City Media - Page 1587 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1587

बस्तर सहित पूरे प्रदेश को कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना लेकर संसदीय सचिव रेखचंद जैन पहुंचे देवड़ा झाडेस्वर बाबा मँदिर

0

मंदिर परिसर में रह रहे कुष्ठ रोगियो को किया राशन वितरण

जगदलपुर /संसदीय सचिव रेखचंद जैन प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह को मचे हाहाकार की रोकथाम की प्रार्थना लेकर आज वस्तर के अंतिम छोर स्थित देवड़ा के बाबा झाडेसवर मँदिर पहुंचे। उन्होने प्रदेश में सुख शांति को प्रार्थना की । उन्हें शिवजी से पुजा कर इस महामारी कों जल्द से जल्द ख़त्म करने की दुआ मांगी। तत्पश्चात उन्होने मँदिर परिसर में रह रहे कुष्ठ रोगियो का हालचाल जाना एवं इस बीमारी से सतर्क रहने की बात की । लॉकडाउन होंने की वजह से भक्तजनों कीआवाजाही कम होंने की वजह से उत्पन्न भोजन की समस्या कों देखते हुये उन्होने सभी कों राशन किट भी वितरित किया । इस अवसर पर वरिष्ठ काँग्रेस नेता ईश्वर खम्बारी , विकास दुग्गड भी उनके साथ मौजूद रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

कलेक्टर ने कोरोना के वैक्सीनेशन, सैंपलिंग एवं टेस्टिंग तथा कोविड सेंटर की बेहतर व्यवस्था हेतु अधिकारियों को सौपी जिम्मेदारी

0

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने इस संबंध में जारी किये आदेश

नारायणपुर, 16 अप्रैल 2021- सैय्यद वली आज़ाद

नारायणपुर जिले में वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड19) के महा-संक्रमण, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने प्रत्येक स्तर पर अधिरोपित प्रतिबन्धों/शर्ताे का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश जारी कर जिम्मेदारी दी है। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन कार्य का समुचित संचालन/पर्यावेक्षण हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर को जिम्मेदारी दी है। इस कार्य में इनके सहयोगी सहायक परियोजना प्रशासक नारायणपुर श्री संजय चंदेल होंगे। उक्त कार्य में प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर/ओरछा आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। वहीं महत्वपूर्ण वर्टिकल सैपलिंग एवं टेस्टिंग के समुचित संचालन/पर्यवेक्षण हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर और जिला आयुर्वेद अधिकारी नारायणपुर को उनका सहयोगी नियुक्त किया है।

जारी आदेश में वर्टिकल कोविड केयर सेंटर जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र नारायणपुर, बालक बुनियादी आश्रम गरांजी और बालिका बुनियादी आश्रम गरांजी और इंडोर स्टेडियम माहका के समुचित संचालन/पर्यवेक्षण हेतु संयुक्त कलेक्टर निधि साहू को जिला स्तरीय अधिकारी नियुक्त किया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को प्रभारी अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियांे द्वारा कोविड केयर सेंटर में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। वहीं जिले में कोरोना प्रोटाकाल का कड़ाई से पालन करने हेतु उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है। दल द्वारा जिले की दुकानों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने हेतु जांच/कार्यवाही की जायेगी। उड़न दस्ता के 12 सदस्यीय दल में नायब तहसीलदार, ख्याति नेताम, मुकेश ठाकुर, जिला समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन जी भवानीशंकर रेड्डी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जेके कश्यप, दीपक बरसैया गुप्ता, नगर पालिका के गजाधर राठौर, जवाहर यादव नागेन्द्र नाग, पुलिस विभाग के पिटर एक्का, कमलेश नेताम और रमशिला वड़दा शामिल है।

दल्ली राजहरा में शासन के निर्णय का पालन कर खाद्य विभाग प्रत्येक वार्ड में नए राशन दुकानों का आवंटन शीघ्र करें कोविड-19 के समय में आम जनता को भीड़ का सामना ना करना पड़े – नागेंद्र चौधरी

0

दल्लीराजहरा – राशन दुकान आवंटन जो संवेदनशील मामला है आज दिनांक तक हमारे दल्ली राजहरा में राशन दुकान आवंटन नहीं हुआ है अगर शीघ्र राशन दुकान आवंटन होता है तो आम जनता को इसका फायदा सीधे होगा | आम जनता को आसानी से वह जल्द बिना लाइन लगे राशन मिल पाएगा जिससे बुजुर्ग बड़े महिला को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा | वर्तमान में हर राशन दुकान में 1000 से ऊपर राशन कार्ड है संख्या अधिक होने के कारण लोगों को 5 दिन इंतजार करने के बाद राशन प्राप्त होता है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पूर्व में हमारी भाजपा सरकार ने हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने जनता के इस संवेदनशील मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में मई 2017 को यह आदेश छत्तीसगढ़ में लागू करने के लिए पारित किया गया था  जो छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जगह हो चुके हैं परंतु दल्ली राजहरा में 2017 में भी कांग्रेस की सरकार थी और वर्तमान में भी कांग्रेस की सरकार है इन 4 सालों में राशन दुकान का आवंटन नहीं हो पाया है इसमें मुख्य दोषी कांग्रेस लोग हैं | जो आज दिनांक तक पी आई सी एवं दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद की बैठक में अभी तक राशन दुकान आवंटन को एजेंडे में नहीं लिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

अतः मैं वर्तमान के नगर पालिका अध्यक्ष से मांग करता हूं कि तत्काल दल्ली राजहरा के 27 वार्ड में राशन दुकान आवंटित करने की कार्यवाही करें ताकि कई महिला समूह को रोजगार मिलेगा अन्यथा जनता के हितों के लिए हमारी भारतीय जनता पार्टी सड़क की लड़ाई लड़ेगी |

आदेश की कॉपी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में बढ़ाई जाएगी कोविड बिस्तरों की संख्या, डिमरापाल के मेडिकल वार्ड को किया जाएगा महारानी अस्पताल में शिफ्ट

0

कलेक्टर ने महारानी अस्पताल में लिया तैयारियों का जायजा

उपलब्ध कराने के लिए डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए डिमरापाल शासकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित अस्पताल के मेडिकल वार्ड को महारानी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्टर रजत बंसल ने महारानी अस्पताल में पहुंचकर इसकी तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि आगामी तीन चार दिनों में यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल वार्ड का संचालन महारानी अस्पताल में प्रारंभ कर दिया

जाएगा। इसके लिए महारानी अस्पताल के 120 बिस्तर का चयन किया गया है। इसके साथ ही आगामी समय मे आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी वार्ड को भी महारानी अस्पताल में शिफ्ट करने पर चर्चा की गई, जिससे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए और अतिरिक्त बिस्तर आरक्षित की जा सके। कोरोना मरीजों के उपचार के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की कमी न हो , इसके लिए जरूरी तैयारियों पर जोर दिया गया। आवश्यक अधोसंरचनाओं के त्वरित निर्माण के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री गीता रायस्त, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ केएल आजाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा, डॉ नवीन दुल्हानी, डॉ आरबीपी गुप्ता सहित चिकित्सा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

कोरोना हेतु तैनात फ्क्सि पाईट द्वारा जगदलपुर में गांजा तस्करों पर की गई कार्यवाही।

0

02 अन्तर्राज्यीय गाॅजा तस्करों को एसबीआई चैक पर पकड़ा गया

दोनों गाॅजा तस्कर उत्तप्रदेश के सोनभद्र जिले से

जप्त सम्पत्ति – 21 किलोग्राम गाॅजा, 01 मोटर सायकल, 01 नग मोबाईल

जप्त गाॅजा की अनुमानित कीमत- 1,05,000/- रूपये

कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत शहर के अलग अलग क्षेत्रों में फिक्स पाइंट में अधिकारी एवं जवानों को तैनात कर चेकिंग कार्यवाही किया जा रहा है । आज जगदलपुर स्थित एसबीआई चैक पर फिक्स पाइंट में लगे अधि/कर्म. के द्वारा वाहनों एवं राहगीरों की चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग के एक हीरो होण्डा ग्लैमर मोटर सायकल में 02 संदिग्ध व्यक्ति गुजर रहे थे जिन्हें जवानों के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया जो चेकिंग पाइंट पर ना रोककर भागने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक अभिलाषधर दीवान एवं हमराह आरक्षकों के द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम गोपाल सिंह और शिवप्रसाद सिंह दोनो निवासी सोनभद्र उत्तरप्रदेश का होना बताये। जिनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर 21 किलोग्राम का अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया । जिनसे पूछताछ पर उक्त व्यक्तियों द्वारा मोटर सायकल से गांजा की तस्करी करना स्वीकार किये। जिनसे मामले में एक मोटर सायकल हीरो होण्डा ग्लैमर बिना नम्बर का एवं 21 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया है । मामले में दोनों आरोपियों के विरूद्व धारा – 20 (बी) एनडीपीएस का अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया है । दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । उक्त जप्त शुदा गांजा की अनुमानित कीमत – 1,05,000/- रूपये आॅकी गई है ।

नाम आरोपी –

  1. शिव प्रसाद गोड़ पिता जगजीवन गोड़, उम्र- 28 वर्ष, निवासी टेकूआरी, थाना बमनी जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश
  2. गोपाल सिंह पिता राम स्वरूप गोड़, उम्र- 33 वर्ष, निवासी टेकूआरी, थाना बमनी जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश ।
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:- प्रधान आरक्षक अभिलाषधर दीवान, आरक्षक जगबगंधु निषाद, जितेन्द्र गोर, राकेश सिंह, लक्ष्मण मौर्य, सहायक आर0 झुमुक सोनवानी, सुमन कश्यप, महिला सैनिक छबेश्वरी बघेल ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

बस्तर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लॉकडाउन के मद्देनजर शहर के युवा वॉलिंटियर्स की एक टीम गठित की गई

0

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक बस्तर दीपक झा के नेतृत्व में शहर के युवा वॉलिंटियर्स की एक टीम गठित की गई है, जो कि शहर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर चाक-चौबंद व्यवस्था में मदद करेंगे। शहर के ऐसे 20 युवाओं की टीम गठित की गई है। सभी युवा वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार शाम कलेक्टोरेट के आस्था हाल में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक अशोक पांडे व अन्य अधिकारियों ने ली। बैठक में युवा वॉलिंटियर्स को बताया गया कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी वॉलिंटियर्स पुलिस कर्मचारियों के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मालूम हो कि बस्तर जिले में है आज शाम 6:00 बजे से 22 अप्रैल के रात 12 बजे तक लॉक डाउन लगाई गई है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बस्तर जिला में भी लॉकडाउन लगाया गया है।

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन में लोग अपने घरों पर सुरक्षित रहें। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नहीं है कि वह लोगों को बेवजह परेशान करें।कोरोना का प्रकोप बस्तर जिला में भी बढ़ता जा रहा है इसलिए लॉकडाउन की स्थिति पैदा हुई है। सभी वॉलिंटियर्स सुबह व शाम तीन-तीन घंटा पुलिस कर्मचारियों के साथ अपनी सेवाएं देंगे। शहर के अनुपमा चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, संजय मार्केट ,धरमपुरा, बस स्टैंड सहित अनेक चौक चौराहों में पुलिस कर्मचारियों की जहां ड्यूटी लगाई गई है यह सभी वॉलिंटियर्स वहां मौजूद रहेंगे। एसपी दीपक झा ने बताया कि बस्तर जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है इसे लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी किया है। प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन के दौरान बस्तर पुलिस ने जगदलपुर शहर को अलग-अलग सेक्टर में बांटकर संवेदनशील चौक चौराहों पर पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 6 जगहों पर चिन्हांकित कर फिक्स पॉइंट बनाए हैं। इसके अलावा शहर में 4 पेट्रोलिंग पार्टी की व्यवस्था भी की गई है। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

कोरोना के दुसरे चरण में छत्तीसगढ़ का हाल बेहाल, न मरीज के लिए जगह न शवों के लिए

0

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के कारण राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है यहाँ तक की मरीजों के लिए जगह है न शवों के लिए | कई ज़िलों में तो लॉकडाउन के बीच अस्पतालों के बाहर मरीज़ों की लम्बी लम्बी लाइन लगी हुई है | एंबुलेंस में, अस्पताल की सीढ़ियों पर, बरामदों में मरीज़ आक्सीजन सिलेंडर लिए बैठे हुए हैं | शहर की दवा दुकानों में रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए लंबी कतारें हैं यहाँ तक कि AIIMS में मरीज के लिए इंजेक्शन के लिए लम्बी कतारें लगी है और एक बार में सिर्फ एक ही दिया जा रहा है दुसरे डोज़ के लिए फिर से लाइन और यह दौड़ यहीं ख़त्म नहीं हो रही है, कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या के कारण राजधानी रायपुर के सबसे बड़े भीमराव आंबेडकर अस्पताल के शव घर में नए शवों को रखने की जगह नहीं बची है | शमशान घाट में भी अंतिम संस्कार के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है. राजधानी रायपुर में भी शमशान घाट कम पड़ गए हैं |

कोरोना बढ़ने का मुख्य कारण क्या है –

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पुरे देश भर में एक बड़ी आबादी ने कोरोना को लेकर लापरवाही भरा रवैया अपनाया. लोग कोरोना के लेकर कभी सतर्क नहीं रहे यदि हर नागरिक कोरोना के नियमों का पालन करता आज ये जो हालात सामने है ये कभी नहीं बनते |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सिंहदेव कहते हैं, “सरकार की तमाम कोशिश के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग बरतने, मास्क लगाने और कोरोना से बचने के दूसरे उपाय अपनाने में कोताही बरती गई. जिनमें आरंभिक लक्षण थे, उन्होंने भी समय पर जाँच नहीं करवाई और कोरोना का विस्तार होता चला गया.”

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

कल तक प्रदेश में कोरोना की क्या स्थिति रही

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

NEET PG परीक्षा 2021 स्थगित, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

0

नई दिल्ली ।  देश में कोरोना के दुसरे चरण में लगातार बढ़ रहे संक्रमण की वजह से नीट-पीजी परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है | इस बात की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी. उन्होंने बताया कि जिस प्रकार कोरोना महामारी का प्रसार हो रहा है उसे देखते हुए यह परीक्षा स्थगित की गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

NEET PG परीक्षा 2021 का आयोजन 18 अप्रैल को देश भर के विभिन्न शहरों में होने वाली थीं. इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो गया था. अब नीट-पीजी परीक्षा को स्थगित कर दी गई. देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण छात्र परीक्षा को स्थगित करने का आग्रह कर रहे थे. मेडिकल उम्मीदवारों और ग्रेजुएट्स ने ट्विटर पर NEET PG 2021 को स्थिगत करने की मांग हैशटैग के जरिए की.

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा के नेता मुद्दे के अभाव में अब ओछी राजनीति पर उतर आए हैं- राजमन बेंजाम (विधायक) चित्रकोट

0

चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप तथा पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप के उपर पलटवार करते हुए कहा है की भाजपा के नेताओं को जिन्हें जनता ने खारिज़ कर दिया है अब ओछी राजनीति के लिए पुराने वीडियो को चित्रकोट गेस्ट हाउस का बता कर वायरल कर रहे हैं उन्होंने कहा की फर्जी काम करना तो भाजपा के पूर्व मंत्री और प्रवक्ता केदार कश्यप की पुरानी आदत है जिसमें उसी चित्रकोट से लगे लोहाण्डीगुडा में मुन्नी बाई फर्जी परीक्षा प्रकरण पकड़ाया था पर पिछले पंद्रह सालों तक इनकी सरकार रहने के बाद भी इनकी सरकार मुन्नी बाई को ढूंढ नहीं पाई |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सांसद बस्तर दीपक बैज एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम की लोकप्रियता से घबराकर उक्त पुराने वीडियो को वर्तमान में भाजपा नेता केदार कश्यप और लच्छूराम कश्यप सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए उसे अभी का बता कर वायरल करवा रहे हैं |

वर्तमान समय में राज्य सरकार एवं सांसद विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि कोरोनावायरस संक्रमण से लडने में अपनी पूरी शक्ति लगा रहे हैं ऐसे समय में भाजपा नेताओं के द्वारा इस तरह की ओछी राजनीति करना उन्हें शोभा नहीं देता है हमारी सरकार कोरोनावायरस संक्रमण से लडने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने कहा की उक्त वीडियो की प्रामाणिकता की जांच किए बिना आरोप लगाना भाजपा नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है जिसकी कड़ी से कड़ी निन्दा की जानी चाहिए

दल्ली माइंस में नाग सांप पकड़ा गया

0

दल्लीराजहरा – दल्ली माइंस के सीएसडब्ल्यू प्लांट में आज सुबह 4-5 फीट लम्बा नाग सांप देखा गया जिसे माइंस में कार्यरत एस भट्टाचार्य द्वारा डंडे की सहायता से पकड़ा गया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया | माइंस क्षेत्र जंगल से लगे होने के कारण यहाँ आये दिन विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर देखने को मिलते है और अब तो गर्मी के मौसम में तो प्रारंभ होने से नदी नाले सूख जाते है और जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी की ओर कूच करने लगते है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS