City Media - Page 1433 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1433

प्रभारी मंत्री,साँसद,विधायक व महापौर ने किया आयुर्वेद चिकित्सालय में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ

0

कुपोषण के रोकथाम हेतु बेहतर कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

जगदलपुर 15 अगस्त 2021/ जिले के प्रभारी मंत्री एवं वाणिज्यकर, उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा व बस्तर साँसद दीपक बैज ने आज जगदलपुर शहर के कुम्हारपारा में स्थित शासकीय आयुर्वेद चिकित्साल में पहुंचकर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत स्थापित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ किया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी मंत्री लखमा ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। इस दौरान उन्होंने कुपोषण मुक्ति अभियान के अन्तर्गत बेहतरीन कार्य करने वाले जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया। उल्लेखनीय है कि इस शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के शुभारंभ होने से कुम्हारपारा के अलावा इसके आस-पास के सात वार्डों के निवासियों को उनके घर के निकट ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू सहित संभाग आयुक्त जीआर चुरेन्द्र, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. जीआर नेताम एवं शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक पीडी बस्तिया एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर आर्ट गैलरी का प्रभारी मंत्री,साँसद, विधायक, महापौर ने किया अवलोकन

0

जगदलपुर/बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व साँसद दीपक बैज ने दलपत सागर के समीप स्थित लोक निर्माण विभाग के विद्युत एवं यांत्रिकी के पुराने कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बनाए जा रहे बस्तर आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही गढ़कलेवा के विभिन्न व्यजनों का स्वाद प्रभारी मंत्री और उपस्थित अतिथियों ने लिए। प्रर्दशनीय विक्रय हेतु लगाए गए विभिन्न कलाकृतियों का अतिथियों के द्वारा अवलोकन किया गया तथा उनकी कलाकृतियों की सराहना की गई। प्रभारी मंत्री ने बस्तर अंचल की संस्कृति और परंपरागत कलाकृतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए मंत्री लखमा ने कहा कि यहां पारंपरिक रुप से तैयार किए जाने वाले शिल्पों को सैलानियों के सामने तैयार किया जाएगा, जिससे सैलानियों को इसके बनाने की प्रक्रिया का ज्ञान होगा। इसके साथ ही वे इन शिल्पों को तैयार करने वाले कलाकारों के हुनर और परिश्रम से भी परिचित होंगे। बस्तरिया कलाकारों की परिश्रम एवं प्रतिभा का ज्ञान होने पर निश्चित तौर पर इसका सम्मान और कलाकृतियों की मांग बढ़ेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस दौरान सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चैधरी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

स्वाधीनता के 75 वां वर्षगांठ “अमृत महोत्सव” पर अभाविप का “एक गांव एक तिरंगा अभियान”

0

बस्तर के 235 गांवो में अभाविप ने कराया ध्वजारोहण,अस्थायी ध्वज मण्डल बनाकर ग्रामीणों के सहयोग से धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्रीय आव्हान पर देश भर में 1 लाख से अधिक जगह हुए आयोजन

जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय आव्हान पर स्वाधीनता के 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया देश भर में 1 लाख से अधिक गांव में परिषद कार्यकर्ताओं ने इस अभियान निमित्त कार्यक्रम किया वंही बस्तर में भी 235 गांवों तक ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया।

अभाविप के विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा ने बताया कि बस्तर जिले के अलावा दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा के इलाकों में भी इस अभियान को उत्साह पूर्वक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मनाया जिले के तुमनार, मुस्तलनार समेत कई गांवों में आयोजन किया गया।

अभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया की इस अभियान के निमित्त अलग अलग स्थानों पर चिन्हित कर वहाँ के स्थानीय विद्यार्थियों, समाज प्रमुखों जनप्रतिनिधियों के साथ सामुहिक राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम,दीप प्रज्वलन, भारत माता पूजन समेत विविध आयोजनो के साथ आम जनमानस के देशभक्ति के भावना प्रकटीकरण का कार्य भी किया।

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने देश के अलग अलग स्थानों में ध्वजारोहण कर स्वाधीनता के इस अमृत महोत्सव को मनाने के साथ साथ देश के गुमनाम नायकों की कहानिया लोगो को बताते हुये बस्तर के जनजातीय वीर गुंडाधूर जैसे महान सेनानियों को याद किया, अभाविप के कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में छोटे-छोटे गांव कस्बो में सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया व सूर्यास्त के पूर्व ध्वज

अवतरण को सुनिश्चित किया बस्तर जिले के दरभा इलाके के पेदावाडा, माँझीपाल, दुड़मारास लोहण्डीगुड़ा के कोकडीगुड़ा,परियाँगुड़ा,छिंदबहार भानपुरी क्षेत्र के बाँसपानी गोंडियापाल,चेराकुर,पाथरी, कुंगारपाल दंतेवाड़ा ,बीजापुर ,सुकमा के जोदतराई ,घोटपाल ,गुमडा, जावंगा ,तोयनार,मुस्तलनर, कडतीपारा, कुआकोंडा ,मेटापाल, छोटे तुमनार, रोंजे, हाउरनार, भैरमगढ़, सेन्दुल, चेपुरपाल ,चिकरास, पेदाकवाली जैसे दुरस्थ अंचलो में ध्वजारोहण किया गया। ज्ञात हो कि इस महाअभियान को सफल बनाने परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ता लगभग एक माह पूर्व से बैठक,सम्पर्क जैसे तैयारियों में लगे हुये थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोहंडीगुड़ा ब्लॉक मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयो में किया ध्वजारोहण..

0

बी.आर.सी.कार्यालय,खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व उसरिबेडा के स्थानीय कांग्रेस भवन में शान से लहराया तिरंगा..

लोहंडीगुड़ा/बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर लोहंडीगुड़ा ब्लॉक मुख्यालय के बी.आर.सी.कार्यालय,खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व उसरिबेडा के स्थानीय कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात साँसद बैज ने अपने सम्बोधन में कहा..हमें अनगिनत कुर्बानियों के बाद आजादी मिली है, इसे कायम रखना देश की मर्यादा का प्रतीक है।कोरोना काल की विषम परिस्थितियो में हमारे डॉक्टर्स, पुलिस प्रशासन के सभी जवान,सफाई कर्मचारी,पत्रकार साथियों व हर समाज के पदाधिकारि जिन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है..मैं उन सभी कोरोना वॉरियर्स को तहेदिल से सलाम करता हूँ…आप सभी का यह योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है..साथ ही मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक में ध्वजारोहण किया गया

0

स्वतंत्रता दिवस 75 वॉ वर्षो पूरा होने के शुभ अवसर पर HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक में ध्वजारोहण के पश्चात बच्चो को खेल खिलाया गया जिसमें गोली चम्मच दौड, कुर्सी दौड़ ,मटका फोड़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया में जिसमे बच्चो के द्वारा पहला दूसरा स्थान प्राप्त किया उन्हें पुरस्कार वितरण किया गया ।

जिसमे वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल कुमार राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाइन जी MIS प्रवीण साहू जी, विलेज कॉर्डिनेटर उमाशंकर साहू उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शा.उच्च.माध्य.शाला नयाबाजार राजहरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया

0

दिनांक 15.08.2021 को शा.उच्च.माध्य.शाला नयाबाजार राजहरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन शासकीय निर्देशानुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्य अतिथि अजय छाजेड़ (अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति) एवं अतिथि टी ज्योती (वार्ड पार्षद) की उपस्थिति में हुआ। प्राचार्य टी आर रानाडे ने परिसर में संलगन तीनों शैक्षणिक संस्थाओं के संस्था प्रमुखों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं अतिथिगणों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्त्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के 75वी वर्षगांठ की सभी जिलेवासियो को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं-नरेन्द्र नाग, जिला अध्यक्ष

0

75 वे वर्षगांठ पर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला व ब्लाक स्तर तक लगभग 7स्थानों पर झंडा वंदन कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मिठाइया बाट खुशियां मनाई गई ।

इस पावन पर्व के शुभावसर पर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने सभी जिले वासियों के नाम भाईचारा बनाये रखने व भारत की एकता व अखंडता को बनाये रखने की कामना करते हुए कहा कि यही एकता और भाईचारा हमारे देश की पहचान है इसे हमे आज बनाये रखने की बेहद आवश्यकता है क्योंकि आज जिस प्रकार हमारे भाईचारे पर लगातार हमले हो रहे है वो बेहद ही चिंताजनक है इसे बचाये रखना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी होनी चाहिए ।

आज के झंडा वंदन के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लाॅक के अतिसंवेदनशील माड क्षेत्र के ग्राम किहकाड में शामिल रहे, सोमारूराम कोर्राम ने ध्वजारोहण किया जिसमे विशेषरूप से आम आदमी पार्टी के ओरछा ब्लाॅक अध्यक्ष राजेन्द्र गावडे, उपाध्यक्ष कमलू वडदा, अभिषेक कोर्राम एवं ग्राम के सभी गायता पटेल व बडे तादात मे महिलाओ युवाओं व उपस्थित साथियों के साथ झंडा फहराया |

करुणा फाउंडेशन द्वारा गोद ग्राम गुडरीपारा में किया ध्वजारोहण समारोह

0

डॉ. एस वली आज़ाद – नारायणपुर

आज 75वा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी करुणा फाउंडेशन द्वारा नारायणपुर में स्थित आश्रित गुडरीपारा जो नक्सल पिड़ित परिवार का बसेरा है उस स्थान पर गत् वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा चौक में बुजुर्ग महिलाओं द्वारा ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया, जिसमें संरक्षक दिपक साव (आर.आई.) सचिव करुणा डाॅ. सैयद वली आजाद,सह सचिव श्रीकांत डाहके,कोषाध्यक्ष कु. स्वाति पट्टावी,पूर्व अध्यक्ष श्री बिंदेश पात्र,पियूष गजेंद्र साहू (संरक्षक) व सदस्य गण ग्रेसी नाग, कु. वंदना, कुछ. भारती, कुछ वनिता एवं आस पास के सभी ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहे जिन्होंने हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के बाद राष्टगान व तिरंगे झण्डे के जयकारा के साथ ग्रामीण अंचल गूंज उठा,समारोह के पश्चात् करुणा फाउंडेशन द्वारा कोविड 19 को विशेष ध्यान रखते हुए सभी ग्रामीणों में मास्क वितरण एवं विशेष राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में मिठाई वितरण किया गया सभी ग्रामीणों एवं बच्चों के चेहरे पर खुशी उमड़ रही थी व निर्भयता का माहौल नजर आया तथा सभी ग्रामीणों ने प्रण लिया की आगामी वर्षों में भी इसी प्रकार से हर्षोल्लास के साथ गुडरीपारा में सदैव स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनायेंगे ।

ऐतिहासिक सिटी ग्रांउड के उन्नयन कार्य का लोकार्पण व दुकानों का भूमिपूजन

0

ऐतिहासिक सिटी ग्रांउड के उन्नयन कार्य का लोकार्पण व दुकानों का भूमिपूजन करते ,मंत्री कवासी लखमा,सांसद दीपक बैज,विधायक राजमन बेंजाम,महापौर सफीरा साहू के द्वारा किया गया |

सुकमा में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया ध्वजारोहण, कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित

0

सुकमा, 15 अगस्त 2021/ सुकमा जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टर विनीत नन्दनवार और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के साथ परेड की सलामी ली। उन्होंने शान्ति और प्रेम के प्रतीक सफेद कपोत और हर्ष व उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी। इसके उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

समारोह में जैन ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कोरोना काल के विकट समय में भी समाज में प्रमुखता से कार्य करते हुए शासन प्रशासन तक आम लोगों का संदेश पहुँचाने और कोरोना संक्रमण को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने पत्रकारगणों द्वारा भी निरन्तर खबरें प्रकाशित की गई, इस महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने पर जिले के प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मिडिया के पत्रकार गणों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना काल में प्रशासन को आर्थिक या अन्य किसी भी रुप में सहयोग देने वाले 70 गणमान्य नागिरकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगन्नाथ साहू ,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, कांग्रेस नेता नितिश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS