City Media - Page 276 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 276

दीपक बैज और पूनम बैज ने गढ़िया में किया मतदान

0

लोहंडीगुड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज विकासखंड में मतदान हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक बैज ने भी अपनी धर्मपत्नी पूनम बैज के साथ लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सहभागिता दी। दीपक बैज और पूनम बैज ने अपने गृहग्राम गढ़िया के मतदान केंद्र क्रमांक 102 में जाकर मतदान किया। बैज दंपत्ति ने मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी जोन में जाकर अपनी तस्वीर भी ली।

आम मतदाता की तरह लाइन में लगकर वोट दिया मंत्री केदार कश्यप

0
  • पंचायत चुनाव, फरसागुड़ा बूथ में  मतदान किया गया
  • लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी लोग मतदान जरूर करें: कश्यप

जगदलपुर प्रदेश के वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे फरसागुड़ा की पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान करने से पहले और बाद में मंत्री केदार कश्यप ने जिले के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सहभागिता निभाने की अपील की।

मंत्री केदार कश्यप ने आज फरसागुड़ा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला के बूथ क्रमांक-31 में पहुंचकर अपना बहुमूल्य वोट दिया। वहीं केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर क्रमबद्ध तरीके से मतदान किया। कतार में खड़े मतदाताओं ने मंत्री केदार कश्यप का सम्मान करते हुए उनसे आग्रह किया कि आप आगे जाकर पहले वोट डालिए, मगर मंत्री कश्यप वीआईपी कल्चर छोड़कर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए कतार में ही खड़े रहे। अपनी बारी आने के बाद ही उन्होंने मतदान किया। मंत्री के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान, ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके और समाज के साथ-साथ देश का भी विकास हो सके। इस दौरान केबिनेट मंत्री श्री कश्यप ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मतदाता निर्भीक होकर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अवश्य मतदान करें। सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूर वोट करें।

कोंटा थाना क्षेत्र में एक सक्रिय नक्सल गिरफ्तार

0
  •  नक्सली से विस्फोटक एवं नक्सल पर्चा बरामद 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में एक सक्रिय नक्सली को विस्फोटक एवं नक्सली पर्चे के साथ पकड़ा गया है।

सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सली की उपस्थित की सूचना पर 17 फरवरी को थाना कोंटा से जिला पुलिस एवं मुरलीगुड़ा कैंप से जी- 228 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ग्राम बेलपोच्चा की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान ग्राम बेलपोच्चा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुचाकी देवा पिता मुचाकी हुंगा उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया ग्राम बेलपोच्चा थाना कोंटा जिला सुकमा बताया। उसने नक्सल संगठन मेहता आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करने की जानकारी दी। पकड़े गए नक्सली की निशानदेही पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से एक थैले में छुपाकर रखे गए 4 नग जिलेटिन राड, 4 नग इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, करीब 1.5 मीटर कोर्डेक्स वायर एवं नक्सल पाम्पलेट बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी एवं बरामद सामग्री को थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने पर उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना कोंटा मे धारा 190 बीएनएस, 4 (क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1967 की धारा 13, 23, 38, 39 के तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त प्रकरण में आरोपी मुचाकी देवा के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। विदित हो कि गिरफतार नक्सली द्वारा 7 फ़रवरी को कोंटा- गोलापल्ली मार्ग के ग्राम बेलपोच्चा के पुलिया के पास सुरक्षा बलों को जान से मारने की मंशा से आईईडी बम लगाया गया था, जिसे सुरक्षाबलों द्वारा सूझबूझ सुरक्षित तरीके से बरामद कर सुरक्षा की दृष्टिकोण से निष्क्रिय किया गया था।

नक्सल प्रभावित गांवों के युवाओं ने क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखाया दम

0
  • सीआरपीएफ ने किया स्पर्धा का आयोजन
  • रतेंगा की टीम रही स्पर्धा की विजेता, ककनार की टीम को उप विजेता का खिताब

जगदलपुर सीआरपीएफ की एफ 188 बटालियन पुसपाल घाट द्वारा तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मेडिकल कैंप व सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन अपने परिचालनिक क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती एवं नक्सल ग्रस्त गांव में 16 से 18 फरवरी तक किया गया।

भवेश चौधरी कमांडेंट 188 बटालियन के निर्देशन में तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का लगातार चौथी बार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रतेंगा एवं ककनार के बीच खेला गया, जिसमें रतेंगा की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम को श्री कमांडेंट भवेश चौधरी द्वारा ट्राफी व 10 हजार रुपए नकद और उपविजेता टीम को ट्राफी व 5 हजार रु नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ दी सीरीज, बेस्ट बालर व बेस्ट बैट्समैन को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी टीमों को क्रिकेट किट दिए गए।

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों एवं कलाकारों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही सिविकि एक्सन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों को कपड़े, साड़ी, लुंगी, पानी टंकी, खाना बनाने के बर्तन, सोलर लालटेन, गैती, फावड़ा, थाली, गिलास, स्पोर्ट्स ड्रेस स्कूल बैग व कापी किताब, पेसिंल भेंट की गई। मेडिकल कैंप आयोजित कर ग्रामीणों का निशुल्क उपचार कर मुफ्त दवाएं दी गईं। डॉ. राहुल चंद्रन आरपी 188 ने मरीजों की स्वास्थ जांच की। इसका लाभ तिरथा, रतेंगा, परोदा, ककनार, व पुसपाल पालम महिमा के 200 से अधिक ग्रामीणों ने लिया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर कमांडेंट भवेश चौधरी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सहायक कमांडेंट बन्नाराम, डॉ. राहुल चंद्रन, घोठिया थाना के टीआई बुद्धाराम कोमरे, एफ 188 बटालियन के अधिकारियों व जवानों तथा परोदा, पुसपाल, रतेंगा व ककनार के पंच सरपंचों, ग्राम प्रमुखों, ग्रामीणो एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। सीआरपीएफ की इस अभिनव पहल से गांवों के युवाओं और ग्रामीणों में प्रसन्नता नजर आई और ग्रामीणो ने सीआरपीएफ के इस कार्य की सराहना की है।

दल्ली राजहरा में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए कवायद

0
  •  चार बार से चुने जाते रहे पार्षद के नाम की चर्चा 

दल्लीराजहरा नगर पालिका दल्ली राजहरा के भाजपाई अध्यक्ष तोरण साहू सहित 15 पार्षद चुनकर आए हैं। यह भाजपा की 25 साल बाद की एक बड़ी उपलब्धि है। अब नई परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए कुछ लोगों ने भाग दौड़ शुरू कर दी है।

दल्ली राजहरा के 27 वार्ड में भाजपा के 15 पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। इस तरह भाजपा पूर्ण बहुमत में है। इसलिए उपाध्यक्ष पद के लिए कुछ लोगों की होड़ लगी हुई है। इस बार नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद ओबीसी मुक्त था। अब उपाध्यक्ष किस वर्ग से बनेगा यह देखने की बात है। तोरण लाल साहू ओबीसी वर्ग से आते हैं जो चुनाव में विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद को लेकर नगर में चल रही चर्चा में मुख्य रूप से यह बात सामने आ रही है कि यदि भाजपा का उपाध्यक्ष कोई बनता है तो वह अनुभवी होना चाहिए। इस संबंध में भाजपा के एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को पद की दावेदारी करने का हक है परंतु पार्टी नेतृत्व जो निर्णय लेगा उसे सभी को मानना होगा। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष पद पर कौन होगा इसके लिए स्थानीय स्तर पर बैठक कर भाजपा के पार्षदों के बीच रायशुमारी की जाएगी तथा एक मत से उपाध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा। हालांकि पहली बार पार्षद बने लोग भी उपाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं तो उनके नाम पर भी विचार किया जाएगा, लेकिन जिसका नाम तय होगा वह आम सहमति से ही होगा। चूंकि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है इसलिए सभी भाजपा पार्षदों को अनुशासन में रहकर ही काम करना होगा। सूत्र बताते हैं कि भाजपा ओबीसी वर्ग को साधना चाहती है इसलिए उसकी राजनीति इसी वर्ग के इर्द-गिर्द घूम रही है। यदि ऐसा हुआ तो चार बार के पार्षद रह चुके ओबीसी पार्षद को नगर पालिका उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

जीवन में प्रलोभन से दूर रहकर सिद्धांतों पर डटे रहना ही इंसानियत: लखेश्वर बघेल

0
  • बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी जान से जुटे पंचायत चुनावों में 

जगदलपुर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने जी जान से जुट गए हैं। श्री बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों का लगातार दौरा कर ग्रामीणों को प्रलोभन से परे रहकर सिद्धांतों पर कायम रहने और अपने उत्थान के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विधायक लखेश्वर बघेल ने बुधवार को बस्तर विधानसभा क्षेत्र की कोलचूर, पुजारीपारा, टाकरागुड़ा, भाटपाल, नंदपुरा आदि ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क कर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के लिए वोट अपील की। विधायक लखेश्वर बघेल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-6 की प्रत्याशी चंपा ठाकुर, जनपद सदस्य प्रत्याशी हेमराज कश्यप, सरपंच प्रत्याशियों एवं विभिन्न वार्डों के पंच प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क एवं नागरिकों से संवाद कर उनके सुझाव व समस्याएं सुनीं और उन्हें कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। नुक्कड़ सभा में मातृ शक्ति का उत्साह इस बात की गवाही दे रहा है कि वे भाजपा की चालबाजियां समझ चुकी हैं और उन्हें करारा जवाब देने को तैयार है। श्री बघेल ने जनता से अपील की कि बस्तर के सर्वांगीण विकास और जनहितकारी योजनाओं के निरंतर क्रियान्वयन के लिए कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दें और जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य, सरपंच, पंच प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

मेरी जीत मतदाताओं के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद का प्रतिफल है: संग्राम सिंह राणा

0
  •  मेरे खिलाफ किया जा रहा है भ्रामक प्रचार: राणा 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद संग्राम सिंह राणा ने कहा कि मेरी जीत मतदाताओं के विश्वास, पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद एवं प्रयास का प्रतिफल है। जीत का श्रेय इन्हीं को जाता है। मीडिया और सोशल मीडिया में कुछ ऐसे बातें प्रसारित की जा रही हैं, जिनके बारे में मैंने कुछ कहा ही नहीं है और इसके साथ ही मेरी पार्टी के प्रति जो निष्ठा है उस पर प्रश्न लगाया जा रहा है जो अनुचित है। इस पूरे भ्रामक प्रचार से मेरे भावनाओं को आहत पहुंचा है।

संग्राम सिंह राणा ने कहा है कि जिस तरह की बातें कही जा रही है जिसे मीडिया व सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रही हैं, उन भ्रामक प्रचारकों से मैं अपने आप को दूर रखता हूं। नगर निगम चुनाव में पार्टी के पक्ष में जनमानस से मिले ऐतिहासिक जनादेश के लिए मैं सबके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं समभाव से वार्ड के विकास के लिए तत्पर रहूंगा, वार्डवासियों के प्रति मैं सदैव ऋणी रहूंगा कि मुझे अपना जनमत देकर वार्ड में सेवा करने का मौका दिया है।

कांग्रेस से छल करने वाले कथित कांग्रेसियों का करियर हो जाएगा चौपट

0
  • बैज की साख पर बट्टा लगाने के फेर में कांग्रेस की छवि धूमिल कर रहे लोग 

-अर्जुन झा

जगदलपुर इन दिनों छत्तीसगढ़ के कुछ कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी का बेड़ागर्क करने पर आमादा नजर आ रहे हैं। ये नेता अपनी पार्टी के आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में इस कदर अंधे हो चले हैं कि अनाप शनाप बयान जारी करते जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की साख पर बट्टा लगाने के फेर में ये नेता कांग्रेस की ही किरकिरी करा रहे हैं। उनके ऐसे कृत्यों से आम जनता के बीच तो कांग्रेस की छवि धूमिल हो ही रही है, विरोधी दल भाजपा को कांग्रेस पर हमले करने के

भरपूर मौके भी मिल रहे हैं। अपने नेता के सार्वजनिक तौर किए जा रहे अपमान से आदिवासी समाज भी आहत है।

दरअसल इन दिनों छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जमकर उठा पटक चल रही है।. कांग्रेस के मुट्ठी भर नेता आदिवासी पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को हजम नहीं कर पा रहे हैं। दीपक बैज को हटवाने तरह तरह की तिकड़मबाजी की जा रही है। प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेताओं में शुमार पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने बेतहाशा छटपटा रहे हैं।. कुछ नेता उन्हें अंदरूनी तौर पर सपोर्ट कर रहे हैं और कुछ मोहरे मीडिया के जरिए उनके लिए माहौल बनाने में लगे हैं। ऐसे नेताओं का पिछला ट्रेक रिकॉर्ड पार्टी हित में नहीं रहा है। एक ओर जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस की मजबूती के लिए लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए दीपक बैज दिन रात एक किए हुए हैं, वहीं कुछ नेता कांग्रेस का भट्ठा बिठाने में लगे हुए हैं। दीपक बैज ने कई निष्कासित नेताओं की पार्टी में वापसी कराई है। रायपुर के नेता अजीत कुकरेजा की वापसी को लेकर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा खिसिया उठे हैं। पहले से बैज पर अनर्गल आरोप लगाते आ रहे जुनेजा अब प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अनाप शनाप बयान देने लगे हैं। इससे कांग्रेस की बड़ी फजीहत हो रही है। श्री जुनेजा ने नगरीय निकाय चुनावों में पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। जुनेजा ने कहा था कि, पैसा खुदा तो नहीं, पर खुदा की कसम खुदा से कम भी नहीं। उन्होंने कहा कि जो पैसे लेकर टिकट और पार्टी में आने की बात कहते थे वे वापस कैसे आ गए। मैंने कहा था, जो लोग पैसे लेकर टिकट देते हैं उसकी जांच हो।  जुनेजा ने कहा कि, मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि, पैसा खुदा से कम नहीं। दरअसल सच्चाई यह है कि दीपक बैज कांग्रेस की राह में कांटे बोने वालों को शुरू से खटकते आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को नए सिरे से स्थापित करने के लिए कांग्रेस की राह से कांटे हटाने की मुहिम चलाते आ रहे हैं। अपनी करतूतों से कांग्रेस की छवि धूमिल करते आ रहे नेताओं को दीपक बैज लगातार समझाईश देते आए हैं कि ढर्रा बदल लो, नहीं तो खैर नहीं। जिन लोगों ने ढर्रा नहीं बदला, वे किनारे कर दिए गए। यही बात कांग्रेस की एक लॉबी को

रास नहीं आ रही है। कांग्रेस की साख पर बट्टा लगाने वाले लोग ही अब अनर्गल प्रलाप करने लगे हैं। कांग्रेस के चंद नेताओं को स्वच्छ छवि वाले आदिवासी नेता दीपक बैज का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनना नागवार गुजर रहा है। यह बात पूरा छत्तीसगढ़ जानता है और सारा खेल किसके इशारे पर चल रहा है, यह बात भी हर व्यक्ति जानता है। दीपक बैज बड़ी साफ सुथरी छवि वाले नेता हैं। सार्वजनिक जीवन में आज तक उन पर एक भी दाग नहीं लगा है। उन्हें निपटाने के फेर में कांग्रेस का बंठाधार करने में इन चंद नेताओं ने कोई कमी नहीं की है।

जल संरक्षण और संरचनाओं के निर्माण में छत्तीसगढ़ ने किए उल्लेखनीय कार्य: केदार कश्यप

0
  • जल विजन-47 के लिए जल संसाधन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में कश्यप 

जगदलपुर जल संरक्षण और जल संरचनाओं के निर्माण में छत्तीसगढ़ ने नया आयाम रचा है। हम अपने श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जल विजन- 2047 को सामने रखकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।

उक्त बातें छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने राजस्थान के उदयपुर में जल विजन- 2047 के लिए आयोजित राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यक्त किए। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि

 

हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं और हम अपने राज्य की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। ऐसे ऐतिहासिक समय में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन 2047 को लेकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदीजी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ पीछे नहीं है, बल्कि दोगुनी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।  कश्यप ने कहा -मुझे यह बताते हुए गर्व मिश्रित खुशी हो रही है कि जन भागीदारी से जल संचय के क्षेत्र में हमारी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण छत्तीसगढ़ ने किया है। इसका व्यापक लाभ भी राज्य के लोगों को मिलने लगा है। संरक्षित जल का उपयोग सिंचाई, मत्स्य पालन और पेयजल ले लिए तो किया ही जा रहा है, उससे भूजल स्तर में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्री केदार कश्यप ने उपस्थितों से आह्वान किया कि ऐसे जल स्त्रोतों को हम संरक्षित कर उन्हें आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करें।

दीपक बैज ने पंचायत चुनावों में झोंकी ताकत

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। वे दुर्गम और दुरूह इलाकों में पहुंचकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जन संपर्क कर रहे हैं। आज मंगलवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ग्राम पंचायत छिंदबहार, तुरेमोरका, बाघनपाल, नेगीरास, परोंदा, बेलर, बड़ांजी, टोंगसीगुड़ा, कुंभली, छिंदगांव व धूरागांव सहित विभिन्न पंचायतो में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में सहयोग व समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाने हेतु आग्रह किया। श्री बैज के जनसंपर्क करने से गांवों की चुनावी फिजा बदल चुकी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS