City Media - Page 1534 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1534

भाजपा महिला मोर्चा कांकेर द्वारा महिला बाल विकास विभाग महासमुंद में हुए घोटाले की न्यायिक जांच व घोटाला उजागर करने वाले अधिकारी को सुरक्षा देने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन

0

अभय शर्मा – कांकेर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में आज महिला मोर्चा कांकेर द्वारा महिला बाल विकास विभाग महासमुंद में हुए घोटाले की न्यायिक जांच व घोटाला उजागर करने वाले अधिकारी को सुरक्षा देने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधीश कांकेर को दिया गया ।

राजपूत ने ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से ये सरकार सत्ता में आई कुछ न कुछ घोटाले सामने आते ही जा रहे है । ऐसा लगता है कि कांग्रेस की जो घोटाला, भ्रष्टाचार करने की प्रवृत्ति है वो 15 साल सत्ता से दूर रहने के बाद भी नही गई है । ताजा मामला महासमुंद के महिला बाल विकास विभाग का है जहां विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्धन कन्या विवाह सामग्री व रेडी टू इट कार्यक्रम का 30 लाख रु भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है । उक्त घोटाला उजागर हुए काफी दिन हो गए और सरकार द्वारा विभागीय जांच के नाम पर खानापूर्ति कर दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है । उन्होंने महासमुंद के महिला बाल विकास विभाग में हुए 30 लाख के घोटाले पर न्यायिक जांच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग करने वाले जिला कार्यक्रम अधिकारी को पूर्ण सुरक्षा देने की मांग भुपेश सरकार से की है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा देवी शर्मा ने भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी को सम्मान देने के बजाय कांग्रेस सरकार प्रताड़ित कर रही है । 30 लाख के घोटाले पर कार्यवाही व अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर उक्त अधिकारी को अनशन पर बैठना पड़ रहा है । भ्रष्टाचार पे कार्यवाही की मांग करने वाले अधिकारी को ही उल्टे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा महिला मोर्चा ने उक्त भ्रष्टाचार के मामले पर कड़ी कार्यवाही व दोषी अधिकारियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग राज्यपाल से की गई है ।

ज्ञापन सौंपने वालो में जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी निपेन्द्र पटेल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मीरा सलाम व रूखमणी उइके रहे ।

मोक्षित कार्पोरेशन दूर्ग द्वारा पांच सौ नग पल्स ऑक्सीमीटर का दान

0

अभय शर्मा – कांकेर

कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए मोक्षित कार्पोरेशन गंजपारा दूर्ग द्वारा जिला प्रशासन कांकेर को 500 नग पल्स ऑक्सीमीटर का दान किया गया है। उक्त कार्पोरेशन के पदाधिकारी द्वारा पल्स ऑक्सीमीटर को आज कलेक्टर चन्दन कुमार को सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल उईके भी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

निर्माण कार्यों से संबंधित सामग्रियों की होम डिलीवरी की अनुमति

0

अभय शर्मा – कांकेर

चेम्बर ऑफ कामर्स कांकेर के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर एव जिला दण्डाधिकारी चन्दन कुमार को आवेदन प्रस्तुत कर आवश्यक सेवाओं को प्रतिबंध से छूट प्रदान करने का अनुरोध किया गया था, जिसके अनुुक्रम में कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा जिले में समस्त शासकीय एवं निजी निर्माण कार्याें से संबंधित सामग्रियांे की होम डिलीवरी हेतु दोपहर 02 बजे तक अनुमति दी गई है, साथ ही निर्माण कार्यों के बैंक संबंधित लेन-देन की भी अनुमति दी गई है। कृषि कार्य से संबंधित ट्रेक्टर, हार्वेस्टर के रिपेयरिंग एवं पंक्चर रिपेयरिंग की दुकानों को दोपहर 02 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। इनके मशीनरी पार्ट््स, वाटर पंप की भी दोपहर 02 बजे तक होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

रामप्रसाद मौर्य बने महामंत्री, संगठन व शीर्षनेतृत्व का जताया आभार, भाजयुमों भानपुरी मंडल कार्यकारणी की घोषणा

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा भानपुरी मंडल कार्यकारणी की घोषणा की गई जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व बस्तर विभाग संयोजक रहें रामप्रसाद मौर्य को भाजयुमों भानपुरी मंडल में महामंत्री के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा हैं, कार्यकारणी में अध्यक्ष तुलसुराम कश्यप, उपाध्यक्ष लच्छिन राम बघेल, साधु राम बघेल, महामंत्री हरबन्धु बघेल, मंत्री रमेश दीवान, लक्ष्मण बघेल, कोषाध्यक्ष घनश्याम पानीग्राही, प्रचार – प्रसार प्रमुख जीवनाथ बघेल, प्रचार – प्रसार सह प्रमुख घस्सू राम मौर्य, कार्यालय प्रभारी श्यामसुंदर दीवान, कार्यालय सह प्रभारी मनोज पांडेय, मीडिया प्रभारी जसकेतन सेठिया, सोशल मीडिया प्रभारी पवन बैध , सोशल मीडिया सह प्रभारी लखेश्वर मौर्य , प्रशिक्षण प्रमुख गौरव कश्यप , प्रशिक्षण सह प्रमुख लक्ष्मी सिन्हा , शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल तिलक भारती ,शासकीय योजना सह स्वाध्याय मंडल विराज नेताम, कन्या शक्ति संयोजिका मंडल दीपिका नाग , कन्या शक्ति सह संयोजिका मंडल श्रीमती कुंती कश्यप, फूलोबाई कश्यप, कार्यसमिति सदस्य सुफल मौर्य , सामेश्वर बघेल, हितेश मौर्य, पिंकू ध्रुव , सिरो कश्यप, बुधराम कश्यप, कुरसो राम कश्यप, शिवराम नेताम, जदु राम बघेल, सचिदानंद बघेल, ठिरलू राम मौर्य, भुवन साहू ,बलराम पटेल, घनश्याम बघेल,तुलाराम पटेल,सांयतु मौर्य, ईश्वर मंडावी ,नरेंद्र बघेल, सुदरू राम कश्यप, महेश कश्यप को जिम्मेदारी सौपी गई हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

रामप्रसाद मौर्य की विश्वविद्यालय व समाज में राष्ट्रीय विचारों की सक्रिय भूमिका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर विद्यालय व महाविद्यालयो में प्रवेश, परीक्षा ,परिणामो व निजी विद्यालयों, महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर अनेकों धरना प्रदर्शन किया साथ ही बस्तर विश्व विद्यालय के छात्रसंघ चुनावो में सक्रिय भूमिका निभाते हुए भानपुरी महाविद्यालय में पूरे छात्रसंघ चुनाव निर्विरोध अभाविप समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में जीत दर्ज करवाते रहे है, रिकॉर्ड आजतक बरकार हैं। राम आदिवासी समाज का युवा होने पर राष्ट्रीय विचारों का प्रवाह और सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक विकास के लिए जनजातियों के मध्य कार्य करते रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

तीन-तीन पंचायतों की जवाबदारी,क्यों बना हुआ सीईओ की मेहरबानी, हाईप्रोफाइल नेता से गलबहियां के कारण जनता में नाराजगी

0

बस्तर जिले के जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के कलचा ग्राम पंचायत के सचिव को तीन-तीन पंचायतों का प्रभार मिला हुआ है जिसको लेकर जनपद सीईओ के सोशल मीडिया में मोर्चा खोल दिया गया है। इस मामले में कहना है कि पंचायत में पानी के लिए त्राही-त्राही मची हुई है और वह नदारद है। कुछ लोगों का कहना है कि जनपद पंचायत स्तर के हाईप्रोफाइल नेता के साथ गलबहियां करने के कारण सीईओ भी कुछ कहने से बच रहें हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तत्कालीन भाजपा शासन काल में भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता से नजदीकियों के कारण उसकी तूती बोलती थी और अब कांग्रेस शासन काल में उसके रौब दिखाने का सिलसिला जारी है। भाजपा नेता ऋषभ कुमार लिखते हैं कि आनलाईन शराब तो मिल रहा है किंतु जनता पानी के लिए तरस रहा है। एक युजर लिखते हैं कि बस्तर में ज्यादा पढ़ा-लिखा इसीलिए तिहरे प्रभार पर है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले और साथ ही टीकाकरण पंजीयन के लिए लिंक पर क्लिक करें

0

दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को लेकर राहत भरी खबर है | आज दल्लीराजहरा से मात्र 01 कोरोना संक्रमित मिला जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 08 संक्रमित मिले | इसी प्रकार यदि कोविड 19 के निर्देशों का पालन करें तो डौंडी ब्लाक कोरोनामुक्त होने में देर नहीं लगेगी |

टीकाकरण पंजीयन के लिए लिंक पर क्लिक करें

http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

दल्लीराजहरा में वार्ड क्र 04 से 01 कोरोना संक्रमित मिला है |

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

टीकाकरण के बाद बोले उपसरपंच भूपेश है तो भरोसा है…

0

तितिरगांव के उपसरपंच व युवा नेता टेसुवंत पानीग्राही ने भी तितिरगांव वेक्सीनेशन सेंटर में पहुंच कर टीका लगवाकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया। उपसरपंच पानीग्राही ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने में टीकाकरण महत्वपूर्ण हथियार है। अतः बढ़ चढ़कर इस अभियान में शामिल हो तथा अपने और अपने परिवार के लोगों का टीकाकरण कराये। उपसरपंच टेसुवंत पानीग्राही ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार है तो सभी को भरोसा है,चरणबद्ध तरीके से उपलब्धता अनुसार सभी लोगों का टीकाकरण किया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अधिकारी की गिरफ्तारी पर भाजपा महिला मोर्चा का धरना आज

0

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन,अधिकारी को सुरक्षा देने व न्यायिक जाँच कराने की माँग

भाजपा महिला मोर्चा ने विभागीय भ्रष्टाचार को उजागर करने अनशन पर बैठे महासमुंद के महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले की गिरफ्तारी का विरोध किया है और इस मामले की न्यायिक जाँच कराने की माँग की है।इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी कलेक्ट्रेट में सौंपा गया।महिला मोर्चा इस मामले को लेकर कल 19 मई को ब्लाॅक स्तर पर धरना देगा व 20 मई को महिला मोर्चा कार्यकर्ता अपने घरों के समक्ष धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना व रेडी टू ईट सामग्री खरीदी में अनियमितता के विरोध में महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले धरने पर बैठे थे।इन दो मामलों में करीब तीस लाख रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश मे आया है।ऐसे में विगत दो वर्षों मे प्रदेश के सभी जिलों में हई खरीदी की जाँच की जाये तो सैकडो़ करोड़ के घोटाले की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।यह दुखःद है कि जिस अधिकारी ने भ्रष्टाचार को उजागर किया,उसे ही कांग्रेस सरकार प्रताडि़त कर रही है।भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल से गिरफ्तार अधिकारी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने एवं खरीदी प्रक्रिया,आबंटन आदि में भ्रष्टाचार के तमाम मामलों की जाँच उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश से किये जाने की मांग की है।साथ ही संबंधित मंत्री के विरुद्ध कार्यवाही करने कहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा महिला मोर्चा ने डिप्टी कलेक्टर दीप्ति गौते को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे,महामंत्री रामाश्रय सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव,रोशन सिसोदिया,लक्ष्मी कश्यप,महेश्वरी ठाकुर,गीता नाग,ममता राणा,तेजपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के बावजूद बालोद जिले में आरटीपीसीआर जांच केंद्र आज तक नहीं खुला

0

बालोद – कोविड 19 स्टेज 2 में लगातार मृत्यु दर बढ़ने का कारण कहीं न कहीं आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने में हुई देरी भी रही है चूँकि एंटीजन रिपोर्ट विश्वसनीयता पर पुर्णतः भरोसा नहीं किया जा सकता और इसके बावजूद आरटीपीसीआर टेस्ट किट की कमी के कारण एक एक सप्ताह तक रिपोर्ट के लिए इन्तेजार करते रहे | इस वजह से संक्रमण बढ़ जाने के कारण कोरोना संक्रमितों की मृत्यु एवं संक्रमण लगातार बढ़ा है | कांग्रेस सरकार द्वारा कोविद 19 के प्रथम चरण में नियंत्रण होने पर बहुत वाहवाही लुटी थी किन्तु दुसरे चरण में अपनी नाकामियों को छुपाने में असमर्थ रही | वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण में टीकाकरण की सुस्त व्यवस्था एवं तीसरे चरण का भय में सरकार की सुस्त रवैये के कारण छत्तीसगढ़ के आम नागरिक के मन में भय का वातावरण निर्मित हो गया है | प्राथमिकता के आधार पर जिला अस्पतालों में न ही ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है और न ही आरटीपीसीआर जांच केंद्र खोला गया है | टीकाकरण की ऑनलाइन व्यवस्था भी ठप्प है किन्तु ऑनलाइन शराब बिक्री की ऑनलाइन डिलीवरी युद्ध स्तर पर चल रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जुमलेबाज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बालोद जिले के लोगों के लिए भी आरटीपीसीआर जांच केंद्र खोला जाना भी एक जुमला ही बनकर रह जायेगा लगता है | जिसे लेकर जिले के कांग्रेस जनों द्वारा खूब प्रचार प्रसार कर वाहवाही लुटी थी | मुख्यमंत्री द्वारा किये गए  उद्घोषणा को लेकर 1 महीने से अधिक हो गया किन्तु अब तक जांच केंद्र नहीं खुला | आज भी आरटीपीसीआर जांच के लिए बालोद जिले के लोगों को राजनादगांव या रायपुर  पर निर्भर रहना पड़ रहा है इस कारण आज भी हम कोरोना की वास्तविक स्थिति को जानने में सक्षम नहीं है | हम सब जानते है कि कोरोना आज की स्थिति में कितना संवेदनशील है वह भी विषम परिस्थितिओं में इस प्रकार के निर्णय को टालना कहाँ तक उचित है | इस प्रकार जिले के कांग्रेस नेताओं द्वारा चुप्पी साधे रहना उनकी निष्क्रियता को दर्शाता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा महिला मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

भाजपा महिला मोर्चा जिला नारायणपुर के द्वारा प्रदेश संगठन के आवाह्न पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के निर्देश पर महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी सुधाकर बोदले को सुरक्षा प्रदान करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम का ज्ञापन एस•डी •एम •नारायणपुर को सौपा इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,भाजपा नेत्री रीता मंडल,रमशीला नाग,प्रमिला प्रधान,अनिता कुरेटी,केसर निषाद,भगवती हलधर आदि मौजूद थे |

MOST POPULAR

HOT NEWS