City Media - Page 279 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 279

सुकमा के अजेय योद्धा कवासी लखमा के गढ़ में खिल गया कमल

0
  • किसान हुंगाराम मरकाम सुकमा नगर पालिका के अध्यक्ष निर्वाचित
  • वार्ड पंच से लेकर नपा अध्यक्ष तक का सफर
  • कांग्रेस से भाजपा में आए हैं हुंगाराम मरकाम 

अर्जुन झा

जगदलपुर पूर्व आबकारी मंत्री एवं कांग्रेस नेता कवासी लखमा के गढ़ बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय में भाजपा ने सेंध लगा दी है। कांग्रेसी सरोवर सुकमा में कमल खिल गया है। सुकमा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा के हुंगाराम मरकाम निर्वाचित हुए हैं। मजे की बात यह कि हुंगाराम कांग्रेस से ही भाजपा में आए हैं।

सुकमा अब तक कांग्रेस का गढ़ रहा है। सुकमा जिले का एकमात्र विधानसभा क्षेत्र कोंटा से कवासी लखमा लगातार 6 बार चुनाव जीतते आए हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में चली भाजपा की लहर में भी कवासी लखमा जीतकर आए हैं। सुकमा की जिला पंचायत तथा जनपद व ग्राम पंचायतों में भी कांग्रेसी परचम लहराता आया है। भूपेश बघेल सरकार में सबसे सीनियर विधायक कवासी लखमा को आबकारी एवं उद्योग मंत्री का दायित्व मिला था। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कथित शराब घोटाला मामले में फंसे कवासी लखमा अभी ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल में हैं और इधर उनका किला ढह गया। सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के हुंगाराम मरकाम ने जीत दर्ज कराई है। सुकमा जब ग्राम पंचायत था, तब यहां के सबसे पुराने मोहल्ले सुपनार से हुंगाराम ने वार्ड पंच का चुनाव जीता था। वे इस वार्ड से दो बार पंच रहे। नगर पालिका का गठन होने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्षद का चुनाव लड़ाया और वे जीत भी गए। पार्षद चुने जाने के एक साल बाद हुंगाराम भाजपा में शामिल हो गए और दूसरी बार पार्षद चुने गए। एक बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

पट्टे दिलाने का संकल्प

सुपनार बस्ती शबरी नदी के किनारे बसी होने के कारण हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाती थी। हुंगाराम ने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आग्रह कर बस्ती के लोगों को नेशनल हाईवे 30 के पास बसवा दिया। इन सभी लोगों को जमीन के पट्टे मिले हैं, जो राज्यपाल के नाम पर हैं। हुंगाराम कहते हैं कि सभी लोगों को निजी स्वामित्व के पट्टे दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। सुपनार में 90 परिवार निवासरत थे, जिनमें अधिकांश आदिवासी हैं। हुंगाराम का कहना है कि इन सभी को व्यक्तिगत पट्टे दिलाने के लिए मैंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आवेदन दिया है। जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के सहयोग से सभी लोगों को पट्टे दिलाने ठोस पहल की जाएगी।

केदार कश्यप से मिली प्रेरणा

किसान परिवार से निकले हुंगाराम मरकाम को सुकमा की जनता ने अध्यक्ष के रूप में चुना है। 1703 वोटो से जीत हासिल करने वाले हुंगाराम मरकाम पिता स्व. जोगा मरकाम सुपनार निवासी हैं। उनके परिवार में पत्नी बुधरी मरकाम पुत्र जोगा, रानू, सोनी, चंद्रिका व राहुल है जो घर का व खेती किसानी का काम एवं पढ़ाई करते हैं। हुंगाराम मरकाम ने बताया कि जब सुकमा ग्राम पंचायत हुआ करता था और सबसे बड़ा पारा सुपनार था। जहां से मुझे वार्ड पंच लड़ने का मौका दिया गया उसमें जीतने के बाद मैंने साईकिल पर घूम-घूम कर लोगो की सेवा करने में कोई कमी नहीं की, फिर मुझे नगर पालिका गठन होने के बाद पार्षद चुनाव लड़ने का मौका मिला जिसमें में कांग्रेस से जीता। लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह व प्रभारी मंत्री केदार कश्यप से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया। लगातार जीत हासिल की लेकिन पिछली बार दूसरे वार्ड से मुझे लड़ाया गया, कांग्रेस की सरकार थी और हार का सामना करना पड़ा। इस बार भाजपा ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वावास जताया और अध्यक्ष पद के लिए लड़ाया जिसके लिए में भाजपा व सुकमा की जनता का आभारी रहूंगा। सुकमा नगर पालिका के सभी वार्डो का विकास हो इस दिशा में हमेशा प्रयास रहेगा। बिना किसी भेदभाव के शासन की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति पहुंचाने का काम किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष पद पर अरूण कौशिक विजयी

0
  • रिटर्निंग ऑफिसर ने विजयी प्रत्याशियों को सौंपे प्रमाण-पत्र 

कांकेर नगर पालिका परिषद कांकेर हेतु 11 फरवरी को हुए मतदान की आज गणना सम्पन्न हुई। मतगणना पश्चात रिटर्निंग अधिकारी द्वारा परिणामों की घोषणा की गई और विजयी अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

नगर पालिका कांकेर में अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी अरूण कुमार कौशिक अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 3 हजार 807 मतों से विजयी घोषित हुए। आज सुबह 9 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और प्रेक्षक विश्वरंजन कुमार की उपस्थिति में मतगणना हुई।अरूण कुमार कौशिक को 10309 मत, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र सिंह ठाकुर को 6502, मोहन कुमार सेनापति को 147 तथा संजय गोस्वामी को 85 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा में 112 वोट पड़े। इसी प्रकार नगर के 21 वार्डों में से वार्डों में वार्ड 1 अलबेलापारा से उगेश्वरी उईके, वार्ड-2 उदयनगर से चंद्रलोक सिंह ठाकुर, वार्ड- 3 शिवनगर से प्रत्याशी शंकुतला जैन, वार्ड-4 माहुरबंदपारा से दीपक सोरी, वार्ड-5 जवाहर से चित्ररेखा जैन, वार्ड-6 संजय नगर से मो. सलीम मेमन, वार्ड-7 आमापारा से नरेंद्र साहू, वार्ड-8 शीतला पारा से फरीदा खान, वार्ड 9 श्रीराम नगर से अजय सिंह रेणु और वार्ड10 भंडारीपारा से सुशीला यादव को विजयी घोषित किया गया है। इसी तरह पार्षद पद हेतु वार्ड-11 महादेव वार्ड से मतीन खान, वार्ड-12 मांझापारा से हितेंद्र खटवानी, वार्ड-13 सुभाष वार्ड से विकास कुमार अंभोरे, वार्ड-14 अन्नपूर्णा पारा से टिकेंद्र कुमार ठाकुर, वार्ड-15 एमजी वार्ड से मीरा सलाम, वार्ड-16 शांतिनगर से ओमप्रकाश देवांगन, वार्ड- 17 कंकालीन पारा से कामिनी नेताम, वार्ड-18 बरदेभाठा से जितेंद्र वैद्य, वार्ड-19 अघननगर से उत्तम कुमार यादव, वार्ड-20 से मंजू सारथी और वार्ड-21 राजापारा से आनंद चौरसिया निर्वाचित हुए हैं।रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि न्यू कम्युनिटी हॉल स्थित मतगणना कक्ष में ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना के लिए कुल 11 टेबलें लगाई गई थी। प्रथम चक्र में 11 वार्डों में प्राप्त मतों की गणना हुई तथा शेष 10 वार्डों में मिले वोटों की गिनती दूसरे चक्र में सम्पन्न हुई। इसी तरह जिले की नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर में मतगणना सम्पन्न हुई।

दल्ली राजहरा महामाया मार्ग में मोटरसाइकिल की टक्कर तीन लोगों की मौत

0

दल्ली राजहरा – मनकुंवर से महामाया जाने वाले रोड में दो बाइक की टक्कर हो गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई तो वही एक बच्चा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए दल्ली राजहरा अस्पताल ले जाया गया हैं घटना महामाया थाना क्षेत्र ग्राम आड़ेझर के पास दो मोटरसाईकिल कि आपस में टकराने से हुई हैं। मृतकवाले भूपत चुरेंद्र,संग्राम कोटागाव एवं छबिलाल नारंगसुर के रहने वाले बताए जा रहे है मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है |

पंचायत चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सेक्टर अधिकारियों को दायित्वों की दी जानकारी

0
  • मतदान पूर्ण होते ही स्थल पर की जाएगी मतगणना 

जगदलपुर बस्तर जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिले में तीन चरणों में निर्वाचन की प्रकिया की जा रही है। पहले चरण में 17 फरवरी को जगदलपुर और दरभा में और दूसरे चरण में 20 फरवरी को बस्तर और लोहाड़ीगुड़ा में तथा तीसरे चरण में 23 फरवरी को बकावंड, बास्तानार एवं तोकापाल में निर्वाचन की प्रक्रिया होगी। इस निर्वाचन में मतदान बैलेट पेपर से होगी, साथ ही मतगणना भी मतदान केंद्र में ही किया जाएगा। इसके लिए सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान दलों को प्रोत्साहित कर रखें, सभी आवश्यक प्रपत्रों में सही जानकारी भरवाएं। साथ ही सभी मतदान दल पूरी मतगणना उसी मतदान केंद्र में करवाकर ही आना सुनिश्चित करें। अंदरूनी क्षेत्र के मतदान केंद्रों या संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता के साथ करवाएं। सभी सेक्टर अधिकारी क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों का सम्पर्क नम्बर जरूर रखें। इसके अलावा मतदान दलों की जरूरी व्यवस्था को सुनिश्चित करवाएं। वाहनों की व्यवस्था के लिए रूट चार्ट के आधार पर कार्ययोजना के साथ व्यवस्था किया जाए। महिला कर्मचारियों की व्यवस्था पर चर्चा किया गया। मतदान केन्द्र की मूलभूत व्यवस्था को सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच के मतपत्र की स्थिति और रिजर्व दल की व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण वर्मा ने सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक जानकारी भी दी। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान एवं मतगणना के दौरान आवश्यक पत्रकों को भरने के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों की मूलभूत सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सहित रिटर्निंग अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी दी गई। इस बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के सभी रिटर्निंग अधिकारी और सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।

घातक विस्फोटकों के साथ नक्सलियों का सप्लायर गिरफ्तार

0
  • बीजापुर के उसूर का निवासी है आरोपी 
  • तेलंगाना स्टेट कमेटी बटालियन का है सप्लायर 

जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी क्रम में सुकमा जिला पुलिस ने नक्सलियों के एक बड़े सप्लायर को भारी मात्रा में घातक विस्फोटकों के साथ पकड़ा है। आरोपी तेलंगाना स्टेट कमेटी एवं पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का सप्लायर है।

सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों केे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने जिले के माओवादी सप्लायरों की जानकारी एवं सूचना एकत्र की जा रही है एवं संदिग्धों पर सतत सूक्ष्म निगाह रखी जा रही है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन के सप्लाई नेटवर्क की सूचना मिलने पर 12 फरवरी को थाना मरईगड़ा से जिला बल की टीम तेलंगाना- छत्तीसगढ़ सीमावर्ती में मरईगुड़ा के फाररेस्ट नाका के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर जांच पड़ताल कर रही थी।इसी दौरान कंधे पर बैग लटकाया हुआ एक संदिग्ध व्यक्ति तेलंगाना स्टेट बार्डर से पैदल चलते आ रहा था। उसे रोक कर पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नही दे रहा था। उसने अपना नाम और पता बुधरा कुहरामी पिता लखमा उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी मल्लेमपेंटा थाना उसूर जिला बीजापुर बताया। साथ ही इस नक्सली ने यह जानकारी भी दी कि होना वह माओवादी संगठन की तेलंगाना स्टेट कमेटी और पीएलजीए बटालियन कंपनी नंबर-1 में सप्लायर का कार्य करता है। उसके बैग की तलाशी लेने पर विस्फोटक पदार्थ 1 बंडल कोर्डेक्स वायर, 12 नग डेटोनेटर, 08 नग जिलेटिन रॉड, 1 बंडल बिजली वायर, 15 नग बैटरी छोटा वाली, 03 नग नक्सल साहित्य बरामद किए गए। बरामद विस्फोटक पदार्थ रखे जाने के संबंध मे गहन पूछताछ करने पर माओवादी ने तेलंगाना स्टेट कमेटी के बड़े लीडरो के कहने पर परिवहन करना बताया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से बुधरा कुहरामी अन्य नक्सलियों के खिलाफ थाना मरईगुड़ा में धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बीच सड़क दरोगा जी की बखिया उधेड़ दी सांसद भोजराज नाग ने

0
  •  हाईवे पर घंटों जाम में फंसे रहे सांसद का गुस्सा फूट पड़ा थानेदार पर
  • एसपी के सामने भी बिफर पड़े सांसद भोजराज

अर्जुन झा-

जगदलपुर अमूमन शांत रहने वाले कांकेर के भाजपा सांसद भोजराज नाग का बीती रात रौद्र रूप देखने को मिला। जाम में घंटों फंसे रहे सांसद भोजराज नाग बीच सड़क पर भानुप्रतापपुर के थानेदार पर बरस पड़े।इसके बाद कांकेर एसपी के सामने भी वे उबलते नजर आए।

सांसद भोजराज नाग बीती देर रात कहीं से लौट रहे थे। इसी दौरान उनका और उनके काफिले में शामिल अन्य वाहन नेशनल हाईवे पर जाम में फंस गए।हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लगी थीं। एक घंटे से भी ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी जब वाहनों का रेला टस से मस नहीं हुआ तो सांसद भोजराज नाग के सब्र का बांध फूट पड़ा। उन्होंने अपने आदमी भेजकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि भानुप्रतापपुर के थानेदार के साथ पुलिस कर्मी हाईवे पर अपनी विभागीय गाड़ी अड़ाकर नों एंट्री के नाम पर वाहन चालकों से वसूली कर रहे थे। सांसद श्री नाग ने तुरंत थानेदार को अपनी गाड़ी के पास बुलवाया और दरोगा जी पर भड़ास निकालना शुरू कर दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सांसद भोजराज नाग थानेदार को जमकर फटकार लगाते सुनाई दे रहे हैं।  नाग कह रहे हैं – तुम हमेशा वसूली में लगे रहते हो, अभी भी तुम वसूली कर रहे थे, तुम्हारे खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मैं तुम्हारी शिकायत ऊपर तक करूंगा। इस दौरान टीआई दलील देते रहे कि सर यहां नों एंट्री में घुस रही गाड़ियों को रोका जा रहा है। मगर सांसद एक नहीं सूने, वे सीधे एसपी के पास पहुंच गए और वहां भी गरजते रहे।

बकावंड की बत्ती एक साल से गुल

0
  •  सोलर हाई मास्ट लाईट बंद पड़ी है सालभर से; क्रेडा की बड़ी लापरवाही
  •  सूर्यदेव को ग्रहण लगा दिया क्रेडा के अफसरों ने 

अर्जुन झा

बकावंड ग्राम पंचायत बकावंड़ की बत्ती एक साल से गुल है। सोलर एनर्जी यानि सूरज देवता की ऊर्जा से बस्ती की सड़कों और गलियों को रौशन करने की योजना पर सूर्य ग्रहण लग गया है। इससे क्रेडा की बड़ी लापरवाही उजागर हो गई है।

छत्तीसगढ़ शासन के क्रेडा विभाग द्वारा बस्तर जिले के गांवों में एक साल पहले सौर ऊर्जा चलित हाई मास्ट लाइटें लगाई गई थीं। इस कार्य में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। स्तरहीन पैनल, खंभे और बल्ब लगाए गए थे। इसका नतीजा यह हुआ कि लाखों खर्च करने के बाद भी ये लाइटें ज्यादा दिन तक रौशनी नहीं बिखेर पाईं। सूर्य ऊर्जा के उपयोग की योजना को भ्रष्टाचार का सूर्यग्रहण लग गया है। बकावंड ब्लॉक मुख्यालय में हाई मास्ट सोलर लाइट सिस्टम का पूरी तरह भट्ठा बैठ चुका है। सोलर हाई मास्ट लाईट लगने के बाद ग्राम पंचायत ने अपने स्तर पर की जाने वाली स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से हाथ खींच लिया। अब बस्ती वासी न घर के रह गए हैं, न घाट के। सारी की सारी सोलर लाईटें सालभर से बंद पड़ी हैं। रात में सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है, जिसके कारण आवागमन में ग्रामीणों को बड़ी परेशानी हो रही है।शाम 6 बजे से मुख्य चौक पर अंधेरा छा जाता है। इस कारण दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। गांव की मुख्य सड़कों और गलियों में घुप अंधेरा छाया रहता है।स्थिति यह है कि ग्राम पंचायत और क्रेडा की लापरवाही के कारण हाई मास्क लाइट्स की नियमित देखभाल नहीं हो रही है। इसके अलावा, कुछ शरारती तत्वों ने कब्जा बनाकर रखें है। हाई मास्ट लाइट्स बंद रहने का सबसे ज्यादा असर गांव के बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। बुजुर्गों को शाम के समय बाहर बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बच्चे अपने चौक के पास सामने खेल भी नहीं पा रहे हैं। गांव के मुख्य मार्गों से लेकर छोटी गलियों तक स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाने का उद्देश्य तो पूरा नहीं हो रहा है, बल्कि उल्टे सार्वजनिक संपत्ति की बर्बादी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत बकावड़ में बिजली खम्भों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। सालों से खराब लाइटों को ठीक नहीं कराया गया है। इससे रात में गांवों में अंधेरा पसरा रहता है। लोगों का कहना है कि लाइटों को लगाने में लाखो रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन गुणवत्ता ठीक न होने के कारण लाइटें कुछ महीनों में ही खराब हो गई। लोगों ने लाइटों को टीक कराने की मांग की है। वहीं पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा ने हाई मास्ट लाईट की व्यवस्था पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वजह क्रेडा के कर्मी ही बता पाएंगे।

वर्सन

क्रेडा से करूंगा बात

सोलर हाई मास्ट लाईट हमारे अधीन नहीं है। इसकी सारी व्यवस्थाएं क्रेडा सम्हालता है। सोलर हाई मास्ट लाइट्स को सुधारने के लिए जल्द क्रेडा के अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्था सुधारने की पहल की जाएगी।

पारेश्वर कुर्रे,

     सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

नगर निगम के दावों की पोल खोलती तस्वीर

0
  •  पिछली बॉडी और निगम प्रशासन की कथनी हुई उजागर
  • नई बॉडी के लिए चुनौती भी है यह समस्या 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में नई सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला आज शहर के मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दिया है। फैसला किसके पक्ष में गया है, इसका खुलासा 15 फरवरी को होगा। इस बीच नगर के एक हिस्से ऎसी तस्वीर सामने आई है जो नगर निगम की पिछली बॉडी और निगम प्रशासन के दावों की तो पोल खोल ही रही है, आने वाली नई बॉडी को चुनौती देती भी नजर आ रही है।

जगदलपुर की जंग यानि चुनावी महाभारत में कांग्रेस और भाजपा दोनों के महापौर प्रत्याशियों ने नगर को अपनी प्राथमिकताओं में नगर को स्वच्छ, सुंदर धूलमुक्त बनाने नालियों की नियमित सफाई और शहर में ड्रेनेज सिस्टम लाने को रखा है। स्वच्छता में जगदलपुर को नंबर वन बनाने के दावे पूरे चुनाव अभियान के दौरान किए जाते रहे। नगर निगम की पिछली बॉडी और नगर निगम प्रशासन भी नगर को स्वच्छता रैंकिंग में टॉप पर लाने की बात बार बार कहते रहे, मगर आज सामने

आई तस्वीर ने सभी दावों को नंगा कर दिया है। नगर निगम में अब सरकार जिसकी भी बने वह तो भविष्य की बात है, किंतु चंद्रशेखर वार्ड की सफाई व्यवस्था की हालत आपके सामने है। लगता है जैसे वर्षों से इस वार्ड की नालियों की सफाई नहीं हुई है। गंदगी से भरी इस नली की सफाई खुद रहवासी कर रहे हैं। जब सारा नगर और प्रशासनिक अमले मतदान मे उलझे हुए थे, तब जाम नाली की गंदगी से बेहाल चंद्रशेखर आजाद वार्ड की कुछ महिलाएं और युवतियां बजबजाती नाली को साफ करती नजर आईं।विदित हो कि बीजेपी समर्थित महापौर सफीरा साहू ने चुनाव तक लोगो से नाली सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और हर वार्ड को रोग मुक्त करने की बात बार बार कहती रही हैं है किंतु आज ही मतदान के दिन वार्डवासियों ने नाली को खुद साफ करते हुए यह वीडियो जारी किया है। यह तस्वीर बताती है कि अभी अभी कुछ दिनों तक ऐसी सफाई लोगो को खुद करनी पड़ेगी। क्योंकि जब तक नई सरकार नगर निगम की सत्ता पर विधिवत काबिज नहीं हो जाती, तब तक नगर वासियों को ऐसे ही गांधीजी की राह पर चलते रहना पड़ेगा। नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू भी स्वयं अक्सर नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकलते रहे हैं, मगर उनकी नजर चंद्रशेखर आजाद वार्ड की इस बदहाली पर कैसे नहीं पड़ी यह ताज्जुब का विषय है। चंद्रशेखर आजाद वार्ड वार्ड में पिछली पार्षद नीलिमा यादव थीं, जिनकी अकर्मण्यता से वार्ड मे न विकास कार्य हो पाए और न ही सफाई व्यवस्था सुधर पाई।गंदगी और बदबू के कारण का राह चलते लोग बेहद परेशन हो जाते हैं। नाली के किनारे स्थित घरों के रहवासियों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

माई दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर में जरूर खिलेगा कमल: संजय पाण्डेय

0
  •  भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सबका माना आभार
  • सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ संवारेंगे जगदलपुर को: संजय पाण्डे

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव निर्विघ्न संपन्न होने पर भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने समस्त मतदाताओं, क्षेत्रवासियों व चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, पुलिस बल, सुरक्षा कर्मियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। संजय पाण्डे ने कहा कि सभी के सहयोग व अथक परिश्रम से नगरीय निकाय चुनाव बिना बाधा के सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ है। बस्तर अंचल के सभी निवासी, मतदाता, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, सभी ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ता बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं।

भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने कहा है कि भाजपा जगदलपुर की महापौर सीट सहित 48 पार्षद सीटें हम बहुमत से जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जिस तरह मतदाताओं में भाजपा के प्रति उत्साह दिखा, उससे हमें पूरा विश्वास है कि हम जगदलपुर की सभी सीट बड़े अंतराल से जीतेंगे। भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने कहा कि चुनाव- प्रचार के दौरान पूरे शहर में अलग-अलग वार्ड तक जाने का अवसर मिला, हर जगह भाजपा को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। राज्य में डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरी की गई मोदी जी की गारंटियों पर हमें जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। भाजपा के बूथ में जहां लंबी कतारें नजर आ रहीं थी, वहीं कांग्रेस के स्टॉल में खाली कुर्सियां देखकर चुनाव परिणाम का अनुमान लगाया जा सकता है। संजय पाण्डे ने शहर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, पुलिस प्रशासन तथा मीडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने लोकतंत्र के इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने दिन रात परिश्रम की पराकाष्ठा की है, उसका अभूतपूर्व परिणाम होगा और हम जगदलपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ जगदलपुर शहर को संवारेंगे।

बीच सड़क दरोगा जी की बखिया उधेड़ दी सांसद भोजराज नाग ने

0
  •  हाईवे पर घंटों जाम में फंसे रहे सांसद का गुस्सा फूट पड़ा थानेदार पर
  •  एसपी के सामने भी बिफर पड़े सांसद भोजराज

अर्जुन झा

जगदलपुर अमूमन शांत रहने वाले कांकेर के भाजपा सांसद भोजराज नाग का बीती रात रौद्र रूप देखने को मिला। जाम में घंटों फंसे रहे सांसद भोजराज नाग बीच सड़क पर भानुप्रतापपुर के थानेदार पर बरस पड़े।इसके बाद कांकेर एसपी के सामने भी वे उबलते नजर आए।

सांसद भोजराज नाग बीती देर रात कहीं से लौट रहे थे। इसी दौरान उनका और उनके काफिले में शामिल अन्य वाहन नेशनल हाईवे पर जाम में फंस गए।हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लगी थीं। एक घंटे से भी ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी जब वाहनों का रेला टस से मस नहीं हुआ तो सांसद भोजराज नाग के सब्र का बांध फूट पड़ा। उन्होंने अपने आदमी भेजकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि भानुप्रतापपुर के थानेदार के साथ पुलिस कर्मी हाईवे पर अपनी विभागीय गाड़ी अड़ाकर नों एंट्री के नाम पर वाहन चालकों से वसूली कर रहे थे। सांसद नाग ने तुरंत थानेदार को अपनी गाड़ी के पास बुलवाया और दरोगा जी पर भड़ास निकालना शुरू कर दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सांसद भोजराज नाग थानेदार को जमकर फटकार लगाते सुनाई दे रहे हैं।  नाग कह रहे हैं – तुम हमेशा वसूली में लगे रहते हो, अभी भी तुम वसूली कर रहे थे, तुम्हारे खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मैं तुम्हारी शिकायत ऊपर तक करूंगा। इस दौरान टीआई दलील देते रहे कि सर यहां नों एंट्री में घुस रही गाड़ियों को रोका जा रहा है। मगर सांसद एक नहीं सूने, वे सीधे एसपी के पास पहुंच गए और वहां भी गरजते रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS