City Media - Page 372 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 372

मुंबई में डॉ अब्दुल कलाम अवार्ड से प्रदेश अध्यक्ष श्याम जायसवाल सम्मानित

0
  •  खनिज नगरी दल्ली राजहरा के सेवाभावी युवा हैं श्याम जायसवाल 

दल्लीराजहरा देश आर्थिक राजधानी मुंबई में गैर राजनीतिक संस्था राजनीति की पाठशाला द्वारा भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की जयंती पर कलाम को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश के अलग अलग क्षेत्रों में सामाजिक व राजनीतिक कार्य करने वाली हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया गया था। अलग अलग दलों के नेताओं , उधोगपतियों, प्रशासनिक अधिकारियों, प्रतिष्ठित वकीलों व बुद्धिजीवी वर्ग ने राजनीति की पाठशाला के मंच पर एकत्रित होकर कलाम को सलाम कार्यक्रम के माध्यम से देश के युवा पीढी को कलाम साहब के द्वारा देश मे किये कार्यो से अवगत कराया। डॉ अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर देशभर से आये प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान किया गया। व कई उभरते युवा वैज्ञानिकों को डॉ अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही राजनीति की पाठशाला के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करने व राजनीति में सक्रिय रुप से शामिल होकर जनता के अधिकारों के लिए काम करने पर श्याम जायसवाल को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए श्याम जायसवाल ने राजनीति की पाठशाला के संस्थापक अजय पाण्डे, सह संस्थापक धीरज शर्मा, प्रोग्राम व प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन रोमेश शर्मा, सह संस्थापक अमित द्विवेदी, संगठन महासचिव हरीश कुमार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे, राजबली मांझी के साथ ही पूरे राजनीति की पाठशाला परिवार का आभार व्यक्त किया।

70 वर्षीय रेखा सेन ने इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को दिलाए दो पदक

0
  •  शहर की दादी अम्मा का हौसला और जज्बा है बेमिसाल 

जगदलपुर मां दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर शहर के अब्दुल कलाम वार्ड की निवासी 70 वर्षीय रेखा सेन ने मलेशिया के कोआलालंपुर में आयोजित इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का नाम रोशन किया। 12 और 13 अक्टूबर 2024 को मिनी स्टेडियम बुकिट जालिल, कोआलालंपुर में हुई इस प्रतियोगिता में रेखा सेन ने गोला फेंक और तवा फेंक में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता में चीन, श्रीलंका, सिंगापुर, फिलीपींस, हांगकांग, पाकिस्तान, थाईलैंड, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और उज्बेकिस्तान सहित कई देशों के खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन रेखा सेन ने सभी को मात दी और देश के लिए गौरव हासिल किया। इसके पहले भी रेखा सेन नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

काबिले तारीफ है दादी का हौसला

रेखा सेन को खेल के दौरान मैदान में गिरने से सिर और घुटने में चोट आई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना साहस बनाए रखा और शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले भी वह देश-विदेश में कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 2024 में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। हालांकि, कई बार बिना मेडल के लौटना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। रेखा सेन को 2020 में खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षिका के रूप में की थी, लेकिन खेलों के प्रति उनका जुनून हमेशा से रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद 2016 में वह छत्तीसगढ़ वेटरन एथलेटिक्स एसोसिएशन से जुड़ीं और उसी वर्ष कादम्बरी संस्था का भी हिस्सा बनीं।

चुनौतियों का किया सामना

2013 में पति के निधन के बाद रेखा सेन मानसिक रूप से टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा को फिर से उभारते हुए कई जगहों पर खुद को साबित किया। उनके इस संघर्ष और सफलता की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। कई बार उन्हें अपने ही लोगों से अपमानित होना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज वे उन्हीं पर भारी पड़ रही हैं। अपनी इस महत्वपूर्ण जीत का श्रेय रेखा सेन ने अपने बेटे डॉ. सुमंत सेन और बेटी सुरभि आशीष को दिया। साथ ही, उन्होंने अपने कोच नबी और गुलाब का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके बिना यह सफलता संभव नहीं थी। कादंबरी संस्था के प्रति भी उन्होंने विशेष रूप से आभार प्रकट किया, जिसने हमेशा उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित किया।रेखा सेन की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनका हौसला और समर्पण आज के युवाओं के लिए एक मिसाल है।

बालोद पुलिस के द्वारा ठगी के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

0
  • प्रार्थी से अहस्तांतरित जमीन को किया गया था 3,15,000 रू में सौदा कर ठगी।

बालोद पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय को ठगी के आरोपी को गिरफतार करने हेतु निर्देशित किया गया था।

घटना दिनांक 20.07.2023 से दिनांक 21.09.2023 के मध्य, घटना स्थल ग्राम जगन्नाथपुर आरोपी का मकान नाम आरोपी त्रिभुवन विश्वकर्मा पिता स्व. राम मिलन उम्र 50 वर्ष निवासी जगन्नाथपुर थाना व जिला बालोद द्वारा अपने अपनी बहन भानबाई, रोहिणी के साथ एक राय होकर ग्राम जगन्नाथपुर स्थित खसरा नम्बर 247 रकबा 0.42 हेक्टेयर शासकीय मद की भूमि को अपने पूर्ण स्वामित्व का भूमि बताकर छल पूर्वक जुमला 13,00,000 रू में सौदा कर प्रार्थी से ब्याना बतौर इकरारनामा 3,15,500 रकम लिया, प्रार्थी द्वारा उक्त सौदा किये गये जमीन का रजिस्ट्री हेतु नकल निकाला गया, तब प्रार्थी को जानकारी हुआ कि आरोपियों द्वारा शासकीय मद की जमीन को अपना स्वामित्व का बताकर इसके साथ धोखाधड़ी किये है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 514/2024 धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान आरोपी त्रिभुवन विश्वकर्मा पिता स्व. राम मिलन उम्र 50 वर्ष निवासी जगन्नाथपुर थाना व जिला बालोद (छ.ग.)से पुछताछ करने पर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी कर कुल 3,15,500 को प्रार्थी से प्राप्त करना और प्राप्त रकम को अपनी बहनों के साथ आपस में बांटकर खर्च करना बताये, आरोपी त्रिभुवन व अन्य के द्वारा अपराध करना पाये जाने से आरोपी त्रिभुवन को विधिवत् दिनांक 19.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण का पता तलाष जारी है।

आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक कमला यादव प्रधान आरक्षक भगवान धुर्व आरक्षक मोहान कोकिला का महत्वपूर्ण योगदान था

अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ तस्करी करते छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) के चार आरोपी गिरफ्तार

0
  • थाना डौण्डी लोहारा में अपराध के 150/202 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीचद्ध

पुलिस महानिरीक्षक महोदय  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में  पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री एस आर भगत के द्वारा अपने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गांजा, शराब जैसे मादक पदार्थो के अवैध विक्री, परिवहन, भण्डारण व जुआ, सटटा जैसी अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने तथा उन पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था उसी के तारतम्य मे  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री अशोक कुमार जोशी, उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय बालोद  देवांश राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व मे लगातार अवैध गांजा, शराब जैसे मादक पदार्थों के अवैध बिक्री, परिवहन, भण्डारण व जुआ, सटटा पर कार्यवाही की जा रही है कि दिनांक 17.10.2024 को अवैध गांजा विक्री हेतु परिवहन करने वालो के विरूद्ध थाना डौण्डी लोहारा स्टाफ के द्वारा कार्यवाही की गई है।

 

दिनांक 17.10.2024 को रात्रि में जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि बस्तर भानुप्रतापुर से राजनांदगांव की ओर एक सफेद रंग की कार में चार व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से अधिक मात्रा में गांजा तस्करी कर बिक्री करने परिवाहन कर ले जाने की मुखवीर सूचना पर थाना स्टाफ द्वारा ग्राम संबलपुर मेन रोड नाला पुल के पास नाकाबंदी करने पर एक सफेद रंग की एस्पायर कार क्रमांक MP 28 CB 1575 को रोक कर चेक किया गया जिसमें चार व्यक्ति बैठे थेउक्त व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) प्रेमसिंग रावत (02) आकाश चौहान (03) प्रशांत ओगले (4) मोहन सातनकर सभी साकिन जिला छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) का होना बताये। कार की तलाशी लेने पर कार से उनके कब्जे से विमल पान मसाला के थैला में 06 नग पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला वजन करीबन 12 किलो 614 ग्राम कीमती करीब 90000 रूपये एवं कार क्रमांक MP 28 CB 1575 कीमत करीब 3,00,000 रूपये जुमला कीमती 3,90,000 रूपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 150/2024 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों (01) प्रेमसिंग रावत (02) आकाश चौहान (03) प्रशांत ओगले (4) मोहन सातनकर को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

 

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना डौण्डीलोहारा से थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव, सहायक उप निरीक्षक आत्मा राम धनेलिया, प्रधान आरक्षक यज्ञदत्त ठाकुर, लिलेश्वरी देवांगन, आर. पूनम खरे, रूपेश कुमार सलाम ईश्वर पटेल, टेमन राणा, नितिन देवांगन, बेनी राम साहू, ओम प्रकाश कौमार्य, विनोद कुमार अजय, त्रवेश कुमार सिन्हा, ललित कुमार निर्मलकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आरोपीगण नाम/पता :-

(01) प्रेमसिंग रावत पिता विक्रम सिंग रावट उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड नं. 47 प्रियदर्शनी कालोनी छिंदवाड़ा थाना देहात जिला छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)

(02) आकाश चौहान पिता जुगल चौहान उम्र 45 वर्ष साकिन 08 वी बटालियन छिंदवाड़ा थाना कोतवाली जिला छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)

(03) प्रशांत ओगले पिता स्व. श्री प्रभाकर ओगले उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड नं. 45 थाना कोतवाली जिला छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) (04) मोहन सातनकर पिता किन लाल सातनकर उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं. 47 प्रियदर्शनी कालोनी छिंदवाड़ा थाना देहात जिला छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)

जप्ती का विवरण :-

(01) एक सफेद लाल रंग के विमल पान मसाला लिखे कपड़े के थैला में 12 किलो 614 ग्राम कीमती करीबन 90,000 रूपये मादक पदार्थ गांजा

(02) सफेद रंग के फोर्ड कंपनी के एस्पायर कार क्रमांक MP 28 CB 1575 कीमती लगभग 3,00,000 रूपये

करोड़ो की धोखाधड़ी में शामिल 02 अन्य आरोपी मदार खान की पत्नी फातिमा बी व आरोपी हरेन्द्र नेताम का पुत्र मयंक नेताम को डौण्डी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

डौण्डी के अप. क्रमांक 54/2024 धारा 420, 34 भादवि के प्रार्थी चंदर नुरूटी पिता लीलाराम नुरूटी उम्र 43 साल साकिन ओड़गांव थाना डौण्डी जिला बालोद (छ0ग0) द्वारा दिनांक 08.09.24 को थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2022 में वन विभाग में वनरक्षक एवं अन्य पदों पर भर्ती निकलने पर वन रक्षक पद पर नौकरी हेतु देवेन्द्र ठाकुर (घोटिया निवासी) के माध्यम से 4 लाख 70 हजार रूपये, हरेन्द्र नेताम एवं मदार खान उर्फ सलीम खान, प्रदीप ठाकुर को नौकरी लगाने के नाम पर दिया था और लगभग 70 लोगों के द्वारा नौकरी गलाने के नाम पर अलग अलग राशि लगभग 3 करोड़ 70 लाख रू. उक्त व्यक्तियों को दिया गया आरोपी (01) मदार खान उर्फ सलीम खान निवासी दुतकैइया थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ.ग.),( 02) हरेन्द्र नेताम पिता निवासी आजाद चौक रायपुर जिला रायपुर (03) प्रदीप ठाकुर निवासी आजाद चौक रायपुर जिला रायपुर (छ.ग.) पर एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही की जाने हेतु आवेदक के लिखित शिकायत आवेदन पेश करने पर आवेदक की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अप.क्र. 54/2024 धारा 420,34 भादवि कायम किया गया । प्रकरण के गंभीरता को देखते हुए  एस.आर. भगत पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद एवं  अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद एवं श्रीमती डां. चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनीष सेण्डे थाना प्रभारी डौण्डी व स्टॉफ एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुर्व में आरोपी (01) मदार खान (02) प्रदीप ठाकुर (03) आरोपी हरेन्द्र नेताम को पुर्व में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण में विवेचना दौरान पीड़ितों से धोखाधड़ी करने में शामिल मुख्य आरोपी मदार खान की पत्नी फातिमा बी खान निवासी दुतकैया जिला महासमुद एवं आरोपी हरेन्द्र नेताम का पुत्र मयंक नेताम निवासी ग्राम मंगचुवा थाना गुरूर हॉल भिलाई को पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्रहण की पार्टी की सक्रिय सदस्यता

0
  •  प्राथमिक सदस्य संख्या पूर्ण करने वाले कार्यकर्ताओं को बनाया सक्रिय सदस्य 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण सक्रिय सदस्यता कार्य का शुभारंभ शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में हुआ। सक्रिय सदस्यता शुभारंभ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आहुत की गई। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वयं सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। जिसके पश्चात उन्होंने निर्धारित लक्ष्य पूरा करने वाले सक्रिय सदस्यों को भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई और रसीद प्रदान की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य 30 अक्टूबर तक पूरा करना है। प्रत्येक बूथ में 2 सक्रिय सदस्य एवं प्रत्येक मंडल में 200 सक्रिय सदस्य बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर बैठक रखकर सदस्यता के आंकडे की जानकारियां लें। विष्णु के सुशासन में हर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं, कार्यकर्ता वन-टू-वन संवाद स्थापित कर सदस्यता लक्ष्य को पूरा करने में अपनी ऊर्जा लगाएं व सदस्यता कार्य में उदासीनता न बरतें। देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना अनिवार्य है। उन्होने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्य बनाने का कार्य जारी रखें। वहीं पार्षदों को भी सदस्यता पर जोर देकर वार्ड स्तर पर समय सीमा में लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक है, जिसका लाभ निश्चित रूप से आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि बस्तर में सक्रिय सदस्यता का आज शुभारंभ हो रहा है और कार्यकर्ताओं ने निर्धारित लक्ष्य का आधा 70,151 की संख्या में ऑनलाइन सदस्यता पूर्ण कर ली है। अब दुगुनी ऊर्जा से लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होने 11 मंडलों के अध्यक्षों को ऑफलाइन बुक जमा कर आंकड़े सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बूथ प्रभारियों से कहा कि अपनी सदस्यता की इंट्री कर शक्ति केंद्र में जमा करें। उन्होने कहा कि हर मंडल में 200 सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे ने किया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, सुधीर पांडे, योगेंद्र पांडे, श्रीधर ओझा, सुरेश गुप्ता, संजय पांडे, राजेंद्र वाजपेयी, आयेन्द्र सिंह आर्य, सुब्रतो विश्वास, मनोहर दत्त तिवारी, अश्विनी शरडे, राजेश श्रीवास्तव, नीटू भदौरिया, राजपाल कसेर, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, एल. ईश्वर राव, दिनेश केजी सहित भाजपा पार्षद व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने विधायक निधि से नगर निगम को दिए 10 नये पानी टैंकर

0
  •  मांई दंतेश्वरी की पूजा कर किरण देव ने 10 नए टैंकरों का किया लोकार्पण

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधायक निधि से जगदलपुर नगर पालिक निगम को 10 नए पानी टैंकर प्रदान किए हैं। विधायक निधि से 10 नग पानी टैंकर को आज शनिवार को दंतेश्वरी मंदिर के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत पूजा अर्चना कर नगर पालिक निगम जगदलपुर को समर्पित किए।

इस दौरान महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, भारती श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडे, आलोक अवस्थी, निर्मल पाणिग्रही, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, दिगंबर राव, त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई, नीलम यादव, सुनीता सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में वैकल्पिक जल प्रदाय के लिर पानी टैंकर की आवश्यकता पड़ती रहती है। कभी कभी अपरिहार्य कारणों से पानी सप्लाई बाधित होने से टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई नगर निगम के द्वारा वार्डों में की जाती है। मांगलिक कार्यक्रमों, सुख दुख के कार्यो के लिए भी पानी टैंकर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उपयोगी होते हैं। निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से चर्चा उपरांत विधायक निधि से 10 नग पानी टैंकर दिए जा रहे हैं। जिससे अब टैंकरों से पानी सप्लाई करने में नगर निगम को सुविधा होगी और शहर की जनता को भी इसका लाभ मिलेगा। देव ने कहा कि पर्याप्त टैंकरों के रहने से कहीं पर पानी की समस्या उत्पन्न होने पर लोगों को समय से टैंकर उपलब्ध हो सकेग। नगर निगम क्षेत्र में जन उपयोगी कार्यों में कोई कमी नहीं आयेगी।आगे भी जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता में पूरा किया जायेगा। शहर के योजनाबद्ध विकास के लिये संकल्पित होकर काम किए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद राणा घोष, श्रीनिवास मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, सहायक अभियंता सोनू साहू, उप अभियंता संजीव एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मावली माता को दी विदाई

0

जगदलपुर ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के अंतिम दिन शनिवार को मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मावली माता की डोली को ससम्मान विदाई दी गई। इस दौरान समूचे परिसर में हजारों लोगों ने आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा करने सहित मां दंतेश्वरी के जयकारे के साथ मावली माता को दंतेवाड़ा के लिए विदाई दी। साथ ही मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से गीदम रोड स्थित जिया डेरा तक मावली माता को श्रद्धालुओं ने फूलमाला और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बस्तर के सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी कमलचंद्र भंजदेव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह,आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस.,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारी, मांझी-चालकी, मेंबर मेंबरिन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्राथमिक शाला चंदनबिरही में न्योता भोज का आयोजन

0
  • एकलव्य विद्यालय के लिए चयनित बच्चों की पहल 

जगदलपुर प्राथमिक शाला चंदनबिरही अंबागढ़ चौकी के एकलव्य विद्यालय के लिए चयनित छात्र उमेश गोरे पिता दिलीप गोरे माता राजकुमारी गोरे, यश आर्य पिता धरमू राम आर्य माता बिंदाबाई आर्य और खोमेश तुमरेटी पिता राम तुमरेटी माता देव कुमारी तुमरेटी द्वारा महा नेवता भोज कराया गया।

विद्यालय में अध्यनरत सभी बच्चों को तथा उनके पालकों को भी खीर, पुड़ी, बड़ा, केला, सलाद व सब्जी में मटर पनीर खिलाया गया।कार्यक्रम में ग्राम के प्रमुख मालिक राम भूआर्य, वार्ड पंच ईश्वर लाल गोरे, वार्ड पंच रूंगतीन बाई भूआर्य, पूर्व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राम तुमरेटी, प्रधान पाठक कुशल कुमार हदगिया, सहायक शिक्षक अमित बाम्बेश्वर, छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू उपस्थित रहे। न्योता भोज कार्यक्रम के लिए प्रधान पाठक और शाला प्रबंधन समिति ने तीनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ पालकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने में कारगर साबित होगा महतारी सदन: किरण देव

0
  •  विधायक किरण देव की पहल पर जगदलपुर क्षेत्र में चार महतारी सदन स्वीकृत
  • नानगुर, मारकेल, चिंगपाल व कोलेंग में बनेंगे सदन

जगदलपुर प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने भाजपा प्रदेश सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की थी। अब छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने हेतु महतारी सदन का निर्माण विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में करने का निर्णय भाजपा प्रदेश सरकार ने लिया है। महतारी सदन में ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उनके ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का पुनीत उद्देश्य रखा गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की अनुशंसा पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चार स्थलों में महतारी सदन बनाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ सरकार से प्राप्त हुई है। जगदलपुर विधानसभा के नानगुर, मारकेल-1, चिंगपाल दरभा, कोलेंग दरभा पंचायत क्षेत्र में महतारी सदन निर्माण कार्य करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पंचायत मंत्री विजय शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की पहल पर क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में महतारी सदन के निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा महतारी सदन के निर्माण से हमारी मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनने के साथ स्वावलंबी जीवन जीने एवं सशक्त होने का अवसर मिलेगा। महतारी सदन में महिलाओं के प्रशिक्षण देने ने के साथ रोजगार के अवसर सुलभ कराकर स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए चार महतारी सदन नानगुर, मारकेल-1, चिंगपाल दरभा, कोलेंग दरभा में लागत 24 लाख 70 हजार रुपए में प्रत्येक महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इन क्षेत्रों में महतारी सदन के निर्माण से हमारी मातृशक्ति महिला बहनों को काफी सुविधा प्राप्त होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS