City Media - Page 414 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 414

भाजपा के सदस्यता अभियान पर वर्कशॉप

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी बास्तानार मंडल में सदस्यता अभियान की एक दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर पर सदस्यों की नियुक्तियां की गई। जिससे कि बास्तानार मंडल में तय लक्ष्य के अनुसार सदस्यता अभियान को सफल बनाया जा सके। कार्यशाला में सदस्यता अभियान को किस प्रकार से चलाया जाना है इसकी बारीकियों को भी बताया गया। इस कार्यशाला में विशेष रूप से बस्तर जिला सदस्यता प्रभारी योगेंद्र पांडे, कार्यशाला के मुख्य वक्ता बैदूराम कश्यप, मंडल प्रभारी नरसिंह राव, मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर, बलदेव मंडावी, संतोष ठाकुर, कमल ठाकुर, मालती मंडावी, प्रिया मुचाकी, नीलवती सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

8-8 लाख के तीन ईनामी नक्सलियों समेत कुल 25 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0
  •  बीजापुर में नक्सलियों ने किया थोक में समर्पण
  • आत्मसमर्पित नक्सलियों में 6 पर 29 लाख का ईनाम

अर्जुन झा-

जगदलपुर माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा एवं जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर एवं छग शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा छग शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर बीजापुर जिले में आज एकसाथ 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 8-8 लाख के तीन, 3 लाख का एक और 1-1 लाख के दो ईनामी नक्सली शामिल हैं।बीजापुर जिले में इस वर्ष अब तक 170 माओवादी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं विभिन्न घटनाओं में शामिल 346 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर, सीआरपीएफ की 85वीं एवं 222वी वाहिनी तथा 202 कोबरा के संयुक्त प्रयासों, छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी एवं गंगालूर एरिया कमेटी के पार्टी सदस्य, एलओएस सदस्य, सीएनएम अध्यक्ष सहित 25 माओवादियों ने आज 26 अगस्त को उप पुलिस महानिरीक्षक, केरिपु ऑप्स बीजापुर देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, कमांडेंट 85वी वाहिनी सुनील कुमार, कमांडेंट 222वी वाहिनी केरिपु विजेंद्र कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा बटालियन अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर विनीत साहू के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में शामबती मड़कम पिता सुक्कू 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल बटगुडेम थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पद कंपनी नंबर 2 में पार्टी सदस्य, ईनाम 8 लाख रूपए, वर्ष 2012 से सक्रिय, ज्योति पुनेम पिता दुला पूनेम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी बुरजी नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कंपनी नंबर 2 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्य, ईनाम 8 लाख रूपए, वर्ष 2012 से सक्रिय, महेश तेलम पिता सुखराम तेलम 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल दोसेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, कंपनी नंबर 2 पीएलजीए सदस्य, ईनाम 8 लाख, वर्ष 2008 से सक्रिय, विष्णु करटम ऊर्फ मीनू पिता घासी करटम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी पीड़ियाकोट अदेमपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, प्लाटून नम्बर 16 बी सेक्शन डिप्टी कमांडर, ईनाम 3 लाख, वर्ष 2014 से सक्रिय, जयदेव पोडियाम पिता अंदो पोडियाम उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेदापाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, मिरतुर एलओएस पीएलजीए सदस्य, ईनाम 1 लाख, वर्ष 2023 से सक्रिय, गुड्डू ककेम पिता बुगूर उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी मड़कमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, वर्ष 2013 से सक्रिय, सुदरू पूनेम पिता कोवा उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर, जीआरडी डिप्टी कमांडर, ईनाम 10 हजार, वर्ष 2008 से सक्रिय, सन्नू पोड़ियाम पिता आंदो उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेदापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर, फुलगट्टा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2015 से सक्रिय, बासु पोड़ियाम पिता स्व हड़मो पोड़ियाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेदापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर, फुलगट्टा आरपीसी सीएनएम सदस्य, वर्ष 2012 से सक्रिय, मोटूराम तेलम पिता स्व सुक्कू तेलम उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, वर्ष 2007 से सक्रिय, सोमारू तेलम पिता सन्नू तेलम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापर, पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2007 से सक्रिय, सोमलू पोटाम पिता स्व सुक्कू पोटाम उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2005 से सक्रिय, राजू वंजाम पिता सोनू वंजाम उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल बटुमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2001 से सक्रिय, सुखराम तेलम पिता स्व सुपा तेलम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल धुर्वापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2017 से सक्रिय, आयतु तेलम पिता स्व सोमलू तेलम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल धुर्वापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2010 से सक्रिय, संतोष तेलम ऊर्फ धोबीराम पिता मंगू तेलम 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2008 से सक्रिय, बिज्जू तेलम पिता स्व मनकू तेलम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2007 से सक्रिय, राकेश फरसीक पिता बुधराम फरसीक 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी कुरूष थाना गंगालूर जिला बीजापुर, भूमकाल मिलिशिया कमांडर, 2007 से सक्रिय, बुदरू पूनेम पिता सन्नू उम्र 35 जाति मुरिया निवासी पुसनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर, जीआरडी बी सेक्शन कमांडर, 2008 से सक्रिय, कोया पूनेम ऊर्फ सुखराम पिता सुकलु पूनेम उम्र 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल एर्रापारा, 2003 से सक्रिय, सांतो पूनेम ऊर्फ रिशु पिता मंगु पूनेम 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल एर्रापाल थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पुसनार आरपीसी जनताना सदस्य, जंगल शाखा अध्यक्ष, 2006 से सक्रिय, छोटू पोटाम ऊर्फ जोम्मा पिता बदरू पोटाम 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, ग्राम मेटपाल डीएकेएमएस अध्यक्ष, 2010 से सक्रिय, सुक्कू कुडियम पिता मासा कुड़ियम 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल कडियम पारा थाना गंगालूर, ग्राम मेटापाल, ग्राम रक्षा दल कमांडर, 2008 से सक्रिय, पाकलू पूनेम पिता सन्नू पुनेम 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार बंटीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, ग्राम पुसनार भूमकाल मिलिशिया सी सेक्शन कमांडर, 2005 से सक्रिय और रमेश अवलम पिता सोमलू 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी कडेर थाना नैमेड़ जिला बीजापुर, भूमकाल मिलिशिया सदस्य, 2008 से सक्रिय शामिल हैं।

आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपए की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

8 माह में ही साय सरकार के उड़े तोते, अब जनता के घरों के तोते उड़ाने का तुगलकी फरमान: जावेद खान

0
  • घरेलू पक्षियों का जीवन खतरे में डाल रही सरकार

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने कहा है कि वन विभाग द्वारा न्यायालय के 52 साल पुराने निर्णय का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ में तोता एवं अन्य पक्षियों के पालन पर प्रतिबंध लगाने, कानूनी कार्रवाई एवं 3 वर्षों तक कारावास की सजा के तुगलकी फरमान से आम जन के बीच भय का माहौल बन रहा है। इससे यह बात भी स्पष्ट होती है कि 8 माह में ही विष्णु देव साय सरकार के तोते उड़ गए हैं और अब वे प्रदेश की जनता के घरों के तोते उड़ाने की अमानवीय सोच और हिटलरशाही रवैया अपना रहे हैं।

जावेद खान ने कहा है कि विष्णु देव सरकार को जिन कार्यों के लिए जनता ने चुना है उसमें तो वह फिसड्डी साबित हो गई है, प्रदेश में कानून व्यवस्था इनसे सम्हल नहीं रही,अपराध घट नहीं रहे हैं, आम जनता सुरक्षित नहीं है और ये तोते सुरक्षित करने चले हैं। साय सरकार रोजाना तुगलकी फरमान जनता के सिर मढ़ रही है। एक तरफ वन विभाग वन विद्यालय में रखे गये छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना को सुरक्षित नहीं रख पाया उनकी मृत्यु वन विद्यालय में लगातार होती आई है। वन विभाग जंगलों की अवैध कटाई पर रोक लगाने, हसदेव के जंगल को बचाने, सागौन, शीशम जैसी बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी में रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित रहा है। लामनी पार्क में बने बर्ड पार्क में लगातार पक्षियों की मृत्यु हो रही है और जो अपनी मूल जिम्मेदारी को निभा नहीं पा रहे है, वो वन विभाग अब लोगों के घरों से तोते उड़ाने निकल रहा है। जावेद ने कहा कि विष्णु देव सरकार और वन मंत्री केदार कश्यप आम जनों की भावनाओं को कुचलने का तुगलकी फरमान वापस लें। पालतू तोते एवं पक्षी एक तरह से परिवार का हिस्सा होते हैं, उनके साथ परिवार की भावनाएं जुड़ी होती हैं छोटे-छोटे बच्चों के दिलों में इन पक्षियों का घर होता है और पक्षियों को भी परिवार से एक भावनात्मक लगाव रहता है। पक्षी भी बचपन से घरों में रहते हुए घरेलू जीवन जीना सीख जाते हैं ऐसे में नागरिकों को अपने तोते से दूर करना और वो पक्षी जो मनुष्यों को अपना मान चुके हैं से बिछड़ना किसी सदमे से कम नहीं होगा। जो पक्षी शहरों में आम जनों के घरों में जीना सीख चुके हैं उन्हें वनों में कैसे जीया जाता है वे पूरी तरह से भूल चुके हैं ऐसे पक्षियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करना तथा आम जनता के दिलों को तोड़ने वाला यह आदेश है इसे राज्य सरकार को वापस लेना चाहिए।जावेद ने कहा वर्षों से लोगों के घरों में रहते हुए ये पक्षी परिवार का एक हिस्सा बन जाते हैं और ऐसा भी नहीं है कि इन्हें हर पल पिंजरे में कैद कर रखा जाता है। विशेषकर तोते तो अधिकांश समय पिंजरें से बाहर घर में घूमते फिरते बिताते हैं। वे स्वयं उड़कर कहीं नहीं जाते ऐसे में मनुष्य हो या पक्षी जो परिवार का अंग बन चुके हैं उन्हें उनके परिवार से दूर करना कितना उचित है? विष्णु देव साय सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप वन विभाग के इस तुगलकी फरमान पर तत्काल रोक लगाएं और इसे संशोधित कर नया आदेश जारी करवाएं जिसमें भविष्य में पक्षियों की खरीदी बिक्री पर कड़ाई से रोक लगे एवं जो पक्षी वर्षों से घरेलू जीवन जी रहे हैं उन्हें उनके परिवार से दूर ना किया जाए। ऐसा करने से जो पक्षी आज घरेलू जीवन जीना सीख चुके हैं उनका भी जीवन सुरक्षित रहेगा और भविष्य में वनों में रहने वाले पक्षियों की खरीदी बिक्री पर कड़ाई से प्रतिबंध लगने से वे भी वनों में सुरक्षित रहेंगे।

बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र को इंडो तिब्बत सीमा पुलिस ने उपलब्ध कराई संजीवनी

0
  • अबूझमाड के आकाबेड़ा में आईटीबीपी ने खोला सर्व सुविधायुक्त अस्पताल
  • महानिदेशक राहुल रसगोत्रा ने किया लोकार्पण

अर्जुन झा

जगदलपुर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्सेस नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सुदूर गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। नक्सल समस्या के कारण बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों को पुलिस और ये फोर्सेस पानी, सड़क, चिकित्सा जैसी अहम सुविधाएं लगातार उपलब्ध करा रही हैं। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में स्थित नक्सल गतिविधियों से बुरी तरह प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र को तो नक्सलियों ने विकास की मुख्यधारा से वर्षों तक अलग किए रखा था। अब केंद्र सरकार के सुरक्षा बल अबूझमाड़ में भी खुशियों की बहार ला रहे हैं। इसी कड़ी में इंडो तिब्बत सीमा पुलिस ने अबूझमाड़ के सुदूर गांव आकाबेड़ा में सर्व सुविधायुक्त अस्पताल शुरू किया है। यह अस्पताल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए संजीवनी साबित होगा।

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर करने के लिए 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की सीओबी आकाबेड़ा में 31 मई को छह बिस्तरों वाले फील्ड अस्पताल की स्थापना की गई थी। इस अस्पताल का लोकार्पण 25 अगस्त को इंडो तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक आईपीएस राहुल रसगोत्रा ने बल के सामरिक मुख्यालय सेंट्रल फ्रंटियर रायपुर से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस दौरान संजीव रैना, अपर महानिदेशक (पश्चिम कमांड), अमित भाटी सेनानी 53वीं वाहिनी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह फील्ड अस्पताल का नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है। इस फील्ड अस्पताल को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की सीओबी आकाड़ा में स्थापित किया गया है। इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और योग्य चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी उपलब्ध हैं। इस अस्पताल में क्षेत्र के ग्रामीणों विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थय सेवा प्रदान की जा रही है। यह फील्ड अस्पताल निश्चय ही अबूझमाड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा कर्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने में सहायक होगा। इससे सरकार और आदिवासी जनता के बीच की दूरी भी कम होगी। फील्ड अस्पताल आकाबेड़ा में आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेन्स सुविधा भी प्रदान की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरन्त मरीजों को नजदीकी जिला अस्पताल में बेहतर ईलाज के लिये भेजा जा सके तथा अमूल्य जीवन को बचाया जा सके। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल भी सुदूर गांवों में कैंप स्थापित कर ग्रामीणों की हर संभव मदद कर रहे हैं, उन्हें बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं और आदिवासी बच्चों को कोचिंग भी दे रहे हैं।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

0
  • मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे कार्यकर्ता

जगदलपुर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार बलौदा बाजार मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, युकां जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे व सतनामी सामाज के निर्दोष युवाओं पर हुई कार्रवाई के खिलाफ जेल भरो आंदोलन के तहत बस्तर में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर सिटी कोतवाली थाने में गिरफ्तारी दी।

युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना पहुंचे थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, प्रदेश उपाध्यक्ष जिशान कुरैशी, युकां ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड, शहर अध्यक्ष अजय बिसाई, एनएसयूआई ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप, शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी, प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप, युकां के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, विधानसभा अध्यक्ष रियाज खान, गौरनाथ नाग, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर, पार्षद विक्रम डांगी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, महेश द्विवेदी, अमजद खान, अनवर खान, हेमू उपाध्यय, पम्मी जायसवाल, प्रशांत जैन, प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह, प्रदेश सचिव सेमियल नाथ, प्रदेश महासचिव तुलाराम कश्यप, संदीप दास, शंकर नाग, संतोष सेठिया, सोनारू नाग, मोहनीश नाग, कृपालु कश्यप, सीमांचल, संजय नाग, ब्रभूदास, गोविंद कश्यप, सुनील कश्यप, सोमारू नाग, सुमीत बघेल, जसकेतन जोशी, आकिब रज़ा, तरनजीत सिंह, लव मिश्रा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक गुप्ता, प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया, माज़ लिल्लाह, फैसल नवी, मौजूद रहे।

नहीं चाहिए हमें राजनगर पंचायत का राज, बना दीजिए हमारे लिए अलग से ग्राम पंचायत

0
  • 7 किमी का सफर भारी पड़ता है ग्रामीणों को
  • अलग पंचायत गठन के लिए 4 बस्तियां लामबंद

अर्जुन झा-

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत राजनगर का राज चार बस्तियों के ग्रामीणों को बहुत भारी पड़ रहा है। इन बस्तियों के लोगों को ग्राम पंचायत मुख्यालय जाने के लिए 7 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ता है। यही सफर उन्हें बड़ा ही कष्टदायक लगता है। इसलिए इन बस्तियों के ग्रामीणों ने अब नहीं चाहिए हमें राजनगर पंचायत का राज, अलग बना दो हमारी ग्राम पंचायत का नारा बुलंद करते हुए चारों बस्तियों को मिलाकर अलग ग्राम पंचायत के गठन की मांग तेज कर दी है।

बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत राजनगर भौगोलिक दृष्टि से काफी विस्तृत है। जनसंख्या के लिहाज से भी यह ग्राम पंचायत बेहद विशाल है। इसलिए कार्य संचालन में पंचायत प्रतिनिधियों को जहां तरह तरह की दिक्कतें पेश आती हैं। वहीं ग्रामीणों को भी तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत मुख्यालय राजनगर इन बस्तियों से 5 से 7 किलोमीटर तक दूर स्थित है। ग्राम पंचायत से संबंधित हर छोटे बड़े कार्य के लिए आश्रित बस्ती कांडकीगुड़ा, ब्लॉक कॉलोनी, बोदागुड़ा, भोरागुड़ा और आवासपारा के ग्रामीणों को इतना लंबा सफर तय कर राजनगर जाना पड़ता है। वहां सरपंच और सचिव मिल गए तो ठीक, वरना ग्रामीणों को निराश और खाली हाथ लौटना पड़ता है। इस चक्कर में ग्रामीणों का पूरा दिन निकल जाता है और उनकी रोजी मजदूरी मारी जाती है। रोज रोज की परेशानियों से तंग आकर कांडकीगुड़ा, ब्लॉक कॉलोनी, बोदागुड़ा और भोरागुड़ा बस्तियों के ग्रामीणों ने इन चारों बस्तियों को मिलाकर एक अलग ग्राम पंचायत के गठन की मांग उठाई है। चारों बस्तियों के दर्जनों ग्रामीण इस मांग से संबंधित ज्ञापन देने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय बकावंड पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत राजनगर जाने में उन्हें बहुत कठिनाई होती है। उन्हें 7 किलोमीटर की यात्रा पैदल अथवा साईकिल से तय करना पड़ती है। चारों बस्तियों की दूरी ग्राम पंचायत मुख्यालय से ज्यादा होने के कारण राशन दुकान, पेंशन, और शासकीय एवं दीगर कार्यों के लिए इन बस्तियों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में इन बस्तियों की कुल जनसंख्या 1500 से भी अधिक है और कुल मतदाता 900 हैं। इन बस्तियों के ग्रामीण देवराज नेताम, देवराज यादव, प्रीतम यादव, सोहन सिंह भारती, महेश कश्यप, कमलेश यादव, सूरज बंजारे, टूटू भाईना, लघु कश्यप, तरुण, हेमलता ठाकुर, गिरधर ठाकुर, भुवनेश्वर, लेखराज, अरदास, भगवती, इंदिरा और अन्य ग्रामीण एसडीएम कार्यालय बकावंड पहुंचे थे। इन ग्रामीणों ने बताया कि ये चारों बस्तियां मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। पंचायत प्रतिनिधि राजनगर मुख्यालय पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं। इसीलिए ग्रामीणों ने चारों बस्तियों के मिलाकर नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग पुरजोर ढंग से उठाई है।

वर्सन

करेंगे उचित पहल

ग्रामीण ज्ञापन देने आए थे, उनकी पीड़ा जायज है। इस संबंध में पहल कर उच्च कार्यालय को प्रतिवेदन भेजेंगे।

गगन शर्मा,

     एसडीएम, बकावंड

खेरथा बाजार में हुए सरपंच के हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0
  • बालोद पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थीे।
  • बालोद पुलिस को मिली सफलता, खेरथा बाजार में हुए सरपंच के हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
  • घटना में प्रयुक्त चाकू (हथियार) जप्त, गांव का ही निकला आरोपी।
  • थाना डौण्डीलोहारा के चौकी संजारी क्षेत्र में ग्राम खेरथा बजार में हुआ था सरपंच विक्रम सिन्हा की हत्या।

दिनांक 26.08.2024 को प्रार्थी कन्हैया दास मानिकपुरी निवासी ग्राम खेरथा बाजार चौकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा ने चौकी संजारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके गांव के सरपंच विक्रम सिन्हा कि गांव में रहने वाले रामजी प्रजापति ने उसकी धारदार चाकू से मार कर उसकी हत्या कर दि है कि सूचना पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 130/2024 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक,  एस. आर. भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक बालोद सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में थाना डौण्डीलोहारा व चौकी संजारी स्टाफ एवं एफएसएल टीम द्वारा घटना स्थल का बरिकी से जांच किया गया। घटना के संबध में संपूर्ण जाकरी प्राप्त कर प्रकरण में संदेही रामजी प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह पहले गोल मोल जवाब दे रहा था घटना के संबंध में कोई जानकारी नही होना बता रहा था। किन्तु उससे कढाई से पूछताछ करने पर वह बताया कि घटना की रात रामजी प्रजापति और विक्रम सिन्हा दोनो रामजी के घर में शराब पीये इसके बाद विक्रम सिन्हा के द्वारा रामजी प्रजापति की पत्नि के बारे में गलत बात कर रहा था। और उसकी पत्नि पर गलत नियत रखता था। जिसके कारण दोनो में विवाद हुआ । रामजी प्रजापति आक्रोश में आकर धारदार चाकू से विक्रम सिन्हा के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी रामजी प्रजापति से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है।

आरोपी का नाम पताः-

1. रामजी प्रजापति पिता स्व. दादूराम प्रजापति उम्र 51 वर्ष पता- वार्ड 10 बाजार चौक खेरथा बाजार चौकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद ।

कत्ल की गुत्थी सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में:- चौकी प्रभारी संजारी सउनि अरविंद साहू , प्र.आरक्षक हेमराज कोमरे,प्र. आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक लोकेश साहू, वेदप्रकाश, संजीव बारले, महिला आरक्षक जागृति ठाकुर। थाना डौण्डीलोहारा से सउनि अनित राम यादव ,प्र.आरक्षक यज्ञदत ठाकुर ,आरक्षक त्रवेश सिन्हा , पूनम खरे, कुमलाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

लौह अयस्क नगरी सहित अंचल में महिलाओं ने हलषष्ठी व्रत रखकर अपने संतान की दीर्घायु की कामना की

0

दल्लीराजहरा  लौह अयस्क नगरी सहित अंचल में हलषष्ठी/हरछठ/ कमरछठ का पर्व सनातनी महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया । महिलाओं ने भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि को हलषष्ठी मैय्या व्रत का उपवास रखकर भगवान शिव पार्वती गणेश सहित भगवान कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता हलधर बलराम/बलभद्र जी की सुसज्जित सगरी मेंं पूजा अर्चना कर क्रमशः दो अलग -अलग दिवस 24 अगस्त शनिवार व 25 अगस्त रविवार को अपनी सुविधानुसार माताओं ने अपने संतान की दीर्घायु की कामना की।इसी क्रम में जैन मंदिर वार्ड क्र.22 स्थित बीएसपी सेन्ट्रल टाउनशिप स्ट्रीट नं.10, क्वार्टर नं.70 में महिलाओं ने हलषष्ठी मैय्या व बलराम/बलभद्र जी की जयंती के शुभ अवसर पर महिलाओं ने सगरी में जल भरकर व भगवान शिव पार्वती गणेश की वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना कथा श्रवणकर ,सगरी की परिक्रमा व आरती करने के पश्चात उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण कर हलषष्ठी पर्व मनाया।जिसमें ममता शर्मा, राधा मिश्रा, कल्पना मेश्राम, रेखा साहू, लता कुलदीप,शारदा देवांगन, वीना निषाद,अंकिता निगम, ईश्वरी यादव, गीतांजलि देवांगन, ममता मानकर, पूर्णिमा राठौर, प्रमिला नायक, निर्मला निषाद, शांति साहू उपस्थित रही।

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन” के नगर अध्यक्ष बने मदन माइती

0

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंन्सिल के दल्ली राजहरा शहर में मदन माइती को शहर अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है l माननीय बृजेश पांडे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की अनुशंसा में जिला अध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा दल्ली राजहरा के नेता मजदूर हितैषी को जिम्मेदारी दी और श्री मदन माइती की नियुक्ति आदेश जारी कर “भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसलिंग ” का नगर अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की है। भारतीय जनता मजदूर संघ परिषद राज्य समिति रजिस्ट्रेशन नंबर 4460288 एएएचएबी 4550 ए-भारत सरकार यूपीआर -53/20, यूएसटीयू अधिनियम 1926 एक अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन विंग और भाजपा की मान्यता प्राप्त, संगठित और असंगठित क्षेत्र के लिए सेवा है l

 

नगर अध्यक्ष बनने पर मदन माइती ने कहा की राजहरा माइंस का क्षेत्र है l यहां स्थानीय बेरोजगारों को पहली प्राथमिकता खदान में रोजगार दिलाना होगा l मैं क्षेत्र के बेरोजगार युवाओ को रोजगार दिलाने की मांग वर्षो से करते हुए आ रहा हूं l संगठन के तैयार होने से स्थानीय मजदुरो और बेरोजगारों का परेशानी दूर होगी। संगठन का बहुत जल्द BSP मे रजिस्टेशन कराया जायेगा l खदानों में मिलने वाले काम संगठन के युवाओं को मिले इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा l

 

भारती जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष संतोष देवांगन ने कहा कि मदन माइती को जो जिम्मेदारी दी गई है , वह उसकी काबिलियत और जुझारूपन का इनाम है l हमें पूर्ण विश्वास है की वह अपने पद की गरिमा बनाते हुए दल्ली राजहरा के बेरोजगारों को हक और अधिकार दिलाने में पूर्णता कामयाब होंगे l

 

नियुक्त होने पर भाजपा के पदाधिकारीयो तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है l जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश संयोजक सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला , राहुल शर्मा ,शेखर यादव , शंकर साहू ,सुरेंद्र बेहरा , सुख चैन सिंह, राजेश कांबले, अमित भास्कर ,सुजीत मेश्राम , पुरुषोत्तम निर्मलकर , मनोज कुमार सिंग ,विजय डड़र्सेना , वरुण ताम्रकार , श्रीजीत और संगठन के सभी पदाधिकारी ने बधाई दिए हैं l

डीए एवं डीए एरियर्स की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की 9 सितंबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल

0
  • मंत्रालय,संचालनालय,चिकित्सालय,कार्यालय एवं विद्यालय रहेगा बंद

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला सयोजक अजय प्रताप सिंह परिहार ने प्रेस विज्ञप्ति बताया की छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा के घटक संगठनों की राजधानी रायपुर में आयोजित बैठक में राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के तहत केंद्र के समान डीए एवं डीए की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने का किए गए वादे को प्रदेश के मुख्य मंत्री,वित्त मंत्री एवं मुख्य सचिव को 31 जुलाई को दिए गए ज्ञापन एवं वित्त मंत्री से चर्चा के बाद भी एक जनवरी 2024 से देय चार प्रतिशत डीए/डीआर की घोषणा आज पर्यंत नही होने से प्रदेश के कर्मचारियों के आक्रोश देखते हुए 9 सितंबर को मंत्रालय,संचालनालय, सहित प्रदेश के समस्त कार्यालय,विद्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी ,अधिकारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश के समस्त जिला एवं तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त मोर्चा ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2008 के निर्धारित सेटअप एवं शिक्षा का अधिकार एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उलंघन कर किए जा रहे युक्तियुक्त करण का विरोध करते हुए चार शिक्षक संगठनों से बने शिक्षक संघर्ष मोर्चा की हड़ताल को अपना समर्थन दिया।

बैठक को कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत,संरक्षक तीरथ लाल सेन, लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा,संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक संजय तिवारी,अधिकारी कर्मचारी संघ के करण सिंह अटेरिया, मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के टी आर धृतलहरे, मुन्ना लाल निर्मलकर,स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ बालकृष्ण साहू, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के अशोक कुमार नवरे,दीपक शर्मा,राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ विद्याभूषण दुबे,कोषालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह,निगम मंडल कर्मचारी संघ के संजय सक्सेना,चिकित्सा अधिकारी संघ के डॉ गोकुल सरकार, पेंशनधारी कल्याण सिंह के वाय ए कुरेशी, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ नरेंद्र सिंह ठाकुर,प्रगति शील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के गोपाल साहू के अतिरिक्त विभिन्न संगठनों सतीश पसेरिया, बी के शुक्ला, जाहिद खान आदि उपस्थित थे।

संपादक दैनिक समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल

अजय प्रताप सिंह परिहार जिला सयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ

MOST POPULAR

HOT NEWS