City Media - Page 1304 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1304

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रख्यात बाल कलाकार सहदेव दिरदो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

0

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के अधिक्षक से दूरभाष पर चर्चा कर समुचित इलाज हेतु निर्देश दिए

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने बचपन का प्यार फेम बाल कलाकार सहदेव दिरदो के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिक्षक से दूरभाष पर चर्चा कर समुचित इलाज हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की सहदेव दिरदो ने बस्तर और सुकमा का नाम पूरे देश में किया है हमारी संवेदनशील सरकार उनके इलाज में कोई कमी नहीं होने देगी मैं बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं |

200 पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप 5 जनवरी 2022 को

0

जगदलपुर, 28 दिसम्बर 2021/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा संचालित मॉडल कैरियर सेंटर बस्तर द्वारा 5 जनवरी 2022 को 200 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से स्वतंत्र माईक्रोफाईन प्रायवेट लिमिटेड हेतु ट्रेनी फिल्ड आॅफिसर के 50 पदों पर और किसान मिनरल प्राइवेट लिमिटेड हेतु रिटेल, मेसन और एक्टोमेटिव के 50-50 पदों पर भर्ती की जाएगी। ट्रेनी फील्ड ऑफिसर हेतु योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण तथा रिटेल व एक्टोमेटिव हेतु दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, वहीं मेसन हेतु 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ ही परिचय पत्र लाना भी आवश्यक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

प्रधानमंत्री के फैसले का किया स्वागत… कहा – पीएम ने मान ली हमारी मांग…विक्रम ध्रुवे

0

अनु. जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 11वीं बार राष्ट्र के नाम संदेश में ओमिक्रॉन के खतरे से आगाह किया है । उन्होंने कहा कि आप सभी 2022 के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन उत्साह और उमंग के साथ ही ये समय सतर्क रहने का भी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

इस दौरान उन्होंने नए साल पर बच्चों को वैक्सीन की खुशखबरी सुनाई। सोमवार 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत होने जा रही है। पीएम मोदी के एलान के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस पर प्रसन्नता जाहिर की। ध्रुवे ने खुशी जताई और कहा कि वह पहले से इसकी मांग कर रहे थे।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी कहना है कि उन्होंने कई दफा पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से इस संबंध में मांग की थी।इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी बूस्टर डोज की मांग की अपील की थी। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुशी जताई । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक देने की घोषणा पर खुशी व्यक्त की, और कहा कि यह सभी को दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि अब 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों को भी कोविड-19 का टीका मिलेगा।
इस सप्ताह की शुरुआत में, केजरीवाल ने केंद्र से आग्रह किया था कि वे पहले से ही टीकाकृत लोगों को बूस्टर खुराक देने की अनुमति दें और कहा कि दिल्ली सरकार के पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रेल के लिए धरने पर बैठे बस्तर के यंग टाइगर दीपक बैज की दहाड़…अभी तो ये अंगड़ाई है बाकी अभी लड़ाई है

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। केंद्र सरकार की बेरुखी के कारण बस्तर में बंद पड़ी रेल सेवा और रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन विस्तार के साथ अपनी अन्य मांगों के लिए बस्तर सांसद दीपक बैज ने जदगलपुर रेलवे स्टेशन के सामने धरना दिया। अपने एक दिवसीय आंदोलन को सत्याग्रह आंदोलन बताते हुए श्री बैज ने कहा कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो एयरपोर्ट अथवा रेलवे को निजी हाथों में सौंपने का प्रयास कर रही है। उससे हमारे बस्तर की जनता काफी प्रभावित होगी। बस्तर में स्थित लौह खदानों से केन्द्र सरकार उत्खनन कर अपनी प्राथमिकताओं को पूरी करने का प्रयास करती है किंतु बस्तर की मांग पर केवल अनसुनीकरती रहती है। सांसद श्री बैज ने आगे कहा कि बस्तर संभाग में रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं होने के कारण आम नागरिक व्यापारीगण के साथ पर्यटन क्षेत्र पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। बस्तर आदिवासी बहुल्य पिछड़ा क्षेत्र है। जहां आर्थिक नुकसान के साथ ही विकास की संभावना अवरुद्ध हो रही है। छोटी-छोटी मांगें जिनका निराकरण तुरंत किया जा सकता है, उसको लेकर भारत सरकार व रेल प्रशासन गंभीर नहीं है। सम्बलेश्वरी एक्सप्रेस के संचालन के साथ नाइट एक्सप्रेस को सप्ताह में पूरे दिन चलाया जाये। दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस जिसे कुछ दिनों चलाने के पश्चात बंद कर दिया गया था उसका संचालन पुन: किया जाये। रावघाट- जगदलपुर तक रेलवे परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाये।

बस्तर सांसद ने सुकमा तथा बीजापुर जिले को रेल लाइन से जोडऩे की मांग रखी है। जो बस्तर के दक्षिणी क्षेत्रों में विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। जगदलपुर के समीप ओवरब्रीज निर्माण, सरगीपाल, लामनी रेलवे क्रासिंग पर किया जाये। इसी प्रकार केशलूर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रीज एवं बड़े काकलूर रेलवे क्रासिंग पर अंडरब्रीज अथवा ओवरब्रीज का निर्माण किया जाये। जगदलपुर रेलवे स्टेशन में अबतक अपूर्ण वाशिंग लाईन का निर्माण शीघ्र किया जाये। बस्तर सांसद दीपक बैज ने इष्टकोष्ट रेलजोन भुवनेश्वर के महाप्रबंधक एवं रेलजोन कलकत्ता के महाप्रबंधक के साथ विशाखापटनम रेलमंडल प्रबंधक को भी इस विषय पर आवश्यक कार्यवाही तत्काल करने को कहा है। साथ ही साथ बस्तर सांसद ने रेल मंत्रालय को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए तत्काल इसे पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में रेल रोको आंदोलन के साथ साथ अनिश्चित कालीन धरना कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। आज एक दिवसीय धरना कार्यक्रम के दौरान नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। धरना कार्यक्रम के पश्चात सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे के अधिकारियों को अपना मांग पत्र सौंपा। सांसद के सत्याग्रह को आम जनता और बस्तर चेम्बर ने भी समर्थन दिया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से मृत वरिष्ठ अधिवक्ता के परिजनों को मिली दो लाख की आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के प्रयासों से किडनी के गंभीर रोग से पीड़ित मृत वरिष्ठ अधिवक्ता स्व अनवर खान पिता स्व सुभान खान निवासी पथरागुडा की पत्नी नजमा बानो को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया |

विदित हो की स्व अनवर खान पिता स्व सुभान खान किडनी के गंभीर रोग से पीड़ित थे तथा आर्थिक अभाव में अपना इलाज कराने में असमर्थ थे इसलिए उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था जिस पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशीलता से दो लाख रुपए प्रदान करने की अनुशंसा की थी पर इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई परिवार के भरण-पोषण एवं आर्थिक परेशानियों को देखते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर उनकी पत्नी नजमा बानो को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

इस अवसर पर स्व अनवर खान की पत्नी नजमा बानो ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश के संवेदनशील कांग्रेस सरकार के इस आर्थिक सहायता के लिए वे आभार व्यक्त करती हैं उनके परिवार को जो यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है उसके लिए वो और उनका परिवार हमेशा आभारी रहेंगे |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता कुलदीप भदौरिया एवं विजय सिंह उपस्थित रहे |

सामाजिक एकता से राष्ट्र सुरक्षित डॉ देवेन्द्र माहला

0

गुंडरदेही:- शक्ति दिवस के पावन पर्व गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम पंचायत ताटेगा में अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पहुँचे डॉ देवेन्द्र माहला ने कहा आज जिस तरह से वामपंथी अलगाववादी विचारधारा के लोग आज धर्म के नाम से आदिवासियों और आदिवासी समुदाय को बरगलाने का काम कर रहा उससे गांवों में निवास अन्य समाज के लोगों से दूरी बनी है लेकिन हल्बा समाज सदैव से सनातन धर्म संस्कृति को मानने वाले है और ऐसे अलगाववादी विचारों से सामाजिक जनो को दूर रहने की बात कही साथ ही साथ कहा की सामाजिक एकता से ही राष्ट्र सुरक्षित है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधायक कुँवर सिंह निषाद जिला अध्यक्ष गिरिवर ठाकुर कोषा अध्यक्ष भुजबल सिंह गौर ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल नायक प्रचार मंत्री पिकेशस्वर पिस्दा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अभी तो सिर्फ अंगड़ाई है लड़ाई अभी बाकि है…..बस्तर की बंद पड़ी रेल्वे सेवा की बहाली और विस्तार के लिए सांसद दीपक बैज का सत्याग्रह आन्दोलन

0

बस्तर सांसद दीपक बैज के  सत्याग्रह को भारी समर्थन मिल रहा है, चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित शहर के कई लोगों ने इस सत्याग्रह का समर्थन दिया है | बस्तर की बंद पड़ी रेलवे सेवा की बहाली और रेल सेवा के विस्तार के लिए दीपक बैज सत्याग्रह कर रहे है | दीपक बैज लगातार दिल्ली में भी इस बात को को उठाते रहे हैं |

सांसद दीपक बैज ने कहा कि निश्चित रूप से आज हम लोग बस्तर में रेल चाहिए जनता की सुविधा के लिए इन मांगो को लेकर समलेश्वरी एक्सप्रेस जल्दी चलना चाहिए तिरंदुल से नाईट एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार चल रही है जो कि पुरे सप्ताह भर चलना चाहिए | दल्लीराजहरा से जगदलपुर तक का जो रेल लाइन का काम चल रहा है बहुत ही धीमी गति से चल रहा है वह शीघ्रअतिशीघ्र पूर्ण होना चाहिए इसके अलावा जगदलपुर से दुर्ग ये जो लगभग 2019 से बंद हुई है इसे पुनः चालू करना चाहिए | इसके अलावा छोटी बड़ी मांगों को लेकर हम लोग एक दिवसीय सत्याग्रह धरना के माध्यम से रेल्वे बोर्ड और रेलवे मंत्री एवं केंद्र सरकार को हम सन्देश देना चाहते है कि बस्तर में भी भरपूर खनिज संपादन होने के बाद भी हमारे साथ शोषण हो रहा है और सुविधाओं के नाम कुछ भी नहीं दिया जा रहा है | इन मामलों को लेकर हम केन्द्र सरकार के संज्ञान में ला रहे है कि आने वाले समय में हमारे बस्तर की जो विभिन्न मांगे है जो जल्द से जल्द पूरा करे अन्यथा आज तो सिर्फ एक दिवसीय आन्दोलन चल रहा है हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े आन्दोलन की ओर जाने में पीछे नहीं हटेंगे |

सांसद दीपक बैज ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और वो सब चाहे एयरपोर्ट हो, रेल्वे हो निजी हाथों में बेचने का काम कर रही है लेकिन जिस तरह से केंद्र सरकार ने सबसे बड़ा आय का जरिया हमारे बस्तर में है इसके बावजूद बस्तर की मांगो को लेकर अनसुना करना यह कहीं पर भी उचित नहीं है इसे हम कहीं पर भी बर्दाश्त नहीं करेंगे | हमारी लड़ाई जब तक रेल चालू नहीं होता तब तक हम लड़ते रहेंगे | हम यही चाहते है कि बस्तर की जनता के हित में सरकार सुने | हर क्षेत्र में बस्तर के लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए | इन्ही सब मामलों को लेकर हम चाहते है कि जल्द से जल्द हमारी मांगो को पूरा करें अन्यथा रेल्वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा आन्दोलन करने में हम पीछे नहीं हटेंगे |

सांसद दीपक बैज ने यह भी कहा कि जिस प्रकार किसान आन्दोलन चला और अंत में किसानों की विजय हुई और सरकार को झुकना पड़ा उसी तर्ज पर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकाल के लिए आन्दोलन जारी रखेंगे | जब तक मागे पूरी नहीं होती तब तक आन्दोलन जारी रहेगा | अभी तो सिर्फ अंगड़ाई है अभी लड़ाई बाकि है…..

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिव्यांग बुजुर्ग को बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान की

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के मदर टेरेसा वार्ड निवासी बुजुर्ग दाऊद जान पिता जोहान जान उम्र 70 वर्ष को बैटरी चलित ट्राइ साइकिल प्रदान की |

विदित हो की दिव्यांग बुजुर्ग 80% से अधिक दिव्यांग है जिससे की उन्हें अपने दैनिक जीवन जीने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मुलाकात कर बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान करने का अनुरोध किया था जिसपर संवेदनशील विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने समाज एवं कल्याण विभाग से ट्राय साइकिल मंगवाकर तत्काल प्रदान किया |

इस अवसर पर दिव्यांग बुजुर्ग दाऊद जान पिता जोहान जान उम्र 70 वर्ष निवासी मदर टेरेसा वार्ड ने बैटरी चलित साइकिल मिलने पर प्रदेश के यशस्वी एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति कविता साहू ब्लाक अध्यक्ष कैलाश नाग पार्षद विक्रम सिंह डांगी , कमलेश पाठक, एवं शुभम यदु का आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश के संवेदनशील कांग्रेस सरकार की संवेदनशीलता से अब उसका जीवन सरल और आसान हो जाएगा उसे अपने दैनिक जीवन में कहीं भी आने-जाने में आसानी होगी उसे ऐसा लग रहा है जैसे उसे नया जीवन मिल गया है और उसके उड़ानों को नये पंख लग गए हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक,शुभम यदु, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा ब्लाक अध्यक्ष कैलाश नाग ,राकेश मौर्य एस नीला उपस्थित रहे

राजीव भवन में सादगी, गरिमा व सौहाद्र के साथ मनाई गई कांग्रेस स्थापना दिवस

0

।। जिसने संवारा सारा देश ।।
।। गांधी,नेहरू और कांग्रेस ।।

🇨🇮 जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देकर कांग्रेस का सन्देश कार्यकर्ताओं तक साझा किया.

🇨🇮 कांग्रेस के प्रत्येक सदस्य को गर्व होना चाहिए कि कांग्रेस संगठन भारत का ही नही बल्कि पूरी दुनिया का लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है और हम इतनी पुरानी पार्टी के सदस्य है–राजीव शर्मा.

जगदलपुर – बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सादगी-सौहाद्र व गरिमा के साथ आज 28 दिसंबर 2021 (मंगलवार) को स्थानीय कांग्रेस भवन में सुबह 10:00 बजे कांग्रेस पार्टी के ध्वज का आरोहण कर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया।

सर्वप्रथम कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पार्टी के ध्वज का आरोहण किया और कांग्रेसियों को सन्देश देते हुए 137 में स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि इस पर प्रत्येक सदस्य को गर्व होना चाहिए कि कांग्रेस संगठन भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है हमें गर्व है कि हम इतनी पुरानी पार्टी के सदस्य हैं. 28 दिसंबर 1885 को जनता के मुद्दे और देश को आजाद कराने के उद्देश्य से कांग्रेस की स्थापना एओ ह्यूम ने की थी कांग्रेस के कुशल नेतृत्व से देश को आजादी मिली, कांग्रेस ने आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,आज चुनौती भरे माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ता व देश की युवा पीढ़ी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के यशस्वी इतिहास विचारधारा व समृद्धि सिद्धांतों से अवगत कराएं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश पर राज करने वाली सत्ता जनहित से सरोकार नहीं रखती इसलिए विपक्ष के रूप में हमारी जिम्मेदारी जनता के प्रति ज्यादा है हमारी एकजुटता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मदद करेगी श्री शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस की बुनियाद रखी गई थी कांग्रेस पार्टी की स्थापना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि इसी दिन मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में भारतीय राष्ट्रीय संघ के पहले सत्र के लिए जमा हुए थे जिसे बदलकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नाम दिया गया शुरुआती दशकों में कांग्रेस की भूमिका सुधार प्रस्तावों तक सीमित रही 20वीं सदी की शुरुआत में पार्टी के अंदर ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ वह स्वदेशी के समर्थन में आवाज मुखर होने लगी भारतीयों से आयातित ब्रिटिश उत्पादों के बहिष्कार व भारतीय उत्पादों को अपनाने की अपील की जाने लगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

महापौर सफीरा साहु, सभापति कविता साहू ने स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते कहा कि सन 1920 और 30 के दशक में कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में अहिंसक आंदोलन का रास्ता अपनाया आजादी के आंदोलन से जुड़े लगभग सभी बड़े नेताओं की राजनीतिक जड़ें कांग्रेस में रही हैं इनमें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू व देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल प्रमुख है स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक पार्टी का देश में शासन रहा है एवं इस दौरान बतौर कांग्रेस परिवार के सदस्य होने के नाते हम सबका दायित्व है कि स्थापना दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित होकर कांग्रेसी ध्वज को सलाम कर राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ने की प्रेरणा प्राप्त करें।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान, वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने स्थापना दिवस की बधाई देते कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में कांग्रेस सबसे मज़बूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी. राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की हत्या और सरदार पटेल के निधन के बाद जवाहरलाल नेहरु के करिश्माई नेतृत्व में पार्टी ने पहले संसदीय चुनावों में शानदार सफलता पाई और ये सिलसिला 1967 तक लगातार चलता रहा पहले प्रधानमंत्री के तौर पर नेहरू जी ने धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक समाजवाद और गुटनिरपेक्ष विदेश नीति को सरकार का मुख्य आधार बनाया जो कांग्रेस पार्टी की पहचान बनी कांग्रेस ने इस देश को जो दिया है उस इतिहास को कभी भुलाया नही जा सकता इतिहास मिटाने वाले खुद मिट जाएंगे मगर इतिहास मिटा नही पाएंगे।.

स्थापना दिवस में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,सेवादल, युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


चिखलाकसा में शक्ति दिवस में अनु. जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने चिखलाकसा में आयोजित शक्ति दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

0

चिखलाकसा में 23वे शक्ति दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हलबा हलबी समाज के लोगों ने बाजे गाजे के साथ, भव्य प्रभातफेरी व कलशयात्रा निकाली गई जिसमें ग्रामीणों के साथ बच्चों ने भाग लिया उत्साह देखा गया लोगों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत गली भ्रमण कराते हुए मंच तक ले गए तत पश्चात मुख्यअतिथि विक्रम ध्रुवे द्वारा ध्वजारोहण किया गया व पुजा अर्चना के बाद अति उत्साह के साथ स्वागत किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

ध्रुवे जी ने कहा छत्तीसगढ़ में आदिवासी शहिदों की वीरता का लंबा इतिहास रहा है जहाँ पर भी अत्याचार अनन्याय सोसन हुवा है वहां वहां पर एक सहीद गेंद सिंह पैदा होता है इएसलिय दोस्तो अपनी एकजुटता को पहचानो एवं आदिवासी समाज की एकजुटता को पहचानो वह आदिवासी समाज की एकजुटता के साथ हमारी आने वाली पीढ़ी की नन्ने हुनहार बच्चो को खुला आसमान देना होगा व शक्ति दिवस की बहुत बहुत बधाई व सुभकामनाये दी व नगर पंचायत अध्यक्ष से निवेदन किया कि हल्बा समाज मे बाउंड्रीवाल की अति आवश्यकता है अपने निधि से घोषणा करने का निवेदन किया इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता भिखी मसिया ने अपने उध्बोधन में सकती कौन है सक्ती एक माता और आज के परिवेश में मेरे सामने जो मातृ सकती बैठे है वही सक्ति है आपका समर्पण और आपके संकल्प से ही आदिवासी समाज नाइ बुलन्दियों को छुवेगा व अपने उदबोधन में हल्बा समाज के बाउंड्रीवाल अपनी निधि से बनाने की घोषणा की कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कृतन खरांसु , मंजिता ठाकुर, हितेश्वरी कोठारी, बोधन गौर, सुशीला जामडे , बुधारू घरत , ख़िलानंद उर्वसा, विस्नु उर्वसा, पुरषोत्तम रावते, बलत खरांशु ,राजू रावटे तिहरु आर्या,घनाराम साहू,कुन्ती देवांगन, तीजऊ रावटे, आशो बाई एवं आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS