City Media - Page 236 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 236

श्री हनुमान जी मंदिर जीर्णोद्धार पश्चात श्री हनुमान जी एवं श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह

0
  • नगर की सीयाराम सेना कर रही भव्य आयोजन

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ के मध्य में स्थित धार्मिक नगर दल्ली राजहरा में चैत्र पंचमी से नवमी तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से श्री हनुमान जी मंदिर जीर्णोद्धार पश्चात श्री हनुमान जी एवं श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह चार दिनों तक चलेगा। इस कार्यक्रम को भव्यता से मनाने श्रद्धालुजन जुटें हुए हैं।

दल्ली राजहरा की सामाजिक संस्था सियाराम की सेना से जुड़े प्रमुखों के अनुसार चैत्र शुक्ल पंचमी से नवमी तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे ।जिसके तहत् 02 अप्रैल 2025 चैत्र शुक्ल पंचमी बुधवार को कलश यात्रा व प्रायश्चित कर्म होंगे।इसी प्रकार दूसरे दिन 03अप्रैल 2025चैत्र शुक्ल षष्ठी दिन गुरुवार ,पंचांग पूजन – मंडप,प्रवेश वेदी पूजन जलाधिवास के कार्यक्रम होंगे। तिसरे दिवस 04 अप्रैल 2025 को चैत्र शुक्ल सप्तमी दिन शुक्रवार को वेदी पूजन ,पुष्पाधिवास, पत्राधिवास,फलाधिवास ,अन्नाधिवास व मिष्ठानाधिवास होगा।चौथे दिन05 अप्रैल 2025चैत्र शुक्ल अष्टमी दिन शनिवार को वेदी पूजन,महास्नान ,शय्याधिवास व महान्यास अनुष्ठान होंगें । पांचवें दिवस 06 मार्च 2025 चैत्र शुक्ल नवमी दिन रविवार को भगवान श्री रामलला जन्मोत्सव है।उस दिन भगवान श्री राम की प्राण -प्रतिष्ठा, महाअभिषेक ,हवन व पूर्णाहुति होगी। इसी दिवस महाभंडारा दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा।

इस कार्यक्रम को भव्यता देने श्रद्धालुजनों द्वारा एक टीम का गठन किया है जिसके तहत् शिबू नायर,अशोक बाम्बेश्वर,प्रमोद लिबानी,संतोष पाण्डेय, विजय जोगदण्ड, प्रदीप कुमार (बब्बू),रामकुमार शर्मा (रामू),विवेक मसीह,रोशन पटेल,चन्द्रप्रकाश सिन्हा,सुरज विभार,स्वप्निल तिवारी,जोगेन्द्र ठाकुर,तिलक गोयल,विष्णुदेव सिंह,जसविंदर गिल,परितोष हंसपाल,पप्पू पंजवानी,

अजमेल सिंह रंधावा ,प्रमोद चौधरी,संगीता नायर, ममता पाण्डेय, कालिन्दी तिवारी ,विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, लक्ष्मी सिन्हा, नर्मदा सहारे,रूखमणी किसोर,सरिता पटेल,ममता साहु, रोशनी पाण्डेय पुसई बाई साहू,सुभरित उर्वशा, दमयन्ती पावकर कार्यक्रम को भव्यता देने तन -मन-धन से जुटे हुए हैं।

अब फिर तेज हो जाएगा सड़क, पुल पुलियों का निर्माण, ठेकेदारों को मिली बकाया राशि

0
  • ठेकेदारों को बड़ी राहत, माना मीडिया का आभार
  • रुका हुआ था 200 करोड़ का भुगतान, अटक गए थे सड़क, पुल निर्माण
  • ईएनसी भतपहरी ने दी भुगतान की जानकारी

अर्जुन झा-

जगदलपुर  खबरों ने बस्तर संभाग को बड़ी राहत पहुंचाई है। बस्तर संभाग में अटके पड़े अरबों की लागत के पुल, पुलिया और सड़कों के निर्माण में अब गति आ जाएगी। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों को भुगतान शुरू हो गया है और लगभग 80 प्रतिशत राशि का भुगतान वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले हो जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों और ठेकेदारों ने इसके लिए मीडिया और विभाग के इंजीनियर इन चीफ वीके भतपहरी का आभार माना है।

उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग में आरआरपी-3 के ठेकेदारों को पिछले कई माह से निर्माण कार्याें के अरबों रुपयों का भुगतान अटका हुआ था। मामला सामने आने के बाद ईएनसी वीके भतपहरी ने दावा किया है कि केंद्र का पोर्टल ठीके होने के बाद 80 प्रतिशत ठेकेदारों का भुगतान रिलीज कर दिया गया है। ईएनसी वीके भतपहरी ने केंद्रीय मद की राशि का भुगतान कई कारणों से आपत्ति लगाकर रोक दिया था। रूरल रोड प्रोजेक्ट-3 योजना में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़कों और पुल पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग है। रूरल रोड प्रोजेक्ट के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के भुगतान ईएनसी के माध्यम से ही होता है। बस्तर संभाग में ही रूरल रोड प्रोजेक्ट-3 के तहत सड़क निर्माण में लगे दर्जनों ठेकेदारों के करीब 200 करोड़ रुपयों का भुगतान रुका हुआ था। मामले में ईएनसी ने केंद्र के पोर्टल में तकनीकी खराबी का हवाला दिया था।आरआरपी के कार्याें को लेकर इसी तरह की शिकायतें पिछले साल भी आई थीं।

काम रुकने पर एक्टिव हुआ विभाग

भुगतान लटकने से ठेकेदार आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और उन्होंने काम रोक दिया था। आधे अधूरे कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए थे। बस्तर संभाग के प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी असुविधा हो रही थी। जब यह बात मीडिया के संज्ञान में आई तो मामला शासन प्रशासन तक पहुंचा और लोक निर्माण विभाग हरकत में आया। तब जाकर ठेकेदारों के बिल क्लीयर किए गए। मामले में कहा जा रहा है कि सड़क निर्माण में कई छोटे-छोटे मामलों को लेकर ईएनसी कार्यालय द्वारा आपत्ति लगाए जाने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा था। शासन के संज्ञान में यह मामला लाया गया तक जाकर मामले का हल निकला है।

31 मार्च से पहले हो पूरा भुगतान

लोक निर्माण विभाग के ईएनसी वीके भतपहरी ने बताया कि केंद्र का पोर्टल ठीक होने के बाद ठेकेदारों का जो भुगतान रूका हुआ था उसे बुधवार को ही रिलीज कर दिया गया है। करीब 80 प्रतिशत ठेकेदारों का भुगतान 31 मार्च से पहले हो जाएगा।

ठेकेदारों ने कहा- शुक्रिया

ठेकेदारों का भुगतान और संबंधित निर्माण कार्यों के अटकने का मामला मीडिया ने प्रमुखता से उजागर किया था। इसमें समाचार पत्र नई दुनिया की विशेष भूमिका रही है। भुगतान मिल जाने से न सिर्फ ठेकेदारों को बल्कि बस्तर संभाग के नारायणपुर, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर आदि जिलों के नक्सल प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को भी बड़ी राहत मिली है। ठेका फर्म मोहम्मद आसिफ कंस्ट्रक्शन कांकेर, मेसर्स शिरोमणि माथुर कंस्ट्रक्शन दल्ली राजहरा, मेसर्स एसआर सरकार कंस्ट्रक्शन पखांजुर, मेसर्स आरसी जैन दुर्ग, मेसर्स मिलेनियम बिल्डकॉन राजनांदगांव, मेसर्स एसएस इंफ्रास्ट्रक्चर दुर्ग, मेसर्स नंदिनी कंस्ट्रक्शन राजनांदगांव ने नई दुनिया, अन्य मीडिया संस्थानों और ईएनसी वीके भतपहरी को धन्यवाद दिया है।

कवि आसना गांव में जागरूकता की अलख जगा रहे हैं एनएसएस स्वयंसेवक

0
  • राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन मशरूम की खेती पर परिचर्चा

जगदलपुर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम पंचायत कविआसना में 24 से 30 मार्च तक आयोजित किया गया है।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दैनिक गतिविधियों के तहत आज 27 मार्च को सुबह 5 बजे लक्ष्य गीत के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। योग व्यायाम, सूर्य नमस्कार, कपाल भाती, प्राणायाम, अनुलोम -विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, वज्रासन एवं शवासन इत्यादि से दिनचर्या की शुरुआत की गई। प्रातः 8 बजे से 12.30 बजे तक परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम कविआसना के मांझी पारा, ठाकुर बस्ती, प्राथमिक शाला परिसर एवं शिव मंदिर चौक की साफ सफाई कर स्वच्छता की जानकारी दी गई। इसका नेतृत्व महा दलनायक एवं दलनायिका क़ी अनुमति से समस्त समूहों के नेतृत्वकर्ताओ ने किया। साफ सफाई के साथ ही स्वयं सेवकों द्वारा ग्रामीण सर्वे कार्यक्रम तथा ग्रामवासियों की अनुमति से दीवारों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वछता एवं नैतिकता आधारित स्लोगन लेखन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत दैनिक बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसका विषय मशरूम उत्पादन तकनीक था।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. प्रहलाद नेताम क़ृषि महाविद्यालय जगदलपुर थे।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीवन कुमार, एनएसएस शिविर प्रभारी डॉ. भुनेश्वर साहू, डॉ. सोहन कुमार मिश्रा, डॉ. दुर्गेश डिक्सेना, डॉ. रेखा जीवनानी, बहोरन लाल सूर्यवंशी, संतोष झा, महा दलनायक भुवन सिन्हा, महा दलनायिका सुमन राठौर, समूह नेतृत्वकर्ता श्वेता डहरिया, भूमिका मौर्य, प्रदुमन पदमे, टिकेश्वर साहू, मोबीन खान, डमरूधर कश्यप, काजल रानी राठौर, प्रवीण कुमार एवं समस्त स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लिया। बौद्धिक परिचर्चा का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन एवं अतिथि परिचय हेतु एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजीवन कुमार ने दिया। मुख्य वक्ता द्वारा प्रयोग के माध्यम से मशरूम की फसल की जानकारी, कम उत्पादन में अधिक लाभ, मशरूम के शारीरिक फायदे, पोषण आहार युक्त भोजन की जानकारी, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य हेतु दिनचर्या तथा बीएमआई परीक्षण की जानकारी साझा की गई। चर्चा के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा मशरूम उत्पादन तकनीक संबंधी प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर डॉ. प्रह्लाद नेताम ने दिया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम समापन हुआ। बौद्धिक परिचर्चा कार के पश्चात खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने आनंदपूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस बीच कुछ ग्रामवासी भी परिसर में उपस्थित होकर खेल का आनंद उठा रहे थे।

दिनचर्या के अंतिम कड़ी में संध्या 6 से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित हुआ जिसमें आज ग्रामीणों द्वारा रामायण भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया और भक्ति भावपूर्ण वातावरण बनाया गया। एनएसएस शिविर का चतुर्थ दिवस सुखद व आनंदमय रहा।

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान

0
  •  तोकापाल में हुआ स्वागत समारोह का आयोजन 

तोकापाल जनपद पंचायत तोकापाल में आज नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तोकापाल (परपा) सामुदायिक भवन में हुआ, जिसमें जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंचों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन प्रशासन द्वारा किया गया था, जो क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। यह कार्यक्रम न केवल नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत का अवसर था, बल्कि क्षेत्र के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नया अध्याय शुरू करने का भी प्रतीक है। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मंडल अध्यक्ष सोमारु राम कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद सदस्य शांति नाग, भानुमती यादव, डिकेश नाग, चंद्रशेखर जोशी, रैतूराम बघेल, लच्छिन यादव, बाबुल नाग, संतोष बघेल,सुनील कुहरामी, चंद्रकांत भंडारी, बलीराम बघेल, बालसिंह ठाकुर, पूरन सेठिया, संतोष ठाकुर, पूरन सिंह कश्यप, उर्मिला गोयल, शिवनंदन पेगड़, विमल पांडेय, बलराम मंडावी और अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीबीआई की छापेमारी का विरोध, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों का पुतला दहन

0
  •  जांच एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर रही है भाजपा सरकार: रेखचंद जैन

जगदलपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव और अन्य कांग्रेसजनों के आवासों पर सीबीआई की छापेमारी के विरोध में यहां कांग्रेस के लोगों ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों का पुतला दहन किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने जगदलपुर के राजीव भवन के समक्ष केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बताया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर हो रही केंद्रीय एजेंसियों की द्वेषपूर्ण कार्रवाई लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। जब से भाजपा सरकार बनी है, वह विपक्षी दलों को दबाने का प्रयास कर रही है। ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ गलत आरोप पत्र तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर छापा मारने और जेल भेजने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।15 महीने की विष्णु देव सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए जनता का ध्यान भटकाने और प्रधानमंत्री के सामने यह दिखाने का प्रयास कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। कुल मिलाकर सीबीआई का दुरुपयोग कर माहौल तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार की जांच हो रही है, तो क्या भ्रष्टाचार केवल कांग्रेस में ही दिखता है? भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती? उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि भाजपा भूपेश बघेल की लोकप्रियता से डरी हुई है, इसलिए बदले की कार्रवाई कर रही है। लेकिन कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी। इस दौरान महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, चंपा ठाकुर, अंगद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, वेंकट राव, महामंत्री जाहिद हुसैन, अवधेश झा, राजेश चौधरी, विक्रम सिंह डांगी, कौशल नागवंशी, सहदेव नाग, सुषमा सुता, रविशंकर तिवारी, राजेश राय, पार्षद बलराम यादव, सूर्या पानी, शुभम यदु, कोमल सेना, ललिता राव, संदीप दास, लोकेश चौधरी, आदर्श दलाई, तरणजीत सिंह, एस नीला, जस्टिन भवानी, पुरुषोत्तम दास, लोकेश नंदा, हर्ष शर्मा, बालो बघेल, देवकी भद्र, श्याम कुमारी ध्रुव आदि मौजूद रहे।

नगर निगम टीम ने प्रतिबंधित पालीथीन पर की बड़ी कार्रवाई

0
  • ढाई क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद 

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देशानुसार गठित टीम ने पर्यावरण विभाग के वैज्ञानिकों के सहयोग से प्रतिबंधित पालीथीन पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में बालाजी इंटरप्राईजेस से 2.5 क्विंटल और अभिनव मार्केटिंग से 17 किलोग्राम प्रतिबंधित पालीथीन , डिस्पोजल गिलास जप्त की गई।

नगर निगम के काम्प्लेक्स में स्थित दो दुकानों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित झिल्ली पाई गई। दोनों दुकानों के ताले तोड़कर जांच की गई, जिसमें न केवल प्रतिबंधित झिल्ली बल्कि डिस्पोजल गिलास और प्लास्टिक चम्मच भी बरामद हु। इन्हें तौलने और आगे की जांच की कार्रवाई जारी है। ताला तोड़ने के बाद दुकान मालिक शंकर यादव से संपर्क किया गया। श्री यादव के अनुसार उक्त दुकान को धनपूंजी के व्यापारी पवन जैन द्वारा किराए पर लिया गया है। इस कार्रवाई में बड़े अधिकारी भी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान विनय श्रीवास्तव राजस्व अधिकारी, हेमंत श्रीवास स्वास्थ्य अधिकारी, राकेश यादव दुकान प्रभारी, घनश्याम सिंह वैज्ञानिक, छग पर्यावरण मंडल, नंद कुमार पटेल, चंदन प्रजापति एवं दामोदर समेत कई अधिकारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि प्रतिबंधित सामग्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान

0
  •  तोकापाल में हुआ स्वागत समारोह का आयोजन 

तोकापाल जनपद पंचायत तोकापाल में आज नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तोकापाल (परपा) सामुदायिक भवन में हुआ, जिसमें जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंचों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन प्रशासन द्वारा किया गया था, जो क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। यह कार्यक्रम न केवल नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत का अवसर था, बल्कि क्षेत्र के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नया अध्याय शुरू करने का भी प्रतीक है। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मंडल अध्यक्ष सोमारु राम कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद सदस्य शांति नाग, भानुमती यादव, डिकेश नाग, चंद्रशेखर जोशी, रैतूराम बघेल, लच्छिन यादव, बाबुल नाग, संतोष बघेल,सुनील कुहरामी, चंद्रकांत भंडारी, बलीराम बघेल, बालसिंह ठाकुर, पूरन सेठिया, संतोष ठाकुर, पूरन सिंह कश्यप, उर्मिला गोयल, शिवनंदन पेगड़, विमल पांडेय, बलराम मंडावी और अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डीएसपी पर लगा दुष्कर्म का आरोप, जाने क्या है मामला

0

दुर्ग -छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के थाना अजाक थाने में कार्यरत् डीएसपी का यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि डीएसपी जामुल इलाके के रहने वाली 21 वर्ष की युवती से संबंध बनाया । युवती द्वारा कई बार मना करने पर भी डीएसपी द्वारा शादी का झंासा देकर यौन संबंध बनाने की बात कही हैं । युवती के द्वारा मना करने पर आरोपी मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। जब युवती ने शिकायत दर्ज 26 मार्च 2025 को डीएसपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115 (2), 296,251,(3), 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

शादी का वादा देकर बनाए संबंध
शिकायत के अनुसार दुर्ग पुलिस में पदस्थ डीएसपी विनोद मिज से युवती की जान पहचान 2024 में हुई थी । धीरे धीरे दोनो के बीच बातचित व नजदीकियां बढी और डीएसपी ने युवती से शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए । जब युवती द्वारा शादी का बात कही तो डीएसपी ने इंनकार कर दिया।

डीएसपी शादीशुदा
पीडिता द्वारा आरोप है कि डीएसपी पहले से शादीशुदा है और उसके 02 बच्चे भी है। पीडिता को यह सच्चाई छिपाई गई। पीडिता द्वारा शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने युवती पर मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी ।

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में जिले से सामील होंगे हजारों लोग

0
  • भाजपा को बालोद जिले में मिले अपार जनसमर्थन को जनप्रतिनिधि सेवा का साधन माने -चेमन देशमुख

बालोद  जुंगेरा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा कोर ग्रुप ,समस्त नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, महामंत्री नवनिर्वाचित जिला जनपद, नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यों की आवश्यक बैठक मंगलवार को रखी गई थी उक्त बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रस्तावना संबोधन में कहा कि 30 मार्च को लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दोपहर 2:00 बजे मोहभट्ठा ग्राउंड बिल्हा (बिलासपुर) में रेल, सड़क, आवास, शिक्षा ,ऊर्जा एवं ईंधन क्षेत्र की परिवर्तनकारी परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे एवं विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रदेश भर से 2 लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति होने वाली है लोकप्रिय प्रधानमंत्री को सुनने जिला बालोद से हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आम जनता आमसभा में सम्मिलित होंगे संगठन की ओर से समस्त व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश देते हुए नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को मंडल कार्यकारिणी के गठन के संदर्भ में दिशा निर्देश किया साथ ही आगामी दिनों जिले भर में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि जीत कर आए हैं जिनका जिला भाजपा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन करने की कार्य योजना

पर विस्तृत जानकारी दी साथ ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जिले भर में मिले अपार जन आशीर्वाद एवं अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आम जनता के विश्वास एवं जन समर्थन व आम जनता की अपेक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरा उतारने के लिए सत्ता को सेवा के रूप में कार्य करने एवं पारदर्शी रूप से जन सेवा का साधन के रूप में कार्य करने को कहा, इस कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव ने किया एवं आभार बालोद शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने किया ,इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ,यज्ञ दत्त शर्मा, देवलाल ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, लेखराम साहू ,ठाकुर रामचंद्राकार, तारिणी साहू ,प्रतिभा चौधरी ,तोमन साहू, प्रमोद जैन, सरस्वती टेमरिया, कमलेश सोनी, लाल नवेंद्र सिंह टेकाम, कांति सोनेश्वरी, विजय सोनकर, मुकेश कौडो जयलाल मालेकर, मोहनतीन चौरका ,नीतीश मोंटी यादव ,नेहा उपाध्याय, पुरुषोत्तम चंद्राकर, दुर्गानंद साहू ,संजीव मानकर, प्रेम साहू, कुसुम शर्मा ,कौशल साहू ,धर्मेंद्र साहू, विश्वास गुप्ता, कुलदीप साहू ,प्रकाश सिन्हा, अजय चौहान, उत्तर धीरेंद्र ,डॉ रुपेश नायक ,संजय साहू, युवराज मारकंडे, खेमलाल देवांगन, महेंद्र सिंह, मदन मायती, सुरेंद्र बेहरा, अरुण साहू ,नरेश साहू,ओमप्रकाश सोनबरसा, टिनेश्वर बघेल, हरीश कटझरे, चित्र सेन साहू, दानेश्वर मिश्रा , नरेंद्र सोनवानी ,संजय सिंह श्याम जायसवाल, रमेश गुर्जर, दुष्यंत सोनवानी ,जयंत पटेल ,संतोष कौशिक, सुरेश निर्मलकर, मनीष झा ,राकेश द्विवेदी ,सुरेश साहू ,विवेक वैष्णव, सुरेश केसरवानी, रामलाल नायक ,पुष्पेंद्र चंद्राकर, संदीप जैन ,सौरभ लुनिया ,पालक सिंह ठाकुर सहीत अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

महात्मा गांधी वार्ड की जरूरतों से नपा अध्यक्ष साहू को अवगत कराया पार्षद पटेल ने

0
  •  नगरपालिका अध्यक्ष के समक्ष रखी कई मांगें 

दल्लीराजहरा अपने वार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण निर्माण कार्य चालू कराने हेतु वार्ड क्रमांक- 20 महात्मा गांधी वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू से मुलाकात और चर्चा की। पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि जल्द से जल्द इन कार्यों की समीक्षा कर कार्य प्रारंभ कराने कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस पार्षद रौशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू को अपने वार्ड के प्रमुख मुद्दों और कार्यों के लिए आवेदन भी सौंपा है। पार्षद श्री पटेल ने अध्यक्ष श्री साहू से वार्ड में नहावन घाट, चंडी मंदिर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराने, वार्ड के हर घर में नल कनेक्शन देने, मेन रोड से टॉकीज होते हुए बबली जनरल स्टोर्स तक सड़क निर्माण और सड़क चौड़ीकरण कराने, वार्ड में तीन स्थानों पर बोर कराकर नलकूप और हैंडपंप लगवाने, पेट्रोल पंप के पीछे की बस्ती में शौचालय निर्माण कराने, वार्ड की गलियों में सीसी रोड और आरसीसी नालियों का निर्माण कराने, वार्ड में चेकर टाइल्स लगवाने और पाईप लाइन की मरम्मत कराने का आग्रह किया है। पार्षद रौशन पटेल का कहना है कि वे अपने वार्ड के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने भरोसा जताया है कि नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू दलगत भावना से ऊपर उठकर अपनी पार्टी के सिद्धांत- सबका साथ, सबका विकास पर अमल करते हुए महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 20 के विकास पर जरूर ध्यान देंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS