City Media - Page 1506 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1506

इतवारी बाजार का होगा कायाकल्प संसदीय सचिव रेखचंद जैन व महापौर सफीरा साहू के हाथों आज हुआ कार्य प्रारम्भ

0

प्रथम चरण में 959.76 लाख की लागत से होगा निर्माण

जगदलपुर:- कोरोना महामारी के चलते रुके हुए विकास कार्य को अब पुनः गति मिलना प्रारंभ हो गया है। शहर में सभी विकास कार्यों में अब तेजी आ गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इसी कड़ी में आज स्थानीय इतवारी बाजार में व्यवसाय एवं पार्किंग व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमर्शियल भवन एवं मल्टीपार्किंग का कार्य संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफिरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, यशवर्धन राव, कनीज फातिमा, नेहा ध्रुव, राजेश रॉय, शुभम यादव सहित अन्य पार्षदों के द्वारा किया गया। आज प्रारम्भ हुए कार्य में ग्राउंड फ्लोर समेत दो मंजिला भवन का निर्माण होगा जिसका क्षेत्रफल 25472.50 वर्ग मीटर में होगा इसमें लगभग 80 दुकानें बनेगी। इसके अलावा 300 वाहन की पार्किंग व्यवस्था भी होगी। पूरे निर्माण कार्य में 1907.85 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।कार्य के प्रथम चरण मे 959.76 की राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है़। इस दौरान पार्षद अब्दुल रशीद, लोक निर्माण विभा एसडीओ श्री नेताम सहित प्रशासनिक अमला मौजूद था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महिला की डूबने से मौत, पिता पति को संसदीय सचिव ने सौपी मुआवजा राशि का चेक

0

विधायक रेखचंद जैन की पहल से प्रकृतिक आपदा के मामलो का तत्काल निराकरण

जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन की पहल से क्षेत्र मे हुई सभी प्रकृतिक आपदाओं से हुई मौतो के प्रकरणों का तत्काल निराकरण कार्य मे लगे हुये है़। जिससे आश्रित लोगो को किसी भी परेशानी का सामना ना करने पड़े। आज इसी कड़ी मे ग्राम नेतानार निवासी महिला श्रीमति कलावती की मौत पण्डरी पानी मावलीगुडा मे तालाब से डूबकर मौत हो गई थी। जिससे उनके पतिऔर पिता को आज प्रकृतिक आपदा की राहत राशि चार लाख का चेक प्रदान किया। इतनी बड़ी राशि पाकर मृतक के पिता मंगलसिंह बघेल एवं पति पाण्डुराम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक रेख चंद के प्रति कृतज्ञता एवं आभार प्रकट किया। इस दौरान पार्षद सदस्य राजेश राय भी मौजूद रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाबालिक लडकी को शादी का झांसा देकर बहला फूसलाकर भगाकर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया, आरोपी गिरफ्तार

0

परपा – प्रार्थीया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 22.04.2021 दोपहर 2.00 बजे मेरी नाबालिक लडकी घर में बिना बताये कहीं चली गई है। आसपास रिश्तेदार व परिवार में पता किया कहीं पता नहीं चला मेरी नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा बहला फूसलाकर भगाकर ले गया है रिपोर्ट करती हं कार्यवाही चाहती हूं कि रिपोर्ट पर थाना फ्रेजरपुर में अप क्र 93/2021 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ओमप्रकाश शर्मा के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर ऐश्वर्य चन्द्राकर, एवं थाना प्रभारी परपा निरीक्षक बुधराम नाग के नेतृत्व में थाना परपा से टीम गठित कर अपराध कायमी दिनांक से ही अपहत. बालिका का पता तलाश अलग अलग स्थानों में की जा रही थी इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिलने पर की अपहता ग्राम ऐरण्डवाल गुडरापाल थाना कोडेनार जिला बस्तर में होने की सूचना मिलने पर तस्दीक पर महिला प्र0 आर 0 212 छुबी ठाकुर ,म 0 आर 0 1168 सविता मण्डावी , आर क्र 1118, 1182, के टीम गठित कर रवाना किया गया था जो पहुंचकर पता तलाश करने पर अपहता बालिका को आरोपी सोमारू मौर्य पिता पीलू मौर्य उम्र 19 साल जाति माडिया निवासी ऐरडवाल गुडरापारा थाना कोडेनार के कब्जे से बरामद किया गया अपहृत बालिका से पूछताछ करने पर आरोपी व्दारा 22.04.2021 को शादी का प्रलोभन देकर बहला फूसलाकर भगाकर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करना बताई प्रकरण में धारा 366 क, 376 भादवि0 06 पाक्सो एक्ट जोडा गया है आरोपी सोमारू मौर्य पिता पीलू मौर्य उम्र 19 साल जाति माडिया निवासी एरण्डवाल गुडरापाल थाना कोडेनार जिला बस्तर का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत आज दिनांक 7.06.2021 के 14.34 बजे गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शहर में अवैध रूप से जुआ खेल रहे जुआरियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

0

थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि सिटी ग्राउण्ड क्षेत्र में अवैध रूप से कुछ व्यक्तियों द्वारा रूपये पैसों का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुनेश्वरी नेरटी, हमराह स्टाफ आरक्षक रवि सरदार, रवीन्द्र कुमार ठाकुर व भुपेन्द्र नेताम व दीपक कुमार के टीम को तैयार कर, दर्षित स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया। जहाॅ मौके पर जुआरी जुआ खेलते हुये रंगेहाथ पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम 1. नवीन राव पिता नागेश्वर राव नि0 सूर्या कालेज के पास राजेन्द्र जगदलपुर 2. विनय चैहान पिता विरेन्द्र चैहान निवाासी ललन किराना स्टोर्स के पास, राजेन्द्र नगर जगदलपुर से मौके पर जुआ खेलते पकड़े जाने पर कब्जे से नगदी रकम 1160/-रूपये, तास के 52 पत्ते व स्कुटी क्रमांक-CG17KG 5439 को जप्त किया गया तथा आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आरोपी –

1. नवीन राव पिता नागेश्वर राव नि0 सूर्या कालेज के पास राजेन्द्र जगदलपुर

2. विनय चैहान पिता विरेन्द्र चैहान निवाासी ललन किराना स्टोर्स के पास राजेन्द्र नगर जगदलपुर।

बरामद – नगदी रकम नगदी 1160/-रूपये, तास के 52 पत्ते व एक स्कुटी वाहन।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से संबंधित एक कर्मचारी का निलंबन, कई को प्रताडऩा के मामले के बाद प्रशासन अब भी मौन

0

अनुबंधित महामारी सलाहकार की प्रताडऩा से परेशान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्थानीय विधायक से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा

जगदलपुर। कोरोना महामारी से शासन-प्रशासन के आदेश के मद्देनजर बस्तर जिला छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारीसंघ से संबंधित सभी कर्मचारी अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मिलकर बस्तर जिले से कोरोना संक्रमण को समाप्त करने एकजुट होकर कार्यरत हैं। जिसके फलस्वरूप बस्तर जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा सभी विकासखंडों में कोरोना संक्रमण की दर नगण्य हो चली है। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के अलावा धरमपुरा कोविड सेंटर से मिली जानकारी के अलावा विकासखंड स्तर के सभी कोविड सेंटरों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आती जा रही है। जिला कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वैरियर्स कहकर उनकों सम्मानित भी किया जा रहा है। राजधानी से लेकर अन्य जगहों के जनप्रतिनिधि अथवा प्रशासनिक अधिकारी बस्तर जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों की एकजुट होकर कोरोना संक्रमण से लडऩे के भावना से काफी प्रभावित हुए हैं। लेकिन इस संक्रमण काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग के एक अनुबंधित कर्मचारी जिसे मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा किसी कारणवश महामारी विशेषज्ञ बनाया गया है। उसके द्वारा अपने निजी स्वार्थ की पुर्ति हेतु चुन-चुन कर इस संक्रमण काल में पूरी लगन से कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ झूठी शिकायत एवं गलत जानकारी देकर उन्हें कलेक्टर के माध्यम से निशाने पर लिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पिछले एक माह से जबसे संक्रमण काल में कमी आई है तभी से अपनी शेखी बघारने के उद्देश्य से इस तथाकथित महामारी विशेषज्ञ द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ मिलकर जिला प्रशासन को भ्रमित किया जा रहा है। इसी भ्रमित करने वाले जानकारी के कारण रूपेन्द्र सिंह स्वास्थ्य संयोजक को निलंबित कराने के साथ साथ वरिष्ठ नियमित कर्मचारी टीआर ठाकुर पर्यवेक्षक को काफी प्रताडि़त किया जा रहा है। इसके अलावा धरमपुरा कोविड सेंटर के फार्मासिस्ट के साथ गंदे तरीके से दुव्र्यवहार एवं उसको निलंबित कराने की खुलेआम धमकी महामारी विशेषज्ञ द्वारा दी जा रही है। अपने आप को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बड़े ओहदेदार महामारी विशेषज्ञ सलाहकार बतलाने वाला यह अनुबंधित कर्मचारी छोटे-छोटे कर्मचारियों से अपने आपको डॉ. साहब कहलाना पसंद करता है। महामारी सलाहकार के रूप में पदस्थापना के साथ ही दी गई वाहन का उपयोग वह केवल जिले भर के सभी कर्मचारियों को प्रताडि़त कर उनसे अपने निजी कार्य करवाने में करता है। इन सारे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का एक दल स्थानीय विधायक रेखचंद जैन से मिलकर अनुबंधित कर्मचारी महामारी सलाहकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रताडि़त करने के मामले की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार विधायक द्वारा इस मामले की पूरी जांच करा दोषी अधिकारी अथवा कर्मचारी उसपर कार्यवाही करने की बात कही। यहां विदित हो कि पूरे प्रदेश में जहां कोरोना काल के दौरान सभी चिकित्सक अधिकारी-कर्मचारी एकजुट होकर एक भावना के साथ लोगों की सेवा करते हुए दिखे कहीं भी किसी प्रकार की विवाद अथवा मरीजों के साथ दुव्र्यवहार करने की घटना सामने नहीं आई लेकिन शांत बस्तर जिले में अचानक ऐसा क्या हो गया कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ मरीजों द्वारा की गई हाथापाई या डॉक्टर द्वारा उनके साथ दुव्र्यवहार करने की घटना सामने आई वहीं जगह-जगह के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कर्मचारी अपने अधिकारियों के साथ पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर काम करने लगे हो ऐसी घटनाएं सामने आने लगी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मेडिकल कॉलेज की घटना के साथ-साथ कोविड सेंटर धरमपुरा में कुछ लोगों द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ झूमाझटकी की घटनाओं के पीछे लगभग सभी लोगों का कहना है कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अविवेकपूर्ण निर्णय के कारण विवादस्पद रूप से अनुबंधित किए गए दीपक पाणीग्राही ऐसे लोगों के कारण ही बस्तर जिले के संवेदनशील स्वास्थ्य विभाग में इस प्रकार की घटनाएं अब आम हो चली है कि कर्मचारी ही आपस में किसी व्यक्ति विशेष के उकसाव में अधिकारियों के साथ उलझना प्रारंभ कर दिए हैं। जिसका खामियाजा मरीज एवं आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। इन्हीं सब मामलों को लेकर शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक अजय ्रप्रताप ङ्क्षसह परिहार के साथ सतपाल शर्मा, रमाकांत द्विवेदी, मुशीर खान, शकील खान, सतेन्द्र मंडल, विपुल कुमार जग्गी इत्यादि साथियों ने उनसे भेंट कर कर्मचारियों की भावना से अवगत करा कर तत्काल ऐसे अनुबंधित कर्मचारी पर कार्यवाही की मांग की है।

चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले गुंडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले एक गुंडे को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बस स्टैंड पास स्थित गुरुद्वारे के सामने चाकू लेकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है। जिसके इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी राहुल मंडावी निवासी बहादुरगुड़ा को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।वहीं सीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली और बोधघाट थाने में पहले से चोरी, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट के जैसे मामले दर्ज है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, इस मामले में भी पहले यह शातिर खा चुका है जेल की हवा

0

जगदलपुर। बोधघाट पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शहर के विभिन्न जगहों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पकड़ा है। शातिर चोर के कब्जे से पुलिस ने चोरी के तीन मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा भी बरामद किया है।
सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि पुलिस को लगातार शहर से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें मिल रही थी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए बस्तर एसपी दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के दिशा निर्देश पर बोधघाट टीआई धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद टीम इस मामले की तफ्तीश में जुट गई। इसी दौरान टीम ने एक संदेही युवक को घेराबंदी करते पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पुलिस ने संदेही से कड़ी पूछताछ शुरू की। जिसमें आरोपी ईश्वर कश्यप निवासी बलौदाबाजार ने तीन मोटरसाइकिल और एक्टिवा नयापारा, कोर्ट तिराहा, नयामुण्डा और बस्तर से चोरी करना कबूल कर लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पुलिस ने आरोपी के कब्जे तीन मोटरसाइकिल सीजी 17 केपी 4618, होंडा एक्टिवा सीजी 17 केएफ 9557, एक हीरो पैशन सीजी 17 केएस 8519 और एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल को बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सीएसपी ने बताया कि आरोपी वर्ष 2021 में भी धरमपुरा इलाके में लोहे के रॉड, छड़ आदि सामान चुराने के मामले में जेल जा चुका है। अभी हालही में 18 मई को वह अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा होकर बाहर निकला था। इस मामले में टीआई धनंजय सिन्हा, उपनिरीक्षक प्रमोद ठाकुर, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल, आरक्षक चंदन गोयल और भीमसेन मंडावी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

15 लोगों के एनकाउंटर की चिंता, ग्रामीण बोले- लिखित में वादा, तभी आंदोलन खत्म सिलगेर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों की चिंता, कांग्रेस जांच दल से की मांग

0

रायपुर. सिलेगर हत्याकांड में आंदोलनकारियों और कांग्रेस जांच दल के बीच बातचीत के बाद कुछ मुद्दों पर सहमति बन सकती है। जांच दल अपनी रिपोर्ट एक-दो दिन में सरकार को सौंपेगा। उसके बाद सरकार तय करेगी कि आंदोलनकारियों की मांगों पर क्या कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों ने करीब दर्जनभर मांगें रखी हैं। इसमें सबसे अहम मांग आंदोलन का नेतृत्व कर रहे 15 लोगों की जान की सलामती को लेकर है। ग्रामीणों को आशंका है कि आंदोलन खत्म होने के बाद उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से उनकी सुरक्षा का लिखित आश्वासन देने की मांग की है। उसके बाद ही आंदोलन को लेकर कोई फैसला किया जाएगा। सुकमा-बीजापुर जिले के सीमावर्ती गांव सिलगेर में 17 मई को गांव में सुरक्षा बलों के लिए बने शिविर का सिलगेर और अन्य गांव के ग्रामीण विरोध कर रहे थे। विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और शिविर पर पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश था। घटना के विरोध में करीब 25 गांवों के ढाई से तीन हजार लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना में शामिल पुलिस के अफसरों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। आंदोलन में भोपालपट्टनम से लेकर ओरक्षा तक के ग्रामीणों के शामिल होने को लेकर सरकार ने गंभीरता से लिया और बस्तर सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में विधायकों का जांच दल गठित किया। जांच दल ने गुरुवार को आंदोलनकारियों से चर्चा की है और संभवत: सोमवार तक सरकार को रिपोर्ट सौंप देगा।

ग्रामीणों की मांग कि लखमा आएं ग्राम सिलगेर सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा क्षेत्र में आता है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के विधायक और सरकार में मंत्री कवासी लखमा यहां घटना के बाद अब तक नहीं पहुंचे। यहां हर घर से ग्रामीण रूटीन में आंदोलन के लिए पहुंच रहे हैं। रोज ढाई से तीन हजार लोग पहुंच रहे हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि लखमा आंदोलन स्थल पर पहुंचें।

ग्रामीणों ने कहा सरकार लिखित में दे

आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने कांग्रेस सांसद के नेतृत्च में पहुंचे दल से कहा कि यहां से सीआरपीएफ का कैंप हटाया जाए। ग्रामीण गोलीबारी में शामिल पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई चाहते थे। वहीं उन्होंने गांव में जिन ग्रामीणों की हत्या हुई, उनका स्मारक बना लिया है उसे न तोड़ने की मांग रखी। ग्रामीणाें ने यह कहा कि जब भी इस क्षेत्र में पुलिस का कैंप लगाया जाए, उसे हमारी ग्रामसभा की समिति से अनुमति लेनी होगी। समिति ही तय करेगी कि कहां कैंप लगेगा। ग्रामीणों ने पूरी घटना की जांच कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने और दाेरनापाल-कोंटा सड़क का निर्माण बंद करने की मांग रखी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

एनकांउटर कर देंगे हम क्या करेंगे जांच दल के एक सदस्य ने कहा कि ग्रामीणों की चिंता है कि आंदोलन समाप्त होने के बाद फोर्स आंदोलनकारियों को फंसा देगी। खासतौर पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे 15 लोगों की सुरक्षा की मांग रखी है। उनको चिंता है कि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे 15 लड़कों का एनकाउंटर कर दिया जाएगा। या किसी मामले में फंसाकर उनको जेल भेज दिया जाएगा। गांव प्रतिनिधिमंडल से ग्रामीणों ने कहा कि सरकार सभी मांगों को पूरा करने लिखित में दें, तभी आंदोलन समाप्त होगा। हम दो दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ग्रामीणों से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिपोर्ट मुख्यमंत्री को एक-दो दिनों में रायपुर जाकर सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जो मांग रखी है, उस पर सरकार को सुझाव दिए जाएंगे। कैंप हटाए जाने की प्रमुख मांग पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकार से तय होता है, इस पर सरकार काे निर्णय लेना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल और मूलभूत सुविधाओं की कमी है, इसे भी रिपोर्ट में शामिल कर सरकार को सुझाव दिए जाएंगे। ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ कर रहे नक्सली बीजापुर और सुकमा जिले के अंदरूनी गांव से ग्रामीणों को सिलगेर की ओर भेजकर नक्सली उनके जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचने की जगह ग्रामीणों को गुमराह और भड़काया जा रहा है। सिलगेर कैंप को लेकर धरना प्रदर्शन को देखते हुए उस इलाके में पर्याप्त फोर्स की तैनाती है और ऑपरेशन भी लगातार जारी है। जान माल की रक्षा के लिए विषम परिस्थिति में भी जवान तैनात हैं। -सुंदरराज पी, आईजी बस्तर

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नक्सलियों के कम्युनिकेशन चीफ की कोरोना से मौत

0

सुकमा. नक्सलियों के कम्युनिकेशन चीफ गद्दाम मधुकर उर्फ़ सोबराय की कोरोना से मौत हो गई है. बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने नक्सली कमांडर सोबराय की कोरोना से hb मौत की पुष्टि की है. सोबराय को हैदराबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहाँ इलाज के दौरान सोबराय की मौत हो गई. बता दें कि 4 दिन पहले ही सोबराय को तेलंगाना के वारंगल में अरेस्ट किया गया था. वारंगल जिले के मुलुगू क्रास रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोबराय को पकड़ा था. वह नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की कम्युनिकेशन टीम का मुखिया था. उसके ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम था. पूछताछ में उसने खुद को पॉजिटिव बताया और इलाज के लिए आने की बात कही थी. इसके बाद पुलिस ने उसका RT-PCR टेस्ट कराया गया था. पूछताछ में सोबराय ने बताया था कई लीडर और नक्सली कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं, लेकिन उन्हें इलाज कराने के लिए बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है. यह भी बताया था कि छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर के सिलगेर में कैंप खुलने के विरोध में जुटे सीमावर्ती गांवों के तममा ग्रामीण संक्रमण की चपेट में हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्यार में असफल युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

डौंडी – डौंडी ब्लाक के ग्राम पचेड़ा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक शेखर ठाकुर पिता मयाराम ठाकुर उम्र 21 वर्ष घर में लगे पंखे से कल दोपहर 12.30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है | बताया जा रहा है कि युवक को एक युवती से प्यार हो गया था और जब युवती ने शादी से इंकार कर दिया तो युवक ने मौत को गले लगा लिया | युवक शराबी था इसलिए कोई लड़की उससे शादी के लिए राजी नहीं होती थी | फांसी लगाने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमे उस लड़की का जिक्र किया था | मौके पर पुलिस पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS