City Media - Page 292 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 292

जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला

0
  • गंभीर घायल ग्रामीण जिला अस्पताल में भर्ती

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के चेरामंगी के जंगल में लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। घर लौटते समय ग्रामीण पर भालू ने हमला किया। गंभीर घायल ग्रामीण को बीजापुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ग्राम चेरामांगी निवासी मारू ककेम भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों द्वारा प्रारंभिक इलाज आवापल्ली में कराने के बाद उसे बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी अनुसार ग्रामीण मारु ककेम की स्तिथि नाजुक बनी हुई है। वन विभाग परिक्षेत्र अधिकारी भगत ने बताया कि घायल ग्रामीण के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण शाम के समय गांव से जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गया था, उसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। विभाग द्वारा मुआवजा राशि के लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

जगदलपुर में निकला क्लीन बस्तर ग्रीन बस्तर का दम

0
  •  शहर के दिल में जमा हो गया है कचरे का ढेर
  •  नगर निगम आयुक्त की नजरे इनायत की दरकार 

अर्जुन झा

जगदलपुर क्लीन बस्तर, ग्रीन बस्तर का पूरी दमदारी से दावा किया जा रहा है, मगर इस दावे का दम जगदलपुर में निकलता हुआ नजर आ रहा है। शहर के दिल में कचरा जमा हो रहा है। नगर निगम आयुक्त और उनके अमले की नजर इस ओर नहीं जा रही है। शहर के दिल ही नहीं, बल्कि गुर्दा, फेफड़ा, हाथ पांव सभी को गंदगी से बचाने की दरकार है। लोग पूछ रहे हैं कि नगर निगम आयुक्त तो शहर में घूम घूमकर निर्माण कार्यों और सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हैं, शहर के बीमार दिल की ओर आयुक्त की नजरे इनायत कब होगी?

क्लीन बस्तर, ग्रीन बस्तर का नारा लंबे अरसे से चल रहा है और जगदलपुर की स्वच्छता के लिए भी नगर निगम प्रशासन लाखों रुपए खर्च करता आ रहा है, मगर परिणाम कहीं नजर नहीं आ रहा है। जगदलपुर के हृदय स्थल कहे जाने वाले और दंतेश्वरी मंदिर के है

सामने के मैदान की सफाई व्यवस्था का मंजर देखने वाले लोग अपना सिर पीटने मजबूर हो जाते हैं। पूरे मैदान पर हर जगह कचरा फैला हुआ है। यहां पर चाट गुपचुप के दर्जनों ठेले रोज लगते हैं। यहीं पर ज्ञान गुड़ी का कार्यालय भी है। साथ ही पास स्थित यादव टी स्टाल पर रोजाना स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग लोग चाय पीने और सैकड़ों श्रद्धालु माता दंतेश्वरी के दर्शन हेतु आते हैं। इस कचरे से उठती दुर्गंध से चाय पीते एक शख्स ने इस संवाददाता से निगम आयुक्त का नाम और फोन नंबर मांगते हुए कहा- सर कृपया अपने शहर के इन आदरणीय को इस गंदगी पर एक श्रद्धालु की टिप्पणी से अवश्य अवगत कराएंगे कि हम तो क्लीन ग्रीन बस्तर देखने आए थे, यहां तो कचरे से लबरेज बस्तर से रूबरू होना पड़ रहा है। नगर निगम का चुनाव भी चल रहा है। अगर दोनों दलों के नेता और निगम आयुक्त निर्भय साहू इस ओर ध्यान दें तो जगदलपुर क्लीन ग्रीन बस्तर जरूर दिखेगा।

दीपक बैज को मिले धोखे की भरपाई करने उतरे महेश और योगेश

0

जगदलपुर बीते विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के लिए पार्टी के ही कुछ नेताओं ने जो गड्ढा खोदा था, उसे पाटने के लिए जिला पंचायत के चुनाव में दीपक बैज के दो विश्वस्त लोग उतर आए हैं।

पूर्व जनपदअध्यक्ष महेश कश्यप और उपाध्यक्ष योगेश बैज इस बार जिला पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 14 से महेश कश्यप और क्षेत्र क्रमांक 15 से चुनाव लड़ने के लिए योगेश बैज ने नामांकन पत्र लिया है। विदित हो कि विधानसभा चुनाव में चित्रकोट क्षेत्र से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की अप्रत्याशित पराजय हुई थी। उनकी पराजय को लेकर कई बातें भी सामने आई थीं। अब दीपक बैज ने अपने इन दोनों विश्वस्त सहयोगियों को खुलकर पंचायत चुनाव में सामने आने ओर जनता जनार्दन के पास जाकर अपने लिए समर्थन मांगने कहा है। चर्चा है कि दीपक बैज के ये दोनों सहयोगी दीपक बैज की हार का बदला लेने और साजिश रचने वालों को करारा जवाब देने बेताब हैं।

नर्राटोला में हुए अंधे कत्ल का अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर खुलासा

0
  •  प्रकरण में मृतिका धनेश्वरी यादव की हत्या का पर्दाफाश
  • प्रकरण में संलिप्त आरोपी आगेश्वर साहू को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
  • आरोपी मृतिका पर रखता था बुरी नजर।
  • पुलिस द्वारा लगातार गांव में कैंप लगाकर किया गया कार्य।

दिनांक 28.01.2025 को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम नर्राटोला थाना डौण्डी जिला बालोद की निवासी कु. धनेश्वरी यादव पिता संतराम यादव उम्र 21 वर्ष का शव उसके घर के अंदर कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला हैं की प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर थाना डौण्डी व साइबर सेल की टीम घटना स्थल हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात पुलिस डॉग स्क्वॉड एवं एफ.एस.एल. वैज्ञानिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुुंचे। सभी दलों के आने एवं शव पंचनामा उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया । विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना डौण्डी में मर्ग क्रमांक 04/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर प्रकरण में अपराध क्रमांक 15/2025 धारा 103, 331(8) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, के पर्यवेक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ.चित्रा वर्मा के नेतृत्व में थाना डौण्डी व सायबर सेल की विशेष टीम गठित किया गया। उक्त टीम को विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतिका कु.धनेश्वरी यादव के घर संदेही आगेश्वर साहू पिता डेरहाराम साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम नर्राटोला थाना डौण्डी का आना-जाना बना रहता था। घटना दिनांक को मृतिका के पिता संतराम यादव द्वारा अपने घर पर अपने साला व अन्य रिश्तेदारों का रात्रिभोज का कार्यक्रम रखा था, जिसमें मदद हेतु संतराम द्वारा संदेही आगेश्वर साहू को फोन कर घर बुलाया गया था। आगेश्वर साहू की मोटर सायकल से संतराम व साला हलधर यादव डौण्डी खाना बनाने हेतु सामान लेने गये थे। जहां तीनों ने चिकन दुकान से चिकन खरीदने के बाद शराब दुकान से शराब खरीदकर तीनों ने शराब का सेवन वहीं शराब दुकान के पास किये, बचे हुये शराब को अन्य रिश्तेदारों के लिये ग्राम नर्राटोला लेकर आयेें, रात्रि मेें सभी ने शराब का सेवन किया। बाद सभी ने मिलकर घर पर रात्रि भोज किया। भोजन पश्चात संतराम के मेहमान ग्राम चिखली के लिये निकल गये। आगेश्वर साहू जिसने अत्यधिक मात्रा में शराब सेवन किया था मृतिका के घर कुछ देर तक आग तापने के बहाने रूका हुआ था, इसी बीच वह मृतिका पर बुरी नजर रख रहा था। मृतिका की मां पिंगला बाई को आगेश्वर कुमार साहू की बुरी नियत पर संदेह होने से उसे घर जाने के लिए कहा गया। फिर भी वह कुछ देर और रूकने के बाद अपने घर चला गया। रात्रि में करीबन 12 से 01 बजे के मध्य मृतिका के पास आने के लिए चुपके से अपने घर से निकल कर मृतिका के घर के पीछे बाड़ी का पर्दा से लांघकर घर में प्रवेश किया। घर में प्रवेश करते ही माता-पिता के व बडे़ भाई खिलेश्वर के कमरे के दरवाजे की कुुंडी को बाहर से लगाकर मृतिका के कमरे का दरवाजा को जोर से धकेला धकेलने से मृतिका के कमरे का दरवाजा खुल गया खुलने पर कमरे में दाखिल होकर उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने हेतु दबाव बनाने लगा जिसका मृतिका द्वारा विरोध करने एवं चिल्लाकर माता पिता व भाई को बुलाने की धमकी देने पर आरोपी द्वारा मृतिका का गला दबाकर हत्या कर दिया गया। घटना कारित करने के बाद घर से निकलने के पूर्व घर के बाहर का मुख्य लाईट को बंद किया ताकि कोई उसे देख न सके व दबे पांव वहां से भागकर अपने घर चला गया। विवेचना पश्चात् संदेह के आधार पर पड़ोसी आगेश्वर साहू पिता डेरहाराम साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम नर्राटोला थाना डौण्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा, जिससे शक की सुई आगेश्वर साहू पर आकर रूक गई, जिससे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 30.01.2025 को आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सायबर प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू थाना प्रभारी डौण्डी उप निरीक्षक उमा ठाकुर, सउनि डी.एल.रावटे, सउनि गोपाल रजक, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, आरक्षक पुकेश साहू, ईश्वर भण्डारी, अजय महाला, युगल किशोर, सायबर सेल प्र.आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, रूमलाल चुरेन्द्र, विवेक शाही, आरक्षक आकाश सोनी, राहुल मनहरे, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, मिथलेश यादव, पूरन प्रसाद, योगेश पटेल, गुलझारी साहू, का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता-

1. आगेश्वर कुमार साहू पिता डेरहाराम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम नर्राटोला थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग.)

  त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशी सूची

0

  त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशी  – डौण्डी 

डौण्डी – चिपरा अनुसूचित जनजाति महिला ,भैंसबोढ , अनुसूचित जनजाति महिला ,श्रीमती बसंती ठाकुर, अड़जाल अनुसूचित जनजाति महिला श्रीमती झीमत बाई सोरी,कुसुमकसा अनारक्षित महिला श्रीमती मंजु बैस 5 बिटाल जनजाति महिला श्रीमती ललिता पोर्ते , सिंगनवाही अनारक्षित मुक्त श्रीमती वासंती साहू, कामता अनुसूचित जनजाति मुक्त  निर्भय राम रावटे| सल्हाईटोला अनुसूचित जनजाति महिला सुश्री साधना सोरी|खैरवाही अनुसूचित जनजाति मुक्त  भीखम भुआर्य |मरकाटोला अनुसूचित जनजाति मुक्त  मुकेश कौड़ो | पुसावड़ अनुसूचित जनजाति मुक्त रामकिशन कोरेटी अवारी अनुसूचित जाति मुक्त श्रीमती शारदा कुलदीप| पचेड़ा अनारक्षित मुक्तश्री मितेन्द्र वैष्णव| भरर्रीटोला-36 अनारक्षित मुक्त बेलोदा अनुसूचित जनजाति मुक्त विक्रम सलामे

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 जनपद पंचायत –  डौंडीलोहरा 

1 महाराजपुर अनारक्षित मुक्त श्री नरेश कुमार सोनी

2 जेवरतला अनारक्षित महिला श्रीमती उर्मिला साहू

3 टटेंगा अनारक्षित मुक्तश्री दुमन लाल साहू

4 खामतराई अनारक्षित महिला श्रीमती राधिका साहू

5 मनकी (सा) अनुसूचित जनजाति मुक्त श्रीमती पुनिया बाई ठाकुर

6 देवरी अनारक्षित महिला श्रीमती बिन्देश्वरी सिन्हा

7 भालुकोन्हा अनारक्षित मुक्त श्री संदीप वाजपेयी

8 सुरेगांव अनारक्षित महिला श्रीमती शांती ओमप्रकाश सोनवबरसा

9 भण्डेरा अनारक्षित महिला श्रीमती दुलारी देवांगन

10 भरनाभाट अनुसूचित जनजाति मुक्त श्री अमीरचंद भुवार्य

11गारका अनुसूचित जनजाति मुक्त श्री पदुम ठाकुर

12 धीना अनुसूचित जनजाति महिलाश्रीमती अनुपी भुवार्य

13 भीमकन्हार अनुसूचित जनजाति महिला श्रीमती रोहणी पिस्दा

14 संजारी  सुरेश केशरवानी अनारक्षित मुक्त: चेमन देशमुख भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशी गुरूर

प्रत्याशी का नाम

1अरमरीकला अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त श्री नरेश साहू

2 अरकार अनारक्षित मुक्त डॉ० देवा साहू

3 पालारी अनारक्षित मुक्त श्री गुलाब सिन्हा

4 सनौद अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त श्री आशीष साहू

5 मोथली अनारक्षित मुक्त डॉ० हरिकृष्ण गंजीर

6 बसीन अनारक्षित मुक्त श्री दुर्गानन्द साहू

7 कंवर अनुसूचित जाति महिला श्रीमती ममता गौतम

8 सुंदनी अनारक्षित महिला श्रीमती संध्या अजेन्द्र साहू

9 धनेली अनारक्षित महिला श्रीमती दिनेश्वरी सिन्हा

10 भानपुरी अनारक्षित महिला श्रीमती चंद्रीका गंजीर

11 सोरर अनुसूचित जनजाति महिला श्रीमती भुनेश्वरी खिरेन्द्र

12 छेड़िया अन्य पिछड़ा वर्ग महिला श्रीमती लता लक्ष्मीचंद साहू

13 तारी अनुसूचित जनजाति मुक्त श्री तानसिंह ठाकुर

14 ठेकवाडीह अनारक्षित महिला श्रीमती तारादेवी यादव

15फागुनदाह अनारक्षित मुक्त श्री हेमंत गुरूपंच

16 चिटौद अनारक्षित महिला श्रीमती सुनीता तिवारी

17 मिर्रीटोला अन्य पिछड़ा वर्ग महिला श्रीमती सुनीता संजय साहू

18 कनेरी अनारक्षित महिला श्रीमती सविता अरूण साहू

19 बालोदगहन अनुसूचित जनजाति महिला श्रीमती कमलेश्वरी अनिरूद्ध ठाकुर

20 नारागांव अनुसूचित जनजाति मुक्त श्रीमती प्रभा कोर्राम

21 मोखा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला श्रीमती सुभद्रा ईशा प्रकाश साहू

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशी गुण्डरदेही की सूची 

प्रत्याशी का नाम

1 देवरी द अनारक्षित महिला श्रीमती उमादेवी साहू

2 भरदाकला अनारक्षित महिला श्रीमती लक्ष्मी मेरिया

3 मॉहदीपाट अनुसूचित जनजाति महिला श्रीमती सोहद्रा ठाकुर

6सिरसिदा अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त श्री पुरुषोत्तम चन्द्राकर

7 सिर्री अनुसूचित जाति महिला श्रीमती संध्या खरे

8 राहुद अनुसूचित जाति महिला श्रीमती हेमलता देशलहरे

9 भाठागांव आर अनारक्षित मुक्त श्री कौशल किशोर साहू

10 मचौद अनुसूचित जाति मुक्त श्री भुषण लाल मारकण्डेय

11कचान्दुर अनारक्षित महिला महिला श्रीमती हेमपुष्पा साहू,

12 कांदुल अनुसूचित जनजाति  श्रीमती डामेश्वरी किरण तारम

13 अर्जुनी टिकरी अनुसूचित जनजाति मुक्त

14 ढुण्डेरा अनारक्षित महिला श्री सुनिल पौसार्य श्रीमती मालती साहू

15 चंदनबिरही अनारक्षित मुक्त श्री गिरघर साहू

16 सिकोसा अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त श्रीमती कविता चन्द्राकर

17 कलंगपुर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला श्रीमती ओमभवति कुल्हारे

18 अचौद अनारक्षित मुक्त  भीखाराम साहू

19 रजोली अनारक्षित मुक्त

20 सतमरा अनारक्षित महिला

21 हल्दी अनारक्षित मुक्त  ठंडेश्वर साहू श्रीमती पार्वती साहू श्री अश्वनी कटहरे

22 भाठागांव बी अनारक्षित महिला

23 सांकरी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला श्रीमती निर्मला देवांगन श्रीमती भानुमती साहू

जिम में किया वर्क आउट, फुटबॉल को लगाई किक, लोगों को पिलाई खुद की बनाई चाय; गैदू का गजब अंदाज

0
  •  रेखचंद जैन की किक से दूर तक उछली बॉल 
  • कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह के दिखे कई अवतार
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर सिख यानि सरदारों का देश की आजादी और धर्म की रक्षा में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सरदार तो पैदायशी हट्टे कट्टे होते हैं, कसरत भी जमकर करते हैं खेलों में भी माहिर होते हैं। नगर का सरदार बनने की जंग में दांव आजमा रहे महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी सरदार मलकीत सिंह गैदू आज कई अवतारों में नजर आए।
    मलकीत सिंह गैदू गुरुवार को सुबह सुबह पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ स्कूटी पर सवार होकर निकल पड़े थे शहर की सड़कों पर। दो बड़े कांग्रेस नेताओं की स्कूटी की सवारी तो आकर्षण का केंद्र रही ही, इसके बाद दोनों ने जो कुछ किया वह और भी आकर्षक रहा।

आज सुबह कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकित सिंह गैदू और पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने शहर के शहीद पार्क, इंदिरा स्टेडियम, लालबाग मैदान, पुराना बस स्टैंड, दलपत सागर मे आम नागरिकों, खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर आशीर्वाद मांगा, कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

शुरू से घोर सनातन विरोधी रही है कांग्रेस: वेदप्रकाश पाण्डेय

0
  •  मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़के भाजपा जिला अध्यक्ष पाण्डेय
  • कांग्रेस का सनातन विरोधी चरित्र उजागर
  • महाकुंभ व पवित्र गंगा स्नान पर टिप्पणी से हिंदुओं की भावनाएं हुई आहत

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गंगा स्नान वाले बयान को लेकर भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस शुरू से घोर सनातन विरोधी रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष  पाण्डेय ने कहा है कि इन दिनों प्रयागराज तीर्थस्थल पर महाकुंभ का वृहद आयोजन चल रहा है। जहां न केवल भारत, अपितु विदेशों से भी लगभग 45 करोड़ सनातन धर्मप्रेमी प्रयागराज पहुंचकर मां गंगा के पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस विराट आयोजन के सुचारु संचालन के दृष्टिगत उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने समुचित प्रबंध किए हैं। ऐसे पवित्र अवसर पर कांग्रेस ने एकबार फिर अपने सनातन विरोधी राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने करोड़ों सनातन धर्मप्रेमियों की आस्था पर आघात करते हुए इस आयोजन को लेकर जो बयान दिया है, सनातनप्रेमियों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी भी उसे घोर आपत्तिजनक मानती है।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश के महू में महाकुंभ के आयोजन को लेकर कहा है- ‘गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म होगी क्या? आपको खाना मिलता है क्या? जब बच्चा भूखा मर रहा है, बच्चा स्कूल नहीं जा रहा, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही, तब हजारों रुपये खर्च करके कम्पटीशन में डुबकियां मार रहे हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं होने वाली है।’

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने यह कहकर मां गंगा का अपमान करके अक्षम्य अपराध किया है। विश्व भर के हिंदू, जो इन दिनों प्रयागराज पहुंचकर सदी इस ऐतिहासिक महाकुम्भ में भागीदार बनकर स्वयं में धन्यता का अनुभव कर रहे हैं, कांग्रेस के बयान से आहत और आक्रोश से भरे हुए हैं।  पाण्डेय ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को अब यह स्पष्ट करना होगा कि क्या वे खड़गे के बयान को अपनी पार्टी का अधिकृत दृष्टिकोण मानते हैं? क्या कांग्रेस के नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान का विरोध करेंगे? क्या कांग्रेस के लोग इस बयान से सहमत हैं? कांग्रेस क्या अन्य धर्मों की धार्मिक परंपराओं के बारे में ऐसा बोलने की हिम्मत कर सकती है? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने न केवल महाकुंभ जैसी पवित्र परंपरा का मजाक उड़ाया है, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी ही है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे यह स्पष्ट करें कि क्या उनको केवल हिंदू धर्म और उसकी परंपराओं पर सवाल उठाने का अधिकार है? क्या वह किसी अन्य धर्म के त्योहारों या आस्थाओं पर ऐसी बातें कहने की हिम्मत कर सकते हैं? वह इफ्तार पार्टियों में जाकर वोट मांगते हैं, चर्चों में प्रार्थना करते हैं, लेकिन जब बात हिंदू परम्पराओं और आस्था की आती है, तो खड़गे उसे ‘गरीबों का शोषण’ कहकर अपमानित करते हैं। यह कांग्रेस का असली चेहरा है, जिसने हमेशा हिंदू धर्म का अपमान किया है।

कांग्रेस की हिंदू-विरोधी सोच

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस और उसकी सरकारों का इतिहास ही रहा है राम भक्त और गौ-सेवकों पर गोलियाँ चलवाने का। यह कांग्रेस की मानसिकता का सबसे काला अध्याय है।

श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल कांग्रेस ने अदालत में हलफनामा देकर भगवान श्री राम के अस्तित्व को नकारने का दुस्साहस किया था। यह उनकी हिंदू विरोधी विचारधारा को साफ दिखाता है। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कांग्रेस ने दशकों तक विरोध किया। जब सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया, तब भी कांग्रेस ने इसे स्वीकार करने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी जारी रखी।

स्वतंत्र भारत के प्रथम केंद्रीय गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने जब सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया, तब कांग्रेस ने इसके उद्घाटन का बहिष्कार कर इसे सेक्युलरिज्म के खिलाफ बताया। यह हिंदुओं की भावनाओं का खुला अपमान था।

साधु-संतों का अपमन 

भाजपा जिला अध्यक्ष पाण्डेय नेकांग्रेस ने बार-बार साधु-संतों को बदनाम करने का काम किया; चाहे वो ‘भगवा आतंकवाद’ का झूठा नैरेटिव हो या संत समाज को राजनीति में घसीटने की कोशिश, कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्म का अपमान किया है।  पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी हाल ही में जॉर्ज पुनाइया से मिले थे जो कि एक हिंदू विरोधी पास्टर हैं। तब उन्होंने यह बयान दिया था कि शक्ति कोई असली देवता नहीं है। जब राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान कहते हैं कि वह शक्ति के विरोध में लड़ रहे हैं, तब उनको असल में यह कहना होता है कि वह हिन्दू धर्म के खिलाफ लड़ रहे हैं।

खड़गे की टिप्पणी पर सवाल

भाजपा जिला अध्यक्ष  पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को यह नहीं भूलना चाहिए कि महाकुंभ केवल एक आस्था का प्रतीक नहीं है, यह भारत की सनातन संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक धरोहर का आधार भी है। यह कोई पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने हिंदू आस्थाओं का अपमान किया है। खड़गे की टिप्पणी से साफ है कि कांग्रेस की सोच हिंदुओं को नीचा दिखाने और उनकी परंपराओं को अपमानित करने तक ही सीमित है।

कांग्रेस 70 साल तक सत्ता में रही और गरीबी हटाओ का नारा देने के अलावा कुछ नहीं कर पाई। आज जब जनता ने आपको पिछले 11 सालों से सत्ता से दूर रखा है, तब भी आपको गरीब और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के अलावा कुछ याद नहीं आता। यह केवल मल्लिकार्जुन खड़गे की गलती नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी की पूरी विचारधारा ही हिंदू-विरोधी है। बीजेपी स्पष्ट करना चाहती है कि इस मुद्दे पर सिर्फ खड़गे की माफी से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से देश के करोड़ों हिंदुओं और साधु-संतों से कान पकड़ कर माफी मांगनी होगी। खड़गे के इस बयान से कांग्रेस का असली चेहरा एकबार फिर सामने आ गया है। यह पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है और हिंदू धर्म का अपमान करना इसकी पुरानी आदत है। भारतीय जनता पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि कांग्रेस और खड़गे को उनके इस हिंदू-विरोधी रवैये के लिए जनता के सामने जवाबदेह ठहराया जाए।भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि महाकुंभ सिर्फ डुबकी लगाने का पर्व नहीं है, यह हमारी सनातन संस्कृति और भारतीय सभ्यता का प्रतीक है। कांग्रेस इसे अपमानित कर अपनी मानसिकता और अपनी कुत्सित व घृणित सोच का खुलासा कर चुकी है।

कांग्रेस पूरी तरह निराश,चुनाव से पहले हार मानी:अरुण साव

0
  • कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने में भी नाकाम रही ,रैलियां तक रद्द हुई ,कांग्रेस में अंदरूनी आपातकाल जैसे हालात:अरुण साव
  • कांग्रेस को रायपुर से महापौर प्रत्याशी घोषित करने महिला कार्यकता नहीं मिली,परिवारवाद यहां भी भारी:अरुण साव
  • नगरीय निकायों में कांग्रेस के कुशासन पर आरोप पत्र लाएगी भाजपा,जरूरत पड़ी तो जांच भी कराएगी:अरुण साव

रायपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में जो चुनाव हो रहा है, उसके लिए नामांकन दाखिले का काम मंगलवार को पूर्ण हो चुका है और बुधवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा हो रही है। इस बीच अनेक स्थानों पर उन्हें (स्वयं श्री साव को) 2023 के विधानसभा, 2024 के लोकसभा चुनावों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के समय जैसा उत्साह था, वैसा ही उत्साह निकाय चुनावों की नामांकन रैलियों में दिखाई पड़ा है।  साव ने कहा कि यह बताता है कि नगरीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है और भाजपा सभी नगरीय निकायों में चुनाव जीतने वाली है। साव बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  साव ने कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत सबके सामने है। पिछले 5 दिनों में जो मंजर प्रदेशवासियों ने देखा है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में कैसी ऊहापोह और आपाधापी मची है, किस तरह से और कैसे प्रत्याशियों का चयन हो रहा है! साव ने कहा कि यह कितनी दुर्भाग्यजनक बात है कि महापौर जैसे पद के लिए कांग्रेस के पास जमीन पर काम करने वाली कोई कांग्रेस नेत्री नहीं मिली! अपने कार्यकर्ताओं की कैसी उपेक्षा और अपमान कांग्रेस पार्टी ने किया है, यह प्रत्याशियों का विश्लेषण करने पर साफ हो जाएगा। कम-से-कम महापौर के पद पर भी संगठन में, जनता के बीच काम करने वाले प्रत्याशी तक कांग्रेस लेकर नहीं आ पाई। श्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में 15 साल राज किया। राज्य के अधिकांश नगर निगमों में कांग्रेस का बहुमत था, पर निवर्तमान महापौर, जो नगरीय निकाय के पदाधिकारी हैं, उनको कांग्रेस पार्टी ने छिपा लिया क्योंकि उन्हें पता है जनता में उनके प्रति काफी आक्रोश है। रायपुर में 15 साल में कांग्रेस ने नगर निगम में कैसी दुर्दशा की, कैसे-कैसे बड़े-बड़े घोटाले किए, रायपुर शहर की जनता के सामने है। पिछले 5 साल में प्रदेश के सारे नगरीय निकायों में कांग्रेस के लोगों ने जो दुर्दशा की है, विकास को अवरुद्ध किया है, विकास के लिए राशि नहीं दी, केवल बंदरबाँट और लूट मचाई।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने आज के कांग्रेस के हालात पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई एमआईसी का मेंबर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं, उसके खिलाफ लगातार नाराजगी के मामले आ रहे हैं। यह बताता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के मैदान में जाने से पहले हार मान गई है। कांग्रेस नेताओं ने जनता का मूड समझ लिया है। जनता तो पूरी तरह कांग्रेस को सबक सिखाने के मूड में है। श्री साव ने कहा कि एक तरफ 5 साल में विकास को अवरुद्ध किया, जनता को परेशान किया, वहीं दूसरी ओर यही वह कांग्रेस पार्टी है जिसने अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराकर जनता के अधिकारों को छीनने का काम किया था। लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार होता है और जनता को अपना महापौर और अध्यक्ष चुनने का अधिकार होता है। संविधान की मूल भावना के विपरीत जाकर एक तरफ जहाँ जनता के अधिकार को छीनने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया, जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त करके निकायों में अपनी सरकार बना ली और सरकार बनाने के बाद क्या-क्या किया, विकास को अवरुद्ध किया, घोटाले किए, भ्रष्टाचार किया, शहरों की दुर्दशा कर दी।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने भू-माफियाओं को पनपाया, कैसे शहर को दोनों हाथों से लूटने का काम किया, जनता को मूलभूत सुविधाओं से महरूम किया। अब जनता कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है और इसका संकेत भाजपा की मंगलवार की नामांकन रेलियों में मिला है। कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से नामांकन रैली नहीं कर पाई, कहीं नामांकन रैली रद्द हुई, यह हालत कांग्रेस पार्टी की बन चुकी है। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में जाने से पहले हार मान गई है। साव ने कहा कि वहीं दूसरी ओर, पिछले 1 साल में नगरीय निकायों में विकास के प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में काफी काम किए हैं। हमारी सरकार ने मोदी की एक-एक गारंटी पूरी की है, चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, महतारी वंदन योजना हो, पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर योजना हो, पीएससी घोटाले की सीबीआई जाँच हो, पीएससी में पारदर्शिता से भर्ती करना हो, रामलला दर्शन योजना हो, मोदी की एक-एक गारंटी का हमने अक्षरश: पालन करने का काम किया है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि आज जिस तेजी से प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं, गरीबों के लिए हम नए सर्वे भी करा रहे हैं, सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास देने की हमारी योजना है और इस पर आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं, शहरों में भी लगातार बन रहे हैं। अपने शासनकाल में गरीबों को आवास से वंचित करने वाली कांग्रेस पार्टी जब गरीबों के हित की बात करती है तो इन पर हँसी आती है। श्री साव ने कहा कि नगरीय निकाय का यह चुनाव प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। नगरीय निकायों में प्रदेश के विकास की छाप दिखती है। हमारी सरकार जहाँ एक तरफ शहरों का सुव्यवस्थित विकास करेगी, हमारे शहर सुंदर बनें, स्वच्छ बनें, सुविधापूर्ण बनें, इसके लिए हमने योजना बनाकर काम करना प्रारंभ कर दिया है और उसे तेज गति से आगे लेकर जाएंगे। साव ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस ने जो शहरों की दुर्दशा की है, घपले और घोटाले किए हैं, हर एक मामले प्रदेश की जनता के सामने हैं। निकायों में कांग्रेस के घपले-घोटालों पर हम आरोप पत्र लाने वाले हैं, और समय आने पर उसकी जांच करके उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। प्रदेश की जनता के साथ अन्याय और अत्याचार किसी कीमत पर हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्धता से काम करेगी और इन्हीं सारे मुद्दों को लेकर हमें जनता के बीच जा रहे हैं और जनता का भरपूर आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी एवं प्रदेश प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती उपस्थित थे।

 

बस्तर के झिटकू-मिटकी की अमर प्रेमगाथा जल्द नजर आएगी रुपहले पर्दे पर

0
  • सच्ची घटना पर आधारित है यह फिल्म, निर्देशक राजा खान की अच्छी पहल

अर्जुन झा

जगदलपुर अब तक आपने लैला मजनू, शीरी फरहाद, सोहनी महिवाल की ही प्रेम कहानी सुनी और देखी होगी। बस्तर के झिटकू मिटकी की प्रेमगाथा भी इनसे कमतर नहीं है। बस्तर के इतिहास के पन्नों से निकलकर झिटकू मिटकी की प्रेमगाथा अब जल्द ही रुपहले पर्दे पर नजर आएगी। झिटकू मिटकी की अनोखी प्रेमगाथा पर फिल्म बनाने की शानदार पहल फिल्म निर्देशक राजा खान ने की है। पहली बार बस्तर के गौरव और बस्तर के गर्व को सिनेमा के रुपहले पर्दे पर देखने मिलेगा।

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और ऐतिहासिक घटनाओं को फिल्मी पर्दे पर लाने का प्रयास जारी है। इसी कड़ी में फिल्म निर्देशक राजा खान “झिटकू-मिटकी” की प्रेमगाथा की सच्ची घटना पर आधारित एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म छत्तीसगढ़ की प्राचीन परंपराओं और इतिहास को दुनिया के सामने लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।इसका ट्रेलर 20 दिसंबर को विभिन्न सिनेमाघरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया था। राजा खान ने बताया कि फिल्म झिटकू-मिटकी की कहानी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की 300 साल पुरानी परंपराओं और प्रथाओं से प्रेरित है। इस फिल्म की कहानी तैयार करने में दो साल से अधिक का समय लगा। राजा खान और उनकी टीम ने बस्तर के आदिवासी समुदायों के इतिहास, रीति-रिवाजों और सामाजिक संरचनाओं पर गहन शोध किया। उन्होंने इस दौरान उन ऐतिहासिक पात्रों की प्रामाणिकता को सुनिश्चित किया, जो बस्तर की पौराणिक कथाओं में दर्ज हैं।

मिटकी के रोल में एक्ट्रेस लवली

फिल्म में झिटकू का किरदार लालजी कोर्राम और मिटकी का किरदार मुंबई की जानी मानी एक्ट्रेस लवली अहमद ने निभाया है। निर्देशक राजा खान ने कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करना है। राजा खान ने बताया कि वास्तविक स्थानों पर शूटिंग के दौरान आदिवासी संस्कृति के गहरे अनुभव को फिल्माया गया। फिल्म की तकनीकी गुणवत्ता पर भी खास ध्यान दिया गया है।

बनेगी बस्तर की ग्लोबल पहचान

फिल्म “झिटकू-मिटकी” न केवल छत्तीसगढ़ के दर्शकों को, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को आकर्षित करेगी। इस फिल्म से बस्तर और छत्तीसगढ़ की अद्वितीय संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहर को विश्व मंच पर नई पहचान मिलेगी। राजा खान ने इस फिल्म को निर्देशित किया है और इसकी पटकथा भी स्वयं लिखी है।

फिल्म का है यह उद्देश्य

इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य है छत्तीसगढ़ के इतिहास को एक नए दृष्टिकोण से पेश करना और आदिवासी समुदाय की उन कहानियों को जीवंत बनाना, जो अब तक पर्दे के पीछे रही हैं। इसके साथ ही दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए भी यह फिल्म जानी जाएगी।

फिल्म में ड्रामा, हास्य, कर्णप्रिय गीत संगीत और भावनाओं का ज्वार भाटा है, जिसमें दर्शक हर पल डूबे रहेंगे। यह फिल्म अंत तक दर्शकों को बंधे रखेगी।

सड़क किनारे खड़े टैंकर बना मुसीबतों की वजह, बढ़ा हादसे का खतरा

0
  • चार माह से लावारिस खड़ा है पानी टैंकर 

बकावंड सड़क किनारे 4 महीने से खड़ा पानी टैंकर बकावंड के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। इस टैंकर से स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

बकावंड ब्लॉक मुख्यालय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने सड़क किनारे पिछले चार महीने से खड़ा एक पानी टैंकर स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इस टैंकर का टायर मैराथन खेलकूद कार्यक्रम के दौरान पंचर हो गया था और तब से उसे वहीं छोड़ दिया गया है। सड़क किनारे खड़े इस टैंकर के कारण स्थानीय निवासियों और स्कूल के बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वहीं सुबह के समय, जब होटल, जनपद कार्यालय और स्कूली बच्चों के आवागमन से रोड से लगा होटल के आसपास भीड़ होती है, तब यह टैंकर दुर्घटना की संभावनाओं को बढ़ा देता है।यह टैंकर बकावंड मुख्य मार्ग से सटी जनपद पंचायत व स्कूल, हॉस्पिटल रोड पर खड़ा है, जहां कई विभागों के कार्यालय और अधिकारियों के क्वार्टर भी स्थित हैं। इसके अलावा, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों के लिए यह समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस टैंकर को जल्द से जल्द हटाया जाए। यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी बड़े हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

MOST POPULAR

HOT NEWS