City Media - Page 235 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 235

खदान ठेका श्रमिकों की मांगों को लेकर संयुक्त यूनियन ने सौंपा प्रबंधन को हड़ताल नोटिस

0

दल्लीराजहरा लौह अयस्क खान समूह राजहरा में कार्यरत लगभग 2000 ठेका श्रमिकों की विभिन्न मांगों पर प्रबंधन के उदासीन रवैया से क्षुब्ध यूनियनों सीटू, एटक, इंटक, बीएमएस, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, एवं जन मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त रूप से कल 28 मार्च को खदान प्रबंधन को अनिश्चितकालीन हड़ताल का नोटिस सौंप दिया।

उल्लेखनीय है कि खदानों में कार्यरत ठेका श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर इन तमाम यूनियनों ने संयुक्त रूप से और व्यक्तिगत स्तर पर भी कई बार प्रबंधन को मांग पत्र दिया और चर्चा भी की, लेकिन कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिन पर प्रबंधन दो-तीन साल से कछुआ चाल चलते हुए इन मामलों को लटकाए हुए हैं । जिसके कारण ठेका श्रमिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसलिए संयुक्त यूनियन मोर्चे ने सीजीएम खदान श्री आर बी गहरवार को हड़ताल नोटिस सौंप दिया है। कॉन्फ्रेंस हॉल में हड़ताल नोटिस सौंपते हुए प्रबंधन से चर्चा भी हुई, जिस पर प्रबंधन ने यूनियनों को आश्वस्त किया है कि हड़ताल की तिथि के पूर्व इन तमाम मुद्दों पर विस्तारित बैठक कर समस्याओं का निराकरण कर लिया जाएगा । यूनियन पक्ष ने भी प्रबंधन के समक्ष स्पष्ट कर दिया है कि श्रमिकों की समस्याओं पर प्रबंधन के उदासीन एवं नकारात्मक रवैया से यूनियनें असंतुष्ट हैं।

यूनियन की ओर से कहा गया है कि इस बार ठोस रूप से फैसला होना चाहिए अन्यथा खदानों में अनिश्चितकालीन हड़ताल होकर रहेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। आज सौंपे गए हड़ताल नोटिस में ठेका श्रमिकों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधा जो की प्रबंधन एवं यूनियनों से चर्चा के बाद तय की गई थी, उस चिकित्सा सुविधा में बड़े पैमाने पर विसंगतियां पैदा हो गई हैं जिससे श्रमिकों को नुकसान हो रहा है। अतः इस समस्या का ठोस निराकरण श्रमिक एवं यूनियन चाहती है।

इसी तरह ठेका श्रमिकों का 20 लाख दुर्घटना बीमा करने की मांग रखी गई है। खदान से सेवानिवृत होने वाले ठेका कर्मचारियों के ग्रेच्युटी प्रकरणों में जानबूझकर विलंब किया जा रहा है अतः तमाम लंबित ग्रेज्युटी प्रकरणों के त्वरित निराकरण की सही नीति बनाई जाए। दल्ली माइंस में निर्माणाधीन पैलट प्लांट में श्रम शक्ति के नियोजन में कोई स्पष्टता नहीं होने के कारण आए दिन विवाद पैदा हो रहा है और भविष्य में विस्फोटक स्थिति बनने की संभावना है। इसलिए इस विषय पर भी स्पष्ट नीति तय की जाए।

उक्त मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर समस्त खदान कर्मचारी आगामी 11अप्रैल 2025 से अनिश्चित कालीन हडताल पर चले जायेंगे।  हड़ताल नोटिस सौंपने एवं प्रबंधन से चर्चा के दौरान सभी यूनियनों के पदाधिकारी बडी संख्या में मौजूद रहे।

 

को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने मनाया शहीद दिवस

0

दल्लीराजहरा शहीद दिवस पर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के युवा साथी ग्राम कुसुमकसा में एकत्रित होकर मेंन चौक से बाइक रैली निकाली, इस बाईक रैली की सुरुवात लगभग दोपहर 01 बजे किया गया यह बाइक रैली जब कुसुमकसा के बस स्टैंड में पुहंची तो फिर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवा बिहान के साथियों द्वारा शहीदे आजम भगत सिंग, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव जी के फांसी के शिन (झलक) की झांकी का प्रदर्शन किया गया झांकी के बाद, बाईक रैली को मानपुर चौक की ओर बढ़ाया गया फिर मानपुर चौक में भी यही प्रकिया दोहराया गया जंहा पर आरोग्य अस्पताल के डॉ अमित तिवारी जी भी इस कार्यक्रम के हिस्सा बने बाईक रैली फिर दल्ली राजहरा के बस स्टैंड पहुंची और बस स्टैंड के अन्दर भी यह फाँसी का झांकी का प्रदर्शन किया गया,

इसके बाद रैली दल्ली राजहरा के मेन चौक, गुप्ता चौक पहुंची जंहा पर शहीद अस्पताल के डॉ शैबाल जाना, डॉ कुण्डू मैडम के साथ शहीद अस्पताल के अन्य स्टॉप इस झांकी का प्रदर्शन को देखे और इस कार्यक्रम का हिस्सा बने फिर बाइक रैली माईन ऑफिस चौक, और शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर यही प्रकिया दोहराया फिर उसके बाद जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यालय पँहुची जंहा पर जन कर नारे बाजी किया गया और शहीदो को श्रधंजलि दिया गया उसके बाद झांकी का प्रदर्शन किया गया फिर वक्ताओं ने अपनी बात रखी जिसमे मुख्य रूप से कॉ. बसन्त रावटे, कॉ. जयसिंग दुग्गा, कॉ. यादराम कोर्राम, कॉ. घनश्याम गुनेन्द्र, कॉ.मुलचन्द चन्देल, कॉ.जीत गुहा नियोगी, कॉ.जय प्रकाश नायर ने अपनी बात रखी, इस शहीद दिवस के कार्यक्रम में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से पवन विश्वकर्मा, राजा मसीह, जीवन निर्मलकर, रूपा साहू, पुसऊ राम साहू, खिलावन कुंजाम, ह्यूमन तुमरेकी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे….

25 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशियों का किया अभिनंदन

0
  • पंचायत से पार्लियामेंट तक अब भाजपा की सरकार – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
  • कर्मठ व परिश्रमी कार्यकर्ता भाजपा की पहचान – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर बस्तर जिले के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशी युवाओं को भगवा गमछा पहना कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर अनेक युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं, उनका स्वागत है। सभी के समवेत प्रयास व भाजपा कार्यकर्ताओं की कर्मठता व परिश्रम से संगठन और मजबूत होगा व छत्तीसगढ़ देश का सबसे समृद्ध व विकसित राज्य बनेगा। भाजपा में प्रवेश करने वाले युवाओं में कमलेश विश्वकर्मा, प्रेम शर्मा, शंकर विष्ठ, बृजेश कपूर, पराग ध्रुव, पूनम ठाकुर, रूपेश शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, संजय सिंह, गौतम ठाकुर आदि शामिल हैं।

युवाओं के भाजपा प्रवेश के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, डा. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, जिपं उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी,कमल चंद भंज शदेव, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,रजनीश पाणिग्रही, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, सफीरा साहू, नरसिंह राव आदि मौजूद रहे।

शिकारी बाबा वार्ड के निर्माण एवं विकास कार्यों की मांग अध्यक्ष के समक्ष रखी पार्षद पुसई बाई ने

0
  • पालिका अध्यक्ष को आवेदन सौंपा पार्षद ने 

दल्लीराजहरा नगर के वार्ड-5 शिकारी बाबा मंदिर वार्ड की कांग्रेस पार्षद पुसई बाई ने अपने वार्ड के विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु एक मांग पत्र नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू को दिया है।

पार्षद पुसई बाई ने नगर पलिका अध्यक्ष से वार्ड-5 में 256 के कोटा के पास के बोर में मोटर डालकर चालू करने, तीन जगह नीचे लाईन में महेश घर के पास, उपर लाईन में रामू घर के पास और लामा टेलर्स घर के पास बोर कराने, नीचे लाईन में दिलीप घर के पास, गिरीश घर के पास पुल निर्माण कराने, रिर्टनिंग वाल चेतन घर से यादव सर्विसिंग सेंटर तक, नाली निर्माण अश्वनी घर से लेकर संतोष साहू के घर तक 200 मी. लगभग, मनटोरा घर से संजू घर तक नाली निर्माण 100 मी, लगभग कराने, सुलभ शौचालय नीचे लाईन दिलीप घर के पास तालाब के पास वार्ड न 02 एवं 05 में बनवाने, फुटबाल ग्राउंड के पास अधूरे मंच निर्माण को पूरा कराने व रुम का भी निर्माण कराने, शिकारी बाबा मंदिर के पास सांस्कृतिक कला मंच का कला मंच का निर्माण कराने, स्ट्रीट लाईट की अतिरिक्त स्ट्रीट लाईन

मोती सेप घर के पास पाईप पोल तक, जनक देवांगन से विजय देवांगन 3 नग पाईप पोल से, नीचे लाईन में हीरा घर के पास पाईप पोल तक,

शिकारी बाबा कला मंच के पास 2 नग लगाने, शिकारी बाबा कला मंच के पास आंगनबाड़ी में नल कनेक्शन देने, शिकारी बाबा तालाब का सौंदर्यीकरण कराने, 256 चौक पर स्वागत गेट बनवाने, शिकारी बाबा मंदिर एवं शीतला मंदिर में शेड एवं टाईल्स लगवाने, शीतला मंदिर के पास झरन की सफाई कराने की मांग की है। इसके अलावा पार्षद पुसई बाई ने द्वारिका सेन के घर से तालाब तक लगभग 800 मीटर सीसी रोड, रामू भारती के घर से तालाब तक 300 मीटर सीसी रोड, विजय देवांगन के घर से जनक देवांगन के घर तक करीब 400 मीटर सीसी रोड, अप्पल राजू के घर से सुनील नोन्हारें के घर तक 300 मीटर सीसी रोड निर्माण, तालाब के पास संतोष देवांगन के घर से अन्नी घर तक 300 मीटर सीसी रोड निर्माण, गुलाबो घर से 256 चौक कोटा तक 800 मीटर सीसी रोड निर्माण, कामेश घर से आनंद भास्कर के घर तक 600 मीटर सीसी रोड, वीरेंद्र रात्रे के घर से कांता घर तक घर तक लगभग 400 मीटर सीसी रोड निर्माण, राकेश निर्मलकर के घर से शैलेन्द्र भूआर्य घर तक 500 मीटर सीसी रोड निर्माण, हरि घर से अजय राजपुत के घर तक घर तक 100 मीटर सीसी रोड निर्माण, टिकेश देशमुख घर से प्रकाश यादव घर तक करीब 300 मीटर सीसी रोड निर्माण की मांग नगर पालिका अध्यक्ष के समाक्ष रखी है

वार्ड क्रमांक 21 में 25 साल बाद हुई नाली की सफाई, पार्षद भूपेंद्र श्रीवास के प्रयासों से जनता को मिली राहत

0

दल्लीराजहरा। शहर के वार्ड क्रमांक 21 (जलाराम स्वीट्स के बाजू वाला नाली) की जनता पिछले 25 वर्षों से जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रही थी। लगातार शिकायतों के बावजूद इस नाले की सफाई नहीं हो पा रही थी, जिससे वार्डवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन नवनिर्वाचित पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने इसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को दी, अध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिया पार्षद श्रीवास प्रयासों से आखिरकार पहली बार इस नाले की सफाई करवाई गई, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है।

वार्डवासियों का कहना है कि बरसात के दिनों में नाले की गंदगी और जलभराव के कारण बदबू, मच्छर और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता था। कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने समस्या को गंभीरता से लिया और सफाई अभियान चलाकर नाले को साफ कराया।

स्थानीय निवासी अनिल जमुरिया, रवि यादव और सुरीत यादव, महावीर चौरड़िया ने बताया कि इतने सालों में किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन भूपेंद्र श्रीवास के प्रयासों से अब वार्ड के लोगों को राहत मिली है। उन्होंने पार्षद का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे भी इस तरह की समस्याओं का समाधान होगा।

पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में वार्ड की अन्य समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों से सफाई बनाए रखने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।इस सफाई अभियान के बाद वार्ड क्रमांक 21 के लोगों ने राहत की सांस ली और पार्षद भूपेंद्र श्रीवास के कार्यों की सराहना की।

शहर के विकास कार्यों के लिए नहीं होगी धन कोई कमी, प्राथमिकता से कराए जाएंगे जनहित के कार्य: किरण सिंह देव

0
  • लाखों के विकास कार्यों का विधायक किरण देव ने किया लोकार्पण भूमिपूजन

जगदलपुर शहर के गुरू गोविंद सिंह वार्ड, रम्मैया वार्ड व महेंद्र कर्मा वार्ड में लाखों रुपयों के विकास कार्यों का शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

शहर के वार्डो में सीसी सड़क, राशन दुकान का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह से राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा होगा। वार्ड पार्षदों एवं वार्डवासियों ने क्षेत्रीय विधायक के समक्ष वार्ड विकास एवं वार्ड के तालाब सौंदर्यीकरण की मांग रखी। जिस पर विधायक किरण देव ने कहा जल्द ही वार्ड में ये कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे। जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, श्वेता बधेल, संजय विश्वकर्मा, पार्षद पारुल बोथरा, रोशन सिसोदिया, मनोहर तिवारी, प्रदीप देवांगन, यशवर्धन राव, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, दिगंबर राव उपस्थित रहे। शहर के गुरू गोविंद सिंह वार्ड में सीसी सड़क 200 मीटर निर्माण लागत 8 लाख रूपए, नाली निर्माण लागत 7.87 लाख रुपए एवं वार्ड में चार जगह में बोर खनन कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

रम्मैया वार्ड में राशन दुकान का लोकार्पण किया गया। वहीं महेंद्र कर्मा वार्ड में राशन दुकान निमार्ण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक किरण देव ने कहा कि जनता की मांग के अनुरूप शहर में चहुमुखी विकास कार्य होंगे। विकास कार्य के मामले में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। विकास अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। वार्ड के लोगों की मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे। श्री देव ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में शहर का चहुमुखी विकास होगा। किरण देव ने कहा कि सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए। इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

रंगमंच पर कॉमेडी का फुल डोज नाटक “खुल्लम खुल्ला

0
  • विश्व रंगमंच दिवस पर अभियान की सफल प्रस्तुति प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अभियान का अभियान जारी रहेगा, रंगमंच को बढ़ाने हर संभव मदद मिलेगी

जगदलपुर विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर अभियान संस्था द्वारा गुरुवार को मैत्री संघ रंगमंच पर अख्तर अली लिखित नाटक खुल्लम खुल्ला का मंचन किया गया। नाटक के संवाद और कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया एवं हास्य और व्यंग्य के मिश्रित अदाकारी से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

नाटक में दिखाया गया कि तंत्र के तीन हिस्से कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका में तीनों का सामंजस्य व समन्वय एक मजबूत लोकतंत्र को पुष्पित पल्लवित करता है पर इनमे से एक मे भी सेंध लग़ जाए न तो सारी व्यवस्थाए चरमरा जाती है। नाटक मे इंस्पेक्टर समाज के उस घून की तरह परिलक्षित होता है जो अंदर ही अंदर उसे खोखला करता जा रहा है,जबकि रंगकर्मी, पागल व्यक्ति, ड्रायवर, पाकिटमार सब इसी तंत्र के हिस्से हैं जिनकी समाज मे अलग अलग भूमिकायें हैं। तमाम नकारत्मक शक्तियों के विद्यमान होने के बावज़ूद समाज मे जिम्मेदारो के भी किरदार निर्धारित है जिन्हें जाँच अधिकारी के रूप मे नाटक मे दिखाया गया। भ्रष्टाचार की जड़े कितनी भी मजबूत हों लेकिन उनकी छंटाई भी मुमकिन है। नाटक का पूर्वार्ध समस्याओ को उकेरता है पर अंत मे समाधान भी दिखाता है क्योंकि देश का हर कर्मचारी अधिकारी कामगार मजदूर डॉक्टर वकील इंजिनियर शिक्षक भ्रष्ट नहीं है।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा अभियान संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सत्यजीत भट्टाचार्य के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अभियान के अध्यक्ष कैलाश चौहान, महासचिव महेंद्र महापात्र, उपाध्यक्ष महेंद्र पांडे, प्रशांत दास, कोषाध्यक्ष समीर सेन, सहसचिव केतन महानंदी व सुलता महाराणा ने मुख्य अतिथि विधायक किरण देव, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पत्रिका के संपादक मनीष गुप्ता, मैत्री संघ के अध्यक्ष दीपक घोष एवं अन्य मंचस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वरिष्ठ रंगकर्मी सुबीर नंदी एवं जीएस मनमोहन ने विश्व रंगमंच दिवस पर रंगमंच की महत्ता पर अपने उदगार व्यक्त किए। अभियान अध्यक्ष की मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्माणाधीन ऑडिटोरियम,दिवंगत रंगनिर्देशक सत्यजीत के नाम पर जाना जाए ऐसा मै पूरा प्रयास करूंगा। साथ ही अभियान द्वारा प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किए जाने वाले अखिल भारतीय नाट्य परब का बारहवां आयोजन जो नवंबर माह में प्रस्तावित है को सफल बनाने हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।

नाटक का निर्देशन हेमंत सिंह ने किया वहीं रूपसज्जा एवं प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदार विश्वजीत भट्टाचार्य ने संभाली। मंच संचालन अफजल अली ने किया। नाटक में इंस्पेक्टर की भूमिका केतन महानंदी, हवलदार शिव शंकर पिल्लई, सिपाही धीरज कश्यप, लड़की का पिता अनूप कुर्रे, पागल व्यक्ति विक्रम सोनी, रंगकर्मी प्रशांत दास, कल्लू पाकिटमार अफजल अली, ड्राइवर धीरज दास एवं विशेष भूमिका में विश्वजीत भट्टाचार्य ने अपने अभिनय की अच्छी छाप छोड़ी।

0

दल्लीराजहरा – संपत्तिकर, समेकितकर जलकर तथा दुकान किराया राशि जमा करने हेतु अंतिम तिथि 31.03 2025 तक अवकाश के दिनों में भी कार्यालय में टैक्स जमा करने निर्धारित किया गया है कि जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत विगत वर्ष की भांति संपत्तिकर, समेकित कर,जलकर जमा करने हेतु अंतिम तिथि में 2 दिवस की विशेष छूट प्रदान करते हुए दिनांक 2 अप्रैल 2025 तक निर्धारित किया गया है। जो करदाता अपना टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं वह नगर पालिका दल्लीराजहरा के राजस्व विभाग मे जमा कर कर सकते हैंl इसके बाद टैक्स की राशि में सवा 6% सरचार्ज व ₹1000.00 रु. अधिभार अतिरिक्त राशि के साथ संपत्ति कर की राशि जमा करना अनिवार्य होगा ।

किरण देव और केदार कश्यप की निष्क्रियता से जल संकट का दंश झेल रही बस्तर की जनता: सुशील मौर्य

0
  •  जोरानाला विवाद सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर नहीं बनाया दबाव

जगदलपुर बस्तर संभाग में व्याप्त जल संकट को लेकर बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव और बस्तर से केबिनेट मंत्री केदार कश्यप पर बड़ा हमला बोला है।

सुशील मौर्य ने कहा है कि महानदी जल विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने सतही चर्चा भर की, समाधान कुछ भी नहीं निकाला। जोरानाला विवाद को सुलझाने कोई पहल नहीं की। दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने कहा है कि महानदी विवाद को समाप्त करने पर गहन चर्चा दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच होती है परंतु बस्तर की प्राणदायनी इंद्रावती नदी सूख चुकी है किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं। जोरा नालातक पहुंच साफ सफाई कर विभाग और नेताओं को चेताने के बावजूद भी अपने मुख्यमंत्री से इस गंभीर विषय पर चर्चा तक नहीं की। बस्तर के नेता किरण देव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, केदार कश्यप छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री हैं, महेश कश्यप बस्तर के सांसद हैं परंतु इस गंभीर विषय पर ये नेता थोड़ी सी भी गंभीरता नहीं दिखा पा रहे हैं। ये आपस में मिलकर अपने मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा के लिए दबाव नहीं बन पा रहे हैं जो कि बस्तर के लिए दुर्भाग्य जनक है। बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी पूरी तरह से सूखने की कगार पर है और ऐसी स्थिति में बस्तर के किसानों, पशुओं और शहरवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, परंतु ये सभी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नेता अपनी सरकार के मुखिया पर इंद्रावती जल संकट से निपटने दबाव बनाने में विफल साबित हुए हैं। बस्तर के ये भाजप नेता उड़ीसा सरकार पर दबाव बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं मना पा रहे हैं यह बेहद गंभीर और चिंता का विषय है।सुशील मौर्य ने पूछा है अगर बस्तर के भाजपाई जनप्रतिनिधियों से यह कार्य नहीं हो पा रहा है तो स्पष्ट करें और अपनी निष्क्रियता और असमर्थता जाहिर करें ताकि बस्तर क्षेत्र के आम लोग अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने की तैयारी कर लें।सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए बस्तर कोई खास मायने नहीं रखता है यह स्पष्ट हो गया है। वे सिर्फ चुनाव जीतने के लिए बस्तर में आते हैं और बस्तर की समस्याओं के प्रति वे कोई गंभीरता नहीं दिखाते हैं। यदि वे गंभीर होते तो वे महानदी विवाद के साथ साथ जोरा नाला विवाद पर भी ओड़िशा के मुख्यमंत्री से चर्चा करते। यह बात स्पष्ट हो गई है कि डबल इंजन की सरकार खासकर बस्तर के लोगों के जीवन के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। जनता ने किरण देव, केदार कश्यप और महेश कश्यप को चुना जिसे देखकर पार्टी ने इन तीनों नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए बावजूद इसके ये तीनों नेता भी बस्तर को उसका हक दिलाने में फिसड्डी साबित हो गए हैं। ये सदन से लेकर सड़क तक बस्तर को उसका हक दिलाने लड़ नहीं पा रहे हैं। यह बस्तर का दुर्भाग्य ही है कि बस्तर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, बस्तर से जल संसाधन मंत्री, बस्तर सांसद के रहते हुए जोरा नाल विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उड़ीसा के मुख्यमंत्री से बात तक नहीं कर रहे हैं और दूसरी तरफ ये तीनों नेता सिर्फ और सिर्फ बस्तर की जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं, बस्तर की जनता को झूठा आश्वासन दे रहे हैं। सुशील ने कहा मैं पूछना चाहता हूं कि बिना चर्चा के जोरा नाला विवाद का समाधान कैसे निकालेंगे किरण देव, केदार कश्यप और महेश कश्यप? उन्हें जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए या फिर बस्तर की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए असमर्थता जाहिर कर देनी चाहिए।

नक्सलियों के नापाक मंसूबों को फोर्स ने किया नाकाम

0
  • चेरपाल मार्ग पर मिला 45 किग्रा का आईइडी
  • सुरक्षा बलों ने आईइडी को किया सुरक्षित नष्ट

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ की टीम ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नापाक कर दिया है। फोर्स ने समय रहते बड़ी अनहोनी टाल दी, अन्यथा भारी जनहानि हो जाती।

सीआरपीएफ 222वीं वाहिनी की टीम 28 मार्च को पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली थी। नक्सल एरिया डोमिनेशन से डयूटी से वापसी के समय सुबह करीब 8.30 बजे चेरपाल से 2 किमी की दूर चेरपाल- पालनार मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी को बरामद कर डिटेक्ट किया गया। बरामद आइईडी से नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बीडीएस बीजापुर और सीआरपीएफ 222वीं वाहिनी की बम डिस्ट्रायर टीम द्वारा मौके पर आइईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।

नक्सलियों द्वारा सुरक्षा सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाने के लिए 45 किग्रा का आइईडी चेरपाल- पालनार मार्ग पर जमीन के अंदर कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था, जिसका स्वीच लगभग 150 मीटर की दूरी पर था। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से आइईडी बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली।

MOST POPULAR

HOT NEWS