जगदलपुर एक पेड़ मां के नाम के तहत आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरगीपाल में पौधारोपण किया।
ग्राम कुरदी में 111 फीट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एवं वीर सपूत उद्यान सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित : विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह
- ग्राम कुरदी में 111 फीट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव वीर सपूत उद्यान सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
- छत्तीसगढ़ महतारी एंव स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति अनवारण के साथ साथ ग्राम कुरदी, जेवरतला एंव हल्दी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नए शाखाओं की दी सौगात
बालोद 31 अगस्त, 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की भांति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हनारा छतीसगढ़ राज्य निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर होते हुए विकास का नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डॉ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल एंव सक्षम नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य विकास का नया ईबारत लिखा है। जिसका चमत्कारीक परिणाम देश एंव दुनिया के सामने आया है। डॉ सिंह आज बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में 111 फीट के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव वीर सपूत उद्यान के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अतिथि के रुप मे उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गुंडरदेही क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र साहू एंव प्रीतम साहू सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पवन साहू, नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, केसी पवार, प्रमोद जैन एंव कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक एस आर भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह ने ग्राम कुरदी में 111 फीट के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव वीर सपूत उद्यान सहित विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने वीर सपूत उद्यान कुरदी में छत्तीसगढ़ महतारी महतारी एंव पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा के अनावरण के साथ-साथ जिले के ग्राम कुरदी सहित जेवरतला एंव हल्दी में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के नवीन शाखाओ की सौगात दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य की बागडोर सम्भालने के बाद किसानों के हित में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने का साहसिक निर्णय लिया। जिसके फलस्वरूप 08 महीने के अल्प अवधि में भी राज्य के किसानों के खाते में 49 हजार करोड़ की राशि अंतरित कर दी गयी है। इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के माताओ एवं बहनों को आत्मनिर्भर एंव स्वावलम्बी बनाने हेतु महतारी वन्दन योजना लागू कर प्रति महीने उनके खाते में 01 हजार रुपये की राशि अंतरित करने का अभिनव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य के सुदूर आदिवासी अंचल से निकलकर राज्य की सेवा में निरतंर लगे हुए हैं।
डॉ सिंह ने कहा कि आज का दिन ग्राम कुरदी सहित पूरे छत्तीसगढ़ तथा पूरे देशवासियों के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कुरदी पूरे राज्य में पहला ग्राम पंचायत होगा जहाँ पर हमारे देश भक्तो के सम्मान में 111 फीट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का निर्माण किया गया है। इसके अलावा आज छत्तीसगढ़ महतारी तथा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया है। जो कि निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण एंव अभूतपूर्व है। इस अवसर पर उन्होंने इस पुनीत कार्य को मूर्तरूप देने के लिए ग्राम कुरदी वासियों का मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने आज के दिन को ग्राम कुरदी सहित देश और प्रदेश के लिये ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने ग्राम कुरदी में 111 फिट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव छत्तीसगढ़ महतारी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम कुरदी एंव जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं दी। श्री नाग ने आशा व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एंव मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य शीघ्र ही विकसित राज्य बनेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुरदी के सरपंच श्री संजय साहू ने ग्राम कुरदी में 111 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की । इसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित अन्य अतिथियों का विनम्र आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज ग्राम कुरदी में 111 फीट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एंव छतीसगढ़ महतारी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनवारण सहित जिले वासियों को आज विभिन्न विकास कार्यो की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एंव शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, मोर लइका स्वस्थ लइका अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट तथा आदिवासी विभाग के अंतर्गत 08 हितग्राहियों को सामुदायिक वन अधिकारी पत्रक एंव 02 हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रक के अलावा दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राय सायकल, श्रवण यन्त्र एंव छड़ी का भी वितरण किया गया। इसके अलावा अतिथियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओ में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, एरिया कोर्डिनेटर, हेल्प डेस्क फेसिलेटर आदि ने उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविलयन करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए उन्होंने मंच पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का सम्मान भी किया। समारोह में अतिथियों के द्वारा बिहान योजना के अंतर्गत 05 महिला स्वसहायता समूहों को प्रति समूह 60 हजार के हिसाब से कुल 03 लाख रुपये का सीआईएफ चेक का वितरण किया। इसके अलावा 05 परिवारों को मनरेगा जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संध्या भारद्वाज सहित अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारियों के अलावा विशाल संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सेवा, व्यक्तित्व विकास एवं देश के प्रति प्रतिबद्धता का माध्यम है स्काउटिंग: संजय पाण्डेय मुख्य आयुक्त
- स्काउट्स एवं गाइङ्स जिला संघ की हुई बैठक
जगदलपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदपुर में जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड संजय पांडे प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट बीआर बघेल की अध्यक्षता तथा बीएस रामकुमार प्राचार्य के विशेष आतिथ्य एवं लक्ष्मण झा नेशनल युवा सोसाइटी कॉरपोरेशन संभागीय कोआर्डिनेटर, सुधा परमार गाइड कमिश्नर की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।

स्काउटिंग परंपरा अनुसार स्कार्फ तथा स्काउट क्लेप के द्वारा जिला मुख्य आयुक्त का स्वागत किया गया। उद्बोधन सत्र में संजय पांडे जिला मुख्य आयुक्त ने समस्त उपस्थित स्काउटर गाईडर को आगामी बैठक में यूनिफॉर्म मे उपस्थित होने को कहा तथा संस्था में नियमित रूप से स्काउट गाइड गतिविधि का संचालन करने तथा नियमानुसार छात्रों का पंजीयन एवं अंशदान की राशि को जमा करने को कहा। मनोज महापात्र जिला सचिव जी ने जिले में स्काउटिंग की गतिविधियों की जानकारी दी। दसरुराम यादव डीओसी ने शत प्रतिशत अंशदान पंजीयन, तृतीय सोपान, स्काउटर गाइडर प्रशिक्षण जैसे विषयों को जिला आयुक्त स्काउट गाइड और जिला मुख्य आयुक्त के समक्ष रखा। जिस पर बात करते हुए बीआर बघेल जिला आयुक्त स्काउट द्वारा जिले में शत प्रतिशत पंजीयन हेतु पत्र जारी करने की बात कही गई। जिले के स्काउटर गाइडर द्वारा कुछ समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराया गया।

मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे ने सकारात्मक पहल करने बात कही। सभी विद्यालयों से स्काउटर गाइडर नहीं आने पर नाराजगी भी व्यक्त की।साथ ही जिला एवं विकासखंडो में सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति करने की बात कही। संजय पाण्डेय ने सभी के प्रयास से बस्तर जिले को स्काउट के क्षेत्र में ऊंचाई पर ले जाने की बात कही। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने उद्बोधन में कहा कि जिले के सभी संस्था में स्काउट गाइड गतिविधि का नियमित संचालन एवं नियमानुसार छात्र-छात्राओं का पंजीयन कराएं। स्काउट गाइड की वार्षिक कार्य योजना, सत्र 2024- 25 की अंशदान पंजीयन राशि शत प्रतिशत जमा करने, सभी विद्यालयों के शिक्षकों को बेसिक स्काउट गाइड प्रशिक्षण दिलाने एवं जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण व जांच शिविर के आयोजन पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त हर विद्यालय में सप्ताह में एक दिन स्काउट गाइड गतिविधि के पाठ्यक्रम का अध्यापन सुनिश्चित करने की बात भी बघेल ने कही। बैठक में 42 विद्यालयों के स्काउट गाइड एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में संस्था के दशरू राम यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट, मीरा हिरवानी जिला संगठन आयुक्त गाइड, जेपी पाठक जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, रेखा जायसवाल जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, निलेश देवागंन सहसचिव, मनोज महापात्र जिला सचिव स्काउट, हरेंद्र राजपूत स्काउटर, गिरधर रावटे स्काउटर तथा जिले के स्काउट गाइड प्रभारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निलेश देवांगन ने किया।यह जानकारी दशरू राम यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने दी।
कानून व्यवस्था को लेकर राजयपाल से मिलेंगे कांग्रेस नेता
जगदलपुर डीपीएस रिसाली भिलाई में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही राजयपाल से मुलाकात करेगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने राजयपाल के एडीएस को पत्र लिखकर राजयपाल से प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात के लिए समय मांगा है। कांग्रेस नेता गैदू ने बताया कि उपरोक्त मुद्दों पर राजयपाल से चर्चा की जाएगी और उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हमने कोई नियम नहीं तोड़ा, कलेक्टर के नोटिस पर एनएमडीसी का जवाब
- राज्य सरकार की साख पर आंच पहुंचा रहे हैं डीएम
-अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर द्वारा एनएमडीसी की किरंदुल यूनिट को जारी नोटिस से राज्य सरकार की साख पर आंच पहुंच रही है। एनएमडीसी ने इस नोटिस का जवाब देते कहा है कि एनएमडीसी ने राज्य के खजाने को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया है। एनएमडीसी प्रबंधन ने जिला प्रशासन को सिलसिलेवार जवाब भी दिया है।
रेलवे ट्रांजिट पास (आरटीपी) के बिना लौह अयस्क के कथित परिवहन और खनन कानूनों के उल्लंघन के नाम पर 1620.5 करोड़ रुपये का जुर्माना और मुआवजा लगाने का जो नोटिस दिया गया है, उसका जवाब एनएमडीसी प्रबंधन ने दिया है। प्रबंधन ने कहा है कि वर्तमान मामले में तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार किए बगैर और बिना देखे मुआवजे की मांग और जुर्माना लगाना पूरी तरह अनुचित है।
एनएमडीसी लिमिटेड भारत सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) से वैध खनन पट्टे, अनुमोदित खनन योजना, सीटीओ, सीटीई, पर्यावरण मंजूरी और वन मंजूरी के साथ कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम, 2009 के नियम 2, उप नियम 1 (डी) के अनुसार निक्षेपवार, ग्रेडवार और उत्पादवार अग्रिम रॉयल्टी का भुगतान किरंदुल कॉम्प्लेक्स, एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को ऑनलाइन पोर्टल और अग्रिम रॉयल्टी के भुगतान के बाद, ई-परमिट नंबर जेनरेट किए जा रहे हैं। चूंकि एनएमडीसी बिंदु क्रमांक 2 के अनुसार अग्रिम रॉयल्टी भुगतान कर रहा है, इसलिए बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने रेलवे ट्रांजिट पास (आरटीपी) के बिना लौह अयस्क के कथित परिवहन के लिए छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन और भंडारण) नियम 2009 का कोई उल्लंघन नहीं किया है। राज्य सरकार रॉयल्टी मूल्यांकन के समय हर छह महीने में इन अभिलेखों का सत्यापन करता है और राज्य सरकार द्वारा अब तक एक भी आपत्ति नहीं उठाई गई है, जिससे जानकारी मिलती है कि बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स द्वारा कोई उल्लंघन नहीं किया गया है।तकनीकी रूप से, लौह अयस्क ग्रेड को अंतिम रूप देने में समय लगता है, जिससे रेलवे ट्रांजिट पास (आरटीपी) के निर्माण में 2-3 दिनों की देरी होती है। हालांकि, इससे राज्य के खजाने को कोई नुकसान नहीं होता है। इस तरह जब राज्य सरकार ने कभी एनएमडीसी के खनिज उत्खखनन पर कभी उंगली नहीं उठाई है और हमेशा रायल्टी भुगतान को लेकर संतुष्ट रही है, तब दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा अरबों रुपयों का जुर्माना एनएमडीसी पर लगाए जाने से विवाद की स्थिति निर्मित होने की संभावना है। इससे राज्य सरकार की साख पर आंच तो पहुंच ही रही है, एक ही दल की राज्य व केंद्र सरकार के बीच टकराव पैदा होने की आशंका भी बढ़ गई है।
कांटे के मुकाबले में विमल बोथरा ने 13 वोट से मारी बाजी
बस्तर चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में सिधे तौर पर विमल बोथरा और अशोक लुक्कड़ के बीच कांटे की टक्कर रही। 2117 मतदाताओं में से 1563 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। शाम बजे से चुनाव की गिनती शुरू हुई। चुनाव का माहौल जैसा था वैसा ही चुनाव परिणाम भी रोचक रहा।

पांचवें राऊंड की गिनती में विमल बोथरा को 784 तो अशोक लुक्कड़ को 771वोट मिले तथा विमल बोथरा ने 13 वोटों से जीत दर्ज किया।पहले 1563 राउंड की गिनती 300 मतों से हुई जोकि पांच राउंड तक चली।पहले राउंड में विमल बोथरा को 144 तो अशोक लुक्कड़ को 156 जिससे 8 वोट से अशोक आगे रहे। दूसरे राउंड में विमल बोथरा को 150 तो अशोक लुक्कड़ को 148 जिससे अशोक लुक्कड़ दो वोट से पिछड़े।तिसरे राऊंड में विमल बोथरा 149 तो अशोक लुक्कड़ 151 यहां भी अशोक लुक्कड़ दो पिछड़े। चौथे चरण की गिनती में विमल 166 तो अशोक लुक्कड़ 129 जिससे अशोक 38 रन से पिछड़े और पांचवें राऊंड में विमल बोथरा को 173 तो अशोक लुक्कड़ को 187 वोट मिला जिससे पांचवें राऊंड में 14 वोट की बढ़त बनाई किंतु चौथे राउंड में 34वोट के गड्ढे को नहीं भर पाए और पांचवें राऊंड तक की कुल गिनती में विमल बोथरा को 784 तो अशोक लुक्कड़ को 771 वोट मिला अंततः विमल बोथरा ने अशोक लुक्कड़ को 13 वोटों से हरा दिया।
ग्राम पंचायत बकावंड में फर्जी बिल लगाकर किए जा रहे लाखों के वारे न्यारे
- फर्जी फर्म, फर्जी अकाउंट और भुगतान भी फर्जी
अर्जुन झा-
बकावंड ग्राम पंचायत बकावंड में फर्जी बिलों, फर्जी फर्म और फर्जी अकाउंट के जरिए लाखों के वारे न्यारे किए जा रहे हैं। यह सारा खेल अधिकारियों के संरक्षण में सरपंच और सचिव द्वारा किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत में बकावंड में काम तो कुछ कराया जाता नहीं, मगर कार्यों के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट जरूर की जाती है। यह बंदरबांट दस्तावेजों में फर्जी कार्य दर्शाकर, फर्जी बिल लगाकर और फर्जी फर्मों को फेक पेमेंट शो करके की जा रही है। ग्राम पंचायत को शासन के विभिन्न मदों और जिला खनिज न्यास ट्रस्ट से प्राप्त लाखों की लूट बकावंड ग्राम पंचायत में चल रही है। बकावंड ग्राम पंचायत का सारा कामकाज सचिव ही सम्हाल रहे हैं और सरपंच को महज कठपुतली बनाकर रख दिया गया है। यहां लगातार फर्जी बिल लगाकर राशि का भुगतान प्राप्त किया जा रहा है। अगर जमीनी स्तर पर देखा जाए तो सन 2020 से 2024 के बीच कोई निर्माण कार्य ही नहीं हुआ है, मगर इस अवधि में करोड़ों रुपयों का भुगतान फर्जी बिल लगाकर प्राप्त कर लिया गया है। आंगनबाड़ी, स्कूल, पंचायत, गोठान, बाजार स्थल शेड, शौचालय, रनिंग वाटर, हैंडपंप मरम्मत, पाइप लाइन मरम्मत, नाली निर्माण व सफाई का काम यहां वर्षों से हुआ ही नहीं हैं, मगर इन कार्यों के नाम पर फर्जी बिल लगाकर राशि जरूर प्राप्त कर ली गई है। लाखों रुपए गबन यहां किया जा चुका है। जिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार रोकने की जवाबदारी है, वे भी पैसों की चमक के आगे नतमस्तक हो चुके हैं और भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दे दी गई है
35 हजार से फर्नीचर मरम्मत
भुगतान के दस्तावेज और बिलों से यह जाहिर नहीं हो पाता कि बिल असली है या फेक? ऐसे भुगतान की एक प्रति हमें मिली है, जिसमें मरम्मत कार्य के नाम पर तथाकथित पिंकी फर्नीचर मार्ट को मरम्मत कार्य के नाम पर 35 हजार रुपए के भुगतान का उल्लेख है। चूंकि भुगतान फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े फर्म को किया गया है, तो जाहिर सी बात है कि फर्नीचर्स की ही मरम्मत कराई गई होगी। हालांकि ग्राम पंचायत में ऐसे फर्नीचर हैं ही नहीं जिनकी मरम्मत की नौबत आई हो। जितनी बड़ी रकम तथाकथित मरम्मत में खर्च की गई है, उतनी रकम में तो 4 -5 सेट नए फर्नीचर ही खरीदे जा सकते हैं।दूसरी बात यह कि पिंकी फर्नीचर मार्ट कहां का है, इसका भी कोई अता पता नहीं है।आखिर ऊपर बैठे उच्च अधिकारी इस करप्शन को रोक क्यों नहीं पा रहे हैं, यह भी एक बड़ा सवाल है। कहीं उच्च अधिकारी की रजामंदी से यह सब तो नहीं हो रहा है? शायद इसी वजह से उच्च अधिकारी मौन रहते हैं। ऊपर बैठे अधिकारी पंचायत के कर्मचारियों के काले कारनामों व फेक बिलों की कभी जांच तक नहीं करते। कुल मिलाकर कार्रवाई न होना अधिकारियों की कमीशनबाजी की तरफ इशारा करता है। ग्राम पंचायत में लाखों रुपए की हेराफेरी की जा रही है, परंतु जिला पंचायत को इसकी कोई जानकारी जनपद पंचायत द्वारा दी जाती।
वर्सन
तो होगी कार्रवाई
एसडीम बकावड़ गगन शर्मा
अगर ग्राम पंचायत में फर्जी बिल लगाकर राशि की गड़बड़ी की जा रही है, तो कार्रवाई जरूर होगी।
–गगन शर्मा,
एसडीएम, बकावंड
देश के विभिन्न हिस्सों से आए सोशल मीडिया इनफ्लुरेंस करेंगे “द बस्तर मड़ई” का प्रमोशन
- द बस्तर मड़ई, सांस्कृतिक पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थलों में आएं और करें अनुभव
जगदलपुर बस्तर की अपने नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी सामाजिक ताना-बाना और ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों के बारे में सोशल मीडिया के इनफ्लुरेंस अब देश-दुनिया को परिचित करवाएंगे। शुक्रवार को आसना स्थित बादल अकादमी में कलेक्टर विजय दयाराम के. और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए सोशल मीडिया इनफ्लुरेंस से चर्चा करते हुए “द बस्तर मड़ई” कॉन्सेप्ट के माध्यम से बस्तर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने में सहयोग देने कहा। ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन द्वारा बस्तर में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु तैयार किए गए द बस्तर मड़ई के लोगो, बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप और थीम म्यूजिक का हाल ही में विमोचन किया गया है। इस मौके पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बस्तर की खूबियों को रेखांकित करते हुए बताया कि लगभग 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा के दौरान विभिन्न पूजा विधान के अंतराल को देखते हुए दशहरा के साथ साथ बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों, एडवेंचर स्थल, सांस्कृतिक स्थलों से पर्यटकों को अवगत कराने के लिए प्रशासन द्वारा “द बस्तर मड़ई” का कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है। इसके तहत बस्तर में पर्यटकों को अन्य स्थलों का भ्रमण करने व देखने, समझने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि द बस्तर मड़ई में नीले रंग में बस्तर की जल से संबंधित पर्यटन स्थल, हरे रंग में जंगल से संबंधित स्थल, भूरे रंग गुफा और पुरातव स्थल, पीले रंग में आदिवासी संस्कृति एवं बस्तर के हाट-बाजार और लाल रंग में बस्तर की आध्यात्मिक शक्ति विशेषकर आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को प्रदर्शित किया गया है। बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप में चार रंगों के जरिए 42 पर्यटन स्थलों की जानकारी तथा स्थलों के संक्षिप्त विवरण के साथ रूट की जानकारी और बस्तर जिला में पहुंचने के लिए परिवहन सेवा रेलमार्ग, वायुमार्ग एवं सड़क मार्ग की जानकारी दी गई है। पहले लोग बस्तर के प्रसिद्ध दशहरा, चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कुटुमसर गुफा को देखने आते थे। इसमें परिवर्तन करते हुए बस्तर की अन्य ख़ूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को भी दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

धुरवा तुवाल से किया सम्मान
इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सोशल मीडिया इनफ्लुरेंस एवं युवाओं ने बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों तथा पर्यटन स्थलों को देखने समझने के लिए अपार उत्साह दिखाया और अगले दो दिन 31 अगस्त एवं 1 सितम्बर को पूरे बस्तर का भ्रमण कर बस्तर की खूबियों को संजोने के क्रम में भरपूर सहभागी बनने की बात कही। इस मौके पर कलेक्टर विजय ने सभी सोशल मीडिया इनफ्लुरेंस एवं युवाओं को धुरवा तुवाल भेंटकर सम्मानित किया और धुरवा तुवाल के संबंध में बताया कि बस्तर की धुरवा जनजाति के लोग अपने घर आए मेहमान को यह अंग वस्त्र सम्मान स्वरूप भेंट करते हैं। इस अवसर पर बादल अकादमी में बस्तर की लोक संस्कृति की छटा भी देखने को मिली, जिसमें पारम्परिक लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक धुरवा लोक नृत्य एवं डंडारी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बादल अकादमी के लोक कलाकारों ने गोंडी लोकगीत की मधुर प्रस्तुति देकर बस्तर को देखने समझने और बूझने का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, एसडीएम जगदलपुर भरत कौशिक सहित अन्य अधिकारी और पर्यटन से जुड़े युवाओं के साथ ही स्थानीय लोक कलाकार मौजूद रहे।
क्या हैद बस्तर मड़ई
लोक संस्कृति मड़ई में बस्तर की परंपरा और संस्कृति को एक आधुनिक समागम के साथ अनुभव किया जा सकता है। इसमें विविध सांस्कृतिक आयाम, सामुदायिक सहभागिता और बस्तर की धरोहर को पर्यटकों के मन में जीवंत ढंग से चित्रित करने की कोशिश है। बस्तर अंचल के नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति, प्रचुर खनिज एवं वनोपज संपदा के साथ ही ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करने सहित पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान पर्यटकों को बस्तर को करीब से देखने-समझने एवं बूझने का अवसर प्रदान करने हेतु “द बस्तर मड़ई” कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है।
विस्फोटक के साथ चार नक्सली सदस्य गिरफ्तार
- पुलिस और सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 30 अगस्त को थाना बीजापुर, डीआरजी एवं सीआरपीएफ के संयुक्त बल ने चार नक्सलियों को विस्फोटकों के साथ पकड़ा है।
यह संयुक्त बल बंडागुड़ा- गोरना की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकला था। अभियान के दौरान रास्ते में 4 संदिग्ध व्यक्ति मिले जो पुलिस पार्टी को देखकर छुपने की कोशिश कर रहे थे। बल ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम सुक्कू ऊर्फ मेटटा कुरसम आरपीसी सीएनएम कमांडर, बच्चू कुरसम संघम सदस्य,
सुदरू हेमला आरपीसी मनकेली सदस्य जंगल शाखा सदस्य, राकेश कुरसम डीएकेएमएस सदस्य बताया। पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक, टिफिन बम, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर बरामद किए गए। थाना बीजापुर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर चारों को न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है। थाना बीजापुर एवं केरिपु 168 वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही में ग्राम भोसागुड़ा के जंगल से मिलिशिया सदस्य मोड़ियम आयतू ऊर्फ रोटेल को पकड़ा गया। जिसके विरूद्ध थाना बीजापुर में हत्या, अपहरण, आगजनी, पुलिस पार्टी पर फायरिंग एवं आइईडी ब्लास्ट करने की घटना में शामिल होने का मामला पूर्व से दर्ज है। उक्त नक्सली के विरूद्ध थाना बीजापुर में 14 स्थाई वांरट लंबित हैं।
संजीवनी एंबुलेंस में में ही कराना पड़ा प्रसव, ताला लटका था अस्पताल में
- 108 में गूंजी किलकारी, स्वास्थ्य कर्मी सोते रहे
–अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा किस कदर बदहाल है, इसके उदाहरण आएदिन सामने आते रहते हैं। अब अति नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से एक ऎसी खबर आई है, जो छत्तीसगढ़ सरकार के सारे किए धरे पर पानी फेरने वाली साबित हो रही है। दरअसल इस जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका रहा और एक जननी ने अस्पताल की दहलीज पर एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। फिर भी अस्पताल का ताला नहीं खुल पाया।

बस्तर संभाग के शहरों व कस्बों में पदस्थ सरकारी डॉक्टर जहां प्राइवेट प्रेक्टिस में मस्त हैं, वहीं अंदरूनी इलाकों में पदस्थ डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मर्जी के मालिक बने वैठे हैं। अंदरूनी इलाकों के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के कपाट सांझ ढलते ही बंद कर दिए जाते हैं और डॉक्टर्स सहित सारे कर्मचारी घरों को लौट जाते हैं। इसका एक ज्वलंत उदाहरण संभाग के दंतेवाड़ा जिले के तुमनार उप स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला। ग्राम गुमलनार पटेलपारा की गर्भवती महिला प्रसव महिला पुंगार अटामी को शुक्रवार रात 11 से 12बजे के बीच प्रसव पीड़ा उठी। उसके परिजनों ने 102 जननी एक्सप्रेस को डायल किया, फिर भी एंबुलेंस न भेजकर उन्हें 112 में कॉल करने की सलाह दे दी गई। गर्भवती की हालत बिगड़ती देख संजीवनी 108 को कॉल किया गया।
लगभग आधे घंटे में संजीवनी टीम मितानिन के साथ पहुंच गई और गर्भवती महिला पुंगार अटामी को रात करीब 1 बजे उप स्वास्थ्य केंद्र तुमनार पहुंचाया गया। मगर उप स्वास्थ्य केंद्र का मेन गेट बंद मिला और कोई भी कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था। आखिरकार 108 में मौजूद ईएमटी रविंद्र कुमार, पायलट अशोक सिंह ठाकुर, मितानिन और गर्भवती के पति घासीराम तथा सास-ससुर ने मिलकर संजीवनी 108 एंबुलेंस में ही नार्मल डिलवरी करवाई। गनीमत रही कि कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई। सवाल यह उठता है कि आपातकाल के दौरान ही इन सेवाओं की जरूरत पड़ती है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि इन सेवाओं के प्रति कर्मी लापरवाह होते हैं और व्यवस्था में बड़ी खामियां देखने को मिल जाती हैं। बहरहाल दंतेवाड़ा जिले में नए सीएमएचओ की पदस्थापना के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जरुर जागी है, लेकिन अब भी लगातार स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं।












