City Media - Page 150 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 150

जिला ग्रंथालय में मौजूद हैं तमाम जरूरी सुविधाएं: बीआर बघेल

0
  • युवाओं ने कहा- पुस्तकें, कम्प्यूटर उपलब्ध, इंटरनेट की सुविधा भी अच्छी 

जगदलपुर जगदलपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में सोमवार को छपे जिला ग्रंथालय से 50 कम्प्यूटर गायब, बदहाल व्यवस्था के बीच पढ़ने मजबूर हैं छात्र-छात्राएं खबर की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव लाला जगदलपुरी ग्रंथालय बीआर बघेल ने बताया कि ग्रंथालय में छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं सहित सिविल सेवा तथा राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं हेतु पर्याप्त पुस्तकें, पाक्षिक एवं मासिक पत्र-पत्रिकाएं सुलभ हैं और इंटरनेट के जरिए पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध हैं। इंटरनेट से पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में कम्प्यूटर भी उपलब्ध हैं।

बीआर बघेल ने आगे बताया कि जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से भी ग्रंथालय की व्यवस्था के बारे में पूछने पर युवाओं ने कहा कि पुस्तकें, कम्प्यूटर उपलब्ध हैं और इंटरनेट की सुविधा भी अच्छी है। एक प्रतियोगी आकांक्षा प्रसाद कश्यप ने बताया कि वह अभी हाल ही में वह नीट परीक्षा दे चुकी हैं और अब बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है। यहां पर इंटरनेट की अच्छी व्यवस्था के चलते वह ऑनलाइन पढ़ाई कर रही हैं। वहीं सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे शुभम राय ने कहा कि आवश्यक किताबें उपलब्ध हैं, लेकिन नए संस्करण की पुस्तकों की जरूरत है। समसामयिक पत्र-पत्रिकाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध है। इंटरनेट सुविधा के फलस्वरूप पढ़ाई में सहूलियत हो रही है। गेट की तैयारी कर रहे समर गुप्ता ने बताया कि तीन-चार महीने पहले इंटरनेट की दिक्कत थी, लेकिन अब बढ़िया चल रहा है। किताबें भी पर्याप्त उपलब्ध हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में जुटे विपिन यादव ने कहा कि पुस्तकें पर्याप्त है और ऑनलाइन मटेरियल से भी तैयारी कर रहे हैं। यहां की व्यवस्था से हम युवाओं को काफी मदद मिल रही है।

काम में आ रहे 57 कंप्यूटर्स

जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा एवं लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय के नोडल अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने ग्रंथालय की व्यवस्थाओं के बारे में बताया कि ग्रंथालय के ई-लर्निंग सेंटर में 112 सीटिंग क्षमता के के विरूद्ध प्रारंभ में ही 81 कम्प्यूटर उपलब्ध कराए गये थे, जिनमें से 52 कम्प्यूटर का उपयोग ऑनलाइन पढ़ाई के लिए किया जा रहा है शेष 05 कम्प्यूटर कार्यालयीन उपयोग में लाया जा रहा है और 3 कम्प्यूटर सुधार हेतु दिए गए हैं। शेष कम्प्यूटर पुराने वर्जन के होने के कारण जिन्हे सुधारा नहीं जा सकता है। संस्था में इंटरनेट एवं वाई-फाई की सुविधा निर्बाध एवं सुचारू रूप से सातों दिन 24 घंटें संचालित है। कभी-कभी यदि तकनीकी समस्या आती है तो वह क्षणिक समय में डर द्वारा सुधार किया जाता है।नोडल अधिकारी ने बताया कि संस्था को पूरी तरह से स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाता है। आज तक किसी कर्मचारी के पाठक के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि इस प्रकार का विषय संज्ञान में आता है तो निष्पक्षता से संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। संस्था के कर्मचारियों प्रणय तिवारी, सरिता नेताम, राजेश खापर्डे एवं प्रमोद जोशी ने भी ऐसी शिकायत को नकारते हुए कहा कि युवाओं के साथ कभी भी ऐसी स्थिति नहीं बनी है। नोडल अधिकारी ने अवगत कराया कि ग्रंथालय में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू एवं नियमित रूप से की जा रही है। वर्तमान में साफ-सफाई संबंधी निविदा प्रक्रियाधीन एवं पूर्णता पर है, चयनित एजेंसी को कार्यादेश जारी किया जाएगा। वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था पर सफाई करवाई जा रही है। वहीं समुचित सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इन सभी व्यवस्थाओं से पाठक भी अत्यंदत संतुष्ट हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं की 671 किताबें

लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय में 671 किताबें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित हैं साथ ही पाक्षिक, मासिक एवं दैनिक पत्र पत्रिकाएं भी नियमित तौर पर उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं जिला ग्रंथालय में लगभग 28 हजार किताबें उपलब्ध है। वर्तमान में नई किताबों की क्रय प्रक्रिया की जा रही है। जिससे नवीन संस्करण के पुस्तकें उपलब्ध होंगी। संस्था की कुछ फर्नीचर्स का रिपेयरिंग करवाई जा रही है। नोडल अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा ग्रंथालय निरीक्षण के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही ग्रंथालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पहल की जा रही है।

राहुल गांधी से दुर्व्यवहार और एफआईआर को लेकर सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी

0
  • नीतीश सरकार की कार्रवाई को अजय बिसाई ने बताया अलोकतांत्रिक 

जगदलपुर बिहार के दरभंगा विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बिहार पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार व बेबुनियाद झूठी एफआईआर के विरोध में आज प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व में नीतीश कुमार की एनडीए व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तख्ती व पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।

 

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा कि दरभंगा विश्वविद्यालय के दलित छात्रों के शिक्षा संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल होने पहुंचे तो हवाई अड्डे पर बिहार की पुलिस और प्रशासन द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें रोका गया किसी तरह वे दरभंगा विश्वविद्यालय तक पहुंचे तो उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया। छात्रों से शिक्षा संवाद के लिए राहुल गांधी बिहार पुलिस के अलोकतांत्रिक रोक के विरोध करते हुए राहुल गांधी 3 किलोमीटर पैदल चल छात्रों तक पहुंचे और उनसे संवाद किया। बिहार सरकार छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले परोसे जा रही है। जब हमारे नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में शिक्षा न्याय संवाद में बिहार की खोखली शिक्षा व्यवस्था पर बात कही तो बिहार सरकार ने उनके इस कार्यक्रम को रोकने के लिए पुरजोर प्रयास किया। इतना ही नहीं राहुल गांधी पर झूठी व बेबुनियाद एफआईआर दर्ज की गई।नीतीश कुमार की सरकार ने राहुल गांधी के विरुद्ध अलोकतांत्रिक कार्रवाई की है। जिसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है कुल मिलाकर ये बिहार में नीतीश कुमार की एनडीए व केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही की पराकाष्ठा है। अजय बिसाई ने पूछा कि क्या अब दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है? राहुल गांधी के पीछे युवाओं की शक्ति है। इस प्रकार की एफआईआर से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस महामंत्री शेख जाहिद हुसैन, पूर्व पार्षद बी. ललिता राव, असीम सूता, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव विक्रांत सिंह, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप दास, उपाध्यक्ष आकिब रज़ा, उपाध्यक्ष साइमा अशरफ, महासिचव अनुराग महतो, एनएसयूआई प्रदेश महासिचव ज्योति राव एवं मनोहर सेठिया, अंकित सिंह, आदर्श नायक, अमित सागर, निर्देश साहू, राजा कश्यप, विरेंद्र मरकाम, अविनाश सिंह, विक्की भोला, सुकमन कश्यप, फरीद अहमद, कुणाल सिंह सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

करंदोला समाधान शिविर में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप

0
  •  अधिकारियों की लगन और लोगों के उत्साह को सराहा दोनों मंत्रियों ने 
  • जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित है हमारी सरकार: कश्यप
  • प्रभारी मंत्री ने किया करंदोला में 29 लाख का महतारी सदन 

जगदलपुर दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान रविवार की शाम को उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप करंदोला में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए।

समाधान शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का विभागीय अधिकारी उत्साह के साथ निराकरण कर समाधान शिविर में जानकारी दे रहे हैं, यह आम नागरिकों को तत्काल सुविधा देने की पहल है। इस दौरान उन्होंने करंदोला में महतारी सदन के लिए 29 लाख की घोषणा भी की। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार ने सभी नागरिकों के हितों को ध्यान रखकर जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। सरकार गांव, ग्रामीणों की समस्या को समझती है, गांवों की आवश्यकता को पूरा ध्यान रखती है, इसलिए सुशासन तिहार का कार्यक्रम संचालित कर रही है। आपके आवेदनों पर विभागों द्वारा तत्काल कार्यवाही की जा रही है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार, समाधान शिविर में आवेदन पर विभागीय अधिकारी तत्काल निराकरण कर रहे हैं इसका जरूर लाभ लें। कार्यक्रम में मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, आवास की स्वीकृति आदेश पत्र, दिव्यांगजनों को ट्राई सायकल, किसानों को बीज वितरण भी किए गए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और वन मंत्री ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। कार्यक्रम में जगदलपुर नगर निगम महापौर संजय पाण्डेय, जनपद पंचायत बस्तर के अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला और जनपद पंचायत के सदस्य, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित ब्लॉक के अधिकारी उपस्थित रहे।

4909 आवेदनों का निराकरण

ज्ञात हो कि रविवार को जिले के दो विकासखंड में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। विकासखण्ड बस्तर के करंदोला में लेम्पस के पास आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित ग्रामों में विश्रामपुरी, भानपुरी, मुरकुची, कुम्हली, मुंडागुड़ा, नंन्दपुरा, अमलीगुड़ा, बनियागांव, करंदोला, बोड़नपाल, बेसोली, बाकेल, कुगांरपाल, गुमगा शामिल थे। इस शिविर में 4915 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 4909 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 6 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिले थे।इसके अलावा विकासखंड बकावंड के मूली में आयोजित शिविर में बोरीगांव, कंरजी, कुम्हरावंड, बारदा, मूली, चापापदर, चिखलकरमरी, खमेसरी, किंजोली, पंडानार, नेगानार, मोहलई, रामपाल ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। इस शिविर में 3364 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें 3357 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 7 लंबित हैं।

समाधान शिविर में पहुंचे महापौर संजय पाण्डेय

0

जगदलपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत आज भगत सिंह स्कूल, लालबाग मैदान के पास नगर निगम जगदलपुर के द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में कुल 6 वार्ड शामिल किए गए थे। इनमें वीर सावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड शामिल हैं। 6 वार्डो से कुल 452 आवेदन प्रस्तुत हुए थ, जिनमें से 451 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। एक प्रकरण लंबित है, जिसका निराकरण शीघ्र कर लिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे थे। इस दौरान एमआईसी सदस्यगण, पार्षद व वार्डवासी मौजूद रहे।

 

 

अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा और मंत्री कश्यप

0

जगदलपुर उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री शकेदार कश्यप ने रविवार को करंदोला (भानपुरी) स्थित स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीज़ों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा भी की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसाक से अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संज्ञान भी लिये। इस दौरान नगर निगम महापौर संजय पांडेय, बस्तर जनपद के अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षदों सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

15वें वित्त की राशि का ऐसा घपला?… फोटोकॉपी के नाम पर 18 हजार का भुगतान

0
  •  ग्राम पंचायत पोटियावंड में सरकारी धन की मची लूट

अर्जुन झा

बकावंड मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जनता को लाभ पहुंचाने के लिए सुशासन तिहार मना रही है, वहीं दूसरी ओर बकावंड विकासखंड में सरकारी धन की लूट का खुला खेल चल रहा है।

बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार आम बात है। विभिन्न कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान दिखाकर राशि हजम की जा रही है। 15वें वित्त बुनियादी अनुदान (मुक्त) मद की राशि में सबसे ज्यादा खेल चल रहा है। इस राशि का मनचाहा उपयोग या कहें दुरूपयोग किया जा रहा है। ताजा मामला विकासखंड की ग्राम पंचायत पोटियावंड से सामने आया है, जिसमें महज फरवरी माह में एवीएम फोटोकॉपी के नाम पर जगदलपुर के किसी इंजीनियर समाधान को 18 हजार 400 रुपए का फर्जी भुगतान शो किया गया है।भुगतान की वाउचर संख्या एक्सवीएफसी 2024- 25 पी/15 दिनांक 27 फरवरी 2025 है। फरवरी माह 28 दिन का था, उनमें से 8-9 दिन छुट्टियों वाले थे। बचे 29-20 दिनों में आखिर कितने सारे दस्तावेजों की फोटोकॉपी करा ली गई कि उसका बिल 18 हजार 400 रुपए का बन गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो हर दिन औसत एक हजार रुपए फोटोकॉपी पर खर्च किए गए हैं। दूसरा बड़ा सवाल यह भी पैदा हो रहा है कि वो इंजीनियर समाधान जगदलपुर आखिर है कौन जिसे भुगतान किया गया है, उसका पता है न ठिकाना। कहा जा रहा है कि यह खेल ग्राम पंचायत के सचिव ने किया है। सचिव पर पंचायत के अन्य कार्यों में भी भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं। वहीं पंचायत सचिव संतोष सेठिया का कहना है कि उन्हें इस भुगतान के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है

बकावंड के मूली में सुशासन तिहार के तहत लगा समस्या समाधान शिविर

0
  •  3706 आवेदनों में से 3701 का हुआ निराकरण 

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मूली में सुशासन तिहार के तहत समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त कुल 3706 आवेदनों में से 3701 का निराकरण कर दिया गया है।

मूली में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत बोरीगांव, चापापदर, बारदा, कुम्हरावंड, मूली, किंजोली, नवीन मोहलई, पंडानार, राजनगर, और राजनगर-2 को शामिल किया गया था। इस शिविर हेतु समस्त विभागों से संबंधित 3706 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 3701 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया है और पांच आवेदन लंबित है। अधिकांश आवेदन ग्रामीण विकास और पंचायत को मिले थे। शिविर में बस्तर के पूर्व विधायक डॉक्टर सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य, जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, उपाध्यक्ष तरुण पांडे पूर्व जनपद अध्यक्ष 9 ग्राम पंचायतों के सभी सरपंच अन्य जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत बकावंड सीईओ , तहसीलदार, राजस्व एवं समस्त विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विभागों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी भी दी गई।

सांसद महेश कश्यप ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

0

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सपरिवार आज प्रातः आंध्रप्रदेश के तिरुमला पर्वत पर स्थित उत्कृष्ट शिल्प कौशल के अद्भुत उदाहरण एवं भक्ति, विश्वास और श्रद्धा के प्रतीक भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना व दिव्य दर्शन कर सकारात्मक ऊर्जा एवं आशीर्वाद भगवान से प्राप्त किया। गर्भगृह में विराजमान भगवान व्यंकटेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों, बस्तरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए मंगल प्रार्थना बस्तर सांसद महेश कश्यप ने की।

अपने काम और समर्पण भाव से जनता का दिल जीत लिया विधायक किरण सिंह देव ने

0
  •  लोगों ने कहा- जो कहते हैं, करके दिखाते हैं हमारे विधायक किरण देव

जगदलपुर अल्प समय में ही अपने निर्वाचन क्षेत्र जगदलपुर की जनता के दिलों में राज करने लगे हैं विधायक किरण देव। उनके द्वारा जनहित में कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों से जनता इतनी ज्यादा खुश है कि वह कहने लगी है- हमारे किरण भैया जो कहते हैं, उसे पूरा करके भी दिखाते हैं।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परपा पुलिस आवासीय परिसर में सड़क निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है। इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण की मांग परपा पुलिस आवासीय परिसर में निवासरत जनमानस ने संवेदनशील विधायक किरण देव से की थी। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विगत दिनों सड़क निमार्ण कार्य का शुभारंभ किया था। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा था- तय समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ निमार्ण कार्य पूरा होना चाहिए। शुभारंभ के पश्चात निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया गया और बेहतर कार्य करते हुए सड़क निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। ज्ञात हो कि परपा पुलिस आवासीय परिसर में 70 लाख की लागत से 1.20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। परपा पुलिस आवासीय परिसर में सड़क निर्माण से वहां के निवासरत 400 पुलिस परिवार के लोगों को अब आवागमन की सुविधा होगी। परपा पुलिस आवासीय परिसर के लोगों ने बताया हमारे विधायक किरण देव ने हमसे जो कहा वो किया और हमारी वर्षो पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए आवासीय परिसर में बहुत अच्छा सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है । जिसके लिए हम पूरे पुलिस आवासीय परिसर के लोग क्षेत्रीय विधायक किरण देव को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।उन्होंने हमारी महत्वपूर्ण मांग को गंभीरता से लेकर आवासीय परिसर में सड़क निर्माण कार्य कराया। हमारे क्षेत्रीय विधायक की संवेदनशीलता जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को देखते बनती है। जिस सक्रियता से क्षेत्र में जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य करा रहे हैं। हमारे विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो रहा है। जनता की सभी मांगों को वे पूरा कर रहे हैं। परपा पुलिस आवासीय परिसर में सड़क निर्माण से हम लोगों को अब आवागमन में असुविधा नहीं होगी। बरसात में चलने में अब दिक्कत व परेशानी नहीं होगी।

आज भी हरा है चिंगावरम का जख्म, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप

0
  •  15 साल पहले नक्सलियों के किए बम विस्फोट में शहीद हुए जवानों और ग्रामीणों को दी श्रद्धांजलि 
  • बस्तरवासियों की पहुंच अब दिल्ली तक: शर्मा
  • सुकमा के चिंगावरम में निकली भव्य तिरंगा यात्रा 

छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप एक दिवसीय दौरे पर 17 मई को सुकमा जिले के चिंगावरम पहुंचे। उनके साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव तथा महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी भी थीं।

आरंभ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सुश्री सोरी, आईजी पी. सुंदर राज, कलेक्टर श्री ध्रुव ने चिंगावरम में 17 मई 2010 को नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर बस बमकांड के प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों ने भी वीर बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा ने सभी शोक संतप्त परिवारों से सीधा संवाद किया, उनका हालचाल जाना और पूर्व की घटना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।गृहमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

 

उन्होंने कहा- मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि ये नक्सली कौन हैं जो यात्री बस को उड़ा रहे हैं और सरकार कौन है जो पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचा रही है। ये नक्सली कैसे बोलते हैं कि यह अधिकार की लड़ाई है? बस गांव जा रही है और उसको उड़ा दिया, ये नहीं सोचा कि उसमें छोटे बच्चे होंगे, गर्भवती माताएं होंगी, किसी के परिवार में कितना बड़ा दुख टूट पड़ेगा? उन्होंने आगे कहा कि बस्तरवासियों की पहुंच अब दिल्ली तक है और कोई यह न समझे कि वे कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे भ्रमित न हों और यह न मानें कि कोई उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं आदिवासी समाज से हैं और पूरे प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। हमें गांव-गांव, घर-घर जाकर सबको समझाना होगा कि यह बस्तर, यह जंगल, यह ज़मीन आपकी है, लेकिन इसके नाम पर कोई आपको मार नहीं सकता। जिन्होंने आपके परिवारजनों को मारा है, उन्हें सजा दी जा रही है। गृहमंत्री ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 तक देश से सशस्त्र माओवाद पूर्णतः समाप्त कर दिया जाएगा और अगले एक साल के भीतर प्रदेश में शांति व्यवस्था स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई भटके हुए लोग उनके संपर्क में हों, तो उन्हें समझाकर समाज की मुख्यधारा में लाएं।

हम साथ खड़े हैं चिंगावरम के: कश्यप

वनमंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने बस्तर के विकास और इसे नक्सलमुक्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भी संकल्प है।हमारी सरकार चिंगावरम के एक-एक व्यक्ति के साथ है। वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है और यह क्षेत्र आने वाले एक वर्ष के भीतर नक्सलमुक्त होगा और विकास की ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मैं हमारे अमर शहीदों को प्रणाम करता हूं, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। कार्यक्रम के अंत में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बम कांड में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने चिंगावरम में शहीदों की स्मृति में एक सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा भी की, जिसमें सभी बलिदानियों की तस्वीरों के साथ एक स्मारक भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने पंचायत में एक रंगमंच निर्माण, एक स्टॉप डेम की मरम्मत और पक्की सड़क निर्माण की भी घोषणा की।

निकली भव्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में चिंगावरम में भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे

रैली में चिंगावरम और आसपास के ग्रामीणों ने भारी उत्साह और देशभक्ति के जोश के साथ भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोग तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ चल रहे थे। इस आयोजन ने न केवल सुरक्षा बलों के अदम्य साहस को सम्मानित किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि अब बस्तर का आम नागरिक भी आतंक और भय के विरुद्ध खड़ा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS