City Media - Page 134 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 134

शातिर कातिल ने ले लिया महिला की जान 

0

बालोद जिले के अंतर्गत बघमरा क्षेत्र का गंभीर मामला सामने आया हैं जो सुनकर दिल दहल जायेगा। घर में मौजूद 62 वर्ष गीता बाई देवांगन कातिल ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर फरार हो गया ।

बताया जा रहा हैंंकी महिला के हत्या कर शातिर कातिल ने बेहद सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया । कातिल न तो कुछ सुराग छोड़ा ,न तो पहचान में आया और न ही कोई आवाज किसी को सुनाई दिया।

बता दे कि महिला खून से बुरी तरह लथपथ पड़ी महिला की शव कमरे में ही पड़ा मिला । जिसके बाद परिजनों को सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरी तरह से बेहाल है। घटना के बाद इलाके व मोहल्ले में हड़कंप मचा गया । घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से अहम सुराग जुटाने में लगी हैं

तांत्रिक के जाल में फंसी लेखाअधिकारी

0

दुर्ग जिले के एक तंत्र – मंत्र के नाम पर महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिसे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई सालों से इस तरह की गतिविधियां कर रहा था।
बताया जा रहा हैं कि महिला की घरेलू परेशानी से तंत्र – मंत्र से दूर। करने का झांसा देकर महिला से 36 लाख 66 हजार रूपये ऐंड लिए व घर को भी हड़पने का भी रच रहा था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशे लेखा अधिकारी को आरोपी कुलदीप पंडित जो हरियाणा के रोहतक का निवासी हैं। अपने आप को सिद्ध तांत्रिक बताकर कुंडली में गंभीर ग्रह दोष का डर दिखाया और महापूजन v तांत्रिक अनुष्ठान कराने के नाम पर लाखों रूपये लुट लिए ।
इतने ही नहीं आरोपी तांत्रिक महिला को उनके मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था।महिला को तंत्र – मंत्र से जान से मारने की धमकी भी दे चुका था ।
आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं मेंंकेश दर्ज कर लिया है। महिला से की गई ठगी के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सहयोगी पर भी कार्यवाही की जाएगी

आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषित बच्चों का इलाज कर दवाई का वितरण किया गया

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 18 केंद्र क्रमांक 30 मोगरा दफाई में बाल संदर्भ शिविर रखा गया जिसमें उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर रेखू राम साहू सर एवं डॉक्टर चुनार कर सर के द्वारा मध्य कुपोषित बच्चे गंभीर को पोषित बच्चे का जांच करके आयरन सिरप प्रोटीन विटामिन कैल्शियम प्रोटीन पाउडर पेरासिटामोल सिरप बच्चों को चेक करके दिया गया दवाइयां साफ सफाई की का कारण इन सब का ध्यान देना है खानपान में विविधता में साहू सर के द्वारा यह जानकारी पलकों को दिया गया उपस्थित महिला बाल विकास सुपरवाइजर रेनू छत्रपाल के द्वारा बालकों को संदेश दिया गया एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को खान-पान में विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया गंभीर कुपोषित बच्चों को दांडी एनआरसी ले जाकर बच्चों के द्वारा जांच कराया जाए उपस्थि एवं पार्षद श्रीमती अरुणा रामटेक. समूह के द्वारा गुनगुन समूह. वैभव सहभागिता समूह समूह की भागीदारी थी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सिंपा लौटरे,धनेश वरी, हेमीन, सहायिका किरण, सकून, सारदा एवं बाकी कार्यकर्ता सहायिकाओं का सभी का योगदान रहा लोडिंग साइडिंग सेक्टर ।

जो कहती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है भाजपा: प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  • मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी संकल्प से सिद्धि तक अभियान
  • मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में भारत समृद्ध व शक्तिशाली बना: सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जा रहा है। इस विषय पर आज मंगलवार को भाजपा जिला बस्तर द्वारा पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव और सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे।

देव ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए 25 जून तक चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर मार्गदर्शन दिया। श्री देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो घोषणा करते हैं, उसे धरातल पर साकार रूप देते हैं। केंद्र में स्थापित भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ा है, मजबूत हुआ है। दुश्मनों को घर में घुसकर भारत धूल चटाता है। मोदी सरकार के 11 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के सभी कार्य धरातल पर दिखते हैं। आमजनों को केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिला है और लगातार मिल रहा है। किरण देव ने कहा कि संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को जुड़ना है और निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों के मध्य पहुंचना है। श्री देव ने कहा कि जिन्हें भी कार्यक्रम विषयक दायित्व सौपें गए हैं, वे दायित्व का निर्वहन बडी़ गंभीरता से करें। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश समृद्ध व शक्तिशाली हुआ है। भारत का प्रत्येक नागरिक इस बेहतर बदलाव को समझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने संकल्पों को सिद्ध किया है व जनहित की योजनाओं को जन जन तक सफलतापूर्वक क्रियान्वित भी किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष व संकल्प से सिद्धि तक अभियान के संयोजक रुपसिंह मंडावी ने विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया। आयोजन के समापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नक्सली हमले में बलिदान हुए कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, व्हीएस राजपूत, ललिता बघेल, बाबुल नाग, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा सहित जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपनी गलत बयानी के लिए अरविन्द नेताम दीपक बैज और आदिवासी समाज से माफ़ी मांगे–सुरज कश्यप

0
  • नेताम माफ़ी नहीं मांगेगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी
  • बस्तर की संपदा के लूट के खिलाफ बैज के विरोध से डरे भाजपाई नेताम को मोहरा बना रहे
  • पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज प्रकृति पूजक आदिवासी बूढ़ादेव महादेव भक्त है भाजपा के सार्टिफिकेट की जरूरत नहीं

जगदलपुर आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसे आदिवासी नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरज कश्यप के द्वारा संबोधित किया गया…सुरज कश्यप ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम और मंत्री केदार कश्यप के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संदर्भ में दिये गये बयान आदिवासी समाज को अपमानित करने वाला बयान है,अरविन्द नेताम अपनी गलत बयानी के लिए सार्वजनिक माफ़ी नहीं मांगते है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी उनके विरुद्ध सार्वजनिक रूप सामाजिक मंचो पर आवाज उठाई जाएगी

अपने राजनैतिक हित के लिए अरविन्द नेताम ने स्तर हीन आरोप लगा कर एक सच्चे आदिवासी नेता की छवि धूमिल करने का काम किया है।पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को अपनी धार्मिक आस्था के लिये अरविंद नेताम, केदार कश्यप या आरएसएस से सार्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है।

सूरज कश्यप ने कहा दीपक बैज प्रकृति पूजक आदिवासी है, बूढ़ादेव, महादेव के उपासक है, जीवन के चौथे पहर वान प्रस्थ की अवस्था में अरविंद नेताम आरएसएस की पाठशाला से झूठ बोलने की जो शिक्षा नागपुर से लेकर आये है उसका बस्तर के ही आदिवासी नेता पर प्रयोग कर रहे है।पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज जो दंतेश्वरी माई के अनन्य भक्त है तथा बस्तर दशहरा कमेटी के रूप से 5 सालो तक प्रतिवर्ष 75 दिनों माई की सेवा करते रह है। कांग्रेस सरकार के समय सांसद के रूप में उन्होंने आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा दिया, देवगुड़ी, घोटुल के संरक्षण एवं संवर्धन का काम किया हैl

अरविंद नेताम के उद्गार आरएसएस की पाठशाला से भले आये है उसके पीछे अडानी और उद्योगपतियो की वह खीझ है, जो दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर से खनिज संपदा के लूट के खिलाफ चलाये जा रहे आंदोलनो को बर्दास्त नहीं कर पा रहे है। एनएमडीसी नगरनार संयंत्र के बेचे जाने के खिलाफ की जाने वाली पदयात्रा हो या बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती को बचाने की जाने वाली पदयात्रा है। हाल ही में बस्तर की खनिज संपदा के बंदरबांट के खिलाफ किरंदूल से दंतेवाड़ा तक की गई पदयात्रा जिसमें हजारों की संख्या में बस्तरवासी इक्ट्ठा होकर बस्तर के हक की लड़ाई में अपनी एकजुटता प्रदर्शित किये उसके बाद से ही बस्तर को लूटने की योजना बनाने वाले लोग तिलमिला गये और बस्तर के ही वरिष्ठ आदिवासी नेता को मोहरा बनाकर पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करवा रहे हैं

सूरज कश्यप ने कहा राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में भी धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी है। भाजपा खुद धर्मांतरण को बढ़ावा देती है फिर वर्ग संघर्ष करवाती है। विपक्ष में रहते हुये धर्मांतरण के नाम पर फसाद करने वाले भाजपाई पिछले सवा साल से प्रदेश में होने वाली धर्मांतरण की घटनाओं पर चुप्पी साध लिये है। यही नहीं खबरें तो यह भी आ रही है कि धर्मांतरण कराने वालों को सत्तारूढ़ दल का संरक्षण मिला हुआ है।जशपुर, बस्तर में धर्मांतरण की घटनाओं के बाद भाजपा की खामोशी इस बात का प्रमाण है कि इन घटनाओं को उसका समर्थन है।छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपनी पहली बैठक में ही वह दावा किया था कि नया “धर्म स्वातंत्र विधेयक” का ड्राफ्ट तैयार है, 60 दिन के भीतर लागू हो जायेगा, लेकिन सवा साल बीतने के बाद आज तक मौन है।कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चुनौती देती है वह धर्मातरण को लेकर विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ में धर्मातरण को लेकर श्वेत पत्र जारी करें। भारतीय जनता पार्टी की रमन सरकार में कितने चर्च बने थे और कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के दौरान कितने चर्च बने थे, स्थितियों स्पष्ट हो जायेंगी। भाजपा जनता पार्टी की जब-जब प्रदेश में सरकार रहती है वे स्वयं धर्मातरण को बढ़ावा देती है ताकि इस मुद्दे पर बयानबाजी करके मतों का ध्रुवीकरण कर सके। भारतीय जनता पार्टी को हिन्दुत्व से, सनातन से कोई मतलब नहीं है। वो अपनी राजनीति करने के उद्देश्य से इस प्रकार की चीजों को प्रचारित प्रसारित करती है।

इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से रविशंकर तिवारी, राजेश राय,पार्षद गौतम पाणिग्रही, संजय पाणिग्रही, युवा कांग्रेस प्रवक्ता जावेद खान, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे…

डौंडीलोहारा पुलिस ने हत्या की गुत्थी को चंद घंटे में सुलझाया

0

डौंडीलोहारा को आज दिनांक 10/ 6/ 2025 को लगभग 2:30 बजे सूचना मिली कि देसी विदेशी मदिरा शॉप डौण्डीलोहारा के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना स्टाफ मौके पर रवाना हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश पटेल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर द्वारा तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित रखने एवं आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में निर्देश दिया गया। एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में घटनास्थल को प्रिजर्व कर चश्मदीद गवाहों से पूछताछ कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि मृतक विजय बघेल पिता स्वर्गीय खोलबहरा बघेल उम्र 40 वर्ष राजा पारा डौंडीलोहारा

शराब भट्टी के पास बैठा हुआ था आरोपी जालम आमदो पिता मनराखनलाल आमदो ,उम्र 31 वर्ष भालूकोनहा ,थाना डौंडीलोहारा शराब लेने आया था इसी दौरान दोनों के मध्य शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ विवाद बढ़ने पर नजदीक में ही रखे लोहे के चौकोर पाइप से आरोपी ने मृतक के सिर पर वार कर दिया जिससे मृतक की मौके पर मृत्यु हो गई । उक्त घटना की सूचना पर थाना डौंडीलोहारा में अपराध कायम कर धारा 103 बीएनएस के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है l

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी डौंडीलोहारा मुकेश सिंह ,सहायक उप निरीक्षक अनित यादव ,लक्ष्मण नौरंग, प्रधान आरक्षक दिगंबर यादव, अरविंद यादव, थाने के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

ग्राम कुसुमकसा के देवधरा नाला पर बनेगी लिफ्ट इरीगेशन संजय बैस के साथ निरीक्षण किए अधिकारी सरकार ने बजट में शामिल किए ₹450 लाख

0

ग्राम कुसुमकसा में खलारी रोड पर देवधरा नाला में एक विशाल कट बांध बनाकर किसानों के खेत में लिफ्ट एरिगेशन के माध्यम से पानी पहुंचाने की योजना हैै l इस योजना से ग्राम कुसुमकसा के सैकड़ों किसानों के 300 एकड़ खेत सिंचित होगा l अन्नदाता इस योजना के माध्यम से बेहतर किसानी कर पाएंगे l इस योजना के लिए राज्य के विष्णु देव साय सरकार ने 450 लाख रुपए की राशि इस योजना के लिए बजट के प्रावधान में रखे है l

इस योजना को बेहतर बनाने के लिए कल भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य कुसुमकसा संजय बैंस ने अधिकारियों और किसानों के लिफ्ट इरीगेशन बनने के लिए प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण किया और जल्दी क्रियान्वयन करने के लिए चर्चा भी किए l इस योजना के पूर्ण होने के होने से कृषि कार्य के गुणवत्ता में सुधार आएगी तथा किसान भाईयो को उन्नत किसानी के साथ चिंतामुक्त किसानी करने के रास्ता साफ हो जाएगा l

कुसुमकसा के किसानों के इस मांग को बजट में शामिल करने के लिए संजय बैंस ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का धन्यवाद दिए है l उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के किसान भाइयों ने विगत कई वर्षों से इस योजना का मांग कर रहे थे l राज्य सरकार इस योजना को लागू कर किसानों को बड़ी सौगात दिए है l तथा इस लिफ्ट इरीगेशन के बनने से किसान भाइयों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी l राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही ग्रामीणों की हर मांग पूरी हो रही है l गत दिनों ग्राम चिखली से जुनवानी तक रोड बनने की जो मांग पूरी हुई है वह बहुत बड़ी उपलब्धि है l बरसों पुरानी मांग भाजपा सरकार ने पूरी कर दी ,जो दूरी 30 किलोमीटर की थी अब वह सिमट कर मात्र 4 किलोमीटर की रह गई है l

उपरोक्त स्थल पर उपस्थित किसान भाइयों ने कहा कि हम लोग हमारे जन नेता संजय बैस का धन्यवाद देते हैं कि उनके प्रयास से सरकार ने 450 लाख रुपए की राशि हमारे इस योजना के लिए स्वीकृत किए हैं l भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के समय ग्रामीणों से जो वादा किया था वह पूराकर दिखाया l वास्तव में भाजपा बहुत पुरानी हमारी मांग को तत्परता के साथ पूरी कर रहा है जिससे हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमें भरपूर लाभ होगा l कृषि कार्य के लिए पानी की समस्या दूर होगी तथा हम लोग चिंता मुक्त किसानी कर पाएंगे l समय पर पानी की कमी पूरी हो जाने के कारण हमारे फसल की गुणवत्ता में भी सुधार आएगी l इस अवसर पर सरपंच वेद बाई पिस्दा उप सरपंच नितिन जैन संतोष जैन पंकज जेठवानी सुगरा बेगम खेमीन निर्मलकर दीपक यादव पूर्व सरपंच शिव राम सिंदरामे राजू सिन्हा जगन्नाथ सिवाना कन्हैया भैंसारे गोविंद सिन्हा हरि ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे

जियो ने किया जीना मुहाल, बीएसएनएल भी रुला रहा है ग्रामीणों को

0
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जियो और बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या से बढ़ी मुश्किलें

जगदलपुर बस्तर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मधोता कुंडगुड़ा, खैरगुड़ा में जियो और बीएसएनएल नेटवर्क की समस्या ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन आवेदन और शासकीय योजनाओं का काम ठप हो गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सिम प्रदाता कंपनियों ने रिचार्ज प्लान महंगा कर दिया है, लेकिन सेवा में कोई सुधार नहीं हुआ है। जबकि भारत 5जी में प्रवेश कर चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी अभी भी बहुत खराब है। ग्रामीणों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सिम प्रदाता कंपनियों को रिचार्ज प्लान और सेवा में सुधार के लिए नियम लागू करने चाहिए। प्रशासन को इस समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को बेहतर नेटवर्क सुविधा प्रदान करनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं करता, तब तक उन्हें परेशानी होती रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या ने ग्रामीणों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। ग्रामीणों को अब प्रशासन से उम्मीद है कि वह इस समस्या का समाधान करेगा और उन्हें बेहतर नेटवर्क सुविधा प्रदान करेगा। क्या प्रशासन इस समस्या का समाधान करेगा और ग्रामीणों को बेहतर नेटवर्क सुविधा प्रदान करेगा? यह सवाल अब ग्रामीणों के मन में है।

ग्रामीणों की मांग और सुझाव

ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के समक्ष मांगें और सुझाव रखे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को सिम प्रदाता कंपनियों को रिचार्ज प्लान और सेवा में सुधार के लिए नियम लागू करने चाहिए। प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए काम करना चाहिए। इससे ग्रामीणों को ऑनलाइन आवेदन करने एवं अन्य शासकीय योजनाओं का आनलाइन में परेशानी नहीं होगी और उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। प्रशासन को इस समस्या का समाधान कर उन्हें बेहतर नेटवर्क सुविधा प्रदान करनी चाहिए। ग्रामीणों को अब प्रशासन से उम्मीद है कि वह इस समस्या का समाधान करेगा और उन्हें बेहतर नेटवर्क सुविधा प्रदान करेगा।

मिथिला समाज के सदस्यों ने रेल लाईन की स्वीकृति पर बस्तर सांसद कश्यप का किया अभिनंदन

0
  •  रावघाट- जगदलपुर रेल लाईन की मंजूरी से मिथिला समाज में खुशी की लहर
  • केंद्र सरकार व सांसद का समाज ने जताया आभार

जगदलपुर केंद्र सरकार द्वारा बस्तरवासियों को दी बड़ी सौगात के रूप में रावघाट- जगदलपुर रेल लाईन की स्वीकृति दी जाने पर आज बस्तर जिला मिथिला समाज बस्तर के सदस्यों ने बस्तर सांसद महेश कश्यप से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

मिथिला समाज के सदस्यों ने सांसद के निवास पर पहुंचकर पुष्प माला के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। समाज के अध्यक्ष अजय पाठक ने बताया कि बस्तरवासियों को मिली इस सौगात से जल्द ही बस्तरवासियों को ट्रेन के माध्यम से सरल व सुगम परिवहन कर रायपुर तक जाने की सुविधा मिलेगी। सांसद कश्यप द्वारा इस रेल लाइन की मंजूरी के लिए किए गए प्रयासों की मिथिला समाज के सदस्यों ने सरहाना की। समाज के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ सदस्य बृजबिहारी झा ने कहा कि हम मिथिलांचल वासियों को बिहार जाने के लिए जगदलपुर से रायपुर तक कि दूरी बस से तय करनी पड़ती थी ,जो कि बहुत ही कष्ट भरा सफर होता था। डबल इंजन सरकार ने रावघाट- जगदलपुर रेल लाईन की स्वीकृति देकर इस सफर को सुगम बनाने की ओर सेतु का कार्य किया है। मै समाज की ओर से डबल इंजन सरकार के सभी नेताओं का इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। समाज के वरिष्ठ सदस्य संपत झा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बस्तरवासियों के बहुप्रतीक्षित सपने को पूरा करते हुए रावघाट से जगदलपुर तक की रेल लाइन परियोजना के लिए साढ़े 3 हजार 513 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। 140 किमी लंबी इस रेलवे ट्रैक के पूर्ण होने से बस्तर के जिन हिस्सों के लिए रेल का सफर एक सपने के समान था वह शीघ्र ही हकीकत में तब्दील होगा। इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूर्ण होने पर मिथिला समाज के सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार एवं बस्तर के सांसद महेश कश्यप का हार्दिक आभार व्यक्त कर उनका अभिनंदन किया गया। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मोदी सरकार द्वारा आमजनों के हितार्थ समस्त कार्यों को पूर्ण किए जाने की बात कही। श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भाजपा सरकार ने बनाया था अब उसे संवारने का काम भी भाजपा सरकार ही कर रही है। रावघाट- जगदलपुर रेल लाईन कार्य पूर्ण होने से जल्द ही अनेक ट्रेनों का संचालन भविष्य में बस्तर तक हो सकेगा। बस्तर से देश के अनेक छोर तक बस्तरवासी आरामदायक सफर का अनुभव ले सकेंगे। बस्तरवासियों व आज मिथिला समाज के सदस्यों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान अभिनंदन के लिए सांसद ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान सूर्यकांत झा, रामशंकर झा, अरुण पाठक, भोगेंद्र राय, विजय झा, रूपेश झा, देव कुमार झा, विनय झा, विवेकानंद झा, बेचन झा, शशि भूषण झा, उमा झा, इंद्रकुमार झा, दिलीप झा, विकास झा, मनोज ठाकुर, आनंद झा सहित मिथिला समाज के सदस्य उपस्थित थे।

उद्योगों के बहाने कोंडेकसा को उजाड़ने की तैयारी; विरोध में उतरे ग्रामीण

0
  •  उद्योगों के खिलाफ ग्रामीणों ने सांसद से लगाई गुहार

अर्जुन झा-

दल्लीराजहरा  लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा से लगे ग्राम कोंडेकसा के 350 परिवार विस्थापन के डर से बेचैन हैं।ग्रामीणों का कहना है कि जगन्नाथ स्टील्स एंड पॉवर लिमिटेड, शारदा बेनिफिकेशन प्लांट के मालिकों और बीएसपी के अधिकारियों ने कोंडेकसा में उद्योग स्थापना के लिए झूठी जानकारी देकर मंजूरी हासिल कर ली है। कोंडेकसा आदिवासी बाहुल्य बस्ती है और यह पांचवी अनुसूची के तहत आती है। नियमानुसार यहां ग्रामसभा और सभी ग्रामीणों की सहमति के बिना कोई भी उद्योग स्थापित नहीं किया जा सकता। बिना ग्रामसभा की सहमति के बस्ती उद्योग लगाए गए हैं।

कोंडेकसा के प्रशांत नरेटी, सालिक टेकाम, माधव टेकाम, सोमन तुमरेकी, मनराखन उइके, कमल नारायण साहू, पवन साहू, रामेश्वर साहू आदि ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम कोंडेकसा में 1971-1972 की भांति बीएसपी प्रशासन एवं वर्तमान नवनिर्मित प्लाटों के द्वारा हमारे जल जंगल जमीन हथिया कर आदिवासियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। हमारी मांग है कि बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार एंव प्रभावित 350 परिवारों को मुआवबा दिया जाए और सभी कम्पनियों से माल परिवहन में 90 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी जाए हमारे जल जंगल जमीन के बदले सनी कम्पनियों से 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी की नीति बनाई जाए। उद्योगों से कोंडेकसा एंव नीचेपारा अति प्रभावित हैं। यहां के लोगों जन जीवन प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उद्योगों के प्रदूषण एवं प्रदूषित पानी सड़क, बुनियादी शिक्षा, स्वास्थ, पानी जिसका क्षतिपूर्ति सभी कम्पनियों से कराई जाए। ग्रामीणों ने उद्योग संचालकों के इस दावे को गलत बताया है कि वर्तमान में निर्माणधीन प्लाट श्री जगननाथ स्टील्स एंड पावर लिमिटेड एवं शारदा वेरिफिकेशन के निर्माणधीन प्लांट से 20 फीट की दूरी पर सड़क है और 1 किलोमीटर की दूरी पर कोई अवासीय कालोनी, कोई शैक्षणिक संस्थान चिकित्सा केंद्र और धार्मिक संस्थान मौजूद नहीं हैं। ग्रामीणों ने इसे सरासर झूठ बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन

 

कम्पनियों द्वारा ग्राम कोंडेकसा को नक्शे से ही गायब करने की कोशिश की जा रही है, जहां 350 परिवार निवास कर रहें हैं। क्या उसे कम्पनियों को या सर्वे करने वाले अधिकारियों को दिखाई नही दे रहा है? गांव के सभी परिवारों को रोजगार तो दूर किसी भी प्रकार सुविधा नहीं दी जा रही है और बहारी व्यक्तियों को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। आदिवासियों की पारंपरिक प्रथा को कुचलने की कोशिश की जा रही है।आदिवासियों एंव ग्रामीणों के साथ छल किया जा रहा है। सीएसआर मद एंव खनिज न्यास निधि से वंचित किया जा रहा है। बीएसपी एवं सभी निजी कंपनियों से पुरानी एव वर्तमान सीएसआर फंड एव खनिज न्यास निधि की राशि का गांव को भुगतान किया जाए। गांव को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार एवं प्रभावित 350 परिवारों को मुआवबा दिया जाए।आदिवासियोंi के जल जंगल जमीन अधिग्रहण कर एवं हमारे पूर्वजों के देवी देवता जो पहाड़ी पर स्थापित है वहां ग्रामीण पूजा अर्चना करने आने जाने के रास्तों को हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिसे खुलवाया जाए।

MOST POPULAR

HOT NEWS