जगदलपुर।आज छ.ग.भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री केदार कश्यप भानपुरी मण्डल क्षेत्र के दौरे पर शक्ति केन्द्र रतेंगा, नारायणपाल, घोटिया, मुण्डागांव तथा बडेआमाबाल में पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना महामारी से अपने आप को सुरक्षित रखते हुए जरुरत मंदो की सेवा करनी है केदार कश्यप ने अपील करते हुए कहा कि हमारे प्रत्येक गांव में वैक्सिनेशन भी शत् प्रतिशत हो इसके लिए हमें लोगों में जागरूककरते हुए अभियान चलाना है साथ हमारा बूथ हमारा गांव कोरोना मुक्त हो यह प्रयास हम सभी को मिल कर करना है ।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष संतोष बघेल,जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान,विजय पांडे ,मण्डल महामंत्री प्रवीण सांखला,जनपद सदस्य खुलेश्वर कश्यप,भोला कश्यप,सिंगलू राम,भारती बघेल, घनश्याम पांडे, नकुल भारती,हीरा कश्यप, शेख सिराजुद्दीन, जगबंधु सेठिया,शब्बू खान,प्यारी लाल कुंजाम, रयतु सेठिया, लच्छीन बघेल, मुकेश दिवान,पूरन नेताम , रामप्रसाद मौर्य, महेंद्र पांडे,सम्पत राम, गंभीर,पवन बैध एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला अध्य्क्ष किसान मोर्चा ने चौबे के बयान को भ्रामक बताया, यह भी पूछा- प्रदेश सरकार ने गत वर्ष पंजीकृत 27 लाख हेक्टेयर पंजीयन के विरुद्ध केवल 24.5 लाख हेक्टेयर भूमि का ही धान क्यों खरीदा?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे बताएं वे अपने कितने एकड़ धनहा में वृक्ष लगाने वाले हैं
बालोद
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा है कि चालू खरीफ़ सीज़न में धान, मक्का, दलहन, तिलहन एवं अन्य फसलों की बोआई को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे द्वारा जारी आँकड़े न केवल भ्रामक हैं वरन् राज्य के किसानों को गुमराह करने वाले हैं। साहू ने कहा कि सरकार की इस कागजी योजना से धान की खेती करने वाले किसानों में एकबार फिर ऊहापोह की स्थिति बन गई है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि मंत्री के बयान के अनुसार गत वर्ष राज्य में 36.95 लाख हेक्टेयर भूमि में धान बोया गया था। उन्हीं के पूर्व बयान के अनुसार 27.5 लाख हे. भूमि का पंजीयन गत वर्ष किया गया था और 24.5 हेक्टेयर रकबा का धान खरीद गया। 03 लाख हेक्टेयर अर्थात लगभग 7. 5 लाख एकड़ पंजीकृत धनहा भूमि का धान नहीं खरीदा गया। प्रश्न यह भी उठता है कि गत वर्ष किन 9 लाख हेक्टेयर भूमि का पंजीयन नहीं किया गया? और क्यों? श्री शर्मा ने कहा कि हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि किसानों के एक बड़े धान रकबे का पंजीयन नहीं करके किसानों के साथ छल किया गया है। अब भूपेश सरकार 08 लाख एकड़ धान खेती का रकबा घटाने की योजना आगामी सत्र में बना रही है। इसमें प्रश्न यह है कि वह कौन-सी 08 लाख हेक्टेयर भूमि है? क्या वह कपटपूर्वक पंजीकृत नहीं की गई धनहा भूमि है या जिसका पंजीयन किया गया, उसमें से 08 लाख हेक्टेयर (20 लाख एकड़) की कटौती करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है?
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहू ने कृषि मंत्री चौबे के आगामी खरीफ लक्ष्य के आँकड़ों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आगामी सत्र में सरकार ने अरहर में 10,380 हे., उड़द में 30,600 हे., अन्य दलहन (संभवतः सोयाबीन) 12,340 हे., तिलहन में 61,820 हे., अन्य अनाज 71,250 हे., मक्का में 51,600 हे., कुल मिलाकर दलहन ,तिलहन अन्य अनाज के रकबा में 2,37,980 हेक्टेयर रकबा बढ़ाने का लक्ष्य रखा है और धान का 08 लाख हेक्टेयर रकबा घटाने का लक्ष्य है। ऐसी स्थिति में धान के घटाए गए गए शेष रकबा 5.62 लाख हे. ( 13,88,140 एकड़) भूमि में क्या बोया जाएगा? क्या किसानों को इसे खाली छोड़ने बाध्य तो नहीं किया जाएगा? श्री साहू ने कृषि मंत्री से यह भी जानना चाहा है कि क्या शेष 5.32 लाख हेक्टेयर धनहा कृषि भूमि में सरकार की योजना वृक्ष लगवाने की तो नहीं? ऐसी परिस्थिति में स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वृक्ष बयान बहादुर मंत्री मोहम्मद अक़बर को बताना चाहिए कि वे स्वयं अपनी कितनी धनहा भूमि पर वृक्ष लगाने वाले हैं, जिनमें उन्होंने गत वर्ष धान बोया था? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे बताएं की वह अपने कितने एकड़ धनहा में बबूल बोने वाले हैं¶
देवरी – ग्राम सुरसली स्कूल नदी के पास एक व्यक्ति अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा हैं की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी – ईश्वर लाल देवांगन पिता स्व. सुखदेव राम उम्र 52 साल सा. सुरसुली थाना देवरी जिला – बालोद (छ.ग.), जब्ती – 1. एक नग सट्टा पट्टी पर्ची 2. एक नग डाट पेन 3. नगदी रकम 885/- रूपया एवं संतोष भुआर्य पिता स्व भागीरथी भुआर्य उम्र 37 वर्ष गहिरानावागांव थाना देवरी जप्त 1. एक नग सट्टा पट्टी पर्ची 2. एक नग डाट पेन 3. नगदी रकम 750/- रूपया जब्त कर सट्टा/जुआ एक्ट धारा 59/21 व 60/21 के तहत कार्यवाही की गई |
रायपुर 6 जून / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा अभनपुर के ऊपरवारा आंगनबाड़ी तथा आरंग के खपरी आंगनवाड़ी केंद्रों में फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया।
भेड़िया ने कहा कि हमें पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए तथा आंगनबाड़ी सहित सभी स्थानों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विभाग कि सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ,संचालक दिव्या उमेश मिश्रा तथा सरपंच उपरवारा योगिता गिरधर पटेल तथा विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भेड़िया ने दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर संचालित योजना , कुपोषण एवं रेडी टू ईट की जानकारी भी प्राप्त की । उन्होनें ऊपरवारा में एक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को पूर्ण आंगनवाड़ी केंद्र बनाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया । उन्होनें झूला घर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए ।
इस अवसर पर दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 फलदार पौधे लगाए गए ।मुख्य रूप से आम, अमरूद, कटहल ,जामुन ,आंवला तथा छायादार पौधे का वृक्षारोपण किया गया ।
ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि अब गांव में अब कोरोना के मरीज नहीं है तथा उन्होनेंआंगनबाड़ी को आरंभ करने हेतु अनुरोध किया गया।
जगदलपुर/जिले के ग्राम गरावण्ड कला के भाटागुडा निवासी अनिल कुमार बघेल का पुत्र आश्रित कुमार खेलते खेलते तालाब के किनारे पहुचा और अचानक पानी के बहाव मे खींचा चला गया जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। जिस पर संज्ञान लेते विधायक एवं संसदीय सचिव रेख चंद जैन ने तत्काल तहसीलदार को निर्देश देकर पंचनामा तैयार करवाया जिसके स्वरूप प्रकृतिक आपदा राहत कोष के तहत चार लाख का क्षतिपूर्ति चेक विधायक कार्यालय मे प्रदान किया। इस दौरान चेंबर महामंत्री राज कुमार दंड वानी भी मौजूद रहे |
कुसुमकसा — विश्व वृक्षारोपण दिवस अंर्तगत डोंडी विकासखंड के ग्राम भैसबोड के चारागाह में वृक्षारोपण मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि टिकेंद्री ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत भैसबोड की अध्यक्षता व जनपद सदस्य राजेश चुरेन्द्र ,संजय बैस ,यश राणा ,टीकम सिंह नेताम , खुमानसिंह कुरेटि ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य के विशेष अतिथि में किया गया ,
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महात्मा गांधी के छाया चित्र में पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया ,मुख्य अतिथि के आसंदी से मिथलेश निरोटी ने उपस्थित जनों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण करा रही है उसी कार्यक्रम के अनुसार आज ग्राम भैसबोड के गौठान के चारागाह भूमि में वृक्षारोपण किया जा रहा है, वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का नुकसान हुआ है ,पहले गांवों में व जंगलों में पेड बहुतायत थे वही अनेक पेड़ो के फल ,पत्ती का उपयोग दवाई के रूप में करते थे ,शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा ,गरबा ,घुरवा ,बाड़ी योजना का क्रिनवायन धरातल में दिख रहा है ,उसी के तहत गांवों में गौठान का निर्माण हुआ व चारागाह भी बनाया गया ,गौठान व चारागाह में ग्राम की महिला समूहों को रोजगार मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सदृढ़ होगी ,चारागाह में फलदार वृक्षों का पौधा रोपण ,कृषि व हार्टिकल्चर व वन विभाग के सहयोग से चारागाह का कायाकल्प बदल जायेगा ,
आर के नांदुरकर वन परिछेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा ने वृक्षारोपण व पेड़ो के उपयोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ो से हमे आक्सीजन मिलता है , पेड़ो की कटाई के कारण आज कोरोना काल मे आमजन को ऑक्सीजन खरीदना पड़ा , राजेश चुरेन्द्र जनपद सदस्य ने वृक्षारोपण पर प्रकाश डाला, टिकेंद्री ठाकुर सरपंच ने आभार व्यक्त किया ,कार्यक्रम का संचालन भूषण देवांगन ने किया |
इस अवसर पर बी एस राज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंडी, आर के नांदुलकर वन परिछेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा , रोमन सिंह भुआर्य ,हरिचरण ठाकुर ,मोहम्मद अली ,सेतकुमार रावटे ,गिरधारी भुआर्य ,महेश निषाद ,ओमकार कोसमा ,जमाल अली ,दिलीप भुआर्य ,सहित उज्ज्वला महिला स्व सहायता समूह ,जय माँ वैष्णवी महिला स्व सहायता समूह ,परमेश्वरी महिला स्व सहायता समूह ,अम्बिका स्व सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित थे |
भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही ने कोषाध्यक्ष के रूप में सौरभ चोपड़ा की नियुक्ति की है। सौरभ चोपड़ा जो पूर्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सोशल मीडिया के जिला संयोजक रह चुके हैं उनकी नियुक्ति आज कोषाध्यक्ष के रूप में की गई। भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही के अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने उक्त जानकारी देते हुए हर्ष व्यक्त किया सौरभ जोकि मंडल के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपना दायित्व निभा रहे थे अब मंडल में कोषाध्यक्ष का दायित्व निभाएंगे ।सौरभ चोपड़ा के नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद प्रतिनिधि सतीश महोबिया ने कहा कि सौरभ चोपड़ा जो कि युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं उनके मंडल में कोषाध्यक्ष बनने से युवाओं का जुड़ाव भाजपा के साथ बढ़ेगा और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। सौरभ चोपड़ा की नियुक्ति से गुंडरदेही मंडल सहित गुंडरदेही विधानसभा में हर्ष है।
जगदलपुर। नगर के क्वींस कोविड़ सेंटर में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता ने कलेक्टर बस्तर रजत बंसल को ज्ञापन सौंपा तो भाजपा के वरिष्ठ नेता छबीलेश्वर जोशी क्वींस एनआरआई को सर्टिफिकेट बांट उनके हिमायती बन रहें हैं और शिकायतकर्ताओं को ब्लैकमेलर की संज्ञा से नवाजने से भी नहीं चुके।
जिला प्रशासन द्वारा नगर के रवि रेसीडेंसी स्थित Queens NRI कोविड केयर सेंटर बनाया गया है और यहां इलाज के तौर तरीके को लेकर सोशल मीडिया, समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित हो रही है। इस मामले में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता व भाजपाईयों ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और इसके बाद की तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म था। इस बीच क्वींस कोविड़ सेंटर में अपना इलाज करवा चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता छबिलेश्वर जोशी ने भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है और इस कोविड केयर सेंटर पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। छबिलेश्वर जोशी ने बताया कि वह कोरोना से संक्रमित होने के बाद इसी कोविड सेंटर में अपना इलाज करवा चुके हैं और उन्हें सेंटर में बेहतर उपचार मिला। इस सेंटर के स्टाफ द्वारा उन्हें सारी सुविधाएं दी गई। वरिष्ठ भाजपा नेता छबिलेश्वर जोशी ने भाजपा नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि एक तरफ जहां पहले ही बस्तर स्वास्थ्य सुविधा में काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है, ऐसे में जनसेवा की भावना से Queens NRI कोविड केयर सेंटर खोला गया है जो कि स्वागत योग्य है लेकिन कुछ लोग ब्लैक मेलिंग के उद्देश्य से इस सेंटर को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इस कोविड केयर सेंटर में उनके साथ साथ जितने भी मरीज भर्ती थे उनको भी बेहतर उपचार मिला है और सभी तरह की सुविधा भी। बस्तरवासियों को कुछ लोगो के द्वारा इस सेंटर के बारे में फैलाई जा रही ऐसी भ्रामक जानकारियों से बचना चाहिए।
जगदलपुर। शहर में चाकु लेकर लोगो को डराने धमकाने वाले आदतन अपराधी को पकड़ कर गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में थाना बोधघाट पुलिस को सफलता हासिल हुई है। सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति नया बस स्टैण्ड गुरूद्वारा के पास चाकु लेकर लोगो को डरा धमकाकर भय का माहौल बना रहा है। सूचना पर थाना बोधघाट से कार्यवाही हेतु बल रवाना किया गया था। कि नया बस स्टैण्ड़ गुरूद्वारा के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकु को लहराकर लोगो को डरा धमका रहा था। जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ पर अपना नाम राहुल मण्डावी निवासी बहादुरगुड़ा का होना बताया जिसके कब्जे से एक बटनदार चाकु मिला। जिसे रखने के संबंध में कोई उचित आधार नही पाया गया एवं आरोपी राहुल मण्डावी के कब्जे से उक्त बटनदार चाकु जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की परिधि में आने से धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। ज्ञात हो कि आरोपी द्वारा पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है ! राहुल मण्डावी के द्वारा वर्ष 2019 में भी नया बस स्टैण्ड़ क्षेत्र से ट्रक के कलपूर्जे चोरी की घटना (बोधघाट), और कुम्हारपारा क्षेत्र में देशी प्लेन मदिरा की तस्करी करते पाये जाने पर आबकारी अधिनियम ( थाना-कोतवाली) एवम 2020 में कोतवाली अंतर्गत आर्म्स एक्ट के तहत् पूर्व में भी कार्यवाही किया गया था।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:-
निरीक्षक – धनंजय सिन्हा सउनि – सतीश यादव प्रआर – लवन पानीग्राही, आरक्षक – दीजेेन्द्रमणी शुक्ला, सतीश ठाकुर, प्रदीप पीटर
दल्लीराजहरा – 14 वर्ष की नाबालिग युवती को दल्लीराजहरा के युवक विशाल देवांगन पिता रोहित देवांगन उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 11 बजरंग चौक ने बहला फुसलाकर भगा ले गया फिर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया यह जानते हुए कि युवती नाबालिग है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 04-जून की रात्रि 10 बजे खाना खाने के बाद युवती अपने दादा के यहाँ गई थी उसके बाद फिर वापस लौट कर नहीं आई | परिजनों द्वारा रात्रि में ही युवती की खोजबीन की गई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली फिर दुसरे दिन सुबह युवती की गुमशुदगी की राजहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और युवती के पिता द्वारा संदेह के आधार पर युवक विशाल देवांगन का नाम बताया गया क्युकि युवक उसके यहाँ आता जाता था और जब से युवती लापता हुई है उसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल रही थी |
उपरोक्त रिपोर्ट के आधार पर जब पुलिस द्वारा छानबीन की गई संदेहास्पद युवक विशाल देवांगन ही आरोपी निकला रिपोर्ट लिखवाने के 3 घंटे के अन्दर पुलिस द्वारा युवक विशाल देवांगन को धारा 363 366 व 376 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |