City Media - Page 1654 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1654

दल्लीराजहरा – रविन्द्र ग्रन्थागार के “विवेकानंद हाल” में देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी की 125वीं जयंती कार्यकम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

0

आज दिनांक 23.01.2021 को संध्या 7:00 बजे रविन्द्र ग्रन्थागार के “विवेकानंद हाल” में देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी की 125वीं जयंती कार्यकम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के कार्यकारी अध्यक्ष व महामाया दलकी माइंस के महाप्रबंधक श्री एन.के. मण्डल जी थे। विशेष अतिथि समाज के संरक्षक व वरिष्ठ सदस्य श्री गगन पड़या जी थे। कार्यकम के आरम्भ में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के तैल पर गुलाल का टीका लगाकर माापण कर अगरबत्ती लगाया व उन्हे प्रणाम करते हुए नेताजी के आदर्शों में चलने तथा सभी युवाओं व सामाजिक बन्धुओं को साथ लेकर देश भक्ति प समाज को आगे लेकर चलने की बात कहते हुए उनके द्वारा देश के लिये किये गये कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।

नेताजी ने आईसी.एस. के पद को छोड़कर देश भक्ति देश प्रेम को पहले पादान पर रखते हुए अपना पूरा जीवन देश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिलाने पर न्यौछावर किया। इस पर विशेष रूप से श्री गगन पड़या जी ने भी नेताजी के जीवन मूल्यों को देश प्रेम व देश के स्वतंत्रता के ऊपर रखकर देश के बाहर जाकर विदेशों में भी देश भक्ति के लिये सभी देश के सेनाओं विशेष रूप से जर्मनी, जापान, व अन्य दश के सैनिकों को एकत्रित कर देश का स्वतंत्रता संग्राम छेडकर देश को आजाद कराने व देश के उन्नति के लिए अपना सर्वस्व जीवन लगा दिये। उनके इस अमूल्य योगदान को देश कभी नहीं भूला सकता। उन्होने सर्वप्रथम 1943 में सबसे पहले अंडमान निकोबार में देश का पहला आजादी का झंडा फहराया व देश के लिये करेंसी भी जारी किये थे। नेता जी को भारतरत्न मान प्रदान करने की भी मांग किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नेताजी के राजनीतिक गुरू देशबन्धु चितरंजन दास जी थे। ा कार्यकम में दो कवियित्री जोबा कारफा व श्रीमती मंजूश्री मायती द्वारा बंगाली में नेताजी पर बहुत ही उमदा कविता पाठ किये। जिसकी सभी उपस्थिति लोगों ने सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किये। इसी कड़ी में सुश्री सोमिली मायती द्वारा देशभक्ति गीत पर एक डॉरा प्रस्तुत किया गया जिसका लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कार्यक्रम का संचालन गौतम बेरा ने किया आभार गगनचंद्र पड्या ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के भर व सी.जी.एम. श्री तपन सूत्रधार जी के विशेष मार्गदर्शन में सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यकम में समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री गगन चंद पड्या, गौतम बेरा, सपन चकवर्ती, रूपक दास, एस.सी.सरकार, चन्द्रशेखर मंडल, गौतम मायती, बाबू परिडा, बाबू जाना, अशोक आईच, कनक बैनर्जी, पी.के.डे. शंक मायती. पिंकू डे, हरि ठाकुर विश्वास, तनिष्क मायती, सोमोजीत मायती, मदन मायती, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पड्या, संगीता बेरा, अंजू दास, कविता डे,गुलापी मंडल,मंजूश्री मायती, जोबा कारफा, मौसमी रायचौधरी, दीपा मायती,सुकुमार पात्रों उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

चिटफंड कम्पनी में फसे पैसा की वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवम् उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर 30/01/2021 को गांधी जी के पुण्यतिथि के दिन धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई

0

दिनांक 24 जनवरी 2021 भानुप्रतापपुर में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर चर्चा की गई, बैठक में संघ के संरक्षक घना राम साहू , अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी सचिव कमलेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष बजरू राम गावड़े . कोषाध्यक्ष नंदकुमार साहू, सलाहकार श्रीराम ठाकुर, बहुर सिंग साहू , सीता राम मंडावी , शंकर लाल साहू मीडिया प्रभारी सतीश यादव , कार्यकारिणी सदस्य बिशेसर सिन्हा , करबारी गावड़े , संतू राम ध्रुव, श्यामलाल नाग, टोमेश सहारे, प्रदीप अधिकारी, विष्णू राम साहू ,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

रामसिंह राजपूत , सुक्रेंन गोटा , सुक्कु राम उइके , पांडे राम सलाम , हरिशंकर देवांगन , दुलार दास , सुमरण दास , डोमेंद्र भूआर्य , प्यारे लाल भोयर तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ अंतागढ़,भानुप्रतापपुर, नारायणपुर एवम राजनांदगांव जिले के सैकड़ों अभिकर्ता एवम् निवेशक साथी बैठक में उपस्थित थे, बैठक में उपस्थित संघ के प्रमुख दीनदयाल नरेटी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता को लूटने के उद्देश्य से भाजपा सरकार ने चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में आमंत्रित किया तथा कई कंपनियों के उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता लोग अपनी उपस्थिति देकर यहाँ के जनता को अपने विश्वास में लिया ।

कई प्रशानिक अधिकारियों के द्वारा कंपनियों को छान बीन के नाम से एक दो दिन के लिए बंद किया जाता था उसके बाद कंपनी की कार्यप्रणाली को विधिसंगत बताकर वापस खोल दिया जाता था जिसका उल्लेख समाचार पत्रों में भी किया गया। छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुप से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है, जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार शासन प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन, आंदोनल, के माध्यम से शासन प्रशासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है, कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रामांक 34 में कहा था

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को वोट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है,कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है, अब भूपेश सरकार भी आम जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ कर रही है ।चुनावी सभा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी निवेशकों को ब्याज सहित उनकी पैसा वापस किया जाएगा चाहे इसके लिए हमें कोई भी अतिरिक्त कोष बनाना पड़े , हम बनायेंगे , लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नही किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

अब तो ऐसा प्रतीत होता है कि छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पार्टी केवल हमारा इस्तेमाल करने में ही लगा है । सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशकों की पैसा वापस देने की बात कही थी, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो पिसिसी अध्यक्ष थे, संघ की बैनरतले की गई रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, डोंडी, बालोद, बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में श्री भूपेश बघेल जी व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में शामिल हुए और कांग्रेस को सरकार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बनने पर हर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही गई थी । सरकार की ऐसे ही उदासीन रवैया रहा तो आने वाले समय में पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक एवं अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दे कर निवेशकों की पैसा वापसी की मांग की जाएगी । आज के बैठक में अलग अलग चिटफण्ड कम्पनी के सैकड़ों निवेशक उपस्थित रहे।

पूरे प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस का किसानों के प्रति अहितकारी रविये को लेकर आक्रोशित विरोध प्रदर्शन, हल्ला बोल , अब न्याय के लिये लड़ाई अंत तक लड़ेगे- आम आदमी पार्टी

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

पूरे प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस का किसानों के प्रति अहितकारी रविये को लेकर आक्रोशित विरोध प्रदर्शन, हल्ला बोल , अब न्याय के लिये लड़ाई अंत तक लड़ेगे- नरेन्द्र नाग अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर ।

केंद्र तीनों काले किसान कानून तुरंत वापस ले व किसानों को नक्सली व खालिस्तानी कहना बंद कर माफी मांगे, किसानों का हक लेकर ही दम लेंगे – समीर खान

कांग्रेस की वादाखिलाफी व दिखावा के विरोध में जंगी प्रदर्शन * – शन्नी गावडे , आम आदमी पार्टी ब्लाक अध्यक्ष नारायणपुर

नारायणपुर आम आदमी पार्टी ने किसानों के साथ राज्य सरकार व केंद्र सरकार के विरोध में सभी जिला मुख्यालय में आज २४जनवरी२०२१ को जंगी विरोध प्रदर्शन किया ।

बखरूपारा बाजार चौक नारायणपुर मे जंगी सभा व किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया।सभी विधानसभा व ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसानों की मांग व परेशानियों को लेकर धरना प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार नारायणपुर को ज्ञापन सौंपा ।

केंद्र सरकार ना ही तीनों काले कानून वापस ले रही है और ना ही राज्य सरकार किसानों से किये गये वादे निभा रही है। भाजपा सांसद ने खैरागढ़ में व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांकेर में अपमानजनक बयान देकर कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान नहीं बल्कि नक्सली और खालिस्तानी हैं ।

नरेन्द्र नाग ने सख्त लहजे में कहा कि कब तक केंद्र सरकार अपने कारोबारी मित्रों के हित में कानून बनाती रहेगी। राज्य सरकार सिर्फ दिखावा कर किसान हितोषी बनने का ढोंग कर रही है। भाजपा अपनी ओछी हरकतों से बाज आये व अन्नदाताओं से तुरंत माफी मांगे ।

सुरजीत ठाकुर ने कहा की हमारे अन्नदाता से धान खरीदी में हो रही परेशानी दूर करे । धान खरीदी की समय सीमा भी बढ़ा दी जानी चाहिए।

समीर खान आन्दोलन प्रभारी नारायणपुर ने कहा की बारदाने की व्यवस्था कर एक मुश्त रकम अदायगी की व्यवस्था की जानी चाहिए , नहीं तो हम अपनी आवाज और बुलंद कर जनता के बीच जायेगे।

आज के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के साथ आम जन की भी भागीदारी रही और सभी नेअधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में प्रदेश संगठन के पदअधिकारी व नारायणपुर जिले के प्रभारी समीर खान जी मासूकपासा जाहिदा जफरअली उमेश पोटाई सुरजीत ठाकुर लोकेश बसेरा शन्नी गावडे रोहित नाग दिलीप नाग मनकुर पोटाई किशोर कवाची नीलू समरथ नरेन्द्र समरथ कृष्णा दुग्गा दशरथ आचला अमरसिंह कचलाम देवा पांडे रामदेर करंगा नगरू सलाम पंडीराम करंगा सीताराम मंडावी घनश्याम गावडे गौतम उसेन्डी दसरथ आचला जगनाथ नेताम विक्रम नेताम संतोष समरथ केसरीलाल समरथ आदि ने शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाया।

आम आदमी पार्टी ने अपील की है कि धान खरीदी में अनियमितता, बारदाने की कमी, खरीदी समय सीमा कम होना व भुगतान को लेकर जो किसान साथियों की समस्याएं है उन्हे तुरंत दूर करे अन्यथा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ अपना आंदोलन और तेज करेगी।

शान्त सरोवर पहुंचे पूर्व मंत्री कश्यप

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर शान्त सरोवर पहुचें पूर्व मंत्री केदार कश्यप विगत दिनों करुणा फाऊंडेशन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से बिंजली डेम का कायाकल्प कर उसे पर्यटन के रुप मे विकसीत करने की दिशा मे एक कदम आगे बढ़ाया साथ ही उसका नामकरण शान्त सरोवर किया तब से जिलेवासी बड़ी संख्या में लगातार इसे देखने व पिकनिक मनाने परिवार सहित पहुंच रहे है इसी दौरान अपने नारायणपुर प्रवास मे पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप भी शान्त सरोवर देखने पहुंचे इस अवसर पर करुणा फाऊंडेशन अध्यक्ष बिन्देश पात्र व उनके सहयोगियो ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया,इस दौरान श्री कश्यप ने करुणा फाऊंडेशन व पुलिस-प्रशासन के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुये कहा की सिमित संसाधन मे जिस तरह से आप लोगो ने कार्य किया है वो काफी बेहतरीन है जिसके लिये आप सभी बधाई के पात्र है इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा संगठन प्रभारी भरत मटियारा,भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,जिला पंचायत सदस्य प्रताप मंडावी,जिला भाजपा कोषाध्यक्ष संदीप झा,जयप्रकाश शर्मा,संजय तिवारी ,मयंक जैन आदि मौजूद थे

दलपत सागर में संभाग स्तरीय नौकायान प्रतिगोगिता का शुभारंभ

0

जगदलपुर 24 जनवरी 2021/ जगदलपुर शहर स्थित दलपत सागर ने आज सम्भाग स्तरीय नौकयान प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने की। कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू, कलेक्टर श्री रजत बंसल ,आयुक्त नगर निगम श्री प्रेम पटेल एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

राज्य मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद ने दलपत सागर में नौकायान प्रतियोगिता के आयोजन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से दलपत सागर की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण के कार्य को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री निषाद ने कहा कि राज्य सरकार के सरोवर-धरोहर योजना के अंतर्गत राज्य के अन्य तालाबों की भांति दलपत सागर तालाब को भी विकसित किया जाएगा। जिसके माध्यम से यह तालाब पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने जगदलपुर शहर में आयोजित होने वाले इस नौकायान प्रतिगोगिता को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि गढ़बो नवा जगदलपुर की तर्ज पर जगदलपुर शहर का स्वरुप भी बदलेगा। उन्होंने दलपत सागर की सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई के बेहतरीन कार्यों के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल के प्रयासों की सराहना की। नगर निगम के सभापति श्री कविता साहू ने कहा कि शहर में आयोजित होने वाले इस नौकायान प्रतिगोगिता एवं दलपत सागर ऐतिहासिक महत्व है। 

कलेक्टर श्री रजत बंसल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुवे उपस्थित सभी लोंगो को बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक नौकायान प्रतिगोगिता के समापन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढायेंगे।उन्होंने कहा की तालाब को सजीव रखने हेतु इस प्रकार के गतिविधियों का निरंतर आयोजन होना बहुत ही आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने तालाब को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के अभियान के सबन्ध में भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिगोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में महिला एवम पुरुष वर्ग के लिए एकल एवं युगल नौकायान प्रतिगोगिता आयोजित की गई है। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, युवोदय के वालंटियर एवं बढ़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे

भाजपा नेता के शह पर हल्बा कचोरा में चला तेरह सागौन पेड़ों पर कुल्हाड़ी, वन व राजस्व विभाग जांच में जुटी

0

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी मध्य बस्तर के पिछड़े वर्ग के जिलाध्यक्ष पर दादागिरी दिखाते हुए पेड़ों पर कुल्हाड़ी के आदेश देने कर कई पेड़ों को धराशाई कर दिया है। इस मामले में शिकायत के बाद राजस्व व वन विभाग द्वारा जांच किया जा रहा है। वहीं पेड़ों के कटाई मामले पर उनके भतीजे के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

भारतीय जनता पार्टी मध्य बस्तर जिला के पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार देवांगन पर आरोप है कि हल्बाकचोरा में लहलहाते सागौन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलवा दिया वह भी दूसरे के जमीं पर खड़े पेड़ पर,जब इस मामले पर अविनाश देवांगन पर धौंस जमाते हुए भी नजर आए। अविनाश देवांगन ने बताया कि 13 सागौन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलवा कर वन अधिनियम कानून का उल्लंघन भी किया। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता होने के कारण और पत्नी के जिला पंचायत सदस्य होने के कारण वह धमकी चमकी देने से भी गुरेज नहीं कर रहें हैं।जब मामला हद से ज्यादा हो गया तो इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया जिसके आधार पर नायब तहसीलदार शोरी ने मामले की जांच की और कलेक्टर बस्तर को प्रतिवेदन भी सौंपा गया है। अब देखना है कि इस नेता पर क्या कार्यवाही होती है।

वन अधिनियम कानून के तहत् बनता है मामला— बोस
उप वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय बोस ने कहा कि मालिक मकबूजा प्रकरण के तहत वन अधिनियम कानून के अनुसार कार्यवाही हो सकती है। छत्तीसगढ़ शासन व वन अधिनियम के अनुसार पेड़ों की कटाई हेतु जिला प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है तथा विक्रय करने के लिए वन विभाग ही निलामी प्रक्रिया करती है किंतु पेड़ कटाई के लिए वन विभाग व जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई जिससे अपराध दर्ज किया जा सकता है।

जनप्रतिनिधियों ने बस्तर एकेडमी शिक्षक संस्थान के करकमलों से किया शुभारंभ, संसदीय सचिव, महापौर व सभापति ने दिया आर्शिवचन

0

जगदलपुर
विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि समय की मांग है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुकूल वातावरण की आवश्यकता है और उम्मीद है कि बस्तर एकेडमी जैसी संस्था पढ़ाई का अनुकुल वातावरण निर्मित करेगा। छु लो आसमां जैसे संस्थान के अनुभवी शिक्षक बच्चों को मार्गदर्शन देंगे जिससे क्षेत्र के बच्चों का भविष्य तय होगा। संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने बच्चों को आर्शिवचन देकर लक्ष्य आधारित पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू व पूर्व महापौर जतीन जयसवाल ने भी संबोधित करते हुए नाम अनुरुप बस्तर जिले का नाम गौरवान्वित करें।

कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी व आभार संस्थान के निदेशक भारत भूषण कुमार ने माना।रविवार को पीजी कालेज मार्ग में संसदीय सचिव रेखचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में एक निजी कोचिंग सेंटर का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संस्थान में फीता काटकर व बोर्ड में शुभकामनाएं संदेश लिखा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी हस्ताक्षर कर बधाई दी। * इस दौरान महापौर सफीरा साहू,निगम अध्यक्ष कविता साहू, पूर्व महापौर जतीन जयसवाल, पार्षद बलराम यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी संजू जैन, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही व लीगल सेल अध्यक्ष अवधेश झा भी उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा कुसुमकसा मार्ग पर सवारी बस एवं ट्रक के बीच हुई टक्कर

0

दल्ली राजहरा दुर्ग मार्ग पर ग्राम पथरा टोला जोकि कुसुमकसा एवं दल्ली राजहरा के बीच में स्थित है आज सुबह 7:30 बजे सवारियों से भरी टी ओ यू बस सर्विस कि बस क्रमांक सीजी 07 एन ए 5454 ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी बस में सवार यात्रियों में से एक के पैर में चोट आई है जिसे 108 की मदद से नजदीक के अस्पताल ले गया टक्कर से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 एल जे 7407 सामने जा रही ट्रक सीजी 19 बी 1949 के

अचानक रुकने से टकरा गई जिसके पीछे से आ रही दूसरी ट्रक भी उससे भिड़ गई ट्रक के पीछे चल रही सवारी बस भी गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा भिड़ी माइंस की ओर चलने वाली ट्रकों के कारण एवं बाईपास की कमी होने से इस मार्ग में लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है मौके पर पुलिस पहुंच गई थी ग्रामीणों की मदद से घायल यात्री को 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया

श्री राम मंदिर समर्पण निधि के लिये टोलियाँ पहुंच रही हैं घर घर, सेवा निवृत्त शिक्षिका ने किया एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये का समर्पण, दो छोटी बच्चियों ने समर्पित की अपने अपने गुल्लकों की जमा राशि

0

नारायणपुर : सैयद वली आजाद

श्री राम मन्दिर निधि समर्पण द्वारा श्री राम मन्दिर निर्माण के लिये सहयोग जुटाने के लिये देशभर में अभियान चलाया जा रहा है l जिसके तहत श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण हेतु निधि संग्रह महाभियान समिति नारायणपुर के तत्वाधान समर्पण के क्रम में आज तहसीपारा वार्ड निवासी सेवा निवृत्त शिक्षिका श्रीमती निर्मला झा द्वारा एक लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह रूपये का समर्पण किया गया इसी अवसर पर उन्ही की दोनों नातीनों क्रमशः अदिति (9 वर्ष) तथा अनन्या झा (6 वर्ष ) द्वारा अपने अपने गुल्लक में जमा की गई राशि का समर्पण कर राम मन्दिर निर्माण के यज्ञ में अपनी आहुति दी गई l इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रान्त सह संगठन मंत्री रामनाथ कश्यप तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मन्त्री केदार कश्यप, नारायणपुर के भाजपा प्रभारी भरत मटियारा, श्रीमती दीपा झा, अभिषेक झा सहित निधि समर्पण समिति के सदस्य सहित सभी धर्मप्रिय सम्बंधित क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर श्रीमती झा ने कहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निधि समर्पण संग्रह अभियान के तहत आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए उनकी ओर से सहयोग राशि रु. एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये समर्पित किया गया l उन्होंने सभी से आव्हान किया है की सभी मिलकर प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण में अपना-अपना बहू-मूल्य योगदान करें। श्रीमती झा के ज्येष्ठ पुत्र आलोक कुमार झा ने बताया की पूज्य पिताजी स्व•श्री यतीन्द्र कुमार झा जी ने सदैव ही धार्मिक व सामाजिक कार्यो को आगे ले जाने के दिशा में कार्य किया है। पिताजी के आशीर्वाद से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को यह सहयोग राशि प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण कार्य हेतु समर्पित की गई है l

प्रथम जिला आगमन पर शहीदों को किया याद

0

प्रथम जिला आगमन पर शहीदों को किया याद*भारती जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री विकास मरकाम के प्रथम जिला अगम पर अनसूचित जन जाति के जिला अध्यक्ष विक्रम धुव के नेतृत्व में फूल मालों से बालोद बस स्टेण्ड में जोरदार स्वागत किया एवं बस स्टेण्ड में वीरनारायण सिंह जी के मूर्ती में फूल अर्पण कर माल्या अर्पित कर शहीद को याद किया और सभी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर शहीद

वीरनारायण के बातये मार्ग में चले कि बात की फिर रैली के रूप में जिला भारती जनता पार्टी के एक दिवसी धरना प्रदर्शन में शमिल हुए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशउपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र माहला सोमेश सोरी नगर पंचायत अध्यक्ष डौण्डी नगर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पंचायत चिखला कसा भीखी मसिया , उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम (तौसीन), पार्षडगण संगीता साहू, ताराचंद पाथोडे, शांति रावटे, तिहारू आर्य, कुंती देवांगन, सुनीता गुप्ता, लीला डड़सेना, विमला जैन, साध्ना सोरी ,राजेश रावटे,मिना साहू, राजू रावटे, आशो बाई खरांशु, भरत भाई पटेल आदि अनुसूचित जनजातियों के लोग सम्मलित हुवे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS