City Media - Page 467 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 467

श्रीमती बच्ची देवी मिश्रा का देहावसान दल्लीराजहरा

0

श्रीमती बच्ची देवी मिश्रा का देहावसान दल्लीराजहरा । स्थानीय ब्राह्मण समाज के संस्थापक सदस्य, बीएसपी से सेवानिवृत्त कर्मी व नगर के सिविल कान्ट्रेक्टर दुखन मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती बच्चीदेवी मिश्रा (67 वर्षीया) का गुरुवार 20 जून 2024 को गांधीधाम (गुजरात) में देहावसान हो गया। वे कुछ दिनों से काफी अस्वस्थ चल रहींं थी।वे अपने पीछे एक पुत्र अश्विन मिश्रा व दो पुत्रियों अनुपमा एवं उपमा का भरापूरा परिवार छोड़ गई।आज शुक्रवार 21 जून 2024 को गांंधीधाम गुजरात में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी देहावसान की खबर से ब्राह्मण समाज सहित मिश्रा परिवार के परिचितों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है।

अंतर्राष्ट्रीय दशम् योग दिवस पर योगमय रहा संपूर्ण बालोद जिला

0
  • मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग,
  • कलेक्टर, एसपी तथा जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित
  • सभी वर्गाें के लोगो ने किया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित इन्डोर स्टेडियम में
  • आयोजित किया गया जिला स्तरीय दशम् योग दिवस कार्यक्रम

बालोद  21 जून 2024 अतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दशम् वर्ष के अवसर पर आज 21 जून को संपूर्ण बालोद जिला योगमय रहा। जिला मुख्यालय बालोद के अलावा जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकाय तथा शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों सहित जिले के अमृत सरोवर, आदि के अलावा आम लोगों ने अपने-अपने घरों में भी योगाभ्यास किया। जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित इन्डोर स्टेडियम में आज आयोजित जिला स्तरीय दसवंे योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग, गणमान्य नागरिक  पवन साहू एवं श्री चिमन देशमुख सहित कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक  एस.आर.भगत, सीईओ जिला पंचायत डॉ. संजय कन्नौजे, डीएफओ बीएस सरोटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक जोशी, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, श्रीमती तरुणा साहू एवं सुश्री प्राची ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग एवं अतिथियों के द्वारा माॅं सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने बालोद जिले वासियों को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिला कर भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने की पहली कड़ी को पूरा किया है। उन्होने योग के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि योग का अर्थ ‘जोड़ना‘ होता है। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से मनुष्य के आंतरिक शक्तियों को जागृत कर, तन-मन को स्वस्थ रखने का अद्वितीय उपाय सुनिश्चित किया है। नाग ने आमजनता सेे स्वस्थ व निरोग रहने के लिए अपने जीवन में योग को अपनाने की अपील भी की। इस अवसर पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिलेवासियों को दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग अब केवल देश तक ही सीमित नहीं है अपितु पूरे विश्व में इसकी ख्याति फैल चुकी है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सांसद एवं अतिथियों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय आयोजन में लगातार पिछले 10 वर्षों से योगाभ्यास कराने के लिए योग गुरू पुरूषोत्तम सिंह राजपूत एवं उनकी सुपुत्री सुश्री टेमिन राजपूत को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर योगाचार्य श्पुरूषोत्तम सिंह राजपूत एवं अन्य योगाचार्यो के द्वारा उपस्थित लोगो को सामूहिक योगाभ्यास कराते हुए प्रत्येक आसनों के महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। योगाभ्यास की शुरूआत पवित्र ओंकार मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात् सूक्ष्म व्यायाम, ग्रीवा चालन, हस्त चालन, स्कंध संचालन के पश्चात् ताड़ासन, वृक्षासन, शिथलीकरणआसन, उस्त्रासन, अध्रचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, शशंाकासन, उत्तानमंडूकासन, भुजंगासन, मरिच्चयासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, शवासन के साथ-साथ प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम-विलोम, कपाल भांती, भ्रामरी प्राणायाम कराया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान सस्पेंड, बघेल बनाए गए बस्तर डीईओ

0

जगदलपुर कोविड काल के दौरान की गई सूखा राशन खरीदी में गड़बड़ी के आरोप में बस्तर की प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह शिक्षा विभाग के सहायक संचालक बलिराम बघेल प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग छग शासन के अवर सचिव गंगाधर वाहिले द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने कोविड काल के दौरान सूखा राशन खरीदी में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया। जो सिविल सेवा आचरण नियम के खिलाफ है। इसी वजह से उन्हें निलंबित कर शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बस्तर में अटैच कर दिया गया है। सहायक संचालक बलिराम बघेल को बस्तर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। बघेल सहायक संचालक का दायित्व भी सम्हालते रहेंगे।

गुप्ता चौक में राजहरा व्यापारी संघ ने किया नवनिर्वाचित सांसद भोजराम का ऐतिहासिक स्वगात व सांसद को तौला लड्डू से

0

दल्लीराजहरा :- दल्लीराजहरा राजहरा व्यापारी ने 20 जून 2024 को राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी के नेतृत्व में शहर के ह्रदय स्थल गुप्ता चौक में आज कांकेर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद भोजराम नाग का ऐतिहासिक स्वगात किया गया जिसमें राजहरा व्यापारी संघ के मंच में पर आज नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग के साथ प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर , लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, जिला महामंत्री राकेश यादव, व्यापारी संघ के संरक्षक झुमरमल छाजेड़ व व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी मंचस थे | व्यापारी संघ के इस स्वागत कार्यक्रम में साहू समाज , सेन समाज , मुश्लिम समाज , सिन्धु समाज , कुर्मी समाज , मानिकपुर समाज एवं अन्य सामाज के प्रमुखों ने फूल माला पहना कर सांसद भोजराम का स्वगात किया गया। साथ ही राजहरा व्यापारी संघ द्वारा सांसद भोजराज नाग को तराजु में लड्डू में तौला गया वही लड्डू को आम जनता को बाटा गया |

व्यापारी संघ के इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुदेश सिंग, राजू कुकरेजा, राजेश दशोडे , सुरेश जायसवाल, शीतल नायक , गीता मरकाम,टी ज्योति,प्रमिला परकार, मंजीत कौर, रमेश जैन , विशाल मोटवानी, मनोज दुबे, मुस्ताक अहमद, विजयभान सिंह, जयदीप गुप्ता, स्वाधीन जैन, आशीष लालवानी ,हितेश कुमार, ललित जैन, मुकेश ख़ास व व्यापारी संघ से अशोक लोहिया, राघवेंद्र शर्मा, संदीप गोगड़, महावीर चोपड़ा, प्रेम जायसवाल, आलोक जैन ,अमित जायसवाल, क्रांति जैन, बादशाह लालवानी आदि सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित थे |

नारायणपुर जिले के कावानार में भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की सुरक्षा बलों ने

0
  • सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की थी मंशा

जगदलपुर बस्तर संभाग की नारायणपुर जिला पुलिस एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी को एरिया डॉमिनेशन के दौरान कावानार में भारी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली है। बरामद नक्सल सामग्री में 11 नग कुकर, 2 नग प्लास्टिक ड्रम, 1 नग स्टील ड्रम, बिजली वायर, पटाखे, डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, बैटरी सेल, इनवर्टर, बैनर सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री शामिल हैं।

नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इकट्ठा की थी सामग्री।  

नारायणपुर जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी ने थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में यह कामयाबी हासिल की है। नारायणपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक केएल ध्रुव, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार, सेनानी शैलेश कुमार जोशी 45वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 19 जून को कैंप कड़ेनार से डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी का संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम कावानार- तोयमेटा की ओर रवाना हुआ था। सुरक्षा बल कावानार बस्ती अंदर पहुंचा तो सोलर प्लेट की बैटरी रखने के लिए बने रूम में 11 नग कुकर, 2 नग प्लास्टिक ड्रम, 1 नग स्टील ड्रम, बिजली वायर, पटाखे, डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, बैटरी सेल, इनवर्टर, बर्तन, नक्सली बैनर एवं भारी मात्रा में अन्य नक्सली दैनिक सामग्री मिली। नक्सलियों द्वारा उक्त कुकर, टिफिन, बिजली वायर, कोडेक्स, डेटोनेटर, पटाखों एवं अन्य सामग्री का उपयोग सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से एकत्रित कर रखा गया था। जिसे सुरक्षा बलों द्वारा सावधानी पूर्वक नक्सलियों के मंसूबे को विफल करते हुए बरामद किया। उक्त कार्रवाई में जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी की विशेष भूमिका रही।

जल भराव से निपटने नगर निगम की टीम अलर्ट मोड पर

0
  •  देर रात तक आयुक्त मंडावी और स्वच्छता प्रभारी राव डटे रहे मोर्चे पर

जगदलपुर नगर पालिक निगम के अमले ने बुधवार को देर शाम हुई भारी बारिश के चलते शहर के कई वार्डों में जल भराव की स्थिति निर्मित हुयी ,जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में मोर्चा सम्हाल लिया।

निगम आयुक्त मंडावी निगम अमले के साथ उन वार्डों में पहुंचे, जहां जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। तत्काल जल भराव की स्थिति को दूर करते हुए जेसीबी मशीन के माध्यम से पानी की निकासी की व्यवस्था कराई। इस दौरान स्वच्छता विभाग के सभापति नरसिंह राव भी साथ उपस्थित रहे। जल भराव वाले क्षेत्रों में निगम अमला पहुंचकर तत्काल वार्डो से पानी की निकासी की व्यवस्था करते राहत पहुंचाने का कार्य किया। भारी बारिश के चलते शहर के कई वार्डों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जल भराव की स्थिति को दुरुस्त करने पानी की निकासी करने के लिए निगम की जेसीबी मशीन के माध्यम से वार्डो से पानी की निकासी शुरू कराई गई। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि वार्डों में जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए निगम अमले को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही बाढ़ एवं जल भराव आपदा से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07782 225260 है । निगम प्रशासन कहीं भी आपात स्थिति निर्मित होने पर निगम अमला तत्काल उन वार्डो में पहुंचकर जल भराव की स्थिति को दूर कर लेगा। इस दौरान स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास व अन्य कर्मचारी साथ उपस्थित थे ।

नगर निगम जगदलपुर में नई एमआईसी का हुआ गठन

0

जगदलपुर महापौर सफीरा साहू के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद नगर निगम की सत्ता पऱ अब भाजपा का कब्जा हो गया है। इसी के तहत कांग्रेसी वर्चस्व वाली एमआईसी को भंग कर नई एमआईसी का गठन किया गया है। नई एमआईसी में पार्षद यशवर्धन राव को आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग, भारती श्रीवास्तव को जल कार्य विभाग, नरसिंह राव को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, निर्मल पाणिग्रही को बाजार विभाग, योगेंद्र पाण्डेय को शिक्षा विभाग, दयावती देवांगन को महिला तथा बाल कल्याण विभाग, श्वेता बघेल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मानिक राम नाग को पुनर्वास एवं नियोजन विभाग, आलोक अवस्थी को बाजार विभाग तथा नेहा ध्रुव को विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

पीएम आवास हितग्राहियो के लिए बुधवार का दिन विशेष रहा उनके चेहरे खिल उठे

0

पीएम आवास के हितग्राहियों के लिए बुधवार का दिन विशेष रहा उनके चेहरे  खिल उठे क्योंकि उनको अपने खुद का मकान का सपना पूरा हुवा जनपद सदस्य संजय बैंस सरपंच शिवराम सिंद्रामे ने पूजा अर्चना कर आवास हितग्राही पुष्पा बाई यादव और रोहिदास को मकान का चाबी देकर गृह प्रवेश कराए हितग्राही अपने मकान में गृह प्रवेश कर बहुत आनंदित  महसूस किए जनपद सदस्य संजय बैंस ने हितग्राहियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किए प्रदेश की सरकार हर गरीब का पक्का मकान बनाने के लिए संकल्पित हैl

और जल्द सैकड़ों आवास मेरे जनपद क्षेत्र में और स्वीकृति होगा और मोदी जी की जो गारंटी है उसे जल्द मुहर लगेगा सरपंच शिवराम सिंद्रामे ने कहा की आवास हितग्राहियों का मकान जल्द पूरा हो और बरसात के पूर्व अपने मकान में रह पाए इस उद्देश्य से पूरा ग्राम पंचायत टीम अपनी पूरी मेहनत की जिसका परिणाम हम आज हितग्राहियों को गृह प्रवेश करा पाए है इस अवसर पर सचिव नेम सिंग रोजगार सहायक लोकेश सिन्हा होमन कौशिक पोषण धनकर रोहिदास इस खुशी के मौके पर उपस्थित रहे l

दलपत सागर में कार समेत डूबने से एनएमडीसी के तीन कर्मचारियों की मौत

0

जगदलपुर नगर के दलपत सागर जलाशय में बुधवार की देर रात हुई कार दुर्घटना में नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील प्लांट के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।

जगदलपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार देर रात अनियंत्रित कार दलपत सागर जलाशय में जा गिरी। कार सवार अनुराग मसीह आशीष नगर, रिसाली भिलाई, सोहेल राय 24 परगना बारासात कलकत्ता, देवीदत्त–भनपुरी, रायपुर मारे गए हैं। सभी की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

 

मोदी के लिए 22 किमी की दंडवत यात्रा का संकल्प पूरा किया युवक हेमंत नेताम ने

0
  •  मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखने लिया था संकल्प
  • बस्तर से दंतेश्वरी मंदिर तक दण्डवत करते पहुंचा हेमंत

जगदलपुर चुनाव के दौरान बीजेपी की जीत और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर बस्तर से जगदलपुर दंतेश्वरी मंदिर तक दंडवत यात्रा का संकल्प लेने वाला हेमंत नेताम आज 22 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर पहुंचा।

जहां बीजेपी नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने पुष्पहार पहनाकर और मिठाई खिलाकर हेमंत नेताम का स्वागत किया। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप भी दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और युवक हेमंत नेताम का स्वागत करते हुए उसे जूस पिलाकर संकल्प पूर्ण करवाया। इससे पहले हेमंत नेताम ने दंतेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माता दंतेश्वरी के समक्ष अपने संकल्प के पूर्ण होने की घोषणा की। भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में हेमंत नेताम का स्वागत करते हुए उसे भगवा गमछा पहनाया और मिठाई खिलाकर युवक का उत्साहवर्धन किया । नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आम जनता बेहद संवेदनशील है। जनता का विश्वास उन पर बहुत अधिक है जो भाजपा की ताकत है। आज बस्तर जैसे क्षेत्र से हेमंत नेताम ने प्रधानमंत्री के प्रति जो प्रेम और विश्वास जताया है वह अतुलनीय है। वहीं सांसद महेश कश्यप ने भी युवक की प्रशंसा करते हुए कहा कि आम जनता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति यह विश्वास भाजपा को जनता के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। युवक हेमंत नेताम का इस गर्मी में इतनी लंबी यात्रा दंडवत करना लोगों में प्रधानमंत्री के प्रति दीवानगी को दर्शाता है।

स्वागत कार्यक्रम में पार्षद दिगम्बर राव, नगर मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, रितेश, प्रेम यादव सहित नगर मंडल के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS