City Media - Page 1428 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1428

जिला साहू संघ कोंडागांव द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए प्रभारी मंत्री,बस्तर सांसद एवँ विधायकगण..

0

कोंडागांव/आज बस्तर सांसद दीपक बैज साहू संघ द्वारा आयोजित कनेरा ऑडिटोरियम में चल रहे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए..जिला साहू संघ कोंडागांव के 3 वर्षीय कार्यकाल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज ऑडिटोरियम कनेरा रोड कोंडागांव में संपन्न हुआ |

सांसद बैज ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा..साहू समाज को संगठित होकर काम करना होगा तभी आने वाली पीढ़ी को हम नई दिशा दे पाएंगे..उम्मीद करता हूँ नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी अपने सामाजिक दायित्वों का ईमानदारी से पालन कर जिम्मेदारीपूर्वक समाज हित में कार्य करेंगे |

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवासी लखमा कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,कार्यक्रम अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि दीपक बैज सांसद बस्तर, विशिष्ट अतिथि मोहन मरकाम विधायक कोंडागांव विशिष्ट अतिथि संतराम नेताम विधायक केशकाल, विशिष्ट अतिथि संदीप साहू अध्यक्ष तेलगानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन,विशिष्ट अतिथि देवचंद मतलाम,अध्यक्ष जिला पंचायत कोंडागांव,विशिष्ट अतिथि टहल राम साहू,महामंत्री प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़,पीहलधर साहू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़,ओम प्रकाश साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ आदि मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वृद्धा आश्रम में महिलाओं की आंखें इंतजार कर रही पहुंची बस्तर पुलिस देखकर सभी के चेहरे खुश नजर आए

0

छत्तीसगढ़ जगदलपुर आज भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जगदलपुर बस्तर में भी बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा रही है वही एक संस्था है वृद्धा आश्रम जहां कुल 14 महिलाएं रहती हैं जिन महिलाओं को उनके परिवार वालों ने अपने घर से दूर वृद्धा आश्रम छोड़ दिया जहां ये महिलाएं अपना समय गुजार रही हैं मगर कोई भी त्यौहार आता है इन महिलाओं को ये उम्मीद होती है कि उनसे मिलने कोई परिवार वाला आएगा लेकिन जब कोई नहीं आता है तो यह मायूस रहती हैं मगर जगदलपुर बस्तर

पुलिस हमेशा ही कोई भी त्योहार हो इनसे मिलने जरूर पहुंच जाती है आज रक्षाबंधन के त्यौहार पर धरमपुरा स्थित वृद्धा आश्रम बस्तर पुलिस पहुंची इन महिलाओं से खूब सारी बात सुनी समस्याएं सुनी महिलाओं ने पुलिस परिवार को राखियां बांधी और आशीर्वाद दिया वहीं पुलिस परिवार ने भी इन महिलाओं के लिए मिठाई कई सामने दिए पुलिस परिवार को इन महिलाओं ने अपने साथ पाया उनके चेहरे खुशी से खिल उठे साथ ही अनाथ आश्रम पहुंचकर बस्तर पुलिस ने अनाथ बच्चों के साथ रक्षाबंधन की बधाइयां दी मिठाई खिलाई |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पाटेश्वर धाम के संचालक संत महात्यागी रामबालक दास जी के नेतृत्व में विशाल कांवड़ यात्रा पहुंचा पाटेश्वर धाम

0

डौंडीलोहारा :- पाटेश्वर सेवा संस्थान के संचालक संत महात्यागी रामबालक दास जी के नेतृत्व में विशाल कांवड़ यात्रा सुबह डोकला से निकलकर देर शाम पहुंचा पाटेश्वर धाम | देर शाम पाटेश्वर धाम पहुंचा कांवड़ियों का दल 500 दीपक से हुई आरती श्रदालु भक्ति में झूमते रहे | जामडी पाटेश्वर धाम के संत श्रीराम बालक दास महत्यागी ने क्षेत्रवासियों के साथ गंगा धाम डोकला (गोटाटोला) से लगभग 500 कांवड़ियों ने नदी का पवित्र जल लेकर हर हर महादेव, बोलबम्ब का जयघोष करते हुए पाटेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। लगातार क्षेत्रवासी बोलबम हर हर महादेव का गुंजायमान करते हुए रेल के डिब्बे की भांति गांव गांव से पगडंडी होते हुए यात्रा में जुड़ते गये।

जब ग्राम पंचायत कोड़ेकसा में कांवर यात्रियों का दल पहुंचा तो सरपंच सहित ग्रामीणों व सर्व समाज दल्ली राजहरा के साथियों ने चाय बिस्कुट, तथा अल्प विश्राम हेतु छाया की व्यवस्था किया था। वाहन में पाटेश्वर धाम से पुलाव व जल पान लेकर कोड़ेकसा पहुंच कर कांवर यात्रियों की सेवा किया गया। कोडेकसा से सघन जंगल के बीच से कांवड़ यात्रियों का दल रवाना हुआ तो आसपास के ग्रामीण भी उस यात्रा में शामिल होते गये।

दल्ली राजहरा, धमतरी, राँवा, करहीभदर, बालोद ,डौंडीलोहारा, छुरिया, अम्बागढ़ चौकी सहित लगभग डेढ़ हजार की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने जुलूस के सक्कल में कोई कांवड़ लेकर तो कोई भगवा ध्वज लेकर , कोई डमरु, त्रिशुल लेकर, कोई तालियों की सेवा करते हुए यात्रा में शामिल थे। दुल्लापुर की डमऊ दफड़ा, गुदुम जैसे वाद्य यंत्रों ने लोगों को मोहित कर रहा था। कांवड़ यात्रा का ऐसा धार्मिक आयोजन क्षेत्र में पहली बार हुआ था जिससे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। संध्या साढ़े पांच बजे कावड़ियों ने पाटेश्वर धाम पहुंच कर बारी बारी से शिवलिंग में जलाभिषेक करना शुरू किया। पाटेश्वर संस्कार वाहिनी , अन्नपूर्णा महिला मंडल व पाटेश्वर सेवा संस्थान के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

सदस्यों ने मंदिर परिसर सहित वृक्षों के नीचे दीपक जलाकर उत्सव मनाया गया। संध्या होते ही दीपक की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगाने लगा था जो कि दीपावली जैसा नजारा लग रहा था। जलाभिषेक के पश्चात शिव जी का महाआरती हुई जिसमें कावड़ यात्रियों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण शामिल होकर भगवान शिव से अच्छी वर्षा की कामना की। पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास महात्यागी ने यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वासियो की सुख समृद्धि की कामना लेकर अच्छी बारिश हो , धार्मिक तथा सौहाद्र पूर्ण वातावरण का निर्माण हो, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना प्रबल हो इस उद्देश्य को लेकर हम सब साथ मिलकर कावड़ यात्रा का आयोजन किया है। संत श्री ने इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने तथा सहयोग करने वाले सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आठ सालों से लम्बित मुस्लिम समाज द्वारा सामाजिक भवन की मांग आज हुई पूरी

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

मुख्यमंत्री के नारायणपुर प्रवास के समय मुस्लिम समाज ने मुख्य रूप से सामाजिक भवन की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए व समाज के लिए समाजिक भवन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बीस लाख जारी किया गया । मुस्लिम समुदाय नारायणपुर के मुख्य मांग में से सामाजिक भवन का आज प्रभारी व आबकारी मंत्री कवासी लखमा जी व विधायक चंदन कश्यप जी के साथ नारायणपुर के गणमान्य नागरिकों द्वारा भूमि पूजन किया गया। जिसमें मुस्लिम समाज के सदर मोहम्मद फिरोज ने अंजुमन कमेटी व तमाम मुस्लिम समाज की ओर से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी,माननीय विधायक चंदन कश्यप जी के साथ सभी उपस्थित माननीयों का आभार प्रकट किया। नारायणपुर में 170 घरों में मुस्लिम आबादी निवास करती है, जिन्हे अपने तमाम धार्मिक रीति रिवाजों के लिए सामाजिक भवन की अति आवशयकता थी।सामाजिक भवन ना होने की स्थिति में समाज को अपना काम खुले रोड और जगहों पर करना पड़ता था।जिसे मुख्यमंत्री ने नारायणपुर प्रवास के दौरान भली-भांति समझा।समाज ने मुख्यमंत्री को यह भी बतलाया कि यह समाजिक भवन की मांग मुस्लिम समाज पिछले 8 सालो से करता आ रहा है,लेकिन सिर्फ आश्वासन और फाइलों तक बात सिमट कर रह जाती है, जिससे मुस्लिम समुदाय बार बार आहत होती आ रही है। मुस्लिम समुदाय माननीय मुख्यमंत्री बघेल जी का यह अतुल्य योगदान कभी नहीं भूल सकता एवम् मुस्लिम समाज सदैव शासन व प्रशासन का आभारी रहेगा।

प्रभारी मंत्री ने 2 करोड़ 65 लाख की लागत से होने वाले 13 कार्याे का किया भूमिपूजन, विभिन्न समाजों को मिलेगा सामुदायिक भवन, अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य सुविधाएं

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 21 अगस्त 2021

प्रदेश के वाणिज्य कर (आबकारी) एवं उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा आज यहां नारायणपुर में विभिन्न समाजों के लिए निर्मित होने वाले भवनों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री लखमा ने आज अपने प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न समाजों के लिए 2 करोड़ 65 लाख रूपये की राशि से निर्मित होने वाले भवन, अतिरिक्त कक्ष, बॉउण्ड्री वॉल के लिए भूमि पूजन कर जिले वासियों को सौगात दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे। भूमि पूजन पश्चात विभिन्न समाजों द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री लखमा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बस्तर के सभी जिलों पर विशेष रूप से ध्यान केद्रिंत है। बस्तर के जिलो के विकास के लिए समय-समय पर निर्माण कार्याे के लिए शासन द्वारा राशि जारी की जाती है और निर्मित संरचनाओं से यहां के लोगो को लाभ मिलता है। दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर से अधिक बस्तर के लिए बजट में प्रावधान कर योजनाओं के लिए राशि आबंटित किया जाता है। उन्होने कहा कि नारायणपुर जिले में विगत दो वर्षाे में विकास के अनेक कार्य किए गये है। लोगो के आवागमन की सुविधा के लिए सड़को का निर्माण कराया जा रहा है, जिनमें छोटेडोंगर से बारसुर सड़क मार्ग उल्लेखनीय है।

प्रभारी मंत्री लखमा ने आगे कहा कि नारायणपुर जिले में विकास के अनेक कार्य किए जा रहे है। सड़कों के निर्माण पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। नारायणपुर स्थित बंधुवा तालाब के साफ-सफाई एवं सौर्दयीकरण के लिए 13 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 6 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी गई है और तालाब की साफ-सफाई का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। नारायणपुर में सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ की राशि मंजूरी दी गई है, इसके लिए शीघ्र ही टेंडर आदि का कार्य पूरा कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होने जिले में विभिन्न समाजों के लिए हुए भूमि पूजन के लिए सभी समाज प्रमुखों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनांए दी। छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रवास के दौरान हुई घोषणाओं के अनुरूप आज यहां भूमि पूजन किया गया है इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त करते हुए सभी समाज प्रमुखों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता के अवसर पर 4 नए जिले एवं 18 तहसीलों के गठन की घोषणा की। इससे प्रशासनिक पहुंच बढ़ जाएगी और आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।

विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवन, अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु हुआ भूमिपूजन

प्रभारी मंत्री ने अपने प्रवास के दौरान 2 करोड़ 65 लाख रूपये से निर्मित होने वाले विभिन्न सामुदायिक भवन अतिरिक्त कक्ष के लिए भूमिपूजन किया। इनमें 10 लाख रूपये से निर्मित होने वाले प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला इकाई नारायणपुर (आरईएस कालोनी नयापारा) में निर्मित सामुदायिक भवन में शेड व अतिरिक्त कक्ष निमार्ण, 30 लाख रूपये से जिला नारायणपुर मे जिला व्यापारी संध के लिए भवन निमार्ण, 20 लाख रूपये से ग्राम सोनपुर विकासखण्ड व जिला नारायणपुर आदिवासियों के आराध्य देव-देवताओं के देवगुड़ी निर्माण तथा भूमिया राजा गेंदसिंह भाऊ की स्मृति में स्मारक एवं आदम कद प्रतिमा की स्थापना, 5 लाख रूपये से डॉ. अम्बेडकर सामुदायिक भवन नारायणपुर में किचन स्टोर रूम, पोर्च निर्माण, 50 लाख रूपये से नारायणपुर में गोंडवाना समाज के लिए ऑडिटोरियम निर्माण, 20 लाख रूपये से मुस्लिम समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण, 20 लाख रूपये से यादव समाज द्वारा चयनित गोर्वधन पूजा स्थल का बाउण्ड्रीवॉल निर्माण, 20 लाख रूपये से सर्व सुविधायुक्त हल्बा सामाजिक भवन सह छात्रावास भवन निर्माण, 20 लाख रूपये से देवांगन समाज के सामाजिक भवन निर्माण, 20 लाख रूपये से ग्राम बिंजली महार पारा में महार सामाजिक भवन निर्माण, 20 लाख रूपये से गाण्डा समाज के निर्माणाधीन सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा 10 लाख रूपये से सर्व ब्राम्हण समाज नारायणपुर के सामाजिक भवन में अतिरिक्त कक्ष, हॉल तथा शौचालय निर्माण के कार्य शामिल हैं। इस दौरान लखमा ने कहा कि ये सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा, इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, नगर पालिका की अध्यक्ष सुनीता मांझी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक नीरज चंद्राकर, एसडीएम दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, फागेश सिन्हा, रामसिह सोरी, तहसीलदार सुनील कुमार सोन पिपरे के अलावा गांेडवाना सजाज, हल्बा समाज, देवांगन समाज, महार समाज, सतनामी समाज, व्यापारी समाज, ब्राहम्ण समाज, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के अलावा नागरिकगण उपस्थित थे।

आटो चोरी के प्रकरण में कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

0

तीन माह पहले आटो चोरी के प्रकरण में कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

कुम्हारपारा से आटो क्रमांक-CG.17- KS.7562 की हुई थी चोरी

तीन आरोपियों द्वारा घटना को दिया गया था अंजाम

तीनों आरोपी सिमीलीगुड़ा ओडिशा क्षेत्र के निवासी

आरोपियों के कब्जे से आटो बरामद, कीमती 95,000/-रूपये

जगदलपुर शहर में 03 माह पहले कुम्हारपारा से हुये आटो चोरी के मामले में माल मुल्जिम की पता साजी कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता हासिल हुई है। ज्ञात हो कि दिनांक 25.05.2021 को कुम्हारपारा से आटो क्रमांक-सीजी17 /केएस 7562 को किसी चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया है सूचना पर प्रार्थिया कंचन विश्वकर्मा के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 379 भादवि0 का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। दौरान अनुसंधान के जानकारी प्राप्त हुआ कि उक्त आटो कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे में धनपुंजी क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा धनपुंजी में 03 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचना कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम मलिक हनतल, हेमंत जयपुरिया, महेश कुलदीप निवासी सिमीलीगुड़ा कोरापुट का होना बताये जिनके कब्जे से चोरी की आटो क्रमांक-सीजी 17/ के एस 7562 बरामद किया गया। पुछताछ पर तीनों ने उक्त आटो को चोरी करना स्वीकार किया एवं पुनः अपराध की नियत से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमा पर आना बताये। मामले में उक्त आटो क्रमांक-सीजी 17/ के.एस 7562 को जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

नाम आरोपी-

1.मलिक हनतल पिता सदा हनतल उम्र 22 साल नि0 ग्राम मुखीबेडाई, थाना सिमलीगुडा जिला कोरापुट ओडिशा।

2.हेमंत जयपुरिया पिता दामो जयपुरिया उम्र 23 साल नि0 दम्बागुडा थाना सिमलीगुड़ा जिला कोरापुट ओडिशा।

3.महेश कुलदीप पिता कुमा कुलदीप नि0 मुखबेडाई, थाना सिमीलीगुडा जिला कोरापुट ओडिशा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:

निरीक्षक – एमन साहू,
उपनिरीक्षक – होरीलाल नाविक, पीयूष बघेल,
प्रआर0 – चोवादास गेंदले, आरक्षक- रवि सरदार, वीरेन्द्र पाण्डे

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए भगवान विश्वकर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में

0

सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा के ” गढबो नवा जगदलपुर ” के सफलता की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन आज शहर के गंगामुण्डा तालाब के ऊपर नवनिर्मित भगवान विश्वकर्मा के मंदिर मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए एवं भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग )रेखचंद जैन ने कहा की निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा आरंभ की गई ” गढबो नवा छत्तीसगढ़ ” एवं ” गढबो नवा जगदलपुर ” के सफलता की कामना करता हूं |

उन्होंने उपस्थित विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा की समाज ने हमेशा जगदलपुर के नवनिर्माण में अपना योगदान दिया है एवं आगे भी समाज के द्वारा सक्रिय रूप से जगदलपुर के नवनिर्माण में सहयोग दिया जाएगा उन्होंने अपने ओर से समाज को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ पार्षद राजेश राय कांग्रेस नेता सुरेन्द्र झा इंटक जिलाध्यक्ष नितिश शर्मा सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य धरमचंद शर्मा, जीपी शर्मा , बंशीलाल विश्वकर्मा सहित समाज के अध्यक्ष डायमंड शर्मा, उपाध्यक्ष सुदर्शन विश्वकर्मा, सचिव अजय शर्मा, महामंत्री रंजीत शर्मा, कार्यकारिणी महामंत्री गुलाब विश्वकर्मा,कमलेश शर्मा, बटोही शर्मा, जिलाध्यक्ष रामप्रवेश शर्मा, मीडिया प्रभारी महेन्द्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद शर्मा, संरक्षक रमेश विश्वकर्मा, बंशीलाल विश्वकर्मा, सदस्य सुनील विश्वकर्मा संरक्षक रामगोविन्द विश्वकर्मा, सदस्य विजय विश्वकर्मा,सुरेश विश्वकर्मा, चिरंजीव विश्वकर्मा, विधि सलाहकार संजय विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जरूरतमंदों को प्रदान की आर्थिक सहायता

0

आर्थिक सहायता मिलने पर हितग्राहियों के परिजनों ने माना प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आर्थिक रूप से कमजोर हितग्राहियों को वाणिज्य कर आबकारी एवं उधोग विभाग के मंत्री एवं प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी के स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता प्रदान की |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज अपने कार्यालय में शहर के वीर सावरकर वार्ड निवासी कुंती साहू, जवाहर वार्ड निवासी भानुमती बघेल, विजय वार्ड निवासी शिवप्रसाद पांडे एवं विशाल पांडे एवं आड़ावाल निवासी ईश्वर राव सोनी, आड़ावाल निवासी अनिल एंथोनी नयापारा आड़ावाल निवासी रवि बघेल को 4000-4000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों के सुख-दुख के लिए हमेशा तत्पर है एवं उनके आर्थिक स्थिति को संवारने के लिए हम कृत संकल्पित है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अनवर खान, जनपद सदस्य एवं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जिशान कुरैशी, वरिष्ठ नेता संजय जैन,विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, ईंटुक के जिलाध्यक्ष नितिश शर्मा उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस साल रक्षाबंधन पर बहनें किसी भी समय बाँध सकती है राखी, जाने ऐसा क्यों

0

इस साल रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर किसी भी समय राखी बाँध सकती है | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहू और भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता पर इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल का साया न रहने से किसी भी समय राखी बांध सकती है | ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन पर दो विशेष शुभ मुहूर्त का संयोग है। रक्षाबंधन पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस शुभ संयोग को अति उत्तम माना गया है। माना जाता है कि इस संयोग में रक्षाबंधन भाई और बहन दोनों के लिए काफी फलदायी होता है। भद्रा काल 23 अगस्त की सुबह 5:34 से 6:12 बजे तक रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता उजागर, महारानी अस्पताल को दो सौ सीटों के उन्नयन के लिए आभार

0

जगदलपुर। एक जनवरी 2021 के पहले जिस महारानी अस्पताल को भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन सरकार ने बंद करने की ठानी थी, बस्तर की लाइफ लाइन को खंडहर में तब्दील कर दिया गया था। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के प्रथम प्रवास पर महारानी अस्पताल के संवर्धन की घोषणा की जिसका प्रत्यक्ष रूप अब सबके सामने है। महारानी अस्पताल का कायाकल्प हुआ वरन जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। महारानी अस्पताल जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से 200 किये जाने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर फिर एक बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपनी संवेदनशीलता प्रगट किया जिसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल आभार व्यक्त करता है। आईटी सेल प्रदेश महासचिव व मिडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने आगे कहा महारानी अस्पताल बस्तर की लाइफ लाइन मानी जाती है किंतु पूर्ववर्ती सरकार ने इसका बेडागर्क कर दिया था किंतु मुख्यमंत्री की घोषणाओं से एक बार फिर बस्तर के लोगों में स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि की उम्मीद जागी है। सबसे बड़ी बात यह है कि महारानी अस्पताल में चिकित्सकों सहित स्टाफ की भर्ती किया जायेगा जिससे बस्तर के लाखों लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। पानीग्राही ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से नीत नए योजनाएं लागू किया जा रहा है जिसमें शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना व ग्रामीण अंचलों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है,इसका लाभ भी गरीबों को मिल रहा है। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सस्ती दवा दूकानें भी खोलने का निर्णय लिया है जोकि अपने आप में एक बड़ा निर्णय है। स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति संवेदनशील सोच है कि बस्तर की लाईफ लाईन महारानी अस्पताल से जनता को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS