City Media - Page 277 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 277

दल्ली राजहरा में आयरन ओर गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल रात्रिकालीन टूर्नामेंट का आयोजन कल से

0

लौह नगरी दल्ली राजहरा मे राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब आईओसी राजहरा के तत्वाधान में आयरन ओर गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है l इस टूर्नामेंट का प्रायोजक सी यस आर आईओसी दल्ली राजहरा हैं l

यह आयोजन दल्ली राजहरा के पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होगा l यह टूर्नामेंट रात्रि कालीन होगा

प्रतिदिन दो मैच होंगे पहला मैच शाम 5:00 बजे से 7:00 तक एवं दूसरा मैच रात शाम 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक होंगे l फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 150000 रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपया रखी गई है l

टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 7 टीम अन्य प्रदेश से आ रहे हैं l राजहरा माइंस की टीम को जोड़कर कुल 8 टीमों के बीच में मुकाबला होगा l कार्यक्रम का उद्घाटन मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा l जिसमें मुख्य अतिथि विपिन गिरी (कार्यपालक निदेशक ) होंगे l

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जो 7 टीम बाहर से आएंगे ,वह होगी !

(1) एस टी एफ सी कश्मीर – कश्मीर

(2) राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब -दल्ली राजहरा

(3) केरला यूनाइटेड — केरला

(4) डब्लू सी आर रेलवे _ जबलपुर

(5) यूनियन बैंक — मुंबई

(6) सेंट्रल एक्सिस — चेन्नई

(7) बी एन आर रेलवे — कोलकाता और

(8) रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर l

राजहरा खदान समूह के जी एम इंचार्ज जयप्रकाश ने पूरे दल्ली राजहरा   वासियोंं  को रात्रकालीन फुटबॉल के आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है l

कांग्रेस सरकार की कथनी और करणी में अंतर है

0

बालोद जिला के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 में कांग्रेस के द्वारा (पैराशूट) प्रत्याशी उतारा गया है । पैराशूट प्रत्याशी को देख कांग्रेस गुट में अतः कलह का माहौल पैदा हो गया है ।

आम मतदाता का सवाल है

क्या कांग्रेस में लोकल प्रत्याशी नहीं मिला जो बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है?क्या चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी क्षेत्र का विकास कर पायेगा ?

कांग्रेस सरकार के पास क्या लोकल नेता की कमी है ?

जनता जाग चुकी है बाहरी प्रत्याशी को खदेड़ने की तैयारी में जनता लग चुके है

 

दंतेश्वरी मैया की छत्र पहुंची जगदलपुर, मेयर ने की पूजा

0

जगदलपुर बस्तर महाराज कमलचंद्र भंजदेव के मांगलिक कार्यक्रम से पूर्व आज शाम दंतेवाड़ा की दंतेश्वरी माता का छत्र शहर के गीदम रोड स्थित जिया डेरा पहुंचा। वहां शहर के प्रथम नागरिक महापौर संजय पांडे ने छत्र का स्वागत परंपरागत तरीके से किया। उन्होंने पूजा अर्चना कर चुनरी चढ़ाई। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है नई नगर सरकार: महापौर संजय पाण्डे

0
  • जगदलपुर को बनाएंगे स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और विकसित शहर 
  • दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करेंगे शहर का विकास: संजय पाण्डे 

जगदलपुर भाजपा के नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डे ने यहां भाजपा जिला कार्यालय में आज प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित भाजपा नगर सरकार शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव संकल्पित रहेगी। आमजन से जुड़ी प्रत्येक छोटी-बड़ी समस्याओं का अविलंब निदान होगा। स्वच्छता को लेकर विशेष प्रयास योजनाबद्ध रूप से किए जाएंगे। अटल संकल्प पत्र की घोषणाएं अटल हैं, सारी घोषणाएं समय पर पूरा करेंगे। शहर की देवतुल्य जनता ने अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

महापौर संजय पांडे ने भाजपा के सभी नव निर्वाचित 30 पार्षदों के साथ पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, चुनाव संचालक व मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एवं जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों नुक्कड़ सभाएं एवं परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए अपने आप को चुनावी रण में झोंक दिया था। जिसके परिणामस्वरूप भाजपा को महापौर सहित 30 पार्षद सीटों पर ऐतिहासिक वृद्धि के साथ जीत मिली है।  पाण्डे ने कहा कि भाजपा की नगर सरकार मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेगी। सड़क, बिजली, पानी से लेकर सिटी बस, रोड कनेक्टिविटी एवं एयर कनेक्टिविटी जैसे कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ दुरूस्त किया जाएगा।

स्वच्छता हम विशेष तौर पर फोकस करेंगे। हम दलगत राजनीति से उठकर सारे आयामों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर और विकसित जगदलपुर बनाएंगे। नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डे ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, पुलिस प्रशासन, मीडिया एवं लोकतंत्र के इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन रात परिश्रम की पराकाष्ठा की, उसका अभूतपूर्व परिणाम भी हुआ और जगदलपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी, इसके लिए हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता भी बधाई एवं धन्यवाद के पात्र हैं। हम सब मिलकर, सभी के सहयोग से सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ जगदलपुर शहर को संवारेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, योगेंद्र पाण्डे, आलोक अवस्थी, सफीरा साहू, नरसिंह राव, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र वाजपेयी, संग्राम सिंह राणा, प्रकाश झा, निर्मल पाणिग्रही, खेमसिंह देवांगन सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कुसुमकसा जनपद से 1651 मतों से मंजू संजय बैस की ऐतिहासिक जीत

0
  • संजय बैस के नेतृत्व में हुई जीत हासिल
  • महिला प्रत्याशी की जीत से ग्रामीण महिलाओं में उत्साह

दल्लीराजहरा – बालोद जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चुनाव में कुसुमकसा जनपद क्षेत्र से सर्वाधिक मतों से जीतने वाली जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस रही। जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 1651 मतों के बड़े अंतर से परास्त कर अपनी ऐतेहासिक जीत दर्ज की। इतिहास में कुसुमकसा क्षेत्र क्रमांक 4 में इतने बड़े अंतर से जीतने वाली पहली जनपद सदस्य मंजू बैंस को ये गौरव प्राप्त हुआ है। क्षेत्र की जनता ने जैसे ही संजय मंजू बैंस की जीत की खबर सुने अपने साथ रंग गुलाल फ़टाके ढोल के साथ विजय जुलूस निकालकर आतिशबाजी किए।मंजू बैंस ने इस जीत को अपने जनपद क्षेत्र के सभी मतदाताओं को समर्पित किया है।

और कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने अपना आशीर्वाद दिया उस विश्वास को अपना आशीर्वाद मानकर सदैव क्षेत्र की सेवा में समर्पित रहूंगी। जिस तरह से मेरे पति ने क्षेत्र की सेवा कर रहे है उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र के अग्रणी सेवा में परस्पर आगे रहूंगी। क्षेत्र की जनता के लिए मौलिक अधिकारों, नल जल एवम उनके आवागमन की सुविधाओं के साथ साथ महिलाओं के सभी सुख दुख एवम उनके सभी त्योहारों में सभी का सहयोग करूंगी। साथ ही मूलभूत सुविधाओं के लिए जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। मंजू बैस ने स्पष्ट कहते हुए कहा है कि मुझे मेरे कुसुमकसा जनपद क्षेत्र की जनता ने अपने मत का प्रयोग कर लाया है मैं अपने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करती हूं। और पूरी तरह से अपने क्षेत्र की जनता के लिए अग्रसर होकर कार्य करते हुए अपने क्षेत्र को विकसित करूंगी।

मंडला पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव मध्यप्रदेश के मंडला जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल मिश्रा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का भव्य एवं आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। किरण देव ने वहां के पार्टीजनों से छत्तीसगढ़ में भाजपा को विधानसभा, लोकसभा चुनावों और नगरीय निकायों के चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता के सुखद अनुभव साझा किए और केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।

अचानक बीईओ कार्यालय जा धमके डीईओ बघेल

0
  • नदारद मिले प्यून समेत दर्जन भर कर्मचारी

जगदलपुर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और छापमार कार्रवाई के लिए जाने पहचाने जाने वाले बस्तर के जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल लगातार विभागीय सिस्टम को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। आज सुबह 10.30 बजे श्री बघेल विकासखंड शिक्षा कार्यालय जगदलपुर जा धमके। उनके आकस्मिक निरीक्षण के दौरान केवल 2 स्टाफ को छोड़ कर बाकी 12 बाबू ओर प्यून अनुपस्थित मिले।

डीईओ बलिराम बघेल बस्तर जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ साथ विभागीय कार्यालयों के कामकाज में कसावट लाने लगातार प्रयासरत हैं। श्री बघेल कभी भी जिले के शहरी एवं दुर्गम व नक्सल प्रभावित दूरस्थ गांवों के भी स्कूलों में निरीक्षण के लिए पहुंच जाते हैं। कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन की पहल पर जिले के हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए को फिजिकली एवं मेंटली तैयार करने हेतु प्री बोर्ड परीक्षाओं का सफलता पूर्वक आयोजन डीईओ श्री बघेल के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान भी वे आकस्मिक निरीक्षण के लिए स्कूलों में पहुंचते रहे थे। शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी डीईओ द्वारा लगातार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए की जा रही पहल के सकारात्मक नतीजे भी सामने आने लगे हैं। आज कार्यालय खुलने के समय में श्री बघेल के खंड शिक्षा अधिकारी दफ्तर जगदलपुर पहुंच जाने से खलबली मच गई। डीईओ श्री बघेल ने मानसिंह भारद्वाज को कार्यालयीन व्यवस्था सुधारने और सभी कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वर्जन

कर्मियों को देंगे नोटिस

मैं पंचायत चुनाव में व्यस्तता के कारण कार्यालय में मौजूद नहीं था। जो कर्मचारी डीईओ सर के निरीक्षण के दौरान गायब थे उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।

मानसिंह भारद्वाज,   बीईओ, जगदलपुर

ईवीएम में नहीं, कांग्रेस में हैं कमियां और खामियां: किरण सिंह देव

0
  • हार के लिए वोटिंग मशीन नहीं कांग्रेस की करनी है जिम्मेदार: किरण देव 

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस द्वारा अपनी करारी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़े जाने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी करनी के कारण लगातार हार रही है, फिर भी उसके नेताओं को अपनी कमियां नजर नहीं आ रही हैं।

 

यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस हर बार हारने के बाद दोष ईवीएम पर मढ़ देती है, उसे अपनी कमियां और खामियां कभी नजर नहीं आतीं, जिनकी वजह से जनता उसे लगातार नकारती जा रही है। किरण देव ने कहा कि कांग्रेस को किसी भी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है। न्याय पालिका के फैसलों को भी कांग्रेस के नेता नकारने लग जाते हैं।  देव ने कहा जनता के फैसले का सम्मान करना न जाने कांग्रेस के नेता कब सीखेंगे? प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसी ईवीएम से हुए में मतदानमें कांग्रेस कई चुनाव जीती है, विधानसभा और लोकसभा में उनके सदस्य चुनकर पहुंचे हैं, फिर भला ईवीएम पर दोष क्यों? किरण सिंह देव ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस की फितरत बन गई है। कांग्रेस कई प्रदेशों में ईवीएम के जरिए ही सत्तासीन हुई है, तब कांग्रेस के नेताओं के लिए ईवीएम अच्छी थी।  देव ने कहा कि कांग्रेस को जनता ठुकराती आ रही है, फिर भी कांग्रेस के नेता मुगालते पाले बैठे हैं, उनमें दम नहीं है कि कह सकें – जनता ने हमें नकार दिया है। कांग्रेस की दुर्गति का कारण है उसके नेताओं का अहंकार, जनादेश का अपमान, संवैधानिक संस्थाओं का अनादर करना, अदालती फैसलों का अपमान करना। कांग्रेस जहां जहां सत्ता में रही, वहां जनता के लिए कुछ नहीं किया। श्री देव ने कहा कि अब जनता जागरूक हो चुकी है, उसे थोथी बातों, थोथी घोषणाओं और थोथे नारों से भ्रमित नहीं किया जा सकता, बरगलाया नहीं जा सकता। किरण सिंह देव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के लोगों ने दुष्प्रचार किया था कि मोदी जी फिर से सत्ता में आएंगे तो संविधान को बदल देंगे, खत्म कर देंगे। इस दुष्प्रचार का कुछ जगहों पर असर हुआ, फिर भी मोदी जी की सरकार बन गई, मगर संविधान बदला गया क्या? किरण देव ने कहा कि सबसे बड़ी संविधान विरोधी तो कांग्रेस है। उसने सत्ता में रहते संविधान का बार बार गला घोंटा, कांग्रेस के लोग संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का किस कदर अपमान किया था, उसे देश कभी भूल नहीं सकता।

माई मुझे इतनी शक्ति देना कि कर सकूं लगन से जनसेवा

0
  • महापौर संजय पांडे पहुंचे मां दंतेश्वरी के दर पर 

जगदलपुर नव निर्वाचित महापौर संजय पांडे आज माई दंतेश्वरी की शरण में पहुंचे। उन्होंने माता के दर्शन पूजन कर जगदलपुर वासियों की सेवा के लिए आशीर्वाद मांगा।

जनसेवा के संकल्प के साथ राजनीति में आए संजय पांडे इससे पहले चार बार पार्षद चुने गए थे।

पार्षदी के दो कार्यकाल में संजय पांडे ने नेता प्रतिपक्ष का दायित्व भी पूरी लगन से निभाया था। उनके चारों कार्यकाल का मूल्यांकन करते हुए इस साल शहर की जनता ने उन्हें महापौर की महति जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई जिम्मेदारी को संजय पांडे मां दंतेश्वरी और जनता जनार्दन का आशीर्वाद मानते हैं। आज मातारानी के दरबार में पहुंच कर संजय पांडे ने नेकी की राह पर चलने ओर समाज के सभी वर्गों हितों के लिए कार्य करने कृत संकल्प व्यक्त करते हुए इस संकल्प की पूर्ति हेतु माई से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान महापौर संजय पांडे के साथ उनकी धर्मपत्नी रेखा पांडे और दर्जनों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।

जगदलपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधरने मंथन

0
  •  शहर को व्यवस्थित करने कलेक्टर ने व्यापारियों से मांगा सहयोग
  •  कलेक्टर और एसपी ने व्यापारियों से की ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने कहा है कि चौराहों का जगदलपुर शहर की यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई के लिए सभी व्यापारियों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर के मध्य बड़ी गाड़ियों से सामान लाने के निर्धारित समय का पालन करना भी जरूरी है। दुकानदार अपनी शॉप के समीप आवश्यक सफाई, नालियों में कचरा डालने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण करें। उन्होंने दुकानों के सामने सड़क पर विक्रय के सामानों की प्रदर्शनी लगाकर सड़क यातायात को बाधित करने की प्रवृत्ति से बचने की अपील की। इसके लिए उन्होंने प्रशासन को आवश्यक सहयोग करने के साथ ही आगामी दिनों में नगर निगम और यातायात विभाग के द्वारा कार्यवाही की जाने पर व्यवस्था बनाने में साथ देने भी कहा।

सोमवार को कलेक्टर हरिस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा जगदलपुर के बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स, बस्तर परिवहन संघ और विभिन्न स्थलों के व्यापारी समूह के प्रतिनिधियों से शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में चर्चा कर रहे थे। बैठक में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शहर की व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव दिए, जिसका प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया। कलेक्टर ने बड़े मालवाहक वाहनों के शहर में मध्य से गुजरने की जगह बायपास मार्ग का उपयोग करने पर जोर दिया। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर के विकास, व्यापारियों द्वारा व्यवसाय हेतु सड़कों पर कब्जा, कचरा प्रबंधन, सदर बाजार, संजय मार्केट, शहीद पार्क की पार्किंग और दुकानों के संबंध में तथा मुख्य मार्ग के शराब दुकान को शहर के अन्य क्षेत्र में स्थानांतरित करने पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के कई महत्त्वपूर्ण शहरों में से जगदलपुर एक व्यवस्थित और प्लानिंग से बसा शहर है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस शहर को हमें व्यवस्थित पार्किंग, यातायात व्यवस्था देना है। साथ ही वाहन चालकों को भी निर्धारित मापदंड और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार वाहन चलाना है। शहर में गाड़ियों की लगातार संख्या बढ़ रही है, पड़ोसी राज्य और संभाग का प्रमुख मार्केट स्थल होने से भी अन्य जगहों की व्यापारियों का आना रहता है, इसलिए व्यापारियों के सहयोग से यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था हेतु प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और व्यापारियों की एक स्थाई समिति गठित करने का सुझाव का स्वागत करते हुए अपनी सहमति दी। साथ ही दुर्घटनाजन्य स्थलों पर रिफ्लेक्टर की व्यवस्था करने के लिए व्यापारियों को कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू, आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल, आरटीओ डी. बंजारे और सभी व्यापारी समूह के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS