City Media - Page 384 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 384

उल्टी-दस्त से हुई मौतों की जानकारी देते ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से की फरिया

0
  • रेखचंद जैन ने की सीएमएचओ से चर्चा 

जगदलपुर शुक्रवार को पूर्व विधायक रेखचंद जैन से मुंडागढ़ ग्राम पंचायत के लोगों ने मुलाकात की। उन्होने जैन को बताया कि इस पंचायत के कासरीपास पारा में दो लोगों की मौत उल्टी- दस्त से हो चुकी है, वहीं तीन लोग गुरुबारी, देवली व चंपा गंभीर रूप से बीमार हैं। शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण मनुराम नाग, दुर्जन नाग व अन्य ने उनसे बीमारी की बात साझा करते उचित समाधान करने की फरियाद की। जैन ने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक से फोन पर बात की और उचित जांच एवं उपचार प्रदान करने गांव में कैंप लगाने का आग्रह किया।  जैन को विभाग के आला अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया कांग्रेस प्रवेश

0
  •  शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दिलाई विधिवत सदस्यता 

जगदलपुर आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति व पार्षद सुषमा कश्यप, दशरत कश्यप की अगुवाई में सेवानिवृत्त कर्मचारी गोपाल बिसाई व लवन महापात्र ने कांग्रेस की रीति नीति व पीसीसी चीफ दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया।

इस दौरान बस्तर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर सेवानिवृत्त कर्मचारी गोपाल बिसाई व लवन महापात्र को कांग्रेस की विधिवत सदस्यता दिलाई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान द्विवेदी, एम. वेंकट राव, महामंत्री ग्रामीण सुभाष गुलाटी, पार्षद रशीद खान, कौशल नागवंशी आदि मौजूद रहे।

संयुक्त पत्रकार महासभा ने सरकार से मांगा अपना अधिकार

0
  • 30 से ज्यादा पत्रकार संगठन हुए एकजुट
  • छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन

अमित गौतम

रायपुर/ गॉस मेमोरियल मैदान में आयोजित संयुक्त पत्रकार महासभा में पहुंचकर राज्यभर के पत्रकारों ने जोरदार हुंकार भरी। महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवम राज्यपाल रामेन डेका को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून, कल्याण और अधिकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

महासभा में पारित संकल्प पत्र में प्रमुख रूप से “पत्रकार सुरक्षा कानून”, “मीडिया आयोग की स्थापना” और “पत्रकारों के लिए आवास”, “वेतन” ,”स्वास्थ्य एवं पेंशन सुविधाओं” जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। महासभा ने जनहित और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए इन मुद्दों को बेहद आवश्यक बताया।

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए महासभा ने मीडियाकर्मी सुरक्षा कानून को संशोधित और लागू करने की मांग की। वर्तमान समय में पत्रकारों को असामाजिक तत्वों, माफियाओं और आपराधिक संगठनों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ में कई पत्रकारों की हत्या की घटनाएं हुई हैं, जिससे पत्रकार समुदाय में भय का माहौल है।

मीडिया आयोग की स्थापना

महासभा ने “मीडिया आयोग” के गठन की मांग की, जो पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों का अध्ययन कर उचित सिफारिशें प्रस्तुत कर सके। इसके अलावा, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को भी शामिल करते हुए “मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया” में बदलने की मांग भी उठाई गई।

पीड़ित पत्रकारों को मिला मंच

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए ऐसे पत्रकार जिनके साथ घटनाएं घटित हुई हैं ऐसे पत्रकारों को महासभा ने मंच प्रदान किया । मुख्य रूप से बस्तर में हुए गांजा प्रकरण, अंबिकापुर में पत्रकार को फर्जी तरीके से फंसा कर जिलाबदर करने की कार्यवाही, कहीं अवैध वसूली की झूठी कहानी इस तरह के मामलों में फंसे पत्रकारों को मंच प्रदान किया गया जहां पत्रकारों ने पूरी पत्रकार बिरादरी को अपनी व्यथा कथा बताई और अपने लिए न्याय की उम्मीद की।

पत्रकारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं

महासभा ने पत्रकारों के कल्याण हेतु कई मांगें रखीं, जिनमें पत्रकार कल्याण कोष, वेतन बोर्ड का गठन, और पत्रकारों को स्वास्थ्य सुरक्षा और पेंशन योजना का लाभ देने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों के लिए उचित वेतन देने की मांग की गई।

 

संयुक्त पत्रकार महासभा ने राज्य सरकार से अपील की है कि पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। महासभा ने पत्रकारों को आवास, स्वास्थ्य, और पेंशन जैसी सुविधाओं को भी प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया है। महासभा के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपने के बाद स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पत्रकार समुदाय को अपने हितों की रक्षा के लिए बड़े आंदोलन की दिशा में कदम उठाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में भागीदारी के लिए प्रदेश के विभिन्न प्रेस क्लब तथा जिला पत्रकार संघों को भी आमंत्रित किया गया है ,जैसे रायपुर प्रेस क्लब, बेमेतरा प्रेस क्लब, कोंडागांव प्रेस क्लब, महासमुंद प्रेस क्लब, कुम्हारी प्रेस क्लब, दुर्ग प्रेस क्लब, कांकेर जिला पत्रकार संघ तथा अन्य जिलों के प्रेस क्लब आमंत्रित थे । पत्रकारिता संकल्प में छत्तीसगढ के सभी प्रेस क्लब तथा पत्रकार संगठनों ने व्यापक भागीदारी की सूचना दी । आयोजन में सहभागी संगठनों में

इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट्स, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन,छत्तीसगढ श्रमजीवी पत्रकार संघ ( पंजीयन क्रमांक 617),पत्रकार कल्याण महासंघ, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ जर्नलिस्ट यूनियन, छत्तीसगढ सक्रीय पत्रकार संघ, छत्तीसगढ प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, प्रेस क्लब ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट (PCWJ) , आदर्श पत्रकार संघ, सद्भावना पत्रकार संघ, छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ,

भारतीय पत्रकार संघ , द जर्नलिस्ट एसोसिएशन, मीडिया पत्रकार मंच, छत्तीसगढ लघु समाचार संपादक संघ , अखिल भारतीय पत्रकार एवं संपादक एसोसिएशन,पत्रकार प्रेस महासंघ, प्रदेश पत्रकार यूनियन,छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन,राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा,

पत्रकार जनकल्याण समिति,

प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिशन पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त संघर्ष समिति छत्तीसगढ तथा वर्किंग जर्नलिस्ट मिडिया कौंसिल का नाम भी शामिल है।

 

कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार गिरीश पंकज जी, अशोक तोमर, उचित शर्मा, महेश शर्मा, आसिफ इकबाल, के के शर्मा, प्रकाश शर्मा, सुनील नामदेव, नीलेश शर्मा, शकुंतला तरार,श्रीमती रेणु नंदी तिवारी, शगुफ्ता शिरीन, आफताब बेगम, सुधाकर पांचाल कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुधीर “आजाद” तंबोली, कमल शुक्ला, पीसी रथ, अमित गौतम, मनोज पांडेय, व्यास पाठक,शिवशंकर सोनपिपरे, महेश आचार्य, सेवकदास दीवान, अमिताभ पाल, सुनील यादव अनीश लाल दानी, बी डी निजामी, अविनाश ठाकुर,अजीत कुमार शर्मा, राज गोस्वामी, गोविंद शर्मा, बप्पी राय, शेख मकबूल, अर्जुन झा, बलराज नायडू, रूपेश श्रीवास, मनीष दयाल,किरण सुलेमान, घनश्याम शर्मा, ईश्वर दुबे, सौरभ भट्टाचार्य, राजू शर्मा, तिलका साहू, राहुल सेन सहित सैकड़ों पत्रकारों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और पूरे देश में पत्रकार एकता की मिसाल पैदा की ।

सफ़ल आयोजन में मंच संचालन की प्रमुख भूमिका छत्तीसगढ़ के जाने माने रंगकर्मी शरद श्रीवास्तव ने निभाई ।

दीपक बैज का मुख्यमंत्री को खुला चैलेंज, अपराधों पर आओ कर लें दो दो बात

0
  •  सीएम आंकड़ेबाजी का खेल बंद करें, उलझाएं मत जनता को: दीपक बैज
  •  मुख्यमंत्री को बैज ने दी सीधी चर्चा की चुनौती

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों, बलात्कार व चाकूबाजी की घटनाओं और जाति विशेष को निशाना बनाए जाने के मसले पर आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय से मुखातिब होते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता को आंकड़ों के मायाजाल में न उलझाएं, अपराधों पर मैं तथ्यों के साथ चर्चा के लिए तैयार हूं, समय और जगह आप तय कर लें।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आई है, यहां महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाओं का ग्राफ काफी बढ़ गया है। रायपुर, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर में आएदिन चाकूबाजी हो रही है, सतनामी समाज, साहू समाज, आदिवासियों और कांग्रेस के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। सतनामी समाज की आस्था पर आघात करने वाले तत्वों पर ठोस कार्रवाई न कर उल्टे इस समाज के निर्दोष लोगों को जेलों में ठूंसा जा रहा है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कलेक्टर व एसपी कार्यालयों में आगजनी हो गई। कवर्धा के लोहारीडीह में तीन तीन लोगों की हत्या हो गई। पीड़ित परिवारों सदस्यों को ही जेल भेज दिया गया। पुलिस की मार से बेकसूर प्रशांत साहू की जान चली गई।. परिजनों को जेल भेज दिए जाने से नाबालिग बच्चे बच्चियां घरों में अनाथों जैसा जीवन गुजारने मजबूर हैं। दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अपराधों का गढ़ बन गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दामन के कथित दाग गिना रही है, आंकड़े आंकड़े का खेल खेल रही है। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेशवासियों को आंकड़ों के भ्रमजाल में मत उलझाइए, ईमानदारी से अपनी नाकामी स्वीकार कीजिए।. दीपक बैज ने कहा – मुख्यमंत्री को मेरी सीधी चुनौती है, आपसे मैं अपराधों के वास्तविक आंकड़ों और तथ्यों पर आधारित चर्चा करने तैयार हूं, जगह और समय आप स्वयं तय कर लीजिए। दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री से नीचे और किसी से बात नहीं होगी।. मुख्यमंत्री मेरी चुनौती स्वीकार करें।

बतकम्मा पर्व पर अपनों के बीच पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी

0
  • महिलाओं, युवतियों ने उतारी मंडावी की आरती 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में विभिन्न स्थानों पर बतकम्मा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी को अनेक गांवों के ग्रामीणों ने इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में विशेष तौर पर आमंत्रित किया था।

विधायक विक्रम मंडावी बतकम्मा के पावन अवसर पर ग्राम दुगोली, एरमनार, तोयनार, मोरमेड, पापनपाल, धनोरा और बोरेजे पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों शामिल हुए। ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ अपने प्रिय विधायक विक्रम मंडावी का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने विधायक को फूल मालाओं से लाद दिया। महिलाओं और युवतियों ने अपने विक्रम भैया का तिलक किया, आरती उतारी और उनके चरण स्पर्श भी किए।अपने पुत्रतुल्य विधायक विक्रम मंडावी को अपने बीच पाकर बुजुर्ग महिलाएं इस कदर उत्साहित हो चली थीं कि वे नाचते झूमते हुए श्री मंडावी के साथ साथ चल रही थीं। विधायक ने माताओं और बहनों से मिलकर उन्हें बतकम्मा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंडावी ने सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि आने की कामना की। विक्रम मंडावी छात्राओं से भी मिले। उन्हें खूब पढ़ाई करने और बीजापुर जिले का नाम रौशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामीणों के विशेष आग्रह पर विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान अनेक ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं और मांगों से भी विधायक को अवगत कराया। विधायक श्री मंडावी ने त्वरित पहल करते हुए समस्याएं जल्द दूर करने और मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया।

कलेक्टर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने ग्राम सिवनी में किया प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ

0
  • वेस्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ बेहतर आमदनी का भी बनेगा

बालोद, 03 अक्टूबर 2024 कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित पवन साहू एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बुधवार 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम सिवनी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेट यूनिट प्लास्टिक से बने चीजों के वेस्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ यहाँ काम करने वाले स्वसहायता समूह के महिलाओं के बेहतर आमदनी का महत्वपूर्ण जरिया बनेगा। इस अवसर पर ग्राम सिवनी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के शुभारंभ होने पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इसकी सराहना की। इस दौरान कलेक्टर एवं अतिथियों के द्वारा इस यूनिट का अवलोकन कर यूनिट में स्थापित किए गए मशीनों के कार्य पद्धति के संबंध मंे जानकारी ली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि बालोद विकासखण्ड के सभी गांवों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य के अंतर्गत संग्रहित किए गए प्लास्टिक वेस्ट को ग्राम सिवनी के इस यूनिट में लाकर उनका उचित प्रंबधन किया जाएगा।

यहाँ पर प्लास्टिक वेस्ट के प्रंबधन कार्य में लगे स्वसहायता समूह के महिलाओं के द्वारा प्लास्टिक वेस्ट का सेग्रीगेशन कर उसमें से उपयोगी बोतल, ढक्कन, तांबा आदि चीजों को एकत्र किया जाएगा। इसके पश्चात् इसकी बिक्री की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें से तांबा, तार आदि की चीजें बहुत कीमती होती है। इन चीजों की बिक्री की उचित व्यवस्था होने से इस कार्य में लगे महिलाओं को अच्छी खासी आमदनी हो सकेगी। डाॅ. कन्नौजे ने बताया कि इस प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के महिलाओं को जिला मुख्यालय बालोद में स्थित एसएलआरएम सेंटर में भेजकर वेस्ट मैनेजमेंट तथा सेग्रीगेशन के कार्यों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बालोद विकासखण्ड में सिवनी के अलावा जिले के सभी विकासखण्डों में 01-01 प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की जा रही है। इसके लिए जिले के सभी विकासखण्डों के पंचायतों की मैपिंग भी की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने इस प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई का संचालन करने वाली महिलाओं से बातचीत कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा इस इकाई का बेहतर संचालन करने की शुभकामना भी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू एवं ललिता पीमन साहू सहित एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा के अलावा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की अपार सफलता से तिलमिला गई है भाजपा: दीपक बैज

0
  • कांग्रेस को राजेश मूणत या भाजपा की सलाह की जरूरत नहीं 

जगदलपुर कांग्रेस द्वारा निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के दिए बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने करारा हमला बोला है। दीपक बैज ने कहा है कि किसी यात्रा या कार्यक्रम के लिए कांग्रेस को राजेश मूणत और भाजपा की सलाह व अनुमति की जरूरत नहीं है। मूणत का बयान भाजपा की तिलमिलाहट का परिचायक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। भाजपा तो अभी की पैदाइश है। कांग्रेस जो भी कदम उठाती है, सोच समझ कर उठाती है। हमारी पार्टी कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, मजलूमों को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ी, अब भाजपा के जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। पीसीसी चीफ ड

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की साय सरकार ने महज नौ माह के कार्यकाल में ही छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ जुल्म की सारी हदें पार कर दी हैं। बलौदा बाजार की घटना हो, कवर्धा के लोहारीडीह की, बर्बरता के मामलेे में भाजपा ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। सतनामी समाज, आदिवासी समुदाय, साहू समाज व अन्य दलित वर्गों के लोगों के साथ जो ज्यादती हो रही है, उसे पूरा देश देख रहा है। दीपक बैज ने कहा कि सत्ता पक्ष जब अन्यायी और अत्याचारी हो जाए, तब विपक्ष का धर्म एवं कर्तव्य है कि वह उसके खिलाफ प्रखर होकर आवाज उठाए। विपक्ष में होने के नाते कांग्रेस अपना धर्म और कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने बाबा गुरु घासीदास जी के पावन धाम गिरौदपुरी से रायपुर तक जो छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाली, उसे ऐतिहासिक सफलता मिली है। पूरे प्रदेश के हर जाति समुदाय के लोगों ने न्याय यात्रा में सहभागिता देकर भाजपा सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की। इससे भाजपा बौखला गई है, विचलित हो उठी है। राजेश मूणत का बयान इसी खीझ और बौखलाहट को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि अभी तो ये शुरुआत है, आगे और भी बड़ी लड़ाई भाजपा के कुशासन के खिलाफ छेड़ी जाएगी।

नगरगुड़ी का लोकार्पण

0

जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा तैयार नगरगुड़ी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने माई दंतेश्वरी की विधिवत पूजा अर्चना कर का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, आलोक अवस्थी, नरसिंह राव एवं राजपाल कसेर दिगंबर राव, निगम आयुक्त हरेश मंडावी एवं अन्य पदाधिकारी तथा निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

न्याय यात्रा में शामिल हुए शादाब और नीलम कश्यप

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में बस्तर के युवा नेताओं की उत्साहजनक सहभागिता रही। कांग्रेस की सभी विंग्स के युवा नेताओं ने यात्रा में गजब की एकजुटता दिखाई। न्याय यात्रा में कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल के शादाब अली और एनएसयूआई के बस्तर जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप ने अपने साथियों की बड़ी फौज के साथ न्याय यात्रा में योगदान दिया। इस न्याय यात्रा ने दीपक बैज की रोशनी तले आकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस की अलख जगाने में सक्रिय योगदान दिया।

जिला स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

0
  • भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र, मानवता ही पहला धर्म: संजय पाण्डेय

जगदलपुर भारत स्काउट्स एवं गाइडस् छग के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव और मुख्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को भारत स्काउट्स एवं गाइडस् जिला संघ बस्तर द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा एमएलबी कन्या क्र-2 जगदलपुर में किया गया।

जिला संघ बस्तर के जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे, जिला आयुक्त सह पदेन जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जिला आयुक्त गाइड सुधा परमार एवं पूर्व डीओसी महेश देवांगन की विशेष उपस्थिति में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन आ। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, महात्मा गांधी, भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं लार्ड बेडेन पावेल की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यापर्ण किया गया। स्काउटिंग परंपरा अनुसार स्कार्फ द्वारा

संजय पाण्डे का स्वागत जेपी पाठक डीटीसी स्काउट द्वारा, श्री बघेल का स्वागत दसरु यादव डीओसी स्काउट द्वारा, सुधा परमार का स्वागत मीरा हिरवानी डीओसी गाइड द्वारा एवं महेश देवांगन का स्वागत गोपेंद्र शार्दुल द्वारा किया गया। बीआर बघेल जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट द्वारा उद्बोधन में स्काउट्स एवं गाइडस् के अनुशासनबद्ध रहते हुए कार्य करने की शैली की तारीफ की। उद्बोधन सत्र में महेश देवांगन भूतपूर्व डीओसी स्काउट द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का उदाहरण देते हुए स्काउटिंग को और प्रेरणा दायक बनाने तैयार रहने कहा गया। जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है जहाँ विभिन्न धर्म संप्रदाय के लोग निवासरत हैं देश कि अक्षुणता को बचाने हेतु हम महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर सर्वधर्म प्रार्थना कर देश में सभी धर्मों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हैं साथ है स्काउटिंग के जरिए समाज में आज के दिन स्वच्छता कार्य कर एवं किसानों और जवानों का सम्मान कर दोनों पुण्य आत्माओं को नमन करते हैं। कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त दशरू राम यादव ने अतिथियों के द्वारा समय देने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लिलेश देवांगन सह जिला सचिव ने किया। उद्बोधन पश्चात् प्रार्थना की गई। जिसमें बौद्ध , हिन्दू, ईसाई, मुस्लिम एवं सिक्ख धर्म के अनुयायियों द्वारा अपने धर्म की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनोज महापात्र जिला सचिव स्काउट गाइड विभिन्न स्कूलों से गिरधर रावटे, अनिल शुक्ला, बृजेश्वरी पोद्दार, भूमिका निषाद, निशा साहू, जयंती लोहाना, कंचन विश्वकर्मा, तनुल गुप्ता, नीरज मरावी, ज्योति तिग्गा, मालती पोर्ते, सुनिता डहरिया, जुलेखा शाह सहित स्काउटर गाइडर तथा एनसीसी के अधिकारी एवं एनसीसी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह जानकारी मनोज महापात्र जिला सचिव स्काउट गाइड ने दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS