City Media - Page 293 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 293

बचेली में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पूजा साव ने भरा नामांकन

0
  • 18 वार्डों के कांग्रेसी पार्षद उम्मीदवारों ने भरे नामांकन 

बचेली नगर पालिका बचेली में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन दाखिले के अंतिम दिन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव ने कांग्रेस पार्षद उम्मीदवारों और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।

एसडीएम कार्यालय में पूजा साव और सभी पार्षद पद के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।बचेली में नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन था। कांग्रेस की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवार पूजा साव ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सभी कांग्रेसी पार्षद उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल कराया। नामांकन दाखिले के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे थे। पूजा साव करीब 1 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंची थीं।नामांकन दाखिले के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष दुबे व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। नामांकन पत्र जमा करने के बाद पूजा साव अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नजर आईं। उन्होंने कहा कि नगर की समस्याओं का समाधान और नगर का विकास उनकी प्राथमिकता है और वह अपने पार्षद साथियों के साथ इस कार्य में लगातार प्रगति की दिशा में अपने क्षेत्रवासियों को लेकर जाएगी। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया।

जीत की प्रबल संभावनाओं के बीच भी मेहनत में कमी नहीं कर रहे हैं संजय पांडे

0
  • सुबह से जनसंपर्क में निकल जाते हैं संजय 

जगदलपुर जीत की प्रबल संभावनाओं के बीच भी जगदलपुर नगर निगम के बीजेपी से महापौर प्रत्याशी संजय पांडे मेहनत करने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। वे सुबह सुबह ही जनसंपर्क के लिए निकल जाते हैं। हालांकि पांडेय की यह रूटीन है, किंतु चुनावी दौर में इस संपर्क के मायने हैं। लोगों का कहना है कि पंडित जी ऎसी ही मेहनत मेयर बनने के बाद जनहित के कार्यों के लिए जरूर करेंगे।

संजय पांडे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।वे लगातार चार बार पार्षद चुनते आए हैं। नगर निगम में दो बार नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। ये दोनों जिम्मेदारियां उन्होंने बखूबी निभाई है। अपने वार्ड के साथ ही दीगर वार्डों के भी विकास के लिए समर्पित भाव से काम करते आए हैं। भाजपा संगठन के कार्यों में भी वे बढ़ चढ़कर योगदान देते आए हैं। मृदुभाषी संजय पांडे रोज सुबह नगर भ्रमण पर निकल रहे हैं और लोगों से मेल मुलाकात कर आशीर्वाद मांग रहे हैं। आज सुबह वे नगर के शहीद पार्क पहुंच गए जहां मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे महिला, पुरुषों और युवाओं से मुलाकात की, उनसे चुनाव में वोट का सहयोग मांगा। इसके बाद पार्क में मौजूद कई लोग संजय पांडे के साथ पुराना बस स्टेंड स्थित टी स्टाल पर पहुंच गए। जहां चाय की चुस्कियों के बीच दर्जनों सरकारी कर्मचारियों, व्यापारियों, पत्रकारों और अन्य पेशे से जुड़े लोगों से संजय पांडे ने मुलाकात की, उनसे आशीर्वाद की कामना की।हर जगह महापौर प्रत्याशी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में देरी नहीं की। सहज, मिलनसार, कार्य के प्रति संकल्पित श्री पांडेय को समर्थन का वादा मिला। आज के जनसंपर्क में संजय पांडे के साथ सुरेश गुप्ता अपने साथियों के साथ सक्रिय रहे। बीजेपी के अन्य नेताओं की अभी सरगर्मी तो अभी कम दिख रही है, किंतु समय के साथ वह भी सार्वजनिक रूप से समर्थन में शामिल होंगे।

नामांकन भरने के लिए गाजे बाजे के साथ भारतीय जनता पार्टी की महा रैली निकाली

0

बालोद:- नामांकन भरने के लिए,गाजे बाजे,व डीजे के साथ भारतीय जनता पार्टी की महा रैली निकाली रैली में अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी सहित सभी पार्षद प्रत्याशी एक साथ मधु चौक से होते हुए सदर रोड़,पुराना बस स्टैंड, घड़ी चौक,जय स्तंभ,होते हुए नामांकन स्थल पर पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, राकेश यादव, महामंत्री राकेश छोटू यादव,मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, यज्ञदत्त शर्मा,लीला शर्मा,लाले शर्मा,रमन टुवानी, कुलदीप कत्याल,अकबर तिगाला,शरद ठाकुर,अजय बाफना, पंकज आहूजा,समीर खान,मन्नी माधवानी,कमल बजाज,जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया,शहर सोशल मीडिया शेखर वर्मा, मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर पंचायत चिखलाकसा में जारी हुई प्रत्यासियों की सूची एक भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

0

दल्लीराजहरा – निर्वाचन आयोग द्वारा चिखलाकसा नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं पार्षदो की सूची जारी कि । जिसमे अध्यक्ष पद हेतू दो प्रत्याशी एवं पार्षद पद हेतू 40 नामांकन भरा जिसमें वार्ड नं 04 से भाजपा के प्रत्याशी के विपक्ष में कोई भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नही किया जिससें भाजपा प्रत्यासी राजू रावटे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । अध्यक्ष पद के लिया । भाजपा ने कुन्ती देवांगन को अपना प्रत्याशी बनाया एवं कांग्रेस ने रत्ना राव को प्रत्याशी घोषित किया । वहीं सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 14 से कुल 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया हैं । 09 वार्डो में भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच में सीधी टक्कर हैं ।

नगर पंचायत चिखलाकसा में पिछले चुनाव में पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष का चुनाव किया गया था, कुल 12 पार्षदों में 10 पार्षद भाजपा के एवं 01 कांग्रेस व 01 निर्दलीय जीतकर आये थें जिसकी वजह से भाजपा के अध्यक्ष रूप में वार्ड क्रं 07 की पार्षद श्री भिखी मसीया अ.ज.जा अरक्षण से अध्यक्ष बनी थी इसके पश्चात् इस बार भी अध्यक्ष पद अन्य पिछडा वर्ग आरक्षण के कारण 03 बार से पार्षद रहीं, श्रीमति कुती देवांगन पर भाजपा ने विश्वास दिखाकर अध्यक्ष का प्रत्यासी बनाया । वहीं वार्ड 08 से निर्दलीय पार्षद रहें वेकंट राव की पत्नी रत्ना राव को कांग्रेस ने अध्यक्ष प्रत्यासी बनाया । वहीं 01 मात्र कांग्रेस पार्षद नुतनदास 02 बार से कांग्रेस की पार्षद रहीं है। पूर्व में उनके पति  हरकदास पार्षद रहे । इनके अस्वस्थ होने के कारण नुतनदास प्रत्यासी बनी एवं लगातार 02 बार से कांग्रेस की पार्षद रही है। अब देखना है कि नगर पंचायत चिखलाकसा में चुनाव कितना रोचक रहता है या पूर्व की तरह एकतरफा ।
इसके पूर्व प्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में निर्दलीय प्रत्यासी हितेश्वरी कोठारी अध्यक्ष बनी थी । उसके पूर्व नगर पंचायत ग्राम पंचायत था ।

लापरवाह पाथरी ग्राम पंचायत सचिव लखीराम देवांगन निलंबित

0
  •  अफसरों के निर्देश की अवहेलना की मिली सजा 

बकावंड बस्तर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत पाथरी के ग्राम पंचायत सचिव लखीराम देवांगन को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है।

निलंबन आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बकावंड के भ्रमण के दौरान पाया गया था कि ग्राम पंचायत पाथरी के सरपंच व अन्य पंचायत पदाधिकारियों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर लखीराम देवांगन सचिव ग्राम पंचायत पाथरी अपने मुख्यालय में नहीं रहकर ग्राम पंचायत पाथरी से काफी दूरी में स्थित ग्राम पंचायत तोंगकोंगेरा में निवास कर रहे हैं और पिछले छह माह से कुछ ही दिन ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बकावंड द्वारा दूरभाष से संपर्क करने का प्रयास करने पर लखीराम देवांगन सचिव का मोबाईल स्वीच ऑफ मिला और उसने कई दिनों तक फोन नहीं उठाया। सचिव के ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में कोई रूचि नहीं लेने सहित योजनाओं के सर्वे कार्य में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बकावंड द्वारा सर्वे कार्य हेतु आदेशित किये जाने के बाद भी ग्राम पंचायत सचिव देवांगन द्वारा ग्राम पंचायत पाथरी में अपनी उपस्थिति नहीं दिए जाने, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तथा ग्राम सभा की बैठकों, आयुष्मान कार्ड के शिविर में उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप लखीराम देवांगन सचिव को उच्चाधिकारियों के आदेश एवं निर्देशों की अवहेलना करने सहित अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने तथा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत् ग्राम पंचायत सचिव के विहित कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन नहीं करने के कारण निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में लखीराम देवांगन का मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बकावंड निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी कांग्रेस से विकास की उम्मीद करना भी बेमानी: केदार कश्यप

0
  •  मेयर प्रत्याशी संजय पांडेय की नामांकन रैली में जमकर गरजे किरण व केदार 
  • संजय पाण्डेय ने दाखिल किया नामांकन पत्र 

अर्जुन झा

जगदलपुर बीजेपी से जगदलपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने आज मंगलवार को नामांकन भरा। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे। नामांकन रैली में वन मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव कांग्रेस पर जमकर बरसे

नामांकन पश्चात जनसभा भी हुई। सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप और प्रत्याशी संजय पाण्डेय ने संबोधित किया। केदार कश्यप ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेयर से लेकर पार्षद तक के टिकट बेचे गए हैं। जो लोग टिकट खरीद कर मेयर, पार्षद बनेंगे, वो भला सरकार और जनता का धन लूटने से कैसे बाज आ सकते हैं,  कश्यप ने जनता से पूछा कि क्या आप लोग ऐसे प्रतिनिधि चुनेंगे? भीड़ से आवाज आई-बिल्कुल नहीं। इसके बाद केदार कश्यप के हमले की धार और तेज हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी पार्टी है। साठ साल तक गरीबी हटाने का नारा देती आई कांग्रेस गरीबी हटाने के नाम पर जनता का धन लूटती रही और कांग्रेस के लोग धन कुबेर बनते चले गए।

कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र पार्टी है, जो ईमानदारी से जनता की सेवा कर रही है, अपने पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी और कुशाभाऊ ठाकरे जी के मूलमंत्र पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान में लगी हुई है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जगदलपुर नगर सरकार में भी भाजपा को लाएं, तभी इस शहर का समग्र विकास हो सकेगा, आप सभी को मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने वाहन का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी वाहन में कार, ट्रेक्टर, ऑटो के पहिए लगे हों तो वह वाहन चल नहीं पाएगा। इसलिए यहां भाजपा की नगर सरकार बनाना आप सभी का दायित्व है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने पवन सुत हनुमान के जयकारे लगवाकर और हर हर महादेव का घोष कर अपने भाषण की शुरुआत की। किरण देव ने भाजपा की संकल्प बद्धता का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनते भाजपा ने संकल्प लिया था कि मुख्यमंत्री जी तब तक सरकारी आवास में प्रवेश नहीं करेंगे, जब तक कि प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास न मिल जाएं। यह संकल्प हमने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सबका प्रयास, सबका विश्वास और सबका विकास के मूलमंत्र पर काम करते हुए जनसेवा मे लगी हुई है। जगदलपुर वासियों का भी भरपूर स्नेह नगर निगम चुनाव मे भी वैसा ही मिलना चाहिए जैसा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिला था। प्रत्याशी संजय पाण्डेय ने नौ साल तक नगर सरकार में कांग्रेस काबिज रही मगर चौपाटी, बस स्टैंड निर्माण और दीगर जरूरी सुविधाओं पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री एवं विधायक ने इस ओर ध्यान देते हुए कार्य करवाए हैं। श्री पाण्डेय ने वादा किया कि नगर निगम की सत्ता भाजपा को मिलने के बाद शहr का कायाकल्प होगा, बेरोजगारों को रोजगार और नागरिकों को उत्कृष्ट बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के एकसाथ होने से जगदलपुर में भाजपा के लिए नए सूर्योदय की उम्मीद जगी है। नौ साल से चल रहे कांग्रेस के वर्चस्व को इन दोनों नेताओं की जोड़ी धराशायी कामयाब हो सकती है।स्थानीय विधायक का सहयोग, और केदार कश्यप की कुशल राजनीति से चुनाव में भाजपा की उम्मीदें आसमानी बुलंदी पर हैं। यह जोड़ी ऎसी ही बनी रही तो भाजपा की जीत निश्चित है।

शिक्षा से जीवन के अंधेरे को दूर करें: डॉ. एस जहीरूद्दीन

0
  • अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने गणतंत्र दिवस पर किया झंडारोहण 

जगदलपुर गंणत्रत दिवस के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जामा मस्जिद के सामने अंजुमन इस्लामिया कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सदर हाजी डॉ. एस. जहीरूद्दीन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होनें मुस्लिम समाज की ओर से 76वें गणतंत्र दिवस की मुबारबाद आमजनों को दी।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. जहीरूद्दीन ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारी पीढ़ी को, हम सभी को देश की सेवा करने का कर्तव्य याद दिलाता है। हम सभी अपने कर्तव्यों को निभाएं और एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें। महात्मा गांधी से लेकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसी महान हस्तियां हमें यह सिखाती हैं कि संघर्ष, समर्पण और मेहनत से हर किसी को मंजिल मिल सकती है। हमें अपनी शिक्षा, अपने प्रयासों और अपनी मेहनत से यह सिद्ध करना होगा कि हम हिन्दुस्तान के महान भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस देश को अगर महान बनाना है तो शिक्षा का महत्व समझना होगा। जैसा कि हमारे पूर्व राष्टपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि शिक्षा वह ताकत है जो आपको अंधेरे से उजाले की ओर ले जाती है। गणतंत्र दिवस के महा पर्व के उपल्क्षय में पूरे देशवासी एक दूसरे से आपसी भाईचारा बनाए रखेगें। तथा यह दिन अपने देश की एकता और गौरव का बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। डॉ. एस. अजहरुद्दीन ने कहा कि हमें अपने देश के प्रति सच्ची निष्ठा रखनी चाहिए और इसे विश्व में एक महान राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इसके बाद मुस्लिम समाज के शहरे काजी मौलाना इस्लाम बक्श मिसबाही साहब ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर एकता अखंडता को बनाए रखें और हमारे हिन्दुस्तान के लिए हमारे दिलो में बेइंतेहा मोहब्बत और भाईचारा बने रहे। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के वरिष्ठ मेंमबर इसराईल भारती के द्वारा स्कूली बच्चों और शिक्षकों को शिक्षा के संबंध में न उत्साहवर्धक बातें बताई गईं। उन्होंने कहा कि बगैर शिक्षा के जीवन में अंधेरा रहता है। हम अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम दें और देश हित में एकता का परिचय दें। हम हिन्दुस्तान को और अधिक सशक्त, समृद्ध और विकसित बनाएंगे। इस अवसर पर अंजुमन उर्दू हिंदी हायर सेकंडरी स्कूल में 2023-24 की मेरिट लिस्ट में आए बच्चों को मैडल व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया व शहर के तमात मौलाना, मोअज्जन को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।उक्त अवसर पर समाज के सभी गणमान्य नागरिक, अंजुमन उर्दू हिंदी हायर सेकंडरी स्कूल के टीचर्स व बच्चे एवं शहर के मौलाना, मोअज्जन उपस्थित थे।

मिशन इलेक्शन पर निकले मलकीत

0
  •  वरिष्ठजनों और नेताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं गैदू 

अर्जुन झा

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू मिशन इलेक्शन पर निकल पड़े हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत वरिष्ठजनों और वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लेकर की है।

मलकीत सिंह गैदू पूरे बस्तर संभाग के जाने माने चेहरे हैं। पूरे जगदलपुर नगर में उनकी विशिष्ट पहचान है। परिवहन व्यवसायी मलकीत सिंह गैदू ने महापौर प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही चुनावी मोड पर आ गए हैं।सबसे पहले उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद आज सुबह उन्होंने मां दंतेश्वरी के दर्शन कर नगर के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मेल मुलाकात एवं उनसे आशीर्वाद लेने का सिलसिला शुरू किया। आज मलकीत सिंह गैदू ने नगर पालिक निगम जगदलपुर के चुनाव प्रभारी एवं बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल से राजीव भवन में भेंट की। इस दौरान श्री लखेश्वर बघेल ने उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया। आत्मविश्वास से भरपूर मलकीत सिंह और लखेश्वर बघेल व अन्य कांग्रेस नेता इस दौरान काफी प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। लखेश्वर बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सही और मजबूत प्रत्याशी के रूप में मलकीत भाई पर भरोसा जताकर सराहनीय काम किया है। यह चुनाव हम जरूr जीतेंगे। हमारे मलकीत भाई जगदलपुर के मेयर बनेंगे और, हमारे पार्षद 48 में से 40- 41 वार्डों मे जीत कर आएंगे। भाजपा और भजपाई सरकार कितना भी छल प्रपंच कर ले और साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना ले कांग्रेस की नगर सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि जगदलपुर के हर नागरिक का आशीर्वाद मेरे साथ है, जनता के स्नेह और बड़ों का आशीष है तो कोई भी ताकत मेरी राह का रोड़ा नहीं बन सकती।

रेखचंद है साथ, तो चिंता की क्या बात?

मलकीत सिंह गैदू आज ही पूर्व विधायक रेखचंद जैन से भी मिले। दोनों ने गुलदस्ते भेंटकर एक दूसरे का स्वागत किया। रेखचंद जैन वो शख्सियत हैं जिन्होंने जगदलपुर के विधायक रहते शहर के विकास के लिए सरकार से करोड़ों रुपए दिलाए थे। शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने रेखचंद जैन ने पर्याप्त राशि की स्वीकृति दिलाई थी। शहर की गली गली में  जैन का नाम चलता है। सौम्य, मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी रेखचंद जैन का साथ मिलने से मलकीत सिंह गैदू की ताकत मजबूत होगी और कांग्रेस का हाथ भी मजबूत होगा। रेखचंद जैन ने महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का मुंह ह मीठा कराया और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी दे दी।रेखचंद जैन का बहुमूल्य सहयोग ही मलकीत सिंह को महापौर की कुर्सी तक पहुंचा सकता है। मलकीत सिंह का रेखचंद से मिलना उनकी राह आसान बना देगी।

किरण देव ने फहराया तिरंगा

0

जगदलपुर एकात्म परिसर रायपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ध्वजारोहण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अपने शासकीय आवास देवेंद्र नगर रायपुर में भी ध्वजारोहण किया।

पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या

0
  • देहरादून के लिए रवाना हुए मंडावी परिवार के लोग

जगदलपुर दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने देहरादून में आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। वह उत्तराखंड के देहरादून में रहकर फिजियोथेरेपी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

         रविवार को पेइंग गेस्ट हॉस्टल में ही उसके आत्महत्या करने की खबर मिली। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दीपा मंडावी कुछ दिन पहले ही दंतेवाड़ा अपने घर आई थी। देहरादून में वह अपनी सहेलियों के साथ किराए के कमरे में रहती थी। लेकिन सप्ताहभर पहले ही वो पीजी रूम में शिफ्ट हो गई थी।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत भाजपा व कांग्रेस के अन्य नेता दिवंगत भीमा मंडावी के चितालंका स्थित निवास पर पहुंच गए थे। ओजस्वी मंडावी अपने परिजनों के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गईं।

त्रासदी से गुजर रहा मंडावी परिवार

भीमा मंडावी की पहली पत्नी का निधन वर्ष 2012 में भीमा के पहले विधायक कार्यकाल के दौरान सड़क हादसे में हो गया था। उनकी 3 बेटियां व 1 बेटा में से बड़ी बेटी ने वर्ष 2013 में रायपुर में पढ़ाई करते हुए ही छात्रावास में सुसाइड किया था। वहीं अब दूसरे नंबर की बेटी दीपा ने भी सुसाइड कर लिया है। दीपा से छोटा एक भाई और एक बहन है। वहीं भीमा की दूसरी पत्नी ओजस्वी मंडावी से उनकी एक बेटी है।

नक्सलियों ने की थी भीमा की हत्या

भाजपा विधायक के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान भीमा मंडावी की हत्या नक्सलियों ने 9 अप्रैल 2019 को कर दी थी। लोकसभा चुनाव के प्रचार में निकले भीमा की गाड़ी को नक्सलियों ने बारूदी विस्फोट से उड़ा दिया था। कुआकोंडा इलाके के श्यामागिरी में हुए इस हमले में भाजपा विधायक, 3 सुरक्षा कर्मी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी।

MOST POPULAR

HOT NEWS