साल बाद तो बस्तर और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की जनता मोदी सरकार को जवाब दे देगी।

कोरोना काल में बंद की गई बस्तर से चलने वाली यात्री रेल फिर शुरू करने की मांग को लेकर सांसद दीपक बैज 28 दिसम्बर को दोपहर 01बजे जगदलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने सत्याग्रह की सूचना पत्र लिखकर सीधे रेल मंत्री को दे दी है। इसी दिन कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है। सांसद दीपक बैज का कहना है कि केंद्र की सरकार बस्तर की मांगों को अनसुना कर रही है। लोकसभा में लगातार रेल सेवा संबंधी मुद्दों को उठाने तथा केंद्र सरकार को पत्र लिखने का कोई असर नहीं हो रहा, इसके कारण उन्हें सत्याग्रह का रास्ता चुनना पड़ा है। सांसद दीपक बैज ने कहा कि इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि रेलवे बोर्ड हावड़ा- जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने का आदेश जारी कर चुका है, आदेश जारी होने के 3 माह बाद भी रेल प्रशासन इस ट्रेन को शुरू नहीं कर पाया। कोरोना काल में बंद की गई यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू करने के लिए रेल मंत्री द्वारा झंडी दिखाने की नीति के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल 1 दिन का सत्याग्रह कर रहे हैं लेकिन यदि केंद्र सरकार इसी तरह बस्तर के साथ भेदभाव जारी रखेगी तो आगे चलकर रेल रोको आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। मंगलवार को सत्याग्रह जिन तीन रेल मुद्दे को लेकर किया जा रहा है उसमें हावड़ा- जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र शुरू करने, विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस सप्ताह में पूरे 7 दिन चलाने, दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस शुरू करने हेतु प्रमुख मांग शामिल है।

सांसद दीपक बैज ने सत्याग्रह की सूचना रेलवे बोर्ड के साथ ही ईस्ट कोस्ट रेल जोन भुवनेश्वर, रेल मंडल वॉल्टियर तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन बस्तर को भी दी है। विदित है कि सांसद दीपक बैज लोकसभा में बस्तर की आवाज बुलंद कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

दिल्ली ने नहीं सुनी आवाज बस्तर सांसद दीपक बैज अब करेंगे सत्याग्रह….

0

एक ट्रेन के कारण प्रभावित हुआ बस्तर का पर्यटन व होटल व्यवसाय- सांसद बैज

कोरोना काल में बंद की गई बस्तर से चलने वाली यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग को लेकर सांसद दीपक बैज 28/12/21 दिन मंगलवार को 1:00 बजे जगदलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सत्याग्रह (धरना) करेंगे। उन्होंने सत्याग्रह की सूचना पत्र लिखकर सीधे रेल मंत्री को दे दी है मंगलवार को कांग्रेस की स्थापना दिवस भी है सांसद बैज का कहना है कि केंद्र की सरकार बस्तर की मांगों को अनसुना कर रही है लोकसभा में लगातार रेल संबंधी मुद्दों को उठाने तथा केंद्र सरकार को पत्र लिखने का कोई असर नहीं हो रहा इसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है।

दीपक बैज ने कहा कि इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि रेलवे बोर्ड हावड़ा- जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने का आदेश जारी कर चुका है आदेश जारी होने के 3 माह बाद भी रेल प्रशासन इस ट्रेन को शुरू नहीं कर पाया है। कोरोना काल मैं बंद की गई यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू करने के लिए रेल मंत्री द्वारा झंडी दिखाने की नीति के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल 1 दिन का सत्याग्रह कर रहे हैं पर यदि सरकार इसी तरह बस्तर के साथ भेदभाव जारी रखेगा तो आगे चलकर रेल रोको आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे मंगलवार को सत्याग्रह जिन तीन रेल मुद्दे को लेकर किया जा रहा है उसमें प्रमुख…

⭕ हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र शुरू करने…

⭕ विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस सप्ताह में पूरे 7 दिन चलाने..

⭕ दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस शुरू करने हेतु मांग है..

ज्ञात हो सांसद दीपक बैज ने 28/11/21 मंगलवार को हो रहे सत्याग्रह (धरना) की सूचना रेलवे बोर्ड के साथ ही ईस्ट कोस्ट रेल जोन भुवनेश्वर,रेल मंडल वॉल्टियर तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन बस्तर को भी दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

बस्तर के बुलेट ट्रेन में सवार हुए सांसद दीपक बैज व विधायक चन्दन कश्यप..

0

आज नारायणपुर विधानसभा के ग्राम पखनाकुंगेरा वार्षिक मेला में पहुँचे सांसद दीपक बैज व विधायक चंदन कश्यप उनके आगमन के पश्चात स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी व नारों के बीच उन्हें सभा स्थल तक ले जाया गया ततपश्चात उन्होंने मेले में देवी देवताओं के दर्शन कर मेले में झूला झूल रहे युवाओं की तरफ कदम बढ़ाया और बस्तर के बुलेट ट्रेन का आनंद सांसद और विधायक ने लिया जिसे देख ग्रामीण और युवाओं में एक अलग माहौल बन गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS