City Media - Page 278 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 278

विधायक विनायक गोयल कूदे पंचायत चुनाव के रण में

0

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनायक गोयल धुआंधार प्रचार में लगे हैं। वे अपने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने के लिए आज तोकापाल ब्लॉक के मंडावा रायकोट आरापुर मलीभाटा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कामदेव बघेल, जनपद सदस्य प्रत्याशी रितेश जोशी के समर्थन में वोट मांगते हुए दिखाई दिए। अंदरूनी क्षेत्र में जाकर श्री गोयल ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में हमारी सरकार है राज्य में हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार है। हमारे सांसद भी भारतीय जनता पार्टी के हैं और हमें भी आप लोगों ने ही जिताया हैं। जमीनी स्तर पर जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य भी अगर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी जीतेंगे तो हमारे क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए बहुत ही सराहनीय पहल होगी। क्षेत्र तेज गति से विकास की ओर अग्रसर होगा। सभी एक ही पार्टी के सारे कार्यकर्ता सभी लोग रहेंगे तो जल्दी काम होता है और अच्छा काम होता है। दूसरी पार्टी का अगर कोई भी सदस्य बन जाता है तो वह अपने दम पर उतना विकास नहीं कर पाएगा, जितना एक ही पार्टी समर्थक सदस्य के चुनकर आने पर होगा। अपने क्षेत्र के विकास के लिए सभी एकजुट होकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को ही वोट दें।

छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस देखती आई है टीएस सिंहदेव की चाल, ‘बाबागिरी` में तबाह हो जाएगी पार्टी

0
  •  अपनी पार्टी और सरकार की चूलें हिलाने वाले चले मठाधीश बनने
  • आदिवासी समाज में घट जाएगी लोकप्रियता 

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक बड़े नेता पिछले कुछ दिनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। ये नेता हैं टीएस सिंहदेव बाबा। सिंहदेव की चालें भूपेश बघेल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस ने बखूबी देखी है कि कैसे उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार और कांग्रेस की चूलें हिलाने की कैसी कोशिश की थी। अगर राज्य में कांग्रेस की कमान उनके हाथों में आई तो बाबा गिरी के मायाजाल में उलझ कर कांग्रेस निश्चित रूप से तबाह हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कुछ माह से उठा पटक की राजनीति चल रही है। कुछ बड़े कांग्रेस नेताओं में सत्ता से दूर हो जाने की खिसियाहट साफ झलक रही है। अब यही नेता राज्य में कांग्रेस का बेड़ागर्क करने पर तुल गए हैं। वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत के यह कहने के बाद कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, बाबा यानि टीएस सिंहदेव तो बल्लियों उछलने लग गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की लालसा उनमें बेतहाशा बलवती हो उठी है। वे खूब उछलने लगे हैं। पिछली बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार के मुख्य कारकों में से एक टीएस सिंहदेव की कार्यशैली भी है। बाबा ने उस समय भी हल्ला मचाकर हार का ठीकरा पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के सिर पर फोड़ने की कोशिश की थी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में टीएस सिंहदेव द्वारा किए गए कारनामों की जानकारी कांग्रेस हाई कमान को समय पर भेज दी थी। इससे पहले कांग्रेस को मिली बड़ी जीत के बाद भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाने के कांग्रेस नेतृत्व के फैसले के विरोध में टीएस सिंहदेव मुखर होकर खड़े हो गए थे। तब उनकी चाहत मुख्यमंत्री बनने की थी। कांग्रेस नेतृत्व ने ढाई ढाई साल वाला फार्मूला अपनाते हुए उन्हें ढाई साल बाद उप मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया। तब बाबा थोड़ा शांत हुए। ढाई साल पूरा होने के कुछ ही दिन गुजरने के बाद डिप्टी सीएम बनने के लिए वे फिर सार्वजनिक रूप से हाय तौबा मचाने लगे। उनकी हरकतों की वजह से उस समय जनमानस के बीच कांग्रेस की छवि सत्ता लोलुप दल के रूप में बन गई थी।अब निकाय चुनाव निपटने के बाद फिर बाबा पद के लिए लालायित हो उठे हैं।इनकी करनी को सारे कांग्रेसी अच्छी तरह समझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि टीएस सिंहदेव वो नेता हैं, जो संघर्ष के समय पार्टी से दूरी बनाकर तमाशा देखने में लग जाते हैं और पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले नेताओं के खिलाफ माहौल खड़ा करने के लिए दूसरे के कंधे का इस्तेमाल करने से नहीं चूकते हैं। निकाय चुनाव के दौरान बाबा ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के जरिए शिगूफा छोड़ दिया कि टिकिट वितरण में लेनदेन हुआ है। जबकि सब जानते हैं कि कुलदीप जुनेजा किस चरित्र के स्वामी हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपनी मर्जी से निकाय चुनाव में किसी को भी टिकट नहीं दिया था। टिकट वितरण के लिए संबंधित क्षेत्र के राज्य व राष्ट्र स्तर के नेताओं को संभाग व जिलेवार अधिकृत किया गया था। इन नेताओं की पसंद के ही उम्मीदवार उतारे गए। फिर इसमें लेनदेन की बात कहां नजर आती है? लेनदेन हुआ भी होगा तो वही नेता जानेंगे, जिनकी सूची के मुताबिक उम्मीदवार तय किए गए हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पार्टी को जीवंत, मजबूत और जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। हसदेव अरण्य, कवर्धा कांड, बलौदा बाजार कांड सरीखे अन्य बड़े मुद्दों को लेकर दीपक बैज लगातार मुखर रहे हैं। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि से रायपुर तक छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा, बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के खिलाफ नगरनार से जगदलपुर तक पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं और सूबे की अवाम तक यह संदेश पहुंचाने में दीपक बैज सफल रहे हैं कि कांग्रेस अभी न टूटी है न कमजोर हुई है, एक सशक्त विपक्ष के रूप में सीना तानकर खड़ी है। ऐसे में अनावश्यक रूप से टीएस सिंहदेव बाबा स्वयंभू मठाधीश बनने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। पूरे 5 साल तक जिन्होंने पार्टी को परेशान किया, सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की वही अब अपने आप को पाक साफ साबित करते हुए अध्यक्ष बनने की कवायद रहे हैं। ये वही बाबा हैं जिन्होंने मंत्री मंडल से क्षणिक इस्तीफा देकर पीएम आवास के मामले में कांग्रेस को भरी विधानसभा में नीचा दिखाने का प्रयास किया था।किंतु खुद ही अपना इस्तीफा वापस लेकर पार्टी की नजर में वे मौका परस्त साबित हुए। चुनाव के पहले मोदी की तारीफ ओर चुनाव पश्चात सीएम विष्णुदेव साय की सराहना करने वाले को पार्टी आलाकमान आखिर कैसे प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देगा? अगर दे भी देता है तो बाबा गिरी के मायाजाल में उलझ कर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस तबाह और बर्बाद हो जाएगी। भाजपा के आदिवासी मुख्यमंत्री के सामने कांग्रेस ने आदिवासी समाज से अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जो लगातार अपने स्तर पर पार्टी को नए सिरे से खड़े करने के लिए दिनरात एक किए हुए हैं। आदिवासी नेता दीपक बैज को अगर हटाया जाता है तो यह कांग्रेस के लिए अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। आदिवासी समाज का मसीहा कही जाने वाली कांग्रेस को अपनी यह पहचान खोनी पड़ सकती है।अब राजा नहीं जनता के कारण सरकार बनती है और जाती भी है।अतः अगर बेहतर ढंग से चल रहे संगठन को अगर किसी राजा को सौंपा जाएगा तो पार्टी आलाकमान के फैसले को लेकर कई प्रकार की चर्चा जरूर होगी।

छात्रावासों की समस्याओं को लेकर आयुक्त एल्मा से एवायएसयू प्रतिनिधियों ने की लंबी चर्चा

0
  • आदिवासी युवा छात्र संगठन ने एल्मा से की भेंट 

जगदलपुर बस्तर दौरे पर आए आदिम जाति विभाग छत्तीसगढ़ के आयुक्त पीएस एल्मा से आदिवासी युवा छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने सर्किट हाउस जगदलपुर से मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों ने श्री एल्मा से विभाग के अधीन आश्रम, छात्रावासों की समस्याओं और आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं की कमियों को लेकर 2 घंटे तक विस्तृत चर्चा की।

बैठक में 20 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें आदिवासी प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, कन्या और बालक आश्रमों व छात्रावासों की स्थिति का विशेष उल्लेख था। नवीन एकलव्य आवासीय विद्यालय के भवन स्वीकृति के संबंध में चर्चा, कन्या छात्रावास बकावंड जिसमे 50 सीट स्वीकृत है परंतु जनप्रतिनिधियों के द्वारा 250 शीट संचालन करने की घोषणा करने पर 200 से अधिक सीट हेतु अधीक्षिका द्वारा खुद के पैसे से संचालन कर रहीं हैं इस समस्या को आयुक्त को अवगत कराने पर अप्रैल माह से सीट वृद्धि करने एवं सत्र 2024-2025 की अतिरिक्त सीट हेतु व्यय राशि की व्यवस्था सहायक आयुक्त बस्तर जिला को जल्द से जल्द करने हेतु आदेशित किया। इसके अलावा, प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की कक्षा छठवीं के लिए, प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9 और 11 के लिए तथा पं. जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षाओं की प्रक्रिया पर विचार किया गया। आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के अंतर्गत राजीव युवा उत्थान योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर और बस्तर में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, और सरगुजा संभाग में भी इस तरह के केंद्र खोले जाने की मांग की गई। संगठन ने योजना का लाभ बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग एवं जिला स्तर के विद्यार्थियों तक पहुंचाने और कक्षाओं का संचालन जून-जुलाई माह से कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग के निवेदन पर प्रयास आवासीय विद्यालय के आवेदन की तिथि 7 दिनों की वृद्धि की गई थी। समय अवधि बढ़ाने के लिए एवायएसयू बस्तर परिवार आयुक्त का आभार व्यक्त किया। आदिवासी विद्यार्थियों की शिक्षा और विकास को लेकर संगठन गंभीर है और प्रभावी कदम उठाने के लिए तत्पर है।

इस दौरान आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल, बस्तर जिला अध्यक्ष सहादई गोयल, ठुमेश्वर मौर्य, निर्मल नेताम, महेश कश्यप, सुशीला, पूनम , नम्रता, संतोषी, रीना एवं अन्य उपस्थित थे।

बजट प्रस्ताव पर मंत्री ओपी चौधरी और केदार के बीच हुआ मंथन

0
  • वित्त मंत्री से मंत्री कश्यप के विभागों के प्रस्तावों पर हुआ गहन विचार विमर्श
  •  कश्यप के विभागों के अधिकारी रहे मौजूद 

रायपुर वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा में मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के साथ विभागीय बजट प्रस्तावों पर विमर्श किया। बजट चर्चा के दौरान अपर मुख्य सचिव द्वय ऋर्चा शर्मा एवं सुब्रत साहू, वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, सहकारिता विभाग के सचिव सीआर प्रसन्ना, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, कौशल विकास सचिव एस.भारतीदासन सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

मलकीत सिंह गैदू ने मतदाताओं का माना आभार*

0

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने चुनाव में मिले अपार प्रेम व सम्मान के लिए शहर के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। मलकीत सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत-हार स्वाभाविक है मुझे जनादेश स्वीकार है।  गैदू ने कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया एवं सभी कार्यकर्ता साथियों का जिन्होंने इस चुनाव में साथ दिया। उन्होंने कहा है कि जगदलपुर के विकास के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। विपक्ष के रूप में वे जनता की सेवा करते रहेंगे।

नक्सलियों के गढ़ पुजारी कांकेर में खोला गया सुरक्षा बलों का कैंप

0
  • पुलिस और सीआरपीएफ ने खोला सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप ।
  •  बीजापुर, उसूर,पामेड़ सड़क का जल्द होगा संगीनों के साये में निर्माण 

जगदलपुर बस्तर संभाग बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यो को गति देने के उद्देश्य से लगातार कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले पुजारी कांकेर में भी नया सुरक्षा कैंप एवं जन सुविधा केंद्र खोला गया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., सीआरपीएफ के महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ सेक्टर रायपुर, दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस डीआईजी कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ परिचालन देवेंद्र सिंह नेगी बीजापुर रेंज के मार्गदर्शन एवं डॉ जितेंद्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बीजापुर, कुमार मनीष कमांडेंट 196वीं बटालियन सीआरपीएफ, चंदम बॉबी सिंह कमांडेंट 229वी बटालियन सीआरपीएफ, नरेश पवार कमांडेंट कोबरा 205, अशोक कुमार कमांडेंट कोबरा 210 के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘नियद नेल्ला नार योजना के तहत उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम पुजारी कांकेर में 13 फरवरी को नया सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप स्थापित किया गया। नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप स्थापित करने का उद्देश्य क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करना और आम लोगों तक विकास मूलक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जा रही है। क्षेत्र में नक्सल गतिविधियो व चुनौती से निपटने के लिए शासन की मंशा के अनुसार क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने लिए नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सुरक्षा बलों की तैनाती और स्थानीय आबादी के साथ संवाद के भी कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य प्रतिबंधित संगठन की गतिविधियों को रोकना और स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना के साथ सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी पहुंच और निगरानी, स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। यह कदम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए कारगर रहेगा। नया कैंप स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुजारी कांकेर में नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित होने से आसपास क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा एवं शासन के मंशानुरूप नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ विकास कार्यो में तेजी आएगी। ग्राम पुजारी कांकेर में नवीन कैंप स्थापित होने से सरकार की नियद नेल्ला नार योजना के अन्तर्गत केंद्र एवं राज्य सरकारों की सभी योजनाओं को प्राथमिकता से आसपास के पांच गांवों तक पहुंचाया जा सकेगा एवं क्षेत्र में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव निराकरण किया जाएगा। क्षेत्र के ग्रामीणों में नक्सली भय से आजादी की आशा जगी है। 15 अगस्त 2024 के बाद से अब तक दक्षिण बस्तर क्षेत्र में 7 एवं पश्चिम बस्तर क्षेत्र में 1 कुल 8 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना नक्सलियों के कोर एरिया में की गई है। दंतेवाड़ा पुलिस रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप, देवेंद्र सिंह नेगी, उप पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ रेंज बीजापुर के मार्गदर्शन एवं डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक बीजापुर, कुमार मनीष कमांडेंट 196वी बटालियन सीआरपीएफ, च

चंदम बॉबी सिंह कमांडेंट 229वीं बटालियन सीआरपीएफ, नरेश पवार कमांडेंट कोबरा 205, अशोक कुमार कमांडेंट कोबरा 210, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स बासागुड़ा संजय ध्रुव, डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह सीआरपीएफ रेंज ऑफिस बीजापुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आवापल्ली तिलेश्वर कुमार यादव, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू के साथ जिला बल, एसटीएफ एवं केरिपु बल अधिकारी नें मौके पर उपस्थित रहकर नवीन सुरक्षा कैंप खोला है। नवीन सुरक्षा कैंप स्थापना में जिला बीजापुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर, एसटीएफ, कोबरा 205वीं व 210वीं वाहिनी एवं सीआरपीएफ 196वीं एवं 229वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

भाजपाइयों ने मनाया जश्न, सभी वरिष्ठों ने संजय को दी बधाई

0

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में मिली शानदार जीत पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने महापौर संजय पांडे को बधाई दी।

जगदलपुर नगर निगम में भाजपा के युवा जुझारू नेता संजय पांडे बड़े अंतर से महापौर चुने गए हैं। नगर के 48 में से 30 वार्डों के पार्षद पदों पर भी भाजपा की जीत हुई है। दस साल के लंबे अंतराल के बाद यहां पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की नगर सरकार बनी है। इस ऐतिहासिक जीत से भाजपाई खेमे में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में खूब आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, वन मंत्री केदार कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, निवर्तमान महापौर सफीरा साहू समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संजय पांडे को मुंह मीठा करा कर बधाई दी। उधर संजय पांडे के निवास में उनकी धर्मपत्नी रेखा पांडे को भी बधाई देने के लिए महिलाओं और गृह वार्ड के लोगों का तांता लगा रहा। संजयपांडे एवं रेखा पांडे ने मिले अपार स्नेह के लिए शहर के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

दल्ली राजहरा महामाया मार्ग में मोटरसाइकिल की टक्कर तीन लोगों की मौत

0

दल्लीराजहरा: मनकुंवर से महामाया जाने वाले रोड में दो बाइक की टक्कर हो गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई तो वही एक बच्चा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए दल्ली राजहरा अस्पताल ले जाया गया हैं घटना महामाया थाना क्षेत्र ग्राम आड़ेझर के पास दो मोटरसाईकिल कि आपस में टकराने से हुई हैं। मृतकवाले भूपत चुरेंद्र,संग्राम कोटागाव एवं छबिलाल नारंगसुर के रहने वाले बताए जा रहे है मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है l

भाजपा के संजय पांडे जगदलपुर नगर निगम के महापौर निर्वाचित

0
  •  कांग्रेस के मलकीत सिंह को 8681 वोटों से हराया
  •  नगर के 48 वार्डों में से 30 में भाजपा के पार्षद जीते 

अर्जुन झा-

जगदलपुर दस साल के लंबे वनवास के बाद जगदलपुर नगर निगम में भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा के युवा, ओजस्वी नेता एवं प्रखर वक्ता संजय पांडे महापौर चुन लिए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है। वहीं नगर निगम के 48 वार्डों में से 30 वार्डों में भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। इन वार्डों में भाजपा के पार्षद चुने गए हैं। 16 वार्ड कांग्रेस के खाते में गए हैं, जबकि दो वार्डों में निर्दलीय जीतकर आए हैं।

जगदलपुर नगर निगम के महापौर और पार्षद पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती आज हुई। महापौर पद के लिए भाजपा के संजय पांडे और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू के बीच कड़ा मुकाबला था। दोनों दलों ने नगर सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। आज आए परिणाम में कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को 29 हजार 241 वोट मिले, जबकि भाजपा के संजय पांडे को 37 हजार 922 मत प्राप्त हुए। इस तरह संजय पांडे ने 8681 मतों से जीत दर्ज करा ली है। नगर के 30 वार्डों में भाजपा के पार्षद चुनकर आए हैं, कांग्रेस ने 16 वार्डों में जीत दर्ज कराई है और दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। इस तरह नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है।

काफी अनुभवी हैं संजय

संजय पांडे जगदलपुर शहर ही नहीं, बल्कि पूरे बस्तर जिले में अनजाने चेहरे नहीं हैं। राजनीति में सौम्यता, सरलता के साथ काम करने वाले संजय पांडे को राजनीति के साथ ही नगर निगम के कामकाज का भी दीर्घ अनुभव है। वे लगातार चार बार पार्षद चुनकर आए थे, नगर निगम में दो कार्यकाल तक वे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी बड़े धारदार अंदाज में निभा चुके हैं। नगर निगम के रग रग की उन्हें जानकारी है, नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उनके संबंध बेहद मधुर हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं। भाजपा संगठन में भी उनकी छवि उत्कृष्ट है, वे पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हैं। इस तरह अब जगदलपुर नगर निगम को बहुत ही अनुभवी महापौर मिल गया है।. प्रदेश में भाजपा की सरकार, जगदलपुर में भाजपा के विधायक और संजय पांडे के पास मजबूत अनुभव होने का लाभ निश्चित तौर पर जगदलपुर को मिलेगा।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी में बच्चों को उत्तर लिखने का कराएं अभ्यास: कलेक्टर हरिस एस

0
  • बच्चों में कांफिडेंस लेवल बढ़ाने पहल करें प्राचार्य 
  • ज्यादा शिक्षक रहने पर भी नतीजे खराब, डीएम खफा

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने स्कूलों के प्रचार्यों को कहा है कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु बच्चों को प्रोत्साहित कर उनका कांफिडेंस लेवल बढ़ाने का काम करें, साथ ही विद्यार्थियों को उत्तर लिखने की अभ्यास लगातार करवाएं।

कलेक्टर ने साथ ही अनुशासन के साथ स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाते हुए विद्यार्थियों को क्लास वर्क भी जरूर दने पर जोर दिया है। कलेक्टर हरिस शुक्रवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में प्री बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम देने वाले सभी विकासखंडों के स्कूलों के प्राचार्यों से चर्चा कर रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षकों द्वारा विषय का अध्ययन कार्य ठीक से नहीं करवाने से बच्चों के रिजल्ट पर प्रभाव दिखता है, इसलिए शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। उन्होंने शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और संबंधित स्कूल के प्राचार्यों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूलों में अधिक शिक्षकों की पोस्टिंग होने के बाद भी प्री बोर्ड परीक्षा के खराब परिणाम आने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही अधिक शिक्षक वाले स्कूलों के शिक्षकों को आवश्यकता वाले स्कूलों में पदस्थापना करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, शिक्षा विभाग के जिला, विकासखंड के अधिकारी और स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS