City Media - Page 163 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 163

वनमंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने किया गढ़बेंगाल में पारंपरिक घोटुल का लोकार्पण

0
  •  2 करोड़ 70 लाख 17 हजार रुपए के 29 कार्यों का लोकार्पण भी किया 
  • करीब 53 लाख के दो कार्यों का भूमिपूजन भी 

नारायणपुर संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान 3 करोड़ 23 लाख 03 हजार रूपये विभिन्न निर्माण कार्योंं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी आवास भवन एवं कार्यालय भवन निर्माण हेतु 52 लाख 86 हजार रूपये का भूमिपूजन तथा आंगनबाड़ी भवन में बाउंड्रीवॉल, प्राथमिक शाला भवन अतिरिक्त कक्ष, बाजार शेड, पीडीएस भवन, सीसी रोड, देवगुड़ी, खेल मैदान और सामुदायिक भवन जैसे अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 70 लाख 17 हजार रूपये का लोकार्पण किया गया।

मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने घोटुल में बनाए गए विभिन्न कक्ष सगा कुरमा, उदना कुरमा, लयोर कुरमा, बीडार कुरमा और लेयोस्क कुरमा का अवलोकन भी किया। वनमंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप द्वारा घोटूल परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत ओरछा के उपाध्यक्ष मगंड़ूराम नुरेटी, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य और नगर पालिका परिषद के पार्षदगण उपस्थित थे।

सांसद के पत्र और जनता के 40 लाख आवेदनों का निराकरण नहीं फिर कहां है सुशासन

0
  • सुशासन तिहार ढकोसला जनता को कोई लाभ नहीं

रायपुर/05 मई 2025 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सुशासन तिहार ढकोसला है, जनता को इससे कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बढ़ते अपराध, यातायात समस्या, शिक्षक भर्ती और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पत्र लिखे हैं और सुशासन तिहार के पहले दूसरे चरण में आम जनता की समस्याओं से सम्बंधित लगभग 40 लाख आवेदन आए थे। इसके पहले मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में 75,000 से अधिक आवेदन आया था। जिसका आज तक निराकरण नहीं हुआ है। फिर कहां है सुशासन? ऐसे में सुशासन तिहार के तीसरे चरण का कोई मतलब नहीं है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल से हताश और परेशान हो गई है। किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं, छात्र, युवा, हर वर्ग हताश और परेशान है, अपनी समस्याओं को लेकर दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं और जिम्मेदार तिहार मना रहे हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई है। अब तक 50 हजार करोड़ का कर्ज लिया जा चुका है। बिजली कटौती, पेयजल की समस्या, शिक्षकों की कमी, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, व्यापारी अनियमित जीएसटी से परेशान है। प्रदेश में मात्र 33 प्रतिशत स्टील उद्योग चल रहे हैं बांकी महंगी बिजली एवं प्रशासनिक अराजकता के चलते बंद हो गए है। अनियमित कर्मचारी, दिव्यांगजन वादाखिलाफी से त्रस्त है। नया 18 लाख प्रधानमंत्री आवास में से एक भी आवास स्वीकृत नहीं हो पाया है। 500 रू. में गैस सिलेंडर का वादा जुमला निकला। प्रधानमंत्री आवास को तोड़ा जा रहा है। अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है, परिवहन विभाग की वसूली से ट्रांसपोर्टर वाहन चालक त्रस्त है। रोज नए नियम लागू करके जनता को परेशान किया जा रहा है। क्या यही सुशासन है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद सिर्फ भाजपा नेताओं के लिए सुशासन है कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार जोरों पर है। कोई ऐसा विभाग नहीं बचा है जहां भाजपा के बिचौलिया न हो। डेढ़ साल में सड़क का मरम्मत नहीं हो पाया, स्कूलों के बिल्डिंग ध्वस्त हो रही है, अस्पतालों में दवाइयां नहीं है, जांच मशीने खराब पड़ी है, आयुष्मान का भुगतान रोके जाने से निजी अस्पताल इलाज में बहानेबाजी करके मरीजों को लौटा रहे है। मरीज इलाज के लिए भटक रहे, महतारी वंदन योजना में नाम काटा जा रहा है, रेडी टू ईट को महिला स्वास्थ्य समूह को देने की घोषणा की गई थी लेकिन वह सिर्फ घोषणा ही साबित हुई है, भाजपा सरकार पूरी तरह असफल साबित हो गई है।

वार्ड- 20 में पानी की समस्या दूर करने पार्षद निधि से कराया गया बोर

0

दल्लीराजहरा नगर के वार्ड क्रमांक 20 में पानी की लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए पार्षद रोशन पटेल ने पार्षद निधि से बोर कराया है। वार्ड में उन्होंने अब जल संकट का समाधान किया है।

ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व वार्ड में स्थित एक सरकारी बोरवेल अचानक बंद हो गया था, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को स्थिति से अवगत कराया। अध्यक्ष साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद निधि से नए बोर खनन की स्वीकृति प्रदान की। कार्य को शीघ्र पूर्ण कर मोटर पंप स्थापित किया गया और वार्डवासियों को जल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वार्ड की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए तत्काल समाधान कराया। साथ ही उन्होंने आगे भी वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का अनुरोध किया।

सौगातों से भरा रहा ग्राम लाटाबोड़ में आयोजित जिले का पहला समाधान शिविर 

0
  • लाटाबोड़ कलस्टर में शामिल 15 ग्राम पंचायतों से प्राप्त 5714 आवेदनों का किया गया निराकरण
  • जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल

बालोद, 05 मई 2025 सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ में आयोजित जिले का पहला समाधान शिविर ग्राम लाटाबोड़ सहित लाटाबोड़ कलस्टर में शामिल 15 ग्राम पंचायत के लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अलावा आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के उद्देश्य से शुरू किए गए सुशासन तिहार के अंतर्गत बालोद जिले में समाधान शिविर का आगाज आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ से किया गया। शासकीय हाई स्कूल मैदान लाटाबोड़ में आज आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योनजाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया सहित अन्य अतिथियों ने गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म को भी पूरा किया। ग्राम लाटाबोड़ में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम टेकापार, नेवारीकला, देवीनवागांव, अरौद, भोईनापार, खपरी, लोण्डी, बेलमाण्ड, पड़कीभाट, उमरादाह, हीरापुर, झलमला, सिवनी एवं बोरी सहित लाटाबोड़ कलस्टर में शामिल कुल 15 ग्राम पंचायतों के निवासियों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 05 हजार 714 आवेदनों का निराकरण के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से जानकारी ली गई। लाटाबोड़ में आज आयोजित इस समाधान शिविर में पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर, अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी  चन्द्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, एसडीएम  सुरेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी देवांश राठौर, तहसीलदार  आशुतोष शर्मा तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार के आयोजन की अभिनव पहल की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम लाटाबोड़ में आयोजित जिले के पहले समाधान शिविर में बड़ी संख्या में आम जनता एवं ग्रामीणों की उपस्थिति पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण होने के साथ-साथ उनके मांगों एवं समस्याओं का भी यथोचित निराकरण हो पाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शुरू किए गए सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेटक्र श्रीमती मिश्रा ने सुशासन तिहार के आयोजन के निर्णय को राज्य सरकार के अत्यंत जनहितैषी एवं संवेदनशील निर्णय बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का कारगार प्रयास किया गया है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत पहले चरण में प्राप्त आवेदनों का समुचित परीक्षण कर दूसरे चरण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा उन सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने लाटाबोड़ में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम जनता की उपस्थिति की सराहना भी की। श्रीमती मिश्रा ने शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों तथा उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत भी किया। कलेक्टर ने कहा कि शिविर स्थल में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाकर अपने-अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति संबंधित विभाग के स्टाॅलों में पहुँचकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आम जनता को यह आश्वस्त किया कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने जिले में बढ़ते जल संकट एवं वर्तमान में पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में भी जिलेवासियों को अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। उन्होंने जिले के नागरिकों से मौजूदा समय के इस भीषण गर्मी के दौरान पशु-पक्षियों के लिए भी पानी के प्रबंध करने के पूनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभा कर संवेदनशीलता का परिचय देने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राज्य शासन के इस निर्णय को अत्यंत संवेदनशील, जनहितैषी बताते हुए इनकी सराहना की। इस मौके पर अतिथियों के द्वारा शिविर स्थल में लगे विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया गया।

आज लाटाबोड़ में आयोजित जिले के पहले समाधान शिविर में ग्राम अरौद निवासी डामेश्वरी, खपरी निवासी शिवकुमार, भोईनापार निवासी नरेश एवं खैरवाही निवासी गंगाधर को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इसी तरह ग्राम लाटाबोड़ के वृद्धजन श्री चेतन लाल, खेलन एवं जहजीत को छड़ी तथा टेकापार के बुजुर्ग श्री बालाराम को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसी तरह ग्राम लाटाबोड़ के कोमल राम एवं झलेन्द्र को धान बीज का वितरण किया गया। इसी तरह भोईनापार के प्रेमलाल बंजारे एवं कमलेश्वरी टंडन को 01-01 नग मछली जाल तथा देवीनवागांव निवासी रामलाल को नैनो डीएपी खाद और लाटाबोड़ निवासी गिरवर को नैनो यूरिया खाद का वितरण किया गया। इसी तरह लाटाबोड़ निवासी जागेश्वर, मनोज कुमार, डोमार सिंह एवं लाखिन बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। इसी तरह ग्राम लाटाबोड़ निवासी वर्षा, खिलेश्वरी एवं झामेश्वरी ठाकुर को मनरेगा जाॅब कार्ड भी प्रदान किया गया। समाधान शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्राप्त मांगों एवं आवेदनों के संबंध में बारी-बारी से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लाटाबोड़ कलस्टर के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को कुल 3472 मांग एवं 18 शिकायत, खाद विभाग को 557 मांग, समाज कल्याण विभाग को 487 मांग, राजस्व विभाग को 406 मांग एवं 14 शिकायत, महिला बाल विकास विभाग को 214 मांग एवं 10 शिकायत, विद्युत विभाग 101 मांग एवं 22 शिकायत, श्रम विभाग को 109 मांग, शिक्षा विभाग को 47 मांग, पीचई विभाग को 23 मांग एवं 05 शिकायत, परिवहन विभाग को 37 मांग एवं 02 शिकायत, स्वास्थ्य विभाग को 21 मांग व शिकायत 05, कृषि विभाग को 34 मांग, लोक निर्माण विभाग को 15 मांग एवं 02 शिकायत, जल संसाधन विभाग को 20 मांग एवं 02 शिकायत, क्रेडा विभाग को 04 मांग एवं शिकायत 02, पशुपालन विभाग को 14 मांग, जिला व्यापार उद्योग को 16 मांग एवं शिकायत 01, वन विभाग को 02 मांग, सहकारिता विभाग को 03 मांग सहित सभी विभागों को 5624 मांग एवं 90 शिकायत संबंधित आवेदनों को मिलाकर कुल 5714 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।

 

अरमुरकसा में खेल मैदान का भूमिपूजन

0

ग्राम पंचायत अरमुरकसा में खेल मैदान का समतलीकरण का भूमिपूजन पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंज के मुख्यातिथि में सम्पन्न हुवा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच हलधर गोरे जी और विशिष्ट अतिथि ग्राम के पटेल रतन लाल जी उप सरपंच और पंच गण उपस्थित रहे सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के द्वारा धरती मैया के पूजा के पश्चात गैती मारकर कार्य को प्रगति दिया गया इस अवसर पर सरपंच हलधर गोरे जी ने कहा कि हमारे गांव के युवाओं द्वारा इस मैदान पर खेल के साथ पुलिस और आर्मी भर्ती के लिए यहां पर प्रैक्टिस करते है ।

 

जिसका परिणाम दस से बारह बच्चे पुलिस और आर्मी में भर्ती भी हो चुके है हमारे गांव के युवा संजय बैंस जी से मांग किए थे मैदान का समतलीकरण हो और इस मैदान में स्टेडियम बने उनके ही प्रयास से इस मैदान के लिए राशि स्वीकृति हुवा है जो इस मैदान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा मैं पूरे ग्रामवासियों के तरफ से आभार व्यक्त करता हु ग्राम पटेल रतन लाल जी ने कहा कि हमारे पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस जी का कार्यकाल पूरे अरमुर के लोग नहीं भूल सकते हम इतने वर्षों में किसी भी जनपद का विकास कार्य नहीं देखे थे जितना विकास कार्य संजय बैंस जी ने कराया है शीतला मंदिर और स्कूल के साथ इसी मैदान में जो जीम का निर्माण कार्य संजय बैंस जी के माध्यम से हुवा हमारे गांव में लाखों की सौगात दिए हम संजय बैंस जी के आभारी है कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय बैंस ने कहा कि निश्चित रूप से युवाओं के मनोबल बढ़ाने वाले कार्य का आज हम भूमिपूजन कर रहे है आज के भूमिपूजन के बाद ये मैदान पहले से और बेहतर होगा मैने अपने पूरे कार्यकाल में मेरे से जितना हो सका मैने पूरे ईमानदारी के साथ अरमुर के विकास के लिए प्रयास किया जिसका परिणाम आप सभी देख रहे है मैने जितना अरमूरकसा को संवारने में समय दिया इसी अरमूरकसा ने भरपूर आशीर्वाद मेरे धर्मपत्नी को दिया जिसका परिणाम मंजू बैंस ब्लाक में सर्वाधिक वोटो से जीतकर आई मै और मेरा पूरा परिवार आपकी सेवा में सदा लगे रहेंगे इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिव बिना टेकाम ने किया इस कार्यक्रम में उप सरपंच ओम प्रकाश योगेश्वरी निर्मलकार रिखी राम गोरे हुमन लाल रावते सुरेश कुमार जगनायक गैंदी बाई केराम दुर्गा रावते जागृति राम लीडिया मुन्ना गोरे बहुरबती पिस्दा पवन बाई विनोद बालेंद्र रमेश निर्मलकार

फरार वारंटी नक्सली गिरफ्तार

0

जगदलपुर सुकमा जिले के थाना चिंतलनार पुलिस और सीआरपीएफ 74वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में एक फरार वारंटी नक्सली कुंजाम सोमडू उर्फ सोमारू पिता सुप्पा निवासी ग्राम नागाराम को गिरफ्तार किया है।

सोमड़ू वर्ष 2015 में ग्राम नागाराम में एक ग्रामीण की हत्या की वारदात में शामिल था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार फरार वारंटी नक्सली के खिलाफ थाना चिंतलनार में एक प्रकरण दर्ज था, जिसमें न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे इस नक्सली की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। रविवार को थाना चिंतलनार पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने नक्सली कुंजाम सोमडू उर्फ सोमारू को गिरफ्तार किया गया है।

अफसर बिटिया मानसी को कलेक्टर हरिस एस ने दी बधाई

0
  • जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने भी दी मानसी को शुभकामनाएं

जगदलपुर यूपीएससी परीक्षा में चयनित जगदलपुर की बेटी मानसी जैन को कलेक्टर हरिस एस. ने सम्मानित कर उन्हें बधाई दी। साथ में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल भी मौजूद थे।  बघेल ने भी मानसी जैन को शुभकामनाएं दी। बस्तर जिले की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने लगातार सक्रिय कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के प्रयास की सार्थकता को अब महसूस किया जाने लगा है। बस्तर जिले की सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सचमुच सुशासन आ गया है। यहां के युवा लगातार यूपीएससी, सीजी पीएससी में चयनित होकर अफसर बन रहे हैं। बस्तर से यूपीएससी में स्थान बनाने वाली मानसी की ऊंची उड़ान से उम्मीद की जा सकती है कि अब और भी कई मानसी और मानस बस्तर का मान बढ़ाएंगे।

शहर के दिल की धड़कन रोक देते हैं शराबी

0
  •  शराब दुकान की वजह से चांदनी चौक पर लगता है जाम, एंबुलेंस भी फंसी
  • शराबियों के जमावड़े से मरीज की जान सांसत में
  • चौक पर अक्सर निर्मित हो जाती है अप्रिय स्थिति

अर्जुन झा-

जगदलपुर माई दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर के दिल की धड़कन अक्सर शराबी रोक देते हैं। आलम ये है कि ये शराबी मरीज लेकर आ रही एंबुलेंस को भी निकलने के लिए जगह नहीं देते और मरीज की जान संकट में पड़ जाती है। इसके लिए सिर्फ शराबी ही नहीं, बल्कि शासन प्रशासन भी उतने ही जिम्मेदार हैं, जिन्होंने शहर के दिल पर शराब दुकान खुलवा दी है।

हम बात कर रहे हैं जगदलपुर के हृदय स्थल चांदनी चौक की, जिसे नगर के लोग बड़े प्यार से जगदलपुर का दिल भी कहते हैं। एक तरफ हमारे ऊर्जावान युवा महापौर संजय पाण्डेय शहर को नीट एंड क्लीन बनाने जमकर पसीना बहा रहे हैं, यातायात और शहर की खूबसूरती में बाधक बने होर्डिंग्स, फ्लैक्स, बैनर्स आदि को हटवा रहे हैं, शहर की सफाई पर विशेष जोर दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर चांदनी चौक की शराब दुकान महापौर संजय पाण्डेय की मंशा पर पानी फेरती नजर आ रही है। शराब दुकान में उमड़ने वाली भीड़, शराब खरीदने वालों के बेतरतीब खड़े, वाहनों और ठेले खोमचों की वजहसे चांदनी चौक से गुजरने वाली सड़कों पर अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं। शाम ढलने के बाद तो हालात इस कदर बिगड़ जाते हैं कि वाहनों की रेलम पेल मच जाती है। जाम में फंसे लोगों के बीच वाद विवादऔर कहासुनी भी होने लगती है। जाम में अक्सर एंबुलेंस, फायर ब्रिग्रेड जैसे इमरजेंसी वाहनभी फंस जाते हैं। मरीज को समय रहते अस्पताल पहुंचाना और अग्निकांड पर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है। बीती रात भी ऐसा ही मंजर देखने को मिला, जब मरीज लेकर हॉस्पिटल जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गई थी। यह एंबुलेंस बड़ी मुश्किल से गंतव्य की ओर आगे बढ़ पाई। यह महज एक दिन की बात नहीं है, बल्कि ऐसा अक्सर होते रहता है। ऐसे में मरीज की जान भी जा सकती है। चांदनी चौक स्थित शराब दुकान को हटाने को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन हुए, मगर प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंगी, अब हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

साय के सुशासन पर लगा ब्रेक

चांदनी चौक पर होने वाली दुर्घटनाओं से भी लोग बहुत परेशान हैं। दुकान को हटाने के मामले में प्रशासन और चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि एकमत नहीं हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर ऎसी कौन सी वजह है कि एक शराब दुकान को हटा कर व्यवस्था बहाल करने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। विष्णु देव साय सरकार इन दिनों सुशासन तिहार मना रही है और वह चांदनी चौक पर सुशासन कायम करने में अपने ही आबकारी विभाग से कैसे हार गई है?

दल्ली राजहरा में हाथियों की घुसपैठ, घर में दुबके वन विभाग के रेंजर

0
  • बार-बाल बचे राहगीर, भागकर बचाई जान
  • रेंजर ने कहा- मैंने मुनादी कराने सीएमओ को निर्देश दिया है

अर्जुन झा-

दल्लीराजहरा लौह अयस्क नगरी और वन परिक्षेत्र दल्ली राजहरा के आसपास के सिमटते जंगल और बढ़ते आबादी इलाके से जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में आना आम होता जा रहा है। दल्लीराजहरा के वार्ड 13 से होते हुए वार्ड 15, 12 और 10 में सुबह पौ फटने से पहले दो दंतैल हाथी देखने को मिले। रास्ते से जा रहे तीन राहगीर भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। यहां लोगों की जान पर बन आई है और उधर वन विभाग के रेंजर अपने घर में दुबके बैठे हैं। वे दल्ली राजहरा से करीब 18 किलोमीटर दूर डौंडी लोहारा में निवास करते हैं।

 

घटना 2 मई की सुबह 4 बजकर 44 मिनट की है, जब नगर के घोड़ा मंदिर के पास दो दंतैल हाथी नजर आए। दंतैल के आने से पहले तीन राहगीर रास्ते से जा रहे थे थोडी दूर चले ही थे कि दंतैल को देखकर तीनों ने भाग कर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें राहगीरों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। क्षेत्र में मंडरा रहे हाथियों के दल की वजह से वन विभाग ने दल्ली राजहरा समेत दर्जनभर गांवों में अलर्ट जारी कर रखा है। अधिकारियों ने हाथियों की मौजूदगी के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। उन्हें घर से बाहर न निकलने और किसी भी स्थिति में हाथी के नजदीक न जाने की चेतावनी दी गई है।

वन विभाग की लापरवाही, जानमाल का खतरा बना 

दिन भर जंगलों में आराम फरमाने के बाद शाम ढलते और रात गहराते ही हाथियों का झुंड दल्ली राजहरा की ओर आ आ धमकता है। हाथियों की उपस्थिति की दहशत आम नगरवासियों के चेहरे पर साफ झलक रही है। वन विभाग लगभग मौन है। न रेंजर, न डीएफओ न और कोई अधिकारी इसकी सुध ले रहे हैं। मानो वे भी किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हों। ज्ञात हो कि विगत 3 वर्षों से इसी तरह हाथियों का झुंड दल्ली राजहरा नगर में आ रहा है। हाथी चिखलाकसा, झरन दल्ली, खल्लारी, चिखली होते हुए जंगलों में चले जाते है। वन विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी है कि हाथियों का दल हमेशा दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र में आता है। उसके बावजूद क्षेत्र के रेंजर, डिप्टी रेंजर अपनी लापरवाही में सुधार नहीं ला रहे हैं और न हीं किसी प्रकार की व्यवस्था कर जंगली जानवरों को जंगल मे रहने मजबूर कर रहे हैं।

रेंजर अपने घर में मस्त

वन विभाग दल्ली राजहरा के रेंजर मुख्यालय में न रहकर डौंडी लोहारा में रहते हैं और वहीं से विभागीय कामकाज निपटाते हैं। हाथी दल्ली राजहरा में कोहराम मचाए हुए हैं और रेंजर साहब सिर्फ मुनादी कराने तक सीमित हैं। हाथियों से लोगों की जान बचाने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में पूछने पर रेंजर कहते हैं कि मैंने नगर पालिका सीएमओ को शहर में मुनादी कराने के लिए आदेशित कर दिया है। यह कहे जाने पर कि नगर में ऎसी कोई मुनादी ही नहीं हुई है, रेंजर अटपटा जवाब देकर पल्ला झाड़ते नजर आए। उन्होंने कहा- आप सीएमओ से पूछिए। यहां यह बताना भी जरूरी है कि दल्ली राजहरा में नियुक्त वन विभाग के चौकीदार, फायर वाचर और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों से एसडीओ, रेंजर और डिप्टी रेंजर के घरों में निजी सेवाएं ली जा रही हैं, जबकि उनका वेतन भुगतान सरकारी खजाने से होता है। हाथियों को भगाने और लोगों को आगाह करने के लिए इन कर्मचारियों की मदद ली जा सकती थी, मगर साहबों ने उन्हें अपना जर खरीद गुलाम बना रखा है। रेंजर की तो बात ही निराली है, वे दल्ली राजहरा में कभी कभार ही पहुंचते हैं।जंगल के कीमती पेड़ों की अवैध कटाई उनके संरक्षण में हो रहा है। जंगलों में कई जगह अवैध पत्थर खदानें भी रेंजर के संरक्षण में चल रही हैं। रेंजर के खिलाफ वन मंत्री केदार कश्यप से शिकायत की तैयारी कर ली गई है।

पांच किलोग्राम के कुकर आईईडी के साथ दो नक्सली सहयोगी गिरफ्तार

0
  •  रायनार व इंडिया गेट के बीच प्लांट कर चुके थे कुकर आईईडी को आरोपी

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में दो नक्सली सहयोगियों को 5 किलोग्राम कुकर आईईडी के साथ पकड़ा गया है। आरोपी कुकर आईईडी को प्लांट करने की तैयारी में थे, उसके पहले ही दबोच लिए गए।

नारायणपुर के पुलिस अक्षीक्षक प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में थाना ओरछा एवं थाना धनोरा से डीआरजी पुलिस बल एवं आईटीबी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम एरिया सर्चिग कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक फोर्स को देख भागने लगे।जवानों ने उन्हें पकड़ लिया।ये दोनों युवक रायनार, इंडिया गेट के मध्य आईईडी प्लांट कर चुके थे। पकड़े गए आरोपी मंगलू पोड़ियाम 28 वर्ष एवं सुनील कोर्राम उर्फ सामू कोला 21 वर्ष निवासी भटबेड़ा हैं। युवकों ने बताया कि उन्होंने नक्सलियों के कहने पर फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर रखा है। उनकी निशानदेही पर कुकर आईईडी बरामद कर लिया गया। आईटीबीपी के बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा मानको का पालन करते हुए विस्फोटक कुकर आईईडी को नष्ट कर दिया गया। आरोपियों से में नक्सल सहयोगी के रूप मे आईईडी लगाने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपियों ने बताया कि फरवरी 2024 में ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम एडजुम जंगल में पुलिस पार्टी के पर एम्बुस लगाकर फायरिंग करने, हत्या कर हथियार लूटने की नीयत से की गई घटना में वे नक्सली कमांडर दीपक, रामदास, अर्जुन, मंगल एवं अन्य नक्सलियों के साथ शामिल थे। इन आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी जिन्हे कि शनिवार कोपुलिस द्वारा सबूत के साथ मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई को डीआरजी, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी एवं नारायणपुर पुलिस ने अंजाम दिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS