City Media - Page 318 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 318

अटल जी का संपूर्ण जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत: वन मंत्री केदार कश्यप

0
  •  अटल की 100 वीं जन्म जयंती पर कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि 
  • वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल, श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मान 

जगदलपुर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती पर बुधवार को उन्हें याद किया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्व. वाजपेयी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। कश्यप ने कहा कि अटल जी के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अजातशत्रु पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजनीतिक जीवन में जो मापदंड स्थापित किए थे, उससे सभी कार्यकर्ताओं को सीखना चाहिए। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने ही छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी। आज देश सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार आसीन है, हम सभी को समवेत रुप से राष्ट्र को आगे बढ़ाने नित दिन कार्य करना है, यही स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।

कार्यक्रम को बस्तर सांसद महेश कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने भी संबोधित कर स्व. अटल जी का स्मरण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाकांत सिंह, शीलचंद जैन, उप्पल राव नायडू, दंतेश्वर राव नायडू व धर्मपाल महावर का शाल, श्रीफल भेंटकर वरिष्ठ नेताओं ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन आर्येन्द्र आर्य ने व आभार प्रदर्शन नव निर्वाचित पश्चिम जगदलपुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, लच्छूराम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, राजेंद्र वाजपेयी, मनोहर तिवारी, प्रकाश रावल, नरेंद्र पाणिग्रही, दिनेश केजी, बृजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

_

भाजयुमो शहर मंडल द्वारा वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा जाकर मत्था टेककर साहिबजादों की वीरता को नमन किया

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश एवं जिला के आह्वान पर भाजपा मंडल दल्ली राजहरा के निर्देशानुसार भाजयुमो शहर मंडल दल्लीराजहरा के द्वारा “वीर बाल दिवस” अवसर पर गुरुद्वारा जाकर मत्था टेककर  गुरु गोबिंद सिंह जी के अमर बलिदानी साहिबजादों की वीरता को कोटि-कोटि नमन।

छोटी सी उम्र में साहिबजादों का यह बलिदान देश-प्रदेश के बच्चों को राष्ट्र की संस्कृति और धर्म की रक्षा की प्रेरणा देगा। बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह महामंत्री रमेश गुजर, राकेश द्विवेदी , मदन माइती,  गिरधर सिन्हा, इंद्रजीत सिंह, तुली अतिंद्र सिंह कुलदीप सिंह, बंटी रंधावा, दमनदीप सिंह, भूपेंद्र श्रीवास,शंकर साहू, सोनू ठगेल सुमित जैन एवं सिख समाज के वरिष्ठ लोग़ उपस्थित थे

नगर पंचायत चिखलाकसा में अटल बिहारी बाजपेयी जी के 100वी जयंतीमनाया गया

0

नगर पंचायत चिखलाकसा मे दिनांक 25.12.2024 को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के 100वी जयंती का कार्यक्रम नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्र03 के पुष्पवाटिका में अटल परिसर भूमिपूजन का कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से किया गया ! भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी जी के फोटो पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री आदरणीय  अरुण साव जी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया ! नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्र 03 अटल वार्ड के पुष्पवाटिका में अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमिपूजन किया गया ! मुख्य रूप से उपस्थित मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमेश साहू उपस्थित थे उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु बर्तन बैंक की घोषणा की गयी जिसके अंतर्गत किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु थाली, गिलास, निशुल्क दिया जायेगा जिससे डिस्पोजेबल बर्तनों की उपयोगिया कम होगी जिससे पर्यावरण की सुरक्षा व गाय-माता की रक्षा होगी !

कार्यकम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला व सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण किया सभी अतिथियों द्वारा पुष्पवाटिका में सफाई अभियान किया गया ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि – सोमेश साहू जी, अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया जी, विशेष अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैययद जी , किसान मोर्चा अध्यक्ष मितेन्द्र वैष्णव जी, पार्षद वार्ड क्र.03  ताराचंद पाथोडे जी, पूर्व उपाध्यक्ष  भरत भाई पटेल जी व  विजय डड़सेना, पार्षद वार्ड क्र.13 श्रीमती विमला जैन, पार्षद वार्ड क्र.11 श्रीमती लीला डड़सेना, पार्षद वार्ड क्र.10 श्रीमती सुनीता गुप्ता, प्रदेशसह-सोशल मिडिया प्रभारी श्री हितेश मेश्राम, पूर्व पार्षद वार्ड श्रीमती लता पाथोडे, श्री विरेंद्र पासवान, तुलसी सिन्हा,  शंकर साहू एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अरविंद नाथ योगी, उपभियन्ता  राकेश कुमार पाठक सर, मंच संचालन का कार्यभार जी आर सोरी सर द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम समस्त कर्मचारीगण एवं समस्त नगरवासी उपस्थित थे !

सहकार से समृद्धि की पहल के तहत छत्तीसगढ़ में 300 से अधिक बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का हुआ शुभारंभ

0
  • सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने समितियों को दिए पंजीयन प्रमाण पत्र
  •  केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े लोग 

जगदलपुर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर बुधवार को जगदलपुर के टाऊन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सहकार से समृद्धि की पहल से छत्तीसगढ़ में 300 से अधिक नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ राज्य के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा देशभर में नवगठित 10 हजार से अधिक बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों के शुभारंभ एवं संबोधन को वर्चुअल रूप से देखा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करते हुए भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय द्वारा 54 पहल प्रारंभ की गई हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण पहल से भारत की प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक बहुउद्देशीय पैक्स, मत्स्य तथा डेयरी समिति से अच्छादित करना है। अभी प्रदेश में कार्यरत 2058 पैक्स तथा लैम्पस द्वारा प्रदेश के कृषकों को कृषि ऋण तथा खाद-बीज एवं विभिन्न तरह की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन्हें और अधिक सक्षम बनाने तथा नागरिकों को अधिक से अधिक सेवाएं इन समितियों में सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए इन्हें बहुउद्देशीय बनाते हुए कई तरह के कार्य दिए गए हैं। भारत सरकार की कार्ययोजना अंतर्गत राज्य में 500 नए बहुउद्देशीय पैक्स का गठन प्रक्रियाधीन है। सहकारिता मंत्री

कश्यप ने कहा कि राज्य में दुग्ध उत्पादक कृषकों की आय में वृद्धि के लिए एनडीडीबी के साथ राज्य दुग्ध संघ तथा राज्य सरकार के बीच त्रिपक्षीय एमओयू किया गया है। नवीन दुग्ध समितियों का पंजीयन कर दुग्ध उत्पादकों के लिए नवीन योजना भी तैयार की जा रही है, इससे दुग्ध और दुग्ध उत्पादों का प्रचार, उत्पादन, खरीदी, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कृषक समुदाय का आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है। इस कड़ी में राज्य में 57 से अधिक नवीन दुग्ध समितियों का पंजीयन कर लिया गया है।

लघु वनोपज सहकारी समितियां

कश्यप ने कहा कि इसी तरह प्रदेश में वनों तथा वनवासियों की बाहुल्यता को ध्यान में रखते हुए इस कार्ययोजना में लघु वनोपज समितियों को भी शामिल किया गया है। जिसके तहत राज्य के 113 वन-धन समितियों को भी प्राथमिक बहुउद्देशीय लघु वनोपज सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत किया गया है। जहां वनवासियों को सभी प्रकार की सेवाएं मिल सकेंगी। छत्तीसगढ़ में मछली पालन को लेकर आर्थिक विकास की अपार संभावना है। मत्स्य पालन मछुआरों एवं कृषकों के लिए आजीविका का मुख्य साधन है। मत्स्य समितियों के गठन से हमारे समाज में कमजोर समूहों को आजीविका सुरक्षा, पोषण सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। सरकार के इस प्रयास से न केवल मछली उत्पादन बल्कि मत्स्य पालन क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में इसी कड़ी में 169 नवीन मत्स्य समितियों का गठन किया गया है।

रिकॉर्ड धान खरीदी

सहकारिता मंत्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा वर्ष 2023-24 में राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों से रिकार्ड 145 लाख मेट्रिक टन की धान खरीदी की गई। साथ ही कृषक उन्नति योजनांतर्गत किसानों को 13 हजार 260 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया ।खरीफ वर्ष 2024 में अल्पकालीन कृषि ऋण योजनान्तर्गत 15 लाख 21 हजार किसानों को 06 हजार 912 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ में किसान हितैषी सरकार के द्वारा कृषक हित को ध्यान में रखते हुए दिसम्बर 2023 से दिसम्बर 2024 के मध्य सहकारी बैंकों की 16 नवीन शाखाएं स्थापित की गई हैं। किसानों को पैक्स समितियों में 2058 माईक्रो एटीएम उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश के 10 लाख 45 हजार किसानों को रूपे केसीसी कार्ड वितरित किया जा चुका है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को माइक्रो एटीएम से 10 हजार रुपए तक की राशि की आहरण की सुविधा भी प्रदान की गई है। इस माइक्रो एटीएम के जरिए विगत 01 नवम्बर 2024 से अब तक 19104 किसानों को 25 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश के 2014 पैक्स समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा हेतु सक्षम बनाया गया है। जिससे नागरिक सेवाएं दूरस्थ ग्रामीण अंचल तक पहुंच रही है तथा पैक्स को आय का एक अतिरिक्त साधन प्राप्त हुआ है। प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में ग्रामीण जनों को सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराने हेतु राज्य के 25 पैक्स समितियों में प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र प्रारंभ किया गया है।

सहकारी बैंकों में भर्ती

सहकारिता मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक तथा 06 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में 300 से अधिक पदों पर भर्ती की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है और अभ्यर्थियों को नियक्ति पत्र प्रदान किया गया है। राज्य के 2058 पैक्स में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से किसानों को खरीफ 2024 में खाद एवं बीज के लिए 1600 करोड़ का कृषि ऋण वितरित किया गया है। पूर्ण रूप से विकसित होने के उपरान्त इन केन्द्रों में कृषकों को मिट्टी परीक्षण, मौसम पूर्वानुमान तथा कृषि तकनीक संबंधी जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। वहीं अन्न भंडारण योजनांतर्गत 200 मेट्रिक टन क्षमता के 725 नवीन गोदामों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 625 गोदामों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इन सभी गोदामों के पूर्ण होने के उपरान्त राज्य की भण्डारण क्षमता में एक लाख 45 हजार मेट्रिक टन क्षमता की वृद्धि होगी।

उत्कृष्ट समितियों का सम्मान 

जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम को सांसद बस्तर महेश कश्यप ने भी सम्बोधित करते हुए नई पैक्स समितियों को ग्रामीण इलाकों में आर्थिक विकास की ईबारत गढ़ने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बस्तर अंचल की 10 नवीन सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र, 25 किसानों को रुपे किसान क्रेडिट कार्ड तथा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति बड़े कापसी को माइक्रो एटीएम प्रदान किया गया। साथ ही प्रदेश के पहले ई- पैक्स समिति ओरछा सहित माइक्रो एटीएम से सर्वाधिक ट्रांजेक्शन करने वाले सहकारी समितियों मद्देड़, केशरपाल एवं नारायणपुर सहित लोक सेवा केन्द्र के बेहतर संचालन के लिए पैक्स समितियों माड़पाल, कांकेर, केरलापाल एवं बांसकोट को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक द्वय बैदूराम कश्यप एवं लच्छूराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक हरिस एस तथा सहकारिता विभाग एवं राज्य सहकारी बैंक के अधिकारी, बड़ी संख्या में सहकारी समितियों के पदाधिकारियों के अलावा सहकारी समितियों से जुड़े कृषक एवं नागरिक मौजूद रहे।

राजनांदगांव के पुलिस भर्ती घोटाले में गृहमंत्री पद से इस्तीफा दें: दीपक बैज

0
  • मामले की एसआईटी नहीं, सीबीआई करे जांच
  • आरक्षक की आत्महत्या की भी हो न्यायिक जांच 

जगदलपुर राजनांदगांव में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को सिर्फ रद्द करना पर्याप्त नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि राजनांदगांव की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना ही पर्याप्त नहीं है, इस मामले की सीबीआई जांच के साथ राजनांदगांव के आरक्षक भर्ती घोटाला के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा इस्तीफा दें।

दीपक बैज ने कहा है कि पुलिस विभाग में भर्ती घोटाला हुआ है और पुलिस के ही अधिकारी एसआईटी के माध्यम से जांच करेंगे। गृहमंत्री जांच के आदेश दे रहे हैं, कैसे न्याय होगा? जो लोग दोषी हैं, वही जांच भी करेंगे। यह विष्णु के सुशासन में ही संभव है कि आरोपी अपनी जांच खुद करेगा। इस मामले में संलिप्त ठेका कंपनी को तत्काल ब्लेक लिस्टेड किया जाए तथा मामले में आत्महत्या करने वाले सिपाही की मौत के मामले की भी अलग से न्यायिक जांच करवाई जानी चाहिए। दीपक बैज ने कहा है कि जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, नौकरी के नाम पर वसूली की शिकायतों की बाढ़ आ गई है। सत्ता के संरक्षण में छत्तीसगढ़ में नौकरियां बेचने वाले गिरोह फल फूल रहे हैं। भाजपा की सरकार में चयनित अभ्यर्थियों की सूची तो जारी होती है, लेकिन प्रक्रिया के दौरान परिणाम के अंक छिपाए जाते हैं, एसआई भर्ती इसका उदाहरण है। पुलिस भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड, प्रयोगशाला परिचारक में नौकरी लगवाने के नाम पर अनेक काउंटर खुल गए हैं। मंत्रालय और संचालनालय तक में खुलेआम बोली लगाई जा रही है। रिमोट से संचालित इस सरकार में युवाओं के सरकारी नौकरी के रोजगार के अवसर को बेचे जा रहे हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आठवीं बटालियन पेंड्री में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मैनुअल एंट्री और रिजल्ट में गोलमाल किया गया है। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गोला फेंक और ऊंची कूद को लेकर मैनुअल रजिस्टर में और रिजल्ट जारी करने में धांधली की गई है। नंबर बढ़ाने और पास करने लिए लेनदेन की भी शिकायत आई है। जिले के पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार किया है कि तीन हजार से अधिक अभ्यर्थियों के अंकों में गड़बड़ी की गई है। इतने व्यापक स्तर पर संगठित घोटाले को केवल आरक्षक स्तर के चंद कर्मचारियों द्वारा अंजाम दिया गया, यह संभव नहीं है। साय सरकार असल गुनाहगारों को बचाने के लिए 4 आरक्षकों और 2 ठेका कर्मचारियों पर कार्रवाई करके पूरे षडयंत्र पर लीपापोती कर रही है। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।

जगदलपुर के प्रस्तावित अटल परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया वर्चुअल भूमिपूजन

0
  • मुख्यमंत्री ने जशपुर से किया वर्चुअल भूमिपूजन
  • वीर सावरकर भवन में आयोजित किया गया सुशासन दिवस कार्यक्रम

जगदलपुर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जशपुर से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए जगदलपुर शहर के लालबाग दुर्गा मंदिर के सामने 50 लाख की लागत से अटल परिसर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। नगर निगम जगदलपुर द्वारा वीर सावरकर भवन में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वर्चुअल कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्री वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रसाशन मंत्री के मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह गौरव का क्षण है।स्व. बाजपेयी की प्रेरणा से कई लोगों ने राजनीतिक जीवन शुरू किया है। आज प्रदेश के सभी नगर निगमों में पचास लाख, नगर पालिकाओं में तीस लाख और ग्राम पंचायतों में बीस लाख की लागत से अटल परिसरों का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। राज्य सरकार के इस निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी के बस्तर प्रवास का भी उल्लेख किया जिसमें ग्रामीण रात्रि काल में भी उनके स्वागत के लिए खड़े रहे थे। कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, महापौर सफीरा साहू, पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छूराम कश्यप और बैदूराम कश्यप, पार्षदगण, संयुक्त संचालक मिथिलेश अवस्थी, आयुक्त नगर निगम निर्भय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने लालबाग में बनने वाले अटल परिसर का भूमिपूजन किया।

रवि बने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वस्थ्य कर्मचारी संघ के सामुदायिक स्वास्थ्य नानगुर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरंदी में सर्व सम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव किया गया। संघ के उप प्रांताध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार एवं संभागीय अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र पांडे, जिला सचिव दयानंद पटेल उपस्थित थे।आरएचओ रवि कुमार को नानगुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान राजेश तिवारी, निलय राय, प्रेम नाथ, रोशन सेठिया, शीला नायक, चंद्रिका मांझी, लख्मी कश्यप, प्रियंका, प्रमोद, लक्ष्मी यादव, निर्मला देवांगन, गरिमा, रेणुका, मेनका, पूनम आदि उपस्थित थे।

किरण देव ने किया अटल जी को नमन

0

जगदलपुर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती सुशासन दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने रायपुर के अवंती विहार चौक पर अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 वीं जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।

0

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जूगेंरा में आज श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई, जिला अध्यक्ष पवन साहू एवं जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने मां भारती व अटल जी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर , पूजा अर्चना की।

जिला अध्यक्ष व महामंत्री ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को व्यक्तित्व पर उनके जीवन काल पर भारत में उनके योगदान को याद किया।

तत् पश्चात जिला अध्यक्ष पवन साहू नगर पालिका बालोद के द्वारा वार्ड नंबर 16 शीतला मंदिर गंगासागर बालोद के समीप अटल परिसर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया वहां पहुंचे, छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय निकाय में आज अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती (सुशासन दिवस) के शुभ अवसर पर सभी जगह अटल परिसर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया है जिसे वर्चुअल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमि पूजन के शिलालेख का अनावरण किया।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी को वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लिला शर्मा , वरिष्ठ नेता लक्ष्मी चंद लुनिवाल, वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, पूर्व पार्षद दीपक देवांगन,मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, जिला मंत्री अंबिका यादव, मंडल प्रतिनिधि प्रेम साहू,जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जूंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, करही भदर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, बृजेश गुप्ता, प्राची लालवानी, सुनीता मनहर, सरोज गंगबेर, पंकज आहूजा,अजय बाफना, हितेश्वरी कौशिक, छवि सर्वा, विक्रम लालवानी,समीर खान, दुर्जन साहू,छगन साहू,बाल सिंह साहू, एवं समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कमल पनपालिया

जिला मिडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 वीं जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जूगेंरा में आज श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई, जिला अध्यक्ष पवन साहू एवं जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने मां भारती व अटल जी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर , पूजा अर्चना की।

जिला अध्यक्ष व महामंत्री ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को व्यक्तित्व पर उनके जीवन काल पर भारत में उनके योगदान को याद किया।तत् पश्चात जिला अध्यक्ष पवन साहू नगर पालिका बालोद के द्वारा वार्ड नंबर 16 शीतला मंदिर गंगासागर बालोद के समीप अटल परिसर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया वहां पहुंचे, छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय निकाय में आज अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती (सुशासन दिवस) के शुभ अवसर पर सभी जगह अटल परिसर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया है जिसे वर्चुअल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमि पूजन के शिलालेख का अनावरण किया।

 

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी को वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लिला शर्मा , वरिष्ठ नेता लक्ष्मी चंद लुनिवाल, वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, पूर्व पार्षद दीपक देवांगन,मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, जिला मंत्री अंबिका यादव, मंडल प्रतिनिधि प्रेम साहू,जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जूंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, करही भदर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, बृजेश गुप्ता, प्राची लालवानी, सुनीता मनहर, सरोज गंगबेर, पंकज आहूजा,अजय बाफना, हितेश्वरी कौशिक, छवि सर्वा, विक्रम लालवानी,समीर खान, दुर्जन साहू,छगन साहू,बाल सिंह साहू, एवं समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कमल पनपालिया

जिला मिडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

MOST POPULAR

HOT NEWS