City Media - Page 149 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 149

जगदलपुर ब्लॉक के कुंरदी में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

0
  • छत्तीसगढ़ शासन सभी वर्गों के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं का कर रही सफल क्रियान्वयन  किरण देव
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव हुए शामिल

जगदलपुर । सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न विकासखंडों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बस्तर जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंरदी क्लस्टर के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जगदलपुर के कुंरदी में आयोजित समाधान शिविर में 10 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया जिसमें ग्राम हल्बा कचोरा, आड़ावाल, नकटी सेमरा, मारकेल, शिवनागुड़ा, कुरंदी, बिलोरी धनियालूर, चिलकुटी ,पोडागुड़ा,सम्मिलित रहे। इस शिविर में 9284आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 9284 आवेदनों का निराकरण किया गया है। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए थे।

कुरंदी में आयोजित समाधान शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने स्थानीय हल्बी बोली में सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जनसमस्याओं पर त्वरित सुनवाई करने और उनके मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।‌समाधान शिविर आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी पहल साबित हुआ है। श्री किरण देव ने कहा छत्तीसगढ़ शासन सभी वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है। जनता की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता हो। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिलें यह हमारी सरकार की मंशा है। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सभी जागरूक जनसाधारण ने आवेदनों के माध्यम से अपनी मांग रखी है जिसका विभागों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण किया गया और समाधान शिविर में जानकारी दी जा रही है। श्री देव ने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदनों का निराकरण जिस तेजी के साथ किया गया यह सतत रूप से जारी रहेगी, ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्या और मांग के लिए तहसील और जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं हो। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया। समाधान शिविर में आम जनता की समस्या-मांगों का त्वरित निराकरण हो रहा है वहीं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह सुशासन शहर और गांवों के हर व्यक्ति तक पहुंचे, यह सार्थक प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने इस शिविर से सभी को लाभ लेने का आग्रह किया। सभी मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है ।कार्यक्रम में विभागों के अधिकारियों द्वारा सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का निराकरण की जानकारी तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब, सामाजिक सहायता पेंशन स्वीकृति आदेश, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण स्वीकृति आदेश और सामग्रियों का वितरण भी किया गया। । इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग,विधाशरण तिवारी , ,जनपद उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप , जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यगण,एवं मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,जनपद सीईओ अमित भाटिया व सरपंच गण तथा अधिकारी व कर्मचारी व क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

ये सुशासन की सरकार है साहेब! करना पड़ा न टेंडर निरस्त

0
  • आखिर बैकफुट पर आना पड़ा बालोद डीईओ को

बालोद विवादित टेंडर को लेकर बालोद के जिला शिक्षा अधिकारी आखिर बैकफुट पर आ गए हैं। डीएमएफ फंड से पॉलीकार्बोनेट डोम शेड निर्माण सहित अन्य कार्यो के नियम विरुद्ध टेंडर को आखिरकार, निरस्त करना पड़ा।

इसके बाद पूर्व में डीएमएफ फंड से कराए कार्य की जांच भी कराने की सुगबुगाहट होने लगी है। इसमें बड़े ठेकेदार, कई विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। गौरतलब हो कि जिले के कुछ अफसर अपनी ऊंची पकड़ को लेकर खुलकर भर्राशाही कर रहे हैं। एक ओर ऊंची कुर्सी पर बैठे अफसर अपनी पकड़ मंत्री तक बता रहे हैं वहीं निचले तबके के अफसर अपनी पकड़ बताकर खुलकर उगाही कर रहे हैं। ये सुशासन की सरकार है साहेब यहां भ्रष्टाचार नही चलेगा, यह वाक्य भ्रष्टाचार के खिलाफ विश्वास व्यक्त करता है और यह दर्शाता है कि यह विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन के सिद्धांतों का पालन करेगी। यह भी बता दें कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता स्वाधीन जैन ने भी इस मसले को लेकर कड़े एक्शन की चेतावनी दे दी थी।

सत्य सांई प्रेम वाहिनी रथ का हुआ भव्य स्वागत

0

जगदलपुर – भगवान सत्य साई बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के कार्यक्रम के अंतर्गत  सत्य साई प्रेम वाहिनी रथ पुटपरती से प्रारंभ होकर पूरे भारत के विभिन्न प्रांतों, जिलों एवं समितियां में भ्रमण कर सत्य साई बाबा का मुख्य संदेश लव ऑल सर्व ऑल अर्थात सबसे प्रेम करो एवं सब की सेवा करो का भाव जन मानस के पटल पर अंकित करना है। हमारे प्रांत छत्तीसगढ़ में यह प्रेम वाहिनी रथ 10 मई को प्रवेश हुआ एवं जगदलपुर में यह रथ 15 मई को प्रवेश हुआ, सत्य साईं सेवा समिति जगदलपुर द्वारा इस प्रेम वाहिनी रथ का स्वागत भक्ति एवं आनंद के साथ भक्तों, गुरुओं और बाल विकास के बच्चों एवं युवाओं द्वारा जोर-शोर से किया गया।

16 मई एवं 17 मई को जगदलपुर के आसपास के गावों में लगभग 30 से अधिक जगहों पर रथ का भ्रमण हुआ और सभी जगह भक्तों ने बहुत ही भक्ति एवं आनंद से रथ का स्वागत एवं पूजन किया। 18 मई को श्री सत्य साई सेवा समिति जगदलपुर में संध्या 4 बजे से वृहद शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री सत्य साई सेवा समिति जगदलपुर में महामंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई। इस अवसर पर नगर निगम महापौर संजय पांडेय उपस्थित रहे। चेम्बर अध्यक्ष श्याम सोमानी, नगर निगम सभापति राजस्व संग्राम सिंह राणा, समिति संयोजक मुकेश रायकवार श्री सत्य साईं सेवा समिति भी उपस्थित रहे।

23 तारीख को होगा रक्तदान शिविर रक्तदान करने वालों को दिया जाएगा हेलमेट

0

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सरपंच गण जिलाधीश से किये सौजन्य मुलाकात 23 तारिक दिन शुक्रवार सुबह 09.30 से शाम 05 बजे तक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हिंदुस्तान पुरे देश की सेना पर गर्व महसूस कर रहा हैँ उसी की याद मे मंडल कुसुम कसा मे विशाल रक्तदान शिविर होने वाला हैँ सभी रक्तवीरो को यातायात सुरक्षा के लिए हेलमेट दिया जाना है जिसमे बालोद जिलाधीश से मिल कर इस कार्यक्रम मे आने का नेवता दिया गया जिसमे कुसुम कसा के सरपंच श्री मति वेद बाई पिस्दा सरपंच अरमुरकसा हलधर सिंह सरपंच चिपरा यश राणा सरपंच कवल सिंह कुलियारा गिधाली सरपंच चित्र सिंह भैसबोड से उपस्थित रहे।

विष्णुदेव साय के सुशासन पर एसडीएम ने लगाया बट्टा, सीएम की बेटी-दामाद के लिए मुर्गा बकरा का इंतजाम न करने पर आदिवासी सरपंच के खिलफ करा दी एफआईआर

0
  • मामले ने पकड़ लिया तूल, विरोध में ग्रामीण लामबंद 

-अर्जुन झा-

लोहंडीगुड़ा विष्णु देव साय के सुशासन पर लोहंडीगुड़ा के एसडीएम ने बट्टा लगा दिया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सीएम के बेटी दामाद के लिए मुर्गा, बकरा का इंतजाम नहीं करने पर एसडीएम द्वारा सरपंच एवं ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

चित्रकोट के सरपंच एवं ग्रामीणों पर एसडीएम ने जानबूझ कर कराई है एफआईआर। बताया गया हैं कि विगत 15 मई को मुख्यमंत्री के बेटी दामाद (राज्य अतिथि) के प्रवास के दौरान लोहंडीगुड़ा के एसडीएम द्वारा चित्रकोट के सरपंच को फोन कर चित्रकोट के सामने बने नाका के पैसे से मुख्यमंत्री के बेटी दामाद के लिए मुर्गा मटन भात एवं अन्य चीजों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। सरपंच के मुर्गा बकरा का इंतजाम करने से मना करने पर उसे नोटिस देकर नाका को बंद करने का निर्देश लोहंडीगुड़ा एसडीएम द्वारा दिया गया। जबकि यह नाका ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में है। विगत 10 सालों से नाका का संचालन ग्राम पंचायत एवं ग्राम समिति द्वारा किया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद कल सरपंच एवं ग्रामीणों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया तो उल्टे उनके खिलाफ धारा 126 (2), 189(2) जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इसे लेकर चित्रकोट पंचायत एवं आसपास के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। इसे लेकर सरपंच, ग्रामीणों की एसडीएम के साथ जमकर बहस भी हुई।ग्रामीण बार बार एसडीएम से पूछते रहे कि आपने किस अधिकार और कानून के तहत मुर्गा, बकरा, भात का इंतजाम करने कहा था, नाके से जो पैसा मिलता है, वह गांव के विकास में लगता है यह कोई अवैध कमाई नहीं है। अगर सीएम के बेटी दामाद की खातिरदारी करनी थी, तो आप अपने पैसे से सारा इंतजाम करते। सरपंच और ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि जब भी कलेक्टर या कोई बड़े अधिकारी आते हैं तब एसडीएम ऐसा ही इंतजाम करने के लिए दबाव डालते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नाम लेकर एसडीएम नीतीश वर्मा इसी तरह की हरकत करते हैं, वे साय के सुशासन पर दाग लगा रहे हैं।वहीं एसडीएम सफाई देते रहे कि मैंने ऐसा कोई इंतजाम करने के लिए कहा ही नहीं था। अब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भी दे दी गई है। श्री बैज चित्रकोट से विधायक और बस्तर से सांसद भी रहे हैं। लिहाजा दीपक बैज ने इस मामले पर कड़े तेवर दिखाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज बस्तर पहुंचे। साथ ही इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी चल रही है। वहीं आज लोहंडीगुड़ा में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर जिला अध्यक्ष सहित लोहंडीगुड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक भी आहूत की गई।

आदिवासी सरपंच पर जुल्म: बैज

मुख्यमंत्री के बेटी दामाद के लिए मुर्गा बकरा, भात का इंतजाम करने संबंधी एसडीएम के फरमान और आदिवासी सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले को निंदनीय करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि वे इस घटना पर चुप नहीं बैठेंगे। बैज ने कहा कि सीएम के बेटी दामाद हमारे भी बेटी दामाद हैं, वे राज्य अतिथि भी हैं। एसडीएम उन्हें हमारे घर भेज देते तो हम उनका बेहतरीन स्वागत करते। हम भी आदिवासी हैं और अतिथियों का सम्मान करना हम आदिवासियों का संस्कार है। एसडीएम ने इसके लिए नाका बंद करवा कर और सरपंच एवं ग्रामीणों पर एफआईआर करवा कर अक्षम्य कृत्य किया है। कांग्रेस इसे लेकर आंदोलन करेगी।

सुकमा में अवैध तेंदूपत्ता फड़: दुर्गेश राय

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सुकमा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने सुकमा जिले में अवैध तेंदूपत्ता फड़ संचालित होने और इन फड़ों में अवैध रूप से खरीदे जा रहे तेंदूपत्ता को तस्करी कर ओड़िशा पहुंचाए जाने की शिकायत की है। सुकमा के वन मंडलाधिकारी को की गई शिकायत में कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने बताया है कि जिले के दोरनापाल कोंटा वन परिक्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध तेंदूपत्ता फड़ संचालित हैं। इन फड़ों में ओड़िशा के लोग स्थानीय आदिवासियों से बहुत ही कम दर पर तेंदूपत्ता खरीद रहे हैं। इस तेंदूपत्ता को ओड़िशा पहुंचाया जा रहा है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ शासन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। राय के मुताबिक वन कर्मियों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा चल रहा है। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने शिकायत में बताया है कि मनीकोंटा, बोड़ेगुड़ा, गमापाड़, बोरदागुड़ा, नेड्रा सहित कई गांवों में अवैध तेंदूपत्ता फड़ संचालित हैं।

राष्ट्र निर्माण एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए वन नेशन वन इलेक्शन आवश्यक – भोजराज नाग

0

कांकेर लोक सभा स्तरीय ,वन नेशन वन इलेक्शन विचार गोष्ठी एवं लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी की 300 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय भोजराज नाग एवं वक्ता के रूप में बेमेतरा के पूर्व विधायक माननीय अवधेश चंदेल एवं राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य माननीय यशवंत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष माननीय पवन साहू, नपा दल्ली राजहरा के अध्यक्ष माननीय तोरण साहू,नगर पंचायत लोहारा के अध्यक्ष माननीय निवेंद्र टेकाम एवं इस कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश द्विवेदी भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर साहू, मंडल महामंत्री रमेश गुजर एवं समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए l

ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण एवं दल्ली राजहरा के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथि एवं विभिन्न संस्था से पधारे संस्था प्रमुख पूर्व सैनिक गण समस्त नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण के साथ कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती शशि देशमुख मैडम सहित सभी का कार्यक्रम में उपस्थिति देने एवं अपनी सहभागिता देने के लिए हृदय से धन्यवाद।

बस्तर के सुदूर गांवों तक भी जरूरी सुविधाएं पहुंचा रही है हमारी साय सरकार: मंत्री केदार कश्यप

0
  • समाधान शिविर में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप
  • शिविर में 122 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ 

जगदलपुर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप आज बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के ग्राम बम्हनी में आयोजित समाधान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित थीं। मंत्री केदार कश्यप ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में जाकर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली और संवेदनशीलता के साथ निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम बम्हनी में आयोजित समाधान शिविर में क्लस्टर अनुसार 20 गांवों बम्हनी, संबलपुर, कारसिंग, कुसमा, कचोरा, इसलनार, चमई, हंगवा, तोतर, गोलावंड, बोरगांव, झारा, मयूरडोंगर, पोलग, खंडाम, बेतबेड़ा, खचगांव, सोनाबाल, मड़ानार और नगरी गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी मांगे और समस्याएं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कई आवेदनों का त्वरित निराकरण के साथ शेष आवेदनों पर निराकरण आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद की समय सीमा में की जाएगी। सुशासन तिहार में बम्हनी क्लस्टर अंतर्गत कुल 20 गांवों से कुल 02 हजार 891 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से अब तक 02 हजार 832 का निराकरण हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 1,594 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 1570 आवेदन निराकृत किया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रीगण विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वाधिक प्राथमिकता का कार्य राज्य के सभी जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के दूरस्थ अंचलों तक विकास के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर प्रयासरत है। बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में सड़क मार्ग, आवागमन सुविधा के साथ दूरसंचार सेवा के विस्तार के लिए कार्य किया जा रहा है। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों के कल्याण के साथ, आयुष्मान कार्ड योजना से 05 लाख तक मुफ्त इलाज और महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं, तेंदूपत्ता संग्रहणकर्ताओं को वाजिब दाम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण शासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग के अधिकारी प्राप्त आवेदनों का निराकरण के लिए गंभीरता से कार्य करें।

10 को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र

बम्हनी समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 3 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय, राजस्व विभाग द्वारा 10 किसान किताब पुस्तिका एवं ग्राम पंचायत बम्हनी में कोटवार नियुक्त पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 जन्म प्रमाण पत्र और 5 आयुष्मान कार्ड का वितरण, शिक्षा विभाग द्वारा 4 जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग के माध्यम से 29 राशन कार्ड वितरण, श्रम विभाग द्वारा 8 श्रम पंजीयन, सहकारिता विभाग द्वारा 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य विभाग से 1 मत्स्य पालक को मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा 12 किसानों को धान बीज तथा उद्यान विभाग द्वारा 20 ग्रामीणों को सब्जी बीज एवं जैविक खाद का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 02 अन्नप्रासन और 02 महिलाओं की गोद भराई की गई।

दिलाई जल संरक्षण की शपथ

समाधान शिविर में वन मंत्री केदार कश्यप ने समस्त ग्रामवासियों को जल संरक्षण की महत्ता बताते हुए प्रत्येक घर में वाटर हार्वेस्टिंग की संरचना लगवाने, पानी के मूल्य को समझते हुए जल के अपव्यय को रोकने और पारंपरिक जल स्रोत्रों की साफ-सफाई और संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग व यशोदा कश्यप, जनपद सदस्यग लीलावती नाग, कमलेश्वरी सेठिया, दीपेश अरोरा, पवन कोर्राम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई तथा कलस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सर्व सरपंच, पंच एवं ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

नारायणपुर विधानसभा के ग्राम कुम्हली और बनियागांव में 2 करोड़ 88 लाख की सौगात, वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण

0
  • जल, जंगल, जमीन का संरक्षण करते हुए हमारी आदिवासी भाई बहन विकास में बन रहे सहभागी -केदार कश्यप
  • तेन्दु पत्ता संग्रहण कर्ताओं को नहीं होगी परेशानी, होगा हर एक पत्ते का भुगतान

जगदलपुर। वनमंत्री केदार कश्यप क्षेत्रीय प्रवास पर हैं जहां उन्होंने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कोंडागांव क्षेत्र में दौरा किया । इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात दी। मंत्री केदार कश्यप 2 करोड़ 68 लाख के एनिकट और लगभग 20 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की भाजपा सरकार बस्तरवासियों के साथ है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी बस्तर के सबसे अधिकारी दौरा करने वाले प्रधानमंत्री और गृहमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी मानते हैं यदि छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाना है तो हमारा या सपना तभी साकार होगा जब बस्तरवासियों का सपना साकार होगा। इसलिए हमारी विष्णुदेव साय सरकार क्षेत्रवासियों के सपनों को पूरा करने में जुटी है।

नक्सल उन्मूलन अभियान को मिल रहा है जन समर्थन

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर नक्सल मुक्त हो रहा है। बस्तर में रहने वाला हर एक आदिवासी भाई बहन की इच्छा है कि यह खून की लड़ाई बंद होना चाहिए। हमारी सरकार ने शांति का मार्ग अपनाया। नक्सलीयों से आह्वण किया कि आप बन्दुक का त्याग करें और विकास के मार्ग में बस्तर को आगे बढ़ाने सरकार के साथ काम करें। मंत्री कश्यप ने कहा साय सरकार ने नियद नेल्ला नार जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से बस्तर के दुरस्थ क्षेत्रों में भी हमारी सरकार मूलभुत अवश्यकताओं को पूर्ण कर रही है। वनमंत्री ने कहा कि अब हमारा बस्तर पूरे प्रदेश में तेज गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बस्तर के विकास में आदिवासी भाई बहन अब सरकार के साथ बन रहे सहभागी

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी आदिवासी भाई बहन जो मार्ग भटक गए थे उनका आत्म समर्पण साय सरकार के काम काज का परिणाम है। सरकार ने बीते वर्षो में इनका मन परिवर्तन करने का कार्य किया है। उन्होंने लोगों को बताया कि सुकमा और बीजापुर प्रवास के दौरान सीएम सहाब के साथ पुनर्वास केंद्र में कौशल विकास का गुण सीखते हुने उनको देखना हमारे लिये अत्यंत सुखद रहा।

गांव गांव गली गली में तिरंगा यात्रा करने लोगों से आह्वान, सेना का शौर्य कोंग्रेसी नेताओं को छोड़कर बाकी सबने देखा

सभा में उपस्थित युवाओं और मातृशक्ति से मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। पहलगाम में हुए घटना का बदला मोदी सरकार ने पाकिस्तान से ऐसा लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का वर्चस्व स्थापित हुआ है। भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को पूरी दुनिया ने देखा बस विपक्षी नेताओं और कोंग्रेसियों को छोड़कर। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के राष्ट्र नीति और सेना के साहस का गुणगान पूरा विश्व कर रहा है। इसलिए सेना के समर्पण और साहस के नाम अपने क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा जरूर करें।

शासन प्रशासन जनता के बीच, हर समस्या का हो रहा समाधान

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार अभी सुशासन तिहार मना रही है। पूरा शासन प्रशासन जनता के बीच पहुंच कर उनके हर प्रकार के समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता और शासन सरकार के मध्य यह सीधे संवाद का माध्यम बन रहा है। मंत्री कश्यप ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्री मंडल और विधायक, सभी जनप्रतिनिधि अभियान पूर्वक लोगों की समस्याओं के समाधान में लगे हैं।

बालोद डीईओ का टेंडर स्कैम

0
  • हैरान करने वाला है डीईओ का यह कदम 

बालोद जिस डीएमएफ घोटाले ने छत्तीसगढ़ में भूचाल ला दिया है, दरअसल उसकी शुरुआत बालोद जिले से हुई थी। अब इसी बालोद जिले के शिक्षा विभाग में एक नया टेंडर स्कैम सामने आया है।

डीएमएफ घोटाला मामले की जांच कर रही एजेंसी ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक डीएमएफ स्कैम की शुरुआत कोरबा से पहले बालोद जिले से हुई थी। तब रानू साहू बालोद में कलेक्टर थी। अब कुछ ऐसे ही काले कारनामे को पॉलीकार्बोनेट डोम शेड निर्माण कार्य के टेंडर में तकनीकी रूप से अंजाम दिए जाने की तैयारी है। बालोद के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कॉल किया गया एक टेंडर चर्चा का विषय बन गया है। बालोद जिले के कन्नेवाड़ा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्थापित प्री मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में डोम शेड निर्माण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा टेंडर बहुत सीमित समय के लिए खोला गया गया है। टेंडर क्रय करने की तिथि 19 मई को शाम 4 बजे तक और जमा करने की अवधि 20 मई को सुबह 11 बजे तक रखी गई है। भरा हुआ टेंडर पंजीकृत डॉक से भेजना है। यह निविदा प्रणाली एवं वित्तीय नियमों का उल्लंघन है। निविदा के लिये अल्पकालिक सूचना देने का तात्पर्य है कि निविदा दाताओं को उनकी तकनीकी एवं वित्तीय निविदाओं को तैयार करने एवं मूल्यांकन हेतु पर्याप्त समय नहीं दिया जाना। जिसने निविदा प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा को सीमित कर दिया है। इतने कम समय में कोई भी अपनी निविदा का प्रति उत्तर तैयार करने एवं जमा करने की स्थिति में नहीं हो सकता। निविदा बुलाने वाला अधिकारी खुद ही अंतिम तिथि को निविदा प्रपत्र खरीद कर निर्धारित समयावधि मे पंजीकृत डाक से निविदा जमा करके दिखा दें, तो मान जाएं। इससे जाहिर होता है कि अधिकारी की मंशा कुछ और ही है।

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: जैन

इस पूरे मामले में में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन का कहना है कि प्रदेश में भाजपा की पारदर्शी सरकार है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी हर सरकारी काम जीरो टॉलरेंस के साथ कर रही है, साय के सुशासन का यह मूलमंत्र है- भ्रष्टाचार रहित साफ स्वच्छ शासन और प्रशासन सुशासन तिहार इसलिए मनाया जा रहा है। अगर कोई अधिकारी भ्रष्टाचार करता है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निविदा प्रपत्र जारी करने और जमा करने के लिए जो अति अल्प समय निर्धारित किया गया है, उसकी पड़ताल करने के बाद इसकी शिकायत मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से की जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS