City Media - Page 410 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 410

नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही 32 लाख के अफ़ीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को किया पुलिस ने गिरफ्तार

0
  • प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ पंजाब के अंतर्राज्यीय आरोपी कुलजिन्दर सिंह गिरफ्तार
  • थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पंडरी एक्प्रेसवे के नीचे प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ
  • थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही
  • आरोपी मूलतः गुरदासपुर पंजाब का है निवासी
  • आरोपी के कब्जे से 2.106 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम तथा घटना प्रयुक्त एक्टिवा वाहन किया गया है जप्त
  • जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 32,13,340/- रूपये
  • आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 475/24 दर्ज कर धारा 18(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत् की गई है कार्यवाही  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 30.08.24 को सूचना प्राप्त हुई कि पंडरी एक्प्रेसवे के नीचे, एक सरदार काले रंग का पगड़ी पहने, एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 04 पी.एस. 5109 में अवैध मादक पदार्थ अफीम रखा है तथा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अनुराग झा द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही कर मुखबीर द्वारा बताये हुए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम कुलजिन्दर सिंह पिता सरदार चन्नन सिंह पता गुरदासपुर पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.106 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 पी.एस. 5109 जुमला कीमती लगभग 32,13,340/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 475/24 धारा 18(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

कुलजिन्दर सिंह पिता सरदार चन्नन सिंह उम्र 49 साल पता ग्राम कल्लू सोहना, थाना कादिया, जिला गुरदासपुर पंजाब। हालपता गुरूद्वारा के पीछे, टावर वाला मकान श्यामनगर, थाना तेलीबांधा रायपुर कार्यवाही में उनि. नरसिंह साहू, सउनि. प्रमोद शुक्ला, प्र.आर. 283 टीकेमणी कुमार, आर. 2600 महेन्द्र वर्मा, आर. कमलेश सिंह राजपुत, आर. दीपक पटेल, आर. तोरण उपाध्याय एवं आर. मेघराज बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विवादित युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया स्थगित, शिक्षकों में खुशी की लहर

0
  • युक्तियुक्तकरण रद्द होना शैक्षिक संगठनों के एकता की जीत :शंकर साहू प्रांताध्यक्ष

जगदलपुर प्रदेश सरकार ने फिलहाल शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को स्थगित कर दिया है। इससे शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के लगभग 2 लाख शिक्षक युक्तियुक्तकरण का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि पूरी प्रक्रिया नियम विरुद्ध एवं विसंगति युक्त है। इसे तत्काल रद्द करने की मांग शुरू से उठने लगी थी। राज्य के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद कर रखी थी।छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन व छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक महासंघ के 16 तारीख को आंदोलन के आह्वान के बाद सरकार दबाव में आई तथा लगातार विभिन्न संगठनों की एकता एवं युक्तिकरण का विरोध हुआ।

 

आंदोलन की चेतावनी के बाद 28 तारीख को मंत्रालय और संचालनालय में बैठक हुई। बैठक में भी सभी कर्मचारी संघों ने विसंगतिपूर्ण युक्त युक्तिकरण का घोर विरोध किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने भी डीपीआई की बैठक में युक्तिकरण को तत्काल रद्द करने का पुरजोर तरीके से मांग रखी। प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी, गवर्नमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग, छग शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम राय, छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षण कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बनाफर, संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल दास मुरचुले, छत्तीसगढ़ शिक्षक अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष धरमदास बंजारे, छत्तीसगढ़ वरिष्ठ व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र गिलहरे, प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेतन दास बघेल, विधि सलाहकार शिव सारथी व छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संरक्षक रेखराज साहू, अनिल रामटेके, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के संयोजक हीना कश्यप, प्रदेश सचिव अशोक कुमार तेता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय मेहर, दीपक प्रकाश, नरेंद्र देवदास, प्रदेश मीडिया प्रभारी- रमेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यलाल साहू, प्रेमचंद सोनवानी, भुनेश्वरी सहारे, प्रदेश प्रवक्ता हेमलता बढ़ई, प्रदेश प्रभारी महामंत्री जितेंद्र साहू, प्रदेश महासचिव रत्नाकर खूंटिया, भूपेंद्र साहू, मितेंद्र कुमार बघेल द्वारा मंत्रालय व संचनालनय के सभी अधिकारियों को युक्तिकरण की प्रक्रिया तत्काल स्थगित करने के लिए साथ ही मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य सरकार एवं समस्त अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह जानकारी रमेश साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने दी।

सक्रिय महिला नक्सली सहित 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0
  • छग शासन की पुनर्वास नीति से नक्सली प्रभावित 

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से से सुकमा जिले में फिर एक सक्रिय महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में डीआरजी अल्फा टीम, थाना पुलिस बल पोलमपल्ली, 208 कोबरा वाहिनी एवं जी 188 वाहिनी सीआरपीएफ की आसूचना शाखा की विशेष भूमिका रही है।

बस्तर संभाग के सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाया जा रहे छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं ‘नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर हिंसा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित कुल 5 नक्सलियों ने समर्पण किया है। इनमें महिला दुधी भीमे पति सोड़ी रमेश अरलमपल्ली आरपीसी सीएनएम सदस्या उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी अरलमपल्ली बडापारा थाना पोलमपल्ली, वेट्टी राजा पिता वेट्टी हिड़मा टेटेमड़गू आरपीसी मिलिशिया सदस्य उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोमलपाड़ कोसनपाड़ थाना किस्टाराम, वंजाम गंगा पिता स्व. मासा टेटेमड़गू आरपीसी मिलिशिया सदस्य उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोमलपाड़, दुधी पोज्जा उर्फ बोक्के उर्फ बैरा पिता भीमा टेटेमड़गू आरपीसी मिलिशिया सदस्य उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोमलपाड़ (कोसनपाड़) थाना किस्टाराम एवं कवासी भीमा पिता स्व. हिड़मा टेटेमड़गू आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र 49 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोमलपाड़ कोसनपाड़ शामिल हैं। इन लोगों ने आज 30 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में शमनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, कृष्ण कुमार चंद्रा, सहायक कमांडेंट 188 वाहिनी सीआरपीएफ एवं आरक्षक एल. शेषागिरी, 208 कोबरा वाहिनी के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। महिला नक्सली दुधी भीमे पति रमेश को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जी188 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा एवं थाना पुलिस बल पोलमपल्ली का विषेष प्रयास रहा एवं शेष नक्सलियों को आत्मसर्मण हेतु प्रोत्साहित करानें में रामकृष्ण तिवारी, सहायक कमांडेंट 208 कोबरा वाहिनी आसूचना शाखा एवं डीआरजी अल्फा टीम का विशेष प्रयास रहा। सभी सदस्य प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गश्त पार्टी की रेकी कर हमला करने, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक, बम लगाने, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने, शासन- प्रशासन के विरूद्ध बैनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने आदि घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान कराई जाएंगी।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाई गई हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती

0

जगदलपुर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 119 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान प्राचार्य मनोज शंकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में जन्मे ध्यानचंद की जयंती पर हर साल देश में 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में उनके रहते हुए टीम ने कमाल किया था और स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई थी। देश में खेलों की परंपरा को याद करने के लिए और मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है और इसी क्रम में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की 119 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा में मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र के समक्ष प्राचार्य मनोज शंकर एवं कैबिनेट स्पोर्ट के कप्तान द्वारा पुष्प अर्पित किया गया।

प्राचार्य मनोज शंकर ने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने सेना में रहते हुए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी प्रतियोगिताएं जीती और भारत का नाम रोशन किया। भारतीय हॉकी में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को बदलकर मेजर ध्यान चंद पुरस्कार रखा गया।पढ़ाई के साथ ही शारीरिक विकास के लिए खेल भी आवश्यक होता है। खेल के क्षेत्र में भी जाकर हम अपना अच्छा भविष्य बना सकते हैं। शिक्षक देवसिंह नेताम ने कहा कि भारत में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का नाम ऐसे लोगों में शुमार है जिन्होंने अपने खेल से भारत को ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में स्वर्णिम सफलता दिलाने के साथ ही परंपरागत एशियाई हॉकी का दबदबा भी कायम किया। उनका जन्म राजपूत परिवार में हुआ था अपने पिता समेश्वर सिंह की तरह वे भारतीय सेना में शामिल हो गए और वहीं उन्हें इस खेल से लगाव हो गया। चांदनी रात में ही अभ्यास करते थे और इसलिए उनके साथियों ने उनका नाम ध्यानचंद रख दिया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमे सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र -छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

छिंदावाड़ा एकलव्य आवसीय विद्यालय के 30 आदिवासी बच्चे हुए फूड पॉयजनिंग के शिकार, 7 की हालत नाजुक

0
  •  23 को उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी 
  • विधायक किरण देव और कलेक्टर विजय पहुंचे महारानी अस्पताल 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर के आवसीय विद्यालयों और छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने वाले आदिवासी बच्चों की सेहत से संबंधित संस्था प्रमुख खिलवाड़ कर रहे हैं। कहीं छात्रावास अधीक्षक छात्रावास में रात नहीं रुकते, तो कहीं बच्चों के भोजन की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता। ऎसी ही लापरवाही के चलते बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय छिंदावाड़ा के 30 बच्चे फूड पायजनिंग के हुए शिकार हो गए। हालांकि त्वरित उपचार मिल जाने से 23 बच्चे स्वस्थ होकर लौट चुके हैं, मगर 7 बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इन बच्चों का महारानी अस्पताल जिला चिकित्सालय जगदलपुर में गहन उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक दरभा विकासखंड के छिंदावाड़ा में संचालित एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय के 30 बच्चों को एकसाथ उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। हालांकि संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अपनी खाल बचाने के लिए जिला प्रशासन को झूठी जानकारी दी है कि बच्चों ने परिसर के बाहर जाकर कुछ भोजय पदार्थ खा लिया था, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है, मगर हमारे सूत्र का दावा है कि देर रात आवासीय विद्यालय का खाना खाने से बच्चे फूड पॉयजनिंग का शिकार हुए हैं। हालत बिगड़ने पर सभी 30 बच्चों को आनन फानन में एंबुलेंस के जरिए महारानी अस्पताल जगदलपुर लाकर भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने पीड़ित बच्चों का तुरंत ईलाज शुरू कर दिया। इसके चलते 23 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हो गए, उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं सात बच्चों की हालत अभी भी नाजुक है और उनका सघन उपचार चल रहा है।सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी और आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त ने छिंदावाड़ा के एकलव्य आवासीय विद्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल की।

आम है ऎसी लापरवाही

आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा बस्तर जिले में संचालित छात्रावासों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों में घोर लापरवाही आम बात हो चली है। कहीं बच्चों को भगवान भरोसे छोड़कर संबंधित अधीक्षक अपने निजी निवास में रात बिताते हैं, तो कहीं छात्र छात्राओं को गुणवत्ता विहीन भोजन परोसा जाता है। कुछ छात्रावासों में तो छात्राओं से बर्तन मंजवाने और परिसर में झाड़ू लगवाने की भी शिकायत मिल चुकी हैछात्रावासों में निवासरत आदिवासी बच्चों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण पौष्टीक भोजन देने का प्रावधान है, मगर अक्सर वहां आसपास मिलने वाली भाजी, आलू बैगन की ही सब्जी बनाकर परोसी जाती है। चावल भी घुन और कीड़ा लगा हुआ होता है। नाश्ते में भी साधारण पदार्थ दे दिया जाता है। शिकायत करने वाले विद्यार्थियों को अधीक्षक और कर्मचारी प्रताड़ित करते हैं। दो दिन पहले ही बकावंड ब्लॉक के करीतगांव स्थित आवासीय आदिवासी बालक छात्रावास के अधीक्षक के छात्रावास में रात न रुकने की शिकायत सामने आई थी। बकावंड के जनपद उपाध्यक्ष रामानुजाचार्य ने भी छात्रावास अधीक्षक के रात में छात्रावास में न रहने की पुष्टि की है।

विधायक एवं कलेक्टर पहुंचे

जगदलपुर के विधायक किरण देव और कलेक्टर विजय दयाराम के. ने आज महारानी अस्पताल जाकर भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के हालात की जानकारी ली और सभी 7 बच्चों का गहन उपचार करने एवं सतत निगरानी रखने के निर्देश डॉक्टरों तथा अधिकारियों को दिए। सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि 30 अगस्त शुक्रवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छिंदावाड़ा दरभा के 30 बच्चे महारानी जिला अस्पताल जगदलपुर के आपातकालीन ओपीडी कक्ष में मौसमी बीमारी एवं उल्टी-दस्त के कारण उपचार हेतु लाए गए। 23 बच्चों को परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर वापस छात्रावास भेजा गया है एवं 7 बच्चों को उल्टी-दस्त के कारण चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। सातों बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण में पाया गया कि कुछ बच्चों ने क्रीड़ा परिसर के बाहर कुछ भोज्य पदार्थो का सेवन किया था। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, अन्य जनप्रतिनिधि, सिविल सर्जन डाॅ. संजय प्रसाद सहित अस्पताल के चिकित्सक उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी 1 सितम्बर से अपना सदस्यता अभियान शुभ आरंभ

0

दल्लीराजहा – भारतीय जनता पार्टी 1 सितम्बर से अपना सदस्यता अभियान शुभ आरंभ करने जा रहे हैं । जिसकी तैयारी को लेकर दिनांक 27.08.2024 दिन मंगलवार को साहू सदन दल्लीराजहरा में भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मण्डल की सदस्यता अभियान 2024 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यालय में सदस्यता व कार्यकत्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक सदस्य बनाने कहा गया । कार्यशाला के भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मण्डल के सभी शक्तिकेन्द्र के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बुथ एवं सभी र्मोचा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।

सदस्यता अभियान कार्यशाला का संचालन मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा भाजपा मंडल की सदस्यता अभियान को बुथ स्तर पर काम करने की जानकारी प्रदान की गई। वहीं कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री चेमन देशमुख द्वारा मण्डल में सदस्यता अभियान को करने हेतु व्यापक चर्चा की तथा सभी कार्यकत्ताओं 70/ प्राथमिक सदस्य बनाने एवं सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने एवं पिछलें लक्ष्य से 25/ अधिक कार्यकत्ताओं से उनके ओर से विचार जानें । पार्टी ने पूरे देश में 10 करोड से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धादित किया है। पार्टी कार्यकत्ताओं के साथ साथ हमें सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भी सदस्यता अभियान में शामिल करना है। सदस्यता अभियान में सक्रियता निभाने वाले और ज्यादा से ज्यादा सदस्य को जोडने वाले कार्यकत्ताओं के सम्मान की योजना बनाई हैं | इस अवसर पर अतिथि के रूप हरीश कटझरे ने बताया की पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन इस बार भी होगी। जिन सदस्यों के पास र्स्माट फोन नहीं है। वे मिस्ट कॉल करेगें । इसके बाद उनके पास लिंक आयेगा । जिसे अन्य सदस्य के र्स्माट फोन पर भेजकर सदस्यता ले सकेगें । बुथ के कार्यकर्त्ता जनप्रतिनिधियों सभी को लक्ष्य दिये गयें । सभी बुथ स्तर पर जायेगे। कार्यक्रम में उपस्थित जिला मंत्री राजेश दशोडे, धमेन्द्र गडियोक, महेन्द्र पिपरे, भुपेन्द्र श्रीवास, महेश पांडेय, सौरभ लूनिया, संतोष देवांगन श्रीमति पुरोबी वर्मा, श्रीमति गीता मरकाम, श्रीमति सौहद्रा ठाकुर, श्रीमति उषा साहू श्रीमति ममता नेताम, प्रमिला पारकर गायत्री जैन, ललिता विश्वकर्मा, नंदा पशीने, मुस्ताक अहमद, महेन्द्र सिंह, मदन माईती, संजीव सिंह, रमेश जैन, रमेश्वर साहू, श्याम जयसवाल, रमेश गुजर, जर्नादन सिगरोल, हुकुम सिंह सोनू ठगेल, मनोज दुबे, ललित जॉन, मनन गुप्ता, सुरेश बेहरा, प्रदीप देवांगन, रमेश्वर साहू, श्याम जयसवाल, मेवा पटेल, दिलीप कुमार, बिरेन्द्र कुमार साहू, नरेश यादव, जीवन लाल, तरूण साह, प्रदीप कुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, विश्वकर्मा, कोमल जामुयो, हेमन्त गौतम, राजेश काम्बले, हुकूमसिंह, विजय कुमार साहू, राजकुमार गुप्ता ,मनोज सिंह, मनोज दुबे, श्याम दास गोविन्द साहू , संजय शर्मा जोगेन्दर सिंह, सौरभ जैन,महेश पाडेय , मनीष पारकर, मोहमद इमरान, प्रमोद कुमार, मनीष बाघ, एम अमन, उपस्थित थे।

अवैध शराब परिवहन करने तथा बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा स्टाफ द्वारा दिनांक 28.08.2024 एवं 29.08.2024 को 04 व्यक्तियों द्वारा अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करने एवं बिक्री करने की मुखबीर सूचना पर टाउन के अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही कर अवैध शराब कारोबारियों के विरूध्द कार्यवाही किया गया है ।

01. आरोपी हेलेन्द्र कुमार निषाद पिता आनंद लाल निषाद उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल रेल्वे स्टेशन राजहरा रेलवे क्रासिंग के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी मे रखे 18 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 3.240 बल्क लीटर कीमती 1620 रूपये एवं शराब बिक्री का नगदी रकम 100 रूपये जुमला कीमती 1720 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(1)क,ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

02. आरोपी विजय कुमार हरपाल पिता स्व. संपत हरपाल उम्र 44 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 23 उड़िया पारा राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 13 देशी शराब भट्ठी राजहरा के पीछे मैदान में अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग के छींटदार प्लास्टिक थैला मे रखे 40 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 7.200 बल्क लीटर कीमती 3600 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

03. आरोपी मुन्ना हरपाल पिता दीनू हरपाल उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 23 उड़िया पारा राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 23 उड़िया पारा राजहरा तालाब के पास अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक सफेद काला रंग के कपड़ा के थैला मे रखे 30 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.400 बल्क लीटर कीमती 2700 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

04. आरोपी राज कुमार निषाद पिता स्व0 कल्याण सिंह निषाद उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौंक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल शराब भट्ठी राजहरा के पीछे रेलवे लाईन के पास ग्राउण्ड में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक पान मसाला लिखा पीला/सफेद/लाल रंग के कपड़ा के थैला मे रखे 20 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 3.600 बल्क लीटर कीमती 1800 रूपये एवं शराब बिक्री का नगदी रकम 370 रूपये जुमला कीमती 2170 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(1)क,ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

दल्लीराजहरा माईंस में कार्यरत् कंम्पनियों द्वारा बेरोजगारों से वसूली के खिलाफ श्रममंत्री को दिया ज्ञापन 

0

दल्लीराजहरा – माननीय लखन लाल देवांगन वाणिज्य एवं उद्योग श्रममंत्री को बालोद जिलाध्यक्ष पवन साहू की उपस्थिति में दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री मदन माईती, राकेश देवांगन के साथ दल्लीराजहरा माईंस में बेरोजगारों एवं श्रमिको का शोषण के संबंध ज्ञापन सौपा एवं दल्लीराजहरा के आस पास औद्योगिक स्थापित करने हेतु चर्चा की इस पर माननीय श्रममंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक कोरीडोर बनाकर सभी क्षेत्रों में संशाधनो की उपलब्धता के आधार पर औद्योगिक इकाईयो स्थापित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके द्वारा शीघ्र ही देश भर के औद्योगिक संस्थाओं को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने हेतु आमंत्रित किया जाएगा एवं उन्हें सुविधा प्रदान की जाएगी जिससे बेरोजगारी की समस्याओं का निदान होगा। दल्लीराजहरा मंडल राकेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि दल्लीराजहरा माईंस में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को कम्पनियों द्वारा कुशल, अर्धकुशल, एवं अकुशल को असंगत वेतन का भुगतान किया जाता है एवं दलालों द्वारा काम पर लगाने के नाम पर स्थानीयों बेरोजगारों से कंम्पनी अधिकारी ठेकेदार एवं प्रबंधन के कुछ अधिकारियों द्वारा साठ गांठ कर बडी रकम वसूली कि जा रही है एवं स्थानियों बेरोजगारों को काम में न रख, बाहर से श्रमिकों को लाकर काम पर रखा जाता

सर्पदंश पीड़ितों और सांपों को बचाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी : कलेक्टर विजय

0
  • सांपों के साथ सुरक्षित रहवास, पहचान, बचाव एवं उपचार ट्रेनिंग कार्यशाला

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि मध्य भारत में पाए जाने वाले जहरीले सांप, उनके जहर से बचाव और प्राथमिक उपचार सहित एंटी वेनम के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर वन्यजीव और मानव जीवन को बचाना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में स्थानीय समुदाय को जागरूक करने के साथ ही पुजारी, गायता, सिरहा आदि पारंपरिक उपचारकर्ताओं तथा बस्तर के सामाजिक संरचना के स्थानीय नेतृत्वकर्ता मांझी, चालकी, नाईक-पाइक की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने सकारात्मक प्रयास की जाएं।

कलेक्टर विजय गुरुवार को वन विद्यालय जगदलपुर में आयोजित तीन दिवसीय सांपों के साथ सुरक्षित रहवास, पहचान, बचाव और उपचार प्रशिक्षण सह कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कार्यशाला के प्रतिभागियों से इस मुद्दे को गंभीरतापूर्वक लेने और भविष्य में इस पहल को आगे बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि सांप की पहचान वाली कैटलॉग, ब्रोसर, फ्लेक्स तैयार कर स्कूलों और ग्राम पंचायतों में वितरित किया जाए। साथ ही 112 इमरजेंसी सर्विसेज सेवाओं के साथ जुड़कर सांप रेस्क्यू करने वालों को शामिल किया जाए और लोगों को सही और वैज्ञानिक उपचार की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। वहीं उपचार के लिए स्थानीय पारंपरिक उपचारकर्ताओं को विश्वास में लेकर उनका बेहतर सहयोग लिया जाए। जिला प्रशासन के सहयोग से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सांप की पहचान, सर्पदंश की रोकथाम और सही उपचार के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला 30 अगस्त तक चली। इस कार्यशाला का उद्देश्य वन कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय समुदाय के लोगों को सर्पदंश की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना था। कार्यशाला का संचालन करते हुए स्नैक बाईट हीलिंग एंड एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्ष और संस्थापक प्रियंका कादम ने ग्रामीण और वन क्षेत्रों में सांप के काटने की रोकथाम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत में सांप के काटने से होने वाली मौतें अन्य सभी मानव-वन्यजीव संघर्षों से अधिक है।कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, सही प्रोटोकॉल और सर्पदंश के मामलों को प्रभावी ढंग से रोकथाम करने की जानकारी दी गई। साथ ही सांपों की पारिस्थितिकी में उनकी भूमिका और जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई। मुख्य वन संरक्षक बस्तर वन वृत्त आरसी दुग्गा, निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान चूड़ामणि सिंह तथा निदेशक वन विद्यालय दिव्या गौतम ने भी प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में आदिवासी कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री गणेश राम शोरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय बसाक सहित वन विभाग के अधिकारियों ने सक्रिय योगदान दिया। इस कार्यशाला में 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। अंतिम दिन 30 अगस्त को बस्तर जिले के 3 ब्लॉक से प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें वन विभाग के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्नेक रेस्क्यू एवं मैना मित्र आदि शामिल हैं। जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आवास के नष्ट होने के कारण सांपों के व्यवहार में बदलाव आ रहा है, जिससे मानव और वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है। इस कारण सांप के काटने की समस्याएं और भी जटिल हो रही हैं। कार्यशाला में इन सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

खतरनाक ढ़ग से स्पीड बाईक चलाना पड़ा महंगा

0
  •  एस0डी0ओ0पी0 बालोद और थाना प्रभारी बालोद ने काटा 6400 रू का चालानखुद सुरक्षित रहे व दुसरे की सुरक्षा का भी ध्यान रखे।

पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर.भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांष सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रवि रविशंकर  पाण्डेय के द्वारा लगातार खतरनाक ढ़ग से बाईक चलाने वाले पर शिकायत मिलने पर आज दिनांक 30/08/2024 को खतरनाक ढ़ग से बाईक चलाने वाले सौरभ यादव उम्र 22 साल, के विरूद्व 6400 रू का चालानी कार्यावाही कि गई, यह अभियान लगातार जारी रहेगा, साथ ही बालोद पुलिस आप से अपील करती है कि मोड़ीफाईड वाहन व ओवर स्पीड खतरनाक ढ़ग से वाहन न चलावे, यातायात नियमों का पालन करे।

MOST POPULAR

HOT NEWS