City Media - Page 383 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 383

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा

0

यदि कोई अंजान व्यक्ति आपको काल मेसेज कर लुभावना ऑफर देता है या किसी सर्विस के ब्लॉक होने का भय दिखाता है किसी एक्सिस्टिंग सर्विस , ऑनलाइन खरीददारी या व्यक्तिगत जानकारी देकर आपको। विश्वास में लेता है तो सचेत हो जाइए आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते है

डिजिटल दौर में आए दिन साइबर ठगी के नए नए तरीकों के बारे में हम सुनते है ,इन नए नए तरीकों से साइबर ठग लोगो को अपने जाल में फंसाते है

सर्विस ब्लॉक होने का भय दिखाकर

किसी भी प्रकार की सर्विस जो आप सर्विस प्रोवाइडर से ले रहे ,सीधे काल से या मेसेज से जिसने एक मोबाइल नंबर लिखा होता है ,सर्विस बंद हो जाने की जानकारी आपको भेजी जाती है ,की आपका सर्विस ब्लॉक हो गया है अगर सर्विंस कंटिन्यू करना है तो ऑन लाइन पैसे पे करना होगा

आपने किसी भी प्रकार की सर्विस पूर्व में ले के रखा है ,कहीं बीमा कराया है ,कोई लोन के रखा है ,जिसके बदले आपने अपना बायोडाटा दिया है ,बैंक में आपने केवाईसी फॉर्म भरते समय अपना डेटा मोबाइल न, पेन कार्ड ,आधार कार्ड न, फोटो ग्राफ दिया है , आपको उसी सर्विस प्रोवाइडर के नाम से फर्जी काल आ सकता है ,ऐसे जगह से आपकी डेटा चोरी हो चुकी होती है। आपको फोन के माध्यम से आपकी पूरी जानकारी दी जा कर विश्वाश में लेकर आपसे ठगी की जाती है।

ऑन लाइन खरीददारी

आज ई कॉमर्स का जमाना है ,समय की बचत और पैसे बचाने के हम ऑन लाइन खरीददारी करते है ,जो समान ऑनलाइन हमे दिखाया जाता है ,उसकी डिलीवरी होती नही है ,कई बार डिलीवरी लेने के बाद पता चलता है की प्रोडक्ट की जगह ईट पत्थर भेजे जाते है।

क्या करें

सर्विस ब्लॉक होने संबंधी काल या मेसेज आने पर चेक करे वास्तव में सर्विस ब्लॉक हुई है अथवा नहीं ,सर्विस प्रोवाइडर से सीधे बात करें

इनको भय में आकर पेमेंट नही करें

आपको फोन से आपके बारे में अगर पूरी जानकारी दी जाकर कोई लुभावना ऑफर बताया जाए तो सतर्क हो जाए ,सीधे सर्विस प्रोवाइडर से मिले ,लालच ने आकर कोई पेमेंट न करें।

ऑन लाइन खरीददारी करते समय सतर्क रहे ,विश्वशनीय साइट से ही खरीददारी करें

सही समान की डिलीवरी नही होने की स्थिति में उपभोक्ता फोरम के पोर्टल में ऑनलाइन या व्यक्तिगतकी जा सकती है।

घटना होने पर क्या करे 

साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में 1930 पर काल करे सेंट्रल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ,ww.cyber crime.gov.in पर रिपोर्ट करे।

 

 

झाड़ेश्वर परिवहन समिति का सांसद व विधायक ने किया उदघाटन

0

जगदलपुर बस्तर जिले के जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में स्थापित नगरनार स्टील प्लांट प्रभावितों ने संगठित होकर झाड़ेश्वर परिवहन समिति गठन किया है और परिवहन क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाने नये कार्यालय की शुरुआत किया है जिसका विधिवत उद्घाटन सांसद महेश कश्यप व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (जगदलपुर, विधायक) ने किया। इससे पूर्व बस्तरियां संस्कृति अतिथियों का स्वागत किया गया।

केंद्र सरकार की सार्वजनिक उपक्रम कंपनी एनएमडीसी द्वारा नगरनार में स्टील प्लांट की स्थापना किया है और अब यहां से उत्पादन शुरू हो गया है जिसके तहत् परिवहन कार्य के झाड़ेश्वर परिवहन समिति भी सक्रिय हुई है। नगरनार स्टील प्लांट क्षेत्र से सटे आमागुड़ा में भव्य कार्यालय का निर्माण किया गया है जिसमें परिवहन व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगा। शनिवार को झाड़ेश्वर परिवहन समिति के आग्रह पर बस्तर सांसद महेश कश्यप व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (जगदलपुर, विधायक) आमागुड़ा पहुंचे तथा परिवहन कार्यालय में पूजा अर्चना कर कार्यालय का लोकार्पण किया। नेता द्वय ने इस अवसर पर झाड़ेश्वर परिवहन समिति को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना किया।बस्तर सांसद महेश कश्यप व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (जगदलपुर, विधायक) आमागुड़ा पहुंचे तब उनका जोशीले अंदाज में परिवहन समीति अध्यक्ष बनमाली नाग, सचिव रवि मानिकपुरी, बस्तर परिवहन संघ सचिव कन्हैया झा,श्रीमती गीता मिश्रा, रघु सेठिया,जलंधर बघेल,सीयाराम नाग,हरि साहू, खगेश्वर बघेल, लखीधर बघेल सहित अन्य उपस्थित थे।

जनता से पहले जैसा ही जुड़ाव और लगाव रखते हैं पूर्व विधायक रेखचंद जैन

0
  • पूर्व विधायक जैन ने शव को दिया कांधा, गंभीर पीड़ितों का जाना हाल
  •  उल्टी -दस्त से मृत महिला के अंतिम संस्कार में हुए शामिल हुए रेखचंद 

जगदलपुर पूर्व विधायक रेखचंद जैन भले ही पूर्व हो चुके हैं, मगर क्षेत्र की जनता से उनका जुड़ाव और लगाव अपूर्व है। वे आज भी क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों का दुख दर्द साझा करते हैं।

रेखचंद जैन शनिवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के मुंडागढ़, के आश्रित पारा कासरीरास, कोलेंग गए, जहां पिछले कुछ दिनों से उल्टी- दस्त के प्रकोप से ग्रामीण जूझ रहे हैं। इन वन ग्रामों में इस बीमारी के प्रकोप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को मृत महिला देवली के अंतिम संस्कार में शामिल हुए श्री जैन ने शव को कांधा भी दिया। उन्होने निकटतम रिश्तेदारों व शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद  जैन ने कोलेंग अस्पताल जाकर वहां भर्ती छिंदगुर के पीड़ितों का हालचाल जाना। उन्होने डाक्टरों व उनके स्टाफ से भी चर्चा की और मरीजों के उपचार की जानकारी ली। रेखचंद जैन के ऐसे ही शानदार व्यवहार से लोग बेहद प्रभावित हैं और अपनी समस्याएं लेकर आज भी उनके पास पहुंचते हैं। जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, हेमू उपाध्याय, परमजीत सिंह जसवाल, नीलाम कश्यप, विजेंद्र सिंह, अल्ताफ़ उल्ला ख़ान, शादाब ख़ान पूर्व उप सरपंच मानूराम नाग व अन्य थे।

बस्तर दशहरा में रथ खींचने वाले समुदाय को दिया न्योता

0
  • निमंत्रण देने किलेपाल पहुंचे सांसद कश्यप और तहसीलदार आशीष कुमार 

किलेपाल ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के लिए किलेपाल परगना के लोगों को रथ खींचने का निमंत्रण देने के लिए बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष बस्तर सांसद महेश कश्यप और जगदलपुर तहसीलदार आशीष कुमार समिति के मेंबर मेंबरिन के साथ किलेपाल पहुंचे।

सांसद महेश कश्यप ने बस्तर दशहरा का रथ खींचने वाले समुदाय के लोगों को निमंत्रण दिया और रथ खींचने के लिए आने का आग्रह पूर्वक न्योता दिया। अपने उद्बोधन में तहसीलदार आशीष कुमार ने कहा कि परंपरागत चलते आ रहे परंपराओं को निर्वहन करते हुए आप सभी को निमंत्रण देता हूं। बस्तर दशहरा में रथ खींचने के लिए यथासंभव बस्तर दशहरा समिति द्वारा आप सभी की सेवा के लिए वहां पर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी प्रकार की कमियां होंगी तो उन कमिययों को हम सभी दूर करने के लिए पूरा-पूरा प्रयास करेंगे। आप सभी ज्यादा ज्यादा लोग उपस्थित होकर बस्तर दशहरा के परंपरागत मान सम्मान को बनाएं रखें। कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप बास्तानार तहसीलदार रोहन कुमार, भागवत साहू एवं मांझी मुखिया, चालकी, पटेल पुजारी मेंबर मेंबरिन परगना के लोग उपस्थित रहे।

डीएवी स्कूल में रही गरबा एवं डांडिया की धूम

0
  •  बच्चों को संस्कृति से जोड़े रखने की अच्छी पहल

जगदलपुर नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। नवरात्रि का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसे पूरे भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। डीएवी स्कूल उलनार में शुक्रवार को नवरात्रि के दूसरे दिन नवरात्रि उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

स्कूल में गरबा और डांडिया का आयोजन प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अलग- अलग हाउसों के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पारंपरिक पोशाक के साथ इस आयोजन में भाग लिया। विद्यालय खुलने के साथ ही रंग-बिरंगे परिधान में प्रफुल्लित होकर विद्यालय आए बच्चों में गरबा नृत्य में प्रतिभागिता का जोश अवर्णनीय था। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षक कृष्णकांत बर्मन द्वारा मां नवदुर्गा की स्तुति वंदना के साथ किया गया। जिससे विद्यालय प्रागंण भक्तिमय हो गया। कक्षा नर्सरी से तीसरी तक के विद्यार्थियों ने नवदुर्गा के रूप धर कर मां दुर्गा के नव स्वरूप का दर्शन और चित्रण करते हुए दुर्गा स्तुति महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत पर नृत्य मंचन किया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा डांडिया और गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की पूजा अर्चना और आराधना की गई। प्राचार्य शमनोज शंकर ने सभी प्रतिभागियों के अभिनय की प्रशंसा की और छात्र- छात्राओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होनें नवरात्रि का महत्व बताते हुए कहा कि यह उत्सव हर साल मनाया जाता है हर साल यह हमें हमारी मूलभूत शिक्षाएं जैसे सत्य धर्म और निष्ठा को सुदृढ़ बनाने हेतु हमें प्रेरित करता है उन्होंने कहा कि हम कितना भी पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित हो जाएं, लेकिन हमारी पौराणिक शिक्षाएं जीवन का अंग रही हैं और हमेशा रहें lगी। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्रि का पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है और विद्यालय में इस तरह का आयोजन बच्चों को उनकी संस्कृति से जोड़ता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के विद्यार्थी, समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को निर्विघ्न संपन्न कराने उपासना में लीन हुए जोगी

0
  • विधायक, डीएम, मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरिन, गायता, पुजारी हुए शामिल

जगदलपुर विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को निर्विघ्न सम्पन्न करवाने के लिए शुक्रवार शाम को जोगी बिठाई की पूजा विधान सिरासार भवन में पूरी की गई।

ज्ञातव्य है कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को निर्बाध रूप से सम्पन्न करवाने के लिए बस्तर जिले की भानपुरी तहसील के छोटे आमाबाल निवासी पारंपरिक रूप से निर्धारित परिवार के युवक सदियों से उक्त अनूठी और सर्वाधिक महत्वपूर्ण रस्म को अदा करते हैं। जो दशहरा पर्व को निर्विघ्न संपन्न करवाने के लिए नियत दिवस तक कठोर उपासना में लीन रहते हैं। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के जोगी बिठाई विधान के मौके पर विधायक जगदलपुर किरण देव, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, पारंपरिक नेतृत्वकर्ता मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरिन, नाईक, पाईक, पुजारी, सिरहा, गायता, सेवादार और कलेक्टर हरिस एस., बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कोलेंग में अज्ञात बीमारी से लगातार हो रही ग्रामीणों की मौत, कांग्रेस नेता पहुंचे गांव

0
  •  मृतकों को मौर्य और जैन ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

जगदलपुर बस्तर जिले के कोलेंग क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुण्डागढ़ में लगातार अज्ञात बीमारियों से ग्रामीणों की मौत हो रही है। आज बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलेंग पंहुचकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ग्रामीणों से बीमारी के बारे में जानकारी ली।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक रेखचंद जैन द्वारा लगातार हो रही मौत के बारे में संज्ञान में लाए जाने पर तीन दिन बाद स्वास्थ्य अमले ने कोलेंग के मुंडागढ़ पंहुचकर कैंप लगाया व ग्रामीणों का ईलाज शुरू किया। श्री मौर्य ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में छोटे से धार्मिक विवाद पर पूरा प्रशासनिक अमला पहुंच जाता है, वहीं इस अज्ञात बीमारी से हो रही मौतों पर अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने सुध नहीं ली है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को जनता से कोई सरोकार नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को राज्य सरकार द्वारा केवल कागजों पर बजट एलाट किया गया है, पर धरातल पर जिला स्वास्थ्य अमले को बजट अप्राप्त है। जिससे अस्पताल में जरूरी उपकरण व दवाओं का अभाव है। वहीं कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण हाट बाजार क्लीनिक योजना ग्रामीण क्षेत्रों तक नही पहुंच पा रही है। क्योंकि गाड़ियों के लिए डीजल पेट्रोल न मिलने के कारण हाट बाजार क्लिनिक से ग्रामीण वंचित हो रहे हैं। डीएमएफ की नई नीतियों के चलते अब स्वास्थ्य विभाग पर ग्रहण लग चुका है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में भी परेशानियों का दौर शुरू हो गया है। नई केंद्रीय नीति डीएमएफ के चलते कर्मचारियों को कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से लचर हो चुका है। बस्तर प्राधिकरण के गठन पश्चात एक भी बैठक नही होना साय सरकार की नाकामी है। प्रदेश की 9 महीने की साय सरकार को जनहित मुद्दों व जनता से कोई लेना देना नही है। लगातार ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों की मौत हो रही है। परंतु साय सरकार के जनप्रतिनिधियों को कोई सरोकार नहीं है प्रदेश की जनता त्रस्त है साय सरकार विज्ञापनों मे व्यस्त है। इस दौरान महामंत्री अल्ताफ उल्ला खान, हेमू उपाध्यक्ष, परमजीत जसवाल, नीलम कश्यप, शादाब अहमद, विजेंद्र ठाकुर, मानूराम नाग जनपद सदस्य, बलीराम आदि मौजूद रहे।

इसे कहते हैं संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य निर्वहन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की कार्यशैली है लाजवाब

0
  • घायल जवान का दर्द साझा करने आधी रात अस्पताल पहुंचे शर्मा 

अर्जुन झा-

जगदलपुर विपक्ष चाहे जितना भी तोहमत लगाए, लेकिन छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की संवेदनशीलता और कर्तव्य परायणता पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। किसी घायल जवान से मिलने आधी रात को अस्पताल जाना कोई जनप्रतिनिधि जरूरी नहीं समझता, मगर गृहमंत्री विजय शर्मा ऐसे नेताओं और जनप्रतिनिधियों में शुमार नहीं हैं, तभी तो आधी रात को वे नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने श्री नारायणा हॉस्पिटल जा पहुंचते हैं, जवान का दर्द साझा करते हैं और उसका हौसला बढ़ाते हुए कहते हैं- चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा, मैं हूं न।

विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री बनने के बाद से ही लगातार बस्तर में नक्सली समस्या पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। वे नकसल प्रभावित इलाकों में जाकर आदिवासियों से सीधा संवाद करते हैं, उनका दुख दर्द पूछते हैं और उनकी तकलीफ दूर करने की कोशिश करते हैं। यही नहीं नकसल उन्मूलन अभियान में तैनात जवानों के कैंपों में भी जाकर जवानों का हौसला बढ़ाते रहते हैं। विजय शर्मा के इन प्रयासों के सकारात्मक नतीजे भी लगातार सामने आ रहे हैं। नक्सल नासूर को जड़ से खत्म करने के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कठोर संकल्प को पूरा करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री तेजी से अग्रसर होते दिख रहे हैं। बीजेपी के युवा गृह मंत्री विजय शर्मा लगातार बस्तर संभाग के दौरे करते आ रहे हैं। वे स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ में गजब की तालमेल बनाकर एंटी नकसल मूवमेंट को आगे बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे हैं। भाजपा की सरकार आने के बाद जहां नक्सली हमलों में सिविलियंस और जवानों की की मौतों का ग्राफ जहां काफी नीचे आ गया है, वहीं नक्सली अंधाधुंध तेज गति से मारे जा रहे हैं। विष्णु देव साय सरकार की आत्मसमर्पण नीति भी बेहद कारगर साबित हो रही है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर जिलों में बड़े पैमाने पर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं के दम पर नक्सल प्रभावित गांवों में तमाम सुख सुविधाएं भी पहुंचने लगी हैं। इससे ग्रामीणों का भरोसा सरकार, पुलिस और प्रशासन पर बढ़ा है। पुलिस ने निरीह आदिवासियों पर जुल्म ढाना बंद कर दिया है। पुलिस और दीगर सुरक्षा बल आदिवासियों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने लगे हैं, उनके लिए स्वास्थ्य शिविर लगा रहे हैं, खेल गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं और उनके बच्चों की पढ़ाई भी करवा रहे हैं। यह सब मुमकिन हुआ है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की जमीनी पहल के दम पर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार राज्य के किसी गृह मंत्री ने जवानों के हौसले को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा दिया है। इसके सुखद परिणाम भी सामने आने लगे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान बीती देर रात राजधानी रायपुर के  नारायणा अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने घायल जवान से उनका हालचाल जाना।  शर्मा ने घायल जवान से घटना की जानकारी भी ली।

नक्सलियों को फिर नेक सलाह

विजय शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ में 28 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। संभवतः और दो-तीन नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं। आज तक के नक्सल ऑपरेशन में जो कांकेर में हुआ था उससे भी बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ है। बहुत बड़ी संख्या में एके-47, एसएलआर बरामद हुआ है, बहुत सारे हथियार बरामद हुए हैं। उस क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूट गई है, पूरी कंपनी खत्म हो गई। विजय शर्मा ने फिर दोहराया कि मैं नक्सलियों से कहना चाहता हूं कि सभी को घर पर वापस आना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सरकार अच्छी सरेंडर पालिसी के साथ सामने आ रही है। मुख्यधारा पर सभी लौट आएं। बस्तर और बस्तर का जल, जंगल और जमीन बस्तरवासियों का है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के मार्ग पर बिछे हुए आईईडी को अब समाप्त कर देना चाहिए।

अबूझमाड़ में मुठभेड़ में मारे गए 14 नक्सली

0
  • मौके से एके-47 और एसएलआर हुई बरामद
  •  मारे गए नक्सलियों के शव भी पुलिस ने किए बरामद 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को 14 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ देर शाम तक जारी रही।

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के दक्षिणी इलाके में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिलने पर 3 को अक्टूबर को बस्तर संभाग के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों से डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ओरछा और बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम गोवेल, नेंदूर, व थुलथुली की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आज 4 अक्टूबर को दोपहर को 12.30 से 1 बजे के मध्य नेंदूर एवं थुलथुली के जंगल में पुलिस बल एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। फोर्स ने मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फोर्स ने मौके से एके 47, एसएलआर सहित कई अन्य घातक हथियार बरामद किए हैं।सर्च अभियान जारी है। इस साल पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली यह दूसरी सबसे बड़ी कामयाबी है। इससे पहले कांकेर जिले में एकसाथ 29 नक्सली मारे गए थे। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने और विजय शर्मा के गृहमंत्री बनने के बाद पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। मोर्चे पर नक्सलियों को करारी शिकस्त मिल रही है। बहरहाल नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इधर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. पल पल की जानकारी ले रहे हैं।

गांव-गांव तक पहुंचेगा भाजपा सदस्यता रथ, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा ध्वज दिखाकर किया रवाना

0
  • भाजयुमो ने आरंभ किया सदस्यता रथ परिचालन
  • कालेज छात्रावासों में भी सदस्य बनाने पर फोकस
    जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान बड़ी तेज गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन शुरू किया है। आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखाकर रवाना किया।
    यह सदस्यता रथ बस्तर जिले के सभी 11 मंडलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा। भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पहली सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान में के एक माह के अंदर करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में आज से एक साथ आरंभ हुआ है। भाजपा सदस्यता रथ गांव गांव तक पहुंचेगा, कालेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है। लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा सदस्यता रथ के शुभारंभ के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडे, दंतेश्वर नायडू, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, रजनीश पाणिग्रही, बृजेश भदौरिया, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रंजीत पांडे, आशुतोष पांडे, राजपाल कसेर ,राधेश्याम पंद्रे, सदस्यता अभियान प्रभारी लक्ष्मण झा, शशिनाथ पाठक, प्रकाश झा, अखिलेश शुक्ला, रमन चौहान, अभिलाष यादव, बसंत कश्यप, मनोज पटेल, आशु आचार्य, रोहित खत्री, सूर्यभूषण सिंह, अभिषेक तिवारी, योगेश मिश्रा, विकास पात्रो, आशीष मिश्रा, मंजू साहू, किरण सेन, रूपेश समरथ, सुरेश कश्यप, विनय राजू, योगेश पाणिग्रही भेंद्र भदौरिया, राज पांडे, पवन गुप्ता, प्रशांत पात्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS