इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन टी.चिरंजीवी का हुआ आगमन

0
93
  • जगदलपुर के रेलवे स्टेशन में किया गया भव्य स्वागत
  • डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के हाथों रेलवे को दिया गया व्हीलचेयर
  • तितिरगांव गांव मे स्थित गायत्री विद्यापीठ को हॉस्टल निर्माण हेतु दिया गया 1 लाख की राशि

जगदलपुर– इनरव्हील क्लब आफ जगदलपुर द्वारा जगदलपुर आगमन पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन टी. चिरंजीवी का स्वागत रेलवे स्टेशन में भव्य रूप से किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा जरूरतमंद यात्रियों को जिसमें वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग,यात्रियों,बीमारों,महिलाओं के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु इनरव्हील क्लब आफ जगदलपुर द्वारा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन टी.चिरंजीवी के हाथों से रेलवे को एस.एम.आर सीनियर मैनेजर रेलवे मानस रंजन नायक की उपस्थिति में प्रदान किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन टी.चिरंजीवी ने कहा जगदलपुर के रेलवे स्टेशन को इनरव्हील क्लब जगदलपुर की तरफ से व्हीलचेयर प्रदान किया जा रहा है। मानव सहायता करना ही हमारा उद्देश्य है। स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु उच्च स्तर पर बात की जाएगी।
सीनियर मैनेजर मानस रंजन नायक ने कहा मै इनरव्हील क्लब आफ जगदलपुर का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने जरूरतमंद लोगों की चिंता की। इनरव्हील क्लब हर जन कल्याणकारी कार्यों में हमेशा आगे रहा है। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन टी. चिरंजीवी द्वारा तितिरगांव गांव में स्थित गायत्री विद्यापीठ को हॉस्टल निर्माण हेतु एक लाख की राशि प्रदान की गई। बच्चों के सोने के लिए पलंग एवं फल मिष्ठान भी वितरण किया गया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा उषा गोंदी, सचिव ममता राणा,रानू दुबे,डॉ सरिता थामस, मनीषा राजपुरिया,सुनीता बोथरा,सारिका चिंचोलकर,लवली सूरी, कुसुम हेलीवाल,प्रीति आजाद,माया सोनी, सुषमा झा,अरुणा जोबनपुत्रा, गीता जेठानी, पूजा अग्रवाल,अलका गुप्ता, नीता जलोटा,डॉक्टर श्रृंखला जैन, दिव्या कृष्णमूर्ति, लाइबा चामडिया, दीपिका सोनी, श्वेता राव एवं सदस्यगण उपस्थित थे।