दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ सरकार आवास हीन और कच्चे मकान को प्रधान मंत्री आवास के लिए ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर रही है पात्र एवम जरूरत मंद ग्रामीण आवास के लिए ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन दे और अपना नाम जुड़ाए जिससे आने वाले आवास सूची में नाम हो उक्त बातें जनपद सदस्य संजय बैंस ने कही कोई जरूरत मंद इस योजना से ना छूटे क्योंकि छतीसगड की विष्णु देव सरकार संकल्प बद्ध है हर गरीब का पक्का मकान का निर्माण हो इसलिए ग्राम सभा के माध्यम से पुनः नाम जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया सरकार का उद्देश्य पूरा करने के लिए हर जनप्रतिनिधि को समाने आकार जरूरत मंद लोगो को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करे संजय बैंस ने कहा की जिस ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन हो गया होगा तो ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन करे आपका आवेदन ग्राम पंचायत कार्यवाही करके समंधित विभाग को भेज कर आवास सूची में नाम जोड़ा जाएगा ये अवसर है जरूरत मंद लोगो का सुविधा का लाभ उठाने के लिए जब तक किसी भी कच्चे मकान या एक कमरा या दो कमरा जो जर्जर हो चुका होगा जनप्रतिनिधि चाहकर भी सहयोग नही कर पाते सरकार फिर से नाम जुड़वाने के लिए ग्राम सभा का आयोजन कर रही है नाम जुड़ने से ये बात तय हो जाएगा आज नहीं तो कल आवास जरूर आयेगा
अज्ञात बीमारी से कोलावल के कन्या आश्रम में 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत, 10 बच्चे बीमार, मचा हड़कंप
- जिला अस्पताल में बीमार बच्चों का ईलाज जारी
-अर्जुन झा-
बकावंड बस्तर जिले के आश्रम, छात्रावासों में फूड पॉयजनिंग और बच्चों की अकाल मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बकावंड विकासखंड के कोलावल स्थित कन्या आश्रम छात्रावास की एक छात्रा की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। वहीं करीब दस और बच्चे इस बीमारी से ग्रसित हैं। सभी बीमार बच्चों को जगदलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस घटना से हड़कंप मच गया है।
रविवार को दोपहर समकोलावत कन्या आश्रम में अध्ययनरत 5वीं कक्षा की 11 वर्षीया छात्रा अंजना कश्यप पिता मंगल कश्यप की अचानक तबीयत बिगड़ने से उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने तेज बुखार या किसी वायरस इंफेक्शन से बच्ची की मौत होने की आशंका जाहिर है। छात्रा को शनिवार के दिन सिरदर्द की शिकायत होने पर उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया था। जहां सिरदर्द की दवा दी गई थी। फिलहाल मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोलावल के बालिका आश्रम में अचानक से दो दिन पहले फैली बीमारी ने वहां पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है। आश्रम के करीब 10 बच्चे बीमार हो गए हैं। बच्चों को उपचार के लिए आयुष केंद्र ले जाया गया। जहां सामान्य बीमारी समझ उपचार के बाद वापस आश्रम ले गए। लेकिन रविवार को ज्यादा स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें सीएचसी ले जाया गया। उससे पहले ही एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद आश्रम में हड़कंप मच गया और बीमार बच्चों को बेहतर उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी बकावंड लाया गया। जहां से उन्हें 108 वाहन के माध्यम से ही जगदलपुर अस्पताल भेज दिया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त गणेश सोरी ने बताया कि कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ने वाले बच्चे दो दिन पहले से तेज बुखार व सिर में दर्द होने की शिकायत कर रहे थे। जिसके बाद आश्रम की अधीक्षिका ने उन बच्चों को गांव के ही आयुष केंद्र में डॉक्टर दास से उपचार के लिए भेजा था। उपचार के बाद बच्चों को सामान्य बीमारी बताते हुए उन्हें दवा देकर वापस आश्रम भेज दिया गया। लेकिन रविवार की शाम से अचानक 8- 10 बच्चे बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि बीमार बच्चों को पहले पीएचसी कोलावल लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर भेज दिया गया। सभी बीमार बच्चों का जगदलपुर के महारानी अस्पताल जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

पूर्व जनपद अध्यक्ष पहुंचे आश्रम
पूर्व जनपद अध्यक्ष फरीस बेसरा ने मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। बेसरा आश्रम पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौत के कारणों की जांच संबंध में डाक्टरों से विस्तृत चर्चा की। बेसरा ने बताया कि मौत किस कारण हुइई इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी।
मृत छात्रा अंजना कश्यप पिता मंगलराम ग्राम पाथरी की निवासी थी। बच्ची को हाई ग्रेड फीवर की स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलावल लाया गया था। इलाज के दौरान हाई ग्रेड फीवर के कारण संभवतः सडन कार्डियक रेस्पिरेटरी अरेस्ट से बच्ची की मृत्यु हो गई । अस्पताल में बच्ची का डेंगू मलेरिया टेस्ट किया गया जो नेगेटिव पाया गया। ऐहतियात के तौर पर आसपास के अन्य लोगों व आश्रम के अन्य छात्राओं की भी जांच की गई। जिसमें सभी मलेरिया डेंगू नेगेटिव पाई गईं। ज़िला स्तरीय टीम से भी जांच कराई जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

आश्रम अधीक्षिका का कथन
कोलावल कन्या आश्रम की अधीक्षिका दुलारी भास्कर ने बताया कि शनिवार को नाश्ता करने सभी बच्चे पहुंचे, मगर अंजना ने कहा कि मैं नाश्ता नहीं करूंगी अभी थोड़ा देर आराम करने दो। उसके बाद में 1 बजे भोजन के लिए अंजना को उठाने गई, तब उसकी स्थिति ज्यादा सीरियस होने के कारण तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया। थोड़ी देर के बाद बच्ची का देहांत हो गया । खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने कहा कि मैंने बच्ची का चेकअप किया। उसने सिरदर्द की शिकायत की। सर दर्द का टेबलेट दिया था। स्थिति सुधरने पर वापस हॉस्टल भेज दिया था।
विधायक बघेल मर्माहत
बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम कोलावल के कन्या आश्रम में हुई घटना से मर्माहत हो उठे हैं। मासूम छात्रा अंजना कश्यप के आकस्मिक निधन और अन्य छात्राओं के बीमार हो जाने से दुखी विधायक लखेश्वर बघेल जानकारी मिलते ही पहले कोलावल पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली। विधायक बघेल ने बकावंड के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम से भी छात्रा की मृत्यु के कारण और अन्य छात्राओं की बीमारी की वजह के बारे में पूछताछ की। इसके बाद विधायक लखेश्वर बघेल मृत छात्रा अंजना कश्यप के गृहग्राम पाथरी भी गए। वहां उन्होंने अंजना के पिता मंगलराम व अन्य परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। बघेल काफी देर तक मंगल के घर पर रुके रहे। वहां से लौटकर विधायक लखेश्वर बघेल जिला चिकित्सालय जगदलपुर गए, जहां उन्होंने बीमार छात्राओं से हालचाल पूछा और डॉक्टरों को सभी बच्चों का बेहतर ईलाज करने के लिए कहा।
छात्रा की मौत की जांच के कांग्रेस ने बनाई कमेटी
जगदलपुर बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत कोलावल के कन्या आश्रम की आदिवासी छात्रा अंजना कश्यप की मौत की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कमेटी गठित कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा पीसीसी चीफ दीपक बैज की सहमति से जांच कमेटी की घोषणा की गई है। कमेटी के संयोजक बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, सदस्य नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के उपाध्यक्ष बालेश दुबे एवं करपावंड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम नाइक नामजद किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महिलाएं असुरक्षित:सुप्रिया श्रीनेत
- कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने घेरा भाजपा सरकार को
रायपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं एआईसीसी की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी का क्या हाल है आज? देश में स्कूल की नाबालिग बच्ची, दफ्तर में काम करने वाली महिला, बस में चलने वाली गृहिणी क्या सुरक्षित हैं? ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं के लिए इस देश में कोई जगह सुरक्षित नहीं बची है। पूरा देश आक्रोशित है आज पूरा देश आंदोलित है। जिस तरह की घटना बंगाल में हुई। कितनी निर्भया चाहिए इस देश को और कितनी निर्भया की कुर्बानी होगी तब ये देश जागेगा और सत्ता का संरक्षण खत्म होगा?

उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधो पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बात हो चाहे वो रायपुर के बस स्टैंड ड के सामने बलात्कार का मामला हो, भिलाई के एक डीपीएस स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला हो, जहां पुलिस ने बिना एफआईआर, बिना जांच के घटना को नकार दिया। रायगढ़ के पुसोर में एक आदिवासी महिला का 14 लोगो द्वारा किया गया दुष्कर्म का मामला हो, जशपुर में एक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार का मामला हो, कोंडागांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला हो, छत्तीसगढ़ भी लगातार बढ़ते दुष्कर्म और यौन शोषण के मामलो में अछूता नहीं है। किसी भी महिला के खिलाफ उत्पीड़न, शोषण का मामला पूरी आधी आबादी के खिलाफ का मामला है। यह सभ्य समाज और पुरुषों पर धब्बा है। सरकार दुराचारी को बचाने और लीपापोती में जुट जाती है।सरकार ने रायपुर के सामूहिक बलत्कार को एक व्यक्ति द्वारा किया गया दुष्कर्म बताया। 20-20 दिन तक कोंडागांव में एफआईआर नहीं लिखी जाती है। लोग आंदोलित होते है सड़को पर आते है, तब जाकर एफआईआर होती है। बदलापुर में 500 लोगों को रेल पटरी में जाम करना पड़ी तो पांच दिन बाद आरोपी को पकड़ा गया और 24 घंटे बाद एफआईआर लिखी गई। चाहे दिल्ली हो, चाहे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ हो सत्ता का संरक्षण हमेशा आरोपियों को मिलता है।
पुलिस और प्रशासन आरोपी को बचाने में लग जाते हैं और पीड़ित महिला को दर दर भटकना पड़ता है, आंदोलन करना पड़ेगा। देश का एक सांसद देश की बेटी का यौन शोषण करता है, उस सांसद को संरक्षण मिला और उल्टा देश की बेटी को न्याय नही मिला। सरकार में बैठे लोगो ने पीड़ितो के आवाज को दबाने का काम किया। उन्नाव में बलात्कार हुआ और तब तक कार्यवाही नही हुयी जब कोर्ट ने दखल नहीं किया। बदलापुर में दो चार साल की बच्ची का यौन शोषण होता है। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा अपराधिक गतिविधियां हुई है। सत्ता में बैठे लोग इन लोगों को संरक्षण देते है। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा आईटी सेल के तीन कार्यकर्ता गैंगरेप के आरोपी है, 2 को बेल मिल जाती है और जब घर आते है तो ऐसा स्वागत होता है मानो देश की आजादी की लड़ाई लड़कर आए हों। इसलिए हौसला आता है कि 2023 और 2024 के दौरान महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के बीस से पच्चीस मामले ऐसे है, जिसमें बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता और सांसद शामिल है। यह छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है छत्तीसगढ़ की पहचान माई से है उस छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है।
योग के क्षेत्र में बस्तर संभाग का नाम रौशन कर रही हैं सुकमा की वर्षा तिवारी
- नेशनल लेवल पर वर्षा जीत चुकी हैं कई मेडल
जगदलपुर करें योग रहे निरोग” ये हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं और अब हमारा देश योग में विश्वगुरु बन चुका है। लेकिन हममें से अधिकांश लोग इस बात से अनभिज्ञ हैं कि योग अब एक खेल के रूप में भी शामिल हो चुका है। जिस तरह बाकी खेल स्पर्धाएं होती हैं, वेसे ही योग को भी शामिल किया गया है। इसका मूल उद्देश्य यही है कि हम खेल खेल में योग को अपने जीवन में अपनाएं।

ऐसे ही योग की एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बस्तर संभाग के सुकमा जिले का नाम रोशन कर रही है।ये हैं वर्षा तिवारी, जो सुकमा जिले की मूल निवासी हैं। वर्षा तिवारी अशोक तिवारी व प्रतिभा तिवारी की पुत्री तथा एसएम शर्मा व कुसुम शर्मा की पुत्रवधु हैं। वर्तमान में वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ में ओटी अटेंडर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही योग में विशेष रुचि के कारण वर्षा तिवारी पिछले 4 वर्षों से योग का अभ्यास कर रही हैं।साथ ही इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की ओर से योग का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और अपने विभाग का नाम रौशन किया है। हाल ही 24-25 अगस्त को जोधपुर राजस्थान में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया विमेन्स लीग में वर्षा तिवारी ने भाग लेकर राज्य ओर जिले को गौरवान्वित किया है।

अक्टूबर 2023 में दिल्ली ने आयोजित आल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन टूर्नामेंट में वर्षा तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। वर्षा तिवारी ने बातचीत में हमें बताया कि उनके माता पिता व सास ससुर उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वर्षा तिवारी सुकमा में योग की कक्षा भी चलाती हैं। वर्षा की इच्छा है कि उनकी ही तरह सुकमा जिले से और भी प्रतिभाएं बाहर निखर कर समाज के सामने आएं। इसके लिए वे बच्चों और हर आयु वर्ग के लोगों को अवसर उपलब्ध कराने तत्पर हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि योग के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाएं। क्योंकि आने वाले कुछ सालों में बाकी खेलों की तरह योग भी ओलंपिक खेलों में शामिल होंने जा रहा है। हाल फिलहाल एशियन गेम्स, नेशनल गेम्स में भी योगासन शामिल हो चुका है।
स्वाधीन जैन बने कांकेर जिला के सदस्यता अभियान प्रभारी
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने की नियुक्ति
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2 सितंबर, 2024 को शाम 5 बजे भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी आदरणीय प्रधानमंत्री जी को प्रथम सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान के माध्यम से बीजेपी संगठन पर्व मनाकर अपना विस्तार कर रही है.
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी जी एवं भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी के निर्देशन पर एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ.सलीम राज जी की सहमति से संगठन महा पर्व सदस्यता अभियान 2024 के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद जी ने प्रदेश सदस्यता टीम की घोषणा की है जिसमे स्वाधीन जैन जी को कांकेर जिला का प्रभारी बनाया गया है
स्वाधीन जैन ने पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि भाजपा पूरे 6 सालो में इस सदस्यता अभियान को एक महापर्व के रूप मनाती है ऐसे में आज मुझे कांकेर जिले का प्रभारी बनाया है ऐसे कांकेर में हम सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के लोग मिल कर शत प्रतिशत सदस्य बनाएंगे साथ ही इस महापर्व में नये लोगो को भी बड़ी सख्या में सदस्य बनाने का सकल्प दिलाएंगे। ऐसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी व सदस्यता अभियान कांकेर जिले का प्रभारी स्वाधीन जैन को बनाये जाने पर दल्लीराजहरा नगर में हर्ष का माहौल बना हुवा है भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष पवन साहू ने भी दी बधाई साथ ही गोविन्द वाधवानी ,जयदीप गुप्ता , आशीष लालवानी , हितेश कुमार , शाहिल कुमार , सुरेश जायसवाल ,विशाल मोटवानी , ओम गोलछा,दमनदीप,ललित जैन ,आलोक जैन,मोहमद इमरान,फारूक भाई, हनी मथारू,निखिल जैन,दीपेश जैन,पुनीत पब जी,व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के लोगो ने बधाई दिया है। इस दौरान स्वाधीन जैन ने बताया सदस्यता अभियान में तीन तरीके से सदस्य बन सकते हैं.जिसमें ऑनलाइन, ऑफलाइन और मिस्ड कॉल इन तीन फॉर्मेट में से किसी भी फॉर्मेट में जाकर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता हैं.
खाट ही है इनके लिए एंबुलेंस, बीमारों को लेकर उफनती नदी को पार करना इनकी है मजबूरी
- गंभीर महिला को खाट पर लादकर बाढ़ग्रस्त नदी से निकले ग्रामीण
- मारुडबाका से 22 किमी पैदल चले परिजन, ग्रामीण
-अर्जुन झा-
जगदलपुर आजादी के अमृतकाल का यह स्याह पहलू ही है कि स्वतंत्रता के 78 वर्षों बाद भी बस्तर संभाग के दर्जनों गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। मेडिकल इमरजेंसी आ जाए, तो खाट ही इन ग्रामीणों के लिए एंबुलेंस बन जाता है और ग्रामीणों के कदम इस एंबुलेंस के पहिए। खाट पर मरीज को लादकर उफान मारती नदी को पार करने और 22- 25 किलोमीटर का सफर पैदल तय करने की मजबूरी इन ग्रामीणों के समक्ष आज भी मौजूद है। ऐसे में इन ग्रामीणों के लिए आजादी का अमृत महोत्सव बेमानी ही है।
हमने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई है और इन दिनों समूचा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर इस दिशा में काम भी कर रहे हैं। आजादी के सात दशक बाद भी उपेक्षित रहे देश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों और वहां के रहवासियों के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार बहुआयामी कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जन मन योजना इसीलिए लाई गई है। इस योजना के जरिए आदिवासी गांवों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, पुल पुलिया जैसी तमाम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इतना ठोस पहल केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा की जाने के बावजूद बस्तर संभाग के गांव बेपरवाही का शिकार बने हुए हैं। कई गांव ऐसे हैं, जो नदी – नालों से घिरे हुए हैं और पहुंच मार्ग विहीन हैं। इन नदी नालों में पुल पुलिया नहीं हैं। लिहाजा बरसात के मौसम में इन गांवों के लोग 4-5 माह तक शेष दुनिया से कटे रहते हैं। इस बीच उनके सामने मेडिकल इमरजेंसी आ जाए तो भगवान ही मालिक होता है। बस्तर संभाग का बीजापुर जिला इस मामले सर्वाधिक पिछड़ा हुआ है। इन दिनों बीजापुर जिले में हो रही तेज बारिश से जिले के सभी छोटे-बड़े नदी नाले उफान पर हैं। पहाड़ी पानी के तेज बहाव व बाढ़ से से ग्रामीण भी मुसीबत में पड़ रहे हैं। ऎसी ही एक बड़ी त्रासदी बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के अंदरूनी गांव मारुड़बाका में देखने को मिली है। यहां एक महिला द्वारा फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई थी। उल्टी- दस्त व शारीरिक कमजोरी से तबीयत बिगड़ने पर 37 वर्षीया महिला जोगी पोड़ियामी की स्थिति गंभीर हो गई थी। पति कोसा पोडियामी ने जोगी पोड़ियामी की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। उसने गांव के लोगों से मदद की गुहार लगाई। ग्रामीण युवकों ने अपनी जान को जोखिम में डाल महिला को खाट पर लादकर उफनती नदी से महिला को पार कराया। और महिला को लगभग 20-22 किमी पैदल गलगम तक खाट के सहारे लाया गया। महिला की गंभीर स्थिति पर ग्रामीण युवकों ने रस्सी के सहारे खाट में लादकर नाला पार कराया। जहां उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में महिला का इलाज जारी है।
आती रहती है ऎसी नौबत
इस संबंध में उसूर के चिकित्सक से बात करने पर बताया कि मारूडबाका काफी संवेदनशील व अंदरूनी गांव है। वहां तक एंबुलेंस का पहुंचना मुश्किल है। महिला ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। स्थिति गंभीर होने पर बीजापुर रेफर किया गया। जिले में बुनियादी सुविधाओं की बात करें तो अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां बरसात में ऐसी स्थिति निर्मित होती है। क्षेत्र के आदिवासी बारिश में इलाज के लिए संघर्षरत रहते है। पिछले दिनों 26अगस्त को कमकानार की गर्भवती महिला को खाट से नदी पार कराया गया था। इसी तरह 22 जुलाई को उसूर के नंबी इलाके में सीआरपीएफ के जवानों ने भी ड्रम की मदद से प्रसव के बाद महिला को नदी पार कराया था।
शिक्षा शेरनी का दूध के सामान है, जो जितना पीएगा, उतना दहडेगा: ऋतु बघेल
- डॉक्टर बनेगी नगरनार की बिटिया ऋतु बघेल
–अर्जुन झा–
नगरनार शिक्षा अमृत और शेरनी के दूध के समान है। शिक्षा रूपी इस अमृत और शेरनी के दूध को जो जितना पीएगा, वह उतना ही तेज बुद्धि वाला बनेगा और सफलता की राह पर उतना ही तेज दौड़ेगा और दहाड़ेगा भी। यह कहना है नगरनार कस्बे की होनहार बिटिया ऋतु बघेल का। ऋतु का चयन एमबीबीएस कोर्स के लिए हुआ है। नीट में चयनित होकर ऋतु ने स्टील सिटी नगरनार और जगदलपुर ब्लॉक का गौरव बढ़ाया है। ऋतु नगरनार की पहली छात्रा है, जो डॉक्टर बनने जा रही है।
नगरनार के नाटपारा निवासी पूर्व सरपंच लैखन बघेल एवं श्रीमती इंदु बघेल की बेटी ऋतु बघेल ने हायर सेकंडरी एजुकेशन के बाद नेशनल इलेजिलीबिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) के जरिए यह शानदार कामयाबी हासिल की है। ग्राम नगरनार नाटपारा की बेटी ऋतु बघेल देश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा नीट क्वालीफाई करने वाली बघेल परिवार की पहली स्टूडेंट है। स्टेट लेवल पर नीट में ऋतु की रैंक 3474वीं और कैटेगरी में रैंक 123वीं है। ऋतु बघेल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में एमबीबीएस कोर्स करने के लिए सिलेक्ट हुई है। इस संवाददाता से चर्चा करते हुए ऋतु बघेल ने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों पर मां सरस्वती अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं। और फिर शिक्षा तो वह अमृत और शेरनी का दूध है, जिसे जो जितना ज्यादा ग्रहण करेगा वह उतना ही कुशाग्र एवं तेज बुद्धि वाला बनेगा तथा शेरनी के बच्चे की तरह कामयाबी के पथ पर दहाड़ते हुए तेजी से दौड़ेगा। प्राथमिक स्तर से प्रतिभाशाली रही ऋतु बघेल बताती है – मम्मी पापा ने मुझे पढ़ाई के अनुकूल माहौल दिया, हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई, मेरी देखभाल एक बेटे की तरह की है। मैं उनके हर सपने को पूरा करूंगी वहीं दूसरी ओर ऋतु की इस कामयाबी से बघेल परिवार के साथ ही पूरे नगरनार कस्बे में खुशी की लहर फैल गई है।उसके घर में जश्न का माहौल है, मिठाईयां बंट रही हैं, लोग ऋतु को बधाई देने उसके घर पहुंच रहे हैं। आज भाजपा महिला मोर्चा की नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा लैखन बघेल के घर पहुंची। वहां उन्होंने ऋतु को गुलदस्ता भेंटकर और मुंह मीठा कराकर उसका सम्मान किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गीता मिश्रा ने लैखन बघेल और इंदु बघेल को भी बधाई दी। भाजपा नेता रमेश मिश्रा, डमरू कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा समेत अनेक लोगों ने ऋतु बघेल को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। ज्ञातव्य है कि नगरनार की भाजपा नेत्री गीता मिश्रा होनहार बेटियों और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करती रहती हैं। राजनैतिक व्यस्तताओं के बीच भी वे बस्ती में घूम घूमकर लोगों संदेश देती रहती हैं कि बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं, उन्हें हर तरह से काबिल बनाएं। जैसे ही गीता मिश्रा को पता चला कि ऋतु बघेल का चयन डॉक्टरी के कोर्स के लिए हुआ है, वे तुरंत लैखन बघेल के घर पहुंच गईं और ऋतु को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।
भाजपा नेता को जमकर लताड़ लगाने वाले कलेक्टर अनुराग पाण्डेय हुए रिटायर
- आदिवासी समाज ने दी पाण्डेय को बिदाई
अर्जुन झा
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के कलेक्टर आईएएस अनुराग पांडे 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गए। शांत स्वभाव वाले कलेक्टर पाण्डेय मीडिया की सुर्खियों में तब आए थे, जब उन्होंने बीजापुर के एक भाजपा नेता को जमकर लताड़ लगा दी थी। भाजपा नेता और कलेक्टर के बीच हुई गर्मा गरम बहस का ऑडियो मीडिया में खूब चला था। श्री पाण्डेय को आदिवासी समाज ने भावभीनी बिदाई दी।
बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय 31 अगस्त को रिटायर हुए। उनके पिता स्वर्गीय मनहरण लाल पांडे मंत्री एवं सांसद रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अविस्मरणीय विदाई बीजापुर के आदिवासी समाज द्वारा दी गई। अमूमन शांतचित्त और मीडिया के कोलाहल से दूर रहने वाले सीनियर आईएएस अनुराग पाण्डेय मीडिया की सुर्खियों में तब अचानक आ गए थे, जब उन्होंने बीजापुर के एक विवादित भाजपा नेता अजय सिंह को फोन पर जमकर लताड़ लगा दी थी।
मौसम के अनुकूल रंग बदलने वाले नेता अजय सिंह पहले कांग्रेस में थे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उन्हें राज्य युवा आयोग का सदस्य बनाया था। कांग्रेस में रहते हुए भी बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने के कारण अजय सिंह को कांग्रेस से बेदखल कर दिया गया। इसके बाद बीजेपी से जुड़ गए अजय सिंह ने सीधे कलेक्टर से पंगा ले लिया। किसी ठेके के कार्य को लेकर अजय सिंह बीजापुर कलेक्टर से फोन पर धमकाने वाले अंदाज में बात करने लगे। कलेक्टर को बीजापुर से हटवाने तक की बात अजय सिंह कहने लगे थे। कलेक्टर पाण्डेय के धैर्य का बांध टूट गया और उन्होंने भी अजय सिंह को जमकर लताड़ लगाते हुए खूब खरी खोटी सुना डाली थी। दोनों के बीच हुई गर्मा गरम बहस का ऑडियो जमकर वायरल हुआ था। इसी बीच दो आदिवासी युवाओं को धमकाने और नाजायज मांग करते हुए उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप भी अजय सिंह पर लगे। दोनों मामले पुलिस तक पहुंच गए, मगर अजय सिंह के सत्ताधारी दल से जुड़े रहने के कारण पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने से बचती रही। इस मुद्दे को लेकर सर्व आदिवासी समाज जब सड़क पर उतर आया तब कहीं जाकर पुलिस ने अजय सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद भाजपा ने भी अजय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
ड्राइवर दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए किरण देव
जगदलपुर पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में बस्तर सारथी एकता पैनल द्वारा 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ड्राइवर दिवस पर सभी वाहन चालकों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।














