City Media - Page 406 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 406

शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हा को राजयपाल से सम्मान होने पर,,,, प्रदेश राजनीतिक प्रकोष्ठ के सहसयोंजक योगेंद्र सिन्हा ने फोन से शुभकामनाएं एवं बधाई दी

0

शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हा को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने किया सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ कलार समाज के लिए गौरव का विषय हिमकल्याणी को राज्यपाल से सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री युवराज सिन्हा ने बधाई संदेश भेजो छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश राजनीतिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )ने शिक्षिका हिमकल्याणी को फोन के माध्यम से शुभकामनाएं व बधाई दीये l

बेमेतरा जिला मे पदस्थ शिक्षिका सेवा भाव अध्यापन कर शिक्षा के क्षेत्र में अलख जताई है शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हा ने कई कठिनाइयों के बाद भी स्कुल पहुंच कर स्टूडेंट को पढ़ाई करा कर नवाचार के लिए जाने वाले प्रयास मे निरंतरता बनाकर रखी है अपने स्वयं के खर्चे से 4 बच्चों का पढ़ाई का जिम्मा भी संभाल रही है कैंसर से जूझते हुए भी नहीं छोड़ा अध्यापन राजनीतिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक योगेंद्र सिन्हा ने आने वाले समय मे समाज के तरफ से और राज्य शासन के तरफ से जो भी सुविधा मिल सके उसे दिलाने की बात कही है l

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रियव्यापी सदस्यता अभियान महापर्व 2024 की शुरुआत हुई

0

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद भोजराज नाग जी को प्राथमिक सदस्यता दिलवाकर जिले मेंव सदस्यता अभियान की शुरुआत की

इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में वरिष्ठ बुद्धिजीवी व समाज प्रमुखों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया

व 2 सितंबर से शुरू हुए इस महापर्व अभियान में सर्वप्रथम देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सदस्यता दिलवायी, उसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान शुरू हुआ, इसी क्रम में प्रदेश में 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी को सदस्यता दिलवाई इसी क्रम में यह अभियान जिले में पहुंचा और 3 तारीख बुधवार को जिला अध्यक्ष श्री पवन साहू ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय भोजराज नाग जी को सदस्यता दिलवायी इसी सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सांसद जी के सदस्यता लेते ही जिले के पदाधिकारीयों ने सदस्यता ली, साथ ही जिले व शहर के आये समाज प्रमुखों ने भी सदस्यता ली।

सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी व जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा -सदस्यता महापर्व 1 सितंबर से 25 सितंबर के प्रथम चरण सदस्यता अभियान 2024 में , देश के 6 राष्ट्रीय पार्टी +57 राज्य स्तरीय पार्टी और 2764 गैर मान्यता प्राप्त दल है, उसमें केवल भाजपा ही अपने इस संविधान पर चलने वाली पार्टी है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जिसके 18 करोड़ सदस्य होते हुए भी अनुच्छेद 9 के अंतर्गत हर 6 वर्षों में सदस्यता अभियान को रिन्यूएबल करते हैं।

सदस्यता अभियान हेतु 17 अगस्त राष्ट्रीय कार्यशाला के पश्चात 20 अगस्त प्रदेश 22 अगस्त को देश के 777 जिलों में वह 27- 28 -29 अगस्त को देश के सभी 11486 मंडलों एवं 30- 31 अगस्त तक 4 लाख से अधिक बूथों पर यह कार्यशाला आयोजित की गई।

मोदी जी का काम एवं भाजपा का राष्ट्रवादी विचारधारा ,सर्वव्यापी, सर्व समावेशी , दार्शनिक, अवधारणा लोगों के दिलों तक पहुंची है, अब उसे दल तक पहुंचाने का काम सदस्य अभियान के माध्यम से करेंगे।

 

जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा – प्रदेश के रायपुर में माननीय विष्णु देव साय जी की सदस्यता करने के बाद पूरे देश भर के 777 जिलों में आज हम सब की नवीन सदस्यता होनी है, उसके लिए आज बालोद के भी हम जिला कार्यालय से जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नवीन सदस्यता करने हम सभी इकट्ठा हुए हैं, 9 मंडलों के सदस्यता प्रभारी गण सभी मंडलों के लोकसभा चुनाव में जिन मतदान केंद्रों पर प्रथम स्थान जिन-जिन मतदान केंद्रो ने परिणाम लाया है, उन सभी मतदान केंद्रों से भी उपस्थित नीचे से ऊपर तक उस स्थिति तक बैठे हमारे सभी पदाधिकारी गण हम सब आज विश्व के उसे राजनीतिक दल जिस राजनीतिक दल ने सबसे ज्यादा संख्या में अपनी सदस्यता 2014 में 13 से 14 करोड़ सदस्यता ली, इस दल के सदस्य बनने के लिए 2019 के बाद आज 2024 में पुनः 2 सितंबर के बाद 15 अक्टूबर तक यह सदस्यता अभियान चलानी है, और जिले के बाद मंडलों में 5 व 6 को 7-8-9 को सभी शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे, 10 तारीख के बाद बूथों पर प्रदेश के पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर यह सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे और टोली बनाकर भी सदस्यता करवाई जाएगी, मित्रों यह वह दल है जिस दल के गठबंधन के रूप में 21 राज्यों पर नेतृत्व करने वाला दल है, 13 राज्य ऐसे राज्य है जहां पर विशुद्ध रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमारे नेताओं के द्वारा मुख्यमंत्री से लेकर सरकार चलाने की जिन-जिन योजनाओं को लेकर माननीय मोदी जी काम कर रहे हैं, जिन विचारधाराओं को लेकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जनसंघ की स्थापना की थी, उन सभी विचारधाराओं को लेकर चलने वाला उस दल के साथ हम सब का परम सौभाग्य है, ऐसे अवसर पर इस अवसर को इस कालखंड में माननीय मोदी जी सारिका नेता मिला जिसके नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बजता है, इस कार्यक्रम में आए हुए सभी समाज के प्रमुख का अभिवादन करता हूं स्वागत करता हूं जो मोदी जी के हाथ को मजबूत करने के लिए समाज के मूर्धन्य लोगों का और सभी लोगों की सहभागिता विश्व के जननायक माननीय नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हम सब की महत्ती आवश्यकता है,

 

यशवंत जैन ने कहा-हमारी पार्टी विचारधारा से चलने वाली पार्टी है, हमारे जनसंघ नेताओं की विचारधारा देश से जुड़ी थी, वंदे मातरम राष्ट्रगीत होना चाहिए ,जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा होना चाहिए, यह सब मुद्दे भारत के मुद्दे थे, उसको लेकर यह यात्रा शुरू हुई ,और विचारधारा पर चलने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है, कुछ लोग से शुरू हुई यात्रा आज हमारा कारवां इतना विशाल हो गया है, कि हम दुनिया की अच्छी पार्टी है, मित्रों सदस्य बनना याने एक विचारधारा से जोड़ना।

2 तारीख को मोदी जी सदस्य बने 3 तारीख को विष्णु देव साय जी सदस्य बने और आज सौभाग्य है बड़ी प्रसन्नता है कि आज सब ने सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी हम को एक लक्ष्य पूरा करना है आज देश के समक्ष चुनौती है भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होना यानी देश का मजबूत होना, हमारा एक सपना है आजादी के 100 साल पूरे होंगे पूरी दुनिया के सामने भारत विकसित भारत रूप में खड़े हो, इसलिए भारतीय जनता पार्टी से लोगों को जोड़ना है, समाज के सभी वर्गों को इससे जोड़ना है अंतिम व्यक्ति तक हमें पहुंचना है तभी भारत विश्व गुरु बनेगा।

 

सांसद भोजराज नाग जी ने कहा – यदि कार्यकर्ता पार्टी में काम कर रहे है, निस्वार्थ भाव से काम कर रहे है, तो उसका फल उसे मिलेगा, हमारी सरकार जितनी भी जन कल्याणकारी योजना चल रही है उसका लाभ गरीब परिवार को मिलता है उसका भी पुण्य हमारे खाते में आ जाता है क्योंकि हमारे कार्यकर्ता के मेहनत से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है सरकार की योजनाओं का लाभ उस गरीब व्यक्ति को मिलता है जरूरतमंद व्यक्ति को मिलता है अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के विकास की योजना पहुंचती है तो उसमें हमारा महत्वपूर्ण योगदान है जैसे हम पूजा पाठ करते हैं तो हमें पुण्य मिलता है इस तरह भाजपा में काम करते रहते हैं तो उसमें भी हमें पुण्य की प्राप्ति होती है इसके साथ ही आज हम दुनिया में देख रहे हैं भारत में प्राचीन इतिहास रहा है चाहे महाभारत काल हो रामायण काल हो चाहे देव असुरों के संग्राम का काल हो चाहे राजा हो महाराजाओं के युद्ध का काल हो उसमें हमेशा धर्म के पक्ष में ही विजय हुई है, आने वाले समय में दुनिया को कोई मार्गदर्शन देने वाला देश है तो वह भारत देश होगा और आज भारत देश का नेतृत्व करने वाला कोई महापुरुष है कोई यशस्वी योगी है तो वह माननीय नरेंद्र मोदी जी है पुराने जमाने में भी महाभारत काल में दुनिया को गीता ज्ञान के माध्यम से एक आदर्श जीवन के बारे में बताया था, आदर्श चिंतन दिया था और आज नरेंद्र मोदी जी गरीब कल्याण योजना के बारे में दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए जो दुनिया के लोग हैं जैसे पिछले करोड़ों महामारी के कार्यकाल को देखे दुनिया के बड़े-बड़े देश जैसे अमेरिका रूस जापान ऐसे लोगों को भी कुछ नहीं सूझ कुछ दिखाई नहीं दिया ऐसे समय में नरेंद्र मोदी जी ने क्या किया दिया जलाने का काम किया ताली बजाने का काम क्या है इसका मतलब यह है कि हमारी सूक्ष्म शक्ति हमारे अंदर है जो हमारी बाहरी शक्ति है उससे कई गुना हमारे अंदर शक्ति होती है और जो भी अंदर की शक्ति है उसको जागने से भगवान की शक्ति जागृत होती है इसलिए हम सब पूजा करते हैं इसलिए हम उपासना करते हैं 30 त्यौहार रीति रिवाज परंपरा जो हमारे भारत देश में है कोई ना कोई रूप में उसे अदिति शक्ति को अदृश्य शक्ति को जिसे हम भगवान कहते हैं परमात्मा कहते हैं उसे शक्ति को त्याग तपस्या के माध्यम से जागृत करने की कोशिश करते हैं दुनिया को बचाने के लिए दुनिया को मार्गदर्शन देने के लिए सही रास्ते पर लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सरकार 2047 तक अनवरत बनना चाहिएइसके लिए आज हम सबको भाजपा के कार्यकर्ताओं को 10 करोड़ से भी अधिक सादिष्ठा करने की आवश्यकता है इतने सालों से हम देख रहे हैं कांग्रेस पार्टी या अन्य पार्टी की विचारधारा ना तो देश के प्रति है ना ही समाज के प्रति ना दुनिया के प्रति है उनका सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए है, आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत फिर से उसे गौरव को प्राप्त करने के लिए अवसर हमारे पास है इसलिए मैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि भाजपा का सदस्य बनकर हम इस पुण्य को प्राप्त कर सकते हैं।

 

लोकसभा चुनाव में जिस बूथों से भारतीय जनता पार्टी सर्वाधिक मतों से विजई हुई उस बूथ को ₹25000 की राशि इनाम के स्वरूप प्रदान की गई, जिसमें बूथ क्रमांक 22 पररास बालोद, बूथ 212 कनेरी गुरुर, बूथ 78 ग्रामीण बालोद, बूथ 141 चिखलाकसा डौंडी, बूथ 81 भेंडी डौंडीलोहारा,212 बूथ दल्ली राजहरा, बूथ 115 सलौनी अर्जुंदा, बूथ 18 कसही खेरथा,191 देवरी आ गुण्डरदेही सामिल है।

 

इस कार्यक्रम में बालोद जिले व शहर से समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से श्री डोमार सिंह कुंवर पद्मश्री, श्री जगदीश देशमुख जी साहित्यकार, श्री छगन यदू जी ठेठवार समाज, श्री अजय साहू जी अधिवक्ता, डॉ चावड़ा जी मराठा समाज, श्री मदन साहू जी साहू संघ, श्री हाजी सलीम तिगाला जी मुस्लिम समाज ,श्री सदर शाहिद खान जी मुस्लिम समाज, श्री अश्वन बारले जी संरक्षक सतनामी समाज, स्व. श्री चंदू लाल चंद्राकर परिवार से श्री मनोज चंद्राकर जी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर पूर्व विधायक प्रीतम साहू , पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू,वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा, महामंत्री चेमन देशमुख, महामंत्री राकेश छोटू यादव, उपाध्यक्ष किशोरी साहू, देवेंद्र जायसवाल, नरेश यदु ,त्रिलोकी साहू, ठाकुर रामचंद्राकार, कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा ,मंत्री नरेश साहू ,शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर,कृतिका साहू, मंडल अध्यक्ष -प्रेम साहू, कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, दुष्यंत कुमार सोनवानी, प्रणेश जैन,रूपेश कुमार, सुरेश निर्मलकर, राकेश द्विवेदी,होरीलाल रावटे ,पुष्पेंद्र चंद्राकर, मीना साहू, ललिता साहू , जितेन्द्र साहू ,अकबर तिगाला , तोमन साहू, मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया,अनु देवी देशमुख ,दिनेश्वरी सिंन्हा, सरोजिनी साहू ,राजेश्वरी साहू, मोहिनी देवांगन, संजू कोमार्य, पूनम साहू बैसाखी साहू ,अरुण साहू ,खेमलाल देवांगन, पलास गुप्ता, संदीप कुमार जैन, सुरेंद्र देशमुख, कमलेश सोनी, संतोष कौशिक, विश्वास गुप्ता, कमलेश पांडे, सत्येंद्र साहू ,लीलाराम सोनबर, आशीष साहू ,मितेश साहू ,दानवीर साहू, संजय साहू ,मनोहर लाल सिंन्हा , डिशोक जांगड़े , संदीप परते, हरीश निषाद, भुवन लाल निषाद, राहुल शर्मा ,जितेंद्र कुमार साहू ,महेंद्र सिंह, लालचंद लुनिवाल, विनोद कौशिक, जसराज शर्मा, राजेंद्र कानेकर, अब्दुल इब्राहिम, मदन माहिती, दिनेश कुमार, दिनेश साहू ,सदानंद साहू, भीखी मसीया ,संगीता साहू, प्रकाश चंद नाहर, राम सहाय साहू ,रमेश सोनवानी ,नंदकिशोर शर्मा , मेहतर नेताम, भुवन लाल साहू ,राजेश दीवान, चंदन लाल सिंह, टुमन लाल साहू, दारा सिंह भोसार्य ,सोमेश साहू दुर्जन साहू, सुरेश जयसवाल ,गिरधरलाल ठाकुर, लेखराज सहीरो, एवन साहू, चिंताराम साहू ,डॉ वीरेंद्र साहू, गजेंद्र यादव,यशवंत कुमार साहू,संगीता साहू, गवींद्र साहू ,संतोष गंगबेर, रूपेश साहू, एकांत पवार, लखन लाल ,दयाल राम, ईश्वर लाल, नकुल राम, ओंकार साहू ,राम चरण पटेल, राम नारायण साहू, उत्तम साहू, नारायण साहू, जयपाल साहू, प्रवीण उइके रमेश गुर्जर खिलावन देशमुख, बृजेश साहू, देवेंद्र देशमुख, महावीर साहू, टिकेंद्र साहू, कामता प्रसाद साहू ,प्रदीप कुमार साहू ,कमल बजाज देवीलाल डडसेना, भारत भाई पटेल, श्रवण कुमार, किशन लाल बेल चंदन, गजानंद देशमुख, लेखन सिंह देशमुख, लोमन दास, तोरण लाल साहू, दीपक कौशिक, ओम प्रकाश साहू,साथ ही र्पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संघर्ष से ही मिलती है सफलता: टंकराम वर्मा

0
  •  एक विचार हमारी जिंदगी बदल सकता है: वर्मा
  • सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

जगदलपुर वेद माता गायत्री शिक्षण समिति सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली में खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा का आगमन बुधवार को हुआ।भैया बहनों को उन्होंने प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।

मंत्रीटंक राम वर्मा ने शिक्षाप्रद अनेक उदाहरण देकर बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही सफलता मिलती है। एक नेक विचार हमारी जिंदगी बदल सकता है। यदि हम कार्य में होने वाले संघर्ष को देखकर अपने हाथ पीछे कर लें तो हम लक्ष्य तक कभी नहीं पहुंच सकते। कठिन परिस्थितियों के विवेकपूर्ण निर्णय के साथ ही सफलता संभव है। संघर्ष का दौर जब समाप्त होता है, उसके बाद ही सफलता का युग प्रारंभ होता है। संघर्ष हमारे भीतर सफलता प्राप्त करने के लिए उत्कट भाव पैदा करता है। साथ में उनके पुत्र पुष्पराज वर्मा जिनकी शिक्षा प्रारंभ में बलौदा बाजार सरस्वती शिशु मंदिर मे तथा हायर एजुकेशन रायपुर, लंदन, अमेरिका में हुआ, ने भी बच्चों के बीच अपने अनुभव साझा किए। पुष्पराज बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे। सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली धरमपुरा रोड में 10 एकड़ पर फैला है।शिशु वाटिका से बीएड कॉलेज तक गुणवत्ता के साथ प्रतिभा संपन्न है। मंत्री  वर्मा ने विद्यालय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 10 लाख रुपए कॉलेज भवन के लिए अनुदान के रूप में देने की घोषणा की। इस बीच संस्था के संस्थापक एवं वर्तमान अध्यक्ष राज बहादुर सिंह राणा ने मंत्री के सारगर्भित विचार और उनकी उदारता की जमकर भूरी प्रशंसा की। अल्प समय में मंत्री के स्वागत के साथ विद्यालय में स्वेच्छा से आने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र मानिकपुरी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के व्यवस्थापक डॉक्टर प्रतीक लागू, नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा, बीएड कॉलेज प्राचार्य ईश्वर प्रसाद तिवारी, शिशु मंदिर प्राचार्य भारती देवांगन और अनेक अधिकारी,कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति समस्त आचार्य एवं दीदी भैया बहन उपस्थित थे।

बस्तर जिला एनएसयूआई ने आश्रम, छात्रावासों की अनियमितता को लेकर खोला मोर्चा

0
  •  कमिश्नर को एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर बस्तर जिला एनएसयूआई के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप के नेतृत्व में एनएसयूआई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले के आश्रम छात्रावासों में लगातार उजागर हो रही अनियमितता व मौसमी बीमारियों से बच्चों को बचाने समेत अन्य 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कमिश्नर बस्तर संभाग को ज्ञापन सौंपा।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप ने कहा कि आश्रम, छात्रावासों की अनियमितता की खबर सुनने को मिलते रहती है। पिछले दिनों एकलव्य विद्यालय में खराब भोजन के सेवन से लगभग 40 बच्चों के स्वास्थ ख़राब होने के कारण उन्हें महारानी हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। करपावंड ब्लॉक के कोलावल बालिका आश्रम में 8 बच्चे बीमार पड़ हो गए और एक बालिका की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।नीलम कश्यप ने कहा इस प्रकार लगातार अव्यवस्था देखने कों मिल रही है।आदिवासी छात्र छात्राओं को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। इस अव्यवस्था के जिम्मेदारों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो। ज्ञापन में भोजन की सही जांच कराने और बच्चों को पौष्टीक आहार देने, आश्रम छात्रावासों में हर माह स्वास्थ शिविर लगाने, बस्तर जिले के समस्त आश्रम, छात्रावासों में सीसी टीवी कैमरे लगाने, जिले के सभी आश्रम बालक बालिका छात्रावासो में पुलिस सुरक्षा कर्मी तैनात करने आश्रमों एवं छात्रावासों भवनो की मरम्मत व रंग रोगन कराने, छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं को आश्रमो एवं छात्रावासों में अटैच कर वहीं उनकी रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, आश्रम छात्रावासों में इनडोर एवं आउटडोर खेल उपकरण व पुस्तकालय की व्यवस्था करने,जिले के 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए उच्च स्तरीय कोचिंग की व्यवस्था करने, प्री मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रावासो में कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति करने व कंप्यूटर उपकरणों का रख रखाव भी सुनिश्चित करने, करपावंड कन्या आश्रम की मृत छात्रा के परिजनों को 20 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की गई है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अंकित सिंह, पूर्व प्रवक्ता उस्मान रजा, प्रदेश सचिव शेख अयाज, जिलामहासचिव मनीष कश्यप, जिला महासचिव शिव बघेल, नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष एडमिन मार्क, सचिव खेमराज सेठिया, खिरेंद्र यादव, रेहान खान, अनिल, प्रकाश, हेमंत सहित अन्य मौजूद रहे।

कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

0
  • प्रदेश में महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार व दुराचार के विरोध मे

दंतेवाड़ा-छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर प्रतिदिन हो रहे अत्याचार व दुराचार को लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय मौन सत्याग्रह किया गया।पूरे प्रदेश में महिलाओं व बच्चों पर अत्याचार की घटनाएं हो रही है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। दंतेवाड़ा जिले के पोंदुम ग्राम में दिन दहाड़े घर से छह माह के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया है।अपराधिक तत्व,गुंडे बदमाश भाजपा के राज में खुलेआम आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहें हैं। भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।जब तक प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नही हो जाती तब तक कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर लोगों की सुरक्षा के लिए आंदोलन करती रहेगी।मौन प्रदर्शन में प्रदेश संयुक्त महासचिव विमल सुराना, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जवाहर सुराना,प्रदेश सचिव राजकुमार तामो, ब्लॉक अध्यक्ष कमलोचन सेठिया, महामंत्री सलीम रज़ा उस्मानी,विमल सलाम, मनोज कौरव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गणेश दुर्गा,शिवकुमारी ध्रुव, इंद्रा ठाकुर, राधा नाग, जितेंद्र कश्यप, अजय मरकाम,रवीश सुराना, इतवारी राम साहू,सहदेव नाग,अनिल गावड़े, अर्जुन तेलाम,आकाश विश्वास,एन नागराज, राजेश चौरे,अरुण सोनानी, वसीम खान,छविंद्र नेताम,गायेंद्र सिंह,साहिल चतुर्वेदी, परविंदर, शैलेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।*

सिविल लाईन क्षेत्र से ई-रिक्शा लूट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

0

 

दल्लीराजहरा मोह. नौशाद ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मयूर क्लब के पीछे पंडरी रायपुर में रहता है तथा ई-रिक्शा चलाता है। प्रार्थी दिनांक 31.08.2024 के करीबन 03.45 बजे अपने ई-रिक्शा से घडी चौक की ओर आ रहा था तभी मोवा में तीन -चार अज्ञात लडके राजातालाब जाना है कहने पर वह एक सवारी का 20 रू0 लगेगा बोला तब वे लोग चलो कहकर आटो में बैठ गये। प्रार्थी करीबन 04.00 बजे उन्हे राजातालाब केनाल रोड में रानी सती मंदिर के पास लेकर गया तब वे लोग थोडा आगे चलो कहकर केनाल रोड मंे इंद्रावती कालोनी ढाल के पास रूकने को बोले तब वह आटो रोका तो वे लोग आटो से उतरे और जाने लगे जिस पर प्रार्थी किराया देने बोला तो वे लोग काहे का किराया, हमें नहीं जानता हैं कहकर धमकाते हुए, प्रार्थी को हाथ मुक्का व लात से मारपीट किये, और उसे आटो से उतारकर उसका ई रिक्शा क्रमांक सी जी/04/पी के/5937, 01 नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 500/- रूपये को लूट कर फरार हो गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमंाक 481/24 धारा 309(6) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना व आरोपियों के हुलियों के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी व आरोपियों के जाने वाले मार्गो में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त एक आरोपी के संबंध में मुखबीर से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान तेलीबांधा रायपुर निवासी मोहन यादव के रूप में की गई। टीम के सदस्यों द्वारा मोहन यादव की पतासाजी कर उसे पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी सहित अन्य 01 के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी को भी पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से लूट की ई-रिक्शा क्रमांक सी जी/04/पी के/5937 कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये को जप्त* कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी के विरूद्ध पूर्व में भी थाना सिविल लाईन में मारपीट का अपराध पंजीबद्ध है।

प्रकरण में संलिप्त 01 अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभवव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

01. मोहन यादव पिता सुदामा यादव 26 साल पता श्याम नगर दीपेश मेडिकल के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।

02. अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी पिता लंबू तांडी 30 साल पता अर्जुन नगर घड़ी चौक थाना सिविल लाइन रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर, थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, महेंद्र राजपूत, प्रमोद वर्ठी, आर. दिलीप जांगड़े, केशव सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी, प्रमोद बेहरा एवं सुरेश देशमुख तथा थाना सिविल लाईन से सउनि. भोला चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

बस्तर के इतिहास में पहली बार मारा गया आंध्रप्रदेश मूल का बड़ा नक्सली लीडर

0
  •  25 लाख का ईनामी आंध्र मूल नक्सली कमांडर रणधीर को फोर्स ने किया ढेर
  • कुल 59 लाख के ईनामी नौ नक्सली मारे गए

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर के नक्सल इतिहास में पहली बार आंध्रप्रदेश तेलंगाना मूल का बड़ा नक्सली लीडर मारा गया है। मंगलवार को हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दक्षिण पश्चिम बस्तर में आंध्रप्रदेश मूल के बड़े नक्सली लीडर को मार गिराया है। मारे गए नक्सली लीडर का सिर्फ आंध्रप्रदेश मूल का निवासी होना ही नहीं, बल्कि उसका एसकेजेडएससी मेंबर होना और 25 लाख का ईनामी होना भी सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है।

दरअसल अब तक संपूर्ण बस्तर में मारे गए नक्सलियों में आंध्र- तेलंगाना मूल का कोई भी नक्सली शामिल नहीं था। बड़े ओहदे वाले नक्सलियों तक पहुंचने में कई स्तर के सुरक्षा घेरों को पार करना पड़ता है, इस बीच बड़े नक्सली लीडर मौके से भाग निकलते हैं, लेकिन मंगलवार को दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों के सरहदी इलाके में हुई मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य रणधीर मारा गया है। वह आंध्रप्रदेश के वारंगल का रहने वाला था। मुठभेड़ में मारे गए 9 नक्सलियों में से 6 महिलाएं शामिल हैं। रणधीर के अलावा मारे गए अन्य नक्सलियों में 5-5 लाख के 6 इनामी व दो नक्सली दो–दो लाख रुपए के इनामी थे। मारे गए सभी 9 नक्सलियों पर कुल मिलाकर 59 लाख रूपए का ईनाम घोषित था। मारे गए नक्सली दरभा डिवीज़न सदस्य, पश्चिम बस्तर डिवीजन तथा पीएलजीए कंपनी नंबर दो के सदस्य थे। इनमें स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य व आंध्र–ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी (एओएसजेसीएम) के सुरक्षा गार्ड व एरिया कमांडर सदस्य (एसीएम) स्तर के नक्सली थे। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि दरभा डिवीजनल कमेटी, पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी व पीएलजीए प्लाटून नं 2 के नक्सलियों का जमावड़ा बैलाडीला पहाड़ी की तलहटी में लगा है। करीब 50-60 बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ यंग प्लॉटून 111 वीं बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त फोर्स की अलग-अलग पार्टियां रवाना की गई। लोहागांव-पुरंगेल के बीच घने जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच करीब 4 घंटे तक फायरिंग चली। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि सुरक्षा बल के अभियान से लौटने के बाद मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। इनमें डीकेएसजेसीएम रणधीर 25 लाख का इनामी है। उसके बारे में और भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। अन्य की पहचान पांच लाख के इनामी एसीएम शांति– 31 पीएल सदस्य, सुशीला मड़काम, गंगी मुचाकी, कोसा माडवी, ललिता डीवीसीएम सुरक्षा दलम सदस्य, कविता एओएस जेसीएम की गार्ड, दो लाख के इनामी हिड़मे मड़कम डीवीसीएम सुरक्षा दलम व कमलेश प्लाटून सदस्य के रूप में की गई है।

मरे हैं और भी नक्सली : आईजी

दंतवाड़ा पहुंचे बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने दावा किया कि मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना है। आईजी ने कहा कि सीमावर्ती चार राज्यों आंध्र, तेलंगाना, ओड़िशा व महाराष्ट्र की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय के साथ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पुरूषों से ज्यादा संख्या में महिला नक्सलियों के मारे जाने के बारे में आईजी ने कहा कि नक्सलियों के फार्मेशन में 50-60 फीसदी महिलाओं की तैनाती रहती है। बड़े लीडर आम तौर पर महिला नक्सलियों को ह्यूमेन सील्ड की तरह सामने रखते हैं, ताकि मुठभेड़ में फोर्स के भारी पड़ने पर पीछे से भाग निकल सकें। आईजी ने कहा कि वर्ष 2024 में बस्तर संभाग में मारे गए नक्सलियों में 156 के शव बरामद किए गए हैं। दिग्भ्रमित होकर सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने और बेकसूरों की हत्या से तंग आकर 656 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। उनकी आइडियोलॉजी से लोग ऊब चुके हैं। लिहाजा अंदरूनी इलाको में हर घर से संगठन में भर्ती जैसी कोई भी चाल सफल नहीं होगी। इसके बावजूद हम दुश्मन की ताकत को नजरअंदाज नही कर रहे हैं। इस दौरान डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी राकेश कुमार, एसपी गौरव रामप्रवेश राय भी मौजूद थे।

मिले हैं ये हथियार

मुठभेड़ स्थल से एसएलआर 1 नग, 303 रायफल 2 नग, देशी कार्बाइन 1 नग, 8 रायफल 1 नग, 315 बोर राइफल 1 नग, 12 बोर राइफल 2 नग, बीजीएल लांचर 1 नग, भरमार बंदूक 2 नग सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री भी बरामद की गई है।

मारे गए हैं ये नक्सली

मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। मृत नक्सलियों में रणधीर, पद डीकेएसजेड सीएम निवासी वारंगल ईनामी-25 लाख, कुमारी शांति, पद- 31 प्लाटून सदस्य, ईनामी 5 लाख, सुशीला मड़काम पति जगदीश,पद एसीएम, ईनामी 5 लाख, गंगी मुचाकी पद कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य ईनामी 5 लाख, कोसा माड़वी पद मालंगिर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनामी 5 लाख, ललिता, पद डीवी सीएम सुरक्षा दलम सदस्य ईनामी 5 लाख, कविता पद एओबीएसजेडसी की गार्ड, ईनामी 5 लाख, हिड़मे मड़कम पद डीवीसीएम सुरक्षा दलम सदस्य, ईनामी 2 लाख और कमलेश पद प्लाटून सदस्य ईनामी 2 लाख निवासी जिला बीजापुर शामिल हैं।

दल्ली राजहरा में नगर प्रशासक विभाग के अंतर्गत सुरक्षा गार्डों को हुआ दो माह का वेतन भुगतान। रंग लाया सीटू का प्रयास 5 सितंबर से होनी थी हडताल

0

दल्लीराजहरा सीटू के कार्यकारिणी अध्यक्ष कामरेड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आई ओ सी राजहरा में कार्यरत सुरक्षा गार्डों को अंततः आज दो माह का वेतन भुगतान ठेका कंपनी को करना ही पडा। हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन ( सीटू ) दल्ली राजहरा ने 31 अगस्त को प्रबंधन को हडताल नोटिस सौंपते हुए एलान कर दिया था कि 4 सितंबर तक वेतन भुगतान नहीं होने पर 5 सितंबर से अनिश्चित कालीन हडताल होगी। इसलिए आनन फानन मे आज ठेका कंपनी ने सुरक्षा गार्डों का दो माह के लंबित वेतन का भुगतान कर दिया।

उल्लेखनीय है कि आईओ सी राजहरा में फर्स्ट चॉइस फैसेलिटीज ठेका कंपनी के माध्यम से 40 सुरक्षा गार्ड कार्यरत है l जिन्हें जून माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया था । वेतन भुगतान के लिए सीटू यूनियन द्वारा समय-समय पर प्रबंधन व ठेकेदार से कई बार आग्रह किया गया लेकिन इसे गंभीरता से न लेते हुए वेतन भुगतान के लिए प्रबंधन ने भी कोई गंभीर प्रयास नहीं किया,और ठेकेदार पर भी कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई ।

जिससे क्षुब्ध और आक्रोशित सुरक्षा गार्डों ने सीटू के नेतृत्व में 31 अगस्त को उप महाप्रबंधक नगर प्रशासन को एक हड़ताल नोटिस सौंप दी । जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि 4 सितंबर के पूर्व वेतन भुगतान नहीं होने पर 5 सितंबर से सभी सुरक्षा गार्ड अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे l हड़ताल के नोटिस के बाद प्रबंधन और ठेकेदार दोनों ने वेतन भुगतान के प्रयास तेज किया, और अंततः आज 3 सितंबर को ही सुरक्षा कर्मियों को वेतन भुगतान कर दिया गया । जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है तथा सभी सुरक्षा गार्ड्स ने प्रबंधन व सीटू यूनियन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। लेकिन बात यहीं समाप्त नहीं हुई है। क्योंकि हड़ताल नोटिस उप मुख्यश्रमायुक्त रायपुर को भी प्रेषित की गई थी l इसलिए श्रमायुक्त ने हड़ताल नोटिस को सीज़ करते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है l जिस पर कल 4 सितंबर को सुनवाई रायपुर केंद्रीय श्रम कार्यालय में होगी । जिसमें यूनियन प्रबंधन और ठेकेदार सभी पक्ष उपस्थित होंगे तथा वेतन भुगतान में हुई देरी पर श्रमायुक्त द्वारा निर्णय दिया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रतिमाह समय पर वेतन भुगतान हो सके।

जगदलपुर के हर शक्तिकेंद्र में सदस्य बनाने प्रशिक्षण बैठक

0
  • लक्ष्य हासिल करने कमर कस ले कार्यकर्ता: गुप्ता 

जगदलपुर भाजपा द्वारा 2 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल जगदलपुर ने नगर के समस्त शक्ति केंद्रों में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की। सदस्यता अभियान के लिए मिले दिशा निर्देश एवं प्रकिया की जानकारी बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं बुथ में बनाए गए सदस्यता प्रभारियों को दी गई।

नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मार्गदर्शन देते हुए सभी बूथ अध्यक्षो बूथ कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि हर बूथ में 200 सदस्य बनाने का जो लक्ष्य पार्टी में निर्धारित किया है उसे हर बूथ में पूरा करना है। सदस्य किस प्रकार बनाए जाने हैं, उसका पूरा प्रारूप बूथ कमेटी को उपलब्ध कराया गया है। हर कार्यकर्ता स्वयं सदस्य बनेंगे और अपने बूथ में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने घर घर पहुंचेंगे।हर वर्ग से संपर्क कर भाजपा सदस्य बनाएंगे। सुरेश गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 और 2019 के बाद भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश में नहीं हुआ था और करोड़ों भारतीय भाजपा से जुड़कर देश को विश्व गुरु, विकसित भारत, आतंकवाद से मुक्त भारत, भ्रष्टाचार से मुक्त भारत बनाने के राष्ट्रव्यापी संकल्प से जुड़ने भाजपा की सदस्यता लेना चाहते हैं। ऐसे में सदस्यता अभियान में बूथ के कार्यकर्ता हर घर हर वर्ग हर समाज हर समुदाय तक पहुंचकर भाजपा की सदस्यता दिलाएं। सदस्यता अभियान के लिए योजनाबद्ध तरीके से संगठन की संरचना बनाई गई है। हर कार्यकर्ता को इसमें लगाया गया है।कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। संरचना की जानकारी देते हुए श्री गुप्ता बताया कि हर शक्ति केंद्र में प्रभारी के साथ एक सदस्यता सहयोगी एवं हर बूथ में दो सदस्यता प्रभारी बनाए गए हैं जो सदस्यता कार्यक्रम को लेकर बुथो में कार्य करेंगे। बैठक में मनोहर दत्त तिवारी, अभय दीक्षित, शशि पाठक, योगेश ठाकुर, नरेंद्र पाणिग्रही, योगेश शुक्ला, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रणघारी, संतोष वाजपेयी, सूर्यभूषण सिंह, प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगाडे, गीता नाग, शंकर राव, अजय बैरागी, संतोष पांडे, रेखा सिंह, कृष्णा राय, खलील खान, बलवंत गुनाडे, विद्या सिंह, नरेंद्र गुप्ता आशा महापात्र कमला, जंगल, गंगोत्री चंद्रवंशी, आशा गुप्ता, गौरी ठाकुर, रेणुका, धीरेंद्र सिंह, मंजुला ध्रुव, दिलीप दास, संतोषी राव, नीलम यादव सोहन सिंह बघेल, सुरेश रैली, शत्रुघ्न कश्यप, गीता पाल, सुमन सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गैंग रेप और महिला अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

0
  • महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम: रेखचंद जैन

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश में प्रदेश में महिलाओं के साथ आएदिन हो रहे अत्याचार व गैंगरेप जैसी जघन्य घटानाओं, लचर कानून व्यवस्था से के विरोध में व प्रदेश में माता-बहनों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सिरहासार चौक पर मौन धरना प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने कहा कि भाजपा सरकार के 8 माह के राज में छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।एक दिन पूर्व ही रायपुर के नया बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखी गई उसमें भी में सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। सिर्फ बलात्कार की रिपोर्ट लिखी गई। यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। महिलाएं खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही हैं। बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर तक में भी महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। श्री जैन ने कहा – बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करवानी चाहिए, वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। जिसके विरोध में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा मौन धरना प्रदर्शन किया गया है।श्री जैन ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बने महज 8 माह हुए हैं जिसमे अभी तक प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हो चुके हैं तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई हैं। वही कुछ दिन पूर्व भिलाई के रिसाली स्थित डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गई। बिना एफआईआर के वहां के एसपी ने घटना को नकार दिया। जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर होनी चाहिए उसके बाद जांच होनी चाहिए। जबकि भिलाई में बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो- दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है, कुछ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी द्वारा मामले को नकार दिया जाता है।पास्को एक्ट में एफआईआर किए बिना किये क्लीनचिट दे दी जाने के कारण एसपी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई ?

साय सरकार फेल: लता

महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी करती रही। मीडिया के दबाव के बाद रिपोर्ट लिखी गई।जशपुर के एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, कोंडागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, मगर 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। यह बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर मौन हैं।सामुहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को दबाकर भाजपा सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है। लता निषाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी बहन, बेटियों की रक्षा हेतु लड़ाई लड़ेगी व आंदोलन भी करेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा देना होगा।

ये नेता रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, दिनेश यदु, वरिष्ठ कांग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, रामशंकर राव, अमजद खान, अतिरिक्त शुक्ला, पम्मी जायसवाल, एम वेंकट राव, राजकुमार दंडवानी, रविशंकर तिवारी, अपर्णा वाजपेयी, शहनाज़ बेगम, हरीश साहू, पार्षद विक्रम सिंह दांगी, कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग, कोमल सेना, शुभम यदु, ललिता राव, सुनीता सिंह, सुखराम नाग, सुषमा सुता, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, निकेत झा, महेश द्विवेदी, शादाब अहमद, महेश सिंह ठाकुर, राजेश चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष, कौशल नागवंशी सेवादल, युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, अनुराग महतो, तरणजीत सिंह, सत्या ठाकुर, विक्की राव, विजय ध्रुव, सुलो कश्यप खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष, विक्रम लहरे, मनोज पाणिग्रही, श्याम कुमारी,एस नीला, सायमा अशरफ, माही श्रीवास्तव, अंजुम हुसैन, असबली कश्यप, सगीना, छबिश्याम तिवारी, शिवराम बिसाई, अंजना, कमलेश, एनएसयूआई अध्यक्ष शहर विशाल खंबारी, ग्रामीण नीलम कश्यप, उस्मान रज़ा, एडविन मार्क, खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS