City Media - Page 407 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 407

जवानों की भुजाओं की ताकत के दम पर लौट रही है बस्तर में शांति: विजय शर्मा

0
  • नौ नक्सलियों के मारे जाने पर गृहमंत्री शर्मा ने दी जवानों को बधाई

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में आज मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 9 नक्सलियों को मार गिराया है। इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के लिए उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने डीआरजी और सीआरपीएफ के वीर जवानों को बधाई दी है।

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और यह हमारे जवानों की दृढ़ता और उनकी भुजाओं की ताकत के कारण संभव हो पा रहा है। बस्तर में शांति स्थापित हो रही है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर कार्यरत है और हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं।

महिला समूह की वार्षिक सभा में शामिल हुए गोयल

0

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत मारडूम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत मातृभूमि महिला कलस्टर संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक आमसभा में चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल विशेष रूप से शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और आजीविका के साधनों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। सभा में विधायक विनायक गोयल ने महिलाओं की भागीदारी और उनके सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और अधिक प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष मालती बैज, जनपद सदस्य बसंत कश्यप, जिला मंत्री बाबुल नाग, सावेंद सेठिया, मंगतूराम कश्यप, दामूधर कश्यप, ग्रामीण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अवैध रूप से बेचने अंग्रेजी शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार

0
  •  व्हीस्की की अद्धियां और बियर की बोतलें बरामद

जगदलपुर ग्राम पंडरीपानी पामेला पारा निवासी 26 वर्षीय युवक देवसन कश्यप पिता लिबरू कश्यप को थाना फ्रेजरपुर (परपा) पुलिस ने अवैध रूप से विक्रय के लिए अंग्रेजी शराब ले जाते हुए पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री पर फ्रेजरपुर परपा पुलिस ने कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परपा थाना पुलिस द्वारा ग्राम पल्ली कबाड़ी दुकान के पहले मेन रोड़ से ग्राम पल्ली जाने वाले रोड़ पर पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु परिवहन करने के लिए यात्री वाहन का इंजतार कर रहे युवक देवसन कश्यप को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केशलूर विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ग्राम पल्ली गांव में देवसन को पकड़कर व उसके बैग से 11 नग मैगडावल नंबर-1 की अद्धी, 12 नग स्टेरेन 8 बियर की बोतलें जप्त की गईं। 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी देवसन कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में परपा थाने के निरीक्षक दिलबाग सिंह, उप निरीक्षक हंस कुमार ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह व मीना यादव, प्रधान आरक्षक चंदन गोयल, आरक्षक शिवेंद्र ध्रुव, रवींद्र कुमार ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

अग्रवाल समाज जगदलपुर ने रानी सती दादी मंगल पाठ उत्सव मनाया

0

जगदलपुर, 3 सितंबर 2024: अग्रवाल समाज जगदलपुर ने कल रानी सती दादी मंगल पाठ उत्सव का पूरे उत्साह के साथ आयोजन किया। पूरे समारोह का निष्पादन महिला मंडल द्वारा किया गया था और इसमें समाज के सभी सदस्य शामिल हुए थे।

इस अवसर पर, आगामी दो वर्षों के सत्र के लिए कार्यकारी निकाय की भी घोषणा की गई। नए अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल ने नए सचिव जी डी अग्रवाल सहित पूरी विस्तारित नई टीम का परिचय दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ली नवीनीकृत सदस्यता

0
  • लोगों से भाजपा की सदस्यता लेने की अपील 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत आज पार्टी की नवीनीकृत सदस्यता ली।

अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके किरण देव सिंह ने यह जानकारी साझा की है। अपने पोस्ट में किरण देव ने लिखा है – मेरा आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर या नमो एप्प के माध्यम से भाजपा का सदस्य बन राष्ट्र के पुनर्निर्माण की यात्रा में सहभागी बनें।आप भी भाजपा से जुड़ने के लिए मेरा ये रेफ़रल लिंक प्रयोग कर सकते हैं।उनका रेफरल लिंक है- https://www.narendramodi.in/bjpsadasyata2024/AFAYSX किरण देव नेकहा है कि उनके रेफ़रल मोबाइल नंबर 9425591333 के माध्यम से एवं अपने रेफ़रल कोड AFAYSX दर्ज कर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। उन्होंने आगे लिखा है – आइए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा का सदस्य बनें।

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवानों को दी बधाई

0
  • जवानों की भुजाओं की ताकत के दम पर लौट रही है बस्तर में शांति: शर्मा

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में आज मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 9 नक्सलियों को मार गिराया है। इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के लिए उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने डीआरजी और सीआरपीएफ के वीर जवानों को बधाई दी है।

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और यह हमारे जवानों की दृढ़ता और उनकी भुजाओं की ताकत के कारण संभव हो पा रहा है। बस्तर में शांति स्थापित हो रही है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर कार्यरत है और हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं।

चेंबर ऑफ कामर्स में संविधान संशोधन के लिए लुंकड़ ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

0
  • व्यापारिक हितों के लिए चेंबर से टकराव लेने को भी हूं तैयार : अशोक लुंकड़

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अशोक लुंकड़ ने कहा है कि व्यापारियों के हित के लिए चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की मोनोपली तोड़ने की शुरुआत हो गई है। व्यापारिक हितों के लिए वह हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे।

लुंकड़ ने आगे कहा कि व्यापारिक हितों के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिससे अन्य व्यापारियों को फायदा मिलेगा।उक्त बातें कलेक्टोरेट स्थित एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अशोक लुंकड़ ने कही।  लुंकड़ ने आगे कहा कि चेंबर में एकाधिकार व परिवारवाद को खत्म करने चुनाव लडा हूं। विपक्षी की जीत से ज्यादा मेरी हार के चर्चे पूरे व्यापारियों में है, मैंने लोगो के दिल में जगह बनाई है। मैं चाहता हूं कि जन कल्याण की आवाज चेंबर बने। बस्तर के विभिन्न जिलों से आए व्यापारी भाईयों के साथ -साथ जगदलपुर के व्यापारी जिनकी संख्या 750 से ज्यादा थी, उनका साथ मिला, मैं उनकी बातों को हर मंच में अगुआई करुंगा ।

चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के निवर्तमान अध्यक्षों के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए अशोक लुंकड़ ने कहा कि वह व्यापारिक हितों के लिए कभी लड़ाई नहीं लड़े ब्लकि स्वार्थ सिद्धि के लिए चेंबर में कब्जा जमाए रहे।  लुंकड़ ने प्रकाश अग्रवाल व शम्मी कपूर के नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि चेंबर की गलत बातों को उजागर करने वाले व्यापारिक साथियों के साथ गुंडागर्दी करते हुए उन्हें चेंबर से निकाला गया। चेंबर के कई बड़े पदाधिकारियों ने सदस्यता छोड़ी और उन्होंने एक संघ भी बनाया। श्री लुंकड़ ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चेंबर परिवारवाद का तानाबाना बन कर रह गया है और बोथरा परिवार अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए चेंबर का ग़लत उपयोग कर रहा है। श्री लुंकड़ से जब बारंबार बोथरा परिवार का नाम लेने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि बात बोथरा व लुकंड परिवार की नहीं, बल्कि चेंबर में एकाधिकार की लड़ाई है। चेंबर व्यापारिक हितों के लिए बना संगठन है। श्री लुंकड़ ने कहा कि चुनाव के दौरान मेरे उपर राजनीतिक एजेंडा थोपने का आरोप मढ़ा गया, लेकिन व्यापारियों ने जिस प्रकार साथ दिया उसके तहत विरोधियों की बात गलत साबित हुई। 53 वर्षों से एकाधिकार करने वाले क्षत्रपों को चुनाव में सड़क पर उतरना पड़ा यह मेरी नहीं व्यापारिक एकता की जीत है। लुंकड़ ने विरोधियों की उन बातों का खंडन किया कि स्वास्थ्य सुविधा, केशकाल घाट, भारत माला परियोजना, नगरनार स्टील प्लांट, सड़क , बिजली, पेयजल,जीएसटी सहित निगम की लचर व्यवस्था राजनीतिक ही नहीं व्यापारिक हितों व उनसे जुड़ा मुद्दा है ‌जिसमें व्यापारी ज्यादा परेशान होते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान अशोक लुंकड़ के साथ सराफा व्यवसायी गौतम लुंकड़ व वरिष्ठ व्यापारी चम्पा लाल संत भी मौजूद थे।

बीजापुर-दंतेवाड़ा सरहद पर मुठभेड़, 9 नक्सली मारे गए, शव और घातक हथियार एसएलआर बरामद

0
  •  बस्तर संभाग में फोर्स को फिर मिली बड़ी कामयाबी

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई में सुरक्षा बलों को एकबार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को सुबह नौ नक्सली मार गिराए। मारे गए नक्सलियों की लाशों के साथ घातक हथियार सेल्फ लोडिंग राइफल भी बरामद की गई है।

मंगलवार 2 सितंबर की सुबह बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा व बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त पर निकली पुलिस टीम व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में मृत 9 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही एसएलआर, 303 राइफल, 315 बोर बंदूक समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बैलाडीला पहाड़ी की तलहटी में पश्चिम बस्तर डिवीजन के 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिसके बाद लोहा गांव की तरफ से डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ यंग प्लाटून, सीआरपीएफ 111वीं बटालियन की अलग-अलग टुकड़ियों को सर्चिंग पर रवाना किया गया था। इसी दौरान पुरंगेल के जंगल मे नक्सलियों ने जवानों को आता देख गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बल की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। फिलहाल पुलिस पार्टियां वापस नहीं लौटी हैं। जिले में लंबे समय बाद फोर्स को इतनी बड़ी कामयाबी मिली है।एसपी गौरव राय प्रवेश रॉय के मुताबिक मंगलवार की सुबह 6.30 बजे से सुरक्षा बल व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से रुक–रुक कर गोलीबारी जारी रहने की सूचना है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के मिलिट्री प्लाटून नंबर-2 के सदस्य होने की संभावना जताई जा रही है। सभी जवान सुरक्षित हैं। ज्ञात हो कि कुछ ही दिनों पहले नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर धुर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। इस तरह बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों का सफाया हो रहा है। दूसरी तरफ संभाग के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिलों में नक्सलियों के आत्मसमर्पण और गिरफ्तारियों का दौर भी लगातार जारी है।

शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ती अत्याचार व गैंगरेप की घटना के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ किया एकदिवसीय मौन प्रदर्शन

0
  • प्रदेश की भाजपा की सरकार बने हुए महज 8 महीने,महिलाओं के प्रति 3094 अपराध,600 से अधिक बलात्कार की घटनाएं शामिल,महिलाओं को सुरक्षा देने पूरी तरह नाकाम साबित हुई सरकार-रेखचंद जैन
  • प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम, दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को दबाने कर रही लीपापोती- लता निषाद

जगदलपुर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देश पर बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश में प्रदेश में महिलाओं के साथ आए दिन हो रहे अत्याचार व गैंगरेप जैसी जघन्य घटानाए बढ़ती जा रही है, इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है, जिसके विरोध में व प्रदेश में माता-बहनों की सुरक्षा व लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज कॉंग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सिरहासार चौंक पर एकदिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन ने कहा,9 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है।रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है।इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है।..एक दिन पूर्व ही रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी में सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। सिर्फ बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया. यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है।महिलायें खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। बस्तर, जशपुर बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है,बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करवाना चाहिये,वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है।जिसके विरोध में आज कॉंग्रेस पार्टी द्वारा आज मौन धरना प्रदर्शन किया गया है।

जैन ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए आगे कहा,प्रदेश में भाजपा सरकार बने महज 8 माह हुए हैं जिसमे अभी तक प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुये है तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है।वही कुछ दिन पूर्व भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गयी। बिना एफआईआर के वहां के एसपी ने घटना को नकार दिया,जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर होना चाहिये उसके बाद जांच होनी चाहिये।जबकि भिलाई में बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो-दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है,कुछ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी द्वारा मामले को नकार दिया जाता है।पास्को एक्ट में FIR बिना किये क्लीनचीट दिये जाने के कारण एसपी पर कार्यवाही क्यों नहीं किया गया?

महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा,महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है,रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी, मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया।जशपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया।कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया. 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी,बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर मौन है।सामुहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को दबाकर सिर्फ लीपापोती का कार्य कर रही है।

कॉंग्रेस पार्टी अपनी बहन, बेटियों की रक्षा हेतु लड़ाई लड़ेंगी व आंदोलन भी करेगी।प्रदेश की भाजपा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा देना होगा।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचन्द जैन,निगम अध्यक्ष कविता साहू,महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय,दिनेश यदु,वरिष्ठ कॉंग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान दिवेदी, रामशंकर राव,अमजद खान,अतिरिक्त शुक्ला,पम्मी जायसवाल, एम वेंकट राव,राजकुमार दण्डवानी, रविशंकर तिवारी,अपर्णा बाजपेयी,शहनाज़ बेगम, हरीश साहू, पार्षद विक्रम सिंह दांगी,कमलेश पाठक,गौरनाथ नाग,कोमल सेना, शुभम यदु, ललिता राव, सुनीता सिंह, सुखराम नाग, सुषमा सुता,महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, निकेत झा, महेश द्विवेदी,शादाब अहमद, महेश सिंह ठाकुर,राजेश चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष,कौशल नागवंशी सेवादल,युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, अनुराग महतो, तरणजीत सिंह,सत्या ठाकुर, विककी राव, विजय ध्रुव, सुलो कश्यप खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष,विक्रम लहरे,मनोज पाणिग्रही, श्याम कुमारी,एस नीला, सायमा अशरफ,माही श्रीवास्तव, अंजुम हुसैन, असबली कश्यप, सगीना, छबिशयम तिवारी, शिवराम बिसाई, अंजना, कमलेश, एनएसयूआई अध्यक्ष शहर विशाल खम्बारी, ग्रामीण नीलम कश्यप,उस्मान रज़ा,एडविन मार्क,खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहेl

आंध्रप्रदेश की जेल में बंद बस्तर के पत्रकारों को मिली सशर्त जमानत, ‘नेताजी` का रहस्य बरकरार

0
  •  सुकमा का वह नेता कौन, रहस्य खुलना है बाकी 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर के चार पत्रकारों के कथित रुप से गांजा के साथ आंध्रप्रदेश में पकड़े जाने के मामले में कोर्ट ने 23 दिनों बाद जमानत दे दी। कोर्ट द्वारा सशर्त जमानत दी गई है। वहीं इस प्रकरण में जिस नेताजी का जिक्र कोंटा टीआई ने किया था, उस नेताजी पर से अभी पर्दा उठना बाकी है। पत्रकारों की गिरफ्तारी और रेत की स्मगलिंग में इस नेताजी की क्या भूमिका है? इस सवाल का जवाब बस्तर संभाग की जनता जानना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी नेताजी पर सवाल उठाए थे।

बस्तर के चार पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर बस्तर और छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने काफी नाराजगी जाहिर करते हुए पुरजोर विरोध किया था। पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सवाल उठाए थे। दीपक बैज ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि रेत के अवैध खनन और भंडारण करने के मामले की पड़ताल करने गए पत्रकारों को कथित नेताजी के इशारे पर झूठे मामले में फंसाया गया है। नेताजी के संरक्षण में ही सुकमा जिले के कोंटा में शबरी नदी से रेत का अवैध खनन व बड़ी मात्रा में भंडारण किया गया है। इस रेत की तस्करी आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में की जा रही है। श्री बैज ने विवादित टीआई द्वारा फोन में किसी से यह कहे जाने का हवाला दिया था कि ‘नेताजी को बता देना, काम हो गया है।’ पीसीसी चीफ ने कहा था कि नेताजी के कहने पर ही टीआई ने पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखवाया था और पत्रकारों की गाड़ी जब आंध्रप्रदेश की सीमा में पहुंच गई, तब टीआई ने वहां की पुलिस को फोन करके गाड़ी में गांजा रखे होने की सूचना दी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नेताजी का चेहरा उजागर किए जाने पर जोर देते हुए पत्रकारों की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सरकारों को घेरा था। कांग्रेस और पत्रकारों के विरोध और ज्ञापन के बाद सुकमा पुलिस ने कोंटा के टीआई को सीसीटीवी फ़ुटेज नष्ट करने के आरोप में गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था। पत्रकार बापी राय अपने अन्य साथी पत्रकारों के साथ कोंटा गए थे। यहां वे अपने मित्र के भाई के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के बाद कोंटा से रेत भरे वाहनों को आंध्रप्रदेश जाते देख इन पत्रकारों ने पूछताछ की। जिसके बाद टीआई कोंटा से उन की तीखी झड़प हुई थी। झड़प के बाद चारों पत्रकार कोंटा के ही लॉज में रुक गए। सुबह जब चारों आंध्रप्रदेश स्थित गांव चट्टी से चाय पीकर लौट रहे थे, तो आंध्र प्रदेश पुलिस ने उन्हें रोका और वाहन की तलाशी ली।उसमें से 15 किलो गांजा बरामद हुआ।

सीसीटीवी फुटेज किया डिलीट

पत्रकारों का आरोप था कि विवाद के बाद रात को पत्रकार सो रहे थे, तब उनकी गाड़ी में षडयंत्रपूर्वक गांजा रख दिया गया था। कथित रुप से टीआई कोंटा रात में उस लॉज में भी पहुंचे थे, जहां पत्रकार सो रहे थे। चर्चा है कि इसी समय का सीसीटीवी फुटेज कोंटा के ही एक विवादित व्यक्ति की उपस्थिति और उसके प्रभाव में डिलीट करा दिया गया। लेकिन आंध्रप्रदेश पुलिस ने चारों ही पत्रकारों को गांजा रखने के आरोप में गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था।

कोर्ट ने रखी यह शर्त

राज महेंद्रवरम के विशेष न्यायाधीश (नारकोटिक्स) आर. शिव कुमार ने इस मामले में चारों पत्रकारों को सशर्त ज़मानत दे दी। विचारण के दौरान सरकार की तरफ़ से ज़मानत का विरोध करते हुए कहा गया कि आरोपी प्रभावशाली हैं और छत्तीसगढ़ राज्य में उनका पता लगाना मुश्किल होगा। शासन की ओर से इस मामले में दो अन्य फरार आरोपियों का ज़िक्र करते हुए यह भी कहा गया कि आरोपी गवाहों को भी प्रभावित कर सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। जबकि बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि, पूरी कार्यवाही दूषित है, और झूठा मामला थोपा गया है। विचारण के दौरान राज्य सरकार की ओर से यह स्वीकार किया गया कि मामले में जप्त गांजा मध्यम मात्रा का है और एनडीपीएस की धारा 37 के प्रावधान सक्षमता से प्रभावी नहीं होते हैं। सरकारी पक्ष ने यह भी स्वीकार किया कि, सभी गवाह सरकारी गवाह हैं। कोर्ट ने ज़मानत आवेदन स्वीकार करते हुए आदेश में लिखा है कि चारों 20 हजार रुपए के निजी मुचलके और समान राशि के दो स्थानीय ज़मानतदारों के साथ ज़मानत दी जाती है, लेकिन यह शर्त है कि वे सभी चार्जशीट दाखिल होते तक हर मंगलवार को दिन के समय चिंतूर पुलिस स्टेशन में हाज़िर होंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS