City Media - Page 291 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 291

आदिवासी बीएमओ डॉ. मरकाम के खिलाफ साजिशों का तानाबाना

0
  • ड्यूटी में उपस्थिति और मुख्यालय में निवास के लिए कहने पर झूठी शिकायत 
  • बकावंड बीएमओ के खिलाफ मकड़जाल 

अर्जुन झा-

बकावंड एक आदिवासी खंड चिकित्सा अधिकारी की कर्तव्य परायणता उन्हीं पर भारी पड़ रही है। खुद अनुशासन में रहने वाले बकावंड बीएमओ डॉ. हरीश मरकाम द्वारा अनुशासन की नसीहत देना साथी डॉक्टरों को इस कदर नागवार गुजरा है कि वे अब डॉ. मरकाम के खिलाफ साजिशों का तानाबाना बुनने लगे हैं, डॉ. मरकाम के खिलाफ झूठी शिकायतें करने लगे हैं।

बकावंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत दो वर्षों से डॉ. हरीश मरकाम बीएमओ का दायित्व कुशलता पूर्वक सम्हालते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति के बाद से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। अपने मृदु व्यवहार और मिलनसारिता के चलते डॉ. मरकाम पूरे बकावंड विकासखंड में लोकप्रिय हो चले हैं। अनुशासन प्रिय डॉ. मरकाम तय समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों की सेवा में जुट जाते हैं। इसके उलट कुछ डॉक्टर अपने पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं। एक डॉक्टर गजेंद्र सेठिया की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैबेल में है, मगर वे अपने मुख्यालय में निवास ही नहीं करते, बल्कि 60 किमी दूर चोकावाड़ा चौक नगरनार में निजी क्लीनिक चलाने में मशगूल रहते हैं। जब डॉ. हरीश मरकाम ने डॉ. गजेंद्र सेठिया को मुख्यालय में रहने और समय पर अपने स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने की हिदायत दी, तो वे विरोध में खड़े हो गए। इसी तरह डॉ. सूर्यो गुप्ता भी महज इसलिए डॉ. मरकाम के खिलाफ लामबंदी कर रहे हैं, क्योंकि एक दफे डॉ गुप्ता ने मेडिकल अवकाश के लिए आवेदन दिया था और डॉ. मरकाम ने उनसे मेडिकल सर्टिफिकेट मांग लिया था। बात बिगड़ती देख डॉ. सूर्यो गुप्ता ने सामान्य अवकाश का आवेदन दे दिया था। जब से डॉ हरीश मरकाम ने बीएमओ का प्रभार लिया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में जनसामान्य व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं आ रही है। समय पर चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ़ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी सेवा पर उपस्थिति रहते हैं। वर्तमान बीएमओ ने समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के लिए सख्त निर्देश दिए, परंतु अभी भी कुछ चिकित्सक ऐसे हैं जिनकी अपने सहूलियत के हिसाब से ड्यूटी करने की आदत गई नहीं है।और यही कारण है कि बीएमओ की नियमानुसार ड्यूटी के आदेश के बाद उनके खिलाफ लामबंदी कर झूठी शिकायत कर उन्हें डराने कि कोशिश कर रहे हैं, ताकि वे दबाव में आकर इन्हें ड्यूटी के लिए कहे ही नहीं। डॉ. गजेंद्र सेठिया की पोस्टिंग प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैबेल में है। जहां उन्हें कठिनतम क्षेत्र में कार्य करने के लिए सीआरएमसी भी मिलता है परंतु वे मुख्यालय में नहीं रहते और अपने गृहग्राम व मारकेल नगरनार में रहते हैं और चोकावाड़ा चौक नगरनार में उन्होंने प्राईवेट क्लीनिक खोल रखी है। वहां उन्होंने अपनी क्लीनिक का बड़ा सा बोर्ड भी लगवा रखा है, जिसमें क्लीनिक का समय डॉ. सेठिया ने शाम 5 से 8 बजे दे रखा है। नगरनार से जैबेल की दूरी लगभग 60 किमी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का ओपीडी समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। सोचने वाली बात है, अगर इनकी शाम 5 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य में ड्यूटी है रहती तो 60 किलोमीटर चलकर वे 5 बजे ही वे क्लीनिक पर कैसे पहुंच जाते हैं? और जब इन्हें मुख्यालय में रहने का सीआरएमसी के रूप में प्रोत्साहन राशि मिलती है तो फिर उन्होंने इतनी दूर क्लीनिक कैसे खोल रखी है? ये तभी संभव है जब वे अपने क्लीनिक खुलने के समय के मुताबिक शासकीय ड्यूटी करते हैं, न कि शासकीय नियमानुसार। डॉ. सेठिया सेक्टर मीटिंग से भी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। इन्ही बातों के लिए जब बीएमओ डॉ. मरकाम ने उनसे सवाल जवाब किया तो अपने साथ कुछ और चिकित्सकों को लेकर डॉ. सेठिया सीएमएचओ और फिर कलेक्टर से बीएमओ के खिलाफ झूठी शिकायत करने पहुंच गए। कलेक्टर के आदेश से सीएमएचओ ने जांच दल बनाकर जांच करवाई। जांच दल ने उनके सभी आरोपों को निराधार पाया। यह देख उन्होंने बीएमओ को बदनाम करने का नया रास्ता अपनाया और मीडिया में शिकायत की खबर छपवाने लगे। डॉ. सेठिया का साथ देने वाले चिकित्सकों में डेंटिस्ट डॉ. दीप्ति दीवान भी हैं। पूर्व में डॉ. दीप्ति दीवान डेंटल ओपीडी में नहीं बैठती थीं।बीएमओ द्वारा पत्राचार करने पर उन्होंने सामान्य ओपीडी में ही डेंटल मरीज देखने की बात कहकर डेंटल ओपीडी में बैठने से इंकार कर दिया था। तब जाकर बीएमओ ने डेंटल ओपीडी में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया ताकि उच्च अधिकारियों को दिखाया जा सके कि डेंटल ओपीडी का संचालन नहीं हो रहा है। इसके बाद ही डॉ. दीप्ति दीवान ने डेंटल ओपीडी में बैठना शुरू किया। डॉ दीप्ति दीवान ने पूरे जिले में सबसे कम डेंटल प्रोसीजर किए हैं। अपने डेंटल ओपीडी में वे सामान्य मरीजों को ही डेंटल मरीज दर्शाती आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी का समय प्रातः 9 से 1 बजे एवं शाम को 4 से 6 बजे तक है, मगर डॉ दीप्ति दीवान प्रातः 10 से 1 बजे तक ड्यूटी कर चली जाती हैं। दूसरी पाली ओपीडी में कभी भी उपस्थित नहीं रहती हैं।

वर्षों से वे 10 बजे से 1 बजे केवल तीन घंटे ही ड्यूटी करती और सामान्य मरिजों को ही डेंटल मरिज के रूप में दर्शाती आई हैं। इसी तरह

डॉ. सुर्या गुप्ता हमेशा खराब स्वास्थ्य का बहाना बनाकर ड्यूटी करने से मना करते थे। विगत दिनों 5 दिन का मेडिकल अवकाश लेने हेतु उन्होंने आवेदन दिया, परंतु मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने कहने पर जमा नहीं कर पाए एवं मेडिकल अवकाश को सामान्य अवकाश में परिवर्तन के लिए आवेदन दे दिया। डॉ सूर्यो गुप्ता की पोस्टिंग कचनार में है, जहां उन्हें कठिन क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रोत्साहन राशि सीआरएमसी मिलती है परन्तु वे मुख्यलय में रहते नहीं और अधिकांशतः ड्यूटी से अनुपस्थित रहते हैं।

स्वार्थप्रेरित शिकायत

उक्त झूठी शिकायत का मकसद केवल एक आदिवासी बीएमओ पर दबाव बनाना है ताकि वे उन्हें नियमानुसार ड्यूटी के लिए सख्ती न करें और ये अपनी मनमानी करते रहें। बस्तर जिले के सीएमएचओ डॉ संजय बसाक ने फर्जी शिकायत कर मीडिया में दुसप्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

मुस्लिमों से समर्थन मांगा मलकीत सिंह गैदू ने

0

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने जामा मस्जिद पहुंचकर जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस को जिताने हेतु अपील की। इस दौरान उनके साथ अनवर खान, अतिरिक्त शुक्ला, रविशंकर तिवारी, फैसल नेवी सहित अन्य कार्यकर्ता व समाज के सदस्य मौजूद रहे।

परीक्षा फार्म भरने के लिए अग्निपरीक्षा के दौर से गुजर रहे हैं कॉलेजियंस

0
  • एबीवीपी ने फार्म भरने की तिथि बढ़ाने सौंपा ज्ञापन
  • परीक्षा फॉर्म भरने में तरह तरह की पेचीदगियां

जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के कार्यकर्ताओं ने शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर की मार्च अप्रैल में होने वाली वार्षिक परीक्षा के फॉर्म भरने में हो रही गड़बड़ियों में सुधार एवं परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य एवं बस्तर विभाग संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि बस्तर जनजाति बहुल क्षेत्र है। दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अध्यनरत हैं। कई विद्यार्थी सूचना के अभाव व विभिन्न कारणों से परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं।वार्षिक परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने का प्रबल आवश्यकता है। वार्षिक परीक्षा फार्म की साइट ठीक से नहीं चल रही है जिसके कारण विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने में कठिनाई हो रही है। साइट बीकॉम तृतीय वर्ष में तीन समूह विषय में से दो समूह विषय दिखा रही है, बीएससी मैथ्स में भी इसी प्रकार की समस्या आ रही है। जिसके कारण विद्यार्थियों में असमंजस्य का वातावरण है। अनेक विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म में अतिरिक्त विषय दिखा रहा है। जिसके कारण सरलता से परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। एम कॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा फॉर्म भरते समय नोट प्रोमोटेड दिखा रहा है। एम कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थी बहुत परेशान हो रहे हैं।

साथ ही विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान परीक्षा फार्म शुल्क भरने के बाद भी शुल्क भुगतान नहीं दिखा रहा है। पूरक परीक्षा और रिटोटलिंग में उत्तीर्ण होने के बाद भी वेबसाइट में परिणाम अपलोड नहीं किया गया है। जिसके कारण विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने में समस्या उत्पन्न हो रहा। शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय के अधीन सात जिलों में महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में आना पड़ रहा है परंतु तत्काल उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। जिसके कारण विद्यार्थी समूह में और असंतोष पनप रहा है। ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में उग्र छात्र आंदोलन भी कर सकते हैं। इस दौरान प्रांत जनजाति कार्य सह प्रमुख विकास कोड़े, अश्विन पिल्ले, प्रशांत लाठिया, करण बघेल, नुशांत, वैभव दास, पुनाराम, प्रशांत ठाकुर, लीलाधर समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया नाम वापिस,भाजपा की पकड़ हुई और मजबूत

0
  • भाजपा के आगे नहीं चल रही कांग्रेस की:–योगेन्द्र सिन्हा

चिखलाकसा:–नगरी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा ने कमर कस ली है। नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 04 से पहले ही भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजू रावटे निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं उसके बाद आज वार्ड क्रमांक 12 की कांग्रेस प्रत्याशी शशि सोनी ने अपना नाम वापिस ले लिया है उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा के मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गांधी)

ने दिया। योगेन्द्र सिन्हा गांधी ने बताया कि भाजपा के योग्य प्रत्याशियों के सामने कांग्रेस के प्रत्याशियों की नही चल रही है क्योंकि कांग्रेस सरकार के कारनामों को सभी कांग्रेसियों ने भी देखा है जिसका नतीजा ये हो रहा है कि कांग्रेस के लोग पार्टी त्याग करके भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहेहै। योगेन्द्र सिन्हा गांधी ने दावा की नगर पंचायत चिखलाकसा में पुनः प्रचण्ड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और सभी वार्डो से भाजपा पार्षदों के जीत के बाद उपाध्यक्ष भी भारतीय जनता पार्टी का बनेगा

भाजपा से अध्यक्ष पद के दावेदार श्याम जायसवाल ने भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी तोरण साहू के समर्थन में नाम लिया वापस

0
  •  तोरण साहू को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने पूरी ताकत लगा दूंगा – श्याम जायसवाल 

 

दल्लीराजहरा :- भाजपा की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत दावेदार श्याम जायसवाल थे। अंतिम विचार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तोरण साहू व श्याम जायसवाल के बीच ही किया था। जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने तोरण साहू के नाम पर अंतिम मुहर लगा दिया और तोरण साहू भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाये गए जिसके बाद पार्टी के निर्देशानुसार श्याम जायसवाल ने भी भाजपा की तरफ से अपना नामांकन दाखिल किया था। भाजपा का बी फार्म तोरण साहू के नाम का जमा होने के बाद श्याम जायसवाल ने पार्टी के निर्देशानुसार अपना नामांकन वापस ले लिया है। श्याम जायसवाल ने बताया कि भाजपा पार्टी ने सभी दावेदारों के नाम से प्रमुखता से विचार किया है। व पार्टी की टिकट किसी भी एक दावेदार को ही मिलती है। हमारे शीर्ष नेतृत्व ने तोरण साहू के नाम पर भरोसा जताया है इसलिए मेरा भी पूरा समर्थन श्री तोरण साहू के साथ है। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि हमारे भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। संगठन द्वारा दिए सभी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा मुझे पूरी उम्मीद है। की इस बार दल्लीराजहरा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर हमारे भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू विजय होकर दल्लीराजहरा के आम जनता के विकास हेतु काम करेंगे।

कांकेर रोडवेज की मनमानी से यात्रियों में असंतोष

0

जगदलपुर रायपुर से पखांजुर तक कांकेर रोडवेज द्वारा संचालित रात्रिकालीन बस सेवा में जमकर अनियमितता हो रही है। अनियमित टाइमिंग और किराया को लेकर यात्रियों में भारी असंतोष देखा जा रहा है।

कांकेर रोडवेज की बस सेवा क्षेत्र के लोगों को भारी पड़ रही है। बस तय समय के अनुसार नहीं चलती। यात्रियों को बस का घंटों इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को बस कापसी में रात 12.10 बजे पहुंची। बस के किराये में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। बस की लेटलतीफी के साथ ही अनाप शनाप किराया वसूली को लेकर यात्रियों में असंतोष देखा जा रहा है।

स्लीपर का किराया 550 रुपए और नॉर्मल सीट का किराया 400 रुपए लिया जा रहा। यात्रियों का कहना है कि बस कंपनी मनमानी पर उतर आई है। मोनोपली के चलते ऎसी मनमानी की जा रही है। कांकेर रोडवेज को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा एवं विश्वसनीय बस ऑपरेटर संस्था माना जाता रहा है, मगर मनमानी के चलते कंपनी की साख पर बट्टा लग रहा है। लोगों का असंतोष चरम पर पहुंच गया है। अगर यही हाल रहा तो इस क्षेत्र के यात्री कांकेर रोडवेज की बस सेवा का बहिष्कार करने बाध्य हो सकते हैं।

राजनीतिक के दैदीप्यमान सूरज संजय पाण्डे सूर्योदय से पूर्व ही निकल जाते हैं जनसंपर्क पर, भाजपा के सूर्योदय का लिया संकल्प

0
  • आज सुबह से देर रात तक जनसंपर्क करते हैं पांडे

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव सर पर है, राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो चुकी है। इधर नगर पालिक निगम जगदलपुर से भाजपा के महापौर प्रत्याशी अजेय योद्धा संजय पाण्डे सूर्योदय से पहले ही जनसंपर्क पर निकलकर भारतीय जनता पार्टी के सूर्योदय का संकल्प ले चुके हैं। जी हां, ऊर्जावान भाजपा नेता संजय पाण्डे ने नगर पालिक निगम जगदलपुर में कमल खिलाने के लिए कमर कस ली है। नामांकन के बाद से ही वे लगातार सुबह से देर रात तक जनसंपर्क में जुटे नजर आते हैं। इसी कड़ी में राजनीतिक जगत के जाज्वल्यमान सूर्य संजय पाण्डे आज सूर्योदय से पहले ही शहर के शहीद पार्क पहुंचे, जहां मॉर्निंग वॉक करते हुए लोगों से संपर्क किया।

शहर के विकास में उनसे सुझाव लिए एवं भारतीय जनता पार्टी के पक्ष जनसमर्थन मांगकर विजयश्री दिलाने की अपील की। शहीद पार्क के बाद उन्होंने योग शिविर पहुंचकर योगाभ्यास भी किया। योग कर रहे लोगों से चर्चा की और समर्थन रूपी आशीर्वाद मांगा। युवाओं को साधने शहर के विभिन्न जिमों में जनसंपर्क पर निकले। इस दौरान युवाओं से चर्चा कर उनके भी सुझाव लिए एवं भाजपा के पक्ष में समर्थन का आग्रह किया। उसके बाद महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने इंदिरा स्टेडियम पहुंचकर टेनिस खेला एवं खेलप्रेमियों से भी बातचीत कर उनसे आशीर्वाद देने की अपील की।

जिला पंचायत क्रमांक 10 पर भाजपा ने जताया तोमन पर भरोसा

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू को जिला पंचायत क्रमांक 10 से अपना प्रत्याशी बनाया है । जिससे क्षेत्रवासियो में काफी उत्साह माहौल है। मतदाताओं में खुशी की लहर है छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले तोमन साहू 1993 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और नगर अध्यक्ष, नगर संयोजक, जिला सह संयोजक, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य जैसे पदों पर रहे।

2001 में छात्र संघ के निर्वाचित अध्यक्ष बने । समाजिक रूप से भी साहू जी ने अनेक पदों पर रहकर समाज सेवा की जिसमे तहसील सचिव, तहसील अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर समाज सेवा की। समाज सेवा के साथ साथ राजनैतिक दायित्वों का भी पूर्ण रूप से परिपालन करते हुए जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा , जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा,के साथ साथ अनेक बार चुनाव प्रभारी भी रहे। इस प्रकार विभिन्न पदों व दायित्वों का सफलतापूर्वक संचालन को देखते हुए पार्टी ने तोमन को जिला पंचायत क्रमांक 10 का प्रत्याशी घोषित किया है जिससे क्षेत्रवासियो और मतदाताओं में खुशी की लहर देखी जा सकती है।

बधाइयों का लगा तांता
तोमन साहू के नाम की आधिकारिक घोषणा होते ही बधाई देने वालो का तांता लग गया। सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है फूल माला से तोमन साहू का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है।

भाजपा ने की बस्तर जिला पंचायत क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा

0

जगदलपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये बस्तर जिला पंचायत क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम भारतीय जनता पार्टी ने घोषित कर दिये है। बस्तर जिले में 15 जिला पंचायत क्षेत्रों के लिये भाजपा जिला एवं मण्डल चयन समिति की अनुशंसा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने जिला पंचायत क्षेत्रों के भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है।

चुनावी महाभारत में संजय ने झोंक दी ताकत, शहर को धूलमुक्त बनाने का संकल्प

0

जगदलपुर चुनावी महाभारत में संजय पूरा दमखम दिखा रहे हैं। जगदलपुर को धूलमुक्त बनाने के संकल्प के साथ संजय पांडे चुनावी समर में उतरे हैं।

नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के उम्मीदवार संजय पांडे ने सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया है। जनसंपर्क के दूसरे दिन संजय पांडे सुबह से ही लोगों से मिलने निकल पड़े। पूरे शहर का समग्र विकास का विजन लेकर महापौर प्रत्याशी वार्डो में निकले हैं। डोर टू डोर संपर्क कर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं।उन्होंने कहा धूलमुक्त शहर हमारी पहली प्राथमिकता होगी। रही बात स्वच्छता की तो पूरे देश में स्वच्छता का रैंकिंग गिरता गया है। अपने शहर को छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वच्छता में प्रथम स्थान पर लाना इसी परिकल्पना को लेकर हमें चलना है। उन्होंने जनता से कहा निगम में पिछले 9 सालों से कांग्रेस की सरकार थी, जिसके कारण विकास के कार्य ठप्प हैं। पूरे जगदलपुर शहर के 48 वार्डो में बहुत कुछ विकास के कार्य करने की संभावना है। गंगामुंडा तालाब, दलपत सागर सहित विभिन्न विकास कार्यो का समुचित देखरेख नहीं होने से शहर की जनता कांग्रेस की निगम सरकार से त्रस्त है। अब वक्त आ गया है बदलाव का। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए संजय पांडे ने कहा पिछले 9 सालों से कांग्रेस ने शहर की जनता को लूटा है। जनसंपर्क के दुसरे दिन प्रत्याशी संजय पांडे योगाभ्यास में शामिल हुए। इसके साथ ही वह चाय ठेला, गुमटी, दलपत सागर, पार्क, स्टेडियम, अयप्पा मंदिर सहित अनेक वार्ड में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सफीरा साहू, अनिल लुक्कड़, अभिषेक पिंटू साव, आशु आचार्य सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS